अंक ज्योतिष मासिक राशिफल: दिसंबर 2026!

मासिक अंक फल 2026 से जानें, दिसंबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा?

मासिक अंकफल दिसंबर 2026: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपके मासिक अंक फल 2026 के माध्यम से दिसंबर महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी दे रहा है। मासिक अंक फल दिसंबर 2026 के अंक भविष्यफल में हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए दिसंबर 2026 का महीना कैसा रहने वाला है?

AstroSage Hindi Banner

तो आप जान लें कि अंक ज्योतिष के अनुसार दिसंबर का महीना साल का बारहवां महीना होने के कारण अंक 3 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। यानी कि इस महीने पर गुरु ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इसके अलावा दिसंबर यानी बारहवां महीना अंक 1 और 2 से मिलकर बना होता है। अत: अंक 1 और 2 भी गुप्त रूप से प्रभावी रहेंगे। साथ ही साथ साल 2026 जिसका टोटल 1 होता है उसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। यानी कि इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 3 और 1 का प्रभाव रहेगा।

साथ ही साथ 3 और 1 को मिलाकर देखा जाए तो अंक 4 बन रहा है। अतः गुरु और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ राहु का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है। हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर गुरु, सूर्य और राहु का अलग-अलग प्रभाव रहेगा लेकिन दिसंबर 2026 का महीना व्यवस्था में बदलाव के लिए जाना जा सकता है। टेक्नोलॉजी, डाटा, एआई, डिजिटल कंट्रोल पर भी काम किया जा सकता है। अचानक फैसला, कुछ नए नियम कानून भी सामने आ सकते हैं। जनता बनाम सिस्टम की टकराहट देखने को मिल सकती है। गुप्त समझौते या पुराने राज़ भी सार्वजनिक हो सकते हैं। सीमा युद्ध से ज्यादा डिजिटल अटैक और आर्थिक प्रतिबंध का प्रभाव देखने को मिल सकता है। भारत देश में नए नियम सख्त कानून और डिजिटल सिस्टम लागू करने जैसे बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल सकती है। किसी बड़े नेता, अधिकारी या संस्था पर जांच मिठाई जा सकती है या उससे संबंधित कुछ खुलासे हो सकते हैं। अदालतें या एजेंसियां ज्यादा सक्रिय नजर आएंगे लेकिन आम जनता पर मानसिक दबाव बना रहेगा। 

अफवाहें और डर जैसा माहौल भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में हम सबको अफवाहों से बचना है। बिना पड़ताल किए कोई भी खबर सोशल मीडिया इत्यादि पर नहीं फैलानी है। धर्म और आध्यात्म की तरफ जुड़ाव के लेवल को बढ़ाना है, जिससे कि स्थितियां बेहतर हो सकें।

आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए दिसंबर 2026 का महीना कैसे परिणाम दे सकता है। यानी कि दिसंबर 2026 आपके लिए किस तरह के परिणाम लेकर के आ रहा है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मूलांक 1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए दिसंबर 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 3, 4, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देने वाला रहेगा। यानी कि इस महीने सिर्फ अंक 8 आपका विरोध में है, बाकी के अंक या तो आपके फेवर में हैं या फिर आपके लिए न्यूट्रल हैं। यही कारण है कि इस महीने आप सामान्य तौर पर काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, अंक 8 का विरोध इस बात का संकेत कर रहा है कि आर्थिक मामलों में अपेक्षाकृत अधिक समझदारी दिखाने की जरूरत रहेगी। वहीं जल्दबाजी से बचना भी समझदारी का काम होगा। यदि आप धैर्य के साथ चलेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। वही अंक पांच का आपके समर्थन में आना इस बात का संकेत है कि संतुलन आपको बहुत आगे ले जाएगा, यानी कि आपको उन्नति देगा। यदि आप लंबे समय से जीवन में या कार्य व्यापार में कोई बदलाव करना चाह रहे थे तो उस मामले में भी यह महीना आपको अच्छा सपोर्ट देगा। यात्राओं के मौके मिलेंगे। आमोद-प्रमोद का भी अवसर मिलेगा और स्वयं को विस्तार देना भी संभव हो सकेगा। इस महीने आपके भीतर की संवाद क्षमता और बुद्धिमत्ता आपको कई मामलों में आगे बढ़ाएगी। मीडिया, मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग काफी अच्छा कर सकेंगे। व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी महीने को अच्छा माना जाएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं व्यापार में नए ग्राहक मिलने की भी संभावनाएं हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की अच्छी संभावनाएं हैं। पारिवारिक जीवन में भी अनुकूलता बने रहने के योग नज़र आ रहे हैं। प्रेम संबंधों में रोमांच और उत्साह बढ़ने की संभावनाएं हैं। वहीं जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है और वो लोग विवाह के लिए प्रयास भी कर रहे हैं तो उन्हें कुछ अच्छी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से जिन लोगों को नर्वस सिस्टम या पाचन से संबंधित कोई समस्या पहले है, उन्हें अपने दिनचर्या को नियमित करने और आहार को संतुलित करने की आवश्यकता रहेगी। बाकी सामान्य तौर पर अनेक मामलों में यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाह रहा है।

