बुध का सिंह राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संचार कौशल, व्यापार करने की क्षमता और तर्क शक्ति के कारक ग्रह माना जाता है। इसी क्रम में, जब बुध देव अपना राशि परिवर्तन करते हुए एक नई राशि में प्रवेश करते हैं, तो इनका प्रभाव सिर्फ़ सोच और वाणी को प्रभावित नहीं करता है, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता, व्यापारिक समझ, समाज में आपके व्यवहार और मानसिक संतुलन पर भी पड़ता है, इसलिए बुध का सिंह राशि में गोचर को विशेष महत्व दिया जाता है।

बुध ग्रह अब जल्द ही आत्मविश्वास, नेतृत्व, अभिव्यक्ति और मान-सम्मान की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जब बुद्धि और वाणी का ग्रह साहस और अग्नि तत्व की राशि सिंह में प्रवेश करेगा, तो इस गोचर को ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको “बुध का सिंह राशि में गोचर’ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी जैसे तिथि, समय आदि। साथ ही, आपको सभी 12 राशियों पर इसके प्रभाव और इस दौरान किए जाने वाले सरल पायों से आपको अवगत करवाएंगे।
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
बुध का सिंह राशि में गोचर: तिथि और समय
ग्रहों के राजकुमार के नाम से विख्यात बुध देव 22 अगस्त 2026 की शाम 07 बजकर 24 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि बुध का सिंह राशि में यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जाएगा क्योंकि सिंह राशि का संबंध आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, सम्मान, और प्रभावशाली व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करती है।
जब बुद्धि और अभिव्यक्ति का ग्रह बुध सूर्य की राशि में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव लोगों के जीवन में साहस, रचनात्मकता और प्रभावशाली बातचीत के रूप में दिखाई देता है। इस दौरान लोग बहुत आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखेंगे, अपने विचारों को बेहतर ढंग से व्यक्त कर पाएंगे और उनकी बातों में प्रभाव और नेतृत क्षमता मज़बूत बनी रहेगी।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व
वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों में बुध ग्रह को एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध देव की स्थिति शुभ और मज़बूत होती है, तप वह सामान्य रूप से बुद्धिमान, हाज़िर जवाब, वक्ता, तेज़ी से दिमाग का इस्तेमाल करने वाला और परिस्थितियों को जल्दी समझने वाला होता है। ऐसे लोग अपनी वाणी और बेहतरीन संचार कौशल से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होते हैं। इन जातकों को शिक्षा, मीडिया, मार्केटिंग, व्यापार, लेखन, पब्लिक स्पीकिंग, अकाउंटिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में इन्हें अपार सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
राशि चक्र में बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। यह कन्या राशि में उच्च अवस्था में होते हैं जबकि मीन इनकी नीच राशि मानी जाती है। ग्रहों में शुक्र और सूर्य को बुध ग्रह के मित्र माना जाता है, तो वहीं यह चंद्रमा के साथ शत्रुता के भाव रखते हैं। बुध ग्रह के संबंध देवगुरु बृहस्पति और शनि देव के साथ तटस्थ माने जाते हैं। इसके अलावा, सभी 27 नक्षत्रों में इन्हें आश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती का स्वामित्व प्राप्त है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
बुध का सिंह राशि में गोचर: प्रभाव
बुध का सिंह राशि में गोचर के दौरान ज्यादातर लोगों पर अलग-अलग तरह से देखने को मिल सकता है, जिसके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।
- बुध का सिंह राशि में गोचर के दौरान आपको तेज़ बुद्धि और विश्लेषणात्मक क्षमता के साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ मिलन देखने को मिलता है। इस समय लोग अपने विचारों को अधिक प्रभावशाली और आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने में सक्षम होंगे।
- सिंह राशि में बुध के प्रवेश की अवधि में कार्यक्षेत्र में आपका संचार कौशल बेहतरीन होगा। साथ ही, आपको प्रेजेंटेशन, मीटिंग, इंटरव्यू और पब्लिक डीलिंग जैसे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बनेगी।
- सूर्य की राशि सिंह का प्रभाव बुध देव की वाणी को प्रभावशाली, आकर्षक और आत्मविश्वास से पूर्ण बनाने का काम करेगा। ऐसे में, लोग अपने शब्दों और वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे।
- हालांकि, बुध गोचर की अवधि में आपका आत्मविश्वास कभी-कभी अहंकार या बेवजह की बहस का कारण बन सकता है, इसलिए सोच-समझकर शब्दों का चुनाव करें और बेकार के विवादों से बचने का प्रयास करें।
- मीडिया, कंटेंट, मार्केटिंग, सेल्स, एजुकेशन, राइटिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को बुध का यह गोचर सबसे ज्यादा प्रभावित कर सकता है।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
बुध ग्रह का ज्योतिषीय महत्व
वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों में बुध ग्रह को युवराज के नाम से जाना जाता है जो बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से सोचने व व्यक्त करने की क्षमता के कारक ग्रह हैं। कुंडली में बुध की स्थिति यह दर्शाती है कि व्यक्ति कितना तार्किक होकर सोचता है, अपनी बात कितनी प्रभावी ढंग से रखता है और दैनिक जीवन में जीवन में उत्पन्न परिस्थितयों को किस तरह से संभालता है। साथ ही, वह लोगों से किस तरह से बातचीत करता है।
बहुत कम लग जानते हैं कि बुध दोहरे स्वभाव का ग्रह है। सरल शब्दों में कहें, तो कुंडली में बुध जिस ग्रह के साथ बैठे होते हैं, उसी के अनुसार आपको शुभ-अशुभ परिणाम देने लगते हैं। शुभ ग्रहों के साथ होने पर यह शुभ फल देता है, जबकि पाप ग्रहों के प्रभाव में आने पर आपको अशुभ फल देते हैं। साथ ही, आपके जीवन में समस्याएं पैदा करते हैं। इसी वजह से ज्योतिष में बुध ग्रह के गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
शुभ बुध ग्रह का प्रभाव
चलिए अब हम आपको अवगत करवाते हैं कुंडली में बुध ग्रह शुभ और मज़बूत होने पर व्यक्ति को किस तरह के परिणामों की प्राप्ति होती है।
- बुध के शुभ अवस्था में होने पर जातक को बेहतरीन और प्रभावी संचार कौशल का आशीर्वाद मिलता है।
- बुध ग्रह के प्रभाव से ऐसे लोग तार्किक, स्पष्ट तौर पर बात करने वाले और अपनी बात प्रभावशाली तरीके से सामने रखते हैं।
- कुंडली में बुध की स्थिति मज़बूत होने से व्यक्ति का प्रदर्शन व्यापार, शिक्षा, मीडिया और उन सभी क्षेत्रों में शानदार होता है, जहाँ तेज़ बुद्धि और प्रभावी संचार कौशल की आवश्यकता होती है।
- मजबूत बुध के व्यक्ति के रिश्ते बहन और मामा पक्ष के रिश्तेदारों के साथ बहुत अच्छे होते हैं।
- यह जातक नई-नई चीज़ों को जल्दी सीखते हैं और बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को आसानी से ढाल लेते हैं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
अशुभ बुध ग्रह का प्रभाव
आइए अब हम आपको रूबरू करवाते हैं बुध ग्रह के कमज़ोर या पीड़ित अवस्था में होने पर आपको किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर या अशुभ स्थिति में होने के कारण व्यक्ति को निर्णय लेने में समस्या, संचार कौशल का कमज़ोर होना और बातचीत करते समय गलतफ़हमियां जन्म लेना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- कमज़ोर बुध के प्रभाव से जातकों को व्यापार से जुड़े निर्णय लेने में समस्याओं का अनुभव होता है और वे अपनी बातों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में नाकाम रहते हैं।
- बुध का नकारात्मक प्रभाव होने के कारण आपको त्वचा, तंत्रिका तंत्र और वाणी से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं।
- कुंडली में बुध पीड़ित अवस्था में होने पर आपके संबंध बहन, बुआ, मौसी और अन्य महिला रिश्तेदारों के साथ बिगड़ने लगते हैं।
- ऐसे जातक बार-बार अपने फैसले बदल सकते हैं जिससे भ्रम और बेकार की चिंता बढ़ सकती है।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
बुध का सिंह राशि में गोचर: सरल एवं अचूक उपाय
बुध का सिंह राशि में गोचर के दौरान आप शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए उपायों को अपना सकते हैं जो इस प्रकार हैं।
- बुधवार के दिन “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से बुध ग्रह की स्थिति मज़बूत होती है।
- इस गोचर के दौरान आप नियमित रूप से श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
- बुध ग्रह के अशुभ प्रभावों से राहत पाने के लिए श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- बुधवार के दिन मूंग की दाल का दान करें। यह बुध को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय माना जाता है।
- बुधवार के दिन दिन हरी इलायची का दान करें। ऐसा करने से बुध के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
- बुध ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए बुधवार के दिन ब्राह्मणों को चीनी का दान करें।
- बुधवार के दिन बुध यंत्र स्थापित करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें।
- बुध गोचर के दौरान श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
बुध का सिंह राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर काफी सक्रिय, उत्साहपूर्ण और… (विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर का सबसे सकारात्मक प्रभाव… (विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर काफी प्रभावशाली और फलदायी… (विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा… (विस्तार से पढ़ें)
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर सबसे अधिक प्रभावशाली माना जा… (विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आपकी राशि से बारहवें भाव में… (विस्तार से पढ़ें)
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव … (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में… (विस्तार से पढ़ें)
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव में … (विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आपकी राशि से आठवें भाव… (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आपकी राशि से सातवें भाव… (विस्तार से पढ़ें)
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव में… (विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बुध का सिंह राशि में गोचर 22 अगस्त 2026 की सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर होने जा रहा है।
मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि और धनु राशि को सबसे अधिक लाभ में मिलेगा।
बुध का सिंह राशि में गोचर के दौरान बुधवार के दिन “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।