बुध का कर्क राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव!

कर्क राशि में बुध के प्रवेश से, इन 4 राशियों को रखने होंगे फूंक-फूंक कर कदम!

बुध का कर्क राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाना जाता है। इनका कर्क राशि में गोचर पूरी तरह से अनुकूल नहीं माना जाता है। ऐसे में, बुध का कर्क राशि में गोचर विशेष रूप से महत्व रखता है। ज्योतिष में इन्हें बुद्धि, वाणी और निर्णय के कारक ग्रह माना गया है। बता दें कि बुध का यह गोचर चंद्र देव की राशि कर्क में होगा जिनका संबंध भावनाओं और परिवार से होता है। जब तर्क के ग्रह भावनाओं की राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव भी अलग तरह से देखने को मिलता है। 

AstroSage Hindi Banner

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग “बुध का कर्क राशि में गोचर” से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, बुध का यह राशि परिवर्तन कब होगा, इसका महत्व और सभी 12 राशियों के प्रभाव के बारे में भी हम बात करेंगे। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध का कर्क राशि में गोचर के बारे में। 

बुध का कर्क राशि में गोचर: तिथि और समय 

वैदिक ज्योतिष में बुध देव को ग्रहों के युवराज का दर्जा दिया गया है जो वाणी, बुद्धि, तर्क और व्यापार की समझ को भी नियंत्रित करते हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में बुध मजबूत हो, तो व्यक्ति बुद्धिमान, प्रभावशाली वक्ता और सही निर्णय लेने वाला होता है। बता दें कि बुध देव 5 अगस्त 2026, बुधवार की शाम 07 बजकर 42 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस समय इसलिए भी विशेष माना जाएगा क्योंकि बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है। वहीं, अंक ज्योतिष में इनका संबंध अंक 5 से होता है। 

इसी वजह से ज्योतिष में कर्क राशि में बुध के गोचर को ख़ास स्थान प्राप्त है। हालांकि, आपको यह बात ध्यान रखनी होगी कि कर्क राशि में बुध की स्थिति को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। यह एक जल तत्व की राशि है जिसका संबंध भावनाओं और अंतर्ज्ञान से होता है, जबकि बुध तर्क और बुद्धि का ग्रह है। ऐसे में, इस गोचर का प्रभाव होने से जातक के फैसलों पर तर्क की बजाय भावनाएं हावी हो सकती हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध का कर्क राशि में गोचर: प्रभाव 

जब बुध का कर्क राशि में गोचर होगा, तब आपको कुछ इस तरह का प्रभाव संसार में देखने को  मिल सकता है। 

  • इस अवधि में जातकों को तर्क और भावनाओं के बीच संतुलन बनाना कठिन लग सकता है। बुध गोचर के दौरान आपका मन कुछ कहेगा और दिल कुछ और। ऐसे में, आपके लिए निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है।
  • बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान दूसरों से बातचीत करते समय भावनाएं हावी रह सकती हैं। लोग आपके द्वारा कही गई बातों को दिल पर ले सकते हैं, इसलिए आपको सोच-समझकर बोलने की सलाह दी जाती है।
  • कर्क राशि में बुध की उपस्थित होने से कुछ लोगों को मानसिक शांति और संतुलन का अनुभव होगा। आपको ऐसा लग सकता है कि मन और भावनाएं एक साथ मिलकर काम कर रही हों। 
  • वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग इस अवधि में भावनाओं में बहकर फैसले ले सकते हैं। लेकिन आपको कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है।
  • जिन जातकों का संबंध व्यापार, राइटिंग, शिक्षा, मीडिया और कम्युनिकेशन के क्षेत्र से है, उन पर इस गोचर का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा।  
  • परिवार और करीबी रिश्तों से जुड़े मामले इस समय महत्वपूर्ण हो सकते हैं क्योंकि बुध कर्क राशि में बैठकर संवेदनशीलता और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करेंगे। 

ज्योतिषीय दृष्टि से बुध का कर्क राशि में गोचर 

जैसे कि हम आपको ऊपर बता चुके है कि बुध महाराज बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता और व्यापर करने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मज़बूत होती है, तो यह जातक को तेज बुद्धि, प्रभावशाली वाणी और सही निर्णय लेने की क्षमता का आशीर्वाद देते हैं। 

ज्योतिष में बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि के स्वामी माना जाता है। बता दें कि कन्या राशि में बुध देव उच्च अवस्था में होते हैं जबकि मीन राशि इनकी राशि मानी जाती है। सूर्य और शुक्र के साथ बुध ग्रह मित्रतापूर्ण संबंध रखते हैं। वहीं, चंद्रमा को इनके शत्रु माना जाता है और यही कारण है कि कर्क राशि में बुध गोचर के दौरान कुछ असंतुलन देखने को मिल सकता है, क्योंकि इसके स्वामी चंद्रमा हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध ग्रह और कर्क राशि के बीच संबंध 