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए दिसंबर 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 3, 4, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देने वाला रहेगा। यानी कि इस महीने कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं है या तो अंक आपके फेवर में हैं या फिर आपके लिए न्यूट्रल हैं। विशेष बात यह कि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 6 आपके फेवर में नज़र आ रहा है। इसलिए यह महीना घर परिवार यानी फैमिली से जुड़े हुए मामले के लिए विशेष अनुकूल रह सकता है। क्योंकि आप मूलांक 2 वाले व्यक्ति हैं तो आपको भी घर परिवार से विशेष लगाव रह सकता है। स्वाभाविक है कि अंक 6 का प्रभाव मिलने के कारण आपकी बहुत सारी इच्छाएं पूरी हो सकेंगी और आप आनंद का अनुभव कर सकेंगे। यह महीना सुख, सुविधा, सौंदर्य और रिश्तों पर केंद्रित रहेगा। इस महीने आप लग्जरियस चीजों के प्रति आकर्षित रह सकते हैं या लग्जरियस चीजें घर ला सकते हैं। फैशन डिजाइन, कला, मनोरंजन, होटल व्यापार इत्यादि से जुड़े हुए लोग काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी और व्यापार में भी स्थिरता देखने को मिलेगी। हालांकि आर्थिक रूप से देखा जाए तो यह महीने कुछ खर्च भर रह सकता है लेकिन आमदनी संतुलित रहेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ने के योग हैं। जीवनसाथी या जीवन संगिनी के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा लेकिन जिन लोगों को हार्मोनल असंतुलन या शुगर से जुड़ी हुई कोई समस्या है, उन्हें अपने जीवनशैली को संतुलित करने की जरूरत रह सकती है। बाकी सामान्य तौर पर अनेक मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

उपाय: उपाय के रूप में कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 3

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए दिसंबर 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 3, 4, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देने वाला रहेगा। इस महीने कुछ अंक आपके फेवर में हैं तो कुछ अंक आपके लिए न्यूट्रल हैं। यानी कि इस महीने कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं है, यह सबसे अच्छी बात है और उससे भी अच्छी बात यह है कि इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 7 आपके फेवर में है। यानी कि इस महीने आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अंक 7 को आत्म चिंतन और आध्यात्मिकता से जुड़ा हुआ अंक माना गया है। इसलिए इस महीने आप आत्म चिंतन पर विशेष ध्यान दे सकते हैं। धर्म और अध्यात्म की ओर आपका विशेष झुकाव या लगाव रह सकता है। इस महीने आप एकांत में रहने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप अपना अधिक से अधिक काम एकांत में रहकर करना चाहेंगे। स्वाभाविक है कि जब इधर-उधर की बजाय सिर्फ एक ही बिंदु पर आपका फोकस रहेगा तो आप बेहतर काम कर सकेंगे और बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं जीवन के गंभीर मामलों पर भी आप चिंतन, मंथन या विचार कर सकते हैं। हालांकि, नौकरी और व्यापार की गति धीमी रह सकती है लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि आपको आपके कर्मों के अनुसार परिणाम मिलता रहेगा। यह महीना आंतरिक तैयारी का महीना माना जाएगा। आने वाले समय के लिए चिंतन मंथन करके आप इस समय भले ही औसत परिणाम प्राप्त करें लेकिन आने वाले समय में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। सामान्य तौर पर परिणाम आपके फेवर के रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ हद तक दूरी महसूस हो सकती है। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज़ से आप थोड़ी सी थकान का अनुभव कर सकते हैं। कभी-कभार नींद में भी कुछ दिक्कतें रह सकती है लेकिन ध्यान और योग अपनाने से इन सब में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। धैर्य और आत्मज्ञान के अवसर आपको मिलने वाले हैं, ये कुछ अनुकूल बिंदु हैं। कुल मिलाकर यह महीना आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए दिसंबर 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 3, 4, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देने वाला रहेगा। यानी कि इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला और दो बार रिपीट होने वाला अंक 8 आपके फेवर में नहीं है। यह एक कमजोर बिंदु है। इसके अलावा दो बार रिपीट होने वाला अंक 3 आपके लिए औसत है। अंक 4 आपके फेवर में है जबकि अंक एक आपके विरोध में है। इन कारणों से यह महीना कुछ हद तक कठिनाई भरा रह सकता है। संघर्ष के बाद ही उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं हैं। इसलिए आलस्य को त्याग कर कर्मठ बनने की जरूरत रहेगी, क्योंकि यह महीना आपके कर्म, आपकी जिम्मेदारी और आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। काम का प्रेशर अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है। हालांकि, मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। सरकारी विभाग हो या फिर तकनीकी मामले इन क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन अन्य लोगों को अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, यह महीना आर्थिक मामले में आपकी मदद कर सकता है लेकिन क्योंकि 8 का अंक आपका विरोध में है इसलिए आर्थिक व्यवस्थापन पर ध्यान देने की जरूरत भी रहेगी। यानी कि यदि आप अर्थव्यवस्था पर ठीक से फोकस करेंगे तो रिजल्ट आपके फेवर में आ जाएंगे लेकिन अर्थव्यवस्था संतुलित हो जाएगी इस बात की भी अच्छी संभावनाएं हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सी नीरसता देखने को मिल सकती है। इसलिए जिम्मेदारियां से भागना ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। विशेषकर ऐसे लोग जिन्हें जोड़ों का दर्द रहता है या जो अब उम्रदराज हो गए हैं उन्हें यह महीना थोड़ा सा दर्द या थोड़ी सी थकान दे सकता है। बेहतर परिणामों के लिए स्वयं को अनुशासित रखना बहुत जरूरी रहेगा। हर काम में नियमितता और निरंतरता जरूरी रहेगी। इन तौर-तरीकों को अपनाकर आप परिणामों को तुलनात्मक रूप से बेहतर कर सकेंगे।

उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना शुभ रहेगा।

मूलांक 5 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए दिसंबर 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 3, 4, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देने वाला रहेगा। यद्यपि इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 9 आपके फेवर में नहीं है, साथ ही साथ सबसे कम प्रभाव डालने वाला अंक 8 भी आपके फेवर में नहीं है। बाकी सभी अंक आपके फेवर में नज़र आ रहे हैं। यही कारण है कि जीवन में थोड़ा सा संघर्ष या थोड़ी सी परेशानियां तो रह सकती है लेकिन अंतत: परिणाम आपके फेवर में रहने की अच्छी संभावनाएं हैं। विशेषकर तब जब आप अंक 9 से मिलने वाली ऊर्जा को संतुलित बना लेंगे। क्योंकि अंक 9 मंगल का अंक है जो आपको ऊर्जा और साहस देता है। ऐसे में ऊर्जा का गलत इस्‍तेमाल नहीं करना है, बल्कि उसको सही दिशा में इस्तेमाल करना है। तभी परिणाम बेहतर हो सकेंगे। साहस को दुस्साहस में बदलने न दें, तभी परिणाम अच्छे मिल सकेंगे। यानी कि क्रोध से बचना है, जल्दबाजी से बचना है और अहंकार से भी बचना है। यदि आप इनसे बचे रहें, साथ ही साथ भाई-बंधु और पड़ोसियों को कॉन्फिडेंस में ले करके आगे बढ़ते हैं तो परिणाम बेहतर रहेंगे। यही अंक 9 आपको आपके पेंडिंग पड़े हुए कामों को पूरा करने में मदद करेगा। आने वाले समय में जिन बड़े परिवर्तनों के बारे में आप सोच रहे हैं उन परिवर्तनों की नींव रखने में भी यह अंक आपकी मदद करेगा लेकिन यदि आप क्रोध, जल्दबाजी या अहंकार में आकर कोई निर्णय लेते हैं तो चीजें बिखर भी सकती हैं। अब गेंद आपके पाले में है कि आप उसे कैसे खेलना चाहेंगे। यानी कि मंगल की ऊर्जा का कैसे इस्तेमाल करना चाहेंगे? यदि आपने अच्छे से इस्तेमाल किया तो यही ऊर्जा आपको बेहतर लेवल पर ले जाकर पहुंचा देगी। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सी प्रतिस्पर्धा रह सकती है लेकिन प्रतिस्पर्धा को पार करने की ताकत भी आपके साथ जुड़ी रहेगी। आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव भी रह सकता है लेकिन अंतत: आपकी समझदारी का लाभ आपको मिल सकेगा।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना हितकारी सिद्ध होगा।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 6

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए दिसंबर 2026 का महीना क्रमशः 1, 1, 3, 4, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देने वाला रहेगा। क्योंकि इस महीने अधिकांश अंक आपको औसत लेवल के परिणाम दे रहे हैं, विशेष कर इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 1 भी आपके लिए औसत परिणाम देना चाह रहा है, इसलिए इस महीने आपको मिले-जुले या औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। अनुकूल बात यह रहेगी कि कोई भी अंक इस महीने आपके विरोध में नहीं है। इसलिए आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। लगभग सभी मामलों में आप अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त करते रहेंगे। अंक 1 आपके भीतर के आत्मसम्मान को बढ़ाने का काम कर सकता है। आपके भीतर की निर्णय लेने वाली शक्ति और बेहतर रहेगी। स्वाभाविक है कि इससे परिणाम बेहतर होंगे। कोई नई शुरुआत भी इस महीने हो सकती है या ऐसे विचार आपके मन में आएंगे जो नई शुरुआत करने के लिए आपको प्रेषित करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी बातों को अब और गंभीरता से लिया जाएगा और कुछ मामलों में आपकी सलाह निर्णायक सिद्ध होगी। यदि आप शासन-प्रशासन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं या राजनीतिक इत्यादि करते हैं या किसी भी तरह का नेतृत्व आप करते हैं तो भी यह महीना आपको अच्छी उपलब्धियां दे सकता है। व्यापार व्यवसाय में भी यह महीना नए संपर्क बनाने में सहयोग करेगा। हालांकि, इन सबके लिए आपको पूरी तरह से समर्पित रहकर काम भी करना होगा। रुके हुए काम फिर से गति पकड़ सकते हैं। बस जरूरत रहेगी तो इस महीने अहंकार से बचने की। रिश्तेदारों के लिए भी पर्याप्त समय देना जरूरी रहेगा और उनके साथ विनम्रता से पेश आना भी जरूरी रहेगा। हो सकता है कि कोई परिजन आपको आपके हिस्से का पूरा सम्मान न दे तो भी एडजस्टमेंट जरूरी रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना औसत लेवल के परिणाम देगा। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नजर नहीं आ रही है लेकिन फिर भी सिर दर्द, आंखों में जलन और ब्लड प्रेशर आदि की कुछ शिकायतें रह सकती हैं, विशेषकर उन लोगों को जिन्हें पहले से इस तरह की कोई समस्याएं हैं। बाकी अन्य लोगों को सामान्य तौर पर संतुलित दिनचर्या अपनाने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे।

उपाय: स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 7 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए दिसंबर 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 3, 4, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देने वाला रहेगा। यानी की अंक 2 इस महीने आपके फेवर में नहीं है। बाकी के अंक या तो आपके लिए औसत हैं या फिर आपके लिए मित्रवत। यही कारण है कि यह महीना संघर्ष के बाद अच्छे परिणाम दे सकता है। यह महीना भावनात्मक उतार-चढ़ाव दे सकता है। ध्यान इस बात का रखना है कि भावावेश में कोई निर्णय नहीं लेना है। इस महीने रिश्तों को अधिक महत्व देने की जरूरत रहेगी लेकिन रिश्तों के लिए इतना अधिक भावुक नहीं हो जाना है कि अपना नुकसान करवा लें। इसी तरह साझेदारी के कामों में भी ईमानदारी के साथ काम करने की जरूरत रहेगी लेकिन वहां भी भावावेश में कोई निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस महीने अपने सीनियर्स के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। व्यापार व्यवसाय में साझेदारी के कामों में सावधानी बरतनी की जरूरत रहेगी। जल्दबाजी में कोई अनुबंध नहीं करना है, हालांकि आर्थिक मामले के दृष्टिकोण से इस महीने को संतुलित महीना कहा जाएगा। फिर भी भावनात्मक कारणों से कुछ खर्च होने के योग बने हुए हैं। यानी कि यदि भावुक होकर कोई खर्च करते हैं तो वह बात अलग है, बाकी सामान्य तौर पर इस महीने कोई बड़ा आर्थिक नुकसान या कोई बड़ा अप्रत्याशित खर्चा नजर नहीं आ रहा है। पारिवारिक जीवन में आपकी भूमिका समझौता करने वाली रह सकती है। घर परिवार की शांति बनाए रखने के लिए आप प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज़ से बात की जाए तो ओवरथिंकिंग की समस्या रह सकती है। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। पाचन से जुड़ी समस्याएं अथवा नींद की समस्या रह सकती है। विशेषकर उन लोगों को जिन्हें ऐसी समस्याएं पहले से हैं। नए सिरे से ऐसी किसी बड़ी समस्या के योग नजर नहीं आ रहे हैं।

उपाय: शिव जी का अभिषेक करना अनुकूलता को बढ़ाएगा।

मूलांक 8 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए दिसंबर 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 3, 4, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देने वाला रहेगा। यानी कि इस महीने 1 और 4 के अंक आपके फेवर में नहीं हैं। बाकी 3 और 8 आपके फ़ेवर में हैं। विशेष बात यह कि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव अंक 3 का ही पड़ने वाला है और आपके मामले में अंक 3 इस महीने तीन बार रिपीट हो रहा है। स्वाभाविक है कि यह आपके लिए कुछ अच्छे परिणाम लेकर के आया है। यद्यपि 1 और 4 का विरोध कुछ मामलों में अड़चन देगा लेकिन अंतत: परिणामों का ग्राफ एवरेज से बेहतर रह सकता है। यदि आप शासन प्रशासन से जुड़े हुए व्यक्तियों से नहीं उलझते हैं, स्वयं को अनुशासित रखते हैं और योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं; तो यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। क्योंकि अंक 3 को ज्ञान, विस्तार और सामाजिक प्रतिष्ठा देने वाला अंक माना गया है। इसलिए इस महीने आप अपने विषय को यानी कि आप जिस क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति हैं उसको, और गहराई से समझ सकेंगे। कुछ वरिष्ठ लोगों के साथ मिलना बैठना भी हो सकेगा। उनसे भी कुछ ज्ञान की बातें सीखने को मिलेगी। आप स्वयं के कामों को विस्तार दे सकेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी प्राप्त कर सकेंगे। आपकी कुछ जटिल समस्याएं भी इस महीने सुलझ सकती हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। वहीं यदि आप, शिक्षण, प्रशिक्षण, सलाह, अध्यापन, धार्मिक क्षेत्र आदि से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो आपको कुछ विशेष अनुकूल परिणाम इस महीने मिल सकते हैं। आपकी कंपनी की पॉलिसी के अनुसार नौकरी में प्रमोशन इत्यादि की संभावनाएं भी बन सकती हैं। आपके वरिष्ठ आपका सहयोग और मार्गदर्शन करेंगे। व्यापार इत्यादि में एक्सपर्ट एडवाइस लेकर अच्छा निवेश किया जा सकता है। दीर्घकालीन योजनाओं के लिए इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। आर्थिक मामलों में सुधार और नए आमदनी के स्रोत भी मिल सकते हैं। घर परिवार के बच्चों पर आप कुछ खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह महीना उन लोगों के लिए थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। जिनका वजन बढ़ा हुआ है, उनका वेट और भी बढ़ सकता है। लीवर या पाचन से जुड़ी हुई समस्याएं जिन लोगों को पहले से हैं, उन्हें भी खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। यानी कि संयमित आहार और नियमित व्यायाम आपके लिए हितकारी सिद्ध होगा। बाकी अन्य मामलों में यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

