सूर्य का कन्या राशि में गोचर: जानें विश्व पर प्रभाव!

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: जानें सभी राशियों समेत विश्व पर प्रभाव!

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए “सूर्य का कन्या राशि में गोचर” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको सूर्य गोचर से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि कन्या राशि में सूर्य का गोचर जीवन के उन क्षेत्रों पर आपका ध्यान केंद्रित करेगा जहाँ सुधार की आवश्यकता होगी। बता दें कि कन्या राशि में सूर्य ग्रह के साथ बुध की मौजूदगी बुधादित्य योग का निर्माण करेगी जो शिक्षा, विश्लेषण और तकनीक से जुड़े क्षेत्रों के लिए फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सूर्य गोचर के बारे में। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व  

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को नवग्रहों के जनक का पद प्राप्त हुआ है और यह पृथ्वी के लिए भी महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। भारत में सूर्य देव को रवि, आदित्य और भास्कर आदि नामों से जाना जाता है। राशिचक्र में सूर्य पांचवीं राशि सिंह के स्वामी हैं जो मनुष्य जीवन में सफलता पाने और नेतृत्व वाली भूमिका के लिए विशेष माने जाते हैं। 

जिन जातकों की कुंडली में सूर्य कमज़ोर अवस्था में होता है, तो उन्हें सरकारी कामकाज में समस्याओं, अपमान, असफलता और मान-सम्मान में कमी आदि समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। सभी नक्षत्रों में सूर्य महाराज उत्तराफाल्गुनी, कृतिका और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अधिपति देव हैं। मेष राशि में सूर्य उच्च अवस्था में होते हैं जबकि तुला राशि में इनकी नीच राशि मानी जाती है।

ज्योतिष में सूर्य देव अग्नि तत्व की राशियों जैसे मेष और धनु में शुभ परिणाम प्रदान करते हैं। इसके अलावा, सूर्य ग्रह सिंह राशि, अपने नक्षत्रों और मंगल के नक्षत्रों (चित्रा, मृगशिरा और धनिष्ठा) तथा गुरु ग्रह के नक्षत्रों (पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद) में भी शुभ फल देने का काम करते हैं।

मुंडेन ज्योतिष में सूर्य देव सत्ता और अधिकार से जुड़े लोगों का प्रतीक माने जाते हैं जो सरकारी अधिकारी, राजनेता, समाज के प्रभावशाली लोग और बड़े बिज़नेसमैन आदि। यह नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान, प्रभाव, मार्गदर्शक और यश के भी कारक माने जाते हैं। 

सूर्य ग्रह राजनीतिक, नौकरी, धार्मिक नेताओं, एम्प्लॉयर्स, बड़े बिज़नेसमैन, सरकारी संस्थानों और धार्मिक स्थलों को भी दर्शाते हैं। साथ ही, यह किसी राष्ट्र की ऊर्जा, स्वास्थ्य, नेतृत्व क्षमता, लोकप्रिय, मान-सम्मान और  गौरव को भी नियंत्रित करते हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कन्या राशि का महत्व 

काल पुरुष कुंडली में कन्या राशि छठे भाव का प्रतिनिधित्व करती है। यह यह पृथ्वी तत्व की राशि है जो द्विस्वभाव और स्त्री राशि मानी जाती है। राशि चक्र की छठी राशि का प्रतीक चिन्ह कन्या है, जिसे एक अविवाहित लड़की द्वारा दर्शाता जाता है। यह राशि चीजों को बहुत बारीकी से देखती है और कभी-कभी आलोचनात्मक भी हो जाती है।

मुंडेन ज्योतिष में कन्या राशि सैन्य बल, क्षेत्रीय हमलों, श्रमिक वर्ग, युद्ध, लेबर यूनियन श्रमिक संघों, हड़तालों और श्रमिकों से जुड़े विवादों का प्रतिनिधित्व करती है। यह किसी राज्य के कर्ज, मेडिकल एवं पैरामेडिकल सेवाओं, डॉक्टरों, नर्सों और बीमारियों को भी दर्शाती है। इसके अलावा, कन्या राशि किसी देश की खाद्य आपूर्ति, पुस्तकालय, रिकॉर्ड रखने वाले विभाग, बुककीपर, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर और सूचना प्रबंधन को भी नियंत्रित करती है। 

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: समय

सूर्य देव 17 सितंबर 2026 की सुबह 07 बजकर 47 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: वैश्विक स्तर पर प्रभाव  

  • सूर्य गोचर के दौरान दुनिया बड़े-बड़े बयानों के बजाय अच्छे से बना गई योजनाओं और ठोस कदमों पर केंद्रित होगा। 
  • सूर्य के कन्या राशि में गोचर की अवधि में स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या और समस्याओं को सुधारने पर ध्यान देंगे।
  • सरकारी और कंपनियों को ऑडिट, नियमों के पालन, लॉजिस्टिक्स, डेटा और जरूरी दस्तावेजों पर ज्यादा ध्यान रहेगा। 
  • बड़े सपनों के बजाय छोटे एवं लगातार प्रयासों और बेहतर व्यवस्था इस समय ज्यादा फलदायी रहेगा। 
  • सार्वजानिक डिस्कशन सटीक होंगे और भावनाओं के बजाय तथ्यों और सबूतों पर आधारित होंगे। 

सरकार पर प्रभाव 

  • भारत सरकार पर कागजी कार्यवाही, नियमों का सख्ती से पालन और लंबित प्रशासनिक काम निपटाने पर ज़ोर देगी। 
  • पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्शन, स्थानीय विकास परियोजनाओं और घरेलू नीतियों की निगरानी कड़ी और प्रबंधन बेहतर हो सकता है। 
  • मीडिया और जनता द्वारा नेताओं और  सरकारी मंत्रालयों पर पैनी नज़र रह सकती है और ऐसे में, स्पष्ट बातचीत की आवश्यकता बनी रहेगी। 
  • सूर्य का कन्या राशि में गोचर की अवधि में राष्ट्र स्वास्थ्य और रोज़गार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं, ताकि इनकी सेवाओं में सुधार किया जा सकें। 

शिक्षा पर प्रभाव

राशि चक्र में सूर्य देव पांचवें भाव के स्वामी हैं क्योंकि यह सिंह राशि के स्वामी हैं। कुंडली का में पांचवां भाव शिक्षा का कारक माना जाता है इसलिए शिक्षा में सूर्य की स्थिति महत्वपूर्ण हो जाती है।

  • शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों और पब्लिक एग्जाम पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित करने की कोशिश की जाएगी।
  • कन्या राशि में बुध की मौजूदगी की वजह से बुधादित्य योग बनेगा जो शिक्षा के लिए अनुकूल कहा जाएगा। 

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी

  • सूर्य का कन्या राशि में गोचर की अवधि में इन्वेस्टर अफवाहों के बजाय कंपनियों के प्रदर्शन पर अधिक ध्यान देंगे।
  • इस गोचर के दौरान हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और अकाउंटिंग से जुड़े शेयरों पर निवेशकों का ध्यान केंद्रित रहेगा। 
  • लोग जल्दबाज़ी में अनुमान लगाने के बजाय सावधानी से ट्रेडिंग करेंगे और अपनी रिसर्च पर भरोसा करेंगे। 
  • फाइनेंस कंपनियां सख्त नियम और अचानक से ऑडिट कर सकते हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा शुभ 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके लग्न भाव के स्वामी हैं जो आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली में दूसरे भाव का संबंध परिवार, वाणी और बचत से होता है। सूर्य का कन्या राशि में गोचर के दौरान आपका सारा ध्यान परिवार और अपने मूल्यों पर रहेगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए यह समय अच्छा रहेगा। यदि आप परिवार से दूर हैं, तो उनसे मिलने की योजना बना सकते हैं।

नौकरी में ट्रांसफर का इंतज़ार कर रहे लोगों को घर जाने का मौका मिलेगा। सूर्य गोचर के दौरान आपकी वाणी आत्मविश्वास से पूर्ण और प्रभावशाली बनेगी।यह अवधि सरकारी नौकरी, राजनीति या काउंसलिंग से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहेगा। हालांकि, कुंडली में दशा प्रतिकूल होने पर आप परिवार के साथ आलोचनात्मक हो सकते हैं, इसलिए अपने शब्दों पर ध्यान दें। 

सूर्य का यह गोचर बचत और धन के लिए भी शुभ रहेगा क्योंकि दूसरे भाव का संबंध धन से होता है। ऐसे में, आपका बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। दूसरे भाव में बैठकर सूर्य की दृष्टि आपके आठवें भाव पर होगी जो रिसर्च और गूढ़ विषयों से जुड़ा है। ऐसे में, सूर्य गोचर का समय रिसर्च से जुड़े छात्रों या फिर ज्योतिष, अंक ज्योतिष या टैरो रीडिंग सीखने के इच्छुक लोगों के लिए उत्तम रहेगा। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बारहवें भाव के स्वामी सूर्य देव आपकी राशि के लग्न राशि में गोचर करेंगे। सामान्य रूप से कन्या राशि में सूर्य का गोचर आपके आत्मविश्वास, आकर्षण और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन आपके लिए सूर्य महाराज बारहवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में, यह आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देने का काम कर सकते हैं, इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही, अस्पताल या रोग के इलाज से जुड़ी किसी भी संभावना को नज़रअंदाज़ न करें। 

इस दौरान समस्याओं के बावजूद सूर्य का कन्या राशि में गोचर आपके मान-सम्मान के साथ-साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। इस अवधि में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, मल्टीनेशनल कंपनियों या विदेशी सरकार के लिए काम करने वालों को करियर में सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में, आपको विदेश से बेहतरीन अवसर मिलेंगे। हालांकि, सूर्य की इस स्थिति को आपके सातवें भाव के लिए अच्छा नहीं कहा जाएगा जिसके चलते जीवनसाथी के साथ आपकी बहस और अहंकार से जुड़े टकराव हो सकते हैं। ऐसे में, आपको वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतनी होगी और अपने साथी की ख़ुशियों का ध्यान रखना होगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली के ग्यारहवें भाव का संबंध धन, इच्छाओं, बड़े भाई-बहनों और पिता के परिवार से होता है। सूर्य का कन्या राशि में गोचर करियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छा रहेगा। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे लोगों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

अगर आप सरकारी नौकरी हैं या फिर सरकार से जुड़ा कोई बिज़नेस करते हैं, तो इस अवधि में आपको सरकारी अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे काम प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। सूर्य का कन्या राशि में गोचर की अवधि में राजनीति और सरकार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। इस समय को पिछले एक साल में की गई मेहनत का फल मिलने और वरिष्ठों से प्रशंसा मिलने के योग बनेंगे। बड़े भाई-बहनों, पिता, चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग मिलेगा। 

इसके अलावा, सूर्य देव आपके पांचवें भाव पर दृष्टि डाल रहे होंगे जो छात्रों के लिए शुभ रहेगा और आपको पढ़ाई में सहायता करेगा। सूर्य का कन्या राशि में गोचर के दौरान संतान को लेकर भी शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि, प्रेम जीवन के रिश्तों में अहंकार से जुड़े विवाद की वजह से आप परेशान रह सकते हैं इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। दसवां भाव करियर और काम का होता है और ऐसे में, सूर्य का कन्या राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि यह करियर के प्राकृतिक कारक माने जाते हैं। इस भाव में उन्हें दिग्बल की प्राप्ति होती है। 

सूर्य गोचर की अवधि में करियर में आपको बेहतरीन अवसर और प्रगति की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी बदलने, नई कंपनी में जाने या किसी दूसरे शहर में शिफ्ट होने का विचार रहे रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। इन जातकों को पिता, गुरु और मेंटर का हर कदम पर साथ मिलेगा। किसी समस्या से जूझने पर पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सरकारी अधिकारियों या उच्च पदों पर बैठे लोग भी आपकी सहायता कर सकते हैं। 

इस समय आपके भीतर ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति-आत्मविश्वास या अहंकार होने से बचें। दसवें भाव से सूर्य की दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी जो घर और परिवार का होता है। ऐसे में, इस दौरान आपके नया घर, जमीन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। हालांकि, परिवार के सदस्यों में विचारों की भिन्नता होने के कारण तनाव जन्म ले सकता है, इसलिए शनि बनाए रखने की कोशिश करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली का बारहवां भाव विदेश, एकांत, अस्पताल और विदेशी कंपनियों या कारोबार का होता है। बता दें कि सूर्य का कन्या राशि में गोचर आपके लिए थोड़ा कठिन रह सकता है क्योंकि यह आपके लिए स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आ सकता है। ऐसे में, आप स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें, अन्यथा इलाज का खर्च बढ़ सकता है। हालांकि, सूर्य का यह गोचर क्रियायोग, ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। 

वहीं, ग्यारहवें भाव के स्वामी बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे और ऐसे में, आपको धन को लेकर सावधान रहना होगा, क्योंकि आपको हानि होने हो सकती है। साथ ही, बीते समय में किए गए आर्थिक फैसलों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं इसलिए आर्थिक योजनाओं में जल्दबाजी न करें। 

इसके अलावा, सूर्य देव की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी जो आपको दुश्मन और प्रतिद्वंदियों पर विजय दिलाएंगे। साथ ही, आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि यह पुराने कानूनी केस को दोबारा सामने लेकर आ सकते हैं। बेवजह के विवादों से बचें और किसी भी तरह के धन से जुड़े वादे करने से दूर रहें। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके छठे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में सातवें भाव का जुड़ाव विवाह, जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनरशिप से होता है। बता दें कि सूर्य देव आपके राशि स्वामी गुरु ग्रह के मित्र माने जाते हैं, लेकिन आपके सातवें भाव में सूर्य गोचर को अच्छा नहीं माना जा सकता है। जैसे कि सूर्य उग्र ग्रह हैं इसलिए इस स्थिति को वैवाहिक जीवन के लिए शुभ नहीं कहा जाएगा। इस दौरान आपकी साथी के साथ बहस या मतभेद हो सकते हैं। साथ ही, सूर्य आपके छठे भाव के स्वामी हैं इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 

मीन साप्ताहिक राशिफल

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: सरल उपाय

  • प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें। 
  • स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रोज़ाना सूर्य नमस्कार करें या फिर उगते हुए सूर्य के आगे ध्यान करें।
  • प्रतिदिन 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
  • रोज़ाना आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 
  • सात्विक भोजन करें। 
  • माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. सूर्य का कन्या राशि में गोचर कब होगा?

सूर्य देव 17 सितंबर 2026 को कन्या राशि में गोचर करेंगे। 

2. सूर्य गोचर का सबसे ज्यादा लाभ किसे होगा?

सूर्य के इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ सिंह, वृश्चिक, धनु और कन्या राशि को होगा। 

3. किन राशियों को सूर्य गोचर नकारात्मक परिणाम देगा?

सूर्य का यह गोचर तुला, कुंभ और मीन राशि के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।