दिसंबर 2026: पहली झलक!

साल 2026 का ये अंतिम महीना दिसंबर, कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए? जानें

दिसंबर 2026: साल 2026 अब अपने अंतिम महीने में प्रवेश करने वाला है। दिसंबर का महीना व्रत-त्योहारों और कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं की दृष्टिसे खास रहने वाला है। इस महीने कौन-से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, बैंक की छुट्टियां कब रहेंगी और दिसंबर से जुड़े कौन-सी बड़ी बातें आपके लिए जानना जरूरी होगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में मिलेंगे।

AstroSage Hindi Banner

इसके अलावा, दिसंबर में होने वाले ग्रहण-गोचर, व्रत-त्योहार, इस महीने जन्मे लोगों के व्यक्तित्व की खूबियां और सभी 12 राशियों के मासिक राशिफल की जानकारी भी यहां दी जाएगी। तो आइए, जानते हैं दिसंबर 2026 आपके लिए क्या खास लेकर आने वाला है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2027 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

दिसंबर 2026 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

साल का हर महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है और अब हम जल्द ही दिसंबर 2026 में प्रवेश कर जाऐंगे। इसी के साथ, यह साल अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच जाएगा।   हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत 1 दिसंबर को कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मघा नक्षत्र के तहत होगी, जबकि इसका समापन 31 दिसंबर 2026 को कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और चित्रा नक्षत्र के अंर्तगत हो जाएगी। 


साल का अंतिम और बारहवां महीना दिसंबरदो मास के अंतर्गत आएगा। इसकी शुरुआत मार्गशीर्ष मास में होगी, जिसका समापन 23 दिसंबर 2026 को होगा। इसके बाद 24 दिसंबर से पौष मास शुरू हो जाएगा, जो 22 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस तरह दिसंबर का पहला हिस्सा मार्गशीर्ष और अंतिम हिस्सा पौष मास के अंतर्गत आएगा।

आइए जानते हैं मार्गशीर्ष और पौष माह का धार्मिक महत्व। 

मार्गशीर्ष माह का धार्मिक महत्व 

हिंदू पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष होता है, जिसे अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और साधना के लिए विशेष रूप से फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान नियमित रूप से जप, तप और ध्यान करने से जीवन में सुख-शांति आती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं। इस माह भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष बेहद पवित्र माना गया है और इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा है कि ‘महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।’

ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष में ही सतयुग का आरंभ हुआ था। साथ ही, कश्यप ऋषि ने मार्गशीर्ष मास में ही कश्मीर की रचना की थी। सतयुग में देवताओं ने मार्गशीर्ष की पहली तिथि से ही वर्ष की शुरुआत की थी, इसलिए जप, तप, ध्यान और नदियों में स्नान करना पुण्यदायक होता है। मार्गशीर्ष मास में विष्णु सहस्रनाम, श्रीमद्भगवद्गीता और गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में शुद्धता और सकारात्मकता आती है, सुख-शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी का वास होता है।

पौष माह का धार्मिक महत्व 

सनातन धर्म में पौष मास को अत्यधिक महत्व दिया गया है। मान्यता है कि इस माह में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा-पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा, पौष मास में पितरों के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करना भी फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति और सौभाग्य आता है, साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

पौष मास में रोज सुबह स्नान के बाद तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहता है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। इस महीने मध्य रात्रि में की जाने वाली साधना को भी विशेष फलदायी माना गया है।

इस दौरान जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल और नौ प्रकार के अनाज का दान करना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। पौष मास में पीले और लाल रंग के वस्त्र पहनना भी भाग्य वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। इसके अलावा, घर में कपूर का उपयोग करने से वहां रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

