बुध का कर्क राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह अपने पाठकों के लिए “बुध का कर्क राशि में गोचर” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है, जिसके अंतर्गत आपको बुध के इस गोचर से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। आपको बता दें कि बुध देव ने 22 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश किया था और इसके बाद यह वक्री हो गए थे। इसके पश्चात, वह 7 जुलाई तक बहुत कम समय के लिए कर्क राशि में विराजमान रहें, इसलिए इसका प्रभाव लोगों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया था।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
जैसे कि हम जानते हैं कि बुध का कर्क राशि में गोचर हर साल होता है। लेकिन इस बार यह गोचर विशेष माना जाएग क्योंकि इस वर्ष बुध ग्रह देवगुरु बृहस्पति के साथ युति का निर्माण करेंगे। तो आइए बिना देर किए सबसे पहले आपको अवगत करवाते हैं बुध और कर्क राशि के बारे में।
ज्योतिष में बुध ग्रह
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों के युवराज का स्थान दिया गया है। राशि चक्र में बुध देव तीसरी और छठी राशि मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। कन्या राशि में बुध ग्रह की स्थिति मज़बूत होती है जबकि मीन राशि में अर्थात नीच अवस्था में होने के कारण बुध दुर्बल अवस्था में होते हैं।
मुंडेन ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, कार्यों की गति और संचार कौशल से जोड़ा जाता है। यह बुक सेलर, पब्लिशर्स, एडिटर, डिजिटल मीडिया, न्यूज़पपेर, मैगज़ीन, वाहन, मनोरंजन जगत, व्यापार आदि के भी कारक माने जाते हैं। बुध देव राइटिंग, विज्ञान और संचार कौशल के तरीकों को नियंत्रित करते हैं। इनका जुड़ाव व्यापार, एग्रीमेंट, लिखित दस्तावेज, कंप्यूटर एक्सपर्ट्स, पत्रकारों, वक्ताओं, रेडियो और टीवी एंकरों, साहित्य जगत और लेखन से जुड़े ग्रुप्स का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।
कर्क राशि का महत्व
राशि चक्र में कर्क राशि चौथी राशि है और इसके स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं। यह एक जल तत्व की राशि है जिसका संबंध भावनाओं, देखभाल, पालन-पोषण, घर और माता के साथ रिश्तों से होता है। साथ ही, कर्क राशि घरेलू सुख-सुविधाओं,फेफड़ों, भूमि, संपत्ति और मातृभूमि का भी प्रतिनिधित्व करती है।
मुंडेन ज्योतिष में कर्क राशि भूमि, फसल, कृषि उद्योग, खदानों और खनिजों, रियल एस्टेट, झुग्गी-बस्तियों और होटल उद्योग से भी संबंधित मानी जाती है। साथ ही, कर्क राशि मौसम और प्राकृतिक घटनाओं जैसे भूस्खलन, जंगलों में आग, ज्वालामुखी विस्फोट, खनन दुर्घटनाएं, भूकंप और बाढ़ आदि को भी नियंत्रित करती है।
इसके अलावा, कर्क राशि का जुड़ाव स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों, देशभक्ति, विपक्षी दलों, देश के नेतृत्व, लोकतांत्रिक आंदोलनों, नगर निकाय में होने वाली राजनीति और व्यापार को भी दर्शाती है। बता दें कि कर्क राशि में बुध ग्रह बहुत अच्छी स्थिति में नहीं माना जाती है। बुध ग्रह को तर्क और संचार कौशल का ग्रह माना जाता है जबकि कर्क राशि भावनाओं का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में, बुध देव के लिए कर्क राशि में अपनी ऊर्जा को सही तरिके से व्यक्त करने में परेशानी का अनुभव होता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुध का कर्क राशि में गोचर: समय और इसकी विशेषताएं
बुध महाराज का कर्क राशि में गोचर 05 अगस्त 2026 की शाम 07 बजकर 42 मिनट पर होने जा रहा है। अब हम आपको रूबरू करवाएंगे कर्क राशि में बुध की विशेषताओं से।
दिल से फैसले लेना: बुध के इस गोचर के दौरान लोग केवल तर्क के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भी फैसले लेते हुए नज़र आ सकते हैं।
मज़बूत आंतरिक क्षमता: इस अवधि में लोगों की इन्ट्यूशन क्षमता मज़बूत होगी और ऐसे में, वह लोगों की ऊर्जा को आसानी से महसूस कर पाएंगे, इसलिए आपको अपने मन की आवाज़ पर भरोसा करना होगा।
बचपन की यादें ताज़ा होना: बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान लोग अपने बचपन, पुरानी यादों और पुराने दोस्तों को याद कर सकते हैं।
भावनात्मक संवाद: इस अवधि में लोग सामान्य बातचीत के बजाय ऐसी बातें करना पसंद करेंगे जिसमें भावनाएं और अपनापन महसूस हो।
जल्दी आहत होना: बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान लोग छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले सकते हैं और दूसरों की बातों का जरूरत से ज्यादा मतलब निकाल सकते हैं।
रचनात्मक रूप से अभिव्यक्ति: इस अवधि में भावनाएं गहरी होने के कारण राइटिंग, कला और रचनात्मकता से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रहेगा।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
बुध का कर्क राशि में गोचर: वैश्विक स्तर पर प्रभाव
- बुध का कर्क राशि में गोचर होने के कारण इसका प्रभाव लोगों के जीवन को पहले की तुलना में अधिक प्रभावित करेगा।
- ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी तेज़ी से विकास की संभावना प्रबल रहेगी।
- बुध गोचर की अवधि में नर्सिंग, खाद्य, डेयरी और कृषि क्षेत्र में प्रगति देखने को मिल सकती है।
- बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े क्षेत्रों के लिए बुध गोचर का समय अनुकूल रहेगा।
- अगर विश्व स्तर पर युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तब राजनेता और विश्व स्तर पर नेता अपनी बातों को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। साथ ही, आम जनता के हितों पर ध्यान दे सकते हैं।
- कर्क राशि में बुध के प्रवेश के दौरान कृषि क्षेत्र में अच्छी फसल होने की संभावना बनेगी।
मेनस्ट्रीम मीडिया एवं सोशल मीडिया
- बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान मीडिया द्वारा मुख्य रूप से परिवार का कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों की सुरक्षा और घरेलू समस्याओं से जुड़े मामलों को ज्यादा महत्व दिया जा सकता है।
- इस अवधि में मीडिया और सोशल मीडिया पर लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं ज्यादा देखने को मिल सकती हैं।
- इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स और मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले जातक आम लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल करके लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।
- मीडिया जगत समाचारों को तथ्यों के आधार पर पेश करने के बजाय लोगों की भावनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकती है।
- स्थानीय समस्याएं, सांस्कृतिक मुद्दे और विरोध-प्रदर्शन जैसी घटनाएं मीडिया मुख्य रूप से प्रस्तुत कर सकती हैं।
- इंटरनेट पर पुराने गाने, बचपन की यादें और रेट्रो थीम से जुड़ा कंटेंट ज्यादा नज़र आ सकता है।
सरकार पर प्रभाव
- भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पहले की तुलना में अधिक सख्त और सतर्क रुख अपना सकती है। साथ ही, सीमाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।
- भारतीय सरकार कृषि क्षेत्र के लिए नई योजनाओं, सब्सिडी या जल प्रबंधन से जुड़े नए कार्यों की घोषणा कर सकती है।
- संपत्ति से जुड़ी नई नीतियां और जनहित से जुड़े फैसले हाउसिंग सेक्टर और घर खरीदने की गतिविधियों को बढ़ाने का काम कर सकते हैं।
- बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान बाल कल्याण समिति से जुड़े क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- माताओं और बच्चों के पोषण में सुधार के लिए नए कदम उठाए जा सकते हैं।
- किसानों को सरकार की सब्सिडी योजनाओं से लाभ मिल सकता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
शिक्षा पर प्रभाव
- कर्क राशि में होने वाली गुरु ग्रह और बुध देव की युति छात्रों के लिए बहुत शुभ मानी जाएगी। ऐसे में, आपकी पढ़ाई में सुधार देखने को मिल सकता है।
- साइकोलॉजी, इतिहास, साहित्य और नर्सिंग जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
- छोटी उम्र के छात्र पढ़ाई को रटने के बजाय रचनात्मक कहानियों और चित्रों के माध्यम से बेहतर सीख सकेंगे।
- बुध गोचर की अवधि में एक शांत कमरे में बैठकर पढ़ाई करने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और तनाव में भी कमी आ सकती है।
- इस अवधि में छात्रों को ऐसे टीचर्स का मार्गदर्शन मिलेगा जो आपको सपोर्ट करेंगे और सही मार्ग पर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
बुध का कर्क राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी
- शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, रियल एस्टेट, हाउसिंग और होम लोन से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
- कृषि, डेयरी और रोज़मर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में, निवेशकों की लगातार रुचि देखने को मिल सकती है।
- मेडिसिन, अस्पताल और वेलनेस से संबंधित कंपनियों में शार्ट टर्म निवेश में निवेशकों का झुकाव बढ़ सकता है।
- जल तत्व की राशि कर्क में बुध के मौजूद होने से शेयर बाजार में तेज़ी से उतार-चढ़ाव आ सकती है।
- बुध गोचर की अवधि में भावनाओं में बहकर लिए गए निवेश से जुड़े फैसले आपको हानि करवाने का काम कर सकते हैं।
- इस समय घबराकर शेयर्स को बेचने के बजाय धैर्य रखते हुए आप अपने निवेश को होल्ड करने और लंबी अवधि के लक्ष्य पर ध्यान दें।
बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों के लिए समय रहेगा बेहद शुभ
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आपके तीसरे भाव में होने जा रहा है। ऐसे में, यह समय आपकी रचनात्मकता को बढ़ाने का काम करेगा। आपकी राइटिंग स्किल्स में निखार आएगा और आप अपनी भावनाओं को बहुत खूबसूरती से शब्दों में व्यक्त करने में सक्षम होंगे। हालांकि, अपनी भावनाओं को सीधे व्यक्त करने में आपको थोड़ी झिझक महसूस हो सकती है। बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपको छोटी दूरी की यात्रा करने के अवसर मिलेंगे। साथ ही, आपके भाई-बहनों से मिलने के योग बनेंगे।
बुध का कर्क राशि में गोचर की अवधि में आपको अपनी क्रिएटिविटी और भावनात्मक ऊर्जा के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। साथ ही, हर फैसला आपको बहुत सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों से बात करते समय आपको शब्दों का ध्यान रखना होगा और कोई भी निवेश से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। इस अवधि में अपनी पर्सनल बातें हर किसी से शेयर न करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर आपके लग्न भाव/पहले भाव में होने जा रहा है। ऐसे एमी, आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में सक्षम होंगे। हालांकि, दूसरों की प्रतिक्रिया आपको थोड़ी जल्दी प्रभावित कर सकती है, इसलिए इस बात का आपको ध्यान रखना होगा। लग्न भाव में बुध का यह गोचर आपके पेशेवर जीवन के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि, कार्यक्षेत्र पर बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों की वजह से आपको काम का दबाव और तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में, आपको खुद को शांत और संतुलित बनाए रखना होगा। बुध गोचर की अवधि में आप पूर्व कर्मों से मुक्ति पाने के लिए भोजन का दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध महाराज का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। कुंडली में ग्यारहवें भाव का संबंध सामाजिक जीवन और आशाओं से होता है। इस दौरान पुराने दोस्तों या बीते हुए अनुभवों की यादें आपको भावुक कर सकती हैं। हालांकि, आपको इस बारे में जरूर सोचना होगा कि यह भावनाएं आपको खुशी दे रही हैं या आपकी ऊर्जा को कम रही हैं।
