टैरो मासिक राशिफल 2026: मई में किसकी चमकेगी किस्‍मत?

टैरो मासिक राशिफल 2026: मई में किसकी चमकेगी किस्‍मत?

टैरो मासिक राशिफल 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है।

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे।

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है मई 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो मासिक राशिफल मई 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: जस्टिस 

आर्थिक जीवन: द चेरियट

करियर: टू ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

मेष राशि के लोगों को टैरो मासिक राशिफल में जस्टिस कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आपको प्‍यार के मामले में ध्‍यान से परखा जा रहा है। रिश्‍ते के शुरुआती चरण में आपका साथी आपके व्‍यवहार को बड़ी बारीकी से देख सकता है। वे आपके बारे में और जानने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए अगर वे आपसे बहुत सारे सवाल पूछते हैं, तो आप हैरान या परेशान न हों। वे निजी स्‍तर पर आपके लिए अपनी भावनाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उनके लिए निष्‍पक्षता बहुत जरूरी है और वे आपको भ्रम में रखना नहीं चाहते हैं। आपको भ्रम में रखने के बजाय, यदि उन्‍हें लगता है कि आप दोनों का साथ में कोई भविष्‍य नहीं है, तो वे आपको साफ बता देंगे।

वित्तीय जीवन में आपको द चैरियट कार्ड मिला है जो कि एक शुभ संकेत है। यह कार्ड आर्थिक क्षेत्र में चुनौतियों पर विजय पाने का प्रतिनिधित्‍व करता है। इस कार्ड का कहना है कि यह समय उन वित्तीय समस्‍याओं को सुलझाने के लिए सही है, जो अब तक आपको मुश्किल लग रही थीं। इस समय आप यात्रा या परिवहन से संबंधित कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं जैसे कि आप वाहन खरीद सकते हैं या फिर फ्लाइट की टिकट या छुट्टियों आदि पर पैसे खर्च कर सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में टू ऑफ वैंड्स कार्ड एक ऐसे बदलाव की ओर संकेत कर रहा है जो भविष्‍य की दिशा तय करने, अपने दृष्टिकोण का विस्‍तार करने या शुरुआती सफलता के बाद विदेश के अवसरों को तलाशने की जरूरत है। अपने अगले कदम की योजना बनाने में आपको अधिक विकास और वर्तमान में सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। इसमें बिज़नेस का विस्‍तार करना या करियर में कोई बड़ा बदलाव करना शामिल हो सकता है जैसे कि नौकरी के लिए विदेश जाना। इसके लिए नए कार्यों को लेकर साहस और दृष्टिकोण की जरूरत है।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि संघर्ष, ददर्भरी जीत या अहंकार एवं महत्‍वाकांक्षा की वजह से खुद को अनदेखा करने को दर्शाता है। यह कार्ड संकेत देता है कि आपको तनाव से जुड़ी समस्‍याएं हो सकती हैं, डॉक्‍टरों के साथ बातचीत खराब हो सकती है, आपके अंदर खुद को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें आ सकती हैं या इलाज की योजना को लेकर मतभेद हो सकते हैं। सही मायने में ठीक होने के लिए आपको किसी भी बुरी आदत या चीज़ के परिणाम को समझना होगा, कुछ समझौते करने होंगे और बुरी आदतों को छोड़ना होगा।

लकी नंबर: 18

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: द लवर्स

करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द हीरोफैंट

वृषभ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में ऐट ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि इस समय आपका सारा ध्‍यान अपने काम पर रहेगा क्‍योंकि आप अपने परिवार और जीवनसाथी को सब कुछ देना चाहते हैं। हालांकि, आपके लिए यह समझना जरूरी है कि भले ही आपकी सोच सही हो लेकिन आपको अपने परिवार और साथी के लिए मौजूद रहना होगा और अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करना होगा। इस बात का ध्‍यान रखें कि आप सही तरीके से अपनी भावनाओं और एहसास को व्‍यक्‍त करें ताकि आपको गलत न समझा जाए।

टैरो मासिक राशिफल के अनुसार फाइनेंशियल जीवन में वृषभ राशि वालों को द लवर्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आपको इस बात का ध्‍यान रखना है कि आपके वित्तीय निर्णय आपके रिश्‍तों पर क्‍या असर डालते हैं और आपके रिश्‍तों का वित्तीय फैसलों पर क्‍या प्रभाव पड़ता है। यह कार्ड आर्थिक स्थिति और निजी रिश्‍तों के बीच संबंध पर जोर देता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने रिश्‍तों को ध्‍यान में रखकर आर्थिक निर्णय लेने चाहिए। यह कार्ड एक सोच-समझकर बनाई गई रणनीति को बढ़ावा देता है जो कि आपके निजी एवं आर्थिक जीवन के लिए सहायक हो।

 नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड करियर में सफलता, लग्‍ज़री,‍ वित्तीय स्‍वतंत्रता और कड़ी मेहनत के फल का आनंद लेने को दर्शाता है। इसके साथ ही यह कार्ड कड़ी मेहनत से वित्तीय संपन्‍नता, ऊंचे पद और आतमनिर्भरता के समय का प्रतीक है। यह कला, संपन्‍नता और संशोधन में करियर के संकेत दे रहा है और जीवन की बेहतरीन चीज़ों की सराहना करने के साथ-साथ एक स्‍वस्‍थ संतुलन बनाए रखने को बढ़ावा देता है।

टैरो कार्ड रीडिंग में हेल्‍थ के मामले में आपको हीरोफैंट कार्ड मिला है उपचार की पारंपरिक तकनीकों, वेलनेस रूटीन अपनाने या जाने-माने विशेषज्ञों या संस्‍थानों जैसे कि डॉक्‍टर या आध्‍यात्मिक गुरु से सलाह लेने का प्रति‍निधित्‍व करता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अनुशासन, नियमों का पालन करने और नए-नए क्रांतिकारी विचारों के बजाय स्‍थापित तरीकों से सीखना चाहिए। इसके साथ ही यह कार्ड पारंपरिक चिकित्‍सा पद्धतियों, सामूहिक स्‍वास्‍थ्‍य गतिविधियों जैसे कि योग एवं स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी पारंपरिक मान्‍यताओं को अपनाने की ओर इशारा कर रहा है।

शुभ अंक: 15

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स

करियर: क्‍वीन ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शा रहा है कि रिश्ते में प्रेम, धैर्य और लगातार किए जा रहे प्रयास एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए सफलता की कुंजी होगी। यदि आप और आपका साथी अपने रिश्ते पर लगातार मेहनत कर रहे हैं, तो अब आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। यह एक ऐसे कपल की तरफ इशारा करता है जिनके आर्थिक लक्ष्य एक समान होंगे जैसे नया घर खरीदना या फिर शादी में पैसा लगाना। ऐसे में, अब आप जल्द ही अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। वहीं, इस राशि की विवाहित महिलाओं के मां बनने के योग हैं। 

बात करें आर्थिक जीवन की, तो एट ऑफ वैंड्स का आना आर्थिक जीवन में तेज़ी को दर्शाता है। मई के महीने में धन का प्रवाह ज्यादा रह सकता है यानी कि आपकी कमाई भी होगी और खर्च भी। हालांकि, यह कार्ड आपको जल्दबाज़ी में धन से जुड़े फैसले लेने से बचने की सलाह देता है। जोखिम भरे निवेश या अनावश्यक खर्च से बचें। भले ही आपको लगे कि पैसा हाथ में टिक नहीं रहा, लेकिन फिर भी धैर्य बनाए रखना ज़रूरी होगा।

बात करें करियर की, तो क्वीन ऑफ कप्स का आना आपको मौजूदा नौकरी के बारे में सोच-विचार करने के लिए कह रहा है, जिससे आप अपनी भावनात्मक और धन से जुड़ी इच्छाओं को पूरा कर सकें। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि रचनात्मक क्षेत्र जैसे कि फैशन या कला के क्षेत्र में करियर बनाना आपके लिए शानदार रहेगा या फिर नर्सिंग, काउंसलिंग और हीलिंग से जुड़े क्षेत्र आपके लिए अच्छे रहेंगे। पेशेवर जीवन में कोई अनुभवी महिला करियर में सफलता पाने में आपकी सहायता करेगी। 

स्वास्थ्य को देखें, तो नाइट ऑफ वैंड्स ऊर्जा, उत्साह और सक्रियता का प्रतिनिधित्व करता है। इस महीने आपका झुकाव अचानक से नई फिटनेस रूटीन या अच्छी आदतें अपनाने में हो सकता है। लेकिन आपको अपने उग्र स्वभाव की वजह से जल्दबाजी, लापरवाही और अत्यधिक मेहनत करने से बचना होगा, अन्यथा आपको थकावट होने या चोट लगने की आशंका है। साथ ही, आपको जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। 

शुभ अंक: 32

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: एट ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्‍स  

