टैरो साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 06 जून 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 31 मई से 06 जून 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 06 जून 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द मैजिशियन
करियर: क्वीन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ कप्स
पेज ऑफ वैंड्स प्रेम जीवन में जो परिणाम देता है, वह है जुनून और आकर्षण। यह कार्ड बताता है कि आपके रिश्ते में एनर्जी, रोमांच और शारीरिक आकर्षण बहुत मजबूत है। आप दोनों की सोच और जीवन के लक्ष्य काफी हद तक एक जैसे हो सकते हैं। यह कार्ड अक्सर क्रश या नए प्यार की शुरुआत को दर्शाता है। लेकिन लंबे समय के रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले अपने पार्टनर को अच्छे से समझना जरूरी है। आप दोनों खुलकर अपनी उम्मीदों के बारे में बात करें, ताकि आगे कोई गलतफहमी न हो।
आर्थिक जीवन मैजिशियन का संकेत है कि आप अपनी काबिलियत और समझदारी से अपने पैसे और करियर में अच्छी ग्रोथ ला सकते हैं। अगर आप अपने हुनर का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पास आगे बढ़ने के कई मौके हैं। यह कार्ड बताता है कि नई सोच, सीखते रहना और समझदारी से फैसले लेना आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है।
करियर क्वीन ऑफ वांड्स करियर में आत्मविश्वास, आकर्षक और मजबूत नेतृत्व का संकेत देती है। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है जब आप अपने काम में आगे बढ़ सकते हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। यह कार्ड आपको पहल करने, खुद पर भरोसा रखने और अपनी नेटवर्किंग स्किल्स का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करता है। इससे आपको करियर में सफलता और तरक्की मिल सकती है।
स्वास्थ्य के लिहाज से सिक्स ऑफ कप्स रिकवरी और हीलिंग का संकेत देता है। अगर आप पहले से किसी परेशानी से गुजर रहे थे, तो अब सुधार होने का समय है। यह कार्ड बताता है कि पुराने अच्छे तरीकों या आदतों को अपनाने से आपको फायदा मिल सकता है। साथ ही, खुश रहना, हल्की-फुल्की गतिविधियां करना और अपने मन को शांत रखना आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा।
राशि अनुसार शुभ मसाला: केयेन पेपर
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: द टॉवर
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ कप्स
प्रेम जीवन में द टॉवर कार्ड बताता है कि आपके पार्टनर आपको ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते हैं, जिसने अचानक उनकी जिंदगी बदल दी। आपके आने से उनकी सोच में बड़ा बदलाव आया है। हो सकता है कि जब वे उम्मीद और सकारात्मकता मिली। यह रिश्ता अचानक शुरू हुआ हो सकता है। अभी यह साफ नहीं है कि यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा या नहीं, लेकिन इसकी नींव मजबूत जरूर है।
आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स संकेत देता है कि आर्थिक तरक्की के लिए टीमवर्क और दूसरों की सलाह बहुत फायदेमंद रहेगी। यह समय है कि आप अनुभवी लोगों से सीखें और उनके साथ मिलकर काम करें। अलग-अलग लोगों की सोच और अनुभव मिलकर आपको बेहतर आर्थिक फैसले लेने में मदद करेंगे।
करियर सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि अब समय है अपने करियर की जिम्मेदारी खुद लेने का और भविष्य के लिए ठोस योजना बनाने का। आपको अस्थिरता से निकलकर एक स्थिर और सुरक्षित करियर की ओर बढ़ना चाहिए। अगर आप नया करियर शुरू कर रहे हैं, तो पुराने बुरे अनुभवों को पीछे छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। साथ ही, आय के नए स्रोत ढूंढने की कोशिश करें।
पेज ऑफ कप्स स्वास्थ्य के मामले में संकेत देता है कि आपको अपने शरीर और भावनाओं की बात सुननी चाहिए। यह समय है खुद का ध्यान रखने का, प्यार और देखभाल देने का। यह कार्ड अच्छे स्वास्थ्य समाचार या धीरे-धीरे सुधार का संकेत भी दे सकता है। मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
