टैरो मासिक राशिफल 2026: अक्टूबर

टैरो मासिक राशिफल 2026 से जानें, अक्टूबर माह कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए?

टैरो मासिक राशिफल 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है। 

AstroSage Hindi Banner

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे।  

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है अक्टूबर 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल। 

टैरो मासिक राशिफल अक्टूबर 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन:  फोर ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ पेंटाकल्स

मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए फोर ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आपका ध्यान जो आपके पास हैं, उनके बजाय उन पर केंद्रित हो सकता है जो नहीं हैं। आपको यह समझना होगा कि आप रिश्ते से क्या चाहते हैं और साथी पर आपको खुश करने का दबाव न डालें। 

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो दर्शाता है कि आप धन को लेकर चिंतित और असुरक्षित रह सकते हैं। ऐसे में, आप डर की वजह से पैसों को जरूरत से ज्यादा रोककर न रखें, क्योंकि इसका असर उल्टा हो सकता है। जरूरतमंदों की सहायता करना आपके लिए फलदायी रहेगा। 

करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ वैंड्स बताता है कि अगर आप नई नौकरी या नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं, तो वह अब आपको मिल सकते हैं। यह महीना आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। साथ ही, नई जिम्मेदारी या काम के सिलसिले में यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। 

स्वास्थ्य के लिए पेज ऑफ पेंटाकल्स को भावनात्मक कार्ड मिला है जो दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य भावनाओं पर निर्भर करेगा। अगर आप अपनी भावनाओं को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, तो उसका असर शरीर पर पड़ सकता है। आप अपनी भावनाओं पर ध्यान देने से स्वास्थ्य बेहतर होगा। 

शुभ रंग: लाल, सफ़ेद 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: द हैंग्ड मैन

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह पार्टनर का व्यवहार आप पर हावी होने वाला हो सकता है। अगर आपको ऐसा लगे कि साथी का व्यवहार आपके साथ सही नहीं है या वह आपकी बातों का सम्मान नहीं कर रहे हैं, तो उनके सामने अपनी बाय खुलकर रखें।

आर्थिक जीवन के लिए सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए की गई मेहनत अब रंग लाएगी। इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपके पास जो भी हैं, उन्हें दूसरों के साथ शेयर करना आपके लिए फलदायी मिलेगा। 

करियर के क्षेत्र में द हैंग्ड मैन बता रहा है कि इस सप्ताह काम की रफ़्तार धीमी रह सकती है जो आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती है। ऐसे में धैर्य रखें और परिस्थितियों के बेहतर होने का इंतजार करें। अगर मौजूदा स्थिति से नाखुश हैं हैं, तो नौकरी बदलने पर विचार करें।

स्वास्थ्य में ऐस ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेः और इसे बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लें, संतुलित भोजन करें और नियमित व्यायाम करें।

शुभ रंग: स्काई ब्लू 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: जजमेंट

आर्थिक जीवन: द स्टार

करियर: टेन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द एम्पेरर 

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में जजमेंट आया है जो आपको रिश्ते में स्पष्ट होने के लिए कहता है। आप तय करें कि रिश्ता आपके और पार्टनर के लिए सही है या नहीं। अगर आप सिंगल हैं, तो नया रिश्ता शुरू करने के लिए जल्दबाज़ी न करें। 

आर्थिक जीवन के लिए द स्टार कहता है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही, आपके पास जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन होगा। परिस्थितियों के अनुकूल होने के बाद भी जोखिम सोच-समझकर लेते हुए आगे बढ़ें। सफलता पाने आपका लक्ष्य हो  सकता है।

टेन ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि यह महीना करियर के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप पर काम का बोझ काफी ज्यादा होगा। अगर आपको किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ती है, तो मदद लेने से हिचकिचाएं नहीं। आपके सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे।

स्वास्थ्य के संबंध में द एम्पेरर का मिलना अपनी बुद्धि के इस्तेमाल की तरफ संकेत कर रहा है। आप अपनी ज़िन्दगी की कमान अपने हाथों में लें और पौष्टिक आहार का सेवन करें। शारीरिक रूप से एक्टिव रहें। सेहत जो आपको संकेत दे रही है, उसको पहचानने का  प्रयास करें।

शुभ रंग: पेस्टल ग्रीन

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स

करियर: नाइन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ कप्स

कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है कि इस महीने आप रिश्ते में प्यार और अपनापन बनाए रखने पर ध्यान देंगे। साथ ही, आपको अपने रिश्ते में संतुलन बनाकर चलना होगा जो आपके लिए जरूरी होगा। 

आर्थिक जीवन में आपको टू ऑफ कप्स मिला है जो बता रहा है कि इस महीने आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे, इसलिए चिंता न करें। 

करियर के क्षेत्र में नाइन ऑफ वैंड्स कहता है कि अक्टूबर 2026 में काम में तनाव रह सकता है। बेकार की बातों से दूर रहें और शांत रहकर काम करें। महीने के अंत तक स्थिति बेहतर हो सकती है।   

स्वास्थ्य को लेकर एट ऑफ कप्स कहता है कि इस महीने तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आपको कुछ ठोस कदम उठाने होंगे, इसलिए काम का बोझ कम करें, आराम करें। साथ ही, खानपान और नींद का ध्यान रखें।

शुभ रंग: सिल्वर, वाइट

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: जस्टिस 

आर्थिक जीवन:  पेज ऑफ पेंटाकल्स

करियर: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ वैंड्स

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में जस्टिस का आना दर्शाता है कि अगर आप सिंगल हैं, तो इस महीने आपके जीवन में नया शख्स आ सकता है। हालांकि, आपको रिश्ते को लेकर स्पष्ट रहना होगा। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो यह समय सोचने का है कि आप रिश्ते से क्या चाहते हैं। आप ईमानदारी से फैसला लें।

आर्थिक जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति आपकी मेहनत पर निर्भर रहेगी। आप अपने काम के लिए अच्छी वेतन पाने के हकदार हैं। आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए अच्छी नौकरी करें और भविष्य के लिए बचत पर ध्यान दें।

ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि आप नौकरी बदलने या अपने काम करने के तरीके में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। यह समय अपने विचार दूसरों के सामने रखने के लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि, आपके प्रयासों को पहचान मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

स्वास्थ्य में सिक्स ऑफ वैंड्स आया है जो कहता है कि हाल में आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहे हैं, लेकिन परिस्थितियां उतनी खराब नहीं होंगी जितनी आपको लग रही हैं। अपनी अच्छी आदतों को जारी रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: नारंगी

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: द हैरोफ़न्ट

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स

करियर: स्ट्रेंथ

स्वास्थ्य: द डेविल

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में द हैरोफ़न्ट मिला है जो दर्शा रहा है कि इस महीने रिश्ते में जो चीजें अच्छी चल रही हैं, उन्हीं पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी बड़े बदलाव की बजाय रिश्ते को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। यह महीना स्थिर रहेगा और बदलाव का समय जल्द आएगा। 

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ कप्स कहता है कि इस महीने आपके पास अपार धन होगा और ऐसे में, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही, आपकी जरूरतें आसानी से पूरी होंगी। आपके लिए अपने धन से दूसरों की मदद करना फलदायी रहेगा।

करियर को लेकर स्ट्रेंथ भविष्यवाणी करता है कि कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति मायने रखती है। इस महीने वेतन बढ़ोतरी या प्रमोशन की मांग रखना आपके लिए फलदायी रहेगा। अगर मौजूदा नौकरी में आपकी योग्यता के अनुसार अवसर नहीं मिल रहे हैं, तो नौकरी के नए अवसर देख सकते हैं।

द डेविल स्वास्थ्य के संबंध में अत्यधिक तनाव, काम का दबाव व गलत आदतों को दर्शा रहा है। इस महीने आप अपनी जरूरतों और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। काम का दबाव सेहत पर असर डाल सकता है जिससे आपको बचना होगा। आप तनाव कम करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: हरा और पीले रंग के शेड्स  

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: जजमेंट

आर्थिक जीवन: द फूल 

करियर: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ कप्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में जजमेंट आया है जो बता रहा है कि इस महीने आपको स्पष्ट करना होगा कि आप अपने रिश्ते से क्या चाहते हैं। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर फैसला ले सकते हैं। जो जातक सिंगल हैं, उन्हें नए रिश्ते में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।