करियर: एस ऑफ कप्‍स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्‍स

कर्क राशि के लोगों को एट ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि अगर आप किसी संभावित रिश्‍ते के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको आगे बढ़ जाना चाहिए। यह कार्ड किसी रिश्‍ते के खत्‍म होने या नए रिश्‍ते की शुरुआत के संकेत भी दे रहा है या फिर आपको अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर नए नज़रिए और नई उम्‍मीदों के साथ शुरुआत करने के लिए कह रहा है। संभव है कि आपका पार्टनर इस बात को समझ चुका है कि उनके पिछले रिश्‍ते कितने असफल रहे हैं। उन्‍होंने अपने अंदर की कमियों को दूर करने पर काम किया है और अब उन्‍हें इतनी समझ है कि वे अपने पिछले रिश्‍तों के टूटने में अपनी भूमिका को अच्‍छी तरह से समझते हैं। आपका साथी इस बात को समझता है कि उन्‍हें अतीत में की गई गलतियों को दोबारा नहीं दोहराना है।

टैरो मासिक राशिफल का कहना है कि फाइनेंशियल रीडिंग में किंग ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड यह दर्शाता है कि आप अपने निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत से बड़ी सफलता एवं स्थिरता प्राप्‍त करेंगे। यह कार्ड वित्तीय मामलों में संपन्‍नता, सफलता और मज़बूत पकड़ का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि आपकी रणनीतियां और प्रयास आपको शानदार वित्तीय सफलता दिलवा सकते हैं। करियर को लेकर निर्णय लेने के मामले में किंग ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड सही समझ और मज़बूत नेतृत्‍व का उपयोग करने की सलाह देता है। इससे आप सकारात्‍मक वित्तीय परिणाम प्राप्‍त कर सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में एस ऑफ कप्‍स यह दर्शाता है कि आप एक संतोषजनतक और महत्‍वपूर्ण मार्ग पर आगे बढ़ने वाले हैं। यह कार्ड आपको ऐसा करियर चुनने के लिए प्रेरित कर रहा है जो आपके पैशन और आदर्शों के अनुरूप हो। करियर के इस चरण पर आप सही निर्णय लेने के लिए अपने मन और कल्‍पना का उपयोग करने में सक्षम हैं। आप अपने आंतरिक मार्गदर्शन पर ध्‍यान दें और यह विश्‍वास रखें कि यह आपको सही दिशा में लेकर जाएगा। कोई प्रोजेक्‍ट, बिज़नेस आइडिया या नया अवसर आपकी संतुष्टि और उद्देश्‍य को फिर जागृत कर सकता है। इस नई शुरुआत को स्‍वीकार करें और खुद को संसार पर छोड़ दें।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में फोर ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड अपनी ऊर्जा को सुरक्षित करने की जरूरत की ओर संकेत कर रहा है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप तनाव या शारीरिक थकान जमा कर रहे हैं या फिर आप डर की वजह से स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर जरूरी बदलाव करने से बच रहे हैं। हालांकि, इस कार्ड का मतलब सेहत के मामले में स्थिरता बनाए रखना भी हो सकता है लेकिन यह अक्‍सर आपको उन अस्‍वस्‍थ और कठोर आदतों से सावधान करता है। इसमें आप नियंत्रण या भौतिक स्थिरता पर बहुत ज्‍यादा ज़ोर देकर अपने स्‍वास्‍थ्‍य और देखभाल को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

शुभ अंक: 11

सिंह राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द एम्प्रेस

बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, नाइट ऑफ पेंटाकल्स का मिलना धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाले लेकिन स्थिर और भरोसेमंद रिश्ते की तरफ संकेत करता है। इस कार्ड को नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाएगा। यह सुनिश्चित है कि आपका साथी आपको लेकर पूरी तरह गंभीर होगा और वह आपकी भावनाओं से खिलवाड़ नहीं कर रहा है। भले ही वह रिश्ते में थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ रहा होगा, लेकिन उनके विचार आपको लेकर एकदम स्पष्ट होंगे।

आर्थिक जीवन में टू ऑफ कप्स आया है जो स्थिरता, आर्थिक जीवन में संतुलन, मज़बूत पार्टनरशिप और संयुक्त धन-संपत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड बता रहा है कि आपसी सहयोग से आपको धन लाभ होने के योग बनेंगे। साथ ही, टू ऑफ कप्स मज़बूत आर्थिक स्थिति, आपसी सहयोग और साझा व्यापार को भी दर्शाता है जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

थ्री ऑफ वैंड्स का आना विस्तार, प्रगति और करियर को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। साथ ही, यह कार्ड व्यापार और कुछ नए क्षेत्रों में सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है जिसमें विदेश से जुड़े अवसर भी शामिल होंगे। इस महीने आपको अपने आत्मविश्वास, ट्रेड या बिज़नेस पार्टनरशिप के माध्यम से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन जातकों को आयत-निर्यात, बिज़नेस पार्टनरशिप के द्वारा करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। यह आपके लिए शुभ रहेंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में द एम्प्रेस को बहुत शुभ माना जाएगा और यह बता रहा है कि फरवरी का महीना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर आपका नियंत्रण रहेगा और आप इसे एकदम फिट बनाए रखने में सक्षम होंगे। द एम्प्रेस को आपके लिए अच्छा कार्ड कहा जाएगा और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि जो जातक परिवार बढ़ाने का सोच रहे हैं, उन्हें इसमें अब सफलता मिल सकती है। 

