अक्टूबर मासिक राशिफल 2026: अक्टूबर 2026 में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे और ग्रहों की स्थिति एवं दशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें कि ग्रेगोरियन कैलेंडर में अक्टूबर साल का दसवां महीना होता है और इस दौरान शारदीय नवरात्रि, महालय अमावश्या और विजयदशमी जैसे पर्व पड़ेंगे। एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “अक्टूबर 2026” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा जिसमे आपको इस महीने के प्रमुख व्रत एवं पर्वों और ग्रहण-गोचर की सही तिथियां प्राप्त होंगी। साथ ही, अक्टूबर में शुभ मुहूर्त, बैंक अवकाश और सभी राशियों का भविष्यफल भी प्राप्त होगा।

अक्टूबर 2026 के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, साल का दसवां महीना अक्टूबर होता है। इस माह का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रहों के गोचर और पर्व मनाए जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्टूबर माह का आरंभ कृतिका नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को होगा, जबकि इस माह का समापन पुनर्वसु नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अर्थात 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को हो जाएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
गुरुवार से शुरू होगा ये महीना, करें ये सरल उपाय
बता दें कि अक्टूबर 2026 की शुरुआत गुरुवार से होगी और इसका संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। यह ज्ञान,आध्यात्मिकता और उच्च शिक्षा के कारक हैं। ऐसे में, इस महीने शुभ परिणाम पाने के लिए आप नीचे दिए गए उपाय कर सकते हैं।
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें पीले फूल एवं मिठाई अर्पित करें।
- प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः “ का 108 बार जाप करें।
- गुरुवार को चने की दाल, हल्दी या फिर पीले वस्त्र किसी गरीब या ब्राह्मण को दान करें।
- रोज़ाना सुबह मस्तक पर चंदन या हल्दी का तिलक करें।
- इंदिरा एकादशी और पापांकुशा एकादशी का व्रत करें।
- गुरुवार को केले के वृक्ष के पास घी का दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें।
- शांति और आध्यात्मिक सुख के लिए नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- पितृ पक्ष और नवरात्रि में भोजन, वस्त्र या जरूरी सामान का दान करें।
- शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026: ज्योतिषीय घटनाएं और ग्रहों का प्रभाव
जैसे कि हम जानते हैं कि अक्टूबर माह की शुरुआत पितृपक्ष में होगी जो पूर्वजों के स्मरण, और आध्यात्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण अवधि मानी जाती है। महालया अमावस्या 10 अक्टूबर को पड़ेगी और इसके बाद शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे।
ज्योतिष की दृष्टि से अक्टूबर 2026 में शुक्र तुला राशि में वक्री और अस्त होंगे। वहीं, बुध ग्रह भी तुला राशि में वक्री एवं अस्त होंगे, जिनका प्रभाव आपके निर्णय लेने की क्षमता, संचार कौशल, और आर्थिक जीवन को प्रभावित करेगा। महीने के अंत में गुरु का सिंह राशि में गोचर 31 अक्टूबर को होगा जो आत्मविश्वास, ज्ञान, शिक्षा और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों पर अपना प्रभाव डालेंगे।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
अक्टूबर 2026 में होने वाले ग्रह गोचर
अक्टूबर 2026 में कुल 7 बड़े ग्रहों के गोचर होने होंगे। इस महीने कोई सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण नहीं लगेगा।
शुक्र तुला राशि में वक्री (3 अक्टूबर 2026): शुक्र देव रात 12 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में वक्री हों जाएंगे।
सूर्य का तुला राशि में गोचर (17 अक्टूबर 2026): सूर्य महाराज शाम 7 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए इस दिन तुला संक्रांति का पर्व मनाए जाएगा।
शुक्र तुला राशि में अस्त (19 अक्टूबर 2026): प्रेम, भोग-विलास और ऐश्वर्य के ग्रह शुक्र सुबह 08 बजकर 09 मिनट पर तुला राशि में अस्त होंगे।
बुध तुला राशि में वक्री (24 अक्टूबर 2026): बुद्धि, वाणी और संचार के ग्रह बुध महाराज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर तुला राशि में वक्री हो जाएंगे।
शुक्र का तुला राशि में उदय (29 अक्टूबर 2026): शुक्र महाराज सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर तुला राशि में पुनः स्थिति में बदलाव करते हुए उदित हो जाएंगे।
बुध तुला राशि में अस्त (30 अक्टूबर 2026): ग्रहों के युवराज के नाम से प्रसिद्ध बुध देव सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर तुला राशि में अस्त होंगे।
गुरु का सिंह राशि में गोचर (31 अक्टूबर 2026): गुरु देव शाम 07 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव की राशि सिंह में गोचर करेंगे।
अक्टूबर 2026 के व्रत एवं त्योहारों की सूची
| तिथि | दिन | व्रत एवं त्योहार |
|---|---|---|
| 6 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | इंदिरा एकादशी |
| 8 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | मासिक शिवरात्रि |
| 8 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) |
