टैरो साप्ताहिक राशिफल 04 से 10 अक्टूबर, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 04 से 10 अक्टूबर, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 04 से 10 अक्टूबर, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स
करियर: टेन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ वैंड्स
मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ वैंड्स आया है कि इस सप्ताह रिश्ते में आपका ध्यान योजना बनाने और भावनाओं को सही दिशा देने पर केंद्रित रहेगा। यह दर्शाता है कि आप दोनों एक-दूसरों के साथ कैसा भविष्य देखते हैं। पार्टनर के साथ आप रिश्ते को अगले कदम पर लेकर जाने की बातचीत कर सकते हैं।
नाइन ऑफ कप्स कहता है कि आर्थिक मामलों में आपको शुभ समाचार के साथ-साथ संतुष्टि मिलने के योग बनेंगे। आय में बढ़ोतरी, सकारात्मक परिणाम या पैसों से जुड़ी ऐसी स्थिति बन सकती है जो आपको राहत देगी। आर्थिक जीवन में छोटी-छोटी सफलता मिलना आत्मविश्वास बढ़ाएंगी।
टेन ऑफ वैंड्स बता रहा है कि आप पर करियर में काम का बोझ काफ़ी रह सकता है। आपको ऐसा लग सकता है कि जिम्मेदारियां बहुत ज्यादा हैं या फिर आप कई लोगों का काम कर रहे हैं। यह परिस्थितियों को समझने का समय है। संभव हो, तो अन्य जिम्मेदारियां लेने से बचें और जरूरी कामों को प्राथमिकता दें।
स्वास्थ्य में सेवेन ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है। स्वास्थ्य के मामले में आप मजबूत रहेंगे। पर्याप्त नींद, पानी पीना, नियमित शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना और तनाव से दूरी आपके लिए फलदायी साबित होगी।
अफर्मेशन: मैं जो भी करता/करती हूँ, उसमें सफलता प्राप्त करता/करती हूँ।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: फाइव ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ कप्स
वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में इस कार्ड का आना रिश्ते गलतफहमी, भावनात्मक दूरी या अपनी सक्कजो भावनाओं को व्यक्त करने में परेशानी की तरफ संकेत करता है। इसका मतलब यह नहीं है कि रिश्ता टूट गया है, बल्कि भावनाएं ज़ाहिर नहीं कर पा रहे हैं।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो इस सप्ताह धन के मामले में लापरवाही या बिना सोचे-समझे खर्च को दर्शाता है। इस सप्ताह अपने पैसों को बचाकर रखें और हर लेन-देन की पुनः जांच करें।
करियर के संबंध में आपको मनमुताबिक परिणाम या प्रशंसा न मिलने या फिर नौकरी में बदलाव को लेकर मायूसी हाथ सकती है। यह कार्ड आपको निराशा से सीख लेकर उन चीजों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है जो अभी भी आपके पक्ष में हैं।
स्वास्थ्य में किंग ऑफ कप्स का आना सेहत को लेकर शांति और सुकून दर्शाता है। इस सप्ताह आपको तन-मन से शांत रहना होगा। कुल मिलाकर, आपकी सहनशक्ति काफी अच्छी रहेगी, लेकिन तनाव को कम करना जरूरी होगा।
अफर्मेशन: मेरी दुनिया में सब ठीक है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द चेरियट
स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए फोर ऑफ कप्स बता रहा है कि कि इस सप्ताह आपको किसी से प्रेम प्रस्ताव, कोई प्यार भरा मैसेज मिल सकता है या फिर कोई आपके साथ रिश्ते में आने का प्रयास कर सकता है। लेकिन आपका मन जवाब देने के बजाय दूसरी चीजों में उलझा हो सकता है। आप अपनी उन भावनाओं पर ध्यान दें जिन्हें आप नजरअंदाज कर रहे हैं। अगर कोई बात परेशान कर रही है तो उसे शांति से साथी के सामने रखें।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि यह सप्ताह धन से जुड़े मामलों के लिए कठिन रह सकता है। खर्चों को नियंत्रित करने, पैसों को बचाकर चलने और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। हालांकि, जरूरत से ज्यादा पैसा पकड़कर रखना समस्याएं बढ़ा सकता है।
करियर में द चेरियट का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका करियर रफ़्तार पकड़ेगा और सही दिशा में आगे बढ़ेगा। अगर काम में कोई समस्या या रफ़्तार सुस्त थी, तो अब आप सही कदम उठाने में सक्षम होंगे। आपको अपना ध्यान एक जगह केंद्रित करने पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य में पेज ऑफ कप्स बताता है कि इस सप्ताह आपकी सेहत संवेदनशील रहेगी और उसमें धीरे-धीरे सुधार आएगा। भावनात्मक स्थिति का असर शरीर पर पड़ सकता है, इसलिए आराम के साथ अपने मूड पर भी ध्यान दें। शरीर के छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज न करें।
अफर्मेशन: मैं नए अवसरों का खुले मन से स्वागत करता/करती हूँ।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द मैजिशियन
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
करियर: पेज ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स
कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में द मैजिशियन का आना दर्शाता है कि आपके रिश्ते में स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ेगी। इस समय सही अवसर करने का इंतजार करने के बजाय खुद पहल करें। आपके लिए अपनी भावनाएं ज़ाहिर करना और पहला कदम उठाना आपके रिश्ते के लिए फलदायी रहेगा।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ वैंड्स बता रहा है कि आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी। धन का इस्तेमाल जश्न से करने पर आपको खुशी मिलेगी। आप सार्थक चीज़ों पर धन खर्च कर सकते हैं।
करियर के संबंध में आपको पेज ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो नौकरी में प्रगति को दर्शाता है। इस सप्ताह आप सीखने, सीखी हुई चीजों को लागू करने और अगला कदम उठाने पर ध्यान देंगे, ताकि आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकें।
स्वास्थ्य में आना टू ऑफ पेंटाकल्स संतुलन को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आप कई जिम्मेदारियों, काम और तनाव के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे होंगे। ऐसे में, आप अपनी दिनचर्या को संतुलित करें ताकि शरीर को पर्याप्त आराम मिल सकें।
अफर्मेशन: मेरा काम महत्वपूर्ण है।
सिंह राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
करियर: फोर ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ पेंटाकल्स
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बताता है कि इस सप्ताह आप खुद को बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि रिश्ते में कोई समस्या हो, लेकिन ओवरथिंकिंग और बातचीत की कमी खल सकती है। पार्टनर को नियंत्रित करने से बचें, अन्यथा वह बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं।
सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का मिलना आर्थिक जीवन में असंतुलन को दर्शाता है। अचानक से आपके सामने खर्चे आ सकते हैं। ऐसे में, आप ध्यान दें कि पैसा कहां खर्च हो रहा है और जरूरत के समय मिलने वाली आर्थिक सहायता पर निर्भर न रहें।
करियर में फोर ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि इस सप्ताह सुरक्षा और स्थिरता बनी रहेगी। यह आपकी नौकरी या आर्थिक स्थिति को सुरक्षित रखने में सहायक साबित होगी। लेकिन, पुराने तरीके से आगे बढ़ने का प्रयास करें, अन्यथा प्रगति का मार्ग बाधित हो सकता है।
स्वास्थ्य के लिए टेन ऑफ पेंटाकल्स का आना महत्वपूर्ण माना जाएगा। इस हफ़्ते आपकी सेहत संतुलित और सहनशक्ति मज़बूत रहेगी। तनाव बढ़ने पर आपको अच्छी डाइट, पर्याप्त आराम और स्वयं शांत रहने की आवश्यकता होगी।
अफर्मेशन: मैं ऐसे फैसले लेता/लेती हूँ, जो मुझे सफलता के मार्ग पर लेकर जाते हैं।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स
कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में द एम्प्रेस (रिवर्सड) मिला है जो रिश्ते में थोड़े असंतुलन की तरफ इशारा कर रहा है। जरूरतों और उम्मीदों में अंतर या फिर सामने वाले साथी से वैसा भावनात्मक सपोर्ट न मिलने की आशंका है जैसा आप उन्हें करते हैं। ऐसे में, आपको रिश्ते में खुलकर बात करने की आवश्यकता है।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स का आना इस सप्ताह मेहनत से बनाई गई आर्थिक स्थिति की रक्षा करने के लिए कहता है। ऐसे में, आपके लिए बेकार के खर्चों से बचना और बजट के साथ चलना जरूरी होगा।
करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बताता है कि इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में टीमवर्क, सराहना या काम को सही तरीके से पूरा करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। काम का फीडबैक देर से मिल सकता है या आपसी सहयोग ज्यादा ख़ास नहीं रहेगा। ऐसे में, आपको आपसी तालमेल बिठाना होगा।
स्वास्थ्य में नाइट ऑफ कप्स बताता है कि आपकी सेहत आपके भावनात्मक और मानसिक संतुलन से जुड़ी होगी। आप अपना ध्यान रखें है, लेकिन बेहतर महसूस करने के लिए खुद पर बोझ न डालें। हालांकि, खुद को सकारात्मक रखें।
अफर्मेशन: मैं हर दिन अपने लक्ष्यों के करीब जा रहा/रही हूँ।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स
करियर: जस्टिस
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ कप्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में स्ट्रेंथ बताता कि इस सप्ताह आपको रिश्ते में शांति बनाए रखनी होगी, आक्रामकता से बचें। अगर रिश्ता थोड़ा तनावपूर्ण है तो जल्दबाजी में चीज़ों को ठीक करने के बजाय धीरे-धीरे आगे बढ़ें। ईमानदार रहें और खुद पर भरोसा बनाए रखें ताकि रिश्ता मजबूत बना रहें।
आर्थिक जीवन के लिए नाइन ऑफ कप्स को अच्छा माना जाएगा, लेकिन आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। हालांकि, आप लापरवाही वाले खर्चे नहीं करेंगे, बल्कि अपनी इच्छाओं को पूरा करेंगे जिससे आपको छोटी-छोटी खुशियां मिलेंगी।
करियर के क्षेत्र में जस्टिस का आना नौकरी में निष्पक्षता और संतुलन की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आप कोई निर्णय, पुनर्मूलयांकन, कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव या किसी मामले को आधिकारिक रूप देते हुए दिखाई दे सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कामों में स्पष्टता मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य में सिक्स ऑफ कप्स मिला है जो बताता है कि इस सप्ताह आपकी पर्याप्त आराम करना होगा और सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। आराम, अच्छी दिनचर्या, पर्याप्त पानी और सुकून देने वाली आदतें आपको बेहतर महसूस करवा सकती हैं।
अफर्मेशन: मैं अपने लक्ष्य पाने के प्रति केंद्रित और अडिग हूँ।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: द सन
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ वैंड्स
करियर: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में द सन कहता है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। रिश्ते में चीजें सरल और समझने में आसान रहेगी। आप दोनों के बीच से दूरियां कम होंगी और भ्रम भी समाप्त हो सकेगा। हालांकि, आपको रिश्ते में अहंकार से बचना होगा।
आर्थिक जीवन में टेन ऑफ वैंड्स को सकारात्मक कहा जाएगा। लेकिन, इस समय आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। हालांकि, आप लापरवाही वाले खर्चे नहीं करेंगे, बल्कि अपनी इच्छाओं को पूरा करेंगे जिससे आपको छोटी-छोटी खुशियां मिलेंगी।
एट ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि करियर के क्षेत्र में आप फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं, जबकि वास्तव में यह समस्या मानसिक हो सकती है। ऐसे में, आप आत्म-संदेह और गलत फैसला लेने के डर को खुद पर हावी न होने दें।।
स्वास्थ्य में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आपके लिए अनुशासन और स्पष्टता बहुत जरूरी होगी। आप अच्छी नींद, स्वस्थ खान-पान और नियमित दिनचर्या अपनाएं। शरीर को ध्यान में रखते हुए सही सीमाएं बनाना आपके लिए फलदायी रहेगा।
अफर्मेशन: मुझे अपनी क्षमताओं और भविष्य पर विश्वास है।
धनु राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द मून (रिवर्सड)
करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द हाई प्रीस्टेस
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में टेन ऑफ कप्स दर्शाता है कि आप रिश्ते में एक-दूसरे के साथ खुशियां शेयर करेंगे। साथ ही, आपके बीच भावनात्मक जुड़ाव मज़बूत होगा। पार्टनर के साथ आपको करीब लाने वाला कोई पल आ सकता है। रिश्ते में मौजूद समस्याएं प्रेमपूर्वक सुलझाने में सक्षम होंगे।
द मून (रिवर्सड) का आना आर्थिक जीवन से कंफ्यूजन दूर होने की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह अचानक से कोई अज्ञात खर्च या पेमेंट से जुड़ी कोई गलतफहमी सामने आ सकती है। इस समय अकाउंट और स्टेटमेंट देखने के बाद ही तथ्यों के आधार पर निर्णय लें।
करियर में एट ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको काम में की गई मेहनत के परिणाम मिल सकते हैं। आप शॉर्टकट लेने से बचें, परंतु आपको परिणाम तेज़ी से मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य में द हाई प्रीस्टेस बता रहा है कि इस सप्ताह आपको अपने शरीर से मिलने वाले उन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए जिन्हें आप काफ़ी समय से नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में, तनाव, आराम की कमी या शरीर से मिलने वाले छोटे-मोटे संकेतों को अनदेखा न करें। साथ ही अपनी सेहत का ध्यान रखें।
अफर्मेशन: मैं हर चुनौती को अवसर में बदलता/बदलती हूं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: द हैरोफ़न्ट (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: जस्टिस
करियर: द एम्पेरर
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द हैरोफ़न्ट (रिवर्सड) कहता है कि आप रिश्ते में नियमों और अपेक्षाओं से आगे बढ़ सकते हैं। संभव है कि पुरानी सोच अब आपको अपने के लिए अनुकूल न लगे। ऐसे में, आप अपने रिश्ते की गंभीरता और कमिटमेंट को लेकर पुनः सोच-विचार कर सकते हैं।
आर्थिक जीवन में जस्टिस का आना आर्थिक मामलों में संतुलन की तरफ संकेत करता है। आपको अपने धन के प्रबंधन को व्यवस्थित करें, गलतफहमियां दूर करें और सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित हों।
करियर में द एम्पेरर बता रहा है कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में काम की कमान अपने हाथ में लेंगे। साथ ही, आप नेतृत्व की भूमिकाओं में अच्छा कर सकता है। वैसे आप कार्यों को व्यवस्थित करेंगे और सीमाएं निर्धारित करेंगे।
स्वास्थ्य में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आपको मतभेद या समस्याओं से होने वाला तनाव शरीर को प्रभावित कर सकता है। इस समय आप मानसिक थकान और अनावश्यक बहस से बचें। साथ ही, आप जीवन में शांति बनाए रखें।
अफर्मेशन: मुझे सफलता आसानी से प्राप्त हो जाती है।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द मैजिशियन
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
करियर: नाइट ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द मैजिशियन बताता है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते की दशा और दिशा आपके हाथ में होगी। इस समय आप जीवनसाथी से सही बात कहकर या सही कदम उठाकर अपने रिश्ते में लंबे समय से चली आ रही स्थिति को बदल सकते हैं।
आर्थिक जीवन में ऐस ऑफ पेंटाकल्स इस सप्ताह आय में वृद्धि, नया ऑफर, कोई बड़ी खरीदारी या पैसा कमाने का नया रास्ता मिलने की तरफ संकेत करता है। यह सिर्फ़ आशा नहीं है, बल्कि एक मज़बूत शुरुआत का प्रतीक होगी।
कार्यक्षेत्र में नाइट ऑफ कप्स बताता है कि इस सप्ताह नौकरी में संचार कौशल, रचनात्मकता और भावनात्मक समझ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस समय आपको कोई मैसेज, प्रस्ताव या ऐसा आइडिया आ सकता है जिसके माध्यम से आप कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकेंगे।
स्वास्थ्य में आपको नाइट ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि इस सप्ताह आप शारीरिक रूप से मज़बूत और उत्साह भरे रहेंगे। लेकिन, जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें। शारीरिक गतिविधियां आप अच्छे से कर सकेंगे।
अफर्मेशन: मेरे पास अपनी मनचाही जिंदगी बनाने की शक्ति है।
मीन राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्स
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ पेंटाकल्स एक मज़बूत, सकारात्मक और प्रेमपूर्ण रिश्ते को दर्शाता है। इस सप्ताह आप अपनी भावनाओं को सुरक्षित या फिर अपनी योजनाओं को गुप्त रख सकते हैं। इसका मतलब कदम पीछे हटाना नहीं, बल्कि सावधानी बरतना होगा।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ वैंड्स आत्मविश्वास और नेतृत्व को दर्शाता है। आपके द्वारा लिए गए फैसले और सोच-समझकर उठाए गए साहसिक कदम आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का काम कर सकते हैं। आपके लिए सही दिशा में कदम उठाना फलदायी रहेगा।
करियर में क्वीन ऑफ कप्स कार्यक्षेत्र में बुद्धि और मन की आवाज़ को सुनने को दर्शाता है। आपके खुद को आराम दें ताकि आपके आत्मविश्वास में कमी न हो। इस सप्ताह आप अपना व्यवहार नरम बनाए रखें।
स्वास्थ्य में टू ऑफ कप्स संतुलन, सौहार्द और आपसी तालमेल को दर्शाता है। तन-मन का संतुलन बता रहा है कि आपकी दिनचर्या सही और नियमित होगी इसलिए आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
अफर्मेशन: मैं सफलता और खुशियाँ पाने की हक़दार हूँ।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो राशिफल आपको इस सप्ताह प्रेम, स्वास्थ्य, आर्थिक जीवन और करियर में मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
हाँ, यह आपको स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही फैसला लेने में सहायता करता है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल में आपको प्रेम, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी भविष्यवाणी प्राप्त होगी।