दिसंबर 2026 के व्रत एवं त्योहारों की सूची

तिथिदिनव्रत एवं त्योहार  
4 दिसंबर 2026शुक्रवारउत्पन्ना एकादशी
6 दिसंबर 2026रविवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
7 दिसंबर 2026सोमवारमासिक शिवरात्रि
8 दिसंबर 2026मंगलवारमार्गशीर्ष अमावस्या
16 दिसंबर 2026बुधवारधनु संक्रांति
20 दिसंबर 2026रविवारमोक्षदा एकादशी
21 दिसंबर 2026सोमवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 दिसंबर 2026बुधवारमार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
26 दिसंबर 2026शनिवारसंकष्टी चतुर्थी

दिसंबर 2026 में पड़ने वाले बैंक अवकाश

तारीखदिनछुट्टियां
25 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमस डे

दिसंबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व 

ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर जन्म का महीना शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है। दिसंबर में जन्मे लोग ईमानदार, सच्चाई का साथ देने वाले और दयालु स्वभाव के होते हैं। ये भरोसेमंद होते हैं और अपना ज्ञान दूसरों के साथ बांटना पसंद करते हैं। ये बुद्धिमान, मेहनती और आध्यात्मिक विचारों वाले होते हैं। 

कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेते हैं और जल्दबाजी से बचते हैं। ईश्वर में इनकी आस्था और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। दिसंबर में जन्मे लोग जमीन से जुड़े रहते हैं और अपनों का साथ कभी नहीं छोड़ते। ये अपने रिश्तों, परिवार और लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं।

दिसंबर 2026 में सार्वजनिक अवकाश की सूची 

तिथिदिनअवकाशराज्य
01 दिसंबर 2026मंगलवारस्वदेशी आस्था दिवस अरुणाचल प्रदेश
03 दिसंबर 2026गुरुवारसंत फ्रांसिस जेवियर पर्वगोवा
05 दिसंबर 2026शनिवारशेख मोहम्मद अब्दुल्ला जयंतीजम्मू और कश्मीर
12 दिसंबर 2026शनिवारपा तोगन नेंगमिन्ज़ा संगमामेघालय
14 दिसंबर 2026सोमवारश्री गुरु तेग बहादुर शहादत दिवसपंजाब
18 दिसंबर 2026शुक्रवारयू सोसो थाम की पुण्यतिथिमेघालय
18 दिसंबर 2026शुक्रवारगुरु घासीदास जयंतीछत्तीसगढ़
19 दिसंबर 2026शनिवारमुक्ति दिवस (लिबरेशन डे)दादरा और नगर हवेली, गोवा
23 दिसंबर 2026बुधवारहज़रत अली जयंतीउत्तर प्रदेश
24 दिसंबर 2026गुरुवारक्रिसमस अवकाशमेघालय और मिजोरम
25 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमस दिवसराष्ट्रीय अवकाश (चंडीगढ़ को छोड़कर)
26 दिसंबर 2026शनिवारशहीद उधम सिंह जयंतीहरियाणा
26 दिसंबर 2026शनिवारक्रिसमस अवकाशमेघालय, मिजोरम और तेलंगाना
30 दिसंबर 2026बुधवारयू कियांग नॉन्गबाह पुण्यतिथिमेघालय
30 दिसंबर 2026बुधवारतमु ल्होसारसिक्किम
31 दिसंबर 2026गुरुवारन्यू ईयर ईवमणिपुर और मिजोरम

दिसंबर 2026 में पड़ने वाले ग्रहों के गोचर एवं ग्रहण

ज्योतिषी दृष्टि से दिसंबर 2026 का महीना बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस दौरान एक नहीं अनेक ग्रहों के गोचर होंगे, जिनके बारे में हम नीचे बात करेंगे। 

तिथिदिनअवकाश
2 दिसंबरबुध का वृश्चिक राशि में गोचर17:17
5 दिसंबरराहु का मकर राशि में गोचर20:03
5 दिसंबरकेतु का कर्क राशि में गोचर20:03
7 दिसंबरबुध का वृश्चिक राशि में अस्त00:50
11 दिसंबरशनि मीन राशि में मार्गी 03:53
13 दिसंबरबृहस्पति सिंह राशि में वक्री04:23
16 दिसंबरसूर्य का धनु राशि में गोचर10:15
22 दिसंबरबुध का धनु राशि में गोचर07:28