उपाय: मंदिर में पीले फल चढ़ाना शुभ रहेगा।

मूलांक 9 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए दिसंबर 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 3, 4, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देने वाला रहेगा। यानी कि इस महीने लगभग सभी अंक आपको औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। विशेष बात यह कि कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं है। इसलिए आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। यदि आप अनुशासित रहते हुए कार्य करते हैं तो आप मनचाहे परिणाम को प्राप्त कर सकेंगे। क्योंकि अंक 4 जिसका सबसे अधिक प्रभाव इस महीने आप पर रहेगा, उसे परिवर्तन और अनिश्चितता वाला अंक माना गया है। इसलिए कुछ योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। हालांकि, उन फेर बदल का प्रभाव सकारात्मक रूप से रहने की अच्छी उम्मीद है। यह अंक मानसिक तनाव बढ़ाने का काम भी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लीक से हटकर सोच सकते हैं। हालांकि, जोखिम लेने से पहले आपको अच्छी तरह से सोच विचार करना जरूरी रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन या विभागीय बदलाव की संभावनाएं भी हैं। व्यापार व्यवसाय में उन लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यापार व्यवसाय कर रहे हैं या तकनीकी सहारा लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं। आर्थिक रूप से यह महीना मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। हालांकि, अचानक खर्च या नुकसान से बचने के लिए निवेश इत्यादि पर बहुत सावधानी से काम करना है और महीने की शुरुआत में ही आर्थिक बजट बना लेना समझदारी का काम होगा। पारिवारिक मामलों में गलतफहमियां न आने पाएं, इस बात के लिए कोशिश जरूरी रहेगी। संवाद में कमी नहीं लाना है। स्पष्ट रूप से बातचीत करना है। इसी तरह प्रेम संबंधों में भी थोड़ी सी अस्थिरता के योग हैं। अतः वहां भी गलतफहमी से बचना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बात की जाए तो त्वचा या एलर्जी से जुड़ी कोई समस्या रह सकती है या फिर नींद की भी थोड़ी बहुत परेशानियां रह सकती हैं। ये समस्याएं उन लोगों को ज्यादा रह सकती है जिन्हें पहले से इस तरह की कोई समस्या है। नए सिरे से ऐसी कोई बड़ी समस्या आने के योग इस महीने प्रतीत नही हो रहे हैं।

उपाय: सफाई कर्मी को जरूरत की चीज भेंट करना शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2. शुक्र देव का अंक कौन सा है?

शुक्र देव को अंक 6 पर स्वामित्व प्राप्त है। 

3. क्‍या न्‍यूमरोलॉजी नकारात्‍मक परिणाम परिणाम दे सकता है?

किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए अनुभवी और प्रोफेशनल न्‍यूमरोलॉजिस्‍ट से सलाह लेनी चाहिए।

3. क्‍या न्‍यूमरोलॉजी नकारात्‍मक परिणाम परिणाम दे सकता है?

किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए अनुभवी और प्रोफेशनल न्‍यूमरोलॉजिस्‍ट से सलाह लेनी चाहिए।