बुध का कर्क राशि में गोचर की अवधि में आपको निवेश के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है, परंतु भावनाओं के आधार पर निर्णय लेने से बचें। अगर आपको कोई बड़ा निर्णय लेना हो, तो अपने मन की आवाज़ पर भरोसा करें। इस दौरान आपको दोस्तों के स्वभाव और कार्यक्षेत्र में कुछ अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की कुंडली में बुध का कर्क राशि में गोचर आपके दसवें भाव में होने जा रहा है जिसका संबंध करियर से होता है। इस समय आपका करियर आपकी भावनाओं को व्यक्त करने का काम कर सकता है। बुध गोचर की अवधि में आपको काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा या फिर विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। साथ ही, आपको विदेश से भी नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
यह समय करियर के क्षेत्र में अपनी पसंद या रुचि को आगे लेकर जाने के लिए, सहकर्मियों के सामने आइडिया रखने, नई चीजें सीखने और किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र पर अधिक जिम्मेदारियां, वरिष्ठों का हर कदम पर साथ और मान-सम्मान मिलने की संभावना है। हालांकि, आपको दूसरों की नकारात्मक बातों या आलोचना पर भावुक होकर प्रतिक्रिया देने से बचना होगा।
बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं जो धन और बचत का भाव होता है। ऐसे में, बुध का कर्क राशि में गोचर को आपके आर्थिक जीवन और निवेश के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस अवधि में आप हद से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं, विशेष रूप से ऐसी चीज़ों पर जिनसे आप भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
बुध के राशि परिवर्तन के प्रभाव से आपकी बचत में कमी रह सकती है और निवेश में भी आपको हानि झेलनी पड़ सकती है। अपनी भावनाओं को शांत करने या खुद को सुरक्षित महसूस कराने के लिए अधिक धन खर्च कर सकते हैं। किसी भी बात को लेकर बेवजह चिंता करने से बचें, खासकर उन बातों को लेकर जो अभी स्पष्ट नहीं हैं। बुध के कर्क राशि में प्रवेश के दौरान आपको नींद से जुड़ी समस्याओं जैसे अनिद्रा का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके आठवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध का कर्क राशि में गोचर का समय आपके लिए कठिन रह सकता है। इस अवधि में आपको अचानक से होने वाली घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है जो आपको बैचैन कर सकती हैं। इस दौरान आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं और पीठ व हाथों में दर्द या फिर असहज महसूस हो सकता है।
अगर हम बात करें बुध गोचर के सकारात्मक पक्ष की, तो इस अवधि में आपको हर कदम पर अपने ससुराल वालों का साथ मिलेगा। अगर आप रिसर्च या फिर ज्योतिष जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, तो यह समय सीखने और आगे बढ़ने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि, कर्क राशि में बुध के प्रवेश के दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। साथ ही, संतुलित भोजन का सेवन करें।
बुध का कर्क राशि में गोचर: सरल एवं अचूक उपाय
- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें और भगवान विष्णु का पूजा करें।
- आप अपनी बहनों और बुआ/मौसी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। साथ ही, उन्हें मिठाई या कोई भेंट गिफ्ट करें।
- चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का व्रत रखें।
- बुधवार के दिन भगवान गणेश को मंदिर में दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
- गाय को हरा चारा खिलाएं।
- बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान किन्नरों का सम्मान करें और उन्हें कुछ भेंट करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बुध ग्रह 05 अगस्त 2026 को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
बुध गोचर की अवधि में लोगों की वाणी भावुक, सहज, संवेदनशील और दिल से जुड़ी हो सकती है।
बुध के इस गोचर का लाभ सबसे अधिक वृषभ राशि, कर्क राशि, कन्या राशि और तुला राशि वालों को होगा।