| 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार | आश्विन अमावस्या |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | शारदीय नवरात्रि |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | घटस्थापना |
| 16 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | कल्पारंभ |
| 17 अक्टूबर 2026 | शनिवार | नवपत्रिका पूजा |
| 17 अक्टूबर 2026 | शनिवार | तुला संक्रांति |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार | दुर्गा महाष्टमी पूजा |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार | दुर्गा महानवमी पूजा |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दशहरा / विजयादशमी |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | शारदीय नवरात्रि पारणा |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | दुर्गा विसर्जन |
| 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | पापांकुशा एकादशी |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) |
| 29 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | आश्विन पूर्णिमा व्रत |
| 29 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | करवा चौथ |
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
अक्टूबर 2026 में पड़ने वाले बैंक अवकाश
| तारीख | दिन | छुट्टियां |
|---|---|---|
| 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | गांधी जयंती |
| 18 अक्टूबर 2026 | रविवार | महासप्तमी |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार | महाअष्टमी |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | महानवमी |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | विजयादशमी (दशहरा) |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती |
अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल: शुभ मुहूर्तों की सूची
अक्टूबर 2026 जो जातक शुभ एवं मांगलिक कार्यों की करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको नीचे इस महीने में उपलब्ध शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं।
नोट: अक्टूबर 2026 में ग्रह प्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।
अक्टूबर 2026: कर्णवेध मुहूर्त
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
|---|---|---|
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | 09:42-17:14 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 07:30-09:03 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 11:21-16:35 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 18:00-19:35 |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 07:00-13:06 |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 14:48-18:11 |
| 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 07:03-08:27 |
| 31 अक्टूबर 2026 | शनिवार | 07:41-08:23 |
| 31 अक्टूबर 2026 | शनिवार | 10:42-15:56 |
| 31 अक्टूबर 2026 | शनिवार | 17:21-18:56 |
अक्टूबर 2026: विवाह मुहूर्त
| दिनांक एवं दिन | नक्षत्र | तिथि | मुहूर्त का समय |
|---|---|---|---|
| 04 अक्टूबर 2026, रविवार | रोहिणी | पूर्णिमा, प्रतिपदा | सुबह 10 बजकर 52 मिनट से 05 अक्टूबर की सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक |
| 05 अक्टूबर 2026, सोमवार | रोहिणी, मृगशिरा | प्रतिपदा, द्वितीया | सुबह 06 बजकर 54 मिनट से 06 अक्टूबर की सुबह 06 बजकर 54 मिनट |
| 06 अक्टूबर 2026, मंगलवार | मृगशिरा | द्वितीया | सुबह 06 बजकर 54 मिनट से सुबह 08 बजकर 05 मिनट तक |
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
अक्टूबर 2026: उपनयन मुहूर्त
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
|---|---|---|
| 12 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 07:19 – 09:38 |
| 12 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 11:57 – 17:10 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 07:30 – 09:03 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 11:21 – 16:35 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 18:00 – 19:35 |
| 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | 17:56 – 19:31 |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 06:58 – 08:55 |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 11:13 – 16:27 |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 11:02 – 13:06 |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 14:48 – 18:11 |
| 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 07:03 – 08:27 |
| 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 10:46 – 16:00 |
| 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 17:24 – 19:00 |
अक्टूबर 2026: विद्यारंभ मुहूर्त
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
|---|---|---|
| 16 अक्टूबर | शुक्रवार | 09:22 से 13:45 (सुबह से दोपहर), 15:27 से 18:20 (शाम) |
| 21 अक्टूबर | बुधवार | 11:21 से 16:35 (दोपहर से शाम), 18:00 से 19:35 (शाम) |
| 22 अक्टूबर | गुरुवार | 17:56 से 19:31 (शाम) |
| 23 अक्टूबर | शुक्रवार | 11:13 से 17:52 (दोपहर से शाम) |
| 30 अक्टूबर | शुक्रवार | 10:46 से 16:00 (दोपहर), 17:24 से 19:00 (शाम) |