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: वाणी और बुद्धि के कारक बुध 2 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

राहु का मकर राशि में गोचर: छाया ग्रह राहु 5 दिसंबर 2026 को रात 8 बजकर 03 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे।

केतु का कर्क राशि में गोचर: केतु 5 दिसंबर 2026 को रात 8 बजकर 03 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

बुध का वृश्चिक राशि में अस्त: बुध 7 दिसंबर 2026 को रात 12 बजकर 50 मिनट पर वृश्चिक राशि में अस्त होंगे।

शनि मीन राशि में मार्गी: कर्मफल दाता शनि 11 दिसंबर 2026 को सुबह 3 बजकर 53 मिनट पर मीन राशि में मार्गी होंगे।

बृहस्पति सिंह राशि में वक्री: ज्ञान और बुद्धि के कारक देवगुरु बृहस्पति 13 दिसंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होंगे।

सूर्य का धनु राशि में गोचर: ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

बुध का धनु राशि में गोचर: बुध 22 दिसंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे।

दिसंबर मासिक राशिफल 2026: सभी 12 राशियों के लिए 

मेष राशि

मेष राशि

करियर: दिसंबर मासिक राशिफल 2026 कहता है कि इस महीने नौकरीपेशा लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बड़े नुकसान के योग नहीं हैं। वहीं, व्यापारी जोखिम लेने से बचें।

शिक्षा: इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन महीने का दूसरा भाग बेहतर रहेगा। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

पारिवारिक जीवन: इस माह परिवार में छोटी-मोटी अनबन और मतभेद हो सकते हैं। हालांकि, कोई बड़ी समस्या आने के योग नहीं हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

आर्थिक जीवन: आपको मेहनत के अनुरूप धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और आप अच्छी बचत करने में भी सफल हो सकते हैं। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखें।

स्वास्थ्य: इस महीने सेहत का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि 16 दिसंबर तक चोट लगने और दुर्घटना की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

उपाय: नियमित रूप से सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि

करियर: दिसंबर 2026 में आपको करियर में कुछ समस्याओं के बाद सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा।

शिक्षा: छात्रों को इस महीने पढ़ाई में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। महीने के मध्य में आपका ध्यान भटक सकता है इसलिए पढ़ाई पर एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें। 

पारिवारिक जीवन: परिवार में नकारात्मक परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। ऐसे में, आपको आपसी बातचीत से समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस माह प्रेम जीवन में साथी के साथ छोटी-मोटी अनबन और पुरानी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में भी आप असंतुष्ट रह सकते हैं, लेकिन आप आपसी समझ से रिश्तों में संतुलन बनाए रख सकेंगे।

आर्थिक जीवन: आपको आर्थिक मामलों में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा, लेकिन किसी बड़े आर्थिक लाभ की उम्मीद न रखें। 

स्वास्थ्य: दिसंबर 2026 में आप स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। पुरानी बीमारियों को नजरअंदाज न करें और जोखिम भरे कामों से बचें। 

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि

करियर: दिसंबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, इस महीने आपका करियर सामान्य रहेगा। व्यापारियों को मेहनत के अच्छे परिणाम और बेहतर सफलता मिल सकते हैं। 

शिक्षा: छात्रों के लिए दिसंबर का महीना अनुकूल रहेगा। कला, साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।

पारिवारिक जीवन: इस माह परिवार में छोटी-मोटी परेशानियां जन्म ले सकती हैं, जिन्हें आप समझदारी से सुलझा सकेंगे। गृहस्थ जीवन में भी आप असंतुष्ट रह सकते हैं, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों के लिए दिसंबर 2026 महीना काफी अनुकूल रहेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सगाई या विवाह से जुड़ी बातें आगे बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में पुरानी परेशानियां कम होंगी और आपसी सामंजस्य बेहतर होगा।

आर्थिक स्थिति: आमदनी के लिहाज से महीना अच्छा रहेगा और मेहनत के अनुरूप लाभ मिल सकता है। हालांकि, 5 दिसंबर के बाद बचत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में निवेश और खर्चों को लेकर सावधानी बरतें।

