साप्ताहिक राशिफल: 10 से 16 अगस्त 2026

श्रावण अमावस्या और हरियाली तीज से सजा ये सप्ताह, इन 3 राशियों के लिए रहेगा लकी!

साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अगस्त 2026: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसके माध्यम से आपको अगस्त के दूसरे सप्ताह अर्थात 10 से 16 अगस्त, 2026 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि अगस्त का यह सप्ताह बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस माह भगवान शिव को समर्पित सावन सोमवार, स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज आदि पर्वों को मनाया जाएगा। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। एस्ट्रोसेज एआई के “साप्ताहिक राशिफल” के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको 10 से 16 अगस्त 2026 के बीच में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, प्रमुख ग्रहों की स्थिति, बैंक अवकाश, शुभ मुहूर्त, प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन और सभी 12 राशियों के लिए साप्ताहिक भविष्यफल प्रदान करेंगे। आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस सप्ताह के बारे में सब कुछ। 

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

आगे बढ़ने से पहल हम बात करेंगे इस सप्ताह की, तो अगस्त 2026 के इस दूसरे सप्ताह का आगाज़ आर्द्रा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि अर्थात 10 अगस्त 2026 पर होगा, जबकि इसका समापन हस्त नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 16 अगस्त 2026 पर हो जाएगा। बता दें कि इस सप्ताह का आरंभ आर्द्रा नक्षत्र में होगी जिससे बदलावों का प्रतीक माना जाता है। वहीं, हस्त नक्षत्र का संबंध स्किल्स, हुनर और ऐसे कार्यों से होता है जो लंबे समय तक आपको शुभ परिणाम देने का काम करता है।         

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में कब-कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? 

 हिंदू धर्म में व्रत-त्योहारों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है जिनके बिना हमारा जीवन अधूरा रहता है। अगर हम बात करें इस सप्ताह की, तो अगस्त 2026 के इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त 2026) में कई बड़े पर्वों को मनाया जाएगा। चलिए अब हम बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस सप्ताह के प्रमुख व्रत एवं पर्वों के बारे में। 

सावन सोमवार व्रत (10 अगस्त 2026): अगस्त 2026 के इस दूसरे सप्ताह में दूसरा सावन सोमवार व्रत किया जाएगा। बता दें कि सावन में पड़ने वाले हर सोमवार का धार्मिक रूप से अपना महत्व होता है। इस दिन भक्तों की भीड़ सुबह से शिव जी के मंदिरों में लग जाती है और शिवलिंग पर भक्तिभाव से बेलपत्र चढ़ाएं जाते हैं। साथ ही, शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक किया जाता है और इस दौरान “ॐ नमः शिवाय” का जाप किया जाता है। 

जो भक्त सोलह सोमवार का व्रत रखते हैं, उनके लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति और सुखी वैवाहिक जीवन तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। 

मासिक शिवरात्रि (11 मंगलवार 2026): जैसे कि हम जानते हैं कि महाशिवरात्रि वर्ष में एक बार आती है, लेकिन प्रत्येक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखने से और रात्रि में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याओं का अंत हो जतब है। जब मासिक शिवरात्रि सावन महीने में आती है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

श्रावण अमावस्या (12 अगस्त 2026, बुधवार): सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या को श्रावण अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किये जाते हैं। श्रावण अमावस्या का दिन आत्मचिंतन, आध्यात्मिक शुद्धता और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ होता है। 

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026, बुधवार): अगस्त के इस सप्ताह में पड़ने वाला एक बड़ा और महत्वपूर्ण दिन स्वतंत्र्ता दिवस भी होगा। यह हम सभी जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 के दिन हमारे देश को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी मिली थी। यह दिन देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अवसर है इसलिए पूरे देश में इसे गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है।    

हरियाली तीज (15 अगस्त 2026. शनिवार): हरियाली तीज सावन में मनाए जाने वाला एक प्रसिद्ध पर्व है जिसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर में यह त्योहार सामान्य रूप से जुलाई या अगस्त के महीने में आता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत करती यही और माँ पार्वती और शिव जी का पूजन करती हैं। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