कर्क राशि में बुध गोचर के प्रभाव को अच्छी तरह से समझने के लिए पहले कर्क राशि के स्वभाव को समझना जरूरी होगा। राशि चक्र की चौथी राशि कर्क एक जल तत्व की राशि है और इसके अधिपति देव चंद्रमा है। यह राशि घर, माता, भावनात्मक सुरक्षा और अपनेपन की भावना का प्रतिनिधित्व करती है। जिन जातकों की राशि कर्क होती है, वह अक्सर तर्क से ज्यादा अपनी भावनाओं और अंतर्ज्ञान के आधार पर निर्णय लेते हैं। 

वहीं दूसरी तरफ, बुध ग्रह का संबंध बुद्धि, वाणी, तर्क और स्पष्ट सोच से होता है। ऐसे में, जब इन दो अलग-अलग ऊर्जाओं का मिलान होता है, तब तर्क और भावनाओं का एक अलग संतुलन संसार में देखने को मिलता है। इस दौरान व्यक्ति की सामान्य तार्किक सोच कुछ कमज़ोर पड़ सकती है। साथ ही, आपको पुरानी यादें, भावुकता या निर्णय लेने में थोड़ी असमंजस की स्थिति जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। 

बुध का कर्क राशि में गोचर का सकारात्मक पक्ष यह भी है कि इस राशि में बुध की स्थिति जातक की भावनात्मक समझ को बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में, आप दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझने में सक्षम होते हैं, बिना कुछ कहे आप सामने वाले के मन की बात को समझ सकते हैं। साथ ही, इस दौरान आप तथ्यों के बजाय अपनापन और संवेदनशीलता के साथ अपनी बात रखते हैं। बुध का कर्क राशि में गोचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए फलदायी साबित हो सकता है जो काउंसलर, टीचर, माता-पिता और फिर ऐसे लोग जिनका काम दूसरों को मार्गदर्शन और समझाने का है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

बुध का कर्क राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय  

बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान इन आसान उपायों को अपनाने से आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आइए नज़र डालते हैं बुध ग्रह के लिए किए जाने वाले आसान उपायों पर। 

  • बुध गोचर के दौरान विशेष रूप से बुधवार के दिन नियमित रूप से “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें। 
  • संभव हो, तो बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनें क्योंकि हरा रंग बुध ग्रह का प्रिय माना जाता है।
  • बुधवार के दिन हरी सब्जियां, हरी मूंग दाल या हरी वस्तुओं का अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें। 
  • बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान नियमित रूप से पक्षियों को दाना खिलाएं। 
  • बुध ग्रह को मज़बूत करने के लिए गणेश चालीसा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति के साथ-साथ भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है।
  • कर्क राशि में बुध की स्थिति के दौरान आप जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, क्योंकि बुध की कमजोर स्थिति आपकी निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। 
  • इस अवधि में परिवार के लोगों से बात करते समय आपको अपनी वाणी को मधुर और संयमित बनाए रखनी होगी, क्योंकि इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। 
  • जो जातक करियर में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए मंदिर में दूध और चावल का दान करना बहुत शुभ माना जाएगा। 
  • बुध गोचर की अवधि में आप मांसाहार और मदिरा का सेवन करने से बचें। संभव हो, तो सात्विक भोजन का सेवन करें। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

बुध का कर्क राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव का स्वामी होता है और इस गोचर के दौरान… (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव का स्वामी होता है और इस गोचर के दौरान यह…… (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए बुध सबसे महत्वपूर्ण ग्रह होता है क्योंकि यह आपकी राशि का स्वामी… … (विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी होता है और इस…… (विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव का स्वामी होता है और इस गोचर के दौरान यह… … (विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध सबसे महत्वपूर्ण ग्रह होता है क्योंकि यह आपकी राशि …… (विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध भाग्य भाव यानी नवम भाव का स्वामी होने के साथ-साथ… … (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी होता है और इस गोचर के…… (विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए बुध सातवें और दसवें भाव का स्वामी होता है और इस गोचर…… (विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध छठे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ भाग्य भाव के भी…… (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए बुध पांचवें और आठवें भाव का स्वामी होता है और इस गोचर के…… (विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध चौथे और सातवें भाव का स्वामी होता है और इस गोचर… … (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध का कर्क राशि में गोचर कब होगा?

बुध ग्रह 5 अगस्त 2026, बुधवार की शाम 07 बजकर 42 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 

2. वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह किन चीज़ों के कारक माने जाते हैं?

बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, व्यापार और निर्णय लेने की क्षमता के कारक माने जाते हैं। 

3. बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान किस मंत्र का जाप करें?

बुध गोचर की अवधि में “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें।