अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान कई बड़े ग्रहों के गोचर और महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ेंगे। ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलावों का असर जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों पर दिखाई देगा। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको “अक्टूबर 2026” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस महीने के व्रत-त्योहार, बैंक अवकाश और शुभ मुहूर्तों की सही तिथियों से अवगत करवाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
अक्टूबर 2026 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर साल का दसवां महीना होता है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अक्टूबर 2026 को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रहों के गोचर और पर्व मनाए जाएंगे। धार्मिक तिथियां रहेंगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्टूबर माह का आरंभ कृतिका नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को होगा, जबकि इस माह का समापन पुनर्वसु नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अर्थात 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को हो जाएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
अक्टूबर 2026 का धार्मिक महत्व
हिंदू कैलेंडर में अक्टूबर का धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व रखता है। इस महीने का आरंभ पितृ पक्ष के साथ होगा जो पूर्वजों के श्राद्ध और तर्पण की अवधि होती है। इसके बाद, महालय अमावस्या के साथ पितृ पक्ष समाप्त हो जाता है और महीना धीरे-धीरे फेस्टिव सीजन की तरफ आगे बढ़ता है। साथ ही, शारदीय नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त भक्तिभाव से देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
शारदीय नवरात्रि का समापन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी के साथ होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर माँ दुर्गा ने महिषासुर और श्रीराम ने रावण का वध किया था। इस महीने के अंत में शरद पूर्णिमा आती है, जिसे कोजागरा पूजा भी कहा जाता है। इस दिन भक्त मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करके सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए प्रार्थना करते हैं।
अक्टूबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व
अक्टूबर माह में जन्मे जातक सामान्य रूप से आकर्षक व्यक्तित्व, सकारात्मक सोच और दूसरों के भिन्न-भिन्न नज़रिए को समझने वाले होते हैं। वह रिश्तों में शांति और आपसी तालमेल को महत्व देते हैं और अपने आसपास के लोगों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखना पसंद करते हैं।
कूटनीतिक और शांत स्वभाव: जिन जातकों का जन्म अक्टूबर में होता है, उनका स्वभाव शांत और संयमित होता है। ये लोग बेवजह के विवादों से बचते हैं और रिश्तों में शांति, वफ़ादारी और प्रेम रखते हैं।
आकर्षक और मिलनसार: अक्टूबर बोर्न लोगों का व्यक्तित्व गर्मजोशी से भरा और लोगों से जल्दी घुलने-मिलने वाला होता है। वे रिश्तों को महत्व देते हैं और दोस्तों व करीबियों के प्रति वफादार रहते हैं।
मधुर वाणी एवं विश्लेषणात्मक: अक्टूबर में पैदा हुए लोग किसी फैसले पर पहुंचने से पहले हर स्थिति को अलग-अलग दृष्टिकोण से देखते हैं। इनकी वाणी मधुर और अलग-अलग नज़रियों को समझने वाले होते हैं। यह गुण इन लोगों को निजी और पेशेवर जीवन में सहायता करता है।
सौंदर्य के प्रति आकर्षण: इन जातकों को सुंदरता, कला, संतुलन और सजावट की अच्छी समझ होती है। यह अपने आसपास की जगह को सुंदर बनाकर रखते हैं।
ज्योतिषीय प्रभाव
तुला राशि (1 अक्टूबर–22 अक्टूबर): तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और इस राशि का संबंध आकर्षण, कूटनीति, संतुलन, रिश्तों, सुंदरता और कला से माना जाता है।
वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर से): वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं जो दृढ़ संकल्प, जुनून, भावनात्मक गहराई, अंतर्ज्ञान और मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की क्षमता को दर्शाती है।
शुभ अंक: 6, 7
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद और हल्का नीला
शुभ दिन: शुक्रवार और मंगलवार
शुभ रत्न: ओपल और पिंक टूमलाइन
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
अक्टूबर 2026 में होने वाले ग्रहण एवं गोचर
अक्टूबर 2026 में एक नहीं अनेक ग्रहों के गोचर होंगे जिनके बारे में हम नीचे विस्तार से बात करेंगे।
| तारीख | ग्रहों के गोचर | समय |
|---|---|---|
| 3 अक्टूबर 2026 | शुक्र तुला राशि में वक्री | दोपहर 12:45 बजे |
| 17 अक्टूबर 2026 | सूर्य का तुला राशि में गोचर | शाम 7:45 बजे |