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
अक्टूबर 2026: नामकरण मुहूर्त
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
|---|---|---|
| 01 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | 06:13:44, 30:13:44 |
| 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 06:14:14 26:55:46 |
| 05 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 06:15:52 23:10:01 |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | 06:19:12 30:19:12 |
| 12 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 06:19:47 23:52:23 |
| 18 अक्टूबर 2026 | रविवार | 12:49:43 30:23:21 |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 06:24:00 10:53:30 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 19:48:31 30:25:15 |
| 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | 06:25:53 20:49:33 |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 21:03:32 30:26:32 |
| 25 अक्टूबर 2026 | रविवार | 11:57:44 30:27:52 |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 06:28:32 17:41:53 |
| 28 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 13:26:41, 25:08:31 |
अक्टूबर 2026: अन्नप्राशन मुहूर्त
| तिथि | दिन | समय (IST) |
| 12 अक्टूबर | सोमवार | 06:50 – 07:19 |
| 12 अक्टूबर | सोमवार | 11:57 – 14:01 |
| 21 अक्टूबर | बुधवार | 06:56 – 07:30 |
| 21 अक्टूबर | बुधवार | 11:22 – 13:26 |
| 26 अक्टूबर | सोमवार | 06:59 – 08:44 |
| 30 अक्टूबर | शुक्रवार | 07:03 – 08:27 |
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026: इस माह जन्मे मशहूर हस्तियां
1 अक्टूबर – ब्री लार्सन, ज़ैक गैलिफियानाकिस, जूली एंड्रयूज़, रामनाथ कोविंद
2 अक्टूबर – महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, स्टिंग
3 अक्टूबर – लीना हेडी, क्लाइव ओवेन, नेव कैंपबेल
4 अक्टूबर – डकोटा जॉनसन, एलिसिया सिल्वरस्टोन, ऐन राइस
5 अक्टूबर – केट विंसलेट, जेसी आइज़ेनबर्ग, गाइ पियर्स
6 अक्टूबर – विनोद खन्ना, एलिज़ाबेथ शू
7 अक्टूबर – साइमन कॉवेल, व्लादिमीर पुतिन, थॉम यॉर्क
8 अक्टूबर – मैट डेमन, ब्रूनो मार्स, सिगॉर्नी वीवर
9 अक्टूबर – जॉन लेनन, बेला हदीद, गिलर्मो डेल टोरो
10 अक्टूबर – रेखा, एस.एस. राजामौली, मारियो लोपेज़
11 अक्टूबर – अमिताभ बच्चन, ल्यूक पेरी, कार्डी बी
12 अक्टूबर – ह्यू जैकमैन, मैरियन जोन्स
13 अक्टूबर – अशोक कुमार, श्रीदेवी, पार्क जी-मिन (जिमिन)
14 अक्टूबर – गौतम गंभीर, अशर, राल्फ लॉरेन
15 अक्टूबर – ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, मीरा नायर
16 अक्टूबर – हेमा मालिनी, नाओमी ओसाका, जॉन मेयर
17 अक्टूबर – एमिनेम, फेलिसिटी जोन्स, सिमी गरेवाल
18 अक्टूबर – फ्रीडा पिंटो, ज़ैक एफ्रॉन, जीन-क्लॉड वैन डैम
19 अक्टूबर – सनी देओल, जॉन फेवर्यू
20 अक्टूबर – वीरेंद्र सहवाग, कमला हैरिस, स्नूप डॉग
21 अक्टूबर – किम कार्दाशियन, कैरी फिशर, केन वातानाबे
22 अक्टूबर – परिणीति चोपड़ा, जेफ गोल्डब्लम, शैगी
23 अक्टूबर – प्रभास, रयान रेनॉल्ड्स, एमिलिया क्लार्क
24 अक्टूबर – ड्रेक, मल्लिका शेरावत
25 अक्टूबर – कैटी पेरी, सियारा, हेलेन रेड्डी
26 अक्टूबर – हिलेरी क्लिंटन, कीथ अर्बन, रवीना टंडन
27 अक्टूबर – अनुराग कश्यप, केली ऑस्बॉर्न, थियोडोर रूज़वेल्ट
28 अक्टूबर – बिल गेट्स, जूलिया रॉबर्ट्स, जोकिन फीनिक्स
29 अक्टूबर – विनोना राइडर, कृति खरबंदा
30 अक्टूबर – अनन्या पांडे, इवांका ट्रंप, डिएगो माराडोना
31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल, विल स्टोमिथ, पीटर जैक्सन
अक्टूबर 2026 मासिक भविष्यवाणी: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल
मेष राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर……(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, वर्ष 2025 की तुलना में साल……(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर……(विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, वर्ष 2025 की तुलना में साल 2026……(विस्तार से पढ़ें)
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
सिंह राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 में राहु महाराज सातवें……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 में राहु ग्रह की स्थिति……(विस्तार से पढ़ें)
तुला राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, वर्ष 2026 का अक्टूबर माह आपके……(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 के महीने में राहु……(विस्तार से पढ़ें)
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
धनु राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 धनु राशि के जातकों के लिए……(विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर का महीना आपके लिए……(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 में कुंभ राशि……(विस्तार से पढ़ें)
मीन राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 में मीन राशि के जातकों……(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस महीने कोई ग्रहण नहीं लगेगा।
इस महीने शुक्र, सूर्य, बुध और गुरु जैसे ग्रहों के गोचर होंगे।
अक्टूबर में नवरात्रि, करवाचौथ और शरद पूर्णिमा जैसे पर्वों को मनाया जाएगा।