शुभ अंक: 10

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: टेम्पेरन्स 

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्‍स

जब बात आती है कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो इन जातकों को निजी जीवन में संयम रखना होगा। आपको प्रेम जीवन के साथ-साथ जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। आपको अपने रिश्ते पर ध्यान देने की जरूरत है इसलिए पूरे मन से प्रयास करें। लेकिन, इसमें आप खुद को न भूल जाएं, इस बात का भी ध्यान रखें। साथ ही, आपके लिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना भी जरूरी होगा, ताकि फिर चाहे वे आपका पार्टनर हो या कोई भी इंसान आपकी भावनाओं का फायदा न उठा सकें।

सेवन ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको आर्थिक जीवन के प्रति सजग रहने के लिए कह रहा है क्योंकि आपको धन हानि होने की प्रबल संभावना है। यह आपको निवेश, शेयर बाजार के माध्यम से हो सकती है या किसी को आपने धन उधार दिया हो, जो आपको लौटाने से इनकार कर सकता है या फिर जरूरत के समय आपका पैसा न दें। इस समय किसी पर भी पैसों को लेकर भरोसा न करें और हर लेन-देन में सावधानी बरतें।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड एक उत्‍साह से भरा कार्ड है। इस तरह की ऊर्जा उन लोगों के लिए अच्‍छी है, जो नया बिज़नेस शुरू कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप जिस नए प्रोजेक्‍ट पर काम का रहे हैं, उसके लिए आपके अंदर जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिल सकता है। आपके अंदर नई जिम्‍मेद‍ारियों को उठाने के लिए उत्‍साह दिख सकता है। हालांकि, अगर आप कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इसमें तरक्‍की न मिल पाने की वजह से आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति में लाइट ऑफ वैंड्स कार्ड दोधारी तलवार जैसा हो सकता है। यदि आपके अंदर उत्‍साह है लेकिन आपको यह चिंता भी है कि कहीं यह बेकार न हो जाए, तो आप खुद ही नए अवसरों की तलाश करने का प्रयास करें। आपको अवसरों के खुद सामने आने का इंतज़ार करने के बजाय उन्‍हें खुद ही ढूंढ़ने पर ध्‍यान देना चाहिए।

हेल्‍थ रीडिंग में आपको नाइट ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि यह दर्शाता है कि आपको अपने शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर व्‍यवस्थित, स्थिर और सोच-समझकर अपनाए जाने वाले तरीकों पर काम करने की जरूरत है। इस कार्ड का कहना है कि आपको जल्‍दबाज़ी वाले उपाय करने के बजाय सब्र और समझदारी से लंबे समय तक चलने वाली स्‍वस्‍थ आदतों (जिसमें खानपान और कसरत भी शामिल हो) से लाभकारी और दीर्घकालिक परिणाम मिल सकते हैं। यह कार्ड सहनशक्‍ति, नियमित दिनचर्या और धीरे-धीरे ठीक होने को बढ़ावा देता है।

शुभ अंक: 05

तुला राशि 

प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: सेवन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्‍स

जब बात आती है तुला राशि की तो, टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में इन्‍हें एट ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि अपने ऊपर कुछ पाबंदिया लगाने वाली सोच के कारण आप प्‍यार का एक शानदार मौका गंवा सकते हैं। ये विचार इस बात से जुड़े हो सकते हैं कि आपकी नज़र में एक बेहतरीन साथी या रिश्‍ता कैसा होना चाहिए। आप खुद से और दूसरों से एकदम परफेक्‍ट होने की उम्‍मीद करना छोड़ दें। हम सभी इंसान हैं इसलिए हर किसी में कोई न कोई खामी होती ही है। एट ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड कभी-कभी शर्मीलेपन का भी संकेत हो सकता है। यह कार्ड इस बात की ओर संकेत करता है कि आप या आपका पार्टनर एक-दूसरे के करीब आने से डर रहे हैं और इस वजह से आपके रिश्‍ते को आगे बढ़ाना मुश्‍किल हो रहा है।

आर्थिक जीवन में नाइफ ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड तनाव और चिंता की ओर संकेत कर रहा है। इस कार्ड का संबंध धन हानि या चुनौतियों से हो सकता है। यह कार्ड ऐसी स्थिति की ओर इशारा कर रहा है जिसमें आप आर्थिक परेशानियों की वजह से बहुत ज्‍यादा विचलित हो सकते हैं। संभव है कि इनकी वजह से आपको रातों को नींद न आए या आप नेगेटिव सोचने लगें। इस कार्ड का कहना है कि आप आर्थिक परेशानियों की वजह से हो रहे मानसिक एवं भावनात्‍मक तनाव को स्‍वीकार कर के उनसे निपटने के तरीकों की तलाश करें। इसके लिए आप किसी की मदद ले सकते हैं या फिर कोई व्‍यावहारिक हल खोज सकते हैं।

सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि आप जल्‍द ही एक ऐसे कार्यक्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जहां पर आपको बाधाओं और प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड इस बात का प्रतिनिधित्‍व करता है कि अपनी बात पर अडिग रहें और अपनी स्थिति का बचाव करें। आपको चुनौतियों एवं प्रतिस्‍पर्धा का सामना करते समय अपने आत्‍मविश्‍वास और दृढ़ता को बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आपको अपने दृढ़ संकल्‍प और कड़ी मेहनत का फल अपने नए पद में जरूर मिलेगा।

स्‍वास्‍थ्‍य में तुला राशि को सेवन ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आपको जमीन से जुड़े रहना है और सोच-समझकर फैसले लेने हैं। यह कार्ड आपको किसी भी चीज़ की अति करने, आलस करने या अपने शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य को नज़रअंदाज़ करने को लेकर सावधान रहता है। इसके साथ ही यह कार्ड उपलब्ध इलाज या जीवनशैली में बदलाव को लेकर अनिश्चितता को दर्शाता है। यह कार्ड आपको भ्रम को दूर करके स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित असली समस्‍याओं पर ध्‍यान देने के लिए प्रेरित करता है।

शुभ अंक: 06

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ वैंड्स

करियर: नाइन ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्‍वॉर्ड्स

बात करें वृश्चिक राशि की तो उसे टैरो मासिक राशिफल के अनुसार लव लाइफ में टेन ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि शांत और सुखद है। इस समय अपने परिवार के साथ समय बिताकर आप संतुष्‍ट महसूस कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर या प्रेमी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर आगे बढ़ सकते हैं या उन्‍हें अपने परिवार से मिलवा सकते हैं। टेन ऑफ कप्‍स कार्ड दीर्घकालिक स्थिरता, शांति और आराम को दर्शाता है। अगर आप सिंगल हैं और आपकी किसी से मुलाकात हुई है, तो संभावना है कि आप दोनों का रिश्‍ता लंबे समय तक चलेगा।

आर्थिक जीवन के मामले में सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड विरोध या प्रतिस्‍पर्धा का सामना करते हुए अपनी स्थिति को बनाए रखने का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि वित्तीय कठिनाईयां आने पर दृढ़ और स्थिर  रहना चाहिए। इस कार्ड का मतलब है कि धन के मामले में इस समय आपको अपनी स्थिति को बनाए रखने के लिए अपने वित्तीय लक्ष्‍यों और योजनाओं की संभावित चुनौतियों से रक्षा करना जरूरी है। वित्तीय जीवन में सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि कोई भी फैसला लेते समय आपको अपने वित्तीय हितों की रक्षा करनी चाहिए।

करियर में नाइन ऑफ कप्‍स कार्ड बताता है कि आपको अपने पेशे की वजह से भावनात्‍मक संतुष्टि और सफलता का एहसास हुआ है। इस कार्ड का कहना है कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और आपकी लगन एवं कड़ी मेहनत रंग ला रही है। आप अपने काम से मिल रहे उत्‍साह और संतुष्टि का आनंद उठाएं और अपनी उपलब्धियों को पहचानें। अपनी इस संतुष्टि को बनाए रखने के लिए आपको पेशेवर उन्‍नति की दिशा में लगातार काम करते रहना चाहिए। इस गति को बनाए रखने के लिए आपको नए लक्ष्‍य निर्धारित करने या नई चुनौतियों की तलाश करने के बारे में सोचना चाहिए।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में किंग ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मानसिक स्‍पष्‍टता और आत्‍म-नियंत्रण पाने एवं अपने हित के लिए तार्किक और सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के लिए कह रहा है। यह कार्ड कहता है कि आपको डॉक्‍टर की सलाह माननी चाहिए, सोच-समझकर निर्णय लेने चाहिए और अपने दिमाग से तनाव पर नियंत्रण पाना चाहिए। हालांकि, इस कार्ड के अनुसार मानसिक थकान या शारीरिक जरूरतों को लेकर भावनात्‍मक रूप से उदासीन होने का भी डर बना हुआ है। यह कार्ड अक्‍सर अपनी दिनचर्या को व्‍यवस्थित करने के लिए अपनी बुद्धि का उपयोग करने की सलाह दे रहा है।

शुभ अंक: 09

धनु राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्‍स

करियर: पेज ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ वैंड्स

धनु राशि के लोगों नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स के अनुसार आप अपने रिश्‍ते में सुरक्षित और संतुष्टि महसूस कर सकते हैं। आपको लगता है कि आपके रिश्‍ते ने आपको काफी समृद्ध बनाया है। आपको भरोसा है कि आप दोनों एक व्‍यक्‍ति और एक टीम के तौर पर सफल हो सकते हैं। वे यह देखकर बहुत उत्‍साहित हैं कि भविष्‍य में आपका रिश्‍ता किस ि‍शा में जा सकता है और वे आपके साथ सुरक्षित महसूस करते हैं। यह सकारात्‍मक संकेत है, खासतौर पर अगर आप अपने रिश्‍ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड यह भी बताता है कि जब आप अपने पुराने पार्टनर या प्रेमी से अपने प्रति उनकी भावनाओं के बारे में पूछते हैं, तो वे खुद को स्‍वतंत्र एवं आत्‍मनिर्भर महसूस करेंगे।

टैरो मासिक राशिफल के अनुसार आपको यह महसूस हो सकता है कि उत्‍साह या लगन की कमी की वजह से आपके हाथ से पैसे कमाने के अवसर छूट रहे हैं। यह कार्ड इस बात के संकेत देता है कि आपको वित्तीय स्थिति को लेकर अपनी मौजूदा सोच पर पुनर्विचार करना चाहिए क्‍योंकि हो सकता है कि यही आपको विकास और उन्‍न‍ति के महत्‍वपूर्ण अवसर पाने से रोक रहा हो। इस कार्ड का कहना है कि अधिक सक्रिय और खुले विचार एवं दृष्टिकोण अपनाने से आप आर्थिक रूप से सफल हो सकते हैं। आर्थिक जीवन को लेकर फोर ऑफ कप्‍स कार्ड यह सुझाव देता है कि अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं, तो आपको पहले अपनी वर्तमान की रणनीतियों का पुनर्मूल्‍यांकन करना चाहिए और नए अवसरों को अपनाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

पेज ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड यह संकेत देता है अब समय आ गया है जब आपको कार्यक्षेत्र में बात करना सीखने और अपनी बौद्धिक रुचियों पर ध्‍यान देना चाहिए। यह कार्ड आपको नई जानकारी और स्किल्‍स सीखने के लिए प्रेरित कर रहा है ताकि आप अपने चुने हुए कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकें। आपको खुले दिमाग से सोचना चाहिए और नए विचारों एवं अवसरों को लेकर तैयार रहना चाहिए। आपको अपने काम में आने वाली मुश्किलों और बाधाओं को दूर करने के लिए अपनी बुद्धिमानी और ज्ञान का उपयोग करना चाहिए। आप ऐसे अवसर देखें जो आपकी रुचियों और शौक से मेल खाते हों और उन्‍हें पाने के लिए आपको जोखिम उठाने से भी कतराएं नहीं।

अगर हेल्‍थ के मामले में क्‍वीन ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है, तो इसका मतलब है कि फिलहाल आप जोश से भरपूर,मज़बूत और अपने निर्णय खुद लेने की स्थिति में हैं। यह कार्ड दर्शाता है कि आपके अंदर एक जबरदस्‍त ऊर्जा है जो आपको अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित कर रही है और आपको ठीक होने में मदद कर रही है। आप अच्‍छी आदतों को बनाए रखने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं और अपनी सेहत का ध्‍यान रख रहे हैं।

शुभ अंक: 12

मकर राशि

प्रेम जीवन: द एम्‍प्रेस

आर्थिक जीवन: द स्‍ट्रेंथ

करियर: द मून 

स्वास्थ्य: द टॉवर  

बात करें मकर राशि की तो उन्‍हें टैरो मासिक राशिफल में द एम्‍प्रेस कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि आपके रिश्‍ते में आगे बढ़ने और रिश्‍ते के मज़बूत होने की पूरी संभावना है। चूंकि, इस कार्ड को हमेशा गर्भवती के रूप में दर्शाया जाता है इसलिए हो सकता है कि इस सप्‍ताह आप अपनी जिंदगी के एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हों। इस कार्ड के ज़रिए टैरो इस बात की पुष्टि कर सकता है कि आपकी जिंदगी में कुछ बहुत सुंदर और सकारात्‍मक हो सकता है। इसके अलावा आपको अपने पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। आपको एहसास होगा कि आपका रिश्‍ता आपको सशक्‍त बना रहा है जिससे आपकी जिंदगी में संपन्‍नता बढ़ सकती है। आपका साथ आपके पार्टनर को गर्व महसूस करवा सकता है। आपका साथी यह देखने के लिए उत्‍साहित हो सकता है कि ये रिश्‍ता कैसे आगे बढ़ता है और आपको कहां तक लेकर जाता है।

फाइनेंशियल टैरो कार्ड रीडिंग में द स्‍ट्रेंथ कार्ड का मतलब है कि आपको समझदारी वाले आर्थिक निर्णय लेने के लिए अपनी आंतरिक शक्‍ति का उपयोग करना चाहिए। यह कार्ड बताता है कि निर्णय लेने के लिए तर्कसंगत सोच के साथ-साथ साहस और भावनात्‍मक रूप से दृढ़ होने की भी जरूरत है। यह कार्ड आपको अपनी आंतर‍िक शक्‍ति का प्रयोग करके नैतिक रूप से सही और समझदारी भरे निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है। अगर आप अपने मौजूदा करियर के बारे में और जानना चाहते हैं, तो आर्थिक परिणाम के रूप में स्‍ट्रेंथ कार्ड यह दर्शाता है कि आर्थिक स्‍तर पर स्थिरता पाने के लिए आपको अपनी दृढ़ता और व्‍यक्‍तिगत शक्‍ति का उपयोग करना चाहिए।

द मून कार्ड का कहना है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर असमंजस में हो सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं के बारे में पता होना चाहिए क्‍योंकि कुछ अवचेतन कारण आपके वित्तीय विकल्‍पों को प्रभावित कर सकते हैं। धन के मामले में आपकी स्थिति अचानक बदल सकती है या फिर उसमें उतार-चढ़ाव आने के संकेत हैं इसलिए आपको बदलाव को स्‍वीकार करने एवं परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढ़ालने के लिए तैयार रहना होगा। आप किसी से सलाह ले सकते हैं। समय और प्रयास के साथ आप अपने आर्थिक जीवन में आए उतार-चढ़ावों से सफलतापूर्वक बाहर निकल सकते हैं और पहले से ज्‍यादा मज़बूत एवं दृढ़ बन सकते हैं।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में द टॉवर कार्ड स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में अचानक, अप्रत्‍याशित और अक्‍सर बड़े परिवर्तन को दर्शाता है। आपको अचानक किसी बीमारी का पता चल सकता है, कोई गंभीर चोट लग सकती है या रोज़मर्रा के कामों में कोई बड़ी रुकावट आ सकती है। यह कार्ड उन चीज़ों पर ध्‍यान देने की चेतावनी दे रहा है जिन्‍हें अब तक आप नज़रअंदाज़ करते आ रहे थे। इसके साथ ही यह कार्ड एक ऐसे बदलाव पर ज़ोर दे रहा है जिसमें दर्द है लेकिन लंबे समय तक स्‍वस्‍थ रहने के लिए जरूरी भी है।

शुभ अंक: 23

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: द हैंग्‍ड मैन

आर्थिक जीवन: जस्टिस

करियर: द सन

स्वास्थ्य: सिक्‍स ऑफ वैंड्स

कुंभ राशि को टैरो मासिक राशिफल में द हैंग्‍ड मैन कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आप रिश्‍ते में जल्‍दबाज़ी के लिए तैयार नहीं हैं। जो हो रहा है, आप उसे स्‍वीकार कर चुके हैं। अपने जीवन के लिए महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने या अपने रिश्‍ते को आगे बढ़ाने को लेकर, यह कार्ड संकेत देता है आप और आपका पार्टनर देनों अलग-अलग समय में चल रहे हैं। आप दोनों को रिश्‍ते में एक-दूसरे की जरूरतों का ईमानदारी से मूल्‍यांकन करना चाहिए और अपने पार्टनर के नज़रिए को समझना चाहिए। रिश्‍ते में स्‍वीकार करने और धैर्य रखना बहुत आवश्‍यक है।

जस्टिस कार्ड कहता है कि आपको आर्थिक निर्णय लेते समय नैतिकता और निष्‍पक्ष परिणामों को ध्‍यान में रखना है। यह कार्ड इस बात पर जोर देता है कि आप सोच-समझकर आर्थिक निर्णय लें और इस बात का भी ध्‍यान रखें कि दूसरों पर एवं आपकी ईमानदारी पर इसका क्‍या प्रभाव पड़ रहा है। इस कार्ड का कहना है कि दीर्घकालिक स्‍तर पर आर्थिक स्थिरता और संतुष्टि इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने नैतिक मूल्‍यों और सिद्धांतों के अनुरूप ही अपने निर्णय लें। जस्टिस कार्ड वित्तीय सलाह को लेकर कहता है कि अगर आप अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारना चाहते हैं, तो आप निष्‍पक्ष होकर अपनी वित्तीय स्थिति का मूल्‍यांकन करें और संतुलित एवं न्‍यायपूर्ण निर्णय लें।

करियर के क्षेत्र में द सन कार्ड आने का मतलब है कि आपके लिए प्रगति एवं सफलता का समय है। अगर आप अपने करियर में सफल होना चाहते हैं, तो आपको पैशन पर चलना चाहिए और अपनी रचनात्‍मकता का प्रयोग करना चाहिए। आप कोई अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण भ‍ूमिका निभाने के लिए तैयार हो सकते हैं। यह कार्ड सलाह देता है कि आप सकारात्‍मक रहें, अपने लक्ष्‍यों पर ध्‍यान दें और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। यदि आप वित्तीय परामर्श की तलाश कर रहे हैं, तो द सन कार्ड शुभ संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप जल्‍द ही आर्थिक रूप से समृद्ध होने वाले हैं और आपको सकारात्‍मक होकर नए अवसरों के लिए तैयार रहना चाहिए।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में सिक्‍स ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि सफलता पाने के लिए अत्‍यधिक मेहनत करना और आराम एवं अपनी सीमाओं को नज़रअंदाज़ करने से आप स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को बुलावा दे सकते हैं। संभव है कि सफलता पाने के चक्‍कर में आप अपने शरीर के संकेतों को नज़रअंदाज़ कर रहे हों। आप धीरे चलें एवं बिना किसी दबाव के अपने प्रयासों की सराहना करें। इससे संतुलन आ सकता है।

शुभ अंक: 08

मीन राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: द स्‍टार

स्वास्थ्य: द चैरियट

मीन राशि को टैरो मासिक राशिफल में टेन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि जीवन में छोटी-छोटी खुशियों और बेहतर चीज़ों को महत्‍व देने का प्रतीक है। पारंपरिक रूप से टेन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड कई पीढियों तक परिवार के अपने पालतू जानवरों के साथ घर पर समय बिताने को दर्शाता है। यह कार्ड एक ऐसे परिवार को दिखाता है जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी मिली दौलत एवं विरासत के बावजूद एक-दूसरे के साथ समय बिताने का आनंद ले रहे हैं। यह कार्ड कहता है कि आपकी शादी को भले ही कितने साल हो गए हों या फिर आपका रिश्‍ता नया ही क्‍यों न हो, आपको किसी भी रिश्‍ते को हल्‍के में नहीं लेना चाहिए।

पेज ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड कहता है कि आर्थिक स्‍तर पर विकास करने के लिए आपको धन प्रबंधन के बारे में सीख्‍ने और नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए। यह कार्ड आपको वित्तीय विषयों के बारे में ज्‍यादा सीखने के लिए कह रहा है क्‍योंकि इससे आप भविष्‍य में समझदारी भरे आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। आपको आर्थिक रूप से शिक्षित हों और जो कुछ आपने सीखा है, उसे अमल में लाने के अवसर तलाश करें।

द स्‍टार कार्ड यह संकेत देता है कि करियर के मामले में आप स्थिर एवं सुरक्षित स्थिति में हैं और आपको अपनी मेहनत एवं लगन का फल जरूर मिलेगा। आपको अच्‍छे से पता है कि आप क्‍या हासिल करना चाहते हैं और आप उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आपके उत्‍साह की वजह से कुछ ऐसे लोग आपकी जिंदगी में आ सकते हैं जो आपको प्रेरित करेंगे एवं आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र को बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो द स्‍टार कार्ड कहता है कि आपको अपने दीर्घकालिक लक्ष्‍यों एवं धारणाओं पर विचार करना चाहिए एवं उन्‍हें पाने के लिए प्रयास करने चाहिए।

द चैरियट कार्ड का कहना है कि आपको रक्‍त संचार, गतिशीलता, तंत्रिका तंत्र या थकान के कारण स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। हर वक्‍त काम करते रहने से आपको बेचैनी, हाई ब्‍लड प्रेशर या मांसपेशियों में तनाव की शिकायत होने का डर है। थकान से बचने के लिए आपको अपने काम और आराम के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। मानसिक और भावनात्‍मक स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर द चैरियट कार्ड का कहना है कि इस समय आप दृढ़ता, भावनाओं पर नियंत्रण एवं आगे बढ़ाने वाली ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।

शुभ अंक: 30

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो डेक में कितने सूट कार्ड्स होते हैं?

14 कार्ड्स।

2. टैरो में कितने एलीमेंट्स होते हैं?

टैरो में चार एलीमेंट्स होते हैं- वैंड्स, कप्‍स, स्‍वॉर्ड्स और पेंटाकल्‍स।

3. क्‍या भारत में भविष्‍यवाणी करने के लिए टैरो का प्रचलन बढ़ रहा है?

हां, पिछले एक साल में टैरो की लोकप्रियता भी काफी बढ़ गई है।