| 19 अक्टूबर 2026 | शुक्र तुला राशि में अस्त | सुबह 08:09 बजे |
| 24 अक्टूबर 2026 | बुध तुला राशि में वक्री | दोपहर 12:14 बजे |
| 29 अक्टूबर 2026 | शुक्र का तुला राशि में उदय | सुबह 09:41 बजे |
| 30 अक्टूबर 2026 | बुध तुला राशि में अस्त | सुबह 06:01 बजे |
| 31 अक्टूबर 2026 | गुरु का सिंह राशि में गोचर | शाम 07:19 बजे |
नोट: अक्टूबर 2026 में कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
अक्टूबर 2026 में पड़ने वाले बैंक अवकाश की सूची
| तारीख | दिन | छुट्टियां |
|---|---|---|
| 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | गांधी जयंती |
| 18 अक्टूबर 2026 | रविवार | महासप्तमी |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार | महाअष्टमी |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | महानवमी |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | विजयादशमी (दशहरा) |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती |
अक्टूबर 2026 के व्रत एवं त्योहारों की सूची
अक्टूबर 2026 में कब-कब कौन से व्रत-त्योहार पड़ेंगे? आइए जानते हैं।
| तिथि | दिन | व्रत एवं त्योहार |
|---|---|---|
| 6 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | इंदिरा एकादशी |
| 8 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | मासिक शिवरात्रि |
| 8 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) |
| 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार | आश्विन अमावस्या |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | शारदीय नवरात्रि |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | घटस्थापना |
| 16 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | कल्पारंभ |
| 17 अक्टूबर 2026 | शनिवार | नवपत्रिका पूजा |
| 17 अक्टूबर 2026 | शनिवार | तुला संक्रांति |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार | दुर्गा महाष्टमी पूजा |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार | दुर्गा महानवमी पूजा |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दशहरा / विजयादशमी |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | शारदीय नवरात्रि पारणा |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | दुर्गा विसर्जन |
| 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | पापांकुशा एकादशी |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) |
| 29 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | आश्विन पूर्णिमा व्रत |
| 29 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | करवा चौथ |
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल: शुभ मुहूर्तों की सूची
अगर आप अक्टूबर 2026 में शुभ एवं मांगलिक कार्यों को करने के लिए मन बना रहे हैं, तो हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं इस माह के शुभ मुहूर्त।
नोट: अक्टूबर 2026 में ग्रह प्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल: कर्णवेध मुहूर्त 2026
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
|---|---|---|
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | 09:42-17:14 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 07:30-09:03 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 11:21-16:35 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 18:00-19:35 |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 07:00-13:06 |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 14:48-18:11 |
| 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 07:03-08:27 |
| 31 अक्टूबर 2026 | शनिवार | 07:41-08:23 |
| 31 अक्टूबर 2026 | शनिवार | 10:42-15:56 |
| 31 अक्टूबर 2026 | शनिवार | 17:21-18:56 |
अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल: विवाह मुहूर्त 2026
| दिनांक एवं दिन | नक्षत्र | तिथि | मुहूर्त का समय |
|---|---|---|---|
| 04 अक्टूबर 2026, रविवार | रोहिणी | पूर्णिमा, प्रतिपदा | सुबह 10 बजकर 52 मिनट से 05 अक्टूबर की सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक |
| 05 अक्टूबर 2026, सोमवार | रोहिणी, मृगशिरा | प्रतिपदा, द्वितीया | सुबह 06 बजकर 54 मिनट से 06 अक्टूबर की सुबह 06 बजकर 54 मिनट |
| 06 अक्टूबर 2026, मंगलवार | मृगशिरा | द्वितीया | सुबह 06 बजकर 54 मिनट से सुबह 08 बजकर 05 मिनट तक |
अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल: उपनयन मुहूर्त 2026
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
|---|---|---|
| 12 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 07:19 – 09:38 |
