मंगल का मेष राशि में गोचर, जानें किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

मंगल का मेष राशि में गोचर, जानें किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

मंगल का मेष राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए मंगल का मेष राशि में गोचर का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसके माध्यम से आपको मंगल गोचर से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी जैसे कि तिथि और समय आदि। वैदिक ज्योतिष में मंगल देव को योद्धा का स्थान दिया है जिन्हें ग्रहों के सेनापति, युद्ध के देवता और लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है।

इसी क्रम में, अब यह जल्द ही अपनी स्‍वराशि मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। हालांकि, हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि मंगल ग्रह की चाल, दशा, स्थिति या राशि में होने वाला हर बदलाव संसार के साथ-साथ राशियों को प्रभावित करने में सक्षम होता है। ऐसे में, हमारा यह ब्लॉग आपको “मंगल का मेष राशि में गोचर” के बारे में विस्तार से बताने जा रहा है।

एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में आप मंगल गोचर का मनुष्य जीवन समेत सभी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकेंगे। अगर आपकी कुंडली में मंगल दुर्बल है, तो आप कैसे इस गोचर के नकारात्मक प्रभाव से स्वयं को बचा सकते हैं? कुंडली में मंगल की शुभ-अशुभ स्थिति आपके जीवन को कैसे प्रभावित करती है? जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर इनका प्रभाव आदि के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेंगे। बता दें कि मंगल का मेष राशि में गोचर का यह ब्लॉग ख़ासतौर पर हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा मंगल ग्रह और अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है ताकि आप मंगल गोचर के दौरान मंगल ग्रह से शुभ परिणाम प्राप्त कर सकें। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं सबसे पहले मंगल गोचर का समय।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मंगल का मेष राशि में गोचर: तिथि और समय 

वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार मंगल ग्रह सौरमंडल में पृथ्‍वी के बाद दूसरा सबसे छोटा और सूर्य से चौथा ग्रह है। इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है। मंगल पराक्रम और साहस का कारक है और मेष राशि पर स्‍वयं मंगल ग्रह का आधिपत्‍य है। ऐसे में मंगल का मेष राशि में गोचर करना काफी दिलचस्‍प रहेगा।

बता दें कि 11 मई 2026, सोमवार को दोपहर 12:50 बजे मंगल ग्रह अपने मित्र बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर अपनी स्वामित्व वाली मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

मेष राशि में मंगल का प्रभाव

  • मेष राशि में मंगल की उपस्थिति ऊर्जा, जोश, क्रोध, आक्रामकता और जुनून को दर्शाती है। मेष राशि के स्‍वामी स्‍वयं मंगल देव ही हैं एवं अपनी ही राशि में होने पर मंगल के परिणाम विशेष होते हैं। मेष एक चर और अग्नि तत्‍व की राशि है जो मैनेजमेंट और कार्यों को तेजी से करने की प्रवृत्ति को दर्शाती है।
  • मेष राशि में मंगल के होने पर व्‍यक्‍ति मुखर और आक्रामक हो सकता है।
  • ये जातक किसी भी तरह की प्रतिस्‍पर्धा से डरते नहीं हैं और हर संकट का सामना करने का साहस रखते हैं। इनके अंदर प्रतिस्‍पर्धा करने की इच्‍छा होती है और अपने काम को जल्‍द से जल्‍द पूरा करना चाहते हैं।
  • मंगल का मेष राशि में गोचर होने पर मेष राशि के लोगों के अंदर ऊर्जा, आत्‍मविश्‍वास और कार्य करने की इच्‍छा बढ़ती है। वे अधिक प्रेरित, साहसी और लीडर बनने के लिए तैयार रहते हैं। इनके अंदर अपने लक्ष्‍य को पाने का जज्‍बा देखा जा सकता है। अधीरता के कारण इनके परिवार में तनाव या बहस होने का डर रहता है। मंगल के मेष राशि में होने पर वैवाहिक जीवन में अधिक भावुक और चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं।

ज्योतिषीय दृष्टि से मंगल ग्रह 

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, कार्य करने की क्षमता, साहस और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष की दुनिया में मंगल को लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है। यह इस बात को दर्शाते हैं कि हम अपने आत्मविश्वास को कैसे व्यक्त करते हैं, जीवन की समस्याओं का सामना किस तरह करते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कितनी मजबूती से आगे बढ़ते हैं।