राशि अनुसार शुभ मसाला: पुदीना
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: जजमेंट
आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स
करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द एम्प्रेस
प्रेम जीवन में जजमेंट कार्ड बताता है कि आपके पार्टनर ने आपके बारे में कोई बड़ा फैसला लिया है। यह एक तरह का जागने या सच्चाई समझने वाला समय होता है। उन्हें अब आपके अंदर एक अच्छे जीवनसाथी की संभावना दिख रही है। लेकिन साथ ही वे यह भी समझ रहे हैं कि इस रिश्ते में कुछ व्यक्तिगत चुनौतियां हो सकती हैं। इसलिए वे सोच सकते हैं कि खुद में कुछ बदलाव करना जरूरी है। आपका पार्टनर या तो पहले से ज्यादा मजबूत और स्पष्ट बन सकता है या फिर डर के कारण पीछे भी हट सकता है।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ वैंड्स संकेत देता है कि आप इस समय अपने भविष्य के आर्थिक रास्तों के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं। यह समय है अपनी मौजूदा नौकरी और उसके आगे बढ़ने के अवसरों का सही आकलन करने का। यह कार्ड आपको आगे की योजना बनाने और सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित करता है, ताकि भविष्य में अच्छा आर्थिक लाभ मिल सके।
करियर में टेन ऑफ पेंटाकल्स बड़ी सफलता, स्थिरता और लंबे समय तक चलने वाली उपलब्धियों का संकेत देता है। यह दिखाता है कि आप अपने करियर में एक मजबूत और सुरक्षित स्थिति बना सकते हैं। यह कार्ड अक्सर ऐसे काम या बिज़नेस की ओर इशारा करता है जो लंबे समय तक चले और आपको आर्थिक सुरक्षा दे। कुल मिलाकर, यह बहुत ही शुभ संकेत है।
एम्प्रेस कार्ड स्वास्थ्य के मामले में बहुत सकारात्मक माना जाता है। यह अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा, और देखभाल की जरूरत को दर्शाता है। यह कार्ड संतुलन, हीलिंग और प्रकृति से जुड़ने का संकेत देता है। खास तौर पर यह प्रेग्नेंसी, माता-पिता बनने या अपने शरीर का अच्छे से ध्यान रखने की ओर भी इशारा करता है।
राशि अनुसार शुभ मसाला: मेथी
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द स्टार
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: द टॉवर (रिवर्स)
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ वैंड्स
कर्क राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो स्टार कार्ड बताता है कि आप अपने पार्टनर के लिए उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत हैं। जब वे मुश्किल समय से गुजर रहे होते हैं, तब आपकी मौजूदगी उनके जीवन में रोशनी लेकर आती है। वे आपको सिर्फ प्रेमी ही नहीं, बल्कि एक अच्छे दोस्त के रूप में भी देखते हैं। आपके बीच की दोस्ती इस रिश्ते को मजबूत बनाएगी। यह रिश्ता बहुत ही सहज, शांत और बिना किसी दिखावे वाला होगा, जहां आपको खुद को बदलने या कुछ छुपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आर्थिक जीवन द वर्ल्ड संकेत देता है कि अब आपको अपने मेहनत का फल मिलने वाला है। लंबे समय से की गई मेहनत और बचत अब अच्छे परिणाम दे सकती है। आपको कई बड़ा अवसर, बोनस या आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। यह कार्ड यह भी बताता है कि आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए और सुरक्षित रास्ते अपनाने चाहिए। कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है।
करियर में द टॉवर कार्ड बताता है कि कुछ चुनौतियां या अचानक बदलाव आ सकते हैं। आपको यह समझना होगा कि बड़ा बदलाव अक्सर थोड़ी परेशानी या असहजता लेकर आता है। हो सकता है आपको कुछ पुरानी सोच या आदतों को छोड़ना पड़े और सच्चाई का सामना करना पड़े। इस समय बदलाव को अपनाना और नई दिशा में आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
स्वास्थ्य में नाइन ऑफ वैंड्स थकान, बार-बार होने वाली सूजन या चोट के पूरी तरह ठीक न होने की ओर इशारा करता है। आप शायद अपने शरीर को पूरा आराम नहीं दे पा रहे हैं और केवल लक्ष्णों को संभाल रहे हैं। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि नियमितता और आराम को प्राथमिकता दें, ताकि आप पूरी तरह से ठीक हो सकें।
राशि अनुसार शुभ मसाला: सेज
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द हीरोफेंट
बात करें सिंह राशि के जातकों के लिए टू ऑफ कप्स यह संकेत देता है कि अगर आप किसी रिश्ते में आने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके और आपके पार्टनर के बीच बहुत ही खूबसूरत भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव बन सकता है। आप दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री, गहरा कनेक्शन और साथ रहने पर एक खास सा जादुई एहसास होता है। ऐसा लग सकता है कि आपका मिलना पहले से तय था। यह कार्ड दोस्ती, प्यार, अपनापन और एक-दूसरे की सच्ची परवाह को दर्शाता है।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ वैंड्स खुशी, स्थिरता और सफलता का संकेत देता है। यह किसी खास उपलब्धि या सेलिब्रेशन की ओर इशारा कर सकता है। आपने अब तक जो मेहनत की है, उसका अच्छा फल मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको संतोष मिलेगा।
करियर में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि अब आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का समय आ गया है। यह कार्ड आपको बदलाव को अपनाने और अपने करियर में एक नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है। हो सकता है कि आपको अपनी वर्तमान नौकरी छोड़कर नए अवसरों की तलाश करनी पड़े। यह रास्ता थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन इससे आपको व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह की ग्रोथ मिलेगी। भरोसा रखें कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
द हीरोफेंट कार्ड स्वास्थ्य के मामले में यह दर्शाता है कि आपको लंबे समय तक चलने वाले इलाज, दवाइयों या अस्पताल से जुड़ी देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। यह किसी ऐसी स्थिति की ओर इशारा करता है कि जिसमें नियमित निगरानी जरूरी होती है। यह कार्ड सलाह देता है कि आप किसी भरोसेमंद डॉक्टर की सलाह मानें और सही इलाज के रास्ते पर लगातार बने रहें।
राशि अनुसार शुभ मसाला: केसर
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: एस ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
करियर: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स
कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो एस ऑफ कप्स सच्चे और पवित्र प्यार का संकेत देता है। आपका पार्टनर बहुत खुश है और दिल से आभारी है कि आप उसकी जिंदगी में हैं। हो सकता है कि उन्हें पहली बार असली और सच्चे प्यार का एहसास हो रहा हो। यह सिर्फ शारीरिक रिश्ता नहीं, बल्कि भावनात्मक और आत्मिक जुड़ाव भी दिखाता है।अगर पहले आपके या आपके पार्टनर के रिश्ते अच्छे नहीं रहे, तो इस बार सब कुछ अलग और बेहतर होगा। इस समय उनका दिल उम्मीद और चाहत से भरा हुआ है।
आर्थिक जीवन की बात करें तो टू ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपको अपने पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। जो भी निर्णय लें, उससे पहले अपनी पूरी आर्थिक स्थिति और उसके असर को अच्छे से समझ लें। हर पहलू पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि आपकी जिंदगी में संतुलन और स्थिरता बनी रहे।
करियर की बात करें तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आप एक समझदार और साफ सोच वाले इंसान हैं, जिन्हें पता है कि उन्हें क्या चाहिए। फैसले लेते समय अपने मन की सुनें और पॉजिटिव रहें, क्योंकि आगे अच्छा समय आने वाला है। ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, आपको सही रास्ता पता है। अगर आप नई नौकरी शुरू कर रहे हैं, तो आपने अपने बॉस और साथ काम करने वालों पर अच्छा प्रभाव डाला है।