| 12 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 11:57 – 17:10 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 07:30 – 09:03 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 11:21 – 16:35 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 18:00 – 19:35 |
| 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | 17:56 – 19:31 |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 06:58 – 08:55 |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 11:13 – 16:27 |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 11:02 – 13:06 |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 14:48 – 18:11 |
| 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 07:03 – 08:27 |
| 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 10:46 – 16:00 |
| 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार 17:24 – 19:0 |
अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल: विद्यारंभ मुहूर्त 2026
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
|---|---|---|
| 16 अक्टूबर | शुक्रवार | 09:22 से 13:45 (सुबह से दोपहर), 15:27 से 18:20 (शाम) |
| 21 अक्टूबर | बुधवार | 11:21 से 16:35 (दोपहर से शाम), 18:00 से 19:35 (शाम) |
| 22 अक्टूबर | गुरुवार | 17:56 से 19:31 (शाम) |
| 23 अक्टूबर | शुक्रवार | 11:13 से 17:52 (दोपहर से शाम) |
| 30 अक्टूबर | शुक्रवार | 10:46 से 16:00 (दोपहर), 17:24 से 19:00 (शाम) |
अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल: नामकरण मुहूर्त 2026
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
|---|---|---|
| 01 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | 06:13:44, 30:13:44 |
| 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 06:14:14 26:55:46 |
| 05 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 06:15:52 23:10:01 |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | 06:19:12 30:19:12 |
| 12 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 06:19:47 23:52:23 |
| 18 अक्टूबर 2026 | रविवार | 12:49:43 30:23:21 |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 06:24:00 10:53:30 |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 19:48:31 30:25:15 |
| 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | 06:25:53 20:49:33 |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | 21:03:32 30:26:32 |
| 25 अक्टूबर 2026 | रविवार | 11:57:44 30:27:52 |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | 06:28:32 17:41:53 |
| 28 अक्टूबर 2026 | बुधवार | 13:26:41, 25:08:31 |
अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल: अन्नप्राशन मुहूर्त 2026
| तिथि | दिन | समय (IST) |
| 12 अक्टूबर | सोमवार | 06:50 – 07:19 |
| 12 अक्टूबर | सोमवार | 11:57 – 14:01 |
| 21 अक्टूबर | बुधवार | 06:56 – 07:30 |
| 21 अक्टूबर | बुधवार | 11:22 – 13:26 |
| 26 अक्टूबर | सोमवार | 06:59 – 08:44 |
| 30 अक्टूबर | शुक्रवार | 07:03 – 08:27 |
अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल: 12 राशियों का राशिफल और उपाय
मेष राशि
करियर: अक्टूबर माह आपके लिए काम का दबाव, तनाव, अधिक मेहनत और सराहना न मिलन जैसी परिस्थितियां लेकर आ सकता है। व्यापार के लिए समय सामान्य रहेगा, लेकिन पार्टनरशिप में सावधानी बरतें और हर फैसला सोच-समझकर लें।
शिक्षा: शनि के प्रभाव से छात्रों को एकाग्रता और याददाश्त से जुड़ी समस्याएं रह सकती हैं। महीने का दूसरा भाग प्रोफेशनल स्टडीज के लिए अच्छा रहेगा।
पारिवारिक जीवन: अक्टूबर 2026 में पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। इस दौरान परिवारजनों के साथ बहस का असर आपसी तालमेल पर पड़ सकता है। शुक्र देव की कृपा से परिवार में प्रेम बढ़ेगा, तो वहीं महीने के अंत में गुरु देव पारिवारिक सुख प्रदान करेंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस माह गलतफहमी और बातचीत की कमी रिश्ते में समस्याएं पैदा कर सकती हैं। शनि भावनात्मक संतुष्टि को कम करने का काम करेंगे जबकि राहु-केतु आपका ध्यान भटका सकता है।
आर्थिक जीवन: अक्टूबर 2026 में परिवार और कानूनी मामलों से जुड़े खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक बोझ में वृद्धि होगी। आप कर्ज लेने से बचें और धन की योजना बनाकर चलें।
स्वास्थ्य: इस महीने आपको तनाव, कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता और पैरों में दर्द की समस्या रह सकती है। अच्छी सेहत के लिए आप योग और ध्यान करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन 108 बार ॐ शिवाय नमः का जाप करें।
वृषभ राशि
करियर: अक्टूबर 2026 आपको करियर में तरक्की, प्रमोशन और नए अवसर दे सकता हैं। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ, प्रगति के साथ-साथ विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।