आर्थिक जीवन में द फूल अपने मन की आवाज़ सुनने को कहता है। आर्थिक जीवन के फैसले सोच-समझकर लें और मेहनत करने के साथ भविष्य के लिए बचत करना आपके लिए जरूरी रहेगा।

करियर के क्षेत्र में फाइव ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि इस महीने कार्यक्षेत्र में आप असंतुष्ट और फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको लग सकता है कि मौजूदा काम आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं है। ऐसे में, आपको बदलाव करने से न घबराएं और अपनी स्थिति में सुधार के लिए नए विकल्प देखें। 

स्वास्थ्य में सेवन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आप इस महीने मानसिक समस्याओं और  वास्तविकता से दूर रह सकते हैं। इस अवधि में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। नियमित रूप से व्यायाम करें और शरीर में हो रहे बदलावों को नजरअंदाज न करें। 

शुभ रंग: लैवेंडर

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: स्ट्रेंथ

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में टेन ऑफ कप्स बताता है कि इस महीने आप रिश्ते को लेकर तनाव में रह सकते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप और आपका साथी भविष्य को लेकर समान सोच रख सकते हैं। अगर आप रिश्ते में कमिटमेंट की उम्मीद कर रहे हैं तो वह भी पूरी हो सकती है।

आर्थिक जीवन को लेकर पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि आपको इस महीने आर्थिक मामलों में सतर्कता और सही जानकारी रखनी होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को नजरअंदाज न करें। पैसों के मामले में किसी तरह का भ्रम या लापरवाही आगे परेशानी पैदा कर सकती है इसलिए सावधान रहें। 

करियर में आना का आना दर्शाता है कि कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति मायने रखती है। इस महीने वेतन बढ़ोतरी या प्रमोशन की मांग रखना आपके लिए फलदायी रहेगा। अगर मौजूदा नौकरी में आपकी योग्यता के अनुसार अवसर नहीं मिल रहे हैं, तो नौकरी के नए अवसर देख सकते हैं।

स्वास्थ्य को लेकर फोर ऑफ कप्स भविष्यवाणी करता है कि अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं, तो सकारात्मक सोच बनाए रखें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। अच्छे दिन जल्द ही आएंगे। आपको नींद, खानपान और व्यायाम का ध्यान रखना होगा, तब ही आप स्वस्थ हो सकेंगे। 

शुभ रंग: मैरून

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द टावर

करियर: द सन

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स

धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में किंग ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आप संतुलित, गहरे और भावनात्मक रूप से पूर्ण रिश्ते में आ सकते हैं। सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो इस महीने रिश्ते एक नए पड़ाव पर जा सकता है।

आर्थिक जीवन में द टावर को लेकर कहता है कि आर्थिक स्थिति पर आपको इस महीने ध्यान देना होगा। पैसों को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन घबराने की बजाय स्थिति को समझकर योजना बनाकर आगे बढ़ें। इस महीने बड़े आर्थिक जोखिम लेने से बचें।

करियर के क्षेत्र में द सन दर्शाता है कि इस माह आपके करियर पर किस्मत मेहरबान। यह अवधि आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है। आपके प्रयासों की सराहना होगी, बस अहंकार से बचना होगा।

स्वास्थ्य को लेकर फाइव ऑफ कप्स मन में बसी मायूसी और नकारात्मक भावनाओं की तरफ करता है। ऐसे में, आपको इन बातों को लेकर लगातार परेशान रहने की बजाय आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा। मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए खुद को सकारात्मक रखें और नियमित दिनचर्या का पालन करें।

शुभ रंग: गहरा पीला या सुनहरा

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स

करियर:  सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द हाई प्रीस्टेस

मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में किंग ऑफ वैंड्स मिला है जो बताता है कि किंग ऑफ वैंड्स बताता है कि इस महीने आपको प्रेम और रिश्ते के लिए समय निकालना होगा। जीवन के दूसरों हिस्सों पर ध्यान देना और पार्टनर को नज़रअंदाज़ करने से बचें। अगर आप सिंगल हैं, तो जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं, हो सकता है वह भी आपमें रुचि रखता हो इसलिए आप अपनी भावनाएं ज़ाहिर करें।

