अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 11 से 17 अक्टूबर 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 11 से 17 अक्टूबर 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

AstroSage Hindi Banner

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (11 से 17 अक्टूबर, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में किए जा रहे प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिन जातकों का संबंध पब्लिक सेक्टर से है, उनके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका है। राजनीति से जुड़े लोगों को भी सफलता न मिलने की वजह से निराशा महसूस हो सकती है। इस सप्ताह आपको जीवन के बड़े फैसले लेते समय आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो आपके लिए यह सप्ताह ज्यादा ख़ास नहीं रहने की आशंका है क्योंकि आप दोनों के बीच रोमांच और प्रेम की कमी रह सकती हैं। इस दौरान आपके और साथी के बीच विवाद जन्म ले सकते हैं जिसकी वजह आपसी समझ की कमी हो सकती है। ऐसे में, आप दोनों के बीच से खुशियाँ नदारद रह सकती हैं। बता दें कि अहंकार और आपसी समझ की कमी रिश्ते में दूरी ला सकती है, इसलिए शांत रहकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 1 के छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है। संभव है कि इस दौरान मेहनत करने के बाद भी आपको मनचाहे परिणाम न मिले, विशेष रूप से उन छात्रों को जो उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं। ऐसे में, आपको पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की आवश्यकता होगी। 

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको इस सप्ताह काम में कड़ी मेहनत करने के बाद भी मनचाही सराहना न मिलने की आशंका है। ऐसे में, आप निराश नज़र आ सकते हैं और यदि आप प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपके हाथ मायूसी लग सकती है। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनके सामने न लाभ और न हानि वाली स्थिति जन्म ले सकती है। ऐसे में, पेशेवर जीवन में आपको सफलता पाने के लिए योजना बनाकर चलना होगा। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपको पाचन और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा ताकि आप स्वस्थ जीवन जी सकें। इसके अलावा, आपको गर्मी से जुड़ी समस्याएं जैसे सनबर्न भी परेशान कर सकती है इसलिए आप अपना ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 के तहत जन्मे जातक इस सप्ताह बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेते समय कंफ्यूजन में रह सकते हैं जो आपकी प्रगति के मार्ग में समस्या बन सकती है। ऐसे में, आपको इस हफ़्ते की योजना बनाकर चलना होगा क्योंकि तब ही आपको सकारत्मक परिणाम मिल सकेंगे। साथ ही, इस समय आपको अपने दोस्तों से दूरी बनाकर चलना होगा क्योंकि वह आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो मूलांक 2 वालों की इस सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है जिससे आपको बचने का प्रयास करना होगा। साथ ही, आपको रिश्ते में तालमेल बिठाकर चलना होगा तभी आप दोनों के लिए यह सप्ताह आपके लिए प्रेम से भरा रहेगा। इस दौरान आप किसी धार्मिक तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। 

शिक्षा: जब बात आती है शिक्षा की, तो यह सप्ताह मूलांक 2 के छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है और ऐसे में, आपके लिए अधिक अंक पाना कठिन हो सकता है। इस प्रकार, आपके लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई करना आवश्यक होगा। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के लिए किसी शिक्षक या ट्यूटर की सहायता लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

पेशेवर जीवन: बात करें पेशेवर जीवन की, तो इन जातकों को काम के सिलसिले में बेकार की यात्राएं करनी पड़ सकती है जिससे आप थोड़ा परेशान नज़र आ सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आप नौर्की से असंतुष्ट रह सकते हैं। जिन जातकों का अपना व्यापार हैं, उन्हें इस दौरान हानि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको होने वाला लाभ औसत रह सकता है। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 2 वालों को आँखों से जुड़े रोग या इन्फेक्शन परेशान कर सकता हैं, इसलिए आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही, तनाव बढ़ सकता है और पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप अपने खानपान का ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ सोमाय नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 के तहत जन्मे जातकों में इस सप्ताह आत्मविश्वास और साहस भरा रहेगा। जीवन के महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लेने में आप सफल रहेंगे। साथ ही, इन लोगों को अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपके लिए नई संभावनाओं के रास्ते खुलेंगे। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, इस सप्ताह मूलांक 3 के जातकों और उनके साथी के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा जिसकी वजह आप दोनों का परिपक्व होना होगा। साथ ही, आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और घर में मेहमानों के आने से रौनक बनी रह सकती है।

शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से मूलांक 3 के छात्रों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। ऐसे में, अगर आप मैनेजमेंट, बिजनेस स्टैटिस्टिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो यह हफ़्ता आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी और साथ ही, आपका प्रदर्शन दोस्तों से बेहतर रहेगा। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 3 वालों को नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इन जातकों को बेहतरीन कार्य के लिए सराहना के रूप में प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं जिसकी उम्मीद आप लंबे समय से लगाए हुए थे। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे और प्रतिद्वंद्वियों से आगे बढ़ेंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपकी फिटनेस अच्छी रहेगी और आप ऊर्जावान बने रहेंगे। हालांकि, इन जातकों को वजन बढ़ने या मोटापे की समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है इसलिए आपको खानपान संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। ध्यान और मेडिटेशन करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा जिससे  आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।  

उपाय: गुरुवार के दिन भगवान शिव को फूल अर्पित करें। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 के अंतर्गत जन्मे जातक इस सप्ताह दृढ़ रहेंगे और ऐसे में, आप बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हुए दिखाई देंगे। आपके विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं जो आपके लिए फलदायी साबित होंगी। इस सप्ताह आपके भीतर रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी और आप अपनी कला एवं हुनर के बल पर नई ऊंचाइयां छूने में सक्षम होंगे। 

प्रेम जीवन: जब प्रेम जीवन की बात आती है, तो इस सप्ताह यह जातक अपनी लव लाइफ को प्रेमपूर्ण बनाने में सफल रहेंगे। आपका रिश्ता पार्टनर के साथ मज़बूत होगा और आप उन्हें अच्छे से समझने में सक्षम होंगे। ऐसे में, इस अवधि में आपके रिश्ते में प्रेम और आपसी तालमेल में बढ़ोतरी होगी। 

शिक्षा: शिक्षा को देखें, तो यह हफ़्ता ग्राफिक्स, वेब डेवलपमेंट और अन्य पेशेवर कोर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप कुछ नया सीखने में सक्षम होंगे जिससे आप अपनी एक अलग पहचान बनने में सक्षम होंगे। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 4 के जातक इस सप्ताह अपने काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऐसे में, आप कार्यक्षेत्र पर समय से पहले अपना काम पूरा कर लेंगे। इन जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आप नए बिज़नेस की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही, आप किसी विशेष फील्ड में विशेषज्ञता हासिल करेंगे। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर काफ़ी जागरूक रहेंगे। साथ ही, आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे जिसके चलते आप फिट और आकर्षक बने रहेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ राहवे नमः” मंत्र का 22 बार जाप करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह खुद को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाते हुए दिखाई देंगे। इन जातकों की रुचि संगीत और ट्रेवल में बढ़ सकती है। यह लोग खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और साथ ही, नई चीजें सीखने और अपने हुनर को निखारने की आप कोशिश करेंगे। 

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 5 वालों का रिश्ता जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। इस दौरान साथी आपकी भावनाओं और इच्छाओं को समझने की कोशिश करेगा। प्रेम जीवन में मधुरता और रोमांस बना रहेगा जिससे आपके रिश्ते में खुशियों में वृद्धि होगी। 

शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से, मूलांक 5 के छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस दौरान आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप उच्च अंक पाने में सक्षम होंगे। साथ ही, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, तो आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। फाइनेंस, वेब डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अनेक अवसर मिलेंगे। 

पेशेवर जीवन: बात करें पेशेवर जीवन की, तो यह सप्ताह नौकरी के संबंध में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपके काम की सराहना होगी और नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। ऐसे मकॉके आपके लिए हितकारी साबित होंगे जिसमें आप अपनी क्षमताओं को साबित करने में सक्षम होंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो मूलांक 5 वालों को त्वचा में जलन की समस्या परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। हालांकि, आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशानी नहीं करेगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” का 41 बार जाप करें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

जिन जातकों का जन्म मूलांक 6 के तहत हुआ है, उन्हें यात्राओं के माध्यम से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही, आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल होंगे और ऐसे में, बचत भी कर सकेंगे। इस दौरान आप नई-नई स्किल्स सीखेंगे जो आपके लिए फलदायी साबित होंगे। अगर आप संगीत सीख रहे हैं, तो इस सप्ताह अपनी रुचि को करियर में बदल सकते हैं। कला और रचनात्मक कार्यों में भी आप अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो यह जातक साथी के साथ रिश्ते में प्रेम, संतुष्टि और खुशियां बनाए रखेंगे। साथ ही, आप दोनों के बीच आपसी समझ और आकर्षण बढ़ेगा। आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कुछ जातकों के जीवन में विवाह जैसे शुभ कार्यों के योग बन सकते हैं। आप दोनों का रिश्ता समाज के लिए मिसाल बनेगा। 

शिक्षा: मूलांक 6 के जो छात्र कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप साथी छात्रों के लिए एक उदाहरण पेश करेंगे। आप अपनी लगन और मेहनत के दम पर दूसरों के बीच अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। इस समय आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अच्छे अंक पाने में  सफल रहेंगे। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 6 के नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह काम में काफ़ी व्यस्त रह सकते हैं। आपको कार्यों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको अपनी पसंद के अनुसार नौकरी मिल सकती है। जो जातक व्यापार करते हैं, उनके लिए यह समय बिजनेस को आगे बढ़ाने और नए साझेदारी के अवसर पाने के लिए शानदार रहेगा। .इन जातकों को व्यापार के संबंध में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यदि आप बिज़नेस पार्टनरशिप में प्रवेश करने जा रहे हैं, तो आपको सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, यह सप्ताह आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा और आप फिट एवं स्वस्थ रहेगा। इस दौरान आपके भीतर सकारात्मक सोच और खुशमिज़ाज स्वभाव की वजह से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि, हल्की सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भार्गवाय नमः” मंत्र का 33 बार जाप करें। 

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 के जातक इस सप्ताह थोड़ा असमंजस और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। यह लोग खुद से अपने भविष्य को लेकर सवाल-जवाब करते हुए नज़र आ सकते हैं। इस दौरान इन लोगों के व्यक्तित्व में आकर्षण की कमी रह सकती है जो आपके लिए समस्या का काम कर सकती है। किसी भी छोटे फैसले को लेने से पहले आपको अच्छी योजना बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। इस समय आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका झुकाव बढ़ेगा और इनमें भाग लेने से आप मानसिक रूप से मज़बूत बनेंगे। इस मूलांक के जातक दुनिया के सामने अपनी क्षमताएं और प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। 

प्रेम जीवन: अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल कहता है कि इस सप्ताह मूलांक 7 वालों का रिश्ता अपने साथी के साथ ज्यादा प्रेमपूर्ण नहीं रहने की आशंका है। इसकी वजह घर-परिवार में चल रहे मतभेद हो सकती हैं और ऐसे में, आप दोनों के बीच से खुशियाँ नदारद रह सकती हैं। ऐसे में, आपके लिए चिंता करने के बजाय जीवनसाथी के साथ समझदारी और आपसी तालमेल बनाए रखना होगा। आप दोनों घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं और ऐसे में, आप दोनों एक-दूसरे के साथ यादगार समय बिताएंगे। साथ ही, आप ख़ुश दिखाई देंगे। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो यह सप्ताह लॉ, फिलॉसफी की पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने की आशंका है। इस समय जातकों को मन लगाकर पढ़ाई करना और अच्छे अंक हासिल करना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में, आपको उच्च अंक पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। बता दें कि इस समय छात्र अपनी छुपी हुई स्किल्स के बारे में जान सकते हैं, समय की कमी की वजह से आप इनका इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं होंगे।   

पेशेवर जीवन: जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा और आपको कार्यों में भी सामान्य परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आप नई-नई स्किल्स सीखेंगे और ऐसे में, आप कार्यक्षेत्र में सराहना प्राप्त करेंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें हानि उठानी पड़ सकती है। ऐसे में, आपको व्यापार में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। संभावना है कि आपको भारी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आपके सामने न लाभ न हानि की स्थिति बन सकती है। 


स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो आपको इस सप्ताह किसी एलर्जी की वजह से त्वचा में जलन की समस्या परेशान कर सकती है। साथ ही, पेट से जुड़े रोग भी घेर सकते हैं इसलिए आपके लिए समय पर खानपान समय पर करना आवश्यक होगा, ताकि आप स्वस्थ हो सकें। इस दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाद दी जाती है। हालांकि, आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” मंत्र का 41 बार जाप करें। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 के जातक इस सप्ताह अपना धैर्य खो सकते हैं और ऐसे में, आप सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। इस समय किसी यात्रा के दौरान आपसे कोई कीमती वस्त खो सकती है जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसे में, आपको पहले से योजना बनाकर और व्यवस्थित तरीके से काम करना बेहतर रहेगा।

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो मूलांक 8 के जातक इस सप्ताह परिवार में चल रहे संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर तनाव में नज़र आ सकता है। साथ ही, आपको दोस्तों की वजह से जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखने में समस्या का अनुभव हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपको रिश्ते में आपसी तालमेल और प्रेम को बनाए रखना मुश्किल लग सकता है। 

शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से, यह सप्ताह मूलांक 8 के छात्रों के लिए कमज़ोर रह सकता है। ऐसे में, आपको पढ़ाई में मेहनत करने के बावजूद भी आपको सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप धैर्य बनाए रखें। साथ ही, परीक्षा में उच्च अंक पाने के लिए दृढ़ रहें। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो अगर आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह आपको बेहतरीन कार्यों के लिए सराहना न मिलने की आशंका है। ऐसे में, आप परेशान नज़र आ सकते हैं। आपके सामने ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जहाँ आपके सहकर्मी आप से आगे बढ़कर कोई नया पद ले सकते हैं। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इन जातकों को पैरों और जोड़ों में दर्द की समस्या रह सकती है जिसकी वजह आपको तनाव में रह सकता है। आपको खानपान संतुलित रखना होगा और दिनचर्या पर भी ध्यान देना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 के जातक सामान्य रूप से अपने वादे के पक्के, साहसी और निडर स्वभाव के होते हैं। ये लोग बड़े कार्यों को आत्मविश्वास के साथ पूरा करने की क्षमता रखते हैं। सरकारी और रक्षा क्षेत्रों में इन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़ और समर्पण  नजर आएंगे। साथ ही, इस दौरान यात्राएं अधिक हो सकती हैं जो आपके लिए फैदाई साबित होगी। 

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 9 के जटाटकों की रिश्ते में पार्टनर के साथ आपसी समझ और तालमेल शानदार रहेगी। आप दोनों रिश्ते में समानता पर विश्वास करते होंगे इसलिए आपके बीच प्रेम और आकर्षण में वृद्धि होगी। आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते को लेकर स्पष्ट रहेंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। 

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 9 के जातकों को मन लगाकर पेशेवर तरीके से पढ़ाई करनी  होगी, तभी आप शीर्ष पर पहुँच सकेंगे। इस समय शिक्षा के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और ऐसे में, आपका प्रदर्शन पढ़ाई में बेहतरीन रहेगा। आपको महसूस होगा कि अगर आप किसी विषय में अच्छा करना चाहते हैं, तो उसमें आपकी रुचि होना बहुत ज़रूरी होगा। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 9 के नौकरीपेशा जातक अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। काम के प्रति समर्पण को देखकर वरिष्ठ अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। अगर आपका खुद का व्यापार हैं,  तो आपको इस अवधि में अच्छा-ख़ासा लाभ मिलने के योग बनेंगे। साथ ही, आप प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में इस सप्ताह आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। ऐसे में, आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपके भीतर साहस और जोश कूट-कूटकर भरा होगा जो आपको फिट बनाए रखेगा। हालांकि, आपको कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से सनबर्न की समस्या घेर सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ मंगलाय नमः” मंत्र का 27 बार जाप करें। 

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफलक्या होता है?

अंक ज्योतिष राशिफल में आपको आपके मूलांक के आधार पर साप्ताहिक राशिफल प्रदान किया जाता है। 

2. मूलांक कैसे जान सकते हैं?

आपको अपनी जन्म तारीख को जोड़ने पर एक अंक प्राप्त होता है, जैसे यदि आपका जन्म 18 तारीख को हुआ है, तो 1+8 = 9, यानी आपका मूलांक 9 होगा।

3. मूलांक किसे कहते हैं?

आपकी जन्मतिथि के जोड़ से जो अंक निकाला जाता है और वह 1 से 9 के बीच होता है, इसे ही मूलांक कहा जाता है।