स्वास्थ्य: महीने का पहला हिस्सा स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन रिकवरी बेहतर रहेगी। 16 दिसंबर के बाद सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी।

उपाय: मस्तक पर नियमित रूप से केसर या हल्दी का तिलक करें। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

कर्क राशि  

करियर: दिसंबर में कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन वरिष्ठों के सहयोग से अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। 

शिक्षा: यह महीना छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। प्राथमिक और उच्च शिक्षा हासिल करने वालों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे, विशेषकर कला और साहित्य से जुड़े छात्रों को। 

पारिवारिक जीवन: दिसंबर 2026 में आपके परिवार में छोटी-मोटी बहस या मतभेद हो सकते हैं। हालांकि, जल्द ही परिस्थितियां संभल सकती हैं। गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस माह रिश्तों में हल्का तनाव रह सकता है, लेकिन मधुरता बनी रहेगी। वहीं वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की आशंका है, इसलिए आपसी सामंजस्य बनाए रखें।

आर्थिक जीवन: आमदनी के लिहाज से महीना अच्छा रहेगा और मेहनत के अनुरूप लाभ मिल सकता है। हालांकि, बचत के मामले में परिणाम औसत रह सकते हैं। कर्ज चुकाने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

स्वास्थ्य: दिसंबर में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रहे क्योंकि महीने की शुरुआत में सेहत कमजोर रह सकती है। हालांकि, 16 दिसंबर के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। 

उपाय: प्रतिदिन सरसों के तेल की कुछ बूंदे कच्ची मिट्टी पर टपकाएं।

सिंह राशि 

करियर: दिसंबर मासिक राशिफल 2026 कहता है कि इस महीने कार्यक्षेत्र में कुछ धीमापन और चुनौतियां रह सकती हैं। व्यापारियों को नए एक्सपेरिमेंट और जोखिम लेने से बचना होगा।

शिक्षा: दिसंबर छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। प्राथमिक और उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, तनाव और विवादों से दूर रहें, ताकि पढ़ाई पर ध्यान बना रहे।

पारिवारिक जीवन: परिवार में परेशानियां बनी रह सकती हैं, लेकिन नई समस्याएं नहीं आएंगी। गृहस्थ जीवन में महीने के पहले हिस्से में तनाव और घरेलू उपकरणों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: दिसंबर का महीना प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। सिंगल जातकों की यात्रा के दौरान किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। 

आर्थिक स्थिति: आमदनी की दृष्टि से महीना अच्छा रहेगा और मेहनत के अनुरूप कमाई हो सकती है। 2 से 22 दिसंबर के बीच बचत करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। हालांकि, फिजूलखर्ची से बचें। 

स्वास्थ्य: महीने की शुरुआत स्वास्थ्य के लिए थोड़ी कमजोर रहेगी, जबकि दूसरा हिस्सा बेहतर रहेगा। इम्यूनिटी पर ध्यान दें और संतुलित आहार व नियमित योग-व्यायाम करें। 

उपाय: इस महीने मुफ्त में कोई चीज न लें, चाहे वह उपहार ही क्यों न हो।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि

करियर: दिसंबर में कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव और असंतोष रह सकता है। व्यापार में नए जोखिम लेने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सावधानी और धैर्य से काम लेना जरूरी होगा।

शिक्षा: विद्यार्थियों को मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। वहीं उच्च शिक्षा और शोध से जुड़े विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

पारिवारिक जीवन: परिवार में सुख-शांति और उत्सव का माहौल रह सकता है। पुराने मनमुटाव दूर करने के लिए समय अच्छा है। हालांकि, गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिन्हें बड़ों के मार्गदर्शन से सुलझाया जा सकेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में पहले से चली आ रही परेशानियों में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, सगाई और विवाह से जुड़ी बातों को आगे बढ़ाने के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन में तनाव और मतभेद से बचने के लिए धैर्य बनाए रखें।