शायद ही आप जानते होंगे कि मंगल दृढ़ निश्चय,  शारीरिक शक्ति, सही समय पर ठोस निर्णय लेने और अनुशासन का भी प्रतिनिधित्व करता है। अगर किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल देव शुभ स्थिति में होते हैं, तो वह व्यक्ति को मज़बूत नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सफलता प्राप्त करने की प्रबल इच्छा और प्रतिस्पर्धी सोच का आशीर्वाद देते हैं। मंगल के शुभ प्रभाव से ऐसे लोग अक्सर रक्षा क्षेत्र, खेल, इंजीनियरिंग, सर्जरी, रियल एस्टेट या अन्य व्यवसाय से जुड़े क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हैं।

वहीं इसके विपरीत, अगर मंगल महाराज कमज़ोर या दुर्बल अवस्था में होता है, तो व्यक्ति के स्वभाव में क्रोध, अधीरता और आक्रामकता बढ़ सकती है। साथ ही, व्यक्ति को दुर्बल मंगल के कारण जल्दबाज़ी में निर्णय लेना, दुर्घटनाएं, झगड़े और कानूनी परेशानियों आदि का सामना करना पड़ सकता है। मंगल ग्रह की नकारात्मक स्थिति की वजह से कुंडली में मांगलिक दोष भी जन्म लेता है। कुंडली में मंगल दोष जैसा अशुभ दोष जातक के विवाह, दांपत्य जीवन, रिश्तों और वैवाहिक स्थिरता को प्रभावित करता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

किन राशियों के स्‍वामी हैं मंगल ग्रह

ज्‍योतिष के अनुसार मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्‍वामी हैं। मेष राशि में मंगल की ऊर्जा पूर्ण रूप से सक्रिय रहती है ज‍बकि वृश्चिक राशि में मंगल अधिक रहस्‍यमयी और रणनीतिक ऊर्जा के रूप में कार्य करते हैं। वहीं दूसरी ओर, मंगल की उच्‍च राशि मकर और नीच राशि कर्क है। मेष राशि मंगल की मूल त्रिकोण राशि है जो कि साहस, नेतृत्‍व करने की क्षमता और ऊर्जा का कारक है। वहीं वृश्चिक राशि मंगल के स्‍वामित्‍व वाली राशि है जो रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाती है।

सभी 12 भावों पर मंगल ग्रह का प्रभाव

पहला भाव

कुंडली के प्रथम भाव में होने पर मंगल व्‍यक्‍ति को साहस प्रदान करता है और उसे ऊर्जावान, मेहनती एवं तेज निर्णय लेने वाला बनाता है। इनके अंदर क्रोध की अधिकता देखी जा सकती है।

दूसरा भाव

कुंडली के दूसरे भाव में मंगल के प्रभाव से व्‍यक्‍ति की धन कमाने की क्षमता बढ़ती है, लेकिन इसके साथ ही उसके खर्चों में भी वृद्धि होती है। इनके परिवार में अधिक तनाव देखा जा सकता है।

तीसरा भाव

मंगल के तीसरे भाव में होने को बहुत शुभ माना जाता है। ये जातक बहादुर, मेहनती, कम्युनिकेशन में मजबूत और भाईयों की सहायता करने वाले होते हैं। इन्‍हें अपने कार्यक्षेत्र में तेजी से सफलता मिलती है।

चौथा भाव

चौथे भाव में मंगल की उपस्थिति घर-गाड़ी और प्रॉपर्टी का सुख देती है। लेकिन इस स्थिति में मां का स्वास्थ्य खराब रह सकता है या गृह-सुख में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

पांचवां भाव

पांचवा भाव तेज दिमाग और दूसरों से प्रतिस्‍पर्धा करने वाला बनाता है। इस भाव में मंगल व्‍यक्‍ति के अंदर गुस्से या आवेग को बढ़ा सकता है। इन्‍हें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

छठा भाव

छठे भाव में होने पर मंगल कानूनी मामलों, प्रतियोगिताओं और स्पोर्ट्स में विजय दिलाने का काम करता है। इनके अंदर अधिक साहस होता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सातवां भाव

सातवें भाव में मंगल विवाह में देरी, विवाद या पार्टनर से अनबन करा सकता है। यही कारण है कि इसे मंगल दोष माना जाता है। सही मेल, दशा और उपाय से रिश्ते सुधरते हैं। पार्टनर ऊर्जावान या आक्रामक हो सकता है।

आठवां भाव

आठवें भाव में होने पर मंगल दुर्घटना, चोट, ऑपरेशन या अचानक खर्च को बढ़ा सकता है। इस भाव में मंगल के होने पर जीवन में अधिक उतार-चढ़ाव देखे जा सकते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

नौवां भाव

नौवे भाव में मंगल साहस प्रदान करता है और अधिक यात्राएं एवं पिता से विवाद या दूरी देता है। इनकी आध्यात्मिकता के प्रति रुचि ज्‍यादा रहती है।

दसवां भाव

जब मंगल दसवें भाव में होता है, तब यह करियर में बड़ी सफलता दिलवाता है। यह नेता, पुलिस सेना, इंजीनियर, स्पोर्ट्समैन या बिजनेस में श्रेष्ठ बनाता है।

ग्यारहवां भाव

ग्‍यारहवें भाव में मंगल मोटी आमदनी, बड़े सपने और तेज़ी से लक्ष्य प्राप्ति देता है। इनकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होती है।

बारहवां भाव

बारहवे भाव में होने पर मंगल खर्च को बढ़ाता है और जातक अधिक विदेश यात्रा कर सकता है। मंगल के इस भाव में होने पर मानसिक शांति कम होती है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मंगल ग्रह मजबूत करने के उपाय

अगर आप अपनी कुंडली में मंगल को मजबूत करना चाहते हैं या मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करना चाहते हैं, तो आप निम्‍न ज्‍योतिषीय उपाय कर सकते हैं।

  • मंगल ग्रह के अधिपति देवता भगवान कार्तिकेय और हनुमान जी की पूजा करने से मंगल देव प्रसन्‍न होते हैं।
  • आप मंगलवार को कार्तिकेय स्‍तोत्र या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • 40 दिनों में 7000 बार मंगल के मंत्र- ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें। 
  • मंगल ग्रह को प्रसन्‍न करने के लिए मंगल स्‍तोत्र का पाठ करें। आप मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान कर सकते हैं।
  • मंगलवार के दिन उपवास रखें और भगवान कार्तिकेय की पूजा एवं रुद्राभिषेक करें।
  • मंगल ग्रह के लिए आप तीन मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं। मंगल के बल को बढ़ाने के लिए मूंगा रत्‍न धारण करने की भी सलाह दी जाती है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का मेष राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि मंगल आपकी ही राशि का स्वामी है और साथ ही आपकी कुंडली के…(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। कई खर्चे ऐसे होंगे जो जरूरी नहीं होंगे, लेकिन फिर भी धन खर्च होगा, जिससे मानसिक तनाव…(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। मंगल आपकी कुंडली में छठे और एकादश भाव का स्वामी है और इस…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

इस गोचर के प्रभाव से आपके कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी। आप अपने काम में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, जिससे…(विस्तार से पढ़ें)

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

मंगल का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रूप से फलदायी रहेगा। इस अवधि में आपको लंबी यात्राओं पर जाने के अवसर मिल सकते हैं। ये यात्राएं…(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

मंगल का मेष राशि में गोचर कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर बना सकता है। इस समय चोट लगने, दुर्घटना होने, सर्जरी की…(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

इस गोचर के प्रभाव से आपके जीवनसाथी के स्वभाव में स्पष्ट बदलाव दिखाई देगा। उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन साथ ही अधीरता…(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

इस गोचर के प्रभाव से नौकरी और करियर में जबरदस्त उन्नति के योग बनेंगे। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत…(विस्तार से पढ़ें)

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

धनु राशि 

आप अपनी किसी प्रतिभा या क्रिएटिव स्किल को आय का माध्यम बना सकते हैं। इससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और…(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि 

इस गोचर का सबसे सकारात्मक पक्ष यह रहेगा कि आपकी संपत्ति से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। यदि आपकी दशा…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

इस गोचर के प्रभाव से आपके साहस और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि होगी। आप जोखिम लेने से नहीं डरेंगे और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यक्षेत्र में…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। धन की आवक बढ़ेगी और भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति…(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मंगल का मेष राशि में गोचर कब होगा?

मंगल देव 11 मई 2026 को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 

2. मेष राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की पहली राशि मेष के स्वामी मंगल देव हैं। 

3. क्या मंगल और शनि एक-दूसरे के शत्रु हैं?

ज्योतिष के अनुसार, मंगल और शनि ग्रह एक-दूसरे से तटस्थ संबंध रखते हैं।