शिक्षा: अक्टूबर का पहला भाग शिक्षा के लिए अनुकूल रहेगा। जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में शुभ फल मिल सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: इस महीने परिवार का माहौल सुख-शांति पूर्ण और आपसी सहयोग बेहतरीन रहेगा। सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मज़बूत होंगे और पारिवारिक मूल्यों को महत्व दिया जाएगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: अक्टूबर 2026 में आपका प्रेम जीवन मधुर रहेगा। शनि का प्रभाव रिश्ते में प्रतिबद्धता बढ़ाएगा, जबकि शुक्र प्रेम, और आपसी समझ को मजबूत करेगा।
आर्थिक जीवन: इस माह आपको अचानक या अप्रत्याशित रूप से धन लाभ मिलने के योग बनेंगे। हालांकि, केतु परिवार से जुड़े खर्चे दे सकता है, इसलिए पैसों के मामले में सोच-समझकर चलें।
स्वास्थ्य: इस महीने आपकी सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता सामान्य रहेगी। फिटनेस बनाए रखने के लिए योग और नियमित व्यायाम करें।
उपाय: रोजाना 108 बार ॐ महालक्ष्म्यै नमः का जाप करें।
मिथुन राशि
करियर: करियर में तरक्की और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों को लाभ मिलने के साथ-साथ एक से अधिक बिजनेस या प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है।
शिक्षा: छात्रों के लिए पढ़ाई और नई चीजें सीखने का समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: परिवार में सुख-शांति और आपसी सहयोग बना रह सकता है। मजबूत रिश्ते और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जुड़ाव आपसी संबंधों को बेहतर बनाएगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शनि रिश्ते में ईमानदारी और प्रतिबद्धता बढ़ाएगा, जबकि शुक्र आपसी प्रेम और तालमेल को मजबूत करेगा।
आर्थिक जीवन: आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रह सकती है। हालांकि, यात्रा से जुड़े खर्च या आर्थिक नुकसान से बचने के लिए पैसों का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य: अक्टूबर 2026 स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, लेकिन सर्दी-जुकाम, एलर्जी, खांसी या पैरों में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
उपाय: रोजाना विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
कर्क राशि
करियर: अक्टूबर 2026 में आपके करियर में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और काम का दबाव भी बढ़ सकता है। नौकरी में बदलाव होने के योग बनेंगे। वहीं, व्यापार में रुकावटों के बावजूद लाभ मिल सकता है।
शिक्षा: इस महीने को छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपमें आत्मविश्वास और समझ बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।
पारिवारिक जीवन: अक्टूबर 2026 में पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा। रिश्तों में मतभेद बने रह सकते हैं जिससे तनाव बना रहेगा। गुरु ग्रह परिवार में आपसी सहयोग और प्रेम बनाए रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: अक्टूबर 2026 में राहु और केतु रिश्ते में समस्याएं बढ़ाने का काम कर सकते हैं। ऐसे में धैर्य रखना और साथी से खुलकर बात करना फलदायी रहेगा।
आर्थिक जीवन: इस महीने आपके खर्चे बढ़ने से आपको आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। आप बेकार के कर्ज और गलत फैसले लेने से बचें।
स्वास्थ्य: अक्टूबर 2026 में आपको पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ऐसे में, आप खानपान संतुलित रखें और नियमित दिनचर्या अपनाएं।
उपाय: रोजाना 11 बार ॐ राहवे नमः का जाप करें।
सिंह राशि
करियर: अक्टूबर 2026 का महीना आपके लिए काम में देरी, प्रतिस्पर्धा और सराहना न मिलने जैसी परिस्थितियां लेकर आ सकता है। व्यापार में भी रुकावट और कम लाभ की स्थिति बन सकती है।
शिक्षा: इस माह छात्रों में उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ सकती है, लेकिन एकाग्रता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। ऐसे में, आप बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
पारिवारिक जीवन: अक्टूबर में बहस, अहंकार और तनाव के कारण पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। रिश्तों में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य रखें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: रिश्तों में गलतफहमियां और परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में, खुलकर बातचीत और भावनात्मक स्थिरता स्थिति संभाल सकती है।
आर्थिक जीवन: इस माह आपकी आमदनी सीमित रह सकती है, जबकि खर्च और कर्ज की वजह से दबाव बढ़ सकता है। पार्टनर से जुड़े खर्चों पर भी ध्यान दें।