आर्थिक स्थिति: मेहनत के अनुरूप आमदनी होती रहेगी। बचत के लिहाज से भी महीना अनुकूल रहेगा और आप अपने पुराने पैसों को सुरक्षित रख सकेंगे। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति बेहतर रह सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। महीने का पहला हिस्सा बेहतर रहेगा, जबकि दूसरे हिस्से में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर में लाल मिठाइयां चढ़ाएं और मिठाई का प्रसाद लोगों में बांटे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि

करियर: दिसंबर मासिक राशिफल 2026 कहता है कि इस महीने कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

शिक्षा: छात्रों के लिए दिसंबर 2026 अनुकूल रहेगा। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, जबकि उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। 

पारिवारिक जीवन: इस माह परिवार में छोटी-मोटी बहस या मतभेद हो सकते हैं, विशेषकर महीने के शुरू में। वहीं गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। ऐसे में आपसी समझ और शांति बनाए रखना जरूरी होगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: दिसंबर 2027 प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला रहेगा। लेकिन पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में भी पुरानी परेशानियां दूर होंगी और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।

आर्थिक जीवन: आर्थिक मामलों के लिए महीना अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़ने के साथ बचत करने के अवसर भी मिलेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिलने और कर्ज चुकाने में भी सफलता मिल सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से महीना अनुकूल रहेगा। पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। हालांकि, खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें, परंतु हृदय या घुटनों से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें। 

उपाय: किसी शनिवार के दिन 400 ग्राम धनिया बहते हुए शुद्ध जल में बहाएं।

वृश्चिक राशि

करियर: दिसंबर का महीना आपको कार्यक्षेत्र में औसत परिणाम दे सकता है। व्यापार करने वालों नए जोखिम से बचना होगा, जबकि नौकरीपेशा जातकों के लिए महीना अनुकूल रहेगा। 

शिक्षा: इस माह छात्रों को पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वालों को अधिक ध्यान देना होगा। 

पारिवारिक जीवन: दिसंबर 2026 में परिवार में छोटी-मोटी समस्याएं जन्म ले सकती हैं, लेकिन समझदारी से उन्हें सुलझाएं। गृहस्थ जीवन में महीने के शुरू में कुछ समस्याएं रह रह सकती हैं, लेकिन बाद में राहत मिलेगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको इस माह प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। वहीं वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे। 

आर्थिक जीवन: आमदनी के लिहाज से दिसंबर औसत रह सकता है, लेकिन बचत के मामले में परिस्थितियां बेहतर रहेंगी। आर्थिक नुकसान के योग नहीं हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

स्वास्थ्य: दिसंबर 2026 में आपको सिरदर्द, बुखार और एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन दूसरा हिस्सा आपको राहत देगा। हालांकि, संतुलित खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें।

उपाय: इस महीने गुड़ का सेवन न करें।

धनु राशि

करियर: दिसंबर 2026 में आपके कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय थोड़ा कमजोर रहेगा, जबकि नौकरीपेशा लोगों को बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।

शिक्षा: इस माह छात्रों को मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वालों को अधिक मेहनत करनी होगी, जबकि उच्च शिक्षा हासिल कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। 

पारिवारिक जीवन: दिसंबर में आपके परिवार में कुछ परेशानियां या मतभेद हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में भी शुरुआती कठिनाइयों के बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी। आपसी समझ और बड़ों के मार्गदर्शन से संतुलन बनाए रख सकेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है और वहीं, वैवाहिक जीवन में मतभेदों से बचने के लिए धैर्य रखना जरूरी होगा।

आर्थिक स्थिति: आमदनी के लिहाज से महीना अच्छा रहेगा और मेहनत के अनुरूप लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, बचत के मामले में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। हृदय, सीने और फेफड़ों से जुड़ी पुरानी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या अपनाएं। 

उपाय: बहते हुए शुद्ध जल में जटा वाले सूखे नारियल चार की संख्या में शनिवार के दिन बहाएं।

