गुरु का सिंह राशि में गोचर 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, विस्तार, समृद्धि, सौभाग्य और आध्यात्मिक प्रगति से माना जाता है। अब यह 31 अक्टूबर 2026 की शाम 07 बजकर 19 मिनट पर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे जो उग्र तत्व की राशि है। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और ऐसे में, गुरु का सिंह राशि में गोचर आपके जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
गुरु ग्रह का यह गोचर सभी 12 राशि के जातकों के जीवन को प्रभावित करेगा जो आपको करियर और आर्थिक जीवन में सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको बताएगा कि “गुरु का सिंह राशि में गोचर” किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। तो आइए शुरू करते हैं गुरु गोचर का यह विशेष ब्लॉग।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
गुरु गोचर 2026: इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का सिंह राशि में गोचर करियर और आर्थिक जीवन की दृष्टि से सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में वेतन वृद्धि, सराहना या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बेहतर होगा। हालांकि, कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से योजना बनाएं और आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मिथुन राशि
गुरु का सिंह राशि में गोचर मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास और संचार कौशल को बेहतर बनाने का काम करेगा। जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और ट्रेडिंग से जुड़े हैं, उन्हें करियर और धन के मामलों में नए अवसर मिलेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के यात्रा के माध्यम से नए संपर्क बनेंगे और लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। भाई-बहनों और प्रियजनों का सहयोग आपकी योजनाओं को आगे ले जाने में सहायक बनेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गुरु का गोचर आपके प्रथम भाव में होगा। ऐसे में, आपका ध्यान व्यक्तिगत विकास, करियर और प्रगति पर केंद्रित रहेगा। जीवन के बड़े फैसले लेते समय आप आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सुनहरे मौके मिलेंगे। वहीं, व्यापारी वर्ग बिज़नेस के विस्तार की योजनाएं बनाते हुए नज़र आएंगे जो निरंतर प्रगति पाने के लिए आवश्यक होगा।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
धनु राशि
गुरु ग्रह धनु राशि के स्वामी हैं जिनका गोचर आपके नौवें भाव में होगा जो आपके लिए अनुकूल साबित होगा। इस दौरान उच्च शिक्षा, लंबी दूरी की यात्रा, करियर के क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, आप आध्यात्मिक विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। बीते समय में किए गए निवेश या फिर संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग बनेंगे। हालांकि यह आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करेगा, इसलिए धैर्य रखें और धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल एवं चने की दाल चढ़ाएं।
- गुरुवार की सुबह गुरु ग्रह के मंत्र “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” का 108 बार जाप करें।
- प्रतिदिन मस्तक पर पीले चंदन या हल्दी का तिलक करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
इस साल गुरु ग्रह 31 अक्टूबर 2026 की शाम 07 बजकर 19 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
गुरु का सिंह राशि में गोचर मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के लिए फलदायी रहेगा।
सप्ताह में गुरुवार का दिन गुरु ग्रह को समर्पित होता है।