टैरो साप्ताहिक राशिफल 17 मई से 23 मई 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 17 से 23 मई 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 17 मई से 23 मई 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: जस्टिस
करियर: फोर ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: एस ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स)
सिक्स ऑफ वैंड्स बताता है कि आपका रिश्ता सफल और खुशहाल रहेगा। यह जीत और सफलता का संकेत देने वाला कार्ड है। आपका पार्टनर आपको पाकर और आपको अपना साथी बनाकर खुद को बहुत गर्व और खुशी महसूस करता है। ज्योतिष के अनुसार, यह कार्ड सिंह राशि में बृहस्पति को दर्शाता है। बृहस्पति भाग्य, विस्तार और ज्ञान का ग्रह है, जबकि सिंह राशि शाही और आकर्षक व्यक्तित्व को दर्शाती है। इसका मतलब है कि आप दोनों मिलकर एक पावर कपल बन सकते हैं। साथ मिलकर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
आर्थिक स्थिति की बात करें तो जस्टिस कार्ड बताता है कि आर्थिक मामलों में संतुलित और सोच-समझकर फैसले लेना बहुत जरूरी है। यह कार्ड चेतावनी देता है कि केवल तुरंत लाभ के पीछे भागने की बजाय लंबे समय की स्थिरता और ईमानदारी को महत्व दें। यह आपको सही तरीके से योजना बनाने और हर पहलू को ध्यान में रखकर निर्णय लेने की सलाह देता है। अगर आप अपनी नौकरी या स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, तो फायदे और नुकसान को अच्छे से समझ कर ही निर्णय लें।
करियर की बात करें तो फोर ऑफ वैंड्स संकेत देता है कि आपके नए सफर या करियर में बहुत अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आप अपने काम से संतुष्ट महसूस करेंगे और आपके सहकर्मी भी आपकी मदद करेंगे। इस नए माहौल में आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। बस ध्यान रखें कि आप अपने लक्ष्य से भटकें नहीं और फोकस बनाए रखें। अगर आप अपनी वर्तमान स्थिति को लेकर कंफ्यूज हैं, तो मेहनत जारी रखें, आपकी प्रगति और सफलता साफ दिखाई दे रही है और आपके लक्ष्य अब पास हैं।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में एस ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स) कार्ड आने पर यह मानसिक उलझन, गलत निर्णय लेने की स्थिति और तनाव से जुड़ी समस्याओं का संकेत देता है। यह माइग्रेन, नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी या चोट (खासकर तेज चीजों से) का इशारा भी हो सकता है। इस समय आपको अपने मन को शांत रखने, ज्यादा सोचने से बचने और अपनी स्थिति का अच्छे से विश्लेषण करने की जरूरत है।
शुभ पौधा: केयेन मिर्च
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
करियर: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ कप्स
प्रेम जीवन की बात करें तो नाइन ऑफ वैंड्स कार्ड संकेत देता है कि आपके रिश्ते में मजबूती और संघर्ष करने की क्षमता बनी हुई है। यह कार्ड बताता है कि आप अपने रिश्ते को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए हर मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार हैं। चाहे बाहरी परिस्थितियां हों, दूरी हो या आपकी मतभेद, आप दोनों इन चुनौतियों से लड़ने का जज्बा रखते हैं। यह भी हो सकता है कि आपका पार्टनर अपने अंदर की समस्याओं से जूझ रहा हो, जैसे कि गलत आदतों या भटकाव, लेकिन वह उन्हें सुधारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कुल मिलाकर, यह रिश्ता मजबूत है और आप दोनों इसे बचाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।
