तुलसी विवाह 2026: तिथि एवं पूजा मुहूर्त

20 या 21 नवंबर कब है तुलसी विवाह? जानें सही तिथि एवं पूजा मुहूर्त!

तुलसी विवाह 2026: तुलसी विवाह हिंदू धर्म का एक पवित्र त्योहार है, जिसमें माँ तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह कराया जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इसके साथ ही चातुर्मास के बाद विवाह संस्कार का पुनः आरंभ होता है। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इस दिन भक्त घर और आंगन को सजाते हैं, विवाह मंडप तैयार करते हैं और पूरे विधि-विधान से विवाह की रस्में निभाते हैं। तुलसी विवाह के दिन देवी तुलसी और भगवान विष्णु का विवाह भक्त भक्तिभाव से करते हैं। एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में तुलसी विवाह 2026 की तिथि, मुहूर्त और  धार्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त होगी। 

तुलसी विवाह 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, तुलसी विवाह को हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। इस दिन शाम के प्रदोष काल में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह करने का विधान है।

तुलसी विवाह 2026 की तिथि: 21 नवंबर 2026, शनिवार

द्वादशी तिथि प्रारंभ: 21 नवंबर 2026 की सुबह 06 बजकर 33 मिनट से,

द्वादशी तिथि समाप्त: 22 नवंबर 2026 की सुबह 04 बजकर 58 बजे

प्रदोषकाल पूजा मुहूर्त: शाम 05 बजकर 25 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तुलसी विवाह 2026: कथा और धार्मिक महत्व

धार्मिक ग्रंथों में वर्णिंत तुलसी विवाह की कथा देवी वृंदा की भक्ति से जुड़ी है। पौराणिक कथा के अनुसार, वृंदा भगवान विष्णु की परम भक्त थीं। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें अपनी पूजा में विशेष स्थान दिया। ऐसा माना जाता है कि वृंदा तुलसी के रूप में प्रकट हुईं और भगवान विष्णु की पूजा उनके साथ शालिग्राम के रूप में की जाने लगी। 

विवाह सीजन की शुरुआत

धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके तुरंत बाद तुलसी विवाह किया जाता है और इसी के साथ विवाह पुनः शुरू हो जाते हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

आध्यात्मिक महत्व

सनातन धर्म में तुलसी को पवित्र माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। तुलसी विवाह करने से परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तुलसी विवाह में किया गया कन्यादान पुण्यदायी माना जाता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

तुलसी विवाह 2026: परंपराएं

  • सफाई और सजावट: आंगन या पूजा स्थल की सफाई करके रंगोली, ताजे फूलों और गन्ने से सजावट की जाती है। विवाह के लिए एक छोटा मंडप भी तैयार किया जाता है।
  • देवी तुलसी का श्रृंगार: तुलसी मैया को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। देवी का श्रृंगार लाल चुनरी, फूल, चूड़ियां और आभूषण से किया जाता है। साथ ही, हल्दी या कुमकुम से तिलक करते हैं।
  • भगवान शालिग्राम की पूजा: तुलसी मैया के पास भगवान विष्णु की मूर्ति या शालिग्राम स्थापित की जाती है। कुछ स्थानों पर भगवान शालिग्राम जी को छोटी शोभायात्रा के साथ पूजा स्थल तक लाया जाता है।
  • विवाह समारोह: परिवार के सदस्य पारंपरिक विवाह गीत गाते हैं, पूजा करते हैं और विवाह की रस्में पूरी करते हैं। तुलसी के पौधे और भगवान शालिग्राम की परिक्रमा के साथ विवाह समारोह संपन्न होता है।
  • आरती और प्रसाद: अंत में आरती की जाती है और फल, मिठाई सहित पारंपरिक भोग अर्पित किया जाता है। इसके बाद परिवार के सदस्यों और मेहमानों में प्रसाद बांटा जाता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. तुलसी विवाह 2026 कब किया जाएगा?

तुलसी विवाह 22 नवंबर 2026, रविवार को किया जाएगा।

2. हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का क्या महत्व है?

सनातन धर्म में तुलसी विवाह को माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्तों की शुरुआत होती है।

3. देव तुलसी का श्रृंगार किन चीजों से किया जाता है?

माता तुलसी का श्रृंगार लाल चुनरी, फूलों, चूड़ियों और हल्दी से सजाया जाता है। इसके ऊपर गन्ने का मंडप भी बनाया जाता है।