अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 04 से 10 अक्टूबर 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 04 से 10 अक्टूबर 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

AstroSage Hindi Banner

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (04 से 10 अक्टूबर, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 के जातक सामान्य रूप से अपना हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाते हैं। इनकी नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता काफ़ी मज़बूत होती है इसलिए यह अपने निर्णय तुरंत और पूरे आत्मविश्वास के साथ लेते हैं। ऐसे जातकों का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है और इनके भीतर जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने की अपार क्षमता होती है। काम के सिलसिले में आपके यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी जल्दबाज़ी और गुस्से में लिए गए फैसले आपको परेशानी में डालने का काम कर सकते हैं। .

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो  इस सप्ताह मूलांक 1 वालों का रिश्ता अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मजबूत और खुशहाल रहेगा। इस दौरान आपका व्यवहार पार्टनर के प्रति सम्मानजनक और समझदारी से भरा रहेगा जिससे आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। इसके अलावा, प्रियजनों या करीबियों से करते समय आपके अंदर अंहकार की झलक देखने को मिल सकती है। 

शिक्षा: जब बात आती है शिक्षा की, तो मूलांक 1 के जो जातक सिविल सर्विस, सरकारी नौकरी या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। अगर आप रिजल्ट का इंतज़ार या फिर आने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और सफलता मिलने के भी योग बनेंगे।

पेशेवर जीवन: बात करें पेशेवर जीवन की, तो मूलांक 1 के जातकों को कार्यक्षेत्र पर कुछ नई जिम्मेदारियां या फिर नेतृत्व से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपमें नई ऊर्जा का संचार होगा और आपकी नेतृत्व क्षमता को दूसरों द्वारा सराहा जाएगा। आप खुद को एक बेहतरीन टीम लीडर के रूप में खुद को साबित कर पाएंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इस सप्ताह आपकी सेहत शानदार रहेगी। साथ ही, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ आप शारीरिक रूप से मज़बूत रहेंगे। ऐसे में, यह समय संतुलित खानपान और नियमित रूप से व्यायाम के लिए अनुकूल रहेगा। ध्यान करना आपकी सेहत के लिए फलदायी रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भास्कराय नमः” का 19 बार जाप करें। 

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 के जातक इस सप्ताह भावनाओं में उतार-चढ़ाव की वजह से अपने प्रियजनों और परिवार के सदस्यों के साथ विवादों में पड़ सकते हैं। कभी-कभी आपका मन अस्थिर रह सकता है, जिसके कारण वे खुद को दूसरों से दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी सोच आपके प्रगति के मार्ग पर बाधा बन सकती है और ऐसे में आप जीवन के बड़े लक्ष्यों को हासिल करने से पीछे छूट सकते हैं। 

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 2 के जातकों को अपने पार्टनर से बहस करने या फिर उन पर किसी भी बात को लेकर दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आप जीवनसाथी की परिस्थितियों को समझते हुए उनसे खुलकर बात करें। आपको रिश्ते में संदेह करने से बचें और साथ ही, एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस दें। 

शिक्षा: मूलांक 2 के छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस बात की प्रबल संभावना है कि आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है जो आपको आपके लक्ष्यों से दूर करने का काम कर सकता है। एकाग्रता की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो सकती है इसलिए आपको पूरे ध्यान से पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 2 के जिन जातकों का जुड़ाव व्यापार से है, उनके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस अवधि में कार्यों में की गई आपकी मेहनत और प्रयास आपको सकारात्मक परिणाम दिलाने का काम करेंगे। वहीं, जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें इस सप्ताह बेहतरीन काम के लिए मनमुताबिक सराहना प्राप्त करने में समस्या का अनुभव हो सकता है। साथ ही, आपको प्रमोशन या इंसेंटिव मिलने में भी देरी हो सकती है। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 2 वालों को गर्मी या हीट स्ट्रोक की वजह से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान महिलाओं को हार्मोन या मेनोपॉज से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। साथ ही, सर्दी-खांसी की शिकायत भी रह सकती है इसलिए आप अपनी सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: मंगलवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

जिन जातकों का जन्म मूलांक 3 के अंतर्गत हुआ है, वह सामान्य रूप से खुले विचारों वाले होते हैं और स्वभाव से धार्मिक होते हैं। इन्हें अपने जीवन में करियर को लेकर काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि, कभी-कभ अहंकार के कारण इन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे जातक बड़े और महत्वपूर्ण फैसले बहुत सोच-समझकर लेने वाले होते हैं जिनसे इन्हें आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, इस सप्ताह मूलांक 3 वालों के एक नए रिश्ते में आने की प्रबल संभावना है। लेकिन, किसी भी रिश्ते में आने का फैसला आपको भावनाओं के बजाय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बनाए रखना होगा। ऐसे में, दूसरों के लिए एक मिसाल कायम करेंगे। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 3 के उन छात्रों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा जो उच्च शिक्षा जैसे मास्टर और पीएचडी की योजना बना रहे हैं।  इस समय आपके मन की उलझनें दूर होंगी और आप अपने लक्ष्यों को लेकर विचारों में स्पष्टता महसूस करेंगे।

पेशेवर जीवन: जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो मूलांक 3 के जातकों को नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं। अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो बिज़नेस में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, यह अच्छा ख़ासा लाभ मिलने के योग बनेंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 3 वाले अपना ज्यादातर समय योग, ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएंगे, जिसका लाभ आपके तन और मन दोनों को मिलेगा। इस समय आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत बनी रहेगी और ऐसे में, आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन 21 बार “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 वालों का झुकाव इस सप्ताह लंबी यात्राओं में हो सकता है और इस तरह की यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। आपके भीतर किसी चीज़ को पाने की तीव्र इच्छा रह सकती है और उसे लेकर आपका जुनून बढ़ सकता है। यह जातक बाहर से देखने में शांत या उदासीन लग सकते हैं, लेकिन भीतर से आप जीवन की समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। इन लोगों की रुचि सट्टेबाजी या जोखिम भरे कार्यों में हो सकती है। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 4 के जातक खुद पर हद से ज्यादा ध्यान देने के कारण अपने पार्टनर को नजरअंदाज कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है। ऐसे में, आपको अपने साथी को भी बराबरी से महत्व देने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको अहंकार और गुस्से से बचना होगा क्योंकि इससे साथी के साथ आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। ऐसे में, आपको साथी के साथ दोस्ताना व्यवहार करना होगा जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत हो सके। 

शिक्षा: मूलांक 4 के जो छात्र उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, तो इस समय उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है और ऐसे में, आपको एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। शिक्षा से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए इस समय को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इन जातकों को शिक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रता के साथ कड़ी मेहनत करनी होगी। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 4 के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए इस समय को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आप पर काम का दबाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग जलन की वजह से आपके काम में बाधा पैदा कर सकते हैं। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें बिज़नेस में प्रतिद्वंद्विता बढ़ने के कारण ज्यादा मुनाफा कमाने में समस्या हो सकती है। साथ ही, आपको हानि भी उठानी पड़ सकती है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इन जातकों को मोटापे की शिकायत रह सकती है। साथ ही, अधिक तैलीय और भारी भोजन का सेवन आपकी फिटनेस को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है इसलिए आपको ऐसी चीज़ों से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसे में. आपके लिए संतुलित आहार लेना जरूरी होगा। 

उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 के तहत जन्मे जातक बेहद बुद्धिमान होते हैं और इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफ़ी अच्छा होता है। यह लोग हमेशा तर्क के आधार पर फैसले लेना पसंद करते हैं। साथ ही, व्यापार और नए कामों में भाग लेना इन्हें बहुत पसंद होता है। 

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 5 वालों का रिश्ता अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा अच्छा नहीं रहने का अनुमान है। ऐसे में, आप दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। 

शिक्षा: मूलांक 5 के पढ़ाई करने वाले छात्रों का ध्यान शिक्षा से भटक सकता है। इस वजह से एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है जिसके चलते आप पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करने से पीछे रह सकते हैं। इस दौरान आपको शिक्षा से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचना होगा क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। 

पेशेवर जीवन: बात करें पेशेवर जीवन की, तो इस सप्ताह नौकरी करने वाले जातकों का मन काम में न लगने की आशंका है जिससे आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपको कार्यों में सफलता पाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, व्यापार करने वालों को लापरवाही के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए आपको सावधानी से काम करने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो मूलांक 5 के जातकों को इस सप्ताह ब्लड प्रेशर की वजह से तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको तनाव और गुस्से से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको पहले से हाई बीपी की समस्या है, तो आपकी लापरवाही आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 41 बार जाप करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 के जातकों की रुचि कला, साहित्य और रचनात्मक कार्यों में हो सकती है। साथ ही, इस समय आपको लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। इन लोगों की झुकाव गूढ़ विद्या और आध्यात्मिक विषयों में होगी। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह मूलांक 6 वालों के रिश्ते में असुरक्षा की भावना पैदा होने के कारण आप दोनों के बीच खुशियां नदारद रह सकती हैं। ऐसे में, आपको इन परिस्थितियों से बचने की सलाह दी जाती है। 

शिक्षा: मूलांक 6 के छात्रों को इस सप्ताह मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी। इस बात की प्रबल संभावना है कि पढ़ाई से आपकी पकड़ ढीली हो सकती है। ऐसे में, आपके लिए दृढ़ता और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करना आवश्यक होगा।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। साथ ही, आपको वरिष्ठों से बात करते समय सावधान रहना होगा। इस दौरान आपको वरिष्ठों से सराहना पाने के लिए धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आपको हर कदम सोच-समझकर और योजना बनाकर चलना होगा। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपको मीठी और अधिक शक्कर वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा क्योंकि यह आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। इस समय ज्यादा मिठाई या मीठे पदार्थ खाने से शुगर से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं इसलिए आपको अपने खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा ताकि आप खुद को फिट बनाए रख सकें।    

उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें। 

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 के तहत जन्म लेने वाले जातकों का झुकाव पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा करने में हो सकता है जिससे आपको लाभ के साथ-साथ संतुष्टि की प्राप्ति हो सकेगी। साथ ही, यह लोग धर्म-कर्म से जुड़े कार्य करते हुए दिखाई देंगे। 

प्रेम जीवन: अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ बात करते समय मूलांक 7 वालों को धैर्य रखना होगा। इस समय आपके परिवार का माहौल तनाव से भरा रह सकता है इसलिए आपको छोटी-छोटी बातों को बढ़ाने से बचने की सलाह दी जाती है। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 7 के छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी। ऐसे में, आपको शिक्षा को समय और मेहनत देना होगा क्योंकि तभी आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। बता दें कि इस अवधि में योजना की कमी की वजह से आप पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचना होगा क्योंकि छोटी गलतियां आपकी छवि और मान-सम्मान को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। यदि आप खुद का व्यापार करते हैं, तो आपको बिज़नेस पार्टनर के साथ संबंधों को सावधानी से संभालना होगा, अन्यथा आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, यह सप्ताह मूलांक 7 के जातकों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि आपको सनबर्न और सूजन की समस्या परेशान कर सकती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होने के कारण आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 43 बार जाप करें। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 वाले इस सप्ताह अपना धैर्य खो सकते हैं जिसकी वजह से आपको सफलता पाने में देरी हो सकती है। आपसे यात्रा करते समय कोई कीमती सामान या वस्तु खो सकती है जिसके चलते आप परेशान नज़र आ सकते हैं। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह घर-परिवार में संपत्ति या ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामलों को लेकर तनाव बना रह सकता है। इसका असर आपके रिश्तों और मानसिक शांति पर पड़ सकता है। 

शिक्षा: जब बात आती है शिक्षा की, तो मूलांक 8 के छात्रों को इस सप्ताह मेहनत करने के बावजूद शिक्षा में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको टॉप पर पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस मूलांक के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें कार्यों में की गई मेहनत के लिए मन मुताबिक सराहना न मिलने की आशंका है। यह बात आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनके लिए इस समय व्यापार में मूल्य और सिद्धांत बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। साथ ही, आपको लाभ प्राप्ति में भी समस्या हो सकती है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मूलांक 8 वालों को इस सप्ताह पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है जिसकी वजह तनाव होने की आशंका है। ऐसे में, आपको तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।   

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह संतुलित और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। ऐसे में, आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सक्षम होंगे। इस दौरान आप पूरे उत्साह और आकर्षण के साथ आगे बढ़ेंगे। इसके परिणामस्वरूप, दुनिया के सामने आप अपनी योग्यता और क्षमताओं का प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह आप रिश्ते में सिद्धांतों को लेकर चलेंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। इस दौरान आप दोनों के बीच आपसी समझ मज़बूत रहेगी और ऐसे में, आप दोनों प्रेम की एक कहानी लिखेंगे। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो जो छात्र मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी लगन से मेहनत करते हुए दिखाई देंगे। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो मूलांक 9 के जातकों का प्रदर्शन कार्यक्षेत्र में शानदार रहेगा और ऐसे में, आपको सराहना की प्राप्ति होगी। साथ ही, आपको प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनको इस अवधि में अच्छा-ख़ासा लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही, प्रतिद्वंद्वियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस समय आपकी सेहत अच्छी रहेगी जिसकी वजह आपके भीतर का उत्साह होगा। ऐसे में, आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का 27 बार जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या होता है मूलांक?

मूलांक मुख्य रूप से आपकी जन्म तिथि से निकाला गया अंक होता है, जो 1 से 9 के बीच आता है। इस अंक से आपके स्वभाव, सोच और जीवन की जानकारी मिलती है।

2. क्या मूलांक और राशि एक होती है?

हाँ, मूलांक और राशि दोनों अलग  होती हैं। राशि आपकी जन्म कुंडली और चंद्र राशि पर आधारित होती है जबकि मूलांक आपकी जन्म तिथि से निकाला जाता है।

3. मूलांक 1 के स्वामी कौन हैं?

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक के स्वामी सूर्य ग्रह को माना जाता है।