आर्थिक स्थिति में व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड निकाला है, तो यह आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव का संकेत देता है। यह बदलाव लाभ भी दे सकता है और हानि भी। यह कार्ड बताता है कि पैसों के मामले में स्थिरता हमेशा बनी नहीं रहती, बल्कि समय-समय पर उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इसलिए आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। यह भी दर्शाता है कि सफलता और असफलता एक चक्र की तरह घूमती रहती है, इसलिए समझदारी से फैसले लेना बेहद जरूरी है।
करियर सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड संकेत देता है कि आपको अपनी नई नौकरी या कार्यक्षेत्र में बहुत समझदारी और सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा। अपने आसपास के लोगों, ऑफिस के माहौल और काम की जिम्मेदारियों को ध्यान से समझें। किसी भी तरह के झूठे वादों या संदिग्ध स्थितियों से सावधान रहें। अगर कुछ भी गलत या अस्पष्ट लगे, तो अपने मन की आवाज़ जरूर सुनें और सवाल पूछने से न हिचकें। यह कार्ड आपको होशियार और सतर्क रहने की सलाह देता है।
स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ कप्स यह संकेत देता है कि आपको अपनी भावनात्मक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। यह समय है यह सोचने का कि आप किन चीजों या भावनाओं से दूर जाना चाहते हैं और क्या आपकी आत्मा किसी बदलाव की मांग कर रही है। लंबे समय तक भावनात्मक थकान या अपने दिल की बात को नजरअंदाज करने से शरीर पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए अपने अंदर की आवाज़ को सुनें और जो चीजें आपको नुकसान पहुंचा रही हैं, उन्हें छोड़कर आगे बढ़ें।
शुभ पौधा: अनार
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द हीरोफेंट
प्रेम जीवन में नाइट ऑफ कप्स बहुत ही रोमांटिक और खूबसूरत संकेत देता है। यह दिखाता है कि आपने अपने रिश्ते को संभालने और आगे बढ़ाने में बहुत अच्छा काम किया है, वाकई सराहनीय है। आमतौर पर यह कार्ड रिश्ते की शुरुआत या शुरुआती दिनों को दर्शाता है, लेकिन अगर यह लंबे समय के रिश्ते में आता है, तो इसका मतलब है कि आज भी आज भी आपके बीच प्यार, रोमांस और जुनून वैसा ही बना हुआ है। आपका रिश्ता ताजगी और भावनाओं से भरा है, जो इसे ख़ास और मजबूत बनाता है।
आर्थिक जीवन टेन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड थोड़ा चुनौतीपूर्ण संकेत देता है। यह धोखा, हार या आर्थिक नुकसान भी ओर इशारा करता है। हो सकता है कि आपने किसी पर भरोसा किया हो या कोई फैसला लिया हो, जिसका परिणाम निराशाजनक रहा हो। यह कार्ड एक ऐसा समय को दर्शाता है जब आपको अपनी गलतियों या परिस्थितियों का सामना करना पड़ा सकता है। इसलिए अब आपको बेहद सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है, ताकि भविष्य में नुकसान से बचा जा सके।
करियर में नाइन ऑफ पेंटाकल्स सकारात्मक कार्ड है, जो सफलता और उपलब्धियों का संकेत देता है। यह बताता है कि आपकी मेहनत अब रंग लाने वाली है और आपको उसका फल मिलने वाला है। जिस सफलता का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह अब आपके सामने है। यह कार्ड आत्मनिर्भरता, शक्ति और आर्थिक समृद्धि का भी प्रतीक है। आप अपने दम पर आगे बढ़ रहे हैं और एक मजबूत पहचान बना रहे हैं।
स्वास्थ्य के मामले द हीरोफेंट यह कार्ड सलाह देता है कि आपको पारंपरिक और प्रमाणित तरीकों पर भरोसा करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह, नियमित दिनचर्या और सही इलाज को अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी भी अनजाने या प्रयोगात्मक तरीकों से बचें और स्थापित चिकित्सा पद्धतियों का पालन करें। सही मार्गदर्शन और अनुशासन से ही आप बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं।
शुभ पौधा: लैवेंडर
कर्क राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टेम्पेरेन्स
स्वास्थ्य: डेथ
कर्क राशि के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स रोमांटिक ऊर्जा नहीं मानी जाती है। यह ऊर्जा ज्यादा दिमागी और प्रोफेशनल होती है न कि भावनात्मक। कई बार इसे लोग रुचि की कमी समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि रिश्ता बन ही नहीं सकता। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आपको यह समझने की जरूरत है कि सामने वाला इंसान प्यार और रिश्तों को किस नजर से देखता है। जब आप उसकी सोच को समझ लेंगे, तब ही आप यह तय कर पाएंगे कि यह रिश्ता आगे बढ़ सकता है या नहीं।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ पेंटाकल्स बहुत ही शानदार और मजबूत संकेत देता है। यह एक ऐसे समय को दर्शाता है जब आपको बड़ी उपलब्धियां और आर्थिक मजबूती मिलने वाली है। आपकी मैनेजमेंट स्किल्स और लीडरशिप क्वालिटी आपको सफलता की ओर ले जा रही हैं। अगर आप करियर बदलने का सोच रहे हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आपके पास पैसा कमाने और प्रभावशाली बनने की जबरदस्त क्षमता है। आपकी समझदारी और प्रैक्टिकल सोच आपको ऊंचाई तक ले जाएगी।
करियर में टेम्पेरेन्स का मतलब है संतुलन बनाकर चलना। ज्यादा काम का बोझ लेना या खुद को ओवरवर्क करना आपके लिए सही नहीं रहेगा। सफलता का असली राज है, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच सही बैलेंस बनाना। यह कार्ड आपको सिखाता है कि आप सीखने के लिए तैयार रहें, अच्छा प्रदर्शन करें, लेकिन साथ ही खुद को नई परिस्थितियों में ढलने का समय भी दें। अपनी क्षमताओं को काम की जरूरतों के साथ सही तरीके से मिलना बहुत जरूरी है। जो लोग अपने मौजूदा काम को लेकर कंफ्यूज हैं, उनके लिए यह सलाह है कि बिना सोचे-समझे खुद को थकाएं नहीं और अपनी जरूरतों को नजरअंदाज न करें।
स्वास्थ्य के मामले में डेथ कार्ड का मतलब वास्तविक मृत्यु नहीं होता, बल्कि यह एक बड़े बदलाव का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि अब समय आ गया है कि आप अपनी पुरानी गलत आदतों को छोड़ें और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। यह एक नया दौर शुरू होने का संकेत है, जहां आप खुद को बेहतर बना सकते हैं। अगर आप अपनी सेहत को लेकर गंभीर बदलाव करते हैं, तो आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे।
शुभ पौधा: पुदीना
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ
करियर: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ वैंड्स
बात करें सिंह राशि के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ कप्स बहुत ही शुभ संकेत देता है। यह बताता है कि आप अपने रिश्ते में बेहद खुश और संतुष्ट हैं। आप दोनों खुद को एक-दूसरे के जीवन में पाकर बहुत भाग्यशाली महसूस करते हैं। इस कार्ड को अक्सर संतुष्टि और गर्व का कार्ड भी कहा जाता है, इसलिए हो सकता है कि कुछ लोगों को आपका रिश्ता देखकर ईर्ष्या हो। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी खुशियों को रोक लें। बिना किसी परवाह के आप दोनों को अपने रिश्ते को खुलकर और पूरे दिल से जीना चाहिए।
आर्थिक मामलों में यह कार्ड दर्शाता है कि आप अपनी मेहनत, धैर्य और अंदरूनी ताकत दे दम पर सफलता हासिल करेंगे। रास्ते में चुनौतियां जरूर आ सकती हैं, लेकिन आपकी हिम्मत और दृढ़ निश्चय आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल देगा। यह कार्ड संकेत देता है कि आप अपने आत्मबल और सहनशक्ति का सही इस्तेमाल करके आर्थिक स्थिरता और सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
करियर में क्वीन ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि अगर आप अपने वर्तमान काम को लेकर असमंजस में हैं, तो आपको यह देखना चाहिए कि क्या आपकी नौकरी आपके लक्ष्य और मूल्यों के अनुसार है या नहीं। अगर नहीं तो बदलाव करने या नए विकल्प तलाशने का समय आ सकता है। यह कार्ड यह भी सिखाता है कि सिर्फ पैसा कामना ही सब कुछ नहीं है, बल्कि अपने काम में संतुष्टि और उद्देश्य का होना भी उतना ही जरूरी है। इसलिए सोच-समझकर और समझदारी से निर्णय लें।
स्वास्थ्य के मामले में क्वीन ऑफ वैंड्स बहुत ही सकारात्मक संकेत देता है। यह मजबूत ऊर्जा, उत्साह और तेजी से रिकवरी का प्रतीक है। अगर आप किसी बीमारी या कमजोरी से जूझ रहे हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आप जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे। यह आपको सलाह देता है कि आप आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और सक्रियता के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखें। यह कार्ड गर्भधारण के लिए भी एक अच्छा संकेत माना जाता है और बताता है कि आप अपने स्वास्थ्य को सही तरीके से संभालकर अच्छी स्थिति में ला सकते हैं।
शुभ पौधा: कैमोमाइल
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स
करियर: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ कप्स
कन्या राशि के जातकों को प्रेम जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स यह दर्शाता है कि आपका पार्टनर बहुत ही सच्चे इरादों वाला है और उसे यह अच्छे से पता है कि वह रिश्ते से क्या चाहता है। भले ही कुछ लोग उसे थोड़ा बोरिंग मानें, लेकिन कई बार यह स्थिरता और सादगी रिश्ते को मजबूत बनाती है। यह व्यक्ति खेल या टाइमपास में विश्वास नहीं रखता। जब भी वह किसी रिश्ते में आता है, तो उसके पीछे लंबी अवधि की सोच होती है। वह सिर्फ आकर्षण या थोड़े समय की खुशी के लिए रिश्ता नहीं बनाता, बल्कि ऐसे व्यक्ति के साथ जुड़ता है जिस पर वह भरोसा कर सके और जिसके साथ भविष्य देख सके।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ कप्स के अनुसार आर्थिक सफलता पाने के लिए मजबूत रिश्ते और सही साझेदारी बहुत जरूरी होगी। यह कार्ड बताता है कि प्रोफेशनल रिलेशनशिप्स और बिजनेस पार्टनरशिप आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती हैं। टीमवर्क और आपसी सहयोग से आप अपने करियर में आर्थिक उन्नति हासिल कर सकते हैं। अगर आप किसी नए करियर या बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं, तो सही लोगों के साथ जुड़ना आपको शानदार अवसर दिला सकता है।
करियर के मामले में यह कार्ड संकेत देता है कि आपको अपने सोचने के तरीके पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। हो सकता है कि आप खुद ही अपनी क्षमताओं को कम आंक रहे हों या अपने ऊपर बेवजह की सीमाएं लगा रहे हों। यह कार्ड आपको प्रेरित करता है कि आप अपने डर और नकारात्मक सोच से बाहर निकलें। याद रखें, हर कोई शुरुआत में नया होता है, और मेहनत व धैर्य से आप अपने नए काम में सफल हो सकते हैं। यह कार्ड यह भी बताता है कि आपकी सफलता आपके अपने हाथ में है, बस आपको अपने करियर की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी।
स्वास्थ्य के मामले में नाइन ऑफ कप्स बहुत ही शुभ संकेत देता है। यह अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और मानसिक संतुष्टि का प्रतीक है। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे थे, तो अब सुधार देखने को मिल सकता है या आपकी कोई हेल्थ से जुड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने शरीर और स्वास्थ्य से खुश महसूस करेंगे। हालांकि, यह कार्ड एक छोटी सी चेतावनी भी देता है कि जरूरत से ज्यादा आराम या लापरवाही न करें, वरना संतुलन बिगड़ सकता है।
शुभ पौधा: सोआ
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द हैंग्ड मैन
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ वैंड्स
बात करें तुला राशि के जातकों की तो किंग ऑफ वैंड्स कार्ड एक जोशीली और नई शुरुआत का संकेत देता है।यह एक परिपक्व प्रेम को दर्शाता है, जहां सामने वाला व्यक्ति शुरुआत से ही साफ होता है कि उसे रिश्ते से क्या चाहिए। भले ही उसे लोगों का काफी ध्यान मिलता हो, लेकिन वह पूरी तरह अपना फोकस सिर्फ आप पर रखेगा। यह मत सोचिए कि यह परिपक्व व्यक्ति बोरिंग होगा किंग ऑफ वैंड्स टैरो में सबसे ज्यादा मस्ती करने वाला और जिंदगी को एन्जॉय करने वाला माना जाता है। आपका पार्टनर आपको बाहर घुमाने, नए अनुभव देने और अलग-अलग चीजें एक्सप्लोर करने के लिए हमेशा उत्साहित रहेगा।
आर्थिक जीवन में द हैंग्ड मैन सलाह देता है कि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले धैर्य रखें और अच्छे से सोच-विचार करें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। यह कार्ड संकेत देता है कि अगर आप विकल्प को ध्यान से समझेंगे और थोड़ा समय देंगे, तो आपको बेहतर और सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। कभी-कभी चीज़ों को अलग नजरिए से देखना ही सही रास्ता दिखाता है।
करियर क्वीन ऑफ कप्स बताती है कि अगर आप नई नौकरी शुरू कर रहे हैं, तो अच्छे रिश्ते बनाना आपकी सफलता की कुंजी होगा। आपके लोगों से जुड़ने की क्षमता और एक सकारात्मक माहौल बनाने की कला आपको आगे बढ़ाएगी। आपको खुले दिल से लोगों से बात करनी चाहिए और फीडबैक को स्वीकार करना चाहिए। अपने सहकर्मियों और क्लाइंट्स के प्रति सहानुभूति रखें और उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश करें। अगर आप अपने वर्तमान काम को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अपने इमोशंस को संतुलित रखें और ऐसा काम ढूंढें जिसमें आपको संतुष्टि मिले।
स्वास्थ्य के मामले में सेवन ऑफ वैंड्स यह बताता है कि आपको अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए खुद आगे आना होगा। आपको मजबूत इरादे और हिम्मत के साथ अपनी हेल्थ से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। यह कार्ड दिखाता है कि आप में समस्याओं से लड़ने की ताकत है, लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी देता है कि ज्यादा तनाव और दबाव से बर्नआउट हो सकता है। इसलिए अपनी ऊर्जा को संभालकर रखें और खुद का ध्यान रखना न भूलें।
शुभ पौधा: तुलसी
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस
करियर: पेज ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: एस ऑफ पेंटाकल्स
बात करें वृश्चिक राशि की लव लाइफ की तो थ्री ऑफ कप्स ऐसे रिश्ते का संकेत देता है जो जश्न मनाने लायक है। आप दोनों एक-दूसरे के साथ खुश रहते हैं और समाज में भी आपकी अच्छी पहचान बनती है। यह पावर कपल वाला कार्ड भले न हो, लेकिन आप दोनों की जोड़ी लोगों के बीच पसंद की जाती है और सम्मान पाती है। यह कार्ड खुशहाली और प्रचुरता का भी प्रतीक है, इसलिए आप एक-दूसरे के लिए लकी साबित हो सकते हैं। साथ ही, आपका पार्टनर आपका मजबूत सपोर्ट सिस्टम होगा और आप भी उसे हर कदम पर सपोर्ट करेंगे। आप दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे।
आर्थिक जीवन में द हाई प्रीस्टेस कार्ड बताती है कि आर्थिक फैसले लेते समय आपको सिर्फ दिखावे पर नहीं, बल्कि अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करना चाहिए। हो सकता है कि जो चीज़ें ऊपर से साफ न दिख रही हों, उनका सही जवाब आपके अंदर ही छुपा हो। यह कार्ड संकेत देता है कि आपकी फाइनेंशियल स्थिति में कुछ छुपे हुए पहलू या मौके हो सकते हैं, जिन्हें पहचानने की जरूरत है। अगर आप अपने करियर या पैसों को लेकर गहराई से सोचेंगे, तो आपको सही दिशा मिल सकती है।
करियर में पेज़ ऑफ कप्स सलाह देता है कि आप अपने फैसले क्रिएटिविटी और दिल की आवाज के आधार पर लें। जो चीज़ आपको अंदर से खुशी दे, उसी दिशा में आगे बढ़ें। नए अवसरों को अपनाने से न डरें, खासकर वे जो आपके जुनून और मूल्यों से मेल खाते हों। खुले दिमाग से सोचें और समझदारी से रिस्क लेने के लिए तैयार रहें, इससे आपको अपने काम में ज्यादा संतुष्टि और खुशी मिल सकती है।
स्वास्थ्य के मामले में एस ऑफ पेंटाकल्स बहुत ही अच्छा संकेत देता है। यह अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है। अगर आप कोई नया फिटनेस रूटीन, डाइट या हेल्थ प्लान शुरू करना चाहते हैं, तो यह सही समय है। यह कार्ड दर्शाता है कि आप अपनी सेहत में निवेश करेंगे और उसका सकारात्मक परिणाम भी पाएंगे। अगर आप पहले किसी बीमारी से गुजर रहे थे, तो अब सुधार और रिकवरी के अच्छे संकेत हैं।
शुभ पौधा: एलोवेरा
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स
अगर आप प्रेम जीवन की बात करें तो धनु राशि के लिए नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड संकेत देता है कि इस समय आपको अपनी मानसिक शांति और भावनात्मक स्वास्थ्य को सबसे पहले रखना चाहिए। यह समय है खुद के प्रति और अपने पार्टनर के प्रति दया और समझदारी दिखाने का। अगर कोई व्यक्ति तलाक या ब्रेकअप जैसी मुश्किल स्थिति से गुजर रहा है, तो उसे नई रिलेशनशिप के लिए मजबूर न करें। वहीं, अगर आप खुद भी कई चेतावनी संकेत के बावजूद सिर्फ अकेलेपन से बचने के लिए रिश्ता बना रहे हैं, तो रुककर सोचने की जरूरत है। याद रखें, मानसिक सुकून उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।
आर्थिक स्थिति की बात करें तो पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि पैसों से जुड़े नए आइडियाज या अवसरों में आपको सतर्क रहना चाहिए। अच्छी तरह रिसर्च करें, हर जानकारी को समझें और फिर प्लान बनाएं। यह समय सीखने और जानकारी इकट्ठा करने का है। हो सकता है कि कुछ फाइनेंशियल न्यूज या परिणाम देर से मिलें इसलिए धैर्य रखें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और सोच-समझकर, लॉजिकल तरीके से निर्णय लें।
करियर के मामले में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स यह संकेत देता है कि अब समय है अपने पिछले अनुभवों से सीख लेने का और उन्हें भविष्य में लागू करने का। अपने मन में कोई नकारात्मक भावना या पुराने गिले-शिकवे हैं, तो उन्हें छोड़ दें क्योंकि ये आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ को रोक सकते हैं। यह कार्ड टीमवर्क और अच्छी कम्युनिकेशन पर जोर देता है। अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से आप शुरुआत की समस्याओं को आसानी से सुलझा सकते हैं और एक बेहतर कार्य वातावरण बना सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में सेवन ऑफ कप्स यह बताता है कि आपको भ्रम और ज्यादा विकल्पों से बाहर निकलकर स्पष्टता लानी होगी। बहुत सारे ऑप्शन या जल्दी-जल्दी बदलने वाली हेल्थ आदतें आपको कंफ्यूज कर सकती हैं। इसलिए फोकस करें उन आदतों पर जो लंबे समय तक फायदा दें। यह कार्ड यह भी चेतावनी देता है कि ज्यादा तनाव और मानसिक दबाव से हो सकता है, सही दिशा में आगे बढ़ें।
शुभ पौधा: जैतून का पौधा
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मकर राशि
प्रेम जीवन: द वर्ल्ड
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ कप्स
प्रेम जीवन में द वर्ल्ड कार्ड पूरी संतुष्टि, किसी चीज के पूरा होने और गहरे संतुलन को दर्शाता है। यह किसी बड़े बदलाव का संकेत भी देता है, जैसे शादी, जीवन का नया अध्याय या खुद से गहरा प्यार करना। यह कार्ड बताता है कि एक पुराना दौर खत्म हो रहा है और अब नई शुरुआत होगी, जिसमें खुशी, संतोष और एक जुड़ाव का एहसास रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए इसका मतलब है कि वे खुद में खुश रहेंगे या उन्हें उनका सही साथी मिल सकता है। जो कपल्स हैं, उनके बीच गहरी समझ और एक जैसे लक्ष्य होंगे, जिससे या तो रिश्ता और मजबूत होगा या शांति से अलग होने का फैसला भी हो सकता है।
आर्थिक जीवन की बात करें तो, अगर आप पैसों के मामले में भविष्य जानना चाहते हैं, तो सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आता है, तो यह संकेत देता है कि आपकी आर्थिक स्थिति अब ज्यादा सुरक्षित और स्थिर होने वाली है। यह कार्ड बताता है कि आप कठिन समय को पार करके अब ऐसे दौर में जा रहे हैं, जहां सब कुछ पहले से ज्यादा साफ आसान और नियंत्रण में होगा।
करियर में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स यह दिखाता है कि आप एक समझदार और भरोसेमंद व्यक्ति हैं, जिसे पता है कि वह क्या चाहता है। आपको अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है और आप सही व मजबूत फैसले लेने की क्षमता रखते हैं। इसलिए सारात्मक बने रहे और अपने दिल की सुनकर फैसले लें, क्योंकि आगे आपके लिए अच्छे मौके आने वाले हैं। ज्यादा चिंता न करें क्योंकि ब्रह्मांड को पता है कि आप सही दिशा में जा रहे हैं।
स्वास्थ्य के मामले में, एट ऑफ कप्स यह बताता है कि आपको अपनी उन आदतों, रूटीन या भावनात्मक पैटर्न को छोड़ना होगा जो आपकी सेहत के लिए सही नहीं हैं। यह कार्ड मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और जरूरत पड़ने पर आराम करने की सलाह देता है।
शुभ पौधा: लकी बैंबू
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: जजमेंट
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: द एम्प्रेस
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन में जजमेंट कार्ड यह संकेत देता है कि आप और आपका पार्टनर मानते हैं कि यह रिश्ता किस्मत से बना है। अगर आप दोनों में से किसी का पहले प्यार में बुरा अनुभव रहा है, तो अब आप एक-दूसरे को अच्छे कर्म की तरह देख सकते हैं। यह रिश्ता बहुत गहरा और आध्यात्मिक जुड़ाव लेकर आता है, जो आपको जीवन के सही रास्ते की ओर आगे बढ़ाता है। इस रिश्ते में सोच समझ, आत्म विकास और गहराई होती है। जैसे-जैसे आप दोनों एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ते हैं और बदलते हैं, वैसे-वैसे रिश्ते की कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। लेकिन इन्हें समझने के बाद आप अपने रिश्ते को और मजबूत करने और कमिटमेंट बढ़ाने की इच्छा रखते हैं।
आर्थिक स्थिति के लिए, नाइट ऑफ वैंड्स सलाह देता है कि अगर आप अपनी फाइनेंशियल स्थिति सुधारना चाहते हैं, तो आपको खुद आगे बढ़कर कदम उठाने होंगे। यह कार्ड बताता है कि पैसों के मामलों में एक्टिव और आत्मविश्वासी बनें, नए मौके तलाशें और इनकम बढ़ाने के लिए हिम्मत से फैसले लें। अगर आप पहल करेंगे और बड़े कदम उठाएंगे, तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
करियर के मामले में, एम्प्रेस कार्ड यह दर्शाता है कि आप खुद को बेहतर बनाने और अपनी क्रिएटिविटी को पहचानने के रास्ते पर हैं। यह समय आपके लिए बहुत शुभ है, आप अपनी स्किल्स को निखार सकते हैं, नई चीजें सीख सकते हैं और अपने काम में अच्छा योगदान दे सकते हैं। अपने साथ काम करने वालों से सीखते रहें और जो भी मौके मिलें, उनका पूरा फायदा उठाएं। आपकी मेहनत और लगन का सही फल मिलेगा और करियर में सफलता के रास्ते खुलेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में, फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स यह बताता है कि आप बहुत ज्यादा तनाव, मानसिक थकान या किसी बीमारी से उबरने की स्थिति में हो सकते हैं। यह संकेत देता है कि लगातार संघर्ष करने से आप थक चुके हैं। अब आपको थोड़ा रुककर आराम करने, अपनी ऊर्जा बचाने और खुद को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों से दूर रहने की जरूरत है।
शुभ पौधा: पैशन फ्लावर
मीन राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द सन
स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स)
मीन राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो फाइन ऑफ स्वॉर्ड्स यह संकेत देता है कि आने वाले रिश्ते में झगड़े, तनाव और मतभेद ज्यादा हो सकते हैं। आप या आपका पार्टनर दोनों में से कोई एक या दोनों ही पुराने रिश्तों के दर्द से अभी पूरी तरह बाहर नहीं आए हैं। अक्सर जो लोग खुद आहत होते हैं, वहीं दूसरों को भी आहत कर देते हैं। जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो हम उनकी पुरानी तकलीफों को ठीक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके साथ ही आपको अपनी सीमाएं तय करना बहुत जरूरी है। खुद को बचाने के लिए एक स्पष्ट लाइन खीचें, ताकि आप दोबारा किसी दर्द से न गुजरे।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपको “फाइनेंशियल ब्रेक” लेने की जरूरत है। यानी कुछ समय के लिए पैसों की ज्यादा चिंता, प्लानिंग या बड़ा निवेश से दूर रहें।यह समय आराम करने और पिछली आर्थिक परेशानियों या खर्चों से उबरने का है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के बजाय, शांति से अपनी स्थिति को समझें और फिर आगे बढ़ें।
करियर के मामले में द सन कार्ड बहुत शुभ संकेत देता है। यह सफलता, पॉजिटिविटी और एनर्जी से भरा समय दर्शाता है। आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है, प्रमोशन, अच्छी नौकरी या नए मौके मिल सकते हैं। यह ‘हां’ कार्ड है, यानी अब अपने लक्ष्यों के पीछे पूरे आत्मविश्वास के साथ जाने का सही समय है और अपनी उपलब्धियों को दिखाने का भी।
स्वास्थ्य के मामले में, टेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स) यह दर्शाता है कि अब आप धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और मुश्किल समय पीछे छूट रहा है। आपकी ताकत वापस आ रही है और सेहत में सुधार होगा, भले ही रिकवरी थोड़ी लंबी चले। साथ ही यह चेतावनी भी देता है कि पुरानी गलत आदतों की ओर वापस न जाएं।
शुभ पौधा: वाटर लिली
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सटीकता और सही मार्गदर्शन के लिए, ओपन-एंडेड सवालों के बजाय सही ढंग से बनाए गए सवाल ज़रूरी होते हैं।
नहीं, टैरो सबसे सटीक जवाब तब देता है जब सवाल कम समय के लक्ष्यों या घटनाओं के बारे में पूछे जाते हैं।
‘द एम्प्रेस’ एक मेजर आर्काना कार्ड है।