भीष्म पंचक 2026 में कब से शुरू है?

इस दिन से शुरू है भीष्म पंचक? जानें तिथि एवं महत्व!

भीष्म पंचक 2026: भीष्म पंचक को भीष्म पंच के नाम से भी जाना जाने है जो हिंदू धर्म में पांच दिनों तक चलने वाले पर्व है। इसकी शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से होती है और समापन कार्तिक पूर्णिमा पर होता है। भीष्म पंचक के पांच दिन महाभारत के महान योद्धा और पूजनीय भीष्म पितामह को समर्पित होते हैं। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इस दौरान भक्त भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। साथ ही, दान-पुण्य करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भीष्म पंचक के दौरान धार्मिक कार्यों से मन शुद्ध होता है, और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “भीष्म पंचक 2026” की तिथि, धार्मिक महत्व, कथा और पूजा विधि  प्रदान करेगा। 

भीष्म पंचक 2026: तिथि एवं समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की अंतिम पांच तिथियों यानी एकादशी से पूर्णिमा तक  भीष्म पंचक मनाया जाता है। वर्ष 2026 में भीष्म पंचक का आरंभ 20 नवंबर, शुक्रवार से 24 नवंबर, मंगलवार तक मनाया जाएगा। इन पांच दिनों में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। 

  • भीष्म पंचक 2026 प्रारंभ: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार
  • एकादशी तिथि: 20 नवंबर 2026 की सुबह 07 बजकर 17 बजे से 21 नवंबर 2026 की सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक
  • द्वादशी तिथि: 21 नवंबर की सुबह 06 बजकर 33 मिनट से 22 नवंबर की सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक
  • त्रयोदशी तिथि: 22 नवंबर की सुबह 04 बजकर 58 मिनट से 23 नवंबर की सुबह 02 बजकर 39 मिनट तक
  • चतुर्दशी तिथि: 23 नवंबर की सुबह 02 बजकर 39 मिनट से रात 11 बजकर 44 मिनट तक
  • कार्तिक पूर्णिमा तिथि: 23 नवंबर की रात 11 बजकर 44 मिनट से 24 नवंबर की रात 08 बजकर 25 मिनट तक
  • भीष्म पंचक समापन: 24 नवंबर 2026, मंगलवार

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

भीष्म पंचक 2026: कथा एवं धार्मिक महत्व

भीष्म पंचक की कथा महाभारत के भीष्म पितामह से जुड़ी है। पौराणिक  कथा के अनुसार, कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान भीष्म पितामह बाणों की शय्या पर लेटे हुए उत्तरायण के शुभ समय में अपने प्राण त्यागने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और पांडव उनसे मिलने आए। भीष्म पितामह ने उन्हें कर्तव्य, सुशासन, धर्म और भक्ति का ज्ञान दिया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भीष्म पितामह के जीवन के अंतिम दिनों और भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति के कारण कार्तिक मास के इन पांच दिनों का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, पवित्र मंत्रों का जाप और दान-पुण्य करते हैं। ऐसा करने से मन शुद्ध होता है, पुराने कर्मों का बोझ कम होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। यह पर्व कर्तव्य, त्याग और धर्म के मूल्यों को याद करने का भी अवसर है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

भीष्म पंचक 2026: पूजा विधि

  • सूर्योदय से पहले स्नान करें। संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करें। नदी जाना संभव न हो, तो घर पर स्नान करके पूजा शुरू करें।
  • भगवान विष्णु को फूल, धूप, दीपक और चंदन अर्पित करें। श्रद्धापूर्वक पूजा करके उनका आशीर्वाद लें।
  • इस दौरान विष्णु सहस्रनाम का पाठ, भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप या भगवत गीता का पाठ करें।
  • कुछ भक्त व्रत रखते हैं, जबकि अन्य सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। व्रत का प्रकार व्यक्ति के स्वास्थ्य, और धार्मिक परंपराओं पर निर्भर करता है।
  • जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और जरूरी सामान दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा मंत्र जाप, ध्यान और भीष्म पितामह के कर्तव्य व धर्म संबंधी आदर्शों का स्मरण भी करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. भीष्म पंचक 2026 कब तक रहेगा?

भीष्म पंचक 21 नवंबर 2026, शनिवार से शुरू होकर 24 नवंबर 2026, मंगलवार को समाप्त होंगे।

2. भीष्म पंचक का धार्मिक महत्व क्या है?

भीष्म पंचक का  पर्व भीष्म पितामह के बाणों की शैय्या पर बिताए जीवन के अंतिम पांच दिनों की याद में मनाया जाता है।मान्यता है कि इन दिनों भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को पुण्य की प्राप्ति होती है।

3. भीष्म पंचक हिंदू पंचांग की किन तिथियों तक मनाया जाता है?

यह पर्व कार्तिक शुक्ल एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जाता है।