फोर ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि घर का माहौल आपके स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। आप अभी ठीक होने या संभलने के दौर में हो सकते हैं, जहां घर का सपोर्ट बहुत मदद करता है। अच्छी और नियमित आदतें अपनाने से आपको जल्दी सुधार मिलेगा। इस समय आप मानसिक और भावनात्मक रूप से शांति और स्थिरता महसूस कर रहे हैं, और इसमें अपनों का साथ भी मिल रहा है।
राशि अनुसार शुभ मसाला: सौंफ
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: द सन
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स
बात करें तुला राशि के जातकों की तो सन कार्ड बताता है कि आपका रिश्ता खुशहाल, आरामदायक और सुकून भरा है। आपका पार्टनर आपकी इंसानियत, आपकी अच्छाई और आपके स्वभाव से बहुत प्रभावित है। आप दोनों का जुड़ाव प्रकृति, जानवरों या बाहर घूमने-फिरने से भी हो सकता है। वह आपकी तरफ बहुत खिंचे चले आते हैं। अगर आप परिवार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह बहुत अच्छा संकेत है। उन्हें लगता है कि आप एक बहुत अच्छे माता-पिता बनेंगे।वे आपको बच्चों और जानवरों का अच्छा ख्याल रखने वाला मानते हैं और आपके साथ भविष्य बनाने को लेकर उत्साहित हैं।
आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स दिखाता है कि आगे चलकर आपके लिए पैसे और मौके बढ़ने वाले हैं। आपकी प्लानिंग और मेहनत आपको आगे सफलता दिलाएगी। आप सही दिशा में जा रहे हैं और आने वाले समय के लिए अच्छी तैयारी कर रहे हैं। अगर आप किसी फैसले को लेकर असमंजस में हैं, तो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
करियर की बात करें क्वीन ऑफ कप्स कहती है कि आपको अपने इमोशन्स को संतुलित रखना चाहिए और अपने काम में संतुष्टि ढूंढनी चाहिए। सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि आपका काम आपको खुशी और सुकून भी दे। थोड़ा समय निकालकर सोचें कि आपके काम की कौन-सी चीजें आपको खुश करती हैं। जरूरत पड़े तो बदलाव करें, ताकि आपका काम आपके दिल और आपकी वैल्यूज़ से मेल खाए। काम में भावनात्मक और व्यावहारिक दोनों चीजों का संतुलन बनाए रखें।
स्वास्थ्य में फोर ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि शरीर में जकड़न, पाचन की समस्या या ज्यादा तनाव हो सकता है। कब्ज, मांसपेशियों में खिंचाव या लगातार थकान जैसी परेशानी हो सकती है, खासकर जब आप खुद को ज्यादा रोककर रखते हैं या भावनाएं दबाते हैं। आपका शरीर आपको संकेत दे रहा है कि थोड़ा रिलैक्स करें, गहरी सांस लें और तनाव छोड़ें।
राशि अनुसार शुभ मसाला: सौंफ
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: एस ऑफ पेंटाकल्स
करियर: फाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन
बात करें वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फाइव ऑफ वैंड्स बताता है कि आपको अपने रिश्ते के बारे में दोबारा सोचने की जरूरत है। अगर शुरुआत में ही इतना झगड़ा और बहस हो रही है, तो सोचिए 10 साल बाद रिश्ता कैसा होगा। यह कार्ड आपको समझदारी से और लंबे समय को ध्यान में रखकर फैसला लेने की सलाह देता है। आप एक अच्छे और हेल्दी रिश्ते के हकदार हैं। सच्चे पार्टनर एक-दूसरे को ऊपर उठाते हैं न कि नीचे गिराते हैं। रिश्ता सपोर्ट देने वाला होना चाहिए।
आर्थिक जीवन की बात करें तो एस ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपके लिए पैसे और तरक्की के अच्छे मौके आने वाले हैं। अभी जो फैसला आप लेंगे, वह आपको भविष्य में अच्छा पैसा और स्थिरता दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय ले। यह एक पॉजिटिव संकेत हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। अगर आप अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं, तो यह कार्ड मजबूत शुरुआत और अच्छे अवसर दिखाता है।
करियर में फाइव ऑफ कप्स कहता है कि आपको अपने काम से जुड़ी निराशा या असंतोष को समझना जरूरी है। सोचिए कि क्या आपका वर्तमान काम आपके भविष्य के लक्ष्यों से मेल खाता है या नहीं। अगर नहीं, तो आपको नए काम या नए क्षेत्र की तरफ देखना चाहिए जो आपके सपनों और सोच के अनुसार हो। विश्वास रखें कि आगे आपके लिए बेहतर रास्ते खुलेंगे, और नए अवसरों के लिए खुले रहें।
स्वास्थ्य के मामले में द हैंग्ड बताता है कि आप इस समय सोच-विचार के दौर से गुजर रहे हैं। आपको थोड़ा रुका हुआ या अलग-थलग महसूस हो सकता है, लेकिन यही समय आपको नई समझ और नजरिया देगा। यह कार्ड सिखाता है कि आराम और सोच के जरिए आपको सीख मिलेगी। यह भी संकेत है कि बदलाव को रोकना, या ज़्यादा समय तक किसी चीज़ को पकड़े रहना, आपकी समस्या की जड़ हो सकता है।
राशि अनुसार शुभ मसाला: काली मिर्च
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स
करियर: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
अगर आप प्रेम जीवन की बात करें तो धनु राशि किंग ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो बताता है कि आपके रिश्ते में एक नया, जोश से भरा और मजबूत शुरुआत होने वाली है। यह समझदारी वाला प्यार होगा, जिसमें सामने वाला इंसान शुरू से ही साफ रहेगा कि उसे क्या चाहिए। उसे बहुत लोगों का ध्यान मिल सकता है, लेकिन वह अपना पूरा ध्यान सिर्फ आप पर रखेगा। और ऐसा मत सोचिए समझदार इंसान बोरिंग होगा, वह बहुत मजेदार और दिलचस्प है और आपके साथ समय को खुशियों से भर देगा।
बात करें तो आर्थिक जीवन की तो थ्री ऑफ कप्स बताता है कि टीमवर्क या साथ मिलकर काम करने से आपको अच्छा पैसा मिल सकता है। यह समय दूसरों के साथ मिलकर काम करने और नए मौके अपनाने का है, क्योंकि इससे फायदा होने की पूरी संभावना है।
करियर की बात करें तो फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है थोड़ा रुककर अपने करियर के बारे में सोचने की जरूरत है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से विचार करें कि आपको असल में क्या खुशी और संतुष्टि देगा। करियर का फैसला आपकी ज़िंदगी पर बड़ा असर डालता है, इसलिए अपनी खुशी और सेहत को पहले रखें। फैसला लेने से पहले जानकारी जुटाएं, एक्सपर्ट से सलाह लें और अपनी क्षमता व रुचि को समझें।
स्वास्थ्य के मामले में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपको ज्यादा तनाव, चिंता, उदासी या नींद की समस्या हो सकती है। बार-बार चिंता करने, बुरे सपने आने या ठीक से नींद न लेने की वजह से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। यह संकेत है कि आपको अपने मन को शांत करने और आराम देने की जरूरत है।
राशि अनुसार शुभ मसाला: लौंग
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मकर राशि
प्रेम जीवन: सेवन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स
करियर: टेन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ पेंटाकल्स
प्रेम जीवन में सेवन ऑफ वैंड्स बताता है कि आप या आपका पार्टनर हमेशा थोड़ी दूरी बनाकर या सतर्क रहकर चलते हैं। अगर बाहर से कोई समस्या नहीं है, फिर भी आपको अपने रिश्ते को बचाने की जरूरत महसूस हो रही है, तो यह ठीक नहीं है। रिश्ते में बार-बार ऐसा होना सही नहीं होता। जो भी वजह है तनाव या झगड़े की उसे जल्द से जल्द सुलझाना जरूरी है।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ कप्स बताता है कि आप समझदारी और संतुलन के साथ पैसे के फैसले लेंगे। यह कार्ड दिखाता है कि भावनात्मक समझ और सही सोच आपको अच्छे आर्थिक निर्णय लेने में मदद करेगी। अगर आप कन्फ्यूज हैं, तो शांत दिमाग और समझदारी से लिया गया फैसला आपको सफलता देगा।
करियर में टेन ऑफ वैंड्स कहता है कि आप अपने काम की जिम्मेदारियों से बहुत ज्यादा दबाव महसूस कर सकते हैं। यह समझना जरूरी है कि आपका काम आपकी जिंदगी को बेहतर बना रहा है या बोझ बन रहा है। अपने बॉस और खुद से अपनी सीमाएं और प्राथमिकताएं साफ रखें। जरूरत पड़े तो काम बांटें या दूसरों से मदद लें, ताकि आप थकान से बच सकें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और समय-समय पर आराम जरूर करें।