मकर राशि

करियर: दिसंबर में नौकरी और व्यापार दोनों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, 22 दिसंबर के बाद व्यापारिक जोखिम लेने और सहकर्मियों से बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

शिक्षा: छात्रों के लिए महीना अनुकूल रहेगा। प्राथमिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और कला-साहित्य से जुड़े छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों को अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी होगी।

पारिवारिक जीवन: 5 दिसंबर के बाद पारिवारिक परेशानियों में राहत मिल सकती है। वहीं गृहस्थ जीवन में कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन वे जल्द ही दूर हो जाएंगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों के लिए महीना अच्छा रहेगा। विशेषकर सहकर्मी के साथ प्रेम संबंध रखने वालों के लिए समय अनुकूल है। सगाई और विवाह की बातों में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में गलतफहमियों और अविश्वास से बचना जरूरी होगा।

आर्थिक स्थिति: इस माह आमदनी में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन कठिनाइयों के बाद लाभ मिलने की संभावना है। बचत के लिहाज से महीना अच्छा रहेगा। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा, लेकिन 5 दिसंबर के बाद विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। महीने की शुरुआत में सेहत बेहतर रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।

कुंभ राशि 

करियर: दिसंबर 2026 में आपको व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि जोखिम लेने से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय औसत रहेगा, लेकिन वरिष्ठों का सहयोग मिलने पर इंक्रीमेंट या प्रमोशन होने की संभावना है।

शिक्षा: दिसंबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, छात्रों के लिए दिसंबर का महीना अनुकूल रहेगा। प्राथमिक शिक्षा, कला, साहित्य, पर्यटन और उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को लाभ मिलेगा। 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में तनाव और बहस की स्थिति बन सकती है। धैर्य रखें और बड़े-बुजुर्गों की सलाह लें। गृहस्थ जीवन में तुलनात्मक रूप से राहत मिलेगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: दिसंबर 2026 प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, लेकिन बड़ी परेशानी की आशंका नहीं है।

आर्थिक जीवन: यह माह आमदनी और लाभ के लिहाज से अच्छा रहेगा। बचत में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, फिर भी आर्थिक स्थिति औसत से बेहतर बनी रह सकती है।

स्वास्थ्य: इस महीने आपको स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन जल्द रिकवरी के संकेत हैं। लापरवाही से बचें और अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर में लाल मिठाइयां चढ़ाएं।

मीन राशि  

करियर: दिसंबर 2026 के शुरू में आपके व्यापार में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन दूसरे हिस्से में स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को विशेष रूप से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

शिक्षा: दिसंबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना शिक्षा के मामले में मिलाजुला रहेगा। प्राथमिक और उच्च शिक्षा के छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों के लिए दिसंबर 2026 अनुकूल रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और घर में मांगलिक कार्य होने या फिर मेहमान आने के योग बनेंगे। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: दिसंबर 2026 प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन रिश्तों में मर्यादा बनाए रखना जरूरी होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव से बचने के लिए सतर्क रहें।

आर्थिक जीवन: इस महीने आपकी आमदनी औसत रहेगी, लेकिन बचत और पहले से जमा धन को सुरक्षित रखने में सफलता मिलेगी। हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचें। 

स्वास्थ्य: दिसंबर माह आपको स्वास्थ्य के मामले में मिलेजुले परिणाम देगा, जबकि दूसरा हिस्सा अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। बता दें कि कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी।

उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.दिसंबर 2026 में किन बड़े ग्रहों का गोचर होगा?

इस महीने बुध, राहु-केतु, शनि गुरु और सूर्य जैसे बड़े ग्रहों की राशि और स्थिति में बदलाव होंगे। 

2. दिसंबर 2026 में कौन से व्रत-पर्व मनाए जाएंगे?

दिसंबर में उत्पन्ना एकादशी, मार्गशीर्ष अमावस्या, धनु संक्रांति और मोक्षदा एकादशी जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। 

3. दिसंबर 2026 में कितने बैंक अवकाश हैं?

इस माह केवल एक बैंक अवकाश पड़ेंगे।