अक्टूबर 2026: ज्योतिष की दृष्टि से अक्टूबर का महीना बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस माह एक नहीं कई बड़े ग्रह अपनी राशि और स्थिति में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ ग्रह गोचर करेंगे तो कुछ अस्त और वक्री होंगे जिसमें सूर्य, बुध, शुक्र और गुरु शामिल हैं। ग्रहों की स्थिति आपके जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “अक्टूबर 2026” में होने वाले ग्रहों के गोचर और स्थिति में बदलाव का असर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
अक्टूबर 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर
अक्टूबर 2026 में कई बड़े एवं महत्वपूर्ण ग्रहों के गोचर होंगे जो जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं।
सूर्य का तुला राशि में गोचर
सूर्य देव 17 अक्टूबर 2026 की शाम 07 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में, इस राशि परिवर्तन का असर नेतृत्व, कूटनीति, साझेदारी और आत्मविश्वास से जुड़े क्षेत्रों पर दिखाई देगा।
शुक्र तुला राशि में बदलेंगे चाल
प्रेम के ग्रह शुक्र 3 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके बाद, शुक्र एक बार स्थिति में बदलाव करते हुए 19 अक्टूबर 2026 की सुबह 08 बजकर 09 मिनट पर अस्त हो जाएंगे। शुक्र की चाल में बदलाव होने से रिश्तों, धन संबंधित फैसलों, सुख-सुविधाओं और निजी जीवन की प्राथमिकताओं पर दोबारा सोच-विचार की स्थिति बन सकती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
तुला राशि में बुध की स्थिति में परिवर्तन
बुध महाराज 24 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर तुला राशि में वक्री होंगे। इसके पश्चात, 30 अक्टूबर 2026 की सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर अस्त हो जाएंगे। इस दौरान जातक खुलकर बातचीत, सावधानी से योजना बनाना और महत्वपूर्ण बिज़नेस डील्स की समीक्षा करेंगे।
गुरु का सिंह राशि में गोचर
गुरु देव 31 अक्टूबर 2026 की शाम 07 बजकत 19 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में, बृहस्पति देव का गोचर ज्ञान, सीखने, नेतृत्व, आत्मविश्वास, व्यक्तिगत और पेशेवर में प्रगति के अवसर प्रदान करेगा।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
अक्टूबर 2026 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत
मेष राशि
अक्टूबर 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर और स्थिति में बदलाव मेष राशि के जातकों को करियर और व्यापार में नए अवसर प्रदान करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन या फिर कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं व्यापारियों को काम बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। जो काम काफ़ी से पेंडिंग वादे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक जीवन में अनुशासन का पालन करें और परिवार के साथ बातचीत करते समय धैर्य बरतें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
कर्क राशि
अक्टूबर 2026 में ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव कर्क राशि वालों के आर्थिक जीवन और करियर में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। इस दौरान आय के नए स्रोत और आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। करियर बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। पुराने संपर्कों के माध्यम से आपको व्यापार में लाभ मिलने के योग बनेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बचत करना आपके लिए जरूरी होगा।
सिंह राशि
अक्टूबर 2026 का दूसरा भाग सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से ख़ास रहेगा। गुरु ग्रह 31 अक्टूबर 2026 को सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में, आपके भीतर आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और करियर में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी, सराहना या नेतृत्व की भूमिका मिलने के योग बनेंगे। वहीं, व्यापारियों को नई डील या विस्तार के मौके प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने के लिए योजना बनाकर चलें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि महाराज आपके तीसरे और चौथे भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में यह आपके पांचवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में, शनि मीन राशि में वक्री की अवधि संतान के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए श्रेष्ठ होगा। इस दौरान आप घर में सुधार या बदलाव करने के बारे में विचार-विमर्श करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस समय आपका सारा ध्यान अनुशासन, साफ़-सफाई और व्यवस्थित जीवनशैली पर केंद्रित हो सकता है। साथ ही, इस अवधि में आपको करियर में प्रगति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गुरु ग्रह 31 अक्टूबर 2026 को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को अक्टूबर 2026 में होने वाले गोचरों से प्राप्ति होगी।
नहीं, इस महीने में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।