शुक्र तुला राशि में वक्री: वैदिक ज्योतिष में जब ग्रह उल्टा चलता हुआ प्रतीत होते हैं, तो उसे वक्री अवस्था कहते हैं। हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टि से ग्रह वक्री नहीं होते हैं, बस दूर से देखने पर वक्री प्रतीत होते हैं। इसी क्रम में, शुक्र ग्रह हर 18 महीने में वक्री होते हैं जो अब 03 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर वक्री हो रहे हैं।

वक्री शुक्र के दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर ध्यान देना होगा। साथ ही, शुक्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ना होगा। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं और जानते हैं शुक्र तुला राशि में वक्री के संसार और राशियों पर प्रभाव के बारे में।
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र ग्रह
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह का संबंध प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और विलासिता से है। इनका जुड़ाव देवी लक्ष्मी से भी माना गया है। शुक्र को एक नेत्र वाला माना जाता है और यह किसी व्यक्ति की कुंडली में रूप-रंग, रचनात्मकता और संगीत, कला, अभिनय व मनोरंजन आदि को नियंत्रित करते हैं। तुला राशि इनकी अपनी राशि है और यहाँ शुक्र की स्थिति मज़बूत होती है। लेकिन फिर भी इनकी वक्री अवस्था को शुभ नहीं माना जाता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
शुक्र तुला राशि में वक्री: समय एवं विशेषताएं
शुक्र देव 3 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में वक्री हो जाएंगे।
- बता दें कि तुला इनकी अपनी राशि इसलिए यह स्थिति सामंजस्य, सुंदरता, कला और आपसी संबंधों से जुड़ी है।
- वक्री शुक्र के दौरान नई शुरुआत करने की बजाय पुराने विवादों, रिश्तों में बने पुराने पैटर्न और बीते समय में लिए गए फैसलों की समीक्षा करने का समय रहेगा।
- इस दौरान पुराने प्रेमी, दोस्त या पूर्व बिज़नेस पार्टनर सामने आ सकते हैं जिससे आप पुराने रिश्तों को याद करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
शुक्र तुला राशि में वक्री: वैश्विक प्रभाव
- इस अवधि में व्यापार और शांति वार्ताओं में समस्याएं आ सकती हैं या पुराने समझौतों को निष्पक्ष बनाने के लिए पुनः सोच-विचार किया जा सकता है।
- कोर्ट, न्याय व्यवस्था और मानवाधिकार लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बन सकते हैं।
- शुक्र तुला राशि में वक्री के दौरान लोगों की रुचि लग्जरी सामान और हाई-एंड फैशन से कम हो सकती है। वहीं, लोग बजट पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
- सरकारें और बड़ी कंपनियां जोखिम भरे प्रोजेक्ट शुरू करने से बचते हुए मौजूदा कर्ज और वित्तीय रिकॉर्ड को व्यवस्थित करती हुई दिखाई देंगी।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
प्रेम जीवन
- वक्री शुक्र के दौरान लोगों का ध्यान रिश्तों में असंतुलन पर जाएगा।
- जातक विवाद से बचने के लिए हर बात में दूसरों को खुश करने की कोशिश से बच सकते हैं।
- इस दौरान एक्स-पार्टनर, पुराने दोस्त या पूर्व बिज़नेस पार्टनर सामने आ सकते हैं।
- अगर रिश्तों में समस्याओं की वजह आप थे, तो आपको दूसरा मौका मिल सकता है, या फिर आप अपनी गलतियों से सीख सकते हैं।
मनोरंजन जगत और फैशन इंडस्ट्री
- शुक्र तुला राशि में वक्री के दौरान लोगों का झुकाव लग्जरी सामान और हाई-एंड फैशन से कम हो सकता है। वह बजट पर ध्यान देंगे।
- इस अवधि में फास्ट-फैशन मॉडल को आलोचना झेलनी पड़ सकती है, जबकि ग्राहक और ब्रांड सर्कुलर फैशन, थ्रिफ्टिंग और सस्टेनेबल फैब्रिक्स को महत्व दे सकते हैं।
- यूनियन, मॉडल, एक्टर और म्यूजिशियन द्वारा एक्के भुगतान, पारदर्शिता और अपडेटेड लेबर एग्रीमेंट की मांग की जा सकती है।
- दर्शक बनावटी सेलिब्रिटी रिश्तों या पीआर स्टंट को पहचानकर नकार सकती है जिससे सच्चाई को महत्व मिलेगा।
शुक्र तुला राशि में वक्री: क्या करें और क्या न करें
| जीवन क्षेत्र | क्या करें | काया न Avoid This |
|---|---|---|
| प्रेम जीवन | • समस्याओं के बारे में ईमानदारी से बात करें। • सीमाएं निर्धारित करें। • गलत समझौतों पर फिर से विचार करें। | • जल्दबाजी में नया रिश्ता शुरू करने से बचें। • अकेलापन महसूस होने पर एक्स के पास वापस न जाएं। गुस्से या जल्दबाजी में ब्रेकअप न करें। |
| आर्थिक जीवन | • बजट पर नज़र बनाए रखें • अज्ञात खर्चों पर ध्यान दें। • भविष्य के लिए निवेश की योजना सावधानी से बनाएं। | • बड़ी खरीदारी न करें। • धन से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन न करें। |
| सौंदर्य एवं स्टाइल | • वॉर्डरोब व्यवस्थित करें। • बदलाव की योजना बनाएं। • घर से अनावश्यक सामान को हटाएं। | • एकदम से हेयरस्टाइल में बदलाव न करें। • बड़े कॉस्मेटिक बदलाव न करें। |
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
शुक्र तुला राशि में वक्री: सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
प्रभाव: पुराने रिश्ते, एक्स-पार्टनर और बिजनेस पार्टनर के साथ पुराने मतभेद एक बार दोबारा सामने आ सकते हैं।
उपाय: एक-दूसरे की सुनें और आपसी सामंजस्य बनाकर चलें। जल्दबाजी में नया काम या कोई पार्टनरशिप खत्म न करें।
वृषभ राशि
प्रभाव: कार्यक्षेत्र पर तनाव रह सकता है और पुरानी कार्यशैली शायद अब आपके काम न आएगी। शारीरिक ऊर्जा का ध्यान रखें।
उपाय: दिनचर्या में सुधार करें, काम को लेकर सीमाएं निर्धारित करें और सेल्फ-केयर पर ध्यान दें।
मिथुन राशि
प्रभाव: रचनात्मक काम में समस्या या फिर प्रेम जीवन में धीमा रह सकता है। पुराने प्रेम संबंध पुनः आपके सामने आ सकते हैं।
उपाय: आप क्रिएटिव शौक पुनः शुरू करें। नए-नए रिश्ते के प्रति गंभीर न हों।
कर्क राशि
प्रभाव: परिवार में रिश्तों और घरेलू जीवन पर ध्यान देना होगा। परिवारजनों के साथ अनसुलझे मतभेद या घर के रिनोवेशन में देरी हो सकती है।
उपाय: घर को भावनात्मक रूप से संतुलित बनाएं। इस दौरान बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने या बड़े बदलाव करने से बचें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह राशि
प्रभाव: दोस्तों, भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ गलतफहमी होने की आशंका है या फिर आपकी बातों का गलत समझा जा सकता है।
उपाय: ईमेल, मैसेज और कॉन्ट्रैक्ट भेजने से पहले पुनः जांच करें। प्रतिक्रिया देने से पहले दूसरों की बातें सुनने की कोशिश करें।
कन्या राशि