स्वास्थ्य: अक्टूबर में आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। राहु-केतु के प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी खर्च या पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
उपाय: नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
करियर: अक्टूबर 2026 में आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है और मेहनत के अनुसार फल न मिलने की आशंका है। गुरु ग्रह आपको नई नौकरी और विदेश से जुड़े अवसर दे सकता है, जबकि व्यापार में भी आप प्रगति प्राप्त करेंगे।
शिक्षा: इस माह आपका झुकाव उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई के प्रति बढ़ेगी। लेकिन एकाग्रता क्षमता प्रभावित हो सकती है। बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
पारिवारिक जीवन: अक्टूबर में अहंकार, मतभेद और तनाव की वजह से पारिवारिक माहौल अशांत रह सकता है। रिश्तों में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य रखें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस महा आपका प्रेम जीवन सुखद और भावनात्मक रूप से संतुष्ट रहेगा। गुरु देव रिश्तों में विश्वास और नजदीकी बढ़ाएंगे, जबकि शनि ईमानदारी और वफ़ादारी का आशीर्वाद देंगे।
आर्थिक जीवन: अक्टूबर में आर्थिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगी। हालांकि, पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं।
स्वास्थ्य: इस माह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। केतु के प्रभाव से पाचन या नींद से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं।
उपाय: रोज़ाना 11 बार “ॐ केतवे नमः” और “ॐ राहवे नमः” मंत्र का जाप करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
तुला राशि
करियर: अक्टूबर 2026 में आपको करियर में तरक्की, सफलता और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। बिज़नेस में प्रगति, पार्टनरशिप और विदेश से जुड़े अवसर मिल सकए हैं।
शिक्षा: इस माह में उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। साथ ही. बुध का प्रभाव विदेश में पढ़ाई और शिक्षा के लिए लाभकारी रहेगा।
पारिवारिक जीवन: अक्टूबर में परिवार में सुख-शांति और आपसी सहयोग बना रहेगा। गुरु रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ाएगा, जबकि शनि स्थिरता और जिम्मेदारी निभाने का आशीर्वाद देंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस महीने रिश्तों में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। लेकिन, राहु कुछ परेशानियां दे सकता है इसलिए बातचीत में स्पष्टता रखें।
आर्थिक जीवन: इस माह आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। हालांकि, आय में उम्मीद के अनुसार बढ़ोतरी होने की आशंका है। राहु के प्रभाव से निवेश सोच-समझकर करें।
स्वास्थ्य: अक्टूबर 2026 में सर्दी-जुकाम, पाचन, नसों या पैरों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। आपके लिए नियमित दिनचर्या अपनानें फलदायी रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ गणेशाय नमः” का 11 बार जाप करें।
वृश्चिक राशि
करियर: अक्टूबर 2026 में आप पर काम का दबाव और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ सकती है। आपके मन में नौकरी बदलने का विचार आ सकता है, जबकि व्यापार में लाभ को लेकर अनिश्चितता बढ़ सकती है।
शिक्षा: इस महीने गुरु ग्रह उच्च शिक्षा, विदेश में पढ़ाई और नई स्किल सीखने में आपकी सहायता करेगा। शनि देव के कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए जल्दबाज़ी में फैसला लेने से बचें।
पारिवारिक जीवन: परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लेकिन, संतान या संपत्ति से जुड़ी चिंताएं जन्म ले सकती हैं। राहु के कारण कभी-कभी आप तनाव में आ सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: अक्टूबर 2026 में आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा। गुरु देव रिश्तों में प्रेम व खुशियां बढ़ाएंगे। महीने के अंत में विवाह से जुड़े मामलों में सकारात्मकता देखने को मिलेगी।
आर्थिक जीवन: इस माह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही, आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ और बड़े निवेश के मौके मिलेंगे। लेकिन, परिवार से जुड़े खर्च भी बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य: अक्टूबर में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु नींद, पाचन, पैरों में अकड़न जैसी समस्याएं रह सकती हैं। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देना होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 27 बार और “ॐ राहवे नमः” का 108 बार जाप करें।
धनु राशि
करियर: अक्टूबर 2026 में काम के बोझ की वजह से करियर प्रगति धीमी रह सकती है जिसके चलते आपको गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में आप अत्यधिक कम्पटीशन और लाभ कम मिलने की आशंका है।
