मई 2026 मासिक राशिफल: इस महीने कब-कब है बैंक अवकाश और शादी का शुभ मुहूर्त?

मई 2026 मासिक राशिफल: मई का महीना आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व रखता है क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आते हैं। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार मई साल का पांचवा महीना है और यह महीना वसंत ऋतु के चरम पर और प्रकृति के पूर्ण रूप से खिलने पर आता है। मई मास में 31 दिन होते हैं। इस महीने के दौरान जहां एक ओर उत्तरी गोलार्ध में वसंत ऋतु का आगमन होता है वहीं दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु का मौसम रहता है।

इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको मई महीने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में अवगत कराएंगे। इस माह में आने वाले व्रत, त्योहारों और कब-कब सार्वजनिक अवकाश हैं? इस बारे में भी आपको बताएंगे। तो आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं कि मई का महीना क्या लेकर आएगा आपके लिए।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मई 2026 मासिक राशिफल: हिंदू पंचांग की गणना

मई मास की शुरुआत शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर चित्रा नक्षत्र में 01 मई, 2026 को होगी और इसका समापन 31 मई, 2026 को कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र में रविवार के दिन होगा।

मई 2026 मासिक राशिफल: पांचवा महीना कैसे बना मई 

सबसे पहले रोमुलस द्वारा बनाए गए रोमन कैलेंडर में मई तीसरा महीना हुआ करता है और तब साल में केवल दस महीने ही थे और 304 दिन थे। इससे सर्दियों के दौरान 61 दिनों का अंतराल रह जाता था।

713 ईसा पूर्व में राजा नुमा पोम्पीलियस ने इस कैलेंडर में कुछ बदलाव किए। उन्होंने कैलेंडर में जनवरी और फरवरी को भी जोड़ दिया जिससे साल में 12 महीने हो गए और मई तीसरे से पांचवा महीना बन गया।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मई 2026 मासिक राशिफल: मई में मौसम

मई के दौरान उत्तरी गोलार्ध के अधिकतर हिस्सों में तेज गर्मी पड़ती है। इस दौरान दिन लंबे और तापमान गर्म रहता है। खिलते हुए फूल, हरे भरे बगीचे और ताजी पत्तियां विकास और नई शुरुआत का संकेत देती हैं।

वहीं दक्षिणी गोलार्ध में मई के दौरान पतझड़ का मौसम रहता है। इस समय मौसम ठंडा होता है। इस दौरान यहां पर लोग सर्दी के आने का इंतज़ार और तैयारी करते हैं।

मई 2026 मासिक राशिफल: मई का अर्थ क्या है

लैटिन भाषा में मई को मैयस कहते हैं और इस महीने का नाम ग्रीक देवी के नाम पर रखा गया था। ऐसा माना जाता है उस देवी का संबंध रोमन उर्वरता की देवी बिना डीया से था। इस देवी का त्योहार मई के महीने में आता है।

मई के नाम को लेकर रोमन कवि ओविड की एक और व्याख्या सामने आती है जिसके अनुसार मई का नाम मैयोरस के नाम पर रखा गया था जिसका लैटिन में मतलब होता है बुजुर्ग।

एक अन्‍य मान्‍यता के अनुसार बताया जाता है कि मई महीने की उत्‍पत्त‍ि रोमन कैलेंडर से हुई थी और इसका नाम माया मजेस्‍टा के नाम पर रखा गया था। इस रोमन देवी का फर्टिलिटी एवं धरती का पोषण करने से संबंध है। प्राचीन समय में इस देवी की पूजा के लिए रोम के वासियों ने कई पर्व और उत्‍सव मनाए जिनका उद्देश्‍य फसलों को बढ़ाने और प्रकृति की समृद्धि के उत्‍सव को मनाना था। ग्रीक पौराणिक कथाओं में भी मई के महीने का महत्‍व है क्‍योंकि माया प्‍लेइडीस नामक अप्‍सराओं के समूह की एक सदस्‍य थीं जिनका संबंध वसंत ऋतु और पुनर्जन्‍म से था।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मई 2026 मासिक राशिफल: ग्रहण और गोचर