प्रभाव: पैसों का प्रवाह और खर्च करने की आदत चिंता का विषय रहेगी। आपको समझना होगा कि आपके लिए क्या जरूरी है।
उपाय: मासिक बजट पर नजर रखें, बेकार के खर्चों से बचें और आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास करें।
तुला राशि
प्रभाव: शुक्र आपके राशि स्वामी हैं जो अब वक्री हो रहे हैं, इसलिए आप पर इसका प्रभाव अधिक हो सकता है। आपकी पहचान, रूप-रंग और निजी लक्ष्यों को लेकर सवाल उठ सकते हैं।
उपाय: खुद का पुनर्मूल्यांकन करें। साथ ही, शुक्र के मार्गी होने तक शरीर में कोई बड़े बदलाव या कॉस्मेटिक परिवर्तन करने से बचें।
वृश्चिक राशि
प्रभाव: मन में दबी भावनाएं, इच्छाएं और पुराने रिश्तों से जुड़ी यादें मानसिक समस्या का कारण बन सकती हैं। ऐसे में, आप नींद और मानसिक शांति पर ध्यान दें।
उपाय: आप थोड़ा समय अकेले बिताएं, अपने विचार को डायरी में लिखें और पुरानी यादों से आगे बढ़ें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
धनु राशि
प्रभाव: वक्री शुक्र के दौरान दोस्तों, ग्रुप्स और दीर्घकालिक लक्ष्यों को पाने में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। आ सकता है। कुछ रिश्ते आपकी सोच से मेल नहीं खाते, यह समझ आ सकता है।
उपाय: अपने करीबी लोगों पर दोबारा विचार करें और दिखावटी रिश्तों की बजाय सच्चे दोस्तों पर ध्यान दें।
मकर राशि
प्रभाव: कार्यक्षेत्र में पहचान मिलने और बॉस या वरिष्ठों के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: करियर के लक्ष्यों पाने की दिशा में शांति से काम करें। अचानक नौकरी बदलने या पब्लिक ब्रांडिंग में बड़ा बदलाव करने से बचें।
कुंभ राशि
प्रभाव: प्रेम, जीवन में आपके रिश्ते को परीक्षा से गुज़रना पड़ सकता है। साथ ही, ट्रेवल प्लान या शिक्षा से जुड़े लक्ष्य पाने में देरी हो सकती है।
उपाय: आप अपनी सोच व्यापक रखें और अपने विचारों का पुनः मूल्यांकन करें। पूरी तरह स्पष्टता न मिलने तक बड़े फैसलों में सावधानी बरतें।
मीन राशि
प्रभाव: पार्टनर के साथ कर्ज़, संयुक्त संपत्ति या जॉइंट अकाउंट से जुड़ीं समस्याएं सामने आ सकती हैं। साथ ही, विश्वास संबंधिंत समस्याओं से बचें।
उपाय: बकाया कर्ज़ चुकाएं, रिश्तों में धन से जुड़ी सीमाएं स्पष्ट रखें और भरोसा मज़बूत करने पर काम करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
शुक्र तुला राशि में वक्री: सरल उपाय
- देवी लक्ष्मी की पूजा करें और शुक्रवार के दिन कमल या गुलाब के फूल अर्पित करें।
- गाय की सेवा करें।
- शुक्रवार को लक्ष्मी-नारायण मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं।
- रिश्ते में समस्याएं होने पर रोज क्वार्ट्ज ब्रेसलेट पहनें या बेडरूम में रोज क्वार्ट्ज लवबर्ड्स रखें।
- आप स्वच्छ वस्त्र धारण करें और चंदन का इत्र लगाएं।
- घर से बाहर निकलने से पहले कुछ मीठा खाएं और वाणी को मधुर रखें।
- घर के वातावरण को सकारात्मक रखें।
- जीवन में मौजूद महिलाओं का सम्मान करें और उनकी आलोचना करने से बचें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
शुक्र 03 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में वक्री हो जाएंगे।
पुराने रिश्ते और मामले दोबारा सामने आ सकते हैं।
जल्दबाज़ी में नया रिश्ता शुरू करने, बड़ी खरीदारी करने से और कॉस्मेटिक जुड़े बदलाव करने से बचें।