हरतालिका तीज 2026 पर करें राशि अनुसार उपाय!

13 या 14 सितंबर कब है हरतालिका तीज? जानें सही तिथि, महत्व और पूजा मुहूर्त!

हरतालिका तीज 2026: हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। इस दिन विवाहित महिलाएं और कुंवारी कन्याएं शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। हरतालिका तीज व्रत करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है जबकि कुंवारी कन्याओं को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको “हरतालिका तीज 2026” से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी जैसे तिथि एवं मुहूर्त आदि। साथ ही, इस दिन राशि अनुसार किए जाने वाले दान से भी अवगत करवानेगे। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

हरतालिका तीज 2026: तिथि एवं मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका तीज का पर्व 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। आइए अब नज़र डालते हैं हरतालिका तीज 2026 के मुहूर्त पर। 

हरतालिका तीज 2026 तिथि: 14 सितंबर 2026, सोमवार

तृतीया तिथि का आरंभ: 13 सितंबर 2026 की सुबह 07 बजकर 09 मिनट से

तृतीया तिथि समाप्त: 14 सितंबर 2026 की सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक 

प्रातःकाल पूजा मुहूर्त: 14 सितंबर 2026 की सुबह 06 बजकर 05 मिनट से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक

अवधि: 2 घंटे 28 मिनट

नोट: क्षेत्र एवं राज्यों के आधार पर हरतालिका तीज 2026 के रीति-रिवाज़ों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। प्रदोष काल को महत्व देने वाले परिवार 13 सितंबर की शाम पूजा और धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

हरतालिका तीज 2026 का ज्योतिषीय महत्व 

वैदिक ज्योतिष में हरतालिका तीज को विशेष महत्व दिया गया है जिसका संबंध हस्त नक्षत्र से माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल तृतीया के दिन हस्त नक्षत्र में देवी पार्वती ने रेत से शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की पूजा और कठोर तपस्या की थी। माँ पार्वती की तप और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। उस समय से ही हरतालिका तीज का त्योहार सुखी वैवाहिक जीवन की कामना और भगवान शिव-पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

हरतालिका तीज 2026: व्रत नियम और पूजा विधि 

हरतालिका तीज का व्रत भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। इस दिन पूजा सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। 

  • इस दिन सुबह जल्दी स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करके निर्जला व्रत का संकल्प लें। ऐसी मान्यता है कि एक बार हरतालिका तीज का व्रत शुरू करने पर हर साल यह व्रत किया जाता है।
  • पूजास्थल की साफ-सफाई करें और लकड़ी की चौकी पर साफ कपड़ा एवं केले के पत्ते बिछाएं। इसके बाद रेट या काली मिट्टी से भगवान शिव, देवी पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति बनाएं। 
  • अब इन मूर्तियों का श्रृंगार करके चौकी पर जल और अक्षत से भरे कलश के साथ स्थापित करें। 
  • प्रदोष काल में षोडशोपचार पूजा शुरू करने से पहले महिलाएं सोलह श्रृंगार करें।   
  •  इसके पश्चात, भगवान शिव को सफेद चंदन, बेलपत्र, शमी के पत्ते, धतूरे के फूल, भांग, जनेऊ, घी, कपूर, दही, धोती और अंगोछा अर्पित करें। 
  • देवी पार्वती को लाल चुनरी, फूल, फल और चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी व मेहंदी से सजी सुहाग पिटारी चढ़ाएं।
  • इसके बाद, धूप-दीप जलाकर हरतालिका तीज व्रत कथा का पाठ करें या सुनें। अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त आरती करें। 
  • रात में भगवान शिव-पार्वती के भजन और स्तुति गाते हुए जागरण करें। 
  • अगले दिन सुबह पुनः आरती करें और फिर पारण करें। इसके बाद, देवी पार्वती को सिंदूर और मिठाई अर्पित करें तथा सुहाग की सामग्री, कपड़े और भोजन ब्राह्मण को दान करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

हरतालिका तीज पर करें ये ज्योतिषीय उपाय

  • शिव मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और वैवाहिक सुख एवं शांति के लिए प्रार्थना करें। 
  • हरतालिका तीज पर “ॐ नमः शिवाय” या शिव-पार्वती मंत्र का जाप करें।
  • संध्या के समय भगवान शिव और देवी पार्वती के सामने घी का दीपक जलाएं और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। 
  • पूजा के दौरान भगवान शिव को ताज़े बेलपत्र अर्पित करें और देवी पार्वती का स्मरण करते हुए सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त करें। 
  • आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य करें। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज

हरतालिका तीज पर राशि अनुसार करें इन चीज़ों का दान

मेष राशि: रिश्ते में प्रेम और सौहार्द के लिए लाल चूड़ियां दान करें। 

वृषभ राशि: शादीशुदा जीवन से समस्याओं के अंत के लिए के लिए कच्चे चावल और दूध का दान करें। 

मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन में सुख और शांति के लिए हरे रंग के वस्त्रों का दान करें। 

कर्क राशि: समस्याओं के निवारण के लिए चांदी या सुहाग की सामग्री का दान करें। 

सिंह राशि: हरतालिका तीज 2026 पर शिव जी-पार्वती की मौसमी फल और सुहाग की सामग्री दान करें। 

कन्या राशि: जीवन में उत्पन्न समस्याओं से राहत के लिए को खीरे का दान करें। 

तुला राशि: ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए जरूरतमंदों को अनाज का दान करें। 

वृश्चिक राशि: गरीब एवं जरूरतमंदों को धन दान करें या फिर उनकी आर्थिक सहायता करें। 

धनु राशि: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए बेसन, चना दाल और पीले रंग के कपड़ों का दान करें।

मकर राशि: शादीशुदा महिलाओं को साड़ी और चूड़ियां दान करें। 

कुंभ राशि: विवाह से जुड़ी समस्याओं के लिए नारियल का दान करें। 

मीन राशि: घर-परिवार में शांति के लिए केले और सुहाग की सामग्री की दान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. हरतालिका तीज 2026 में कब है?

इस साल हरतालिका तीज 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। 

2. हरतालिका तीज 2026 पर कौन से व्रत रखा जाता है?

हरतालिका तीज पर पूरे दिन निर्जला व्रत किया जाता है।    

3. हरतालिका तीज 2026 पर मेष राशि वाले क्या दान करें?

मेष राशि वाले हरतालिका तीज पर लाल चूड़ियां दान करें।