आगे जानिए कि मई 2026 में किस तिथि पर किस ग्रह का गोचर होने जा रहा है।

  • 01 मई, 2026 को रात्रि 11 बजकर 08 मिनट पर बुध मेष राशि में अस्‍त होने जा रहे हैं। वैदिक ज्‍योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। वह तर्क का कारक हैं और स्‍त्री तत्‍व वाला ग्रह है।
  • 11 मई 2026, सोमवार को दोपहर 12:50 बजे मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जब मंगल अपनी ही राशि में गोचर करता है, तब उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
  • 14 मई, 2026 को प्रातः 10:35 बजे शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर इसलिए भी विशेष है क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो शुक्र के मित्र ग्रह माने जाते हैं। मित्र राशि में गोचर करने पर शुक्र अपनी सकारात्मक ऊर्जा को और अधिक प्रभावी रूप से व्यक्त करते हैं।
  • 15 मई, 2026 को रात्रि 00:18 बजे, बुध ग्रह मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 15 मई, 2026 को शुक्रवार को प्रातः 06:00 बजे सूर्य देव शुक्र ग्रह की स्वामित्व वाली वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जब सूर्य वृषभ राशि में गोचर करता है, तब यह स्थिरता, धैर्य, आर्थिक योजनाओं और भौतिक सुख-सुविधाओं पर विशेष प्रभाव डालता है।
  • बुध ग्रह 26 मई 2026 की रात 11 बजकर 19 मिनट पर वृषभ राशि में उदित होने जा रहे हैं।
  • बुध ग्रह 29 मई, 2026 की सुबह 11 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

नोट: मई 2026 के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगेगा। 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मई 2026 मासिक राशिफल: व्रत एवं त्योहार 

साल 2026 में मई मास के दौरान अनेक व्रत और त्योहारों आने वाले हैं जिनके बारे में आगे बताया गया है।

मई 2026त्योहार
1 शुक्रवारवैशाख पूर्णिमा व्रत
5 मंगलवारसंकष्टी चतुर्थी
13 बुधवारअपरा एकादशी
14 गुरुवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 शुक्रवारमासिक शिवरात्रि, वृष संक्रांति
16 शनिवारज्येष्ठ अमावस्या
27 बुधवारपद्मिनी एकादशी
28 गुरुवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 रविवारपूर्णिमा व्रत

मई 2026 मासिक राशिफल: बैंक अवकाशों की सूची

तारीखदिनछुट्टियां
01 मई 2026शुक्रवारबुद्ध पूर्णिमा
27 मई 2026बुधवारबकरीद/ईद-अल-अधा

आज का गोचर

मई 2026 मासिक राशिफल: विवाह मुहूर्त

दिनांक दिननक्षत्रमुहूर्त का समय
01 मई 2026 शुक्रवारहस्तशाम 7 बजकर 55 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक 
02 मई 2026शनिवारहस्तसुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक
03 मई 2026रविवारस्वातीशाम 06 बजकर 57 मिनट से 04 मई की सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक

मई 2026 मासिक राशिफल: कर्णवेध संस्कार के लिए मुहूर्त

मई 2026 में संतान का कर्णवेध संस्कार संपन्न करवाने के लिए निम्‍न शुभ मुहूर्त हैं।

तारीखसमय
3 मई 202607:39-13:22, 15:39-20:15
4 मई 202606:47-10:58
9 मई 202606:28-08:23, 10:38-17:32
10 मई 202606:24-08:19, 10:34-17:28
14 मई 202606:08-12:39, 14:56-18:23
15 मई 202608:00-10:14

मई 2026 मासिक राशिफल: सार्वजनिक अवकाशों की सूची

तिथिअवकाशराज्य
01 मई 2026 (शुक्रवार)महाराष्ट्र दिवसमहाराष्ट्र
01 मई 2026 (शुक्रवार)बुद्ध पूर्णिमाअंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल
01 मई 2026 (शुक्रवार)मजदूर दिवसअसम, बिहार, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, पुडुचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
09 मई 2026 (शनिवार)गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जयंतीत्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
16 मई 2026 (शनिवार)राज्य दिवससिक्किम
26 मई 2026 (मंगलवार)काजी नजरूल इस्लाम जयंतीत्रिपुरा
27 मई 2026 (बुधवार)बकरीद/ईद-उल-अजहाराष्ट्रीय अवकाश (अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, सिक्किम आदि राज्यों को छोड़कर)
28 मई 2026 (गुरुवार)बकरीद / ईद-उल-अज़हा अवकाशजम्मू-कश्मीर

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मई 2026 मासिक राशिफल: राशि और बर्थस्टोन