स्वास्थ्य किंग ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपकी सेहत से जुड़ी कुछ चीजें धीरे-धीरे और नियमित ध्यान से ठीक होंगी। हो सकता है कुछ पुरानी समस्याएं हों, जिनके लिए आपको सही दिनचर्या और लाइफस्टाइल अपनानी पड़े। यह कार्ड बताता है कि आपके अंदर ताकत है और आप नियमितता से अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
राशि अनुसार शुभ मसाला: रोजमेरी
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: जस्टिस
स्वास्थ्य: द वर्ल्ड
प्रेम जीवन की बात करें कुंभ राशि के जातकों की तो पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपका पार्टनर बातूनी, समझदार और दिमाग से तेज हो सकता है, लेकिन भावनात्मक रूप से थोड़ा दूर या अपरिपक्व भी हो सकता है। रिश्ते में कभी-कभी ड्रामा, असुरक्षा या कभी साथ-कभी दूर वाला माहौल हो सकता है। यह एक नए तरह का रिश्ता दिखाता है, जहां बातचीत और समझ बहुत जरूरी है। यह भी संकेत है कि आपको दिल खोलकर अपनी बात कहना सीखना होगा।
आर्थिक जीवन की बात करें तो बताता है कि पैसों के मामले में यह समय तेज, जोश भरा और थोड़ा जोखिम वाला हो सकता है। आप नए काम शुरू कर सकते हैं या घूमने-फिरने पर खर्च कर सकते हैं। इससे बड़ा फायदा भी हो सकता है, लेकिन अगर ध्यान नहीं रखा तो खर्च बढ़कर कर्ज भी हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।
करियर में जस्टिस कार्ड बताता है कि आपको अपने काम का सही फल मिलेगा। अगर आपने मेहनत और ईमानदारी से काम किया है, तो आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा—जैसे प्रमोशन, अच्छे कॉन्ट्रैक्ट या काम में सही इंसाफ। यह कार्ड सिखाता है कि सच्चाई और जिम्मेदारी से काम करने पर हमेशा अच्छा परिणाम मिलता है।
स्वास्थ्य द वर्ल्ड कार्ड बहुत अच्छा संकेत देता है। यह बताता है कि आपकी सेहत अच्छी है या जल्दी ही बेहतर हो जाएगी। अगर आप किसी बीमारी या ऑपरेशन से गुजर रहे थे, तो अब ठीक होने का समय है। यह कार्ड संतुलन, खुशी और पूरी तरह से स्वस्थ होने का संकेत देता है।
राशि अनुसार शुभ मसाला: चक्र फूल
मीन राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
करियर: पेज ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
मीन राशि के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ वैंड्स बताता है कि आप प्यार में बहुत कुछ झेल चुके हैं, लेकिन फिर भी मजबूत खड़े हैं। आप अपने रिश्ते में सीमाएं तय कर रहे हैं या किसी बड़े कमिटमेंट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। यह समय है कि आप अंदर की ताकत का इस्तेमाल करें, पुराने अनुभवों से सीखें और तय करें कि इस रिश्ते के लिए क्या सही है और किसके लिए लड़ना जरूरी है।
आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स बताता है कि आपको पैसों के मामले में सफलता और पहचान मिलेगी। आपकी मेहनत और सही फैसले आपको अच्छा परिणाम देंगे। यह समय तरक्की और सम्मान का है, जहां लोग आपकी उपलब्धियों को सराहेंगे।
करियर में पेज़ ऑफ वैंड्स बताता है कि इस समय आपका काम थोड़ा व्यस्त और भागदौड़ वाला हो सकता है, लेकिन संतोष देने वाला रहेगा। नए काम के मौके, नई सोच या नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। यह समय कुछ नया सीखने, रिस्क लेने और नए रास्ते अपनाने का है, भले ही रिजल्ट आने में थोड़ा समय लगे
स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपको आराम की बहुत जरूरत है। आप तनाव, बीमारी या थकान महसूस कर सकते हैं। यह कार्ड कहता है कि थोड़ा ब्रेक लें, आराम करें और अपने दिमाग को शांत करें। जरूरत पड़े तो पूरी तरह से आराम या इलाज पर ध्यान दें।
राशि अनुसार शुभ मसाला: लेमन ग्रास
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नहीं। कोई भी व्यक्ति, जिसके पास डिग्री न हो, प्रतीकों को समझकर और अभ्यास के ज़रिए अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति को विकसित करके टैरो पढ़ना सीख सकता है।
आप अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति के आधार पर टैरो डेक चुन सकते हैं।
हाँ, बिल्कुल, कोई भी अपना खुद का डेक खरीद सकता है।