सूर्य ग्रहण 2026: जल्द ही वर्ष 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि, ज्योतिष और हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को शुभ घटना नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भी कोई ग्रहण लगता है, तब इसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। इसी क्रम में, सावन के महीने में वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है और इसके साथ ही एक दुर्लभ संयोग भी निर्मित होगा। ऐसे में, यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ राशियों को नकारात्मक परिणाम दे सकता है, जिनके बारे में हम विस्तार से बात करेंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग “सूर्य ग्रहण 2026” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, कब लगेगा सूर्य ग्रहण और क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा? क्या सूतक काल मान्य होगा और यह ग्रहण सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं सूर्य ग्रहण के बारे में सब कुछ।
कब लगेगा साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण?
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से बेहद ख़ास रहने वाला है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। बता दें कि इस सूर्य ग्रहण का आरंभ 12 अगस्त 2026 की रात 09 बजकर 04 मिनट को होगा और इसकी समाप्ति 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगने जा रहा है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य ग्रहण 2026: कहाँ-कहाँ दिखाई देगा?
जैसे कि हमने आपको बताया कि सूर्य ग्रहण 2026 भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास में लगेगा जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। अगर हम बात करें दृश्यता की, तो यह दूसरा सूर्य ग्रहण दुनिया के विभिन्न स्थानों जैसे अधिकांश यूरोपीय देशों कनाडा, रूस का उत्तर पूर्वी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम अफ्रीका के देश आदि में दिखाई देगा। इसके अलावा, यह सूर्य ग्रहण खग्रास रूप से आइसलैंड, ग्रीनलैंड, उत्तरी स्पेन, आर्कटिक, पुर्तगाल के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में, अटलांटिक महासागर और खंड ग्रास के रूप में ब्रिटेन, फ्रांस और इटली आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। हालांकि, ग्रहण 2026 के अनुसार, अगस्त में लगने वाला दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना के रूप में माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तब कुछ समय के लिए सूर्य का प्रकाश पूरे या आंशिक रूप से पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। बता दें कि सूर्य ग्रहण सदैव अमावस्या तिथि पर लगता है। सरल शब्दों में कहें, तो जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, उस समय सूर्य ग्रहण घटित होता है। हालांकि, सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं: पूर्ण, आंशिक और वलयाकार।
अगस्त 2026 में लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा। ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य को पूरी तरह चंद्रमा ढक लेता है, तो सूर्य की रोशनी पूरी तरह से पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाती है। कुछ समय के लिए दोपहर में भी आसमान में अंधेरा छा जाता है। यह दृश्य बेहद दुर्लभ होता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां
धार्मिक और वैदिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल को शुभ समय नहीं माना जाता है, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए। चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस समय वातावरण में होने वाले परिवर्तन की वजह से कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है जो इस प्रकार हैं:
- सूर्य ग्रहण 2026 के दौरान न खाना पकाएं और न ही भोजन करें।
- संभव हो, तो ग्रहण काल में घर से बाहर निकलने से बचें और सूर्य को सीधे देखने का प्रयास न करें।
- इस समय नाखून काटना या बाल कटवाना वर्जित होता है।
- गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान चाकू, कैंची या धारदार चीज़ों के इस्तेमाल वाले काम जैसे फल काटना, सब्जी काटना, धागा पिरोना या सिलाई करना आदि नहीं करने चाहिए।
- सूर्य ग्रहण की अवधि में सोना नहीं चाहिए, बल्कि इसके बजाय शांति से बैठकर मंत्र जाप या भगवान का ध्यान करना बेहद शुभ माना जाता है।
- गर्भवती स्त्रियों को मन में नकारात्मक विचार लेकर आने, गलत बातें सुनने, डरावनी कहानियों को देखने और तनाव लेने से बचना चाहिए।
- जब सूर्य ग्रहण 2026 समाप्त हो जाए, तब आप स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, आप भोजन करें।
चलिए अब हम बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं सूर्य ग्रहण 2026 राशि अनुसार सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभाकवित करेगा।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
सूर्य ग्रहण 2026: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
मेष राशि
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2026 अगस्त माह में लगने जा रहा है। ऐसे में यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए उम्मीद से काफ़ी बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में आपके कार्य और व्यापार में तेजी नज़र आ सकती है। वहीं, जो जातक नौकरी करते हैं, उनको सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कोई नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। अगर आपको लंबे समय से किसी काम के पूरे होने का इंतजार था, तो अब आपको इस संबंध में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें नए व्यापार की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। इस अवधि में आपको बीते समय में किए गए किसी निवेश से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने परिवार का हर कदम पर साथ मिलेगा और मन भी पहले की तुलना में अधिक उत्साहित रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2026 मिला-जुला रह सकता है। करियर और आर्थिक मामलों में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, आपके रुके हुए काम तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ेंगे और आपको धन लाभ होने के योग भी बन सकते हैं। हालांकि, सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें क्योंकि छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस दौरान बेवजह की यात्राओं से बचें, क्योंकि इससे थकान, तनाव और अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। इस माह इन जातकों को धैर्य के साथ फैसले लेने होंगे। आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा ,
उपाय: शिवलिंग पर सफेद रंग के फूल अर्पित करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातको के लिए वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आर्थिक रूप से शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको अचानक से धन लाभ होने के प्रबल योग बन सकते हैं। साथ ही, आय के नए स्रोत मिलने की भी संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं या फिर आपका अपना व्यापार है, तो यह समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आ सकता है।
हालांकि, सूर्य ग्रहण 2026 के प्रभाव से आपको दूसरों के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी और शब्दों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना होगा। आपके द्वारा गुस्से में कही गई कोई बात रिश्ते और कार्यक्षेत्र दोनों में आपको हानि करवाने का काम कर सकती है। ऐसे में, आपको सोच-समझकर बोलना होगा और किसी भी तरह के विवाद से बचने का प्रयास करें।
उपाय: आप अपनी क्षमता के अनुसार हरी सब्जियों का दान गरीबों या किसी जरूरतमंद को करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सावन 2026 में लगने वाला यह दूसरा सूर्य ग्रहण बहुत ज्यादा शुभ नहीं कहा जा सकता है। आपके कार्यों की गति धीमी रह सकती है और प्रोडक्टिविटी पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में, आप मानसिक तनाव और चिंता में नज़र आ सकते हैं इसलिए आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कर्क राशि के जातकों को पैसे से जुड़े किसी भी विवाद या लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि छोटी सी गलती भी आपको नुकसान करवा सकती है। धन के संबंध में आपको धैर्य और समझदारी से फैसला लेना होगा।
उपाय: सूर्य ग्रहण के अगले दिन उगते हुए सूर्य को जल का अर्घ्य दें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2026 का यह दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण काफ़ी हद तक अच्छा नहीं माना जा सकता है। यह अवधि आपके लिए परेशानियों को बढ़ाने का काम कर सकती है और आप जाने-अनजाने में दूसरों के मामलों में उलझ सकते हैं। ऐसे में, आपको मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि अचानक से आपके सामने एक के बाद एक खर्च आ सकते हैं। वहीं, आपको स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से बचना होगा। अगर आप पहले से किसी स्वास्थ्य समस्यां से जूझ रहे हैं, तो अब आप सतर्क रहें क्योंकि यह बढ़ सकती है। ऐसे में, आपको संतुलित दिनचर्या अपनानी होगी और हर फैसला सोच-समजगकर लेना होगा।
उपाय: आपके राशि स्वामी सूर्य के लिए सूर्य अष्टकम का पाठ करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
सूर्य ग्रहण 2026 पर नवपंचम योग भी निर्मित होगा जो कन्या राशि के जातकों के जीवन में समस्याएं लेकर आ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में छोटी-छोटी परेशानियों से आपको जूझना पड़ सकता है। इन जातकों को बातचीत करते समय अपनी वाणी पर विशेष संयम बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपकी कही हुई कोई बात गलतफहमी या विवाद का कारण बन सकती है।
आर्थिक मामलों में भी आपको दबाव महसूस हो सकता है इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। साथ ही, इस समय निवेश या धन से जुड़े बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। अगर आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे, तो आपको इन समस्याओं को अच्छे से पार करने में सक्षम होंगे।
उपाय: पढ़ाई करने वाले छात्रों को कॉपी या किताबों का दान करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
तुला राशि
सूर्य ग्रहण 2026 अगस्त माह में लगने जा रहा है और ऐसे में, तुला राशि के जातकों के जीवन में यह अवधि सकारात्मक परिवर्तन और राहत लेकर आ सकती है। लंबे समय से आपके जो कार्य रुके हुए थे, अब वह पूरे होने लगेंगे। साथ ही, आपका करियर भी धीरे-धीरे प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होने की संभावना है। आय और खर्च के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। अगर आप कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
2026 सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपको परिवार के साथ यादगार समय बिताने के मौके मिलेंगे। किसी प्रियजन की सलाह भविष्य में आपके लिए फलदायी साबित होगी। वहीं, इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में की गई अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आप शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।
उपाय: संध्या के समय घी का दीपक जलाएं और भगवान से परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त 2026 का यह महीना नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। अगर आप नौकरी में परिवर्तन करने का मन बना रहे हैं, तो आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि के व्यापार करने वाले जातकों को नई डील्स या फिर नए कस्टमर मिल सकते हैं। यह अवधि आपको आपकी मेहनत का फल देगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
साथ ही, आप कार्यक्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में भी सफल रहेंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और धन से जुड़े मामलों में भी राहत की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी शुभ समाचार से ख़ुशियों का माहौल बना रहेगा। साथ ही, अगस्त माह में आपके यात्रा पर जाने के योग बनेंगे जो आपके भविष्य के लिए फलदायी साबित होगी।
उपाय: भगवान शिव को शहद और जल अर्पित करें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए साल 2026 का यह दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण बहुत ज्यादा शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियों घेर सकती हैं, इसलिए आपको अपनी दिनचर्या का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। इस समय आपको किसी भी तरह का नया निवेश या कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको नुकसान होने के योग बन सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव बढ़ने से आपको मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। साथ ही, आपको एक साथ कई जिम्मेदारियों को निभाना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, आपको ऑफिस में किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना होगा क्योंकि कार्यक्षेत्र में होने वाली छोटी सी बहस भी आपके लिए अनेक समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
उपाय: पीली मिठाई या हल्दी का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सावन 2026 में लगने वाला दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण बहुत अनुकूल नहीं रहने की आशंका है। ऐसे में, आपको सूर्य ग्रहण 2026 के प्रभाव की वजह से दूसरों की सलाह पर आंखें बंद करके भरोसा करने से बचना होगा क्योंकि कोई तीसरा व्यक्ति आपको गलत मार्ग पर लेकर जा सकता है।
इस अवधि में आपको निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको बेकार के खर्चों को नियंत्रित करना होगा, क्योंकि फिजूलखर्ची आपके ऊपर दबाव बढ़ाने का काम करेगी। इस समय धैर्य, समझदारी और सोच समझकर लिए गए फैसले आपके लिए सबसे ज्यादा फलदायी साबित होंगे।
उपाय: दोपहर के समय कुछ शांत बैठकर ध्यान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए अगत्स्य 2026 में घटित होने वाला सूर्य ग्रहण कई बड़ी उपलब्द्यि और सफलता से भरा रह सकता है। इन जातकों को करियर में नए अवसरों की प्राप्ति होगी और नौकरी में आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग हर कदम पर मिलेगा। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनकी नई योजनाएं सफल हो सकती हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। आय बढ़ने के नए स्रोत बन सकते हैं और लंबे समय से चला रहा रहा कोई पुराना विवाद सुलझाने से मानसिक राहत की प्राप्त होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा घर का माहौल सुखद रहेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धी होगी जिससे आप कई बड़े फैसले सही समय पर उनसे लाभ उठा सकेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को सावन में लगने वाला सूर्य ग्रहण सावधानी बरतने के लिए संकेत कर रहा है। सूर्य ग्रहण 2026 के प्रभाव से इस अवधि में आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए ऑफिस की परेशानियों को घर तक लेकर आने से बचें। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इस दौरान गुस्से या आवेग में कोई भी फैसला लेने से बचें, क्योंकि इससे रिश्तों और कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और शांत मन से परिस्थितियों का सामना करेंगे, तो इस समय को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।
उपाय: किसी मंदिर में केसर या पीले रेशमी धागे का दान करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अगस्त 2026 में दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है।
साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
ग्रहण काल के समय ध्यान और मंत्र जप करना शुभ रहता है।