जिन लोगों का जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच होता है, उनकी वृषभ राशि होती है और जिन लोगों का जन्म 21 मई से 20 जून के बीच होता है उनकी मिथुन राशि होती है। वृषभ राशि संतुलन, ईमानदारी और सौंदर्य के लिए प्रेम का प्रतीक है वहीं मिथुन राशि जिज्ञासा, परिवर्तन को स्‍वीकार करने और बुद्धिमानी को दर्शाती है। इस माह में जन्‍मे जातकों का भाग्‍यशाली रत्‍न पन्‍ना स्‍टोन होता है जो कि पुनर्जन्‍म, बुद्धि और संपन्‍नता का कारक है।

इस महीने में पैदा होने वाले लोगों का बर्थस्टोन पन्ना होता है। इस रत्न के स्वामी बुध ग्रह हैं जिन्हें बुद्धि और व्यवसाय का कारक माना जाता है।

मई में जन्‍मे लोगों के लिए शुभ रंग, अंक, रत्‍न और दिन

अगर आपका जन्‍म मई माह में हुआ है, तो यहां आप जान सकते हैं कि आपके लिए शुभ रंग, अंक, रत्‍न और दिन कौन-सा है।

  • शुभ रंग: इन जातकों के लिए हरा और नीला रंग शुभ होता है। ये रंग विकास,  स्थिरता और ज्ञान के प्रतीक हैं।
  • शुभ अंक: मई में जन्‍मे लोगों का शुभ अंक 5, 6 और 9 होते हैं।
  • शुभ रत्‍न: वृषभ राशि के लिए पन्‍ना और मिथुन राशि के लिए अगेट है। ये रत्‍न इनके जीवन में स्‍पष्‍टता, रचनात्‍मकता और शक्ति को बढ़ाते हैं।
  • शुभ दिन: जिनका जन्‍म मई में हुआ है, उनके लिए शुक्रवार और बुधवार के दिन को शुभ माना जाता है। जहां वृषभ राशि के लिए शुक्रवार का दिन प्‍यार और सौहार्द को दर्शाता है, वहीं बुधवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बुद्धिमत्ता और संचार को बढ़ावा देता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मई 2026 मासिक राशिफल: सभी 12 राशियों का भविष्‍यफल

मेष राशि 

मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए मई का महीना सामान्य तौर पर मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। आपको संतान व शिक्षा से संबंधित मामलों में थोड़े अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं।

करियर: इस महीने मेहनत की तुलना में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। व्यापार से जुड़े मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दूर के स्थान से संबंध रखने वाले लोगों को अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा ले रहे छात्रों को औसत परिणाम मिलने की उम्‍मीद है। मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।  कुल मिलाकर, शिक्षा के मामले में यह महीना काफ़ी हद तक बेहतर रहेगा।

पारिवारिक जीवन: आप अपने परिजनों से बात करते समय उचित और मधुर शब्दों का प्रयोग करें। गृहस्थ जीवन सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: शनि की स्थिति प्रेम संबंधों को कमजोर करने का काम कर सकती है। प्रेम जीवन के लिए यह महीना मिले-जुले या फिर औसत रहने का अनुमान है।

आर्थिक जीवन: लाभ के मामले में मई का महीना औसत रहेगा। विदेश या फिर दूर स्थान से संबंध रखने वाले लोगों को अचानक से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

स्वास्थ्य: आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। इस समय सिर दर्द, आंखों में जलन या फिर बुखार जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय: शनिवार के दिन मंदिर में बादाम चढ़ाएं।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि 

मई 2026 मासिक राशिफल कहता है कि इस महीने वृषभ राशि के लोगों को कुछ मामलों में सूर्य ग्रह अच्छे परिणाम दे सकते हैं। वहीं बृहस्पति से अच्छे परिणामों की उम्मीद की जा सकती है।

करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, फिर भी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। व्यर्थ के विवाद से बचें। व्यापार में सब कुछ पूरी तरह से अनुकूल रहे, इस बात में थोड़ा संदेह है।

शिक्षा: इस महीने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मन पढ़ाई की बजाय अन्य मामलों में ज्यादा लग सकता है। एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करें।

पारिवारिक जीवन: अगर आप छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ नहीं बनाएंगे, तो पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घर-परिवार में कुछ अच्छे कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में कुछ कठिनाईयां बनी रह सकती हैं। यह महीना दांपत्य जीवन के लिए मिलाजुला रहेगा।

आर्थिक जीवन: इस महीने आप पर्याप्त बचत कर सकेंगे और व्यर्थ के खर्चों को काफी हद तक रोक सकेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। लेकिन, यह महीना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहेगा। कोई भारी-भरकम सामान उठाने से बचें।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि 

मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने मिथुन राशि वालों को सूर्य ग्रह मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। शनि और राहु ग्रह का गोचर आपको मिले-जुले फल दे सकता है।

करियर: व्यापार में जोख़िम उठाना ठीक नहीं रहेगा। इस समय भागदौड़ भी अधिक हो सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा नकारात्मक रह सकता है।

शिक्षा: लग्जरी वस्तुओं की ओर आकर्षित होने की वजह से छात्रों का पढ़ाई पर से ध्यान भटक सकता है। शिक्षा के मामले में यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है।

पारिवारिक जीवन: परिवार में कभी-कभार कुछ मामलों में कहासुनी देखने को मिल सकती है। कभी-कभी पारिवारिक सदस्यों के बीच बहस होने की आशंका है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिलेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। आर्थिक जीवन: आपको आर्थिक मामलों में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। लोन लेने में सफलता मिल सकती है। आप अपनी मेहनत के अनुरूप आर्थिक उपलब्धियां प्राप्त करते रहेंगे।

स्वास्थ्य: आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। आपको सिर दर्द या बुखार आदि परेशान कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा।

उपाय: निःसंतान लोगों की सहायता करें और उनका आशीर्वाद लें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

कर्क राशि 

मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार कर्क राशि वाले इस महीने सूर्य से अच्छे परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। शुक्र इस महीने आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं।

करियर: आपकी मेहनत सफल होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। सहकर्मियों के साथ संबंधों को काफी अच्छे से निभाने की सलाह दी जाती है।

शिक्षा: प्रोफेशनल स्‍टडीज़ प्राप्त करने वाले विद्यार्थी काफी अच्छा कर सकेंगे। सेना और सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों की तैयारी करने वाले छात्रों का प्रदर्शन अनुकूल रहेगा।

पारिवारिक जीवन: परिवारजनों में गलतफहमियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। लोग एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपनी लव लाइफ में बेवजह के क्रोध और विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में कोई नई परेशानी नहीं आएगी, लेकिन पुरानी परेशानियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा।

आर्थिक जीवन: कुछ जरूरी कार्यों पर धन खर्च करना  पड़ सकता है। कभी-कभी आप लग्जरी वस्तुओं या दूसरे को इंप्रेस करने के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: पिछले महीनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। नए सिरे से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। आपको मौसम जनित बीमारियां कभी-कभी प्रभावित कर सकती हैं।

उपाय: मंगलवार के दिन गुड़ से बनी मिठाई मंदिर में चढ़ाएं।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि 

मासिक राशिफल 2026 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस महीने सूर्य देव से अच्छे परिणाम मिलेंगे। मंगल सामान्य तौर पर मिले-जुले परिणाम दे सकता है।

करियर: व्‍यापार में किसी नए काम को लेकर कोई नया प्रयोग करना उचित नहीं रहेगा। इससे नुकसान हो सकता  है। नौकरी में जो जैसा चल रहा है वैसा चलता रहेगा।

शिक्षा: छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होंगे। छोटी-मोटी समस्याओं को हटा दें, तो ज्यादातर मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

पारिवारिक जीवन: आपको अपने परिवार में छोटी-छोटी समस्याएं आती रहेंगी। गृहस्थी को लेकर कुछ परेशानियां रह सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: सगाई या विवाह से संबंधित मामलों में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए मई का महीना थोड़ा कमजोर रह सकता है।

आर्थिक जीवन: धन कमाने के मार्ग में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन महीने का दूसरा हिस्सा आपको अच्छी आमदनी करवा सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही  नहीं बरतेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने कन्‍या राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। राहु ग्रह का गोचर छठे भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेगा जो आपके लिए अच्छा कहा जाएगा।

करियर: आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। व्यापार और नौकरी करने वाले दोनों के लिए यह महीना थोड़ा कठिन रहने की आशंका है।

शिक्षा: उच्च शिक्षा में शोध के विद्यार्थियों को शुभ फल प्राप्त होंगे। मन को शांत रखें और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करें, तब जाकर परिणाम बेहतर हो सकेंगे।

पारिवारिक जीवन: परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें। सदस्यों के बीच नोकझोंक हो सकती है। आप पारिवारिक जीवन का अच्छा आनंद उठा सकेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंध में मर्यादा का पालन करना होगा। प्रेम के चक्कर में काम को नजरअंदाज करने की स्थिति में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।

आर्थिक जीवन: मई का महीना आर्थिक जीवन में आपको औसत से थोड़े बेहतर परिणाम दे सकता है। आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सोच-समझकर धन खर्च करना होगा।

स्वास्थ्य: इस महीने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। आपको सिर दर्द, बुखार, चोट लगने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: कन्याओं को लाल रंग की मिठाई खिलाएं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने तुला राशि के लोगों को कुछ परेशानियां रह सकती हैं। मई का महीना आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा।l

करियर: व्यापार में आपको औसत परिणाम मिलेंगे। 15 मई के बाद कोई बड़ा निवेश करना उचित नहीं रहेगा। आप पूरी ऊर्जा के साथ भागदौड़ कर सकेंगे।

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। कला और साहित्य से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सामान्य तौर पर शुभ फल प्राप्त होंगे।

पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के बीच छोटे-मोटे वाद-विवाद होने का डर है। गृहस्थ जीवन के लिए मई का महीना अनुकूल रहने की संभावना है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको लव लाइफ में छोटी-मोटी समस्याओं के बाद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

आर्थिक जीवन: व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। लोन लेने की कोशिश करने वालों को सफलता मिल सकती है। इस दौरान विलासिता की चीजों में भी धन खर्च हो सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है। हालांकि, आपको चोट-खरोंच लगने की आशंका है।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि 

मई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, इस महीने बृहस्पति अनुकूलता देने में असमर्थ नजर आ रहे हैं जबकि शुक्र ग्रह मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं।

करियर: समझदारी से लिए गए व्यापारिक निर्णय अच्छे परिणाम दे सकेंगे। व्यापार को लेकर महीने के दूसरे हिस्से में कोई बड़ा जोख़िम न लें।

शिक्षा: शोध के विद्यार्थियों और पढ़ाई को लेकर सजग छात्रों के लिए यह समय फलदायी साबित होगा। सामान्य विद्यार्थियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान कोई बड़ी परेशानी नहीं आनी चाहिए।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: कोशिश करें कि रिश्‍ते में आपसी विवाद बिल्कुल न होने पाए। यदि किसी बात पर मतभेद होता है, तो शांत रहना समझदारी का काम होगा।

आर्थिक जीवन: थोड़ी कंजूसी दिखाकर आप अच्छी बचत कर सकेंगे। धन भाव की स्थिति सामान्य रहेगी।

स्वास्थ्य: मौसम जनित बीमारियां, सिर दर्द और बुखार इत्यादि आपको परेशान कर सकती हैं।। यदि कोई रोग आपको परेशान करता है, तो उससे आपको जल्द ही राहत मिल जाएगी।

उपाय: मंदिर में घी और कपूर का दान करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि 

मई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, इस महीने धनु राशि के लोगों को सूर्य औसत से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। शुक्र से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

करियर: आप अपने व्यापार अथवा नौकरी में अच्छा कर सकेंगे। इस दौरान की गई भागदौड़ कामयाब रहेगी। आप अपने संपर्कों के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए महीने का दूसरा हिस्सा काफी अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को रह सकती हैं।

पारिवारिक जीवन: यदि आप परिवार में विवादों को शांत करने का प्रयास करेंगे तो विवाद शांत हो सकेंगे। गृहस्‍थ जीवन में आपको सावधानी पूर्वक निर्वाह करना होगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंध में मर्यादा में रहना आपके लिए जरूरी होगा। ऐसे में बेहतर होगा कि कम मिलें या कम बातें करें जिससे कम से कम संबंध सुरक्षित रहें।

आर्थिक जीवन: आप मेहनत के अनुरूप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बचत के दृष्टिकोण से इस महीने को अच्छा नहीं कहा जाएगा। यदि प्लानिंग करके धन कमाने की कोशिश करेंगे, तो आर्थिक समस्याएं परेशान नहीं करेंगी।

स्वास्थ्य: इस समय अनुचित खानपान से बचें। उचित खानपान और रहन-सहन की मदद से इस महीने स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

उपाय: सूर्य भगवान को नियमित रूप से जल चढ़ाएं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि 

मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने मकर राशि वालों को सूर्य से कुछ मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मंगल ग्रह 11 मई तक आपके तीसरे भाव में होंगे जो अनुकूल स्थिति कही जाएगी।

करियर: अगर आपको व्यापार से जुड़े निर्णय लेने हैं या नौकरी में बदलाव करना है, तो इन कार्यों को 14 मई तक संपन्न कर लें। साथ में काम करने वाली स्त्रियों के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखें।

शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी। महीने का पहला हिस्सा पढ़ाई के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में समझदारी से काम लेने पर संतुलन बना रहेगा। वहीं, लापरवाही बरतने पर राहु-केतु के दुष्प्रभाव से आपसी तालमेल बिगड़ सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपका प्रेम जीवन काफ़ी अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर आपसी अनबन भी देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए मई का महीना औसत रहेगा।

आर्थिक जीवन: आपकी आय बढ़ेगी। बचत के मामले में महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। राहु-केतु का प्रभाव अप्रत्याशित रूप से धन खर्च भी करवा सकता है।

स्वास्थ्य: धैर्य के साथ काम करने वालों को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं, लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोगों को चोट लगने का भय रह सकता है।

उपाय: छोटी कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने सूर्य के साथ बैठे होने के कारण बुध ग्रह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। कुछ पुरानी परेशानियां पुनः आपके सामने आ सकती हैं।

करियर: नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों से शालीनता से बात करने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस महीने राहु-केतु की स्थिति की वजह से विषयों पर ध्यान केंद्रित करने में आपको समस्या आ सकती है।

पारिवारिक जीवन: आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। घर-गृहस्थी में सुख-संपदा आएगी। आप उपयोगी और सुविधा प्रदान करने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: बुध महीने के पहले हिस्से में आपको औसत परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति देव और शुक्र ग्रह प्रेम जीवन में आपके पक्ष में रहेंगे।

आर्थिक जीवन: आपकी मेहनत के अनुरूप इस महीने आपकी अच्छी कमाई होगी। पुराने रुके हुए पैसे भी मिल सकते हैं। इस महीने आप अच्छी बचत कर सकेंगे।

स्वास्थ्य: यदि आपको पिछले दिनों से ही कोई स्वास्थ्य समस्या रही है, तो वह इस महीने भी आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि 

मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, मीन राशि वाले इस महीने सूर्य से बेहतर परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। बृहस्पति देव मई के महीने में आपके चौथे भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेंगे और आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं।

करियर: आप व्यापार में अच्छा कर सकेंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी, लेकिन उसके अनुरूप फायदे नहीं मिल पाएंगे। व्यापार के मामले में महीना औसत रहेगा।

शिक्षा: प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में बुध ग्रह कुछ हद तक सहयोग कर सकते हैं। यदि आप मेहनती विद्यार्थी हैं, तो आप शिक्षा में अच्छा कर सकेंगे।

पारिवारिक जीवन: परिवार में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। आपको पारिवारिक जीवन में धैर्य और विनम्रता से बात करनी होगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: दांपत्य जीवन में कुछ विवाद या परेशानियां आ सकती हैं। छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, परंतु आप उन्हें आसानी से शांत भी कर सकेंगे।

आर्थिक जीवन: मेहनत के अनुरूप आपको धन की प्राप्ति होती रहेगी। नए सिरे से कोई बड़ा धन लाभ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कोई परेशानी भी नहीं आएगी।

स्वास्थ्य: अगर पिछले दिनों या पिछले महीने आपकी तबीयत खराब रही है, तो इस महीने भी वैसी ही रहने की आशंका है। लेकिन नए सिरे से कोई समस्या नहीं आएगी।

उपाय: प्रत्येक सोमवार शिवलिंग का अभिषेक करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्‍न 1. मई साल का कौन सा महीना है?

उत्तर. यह पांचवा महीना होता है।

प्रश्‍न 2. मई के महीने में क्‍या आता है?

उत्तर. इसमें वैशाख पूर्णिमा आती है।

प्रश्‍न 3. क्‍या मई में पद्मिनी एकादशी है?

उत्तर. हां, 27 मई, 2026 को पद्मिनी एकादशी है।