साप्ताहिक राशिफल: 27 अप्रैल से 03 मई, 2026

मोहिनी एकादशी, वैशाख पूर्णिमा जैसे त्योहारों से सजा ये सप्ताह इन 4 राशियों की बदल देगा किस्मत!

साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 03 मई 2026: जब हम एक नए सप्ताह में प्रवेश करते हैं, तो हमारे मन में आने वाले सप्ताह को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं जैसे कि यह हफ्ता हमारे जीवन के लिए कैसे रहेगा। बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह आपके लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह ब्लग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह अर्थात 27 अप्रैल से 03 मई 2026 से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, यह सप्ताह आपके जीवन के भिन्न-भिन्न आयामों जैसे करियर, व्यापार, प्रेम और वैवाहिक जीवन समेत स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा? इस तरह के सभी सवालों के जवाब आपको हमारे साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग में प्राप्त होगी।       

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इसके अलावा, साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद तैयार किया गया है जो पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इस ब्लॉग में आपको सभी 12 राशियों के लिए साप्ताहिक राशिफल भी प्रदान किया जाएगा और साथ ही, इस दौरान कब-कौन सा ग्रह अपनी चाल और राशि में परिवर्तन करेगा, इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस लेख की और जान लेते हैं इस सप्ताह का पंचांग।

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

आगे बढ़ने से पहल हम बात करेंगे इस सप्ताह की, तो अप्रैल साल का चौथा महीना होता है और अब हम इस महीने के आख़िरी सप्ताह में प्रवेश कर रहे हैं। इसी हफ्ते के दौरान हम मई माह में भी प्रवेश कर जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह का आरंभ पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी कि 27 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं, इस सप्ताह का समापन विशाखा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि अर्थात 03 मई 2026 को हो जाएगा। बता दें कि यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान अनेक व्रत एवं पर्वों के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति और राशि में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। चलिए नज़र डालते हैं इस सप्ताह के पर्वों पर। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी

वर्तमान समय में व्रत-त्योहार हमारे जीवन का एक अटूट हिस्सा बन गए हैं जिनके बिना हमें जीवन अधूरा सा लगता है क्योंकि यह हमें अपने करीबियों और प्रियजनों से मिलने और खुशी बांटने का मौका देते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि वह महत्वपूर्ण पर्वों और व्रतों की तिथियां याद नहीं रख पाता है। ऐसे में, आपको ऐसी किसी भी परिस्थिति से न गुज़रना न पड़ें इसलिए हम आपको साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के माध्यम से अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में मनाए जाने वाले व्रत एवं पर्वों की सूची प्रदान कर रहे हैं।

तिथिपर्व का नाम 
28 अप्रैल 2026, मंगलवारप्रदोष व्रत (शुक्ल) 
01 मई 2026, शुक्रवारवैशाख पूर्णिमा व्रत

प्रदोष व्रत (शुक्ल) (28 अप्रैल 2026, मंगलवार): हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावी व्रत माना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। बता दें कि प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की जाती है और यह व्रत सच्चे मन से रखने वाले भक्त को मनचाहे आशीर्वाद की प्राप्ति होती है और उन पर शिव जी की कृपा बनी रहती है। सूर्यास्त से पूर्व और रात होने से पहले के समय को प्रदोष काल कहा जाता है।

वैशाख पूर्णिमा व्रत (01 मई 2026, शुक्रवार): सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत शुभ माना जाता है और इन्हीं में से एक है वैशाख पूर्णिमा। अगर हम बात करें अर्थ की, तो  “वैशाख पूर्णिमा” या “बुद्ध पूर्णिमा” के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है और यह हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म, महापरिनिर्वाण, और बौद्ध धर्म की स्थापना भी हुई थी इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन को खुशियाँ और उमंग से भर देंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म में ग्रहण और ग्रहों के गोचर को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इनका असर मानव जीवन पर गहराई से पड़ता है। ऐसे में, ग्रहों की स्थिति और राशि में होने वाले हर बदलाव की जानकारी आपको होनी चाहिए इसलिए हम आपको अप्रैल 2026 के इस अंतिम सप्ताह अर्थात 27 अप्रैल से 03 मई 2026 के बीच होने वाले ग्रहों के गोचर के बारे में बात करेंगे। बता दें कि अप्रैल के इस सप्ताह में केवल एक ग्रह का गोचर होगा जबकि एक ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करेगा। अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं इन ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव के समय से। 

बुध का मेष राशि में गोचर (30 अप्रैल 2026):  बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार के कारक ग्रह बुध महाराज अब 30 अप्रैल 2026 की सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं जिसका प्रभाव संसार पर नज़र आ सकता है।

बुध मेष राशि में अस्त (01 मई 2026): बुध देव को ज्योतिष में ग्रहों के युवराज का दर्जा दिया गया है और अब यह 01 मई 2026 की देर रात 11 बजकर 08 मिनट पर मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। 

नोट: अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई, 2026) में कोई ग्रहण नहीं होने जा रहा है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

जिन लोगों को बैंक अवकाशों की जानकारी पहले से होती है, वह समय रहते हुए अपने बैंक से जुड़े कामों को निपटा लेते हैं, ताकि उनका कोई काम बैंक बंद होने की वजह से अटक न जाए। साथ ही, उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इसी क्रम में, हम आपको 27 अप्रैल से 03 मई, 2026 के दौरान पड़ने वाले बैंक  अवकाशों की पूरी सूची प्रदान करने जा रहे हैं जिससे आपके सभी काम समय पर पूरे हो सकें। 

तिथि दिनपर्व
01 मई 2026शुक्रवारबुद्ध पूर्णिमा

आइए अब हम आपको रूबरू करवाते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों से। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई 2026) के शुभ मुहूर्त 

हिंदू धर्म के लोगों के लिए मुहूर्त विशेष महत्व रखता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए हर कार्य से आपको देवी-देवताओं और ग्रहों के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। ऐसे में, कार्यों में सफलता प्राप्त होने के योग प्रबल बनेंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह के शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं। 

इस सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई 2026) के विवाह मुहूर्त

अगर आप 27 अप्रैल से लेकर 03 मई 2026 के बीच विवाह बंधन में बंधने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहाँ हम आपको इस सप्ताह में उपलब्ध विवाह मुहूर्त की सूची प्रदान कर रहे हैं।      

दिनांक एवं दिननक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
29 अप्रैल 2026बुधवारमघाषष्ठीशाम 05 बजकर 42 मिनट से रात 09 बजे तक
01 मई 2026, शुक्रवारहस्तअष्टमीशाम 7 बजकर 55 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक
02 मई 2026, शनिवारहस्तनवमीसुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक
03 मई 2026, रविवारस्वातीदशमीशाम 06 बजकर 57 मिनट से 04 मई की सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

इस सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई 2026) के नामकरण मुहूर्त 

अगर आप अपने शिशु का नामकरण संस्कार अप्रैल 2026 के इस सप्ताह अर्थात 27 अप्रैल से 03 मई 2026 के बीच करना चाहते हैं, तो अब हम आपको नामकरण मुहूर्त की सूची देने जा रहे हैं

दिनांकमुहूर्त का समय 
27 अप्रैल 2026, सोमवार21:19:02 से 29:44:24
29 अप्रैल 2026, बुधवार05:42:35 से 19:54:13
01 मई 2026, शुक्रवार05:40:51से 28:35:51
03 मई 2026, रविवार07:10:29 से 29:39:10

इस सप्ताह (27 अप्रैल से 02 मई 2026) के मुंडन मुहूर्त 

जो लोग अपनी संतान का मुंडन संस्कार अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में करवाने के इच्छुक हैं, उन्हें हम नीचे 27 अप्रैल से 03 मई 2026 के बीच उपलब्ध मुंडन मुहूर्त की तिथियां देने जा रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
01 मई 2026, शुक्रवार05:40:51 से 22:55:30

इस सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई 2026) के बीच कर्णवेध मुहूर्त 

कर्णवेध संस्कार हिंदू धर्म के सोलह संस्कार में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है। जो लोग 27 अप्रैल से 03 मई 2026 के बीच कर्णवेध मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, उन्हें हम इस सप्ताह के कर्णवेध मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
29 अप्रैल 202607:07-09:03, 11:17-18:11
3 मई 202607:39-13:22, 15:39-20:15

आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते है इस सप्ताह में जन्मे मशहूर हस्तियों के बारे में। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

27 अप्रैल 2026: मोना पॉज़्ज़ी, हरीश रावत, एन चंद्रबाबू नायडू

28 अप्रैल 2026: शर्मन जोशी, सामंथा अक्किनेनी,  एन-मार्गरेट

29 अप्रैल 2026: रत्न सिंह, भय्यू महाराज, अरुंधति देवी

30 अप्रैल 2026: क्रिस मॉरिस, क्रिस्टोफर मॉरिस, अनुसूप मजूमदार

01 मई 2026: कस्तूरी, राधिका मदान, सौरभ कुमार

02 मई 2026: डेविड बेकहम, ड्वेन जान्सन, ब्रायन लारा

03 मई 2026: रघुबर दास, पूजा चोपड़ा, अजिंक्य देव

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 03 मई, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के संबंध में शनि के बारहवें भाव में होने के कारण, घरेलू परेशानियाँ…..(विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

यदि आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो, इस सप्ताह आपको….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में ग्यारहवें भाव में शनि के स्थित होने के कारण,  इस सप्ताह ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

 लंबे समय से यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो, इस सप्ताह आप अपने….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

राहु के चंद्र राशि के संबंध में नौवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपका लवमेट आपकी विश्वसनीयता की परीक्षा ले सकता है और ….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस बात को आप भी भली. भांति समझते है कि, बहुत. कुछ आपके कंधों पर ही टिका…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

 प्रेमी जातकों के लिए ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह यूँ तो आपकी सेहत में कई सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। लेकिन आपके….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपका मन प्रेमी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करने का……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के सातवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह कुछ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्रेमी के अचानक बदलते स्वभाव के कारण, आप मानसिक तनाव….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के छठे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह व्यस्त …..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आप किसी कार्य में अपने प्रियतम से हार सकते है, जिससे….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

 पूर्व के समय से ही, आपके द्वारा ख़ुद को परिष्कृत करने और स्वास्थ्य रखने की …..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपका प्रिय आपको बहुत से कड़वे शब्द कहते हुए, अपने प्रेमी…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के चौथे भाव में होने के कारण, वो जातक जो …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया यूँ बदलाव, आपको …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

शनि के चंद्र राशि के हिसाब से तीसरे भाव में होने के कारण, ये सप्ताह वैसे तो….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से एकतरफ़ा प्रेम करते हैं, और इस सप्ताह उनसे अपने दिल….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

 इस सप्ताह जीवन में चल रही उठा. पथक, आपका पारा चढ़ा सकती है। जिसके…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा, आप इस सप्ताह अपने लवमेट के साथ मिलकर ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपके आसपास के लोग व करीबी, अपने कार्यक्षेत्र में…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

 यदि किसी कारणवश आपका अपने प्रियतम के साथ कोई विवाद या झगड़ा….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. इस सप्ताह नामकरण संस्कार के कितने मुहूर्त है?

अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में नामकरण संस्कार के 4 मुहूर्त उपलब्ध हैं। 

2. वैशाख पूर्णिमा 2026 में कब है?

इस साल वैशाख पूर्णिमा व्रत 01 मई 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा। 

3. शनि देव किन राशियों के स्वामी हैं?

राशि चक्र में शनि ग्रह कुंभ और मकर राशि के स्वामी हैं।