आर्थिक जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि आपकी आर्थिक स्थिति आपके प्रयासों पर निर्भर करेगी। अच्छी आय के लिए मेहनत करें, बजट बनाएं और भविष्य के लिए बचत व निवेश पर ध्यान दें।

करियर को लेकर सिक्स ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि कार्यक्षेत्र में सुधार और आर्थिक लाभ की तरफ संकेत करता है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं या बदलाव चाहते हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस शुरू करने की योजना है तो इस दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं।

स्वास्थ्य के संबंध में द हाय प्रीस्टेस बता रहा है कि आप अपने मन की आवाज़ को सुनें। अगर आपको महसूस हो रहा है कि स्वास्थ्य को लेकर कुछ ठीक नहीं है, तो अपने मने की बात को नजरअंदाज न करें। अगर आप नए ट्रीटमेंट को लेकर सहज नहीं है, तो इसे फिलहाल टाल दें। 

शुभ रंग: बैंगनी

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: द मैजिशियन

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: पेज ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द वर्ल्ड

कुंभ राशि वालों को प्रेम जीवन में द मैजिशियन आया है और यह कहता है कि अगर आप सिंगल हैं, तो इस महीने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लोगों से मिलने-जुलने के अवसर बढ़ेंगे। जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, तो इस महीने रिश्ते में गहराई और प्रेम बढ़ेगा।

टेन ऑफ पेंटाकल्स को आर्थिक जीवन के लिए शुभ कहा जाएगा। इस महीने आपकी आय में वृद्धि होगी और ऐसे में, आपकी जरूरतें आसानी से पूरी होंगी। वर्तमान में रहकर आपको भविष्य के लिए योजना बनाकर चलना होगा।

करियर में पेज ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि अगर आप कार्यक्षेत्र में किसी चीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतज़ार ख़त्म होगा। किसी महिला सहकर्मी से आपको सहयोग मिल सकता है।

स्वास्थ्य को लेकर द वर्ल्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस महीने आप नए इलाज आज़मा सकते हैं। ऐसे में, आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

 मीन राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स

करियर: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ कप्स कहता है कि क्या रिश्ते को लेकर उम्मीदें वास्तविक हैं? कही आप पार्टनर से जरूरत से ज्यादा तो उम्मीद नहीं कर रहे हैं? आप अपनी जरूरत को समझें और पार्टनर पर अपनी खुशी की जिम्मेदारी डालने से बचें।

आर्थिक जीवन में टू फॉर कप्स का आना दर्शाता है कि इस महीने आपकी जरूरतें पूरी होंगी और आर्थिक स्थिति को लेकर सहज महसूस करेंगे। पैसों की चिंता कम होगी और वित्तीय स्थिति में संतुलन आएगा।

करियर के क्षेत्र में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बताता है कि आपका मन नौकरी बदलने का कर सकता है। नई नौकरी हो या मौजूदा काम को नए तरीके से, यह महीना नया कदम उठाने के लिए अनुकूल रहेगा। आपके काम को सराहना मिलने में समय लग सकता है। 

स्वास्थ्य को लेकर फोर ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस महीने सेहत अच्छी रहेगी। सेहत अच्छी न होने पर भी खुद को सकारात्मक बनाए रखें जो आपके लिए फलदायी साबित होगी। आप खुद को किस्मत वाले समझ सकते हैं। 

शुभ रंग: सफ़ेद, गोल्डन 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या टैरो रीडर बनने के लिए कोई डिग्री आवश्यक है?

नहीं, टैरो रीडर बनने के लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। टैरो कार्ड के प्रतीक चिन्हों को समझकर और नियमित प्रैक्टिस से कोई भी व्यक्ति टैरो रीडिंग सीख सकता है। 

2. टैरो डेक का चयन कैसे करें?

आप अपनी पसंद और अंतर्ज्ञान के आधार पर टैरो डेक का चुनाव कर सकते हैं। 

3. क्या कोई व्यक्ति खुद का टैरो डेक खरीद सकता है?

हाँ, कोई भी व्यक्ति अपना खुद का टैरो डेक खरीद सकते हैं।