शिक्षा: गुरु देव उच्च शिक्षा, विदेश में पढ़ाई और नई स्किल सीखने में सहायक साबित होंगे। शनि के कारण चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें।
पारिवारिक जीवन: परिवार में माहौल सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। लेकिन संतान या संपत्ति से जुड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं। राहु देव आपको कभी-कभी तनाव दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: इस महीने आपको गले में संक्रमण, वजन बढ़ना, कमजोर इम्युनिटी, पैरों में दर्द, तनाव और आंखों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही, पिता की सेहत संबंधित खर्चे बढ़ सकते हैं।
उपाय: गुरुवार को ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
मकर राशि
करियर: अक्टूबर 2026 करियर में प्रमोशन और सराहना आपके लिए लेकर आ सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा, इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
शिक्षा: इस महीने आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है और कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं। हालांकि, गुरु देव प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा में आपकी सहायता करेंगे।
पारिवारिक जीवन: इस माह परिवार में बहस या तनाव की स्थिति बन सकता है। शनि देव स्थिरता प्रदान करेंगे जबकि गुरु शांति और समझ सदस्यों में बढ़ाएंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: अक्टूबर 2026 में प्रेम जीवन प्यार भरा और स्थिर रहेगा। महीने के अंत में विवाह से जुड़े फैसले आगे बढ़ सकते हैं।
आर्थिक जीवन: इस माह आपकी आय और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शनि स्थिरता और गुरु भविष्य से जुड़े आर्थिक फैसले लेने में सहायता करेंगे।
स्वास्थ्य: अक्टूबर में आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। लेकिन आपको पैरों में दर्द रह सकता है इसलिए योग-ध्यान करना फलदायी रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ मंदाय नमः का 108 बार जाप करें।
कुंभ राशि
करियर: अक्टूबर 2026 में आपको काम का दबाव, तनाव, कड़ी मेहनत के बावजूद सराहना न मिलने की आशंका है। व्यापार के लिए समय सामान्य रहेगा, लेकिन पार्टनरशिप में सावधानी बरतें और हर फैसला सोच-विचारकर लें।
शिक्षा: इस महीने एकाग्रता और आत्मविश्वास कमज़ोर रह सकता है। राहु-केतु का प्रभाव प्रतियोगी परीक्षाओं और महत्वपूर्ण फैसले लेने में समस्या पैदा कर सकता है।
पारिवारिक जीवन: घर-परिवार में होने वाले विवादों की वजह से माहौल बिगड़ सकता है। ऐसे में, आपको धैर्य और आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: अक्टूबर में भावनात्मक दूरी और गलतफहमी रिश्ते पर बुरा असर डाल सकती है। साथ ही, आप विवाह संबंधित मामलों में सावधानी बरतें और बातचीत में स्पष्टता रखें।
स्वास्थ्य: इन जातकों को आंखों, पाचन, कंधे और पैरों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। ऐसे में, आपके लिए योग और ध्यान करना फलदायी रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ मंदाय नमः” का 108 बार जाप करें।
मीन राशि
करियर एवं व्यापार: अक्टूबर 2026 में आप पर काम का बोझ काफी बढ़ सकता है और समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। व्यापारियों को कड़ी प्रतियोगिता और पार्टनरशिप में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
शिक्षा: शिक्षा में इस महीने गुरु ग्रह आपकी सहायता करेंगे, लेकिन शनि और राहु आपकी एकाग्रता और याददाश्त को प्रभावित करेंगे। ऐसे में, आपको शिक्षा में धैर्य रखना होगा।
पारिवारिक जीवन: इस माह तनाव और विवाद परिवार की खुशियों को प्रभावित कर सकते हैं। जहाँ केतु समस्याओं को दूर करेगा, तो वहीं गुरु ग्रह परिवार में आपसी सहयोग को मज़बूत करेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: अक्टूबर 2026 में शनि के प्रभाव से रिश्तों में भावनात्मक दूरी आ सकती है। लेकिन, 30 अक्टूबर के बाद विवाह संबंधित मामले आगे बढ़ेंगे।
आर्थिक जीवन: गुरु ग्रह आर्थिक स्थिति सुधारने और बचत करने में सहायता करेंगे। हालांकि, राहु आपके खर्चों को बढ़ाएंगे, परंतु लोन या शेयर से जुड़ें अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य: इस माह इन जातकों को पैर, घुटने, जकड़न और पाचन से जुड़े रोग घेर सकते हैं इसलिए आप समय पर खानपान करें। साथ ही, आप नियमित दिनचर्या का पालन करें।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ शिव ॐ शिव ॐ” का 21 बार जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस महीने शुक्र, सूर्य, बुध और गुरु जैसे ग्रहों के गोचर होंगे।
नहीं, इस महीने में कोई ग्रहण नहीं है।
अक्टूबर में नवरात्रि, करवाचौथ और शरद पूर्णिमा जैसे पर्वों को मनाया जाएगा।