ज्योतिष की दृष्टि से गर्कहां और गोचर दोनों को महत्वपूर्ण माना जाता है। बात करें इस सप्ताह की, तो 10 से 16 अगस्त 2026 के दौरान ग्रहों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन, इस दौरान सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बात करेंगे। 

सूर्य ग्रहण (12 अगस्त 2026): साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार के दिन लगने जा रहा है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भावत में नहीं दिखाई देगा और ऐसे में, सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दौरान पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे। लेकिन, देश के बाहर आपको ग्रहण के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों का पालन करना होगा। 

नोट: अगस्त 2026 के इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त, 2026) में किसी भी ग्रह का गोचर नहीं होने जा रहा है।  

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

अगर आपको बैंक से काम पड़ते रहते हैं, तो आपके लिए बैंक अवकाश की जानकारी होना बेहद आवश्यक हो जाता है। ऐसे में, हम आपको 10 से 16 अगस्त 2026 के बीच पड़ने वाले बैंक अवकाशों की सूची प्रदान कर रहे हैं। 

तिथिदिन पर्व का नाम 
15 अगस्त 2026शनिवारस्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026, बुधवार): स्वतंत्रता दिवस यानी कि 15 अगस्त 1947 के दिन भारत अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ाद हुआ था, इसलिए इस दिन देश भर के सभी बैंक बंद रहते हैं। 

इसके अलावा, सप्ताह के अन्य दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और ऐसे में, आप अपने बैंकिंग से जुड़े सभी कार्य बिना किसी समस्या के पूरे कर सकते हैं।

इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त 2026) के शुभ मुहूर्त 

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य किए जाते हैं और ऐसा करना कल्याणकारी साबित होता है। अगर आप अगस्त 2026 के इस सप्ताह में विवाह, अन्नप्राशन और मुंडन जैसे संस्कार करने का सोच रहे हैं, तो हम आपको नीचे शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।

10 से 16 अगस्त 2026 के लिए कर्णवेध मुहूर्त 

कर्णवेध संस्कार सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण संस्कार होता है जिसकते तहत शिशु का कर्ण छेदा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कर्णवेध संस्कार को करने से शिशु को जीवन में सौभाग्य, और नकारात्मक ऊर्जा से संतान को सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप अगस्त 2026 के इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त, 2026) अपनी संतान का कर्णवेध संस्कार संपन्न करना चाहते हैं, तो नीचे हम आपको शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त 
10 अगस्त 2026सोमवार16:04 से 18:08
16 अगस्त 2026रविवार17:45 से 19:27


रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

10 से 16 अगस्त 2026 के लिए उपनयन मुहूर्त 

उपनयन संस्कार हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक है, जिसे ‘जनेऊ संस्कार’ या ‘यज्ञोपवीत संस्कार’ के नाम से भी जाना जाता है। उपनयन संस्कार के अंतर्गत बालक को गुरु या शिक्षक के पास शिक्षा ग्रहण करने के लिए लेकर जाया जाता है। जो माता-पिता अपने शिशु का उपनयन संस्कार इस सप्ताह करने की सोच रहे हैं, तो आप नीचे दी गई तिथियों पर इस संस्कार को संपन्न कर सकते हैं। 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त 
14 अगस्त 2026शुक्रवार06:37 से 08:54, 11:11 से 17:53
15 अगस्त 2026शनिवार07:38 से 08:50, 13:26 से 19:31
16 अगस्त 2026रविवार17:45  से 19:27

10 से 16 अगस्त 2026 के लिए विद्यारंभ मुहूर्त 

विद्यारंभ संस्कार को सनातन धर्म में एक विशेष शुभ और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इस संस्कार के अंतर्गत शिशु की शिक्षा का आरंभ किया जाता है। धर्मग्रंथों में कहा गया है कि विद्यारंभ संसकर को सदैव शुभ मुहूर्त में करना ताकि संतान को ज्ञान, बुद्धिमत्ता और सफलता का आशीर्वाद मिल सके। यदि आप अगस्त के इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त, 2026) में विद्यारंभ संस्कार करने के लिए मुहूर्त देख रहे हैं, तो हम आपको नीचे शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त 
14 अगस्त 2026शुक्रवार11:11 से 17:53 (दोपहर से शाम)
16 अगस्त 2026रविवार17:45 से 19:27 (शाम)

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

10 से 16 अगस्त 2026 के लिए नामकरण मुहूर्त 

नामकरण संस्कार हिंदू धर्म का एक ऐसा संस्कार है जहाँ नवजात शिशु को उसकी ज़िंदगी भर की पहचान दी जाती है। सरल शब्दों में कहें, तो संतान का नामकरण संस्कार किया जाता है और उसका नाम रखा जाता है। इसी क्रम में, हम आपको इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त 2026) के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त
16 अगस्त 2026रविवार17:45 से 19:27 (शाम)

10 से 16 अगस्त 2026 के लिए अन्नप्राशन मुहूर्त 

अन्नप्राशन संस्कार सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक यही और इसके अंतर्गत 6 माह का होने पर शिशु को पहली बार ठोस आहार का सेवन करवाया जाता है। जो माता-पिता अपने शिशु के अन्नप्राशन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं, उन्हें हम नीचे अगस्त के दूसरे सप्ताह के शुभ मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त
10 अगस्त 2026सोमवार16:04 से  21:18

नोट: अगस्त 2026 के इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त, 2026) में विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

10 अगस्त 2026: एंटोनियो बैंडेरास, काइली जेनर, शबीर अहलूवालिया

11 अगस्त 2026: क्रिस हेम्सवर्थ, सुनील शेट्टी, हरप्रीत सिंह

12 अगस्त 2026: सारा अली खान, सायशा, टायमल मिल्स

13 अगस्त 2026: फिदेल कास्त्रो, अल्फ्रेड हिचकॉक, श्रीदेवी

14 अगस्त 2026: सुनिधि चौहान, हैली बेरी, मिला कुनिस, जॉनी लीवर

15 अगस्त 2026: नेपोलियन बोनापार्ट, जेनिफर लॉरेंस, गुरमीत राम रहीम, राखी गुलज़ार

16 अगस्त 2026: डेविड धवन, उपेन पटेल, अरविंद केजरीवाल, मनीषा कोइराला, सैफ अली खान

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अगस्त 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:

चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के चौथे भाव में स्थित होने के कारण अगर….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में अप्रत्याशित ख़ुशियाँ प्रदान होंगी। आप ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 इस सप्ताह आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के कारण, उन लोगों को गलत साबित ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके न चाहते हुए भी, प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

अगर आप ठंडे इलाकों में रहते हैं तो, इस सप्ताह आपको अपने भोजन ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

लवमेट के साथ वक्त गुजार कर आप, इस सप्ताह जीवन की परेशानियों….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि, काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपकी लव लाइफ बिल्कुल….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपना खोया आत्मविश्वास और ऊर्जा, पुनः वापस लौटती प्रतीत ….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

इस सप्ताह भाग्य आपके साथ होगा, जिससे आपकी शोहरत तो बढ़ेगी……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार शनि के सप्तम भाव में स्थित होने के कारण यदि….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

 यदि आप अपने प्यार के रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं तो, इस ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार शनि के छठे भाव में स्थित होने के कारण आपके…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

अपने प्रेमी के प्रति आपकी सुन्दर भावनाओं में वृद्धि देखी जाएगी। परंतु….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के नवम भाव में स्थित होने के कारण…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

 प्रेम जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी, क्योंकि इस सप्ताह आप अपने…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के अष्टम भाव में स्थित होने के कारण इस …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्रेम में पड़े जातक अपने प्रेमी संग, खुलकर संवाद कायम करने …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के सप्तम भाव में स्थित होने के कारण….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंधों को ध्यान में रखते हुए, कोई महत्वपूर्ण ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार केतु के सप्तम भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

यदि आप अभी तक सिंगल हैं और लम्बे समय से किसी ख़ास व्यक्ति की….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के पंचम भाव में स्थित होने के कारण इस…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

 ये हफ्ता प्रेम में पड़े जातकों के लिए, अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय आपके….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या 10 से 16 अगस्त 2026 के दौरान कोई बैंक हॉलिडे पड़ेगा?

इस सप्ताह 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

2. हरियाली तीज 2026 में कब है?

वर्ष 2026 में हरियाली तीज 15 अगस्त 2026. शनिवार को मनाई जाएगी। 

3. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2026 में कब पड़ेगा?

वर्ष 2026 में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा।