शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव!

बुध की राशि में शुक्र का गोचर, इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, धन-दौलत की होगी बरसात!

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई हर बार अपने पाठकों को सबसे पहले ज्योतिष की दुनिया में होने वाली छोटी से छोटी खगोलीय घटना से सबसे पहले अवगत करवाते रहा है। इसी क्रम में, अब शुक्र देव 14 मई 2026 को मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुद्धि के ग्रह बुध की राशि में होने वाला यह बदलाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश दुनिया को भी प्रभावित करेगा। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और विस्तार से जानते हैं शुक्र का मिथुन राशि में गोचर के बारे में। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह वृषभ राशि, तुला राशि और मीन राशि में सबसे शक्तिशाली माने जाते हैं। इन राशियों में बैठकर शुक्र देव सुंदरता, आकर्षण और बेहतरीन स्टाइल का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही, ऐसे जातकों में अक्सर लंबी पलकें, बड़ी-बड़ी आंखें, सुंदर होंठ, मुलायम त्वचा और घने बाल जैसी खूबियां देखने को मिलती हैं। अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मज़बूत अवस्था में होते हैं, तो यह आपके जीवन को विलासिता, प्रसिद्धि और विभिन्न माध्यमों से सफलता प्रदान करते हैं। जब मीन राशि में शुक्र देव विराजमान होते हैं, तो जातक में आध्यात्मिकता और कोमलता जैसे गुण पाए जाते हैं क्योंकि यह इनकी उच्च राशि मानी जाती है।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: समय 

प्रेम और ऐश्वर्य के ग्रह शुक्र देव 14 मई 2026 की सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि बुध ग्रह के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में शुक्र देव अनुकूल स्थिति में होते हैं और ऐसे में, यह निश्चित रूप से  राशि चक्र की ज्यादातर राशियों को शुभ परिणाम देने का काम करेंगे। आइए आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवातवे हैं किन राशियों को शुक्र का यह गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा बहुत शुभ 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का यह गोचर आपके तीसरे भाव में होगा जो आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी भी हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि शुक्र देव अपनी मित्र राशि में उपस्थित होंगे जो आपके लिए बेहद शुभ माने जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और कुल मिलाकर, यह गोचर आपकी प्रगति के लिए शानदार रहेगा। इस दौरान आपको हर कदम पर अपने पड़ोसियों और भाई-बहनों का साथ मिलेगा। साथ ही, आपको अपने पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। 

मेष राशि के जातक इस समय नए कपड़े या लग्ज़री चीज़ें खरीदते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आपकी रुचि कला और संगीत के क्षेत्र में बढ़ सकती है। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने के मौके देगा। आप अच्छा ख़ासा धन कमाने में सक्षम होंगे और सरकारी मामलों से जुड़े  काम भी आपके पक्ष में हो सकते हैं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपके छठे भाव और लग्न भाव (पहले भाव) के स्वामी हैं जो अब मिथुन राशि में गोचर करके आपके दूसरे भाव में जा रहे हैं। सामान्य शब्दों में कहें, शुक्र ग्रह का गोचर आय और परिवार के भाव यानी कि दूसरे भाव में होगा जिसे शुभ माना जाएगा क्योंकि इनका यह अपने मित्र की राशि में होगा। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही, शनि देव के नकारात्मक प्रभाव से भी आपकी राहत दे सकता है।

बता दें कि शुक्र का यह गोचर आपके लिए सफलता और अपार धन लाभ लेकर आएगा। इस समय आपको आर्थिक लाभ होने के योग बनेगे। यह अवधि वृषभ राशि के छात्रों के लिए अच्छा रहेगी, विशेष रूप से उनके लिए जो लिटरेचर और आर्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं। इस समय शादी-विवाह से जुड़ी बात भी आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा, शुक्र देव आपको रिश्ते में खुशियां प्रदान करेंगे और आर्थिक स्थिति भी मज़बूत रहेगी। साथ ही, व्यापार में भी आपको सफलता की प्राप्ति होगी। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र महाराज आपकी कुंडली में दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके भाग्य भाव यानी कि दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि इस भाव में शुक्र का गोचर आमतौर पर काफी लाभकारी माना जाता है क्योंकि भाग्य भाव के स्वामी अपनी मित्र की राशि के दसवें भाव में बैठे होंगे। ऐसे में, आपका भाग्य मज़बूत होगा और आपको हर कदम पर अपने भाग्य का साथ मिलेगा। 

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर के दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही, किस्मत भी आपका पूरा साथ देगी जिसके चलते आप आसानी से सफलता और उपलब्धियां प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान सरकार और प्रशासन से जुड़े काम भी आसानी से पूरे होने की संभावना है। इन जातकों के धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेगे। इसके अलावा, घर-परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। कुल मिलाकर, शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा, विशेष रूप से पारिवारिक और आर्थिक जीवन में। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपके लग्न भाव और आठवें भाव के स्वमी हैं जो अब आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपके आठवें भाव के स्वामी के रूप में नौवें भाव में होगा जिसे थोड़ा अशुभ माना जाता है। लेकिन, शुक्र देव ऐसे ग्रहों में से एक है जो आपको शुभ परिणाम देने का सामर्थ्य रखते हैं क्योंकि यह आपके लग्न भाव के स्वामी भी हैं और मिथुन इनकी मित्र राशि है। 

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपके आर्थिक जीवन के लिए ज्यादा लाभकारी साबित नहीं होने की आशंका है। हालांकि, इन जातकों के लिए हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी होगा क्योंकि यह आपके नौवें भाव में विराजमान होंगे। हालांकि, शुक्र गोचर के दौरान अगर आप सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको पहले से ज्यादा धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपके लिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होगा, विशेष रूप से वाहन चलाते और यात्रा करते समय। अगर आप धैर्य रखेंगे और सावधानी बरतेंगे, तो आप अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप आर्थिक जीवन में भी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। शुक्र का यह गोचर आपके लिए सुख और सफलता लेकर आ सकता है। 

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में शुक्र ग्रह को चौथे और ग्यारहवें भाव का स्वामित्व प्राप्त है जो अब आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि इस भाव में शुक्र का गोचर आपके खर्चों को अप्रत्याशित रूप से बढ़ाने का काम कर सकता है। हालांकि, शुक्र महाराज का बारहवें भाव में गोचर आपके लिए अपार लाभ लेकर आएगा इसलिए ज्यादा चिंता न करें। 

इस अवधि में आप घर की सजावट करने के साथ-साथ अपनी जिंदगी को आरामदायक बनाने के लिए पैसे खर्च करते हुए नज़र आ सकते हैं। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर के दौरान आप घर की मरम्मत या रिनोवेशन शुरू करवा सकते हैं। साथ ही, यह अपने घर को सुख-सुविधाओं से पूर्ण बनाने में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है, तो उस पर भी आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इन जातकों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में प्यार और आकर्षण में वृद्धि होगी। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की कुंडली में शुक्र देव आपके सातवें भाव और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर के दौरान आपको निजी जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ,  आप अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते हुए दिखाई दे सकते हैं जिससे आपके प्रेम संबंध जीवनसाथी के साथ मजबूत होंगे। 

आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है। साथ ही, अगर आपने शेयर बाजार में निवेश किया है, तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। शुक्र गोचर की अवधि में आपको परिवार में शादी में शामिल होने का मौका मिल सकता है या ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपका परिवार ख़ुश और संतुष्ट दिखाई देगा। आपके व्यापार का विस्तार हो सकता है और नौकरी करने वाले जातकों को उनके बेहतरीन काम के लिए सराहना और पहचान मिलने की  संभावना है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: सरल एवं अचूक उपाय 

  • शुक्रवार के दिन व्रत करें और सफेद चीज़ों जैसे चावल, चीनी आदि का दान करें। 
  • शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी या देवी दुर्गा की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें। 
  • प्रत्येक सुबह महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें। 
  • सफेद और गुलाबी रंग के वस्त्र ज्यादा से ज्यादा धारण करें। साथ ही, व्यक्तिगत साफ-सफ़ाई का ध्यान रखें। 
  • प्रतिदिन “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” का जाप करें। 

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव 

क्रिएटिव आर्ट्स एवं फैशन बिज़नेस

  • शुक्र गोचर के दौरान फैशन इंडस्ट्री और फैशन से जुड़े क्षेत्रों में तेजी देखने को मिल सकती है। 
  • मिथुन राशि में शुक्र की स्थिति ब्यूटी से संबंधित प्रोफेशन जैसे कॉस्मेटोलॉजिस्ट और प्लास्टिक सर्जन आदि के लिए भी सहयोगी साबित होगी। 
  • ब्यूटी ट्रीटमेंट से जुड़ी तकनीक, इक्विपमेंट और मशीनों में भी प्रगति देखने को मिलेगी। ऐसे में, ब्यूटी सेक्टर में भी वृद्धि नज़र आ सकती है। 

मीडिया और कम्युनिकेशन 

  • जिन जातकों का संबंध मीडिया और कम्युनिकेशन से है, वह अपने करियर में तरक्की हासिल करेंगे।
  • शुक्र का मिथुन राशि में गोचर की अवधि में मीडिया का प्रभाव बढ़ेगा क्योंकि दुनिया भर में नए और महत्वपूर्ण मामले सामने आएंगे। 
  • काउंसलिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

विश्व में मीडिया का बढ़ता प्रभाव 

  • शुक्र का मिथुन राशि में गोचर कम्युनिकेशन से जुड़े रिश्तों जैसे ऑनलाइन डेटिंग और सोशल नेटवर्किंग आदि में बढ़ोतरी होगी।
  • इस अवधि में रिश्तों को गहरा बनाने के बजाय लोगों के भीतर जिज्ञासा, फ्लर्टिंग और कैज़ुअल रिश्तों की प्रवृत्ति देखने को मिल सकती है।
  • शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट, पॉडकास्ट और मीडिया कम्युनिकेशन की भी लोकप्रियता बढ़ेगी। 
  • यूथ कल्चर, इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स जैसे क्षेत्रों पर दुनिया की निगाहें टिकी रहेंगी। 

ग्लोबल इकॉनमी और बिज़नेस 

  • कम्युनिकेशन, मीडिया, एडवरटाइजिंग, पीआर और पब्लिशिंग से जुड़े क्षेत्र प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 
  • शुक्र गोचर के दौरान टेलीकॉम, इंटरनेट आधारित बिज़नेस और डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर तेजी से आगे बढ़ते हुए नज़र आएंगे। 
  • शेयर बाजार में तुरंत और जल्दबाज़ी में लिए गए फैसलों की वजह से ट्रेडिंग से संबंधित गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 
  • स्टार्टअप्स, विशेष रूप से तकनीक और एआई कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्र तरक्की प्राप्त करेंगे। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी

  • शुक्र का मिथुन राशि में गोचर की अवधि में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है जो कि मिथुन राशि के द्विस्वभाव के कारण होगा। 
  • इस समय मीडिया, टेलीकॉम, आईटी और ई-कॉमर्स सेक्टर का प्रदर्शन काफ़ी अच्छा रहने की संभावना है। 
  • शुक्र गोचर के दौरान लॉन्ग-टर्म निवेश की तुलना में शॉर्ट-टर्म निवेश ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 
  • सट्टेबाजी और ट्रेडिंग में तेज़ी देखने को मिलेगी। 
  • मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में एडवरटाइजिंग एजेंसियां, ओटीटी प्लेटफॉर्म और पब्लिशिंग हाउस अच्छी प्रगति प्राप्त करेंगे। 
  • टेलीकॉम सेक्टर: टेलीकॉम सेक्टर की बात करें, तो इंटरनेट प्रोवाइडर्स और कम्युनिकेशन कंपनियों को फायदा मिलेगा। 
  • आईटी और तकनीक: कम्युनिकेशन टूल्स, एआई और सोशल मीडिया से जुड़ी कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। 
  • ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म: ऑनलाइन से जुड़े क्षेत्रों में तेज़ी आएगी जिससे शेयर बाजार में उछाल आ सकता है। 
  • एजुकेशन टेक: शुक्र गोचर के दौरान ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म की मांग बढ़ने की प्रबल संभावना है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या मिथुन राशि शुक्र ग्रह के लिए मित्र राशि है/

हाँ, मिथुन राशि में शुक्र की स्थिति अनुकूल मानी जाती है। 

2. कौन सा ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है?

ज्योतिष में मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह को माना गया है। 

3. शुक्र और बुध की युति से कौन सा योग बनता है?

बुध और शुक्र के एक साथ बैठे होने पर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: जानें शेयर बाजार पर प्रभाव!

प्रेम के ग्रह शुक्र की राशि में सूर्य का गोचर, राशियों के लिए रहेगा शुभ या अशुभ? जानें!

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई “सूर्य का वृषभ राशि में गोचर” का यह ख़ास ब्लॉग अपने पाठकों के लिए लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको इस गोचर से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि सूर्य देव को नवग्रहों के जनक कहा जाता है जो 15 मई 2026 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसका असर देश-दुनिया और राशियों पर पड़ सकता है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको अवगत करवाएंगे कि सूर्य गोचर सभी राशियों और शेयर बाजार को कैसे प्रभावित करेगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह के कुंडली में मज़बूत होने पर जातक को जीवन में संतुष्टि, उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक रूप से मजबूती का आशीर्वाद मिलेगा है। यह व्यक्ति को जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं। साथ ही, यह आपको सफलता भी प्रदान करते हैं। बलवान सूर्य आपकी निर्णय लेने की क्षमता को मज़बूत बनाते हैं जिससे आप जीवन में प्रगति प्राप्त करते हैं। 

जिन जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति बलवान होती है, वह प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में अपनी चमक बिखेरते हुए नज़र आते हैं। ऐसे में, यह अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होते हैं। सूर्य कृपा से जातक अध्यात्म और मैडिटेशन जैसे क्षेत्रों में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होता है। वहीं, दूसरी तरफ, अगर सूर्य ग्रह कुंडली में अशुभ या पापी ग्रह जैसे राहु/केतु और मंगल के साथ बैठे होते हैं, तो व्यक्ति को जीवन में अनेक तरह की समस्याओं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: समय 

सूर्य को नवग्रहों में जनक का पद प्राप्त है जो अब 15 मई 2026 की सुबह 06 बजे वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जिन्हें सूर्य देव के शत्रु माना जाता है। ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि शुक्र की राशि में बैठकर सूर्य ग्रह सभी राशियों और संसार को किस तरह के परिणाम प्रदान करेंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

वृषभ राशि में सूर्य का प्रभाव 

वृषभ राशि को पृथ्वी तत्व की राशि माना जाता है और इसके अधिपति देव शुक्र ग्रह हैं। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र जल तत्व के स्त्री ग्रह हैं  जबकि सूर्य पुरुष स्वभाव और अग्नि तत्व के ग्रह हैं। साथ ही, इन दोनों ग्रहों को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है इसलिए वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव की वृषभ राशि में उपस्थिति को ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है, विशेष रूप से उस समय जब इन पर किसी अशुभ ग्रह का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा होता है।  

जिन जातकों का जन्म वृषभ राशि में सूर्य की स्थिति के तहत हुआ होता है, उन्हें अपने जीवन में कई तरह की समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बात करें स्वास्थ्य की, तो इन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होती है और इनका शरीर दुर्बल रह सकता है। ऐसे जातकों को चेहरे या आँखों से जुड़े रोग भी परेशान कर सकते हैं। 

इन जातकों को पानी से भी सावधान रहना होता है क्योंकि यह आपके लिए खतरा बन सकता है। इसके अलावा, सूर्य देव की यह स्थिति आपको वैवाहिक जीवन में असंतुष्टि देने का काम कर सकती है इसलिए यह स्थिति विवाह के लिए भी शुभ नहीं मानी जाती है। हालांकि, जिन लोगों का जन्म वृषभ राशि में सूर्य के तहत हुआ होता है, वह आकर्षक और विनम्र स्वभाव के होते हैं। यह जातक बुद्धिमान, समझदार और कला के क्षेत्र जैसे डांस, संगीत और गायन में माहिर होते हैं। अक्सर यह वाद्य यंत्र बजाने में भी निपुण होते हैं। ऐसे जातक सामान्य रूप से विलासितापूर्ण जीवन जीते हैं और बहुत अमीर होते हैं। साथ ही, यह अपने जीवन में धन कमाने में सफल रहते हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है और ऐसे में, आपकी आय में वृद्धि और करियर में बेहतर स्थिति देखने को मिलेगी। साथ ही, परिवार में भी सिद्धांतों का पालन किया जाएगा। 

करियर की बात करें, तो सूर्य का यह गोचर आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा और इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। साथ ही, आपको वेतन में वृद्धि के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं, दूसरी तरफ, व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छा-ख़ासा लाभ मिल सकता है क्योंकि इस समय आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य देव का गोचर आपके पहले/लग्न भाव में होगा जो आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी हैं। सामान्य रूप से, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए व्यक्तिगत प्रगति और सफलता के लिए अधिक अवसर तो नहीं लेकर आएगा, लेकिन आपका झुकाव रियल एस्टेट और निवेश से जुड़े कार्यों में बढ़ सकता है।

इसके अलावा, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपको वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, इस दौरान आपके करियर की रफ़्तार सुस्त रह सकती है और ऐसे में, आप मनमुताबिक तरक्की पाने में सक्षम नहीं होंगे। आर्थिक जीवन में भी धन की बचत करने की संभावना कम रह सकती है और आपकी आय औसत रहने की आशंका है। आर्थिक लाभ भी सीमित रहने की आशंका है। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में सूर्य महाराज आपके दूसरे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि दूसरे भाव में सूर्य की यह स्थिति बहुत शुभ माने जाने वाले धन योग को निर्मित करेगी। इसके परिणामस्वरूप, आपको लाभ मिलने के साथ-साथ संतुष्टि की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में सूर्य का वृषभ राशि में गोचर आपको वरिष्ठों से मान-सम्मान, सराहना और उनका विश्वास दिलाने का काम करेगा। 

अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपको अच्छा-खासा लाभ देने के साथ-साथ संतुष्टि दे सकता है। इसके अलावा, इस समय आपका रिश्ता जीवनसाथी के साथ मज़बूत होगा और आपको हर कदम पर उनका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी जिसके चलते आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की कुंडली में सूर्य देव को आपके लग्न भाव पर आधिपत्य प्राप्त है। वर्तमान समय में अब यह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर आपको इस समय कुछ अच्छे और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने के मौके देगा। साथ ही, आपको अपने आसपास मौजूद लोगों से कोई समझदारी भरी सलाह मिल सकती है। 

सूर्य गोचर के दौरान अगर आप करियर में कड़ी मेहनत करेंगे, तो आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, आप आर्थिक सुरक्षा पाने के साथ-साथ धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। इस अवधि में आप निश्चित रूप से करियर में तरक्की प्राप्त करेंगे और आप अपने नैतिक मूल्यों को बनाए रखने में सफल रहेंगे। जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा नकारात्मक 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके तीसरे भाव के स्वामी हैं जो आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य देव की यह स्थिति व्यक्तिगत विकास के मार्ग में समस्याएं पैदा कर सकती हैं, विशेष रूप से शुरूआती कदम उठाने को लेकर क्योंकि इस वजह से आपको संपत्ति से जुड़ा नुकसान हो सकता है। 

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आप मौजूदा नौकरी से असंतुष्ट और निराश महसूस कर सकते हैं। ऐसे में, आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। वहीं, आर्थिक जीवन में सही योजनाओं की कमी की वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही, लापरवाही की वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। सूर्य गोचर की अवधि में रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं जिससे आप दोनों के बीच से खुशियां नदारद रह सकती हैं। बात करें स्वास्थ्य की, तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होने के कारण आपको गले से जुड़े रोग घेर सकते हैं इसलिए अपना ध्यान रखें। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब गोचर करके आपके छठे भाव में जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर की अवधि में आपकी प्रगति की रफ़्तार धीमी रह सकती है। साथ ही, आपके कर्ज़ लेने की नौबत भी आ सकती है। 

करियर के मामले में आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट रह सकते हैं। इस दौरान आपके लिए नौकरी बदलना भी ज्यादा लाभदायक साबित नहीं होने की आशंका है। वहीं, जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें बिज़नेस में प्रतिद्वंद्वियों की तरफ से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन में आप थोड़ी बहुत बचत करने में सक्षम होंगे लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं और मुनाफा अपेक्षाकृत कम रह सकता है।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • प्रतिदिन हृदय आदित्य स्तोत्र का पाठ करें। 
  • गरीबों एवं जरूरतमंदों को लाल रंग के कपड़े दान करें। 
  • रविवार के दिन मंदिर में अनार का दान करें। 
  • तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें एक चुटकी सिंदूर मिलाएं और सूर्य देव को अर्घ्य दें। 
  • सूर्य यंत्र की पूजा करें।   
  • प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: वैश्विक स्तर पर प्रभाव 

विश्व अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाना 

  • वृषभ राशि को पृथ्वी तत्व की राशि माना जाता है जिसका संबंध धन-समृद्धि, रिसोर्सेज और सुरक्षा से होता है। 
  • सूर्य का वृषभ राशि में गोचर के दौरान दुनिया भर की सरकारें आर्थिक स्थिरता, महंगाई नियंत्रण और लंबी अवधि की योजना बनाने पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। 
  • इस अवधि में आर्थिक नीतियां और स्थिर विकास की नीतियां प्रमुख रह सकती है।  

वित्त और बैंकिंग सेक्टर की प्रगति 

  • सूर्य गोचर के दौरान बैंकिंग, निवेश और बचत से जुड़े क्षेत्रों में धीरे-धीरे मज़बूती देखने को मिल सकती है। 
  • इस अवधि में लोगों का झुकाव सुरक्षित निवेश जैसे कि सोना, रियल एस्टेट, फिक्स्ड एसेट्स आदि की तरफ बढ़ सकता है। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कृषि और खाद्य उद्योग में तेज़ी 

  • वृषभ राशि का संबंध भूमि और कृषि से होता है। ऐसे में, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर के दौरान  खेती, खाद्य उत्पादन और सस्टेनेबिलिटी पर विश्व स्तर पर अधिक ध्यान दिया जा सकता है। 
  • कृषि से जुड़े उद्योगों और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए यह समय अनुकूल रहने की संभावना है।

मुद्रा और संपत्ति 

  • सूर्य गोचर की अवधि में विभिन्न देशों का ध्यान मुद्रा को स्थिर करने और राष्ट्रीय कोष को मज़बूत करने पर केंद्रित होगा। 
  • सोना और अन्य ठोस संपत्तियों की मांग विश्व में बढ़ सकती है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

  • वृषभ राशि पृथ्वी तत्व की राशि है इसलिए शेयर बाजार की रफ़्तार सुस्त रह सकती है, लेकिन वह स्थिरता के साथ आगे बढ़ेगा। 
  • सूर्य ग्रह के गोचर के प्रभाव से बाजार में उतार-चढ़ाव कम रह सकता है।
  • संसार का ध्यान फाइनेंशियल संस्थाओं, बैंकिंग और एनबीसी पर केंद्रित हो सकता है।     
  • स्थिरता की वजह से बाजार में लगातार और धीमी बढ़त बनी रह सकती है। 
  • भूमि से जुड़े सेक्टर, कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग आदि का प्रदर्शन शानदार रहेगा। 
  • इस अवधि में निवेशकों का झुकाव लॉन्ग-टर्म और सोना-चांदी आदि खरीदने में हो सकता है।  
  • वृषभ राशि धन-समृद्धि और कीमती सामान को भी दर्शाती है। ऐसे में, सोना, चांदी और अन्य धातु की कीमतें स्थिर रह सकती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. किस राशि में सूर्य उच्च अवस्था में होते हैं?

सूर्य की उच्च राशि मेष को माना जाता है। 

2. सूर्य देव किस राशि के स्वामी हैं?

राशि चक्र में सूर्य ग्रह को सिंह राशि पर आधिपत्य प्राप्त है। 

3. सूर्य ग्रह की नीच राशि कौन सी है?

तुला राशि में सूर्य नीच अवस्था में होते हैं।

अधिक मास में 8 बड़े मंगल का महायोग

अधिक मास में बना अद्भुत संयोग: ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, जानें पूरा महत्व और कैलेंडर

हिंदू पंचांग में मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है, जो भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार और भगवान श्री राम के परम भक्त हैं। ऐसी मान्यता है कि हनिमान जी अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं और सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें सुख, शक्ति और साहस का आशीर्वाद देते हैं। यही वजह है कि हर मंगलवार का दिन भक्तों के लिए विशेष होता है, लेकिन ज्येष्ठ माह के मंगलवार का महत्व सबसे अलग और अत्यंत फलदायी माना जाता है।

ज्येष्ट महीने में आने वाले इन पावन मंगलवारों को बड़ा मंगल कहा जाता है, जब भक्त व्रत, पूजन और भंडारे के माध्यम से हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। आमतौर पर इस माह में 4 या 5 बड़े मंगल ही पड़ते हैं, लेकिन वर्ष 2026 में अधिक मास के कारण एक दुर्लभ और बेहद शुभ संयोग बन रहा है, इस बार पूरे 8 बड़े मंगल पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्येष्ठ माह के 60 दिनों तक विस्तारित होने से यह आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का विशेष काल बन गया है, जो हर भक्त के लिए सौभाग्य और मनोकामनाओं की पूर्ति का सुनहरा अवसर लेकर आया है।

कब से कब तक रहेगा ज्येष्ठ माह 2026?

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में ज्येष्ठ माह की शुरुआत 02 मई से होगी और यह 29 जून तक चलेगा। इस बार अधिक मास के कारण ज्येष्ठ का यह पावन महीना सामान्य से कहीं अधिक लंबा, लगभग 60 दिनों का रहेगा, जो इसे और भी विशेष और फलदायी बना देता है। इस विस्तारित अवधि के चलते मई और जून के महीनों में कुल 8 मंगलवार पड़ेंगे, जिन्हें “बड़ा मंगल” के रूप में मनाया जाएगा। 

यह एक अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग है, जो भक्तों के लिए भक्ति और साधना का अनोखा अवसर लेकर आया है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने, व्रत रखने और उनका स्मरण करने से जीवन की सभी प्रकार की बाधाएं, रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही, पवनपुत्र हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्येष्ठ माह 2026 में बड़े मंगल का कैलेंडर

बड़ा मंगलतिथिदिन
पहला बड़ा मंगल05 मई, 2026मंगलवार
दूसरा बड़ा मंगल12 मई, 2026मंगलवार
तीसरा बड़ा मंगल19 मई, 2026मंगलवार
चौथा बड़ा मंगल26 मई, 2026मंगलवार
पांचवा बड़ा मंगल02 जून, 2026मंगलवार
छठा बड़ा मंगल09 जून, 2026मंगलवार
सातवां बड़ा मंगल16 जून, 2026मंगलवार
आठवां बड़ा मंगल23 जून, 2026मंगलवार

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बड़े मंगल का महत्व

ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार, जिन्हें बड़ा मंगल कहा जाता है, भगवान हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने का अत्यंत पवित्र और शुभ अवसर माने जाते हैं। यह दिन संकटमोचन हनुमान को समर्पित होता है, जो अपने भक्तों के सबी दुख-दर्द हरने वाले और उनकी संकट से रक्षा करने वाले देवता हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा, व्रत और हनुमान जी का स्मरण करने से जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। 

बड़ा मंगल केवल पूजा का दिन नहीं, बल्कि सेवा और दान का भी विशेष महत्व रखता है। इस दिन जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जाते हैं, जहां जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही, हनुमान जी की कृपा से साहस, बल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जिससे व्यक्ति हर कठिन परिस्थिति का सामना करने में सक्षम बनता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से शनि दोष, मंगल दोष और अन्य ग्रह बाधाओं से भी राहत मिलती है। जो लोग मानसिक तनाव, भय या नकारात्मक ऊर्जा से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी होता है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड का पाठ और “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जप करने से विशेष फल प्राप्त होता है। 

इस प्रकार, बड़ा मंगल केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम है, जो जीवन में शांति, शक्ति और सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल में करें ये सरल उपाय, बनने लगेंगे हर काम

ज्येष्ठ मााह के बड़े मंगल का दिन भगवान हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं। अगर आप अफने जीवन की परेशानियों से राहतन पाना चाहते हैं, तो ये सरल असरदार उपाय जरूर अपनाएं।

हनुमान जी को चोला चढ़ाएं

बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं। इससे सभी बाधाएं दूर होती हैं और विशेष कृपा प्राप्त होती है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

हनुमान चालीसा का पाठ करें

इस दिन कम से कम 7 या 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे मन शांत होता है और हर प्रकार के संकट दूर होने लगते हैं।

“ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जप करें

108 बार इस मंत्र का जप करने से भय, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं खत्म होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।

मीठा भोग अर्पित करें

हनुमान जी को बूंदी, लड्डू या गुड़-चना का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

जरूरतमंदों को दान करें

इस दिन गरीबों को भोजन, पानी, फल या कपड़े दान करें। भंडारा करवाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली आती है।

बंदरों को भोजन कराएं

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बंदरों को केले, गुड़ या चना खिलाएं। यह उपाय विशेष फलदायी माना जाता है।

शाम को दीपक जलाएं

घर के मंदिर या हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाकर सच्चे मन से प्रार्थना करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. 8 बड़े मंगल का महायोग क्या है?

2026 में अधिक मास के कारण ज्येष्ठ माह लगभग 60 दिनों का हो गया है, जिसके चलते इस बार 8 मंगलवार पड़ रहे हैं। इन्हें “बड़े मंगल” कहा जाता है, जो भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं।

2. बड़े मंगल क्यों मनाया जाता है?

ज्येष्ठ माह के मंगलवार को “बड़ा मंगल” इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन भगवान हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दिन व्रत, पूजा और दान करने से संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

3. अधिक मास का बड़े मंगल से क्या संबंध है?

अधिक मास के कारण ज्येष्ठ माह की अवधि बढ़ जाती है, जिससे मंगलवारों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसी कारण 2026 में सामान्य 4-5 की बजाय 8 बड़े मंगल बन रहे हैं।

साप्ताहिक राशिफल: 04 से 10 मई, 2026

मई के इस सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन-दौलत की नहीं होगी कमी!

साप्ताहिक राशिफल 04 से 10 मई 2026: जैसे-जैसे हम साल 2026 में आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे आने वाला हर नया अपने साथ एक नई आशा लेकर आता है। इसी क्रम में, अब हम जल्द ही मई 2026 के पहले सप्ताह में प्रवेश करने जा रहे हैं और यह साल का पांचवां महीन होता है। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको मई के पहले सप्ताह अर्थात “04 मई से 10 मई 2026” से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। अगर आपके मन में भी आने वाले सप्ताह को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं जैसे कि यह हफ्ता आपके जीवन के लिए कैसा रहेगा। साथ ही, करियर, प्रेम, व्यापार और स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में आपको किस तरह के परिणाम मिलेंगे? तो इस तरह के सभी सवालों के जवाब आपको साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इस ब्लॉग में आपको (04 मई से 10 मई, 2026) के बीच पड़ने वाले व्रत-त्योहारों और ग्रहण-गोचरों की सही तिथियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस सप्ताहकिन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आएगा, इससे भी आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले नज़र डालते हैं। 

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

सबसे पहले हम बात करेंगे मई 2026 के इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस हफ्ते का आगमन अनुराधा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि अर्थात 04 मई 2026 को होगा जबकि इसका समापन धनिष्ठा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि यानी कि 10 मई को हो जाएगा। प्रत्येक माह का हर सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दौरान अनेक पर्वों और व्रतों को मनाया जाएगा। साथ ही, इस दौरान ग्रहों की चाल और दशा में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। तो चलिए अब हम आपको अवगत करवाते हैं मई के इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत एव पर्वों से। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में कब-कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? 

 हिंदू धर्म में व्रतों और त्योहारों को विशेष स्थान दिया गया है जो हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गए हैं। लेकिन, वर्तमान समय में इंसान अपनी व्यस्त ज़िन्दगी में इतना व्यस्त हो गया है कि उनके लिए महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की तिथियों को याद रखना मुश्किल हो जाता है।    हैं। आपको भविष्य में ऐसे किसी भी तरह के हालातों का सामना न करना पड़ें इसलिए अब हम आपको मई 2026 के पहले सप्ताह अर्थात 04 मई से 10 मई, 2026 के बीच पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियों की सूची प्रदान करने जा रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं:

तिथि पर्व 
5 मई 2026, मंगलवार                                                                                                                                  संकष्टी चतुर्थी

संकष्टी चतुर्थी ( 05 मई 2026, मंगलवार): संकष्टी चतुर्थी सनातन धर्म में हर महीने आने वाले व्रत और त्योहारों में से एक है और इस व्रत को भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। एक साल में आने वाली सभी चतुर्थी तिथियों को संकष्टी चतुर्थी के बराबर माना जाता है। आपको बता दें कि हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,जो भक्त संकष्टी चतुर्थी का व्रत करता है, उसे भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और उसके जीवन से बप्पा सभी कष्टों को हर लेते हैं, इसलिए संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान से की जाती है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, दशा और स्थिति में होने वाले बदलाव को महत्वपूर्ण माना जाता है जिसका प्रभाव मनुष्य जीवन को प्रभावित करता है। इसी क्रम में, ज्योतिष की दुनिया में कोई भविष्यवाणी करते समय या राशिफल तैयार करते समय ग्रहों की चाल, स्थिति और दशा की गणना सबसे पहले की जाती है। अगर हम बात करें इस सप्ताह की, तो मई 2026 का यह सप्ताह यानी कि 04 मई से 10 मई 2026 के बीच में कोई भी ग्रह अपनी चाल और दशा में बदलाव नहीं करेगा। जब बात आती है ग्रहण की, तो इस सप्ताह में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा। 

इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की सूची

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में हम आपको व्रत एवं पर्वों की तिथियों के बाद हम आपको यहां मई 2026 के पहले इस सप्ताह में पड़ रहे बैंक अवकाश 2026 की जानकारी देंगे जिससे आप बैंक से पड़ने वाले जरूरी कामों को समय रहते कर सकें। बता दें कि इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ रहा है इसलिए सभी बैंक हफ्ते के सातों दिन खुले रहेंगे। 

आइए अब आपको रूबरू करवाते हैं मई 2026 में कब-कब उपलब्ध हैं शुभ मुहूर्त। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई, 2026) के शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में हमेशा से यह परंपरा रही है कि प्रत्येक शुभ एवं मांगलिक कार्यों को शुभ मुहूर्त में किया जाता है। सरल शब्दों में कहें, तो ज्योतिष के अनुसार, इस समय जब सभी ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति शुभ होती है और आप देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। अगर हम किसी शुभ मुहूर्त में शुभ कार्य का आरंभ करते हैं, तो आपका कार्य सफल होने के साथ-साथ उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना होती है। ऐसे में, हम आपको नीचे मई 2026 के पहले सप्ताह यानी कि 04 मई से 10 मई, 2026 के बीच में उपलब्ध शुभ तिथियां प्रदान कर रहे हैं। 

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई 2026) के विवाह मुहूर्त

विवाह जैसे शुभ कार्य को सदैव सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त में करने की सलाह दी जाती है जिससे नवविवाहित दंपति को देवी-देवताओं के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों का भी आशीर्वाद मिल सके। ऐसे में, हम आपको मई 2026 के पहले सप्ताह में उपलध विवाह शुभ मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

दिनांक एवं दिननक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
01 मई 2026, शुक्रवारहस्तअष्टमीशाम 7 बजकर 55 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक
02 मई 2026, शनिवारहस्तनवमीसुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक
03 मई 2026, रविवारस्वातीदशमीशाम 06 बजकर 57 मिनट से 04 मई की सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई 2026) के नामकरण मुहूर्त

सनातन धर्म के सोलह संस्कार में से एक है नामकरण संस्कार, जिसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस संस्कार के अंतर्गत नवजात शिशु का नाम रखा जाता है और उसे अपने ज़िन्दगी भर की पहचान दी जाती है। यदि आप भी इस सप्ताह नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो नीचे हम आपको नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
04 मई 2026, सोमवार05:38:21 से 09:58:33
07 मई 2026, गुरुवार18:46:50 से 29:36:01
08 मई 2026, शुक्रवार05:35:17 से 29:35:17

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई 2026) के मुंडन मुहूर्त 

अगर आप माता-पिता हैं और अपने शिशु के मुंडन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, तो बता दें कि मई 2026 के इस मई के  सप्ताह में मुंडन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:

दिनांकमुहूर्त का समय 
01 मई 2026, शुक्रवार05:40:51 से 22:55:30
04 मई 2026, सोमवार 09:58:33 से 29:27:40

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त 

यदि आप अपने शिशु का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न करना चाहते हैं, लेकिन आपको कोई शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है, तो साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको इस सप्ताह (04 से 10 मई 2026) के अन्नप्राशन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तिथियां देने जा रहे हैं।  

दिनांकमुहूर्त का समय 
5 मई 2026, मंगलवार07:39 PM से 05:37 AM (6 मई)
6 मई 2026, बुधवार05:37 AM से 03:54 PM
7 मई 2026, गुरुवार06:46 PM से 05:35 AM (8 मई)
8 मई 2026, शुक्रवार05:35 AM से 12:21 PM

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त 

प्रत्येक माता-पिता के लिए वह दिन बहुत ख़ास होता है जब उनकी संतान अपनी शिक्षा आरंभ करता है और अगर इसे शुभ मुहूर्त में किया जाए, तो देवी-देवताओं की कृपा पाने प्राप्त होती है। ऐसे में, हम आपको 04 मई से 10 मई 2026 के बीच उपलब्ध विद्यारंभ मुहूर्त की तिथियां दे रहे हैं। 

तिथि दिन मुहूर्त
4 मई 2026सोमवारसुबह 06:16 से 09:02, दोपहर 10:36 से शाम 04:10
6 मई 2026बुधवारसुबह 06:14 से 09:00, दोपहर 10:34 से शाम 04:08
8 मई 2026शुक्रवारसुबह 06:12 से 08:58, दोपहर 10:32 से शाम 04:06

आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते है इस सप्ताह में जन्मे मशहूर हस्तियों के बारे में। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

04 मई 2026: डैन क्रिश्चियन, अनंग देसाई, जसविंदर भल्ला 

05 मई 2026: प्रिंस बलवंत राय सिंह, एमडी निधिश, मेहुल चोकसी

06 मई 2026: ड्राइज मेरटेंस, नीना कोठारी, तानिया  

07 मई 2026:  अथर्व मुरली, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलेन

08 मई 2026: श्रीजेश रविंद्रन, पैट कमिन्स, एंड्रिया बरज़ागली 

09 मई 2026: विजय देवरकोंडा, साई पल्लवी, रमा विज 

10 मई 2026: रुश्मा नेहरा, संजय यादव, अक्षदीप नाथ

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 04 मई से 10 मई, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

राहु के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह यूँ तो आप खुद को काफी हद तक, सेहतमंद….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

इस समय में आप अपने प्रियतम के साथ, प्रेम पूर्वक समय बिता….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

केतु के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको अपने….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

रोमांस के नज़रिए से आपकी ज़िन्दगी कोई नया मोड़ ले….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

राहु के नौवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको ख़ास तौर से हिदायत….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवन में प्रेम और रोमांस, सही रफ़्तार पकड़ता….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

राहु के आठवें भाव में होने के कारण, शारीरिक और मानसिक लाभ के…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

प्रेमी जातकों के लिए ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

शनि के आठवें भाव में होने के कारण, घर परिवार और निजी जीवन में….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

यदि आप अभी तक सिंगल थे, और किसी ख़ास का इंतज़ार कर……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

 बृहस्पति के दसवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको अपने….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

इस सप्ताह खुद को सावधान रखें, क्योंकि संभव है कि कोई आपका….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

राहु के पांचवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आप अत्यधिक…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

ये हफ्ता प्रेम में पड़े जातकों के लिए, अच्छा रहेगा। क्योंकि….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

राहु के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके स्वभाव में…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी और उसके घरवालों के साथ मर्यादित…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

शनि के चौथे भाव में होने के कारण, स्वास्थ्य के लिहाज़ से इस…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस समय अपने संगी के साथ आप जितने ईमानदार रहेंगे, उतना आपके…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

केतु के आठवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके जीवन के कई….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह ऐसी कई संभावना बनेंगी, जब आपको रोमांस के ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

राहु के पहले भाव में होने के कारण, कार्य स्थल पर काम का दबाव…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप अपने प्रिय को बहुत याद करेंगे, परंतु वो काम की….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

जिस तरह किसी भी सब्जी में तड़का, उस बे स्वाद खाने को लज़ीज़…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्रेम संबंधों में आपको भरपूर सफलता मिलेगी। जिसके कारण….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मई 2026 में बुध ग्रह का गोचर कब है?

बुध ग्रह 19 मई 2026 को वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 

2. मीन राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र में मीन राशि के स्वामी गुरु देव हैं। 

3. क्या इस सप्ताह कोई बैंक अवकाश है?

मई 2026 के इस सप्ताह (04 से 10 मई, 2026) में कोई भी बैंक अवकाश नहीं है।      

टैरो साप्ताहिक राशिफल: 03 मई से 09 मई, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (03 मई से 09 मई 2026): इस सप्ताह इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में  मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 03 मई से 09 मई तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन:  ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: सेवेन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

मेष राशि के जातकों के लिए ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का आना एक सुखद और प्रेम से पूर्ण रिश्ते का प्रतिनिधित्व करता है। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे से खुलकर बात करेंगे और आप दोनों के बीच आपसी समझ भी बेहतरीन होगी। ऐसे में, आप दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते होंगे। हालांकि, आप दोनों के रिश्ते में स्त्री और पुरुष ऊर्जा का संतुलन महत्वपूर्ण होगा। हो सकता है कि आप पारंपरिक सोच को अपनाएं या पूरी तरह उससे अलग हों। साथ ही, आप दोनों एक-दूसरे की खूबियों और अलग पहचान का सम्मान करते हैं। साथ ही, आप रिश्ते में एक-दूसरे को स्पेस भी देते होंगे। 

आर्थिक जीवन में आपको सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि मेष राशि के जातक मुश्किल दौर से निकलकर अब स्थिरता और शांति की तरफ आगे बढ़ेंगे। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आपके करियर से समस्याएं और अनिश्चितता धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। ऐसे में, इस सप्ताह आपको स्थिरता और प्रगति देखने को मिलेगी। यह समय अपनी आर्थिक स्थिति की नींव को मजबूत बनाने और धीरे-धीरे आगे बढ़ने का है। अगर आप किसी नए क्षेत्र में करियर या फिर नई जॉब के बारे में सोच रहे हैं, तो यह कार्ड संकेत कर रहा है कि आपका आने वाला कल सुरक्षित और उज्जवल होगा। 

करियर के क्षेत्र में सेवेन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इन जातकों के पास एक से अधिक नौकरी के होंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी होगा कि आप जल्दबाज़ी में निर्णय न लेकर एक बार अपने लक्ष्यों के बारे में पुनः सोच-विचार करें। इस सप्ताह आप किसी भी सुनहरे मौके या जल्दी सफलता के लालच में आने से बचें। इस समय आपको रुककर अपने लक्ष्यों और इच्छाओं को जानना होगा और ऐसे में, आपको खुद को मिलने वाले नए अवसरों या मौकों से तुरंत प्रभावित होने से बचना होगा। साथ ही, अलग-अलग विकल्पों की अच्छे से जांच-पड़ताल करें और देखें कि कौन सा विकल्प आपके और आपके भविष्य के लिए उचित है। अगर आप करियर बदलने का मन बना रहे हैं, तो आप उन लोगों से बात करें जिन्हें उस क्षेत्र में अनुभव और ज्ञान हों। 

स्वास्थ्य के मामले में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि आपकी सेहत संतुलित रहेगी। सरल शब्दों में कहें, तो सही देखभाल, दूसरों का साथ या डॉक्टर की सलाह लेने से आपकी सेहत में सुधार आएगा। इन जातकों को समय पर सही सहायता के साथ-साथ सही इलाज मिलेगा जिससे आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। 

शुभ रंग: लाल 

वृषभ राशि

प्रेम जीवन:  द हाई प्रीस्टेस

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन

करियर: द चेरियट

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स 

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो द हाई प्रीस्टेस का आना एक गहरे और आध्यात्मिक संबंध की तरफ संकेत कर रहा है। आप और आपका जीवनसाथी या तो बिल्कुल एक जैसे होंगे या फिर आप दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होंगे। हालांकि, अगर आप एक-दूसरे से अलग भी होते हैं, तो आप एक-दूसरे को अच्छी तरह पूरा करेंगे। आपके लिए अपने पार्टनर को समझना आसान होगा। बता दें कि द हाई प्रीस्टेस रहस्यों का भी प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन फिर भी आप दोनों एक-दूसरे से कुछ भी छुपा नहीं पाएंगे। इस बात की प्रबल संभावना है कि आप दोनों अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद करेंगे। 

आर्थिक जीवन में द मैजिशियन का आना बताता है कि यह जातक अपनी क्षमताओं और अनुभवों का इस्तेमाल अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में करेंगे। इन जातकों के पास सही आर्थिक फैसले लेने के लिए स्किल्स और ज्ञान पहले से मौजूद होगा। यह कार्ड आपको अपने हुनर का सही उपयोग करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। यदि आप सोच रहे हैं कि अपनी मौजूदा नौकरी में बदलाव करें या जारी रखें, तो यह कार्ड कहता है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी मौजूदा नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। 

द चेरियट कहता है कि अगर आप करियर में मार्गदर्शन लेना चाहते हैं, तो आपको स्वयं को मिलने वाले अवसरों पर नज़र रखनी होगी। साथ ही, आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। चेरियट का आना करियर में कड़ी मेहनत के बल पर मिलने वाली सफलता और समृद्धि की तरफ इशारा करता है। जब आप करियर में आगे बढ़ेंगे, तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, आपको अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहना होगा क्योंकि तब ही आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना मानसिक स्पष्टता, आत्म-नियंत्रण और समझदारी से फैसले लेने के लिए कह रहा है। यह कार्ड आपको कड़ी मेहनत के बल पर लाभ प्राप्त करने के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा हासिल करने में सक्षम होते हैं। इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन की शुरुआत में समस्याओं और निराशा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन फिर भी आप अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ और समर्पित रहना न भूलें क्योंकि ऐसा करने से आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। 

शुभ रंग: सफेद 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: द हैरोफ़न्ट

स्वास्थ्य:  फोर ऑफ पेंटाकल्स

जब बात आती है मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो फोर ऑफ स्वॉर्ड्स हीलिंग की तरफ इशारा कर रहा है। हो सकता है कि यह रिश्ता आपको पिछले रिश्तों के दर्द से बाहर आने में मदद करे, या आप किसी पुराने अनुभव से उबर रहे होंगे। आपका पार्टनर आपको लेकर अत्यधिक सुरक्षात्मक महसूस कर सकता है, विशेष रूप से अगर वह आपका पुराना रिश्ता टूटने का कारण जानते होंगे और उन्हें पता हो कि आप गलत इंसान के साथ थे। 

आर्थिक जीवन को देखें, तो सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का आना भविष्यवाणी करता है कि यह जातक अब मुश्किल दौर से निकलकर स्थिर और आर्थिक रूप से सुरक्षित जीवन की तरफ आगे बढ़ेंगे। यह कार्ड एक ऐसे समय को दर्शाता है जब आप खुद को आर्थिक समस्याओं और अस्थिरता से खुद को दूर रख रहे होंगे। ऐसे में, आपका आर्थिक जीवन शांत और संतुलित रहने का अनुमान है जहाँ आपकी आर्थिक स्थिति में आने वाले उतार-चढ़ाव कम रह सकते हैं। 

करियर के क्षेत्र में आपको द हैरोफ़न्ट प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इन जातकों को ऐसे करियर पर ध्यान केंद्रित करना होगा जो आपके जीवन लक्ष्यों के अनुरूप हो। साथ ही , आपको अपने जीवन का उद्देश्य मिल सकेगा। द हैरोफ़न्ट संस्थाओं और परंपरा को दर्शाता है इसलिए अगर आप ऐसी कंपनी में नौकरी करते हैं जहाँ अनुशासन और मैनेजमेंट को महत्व दिया जाता है, वहाँ आप संतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। समाज सेवा, शिक्षा या धर्म से जुड़े क्षेत्रों के बारे में आप सोच-विचार कर सकते हैं क्योंकि यह क्षेत्र आपको जीवन का उद्देश्य और संतुष्टि देने का काम कर सकता है। 

बात करें स्वास्थ्य की, तो फोर ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि आपकी सेहत स्थिर होगी। लेकिन, आप कहीं फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। संभव है कि आप कुछ आदतों या सोच को लेकर बैठे हुए होंगे जिससे आप तनाव महसूस करते होंगे, परंतु आपके स्वस्थ होने के लिए इन्हें छोड़ना होगा। साथ ही, आपको तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। 

शुभ रंग: सी ग्रीन 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कर्क राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) 

आर्थिक जीवन: जस्टिस

करियर: फाइव ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स रिवर्सड) मिला है और इस कार्ड का आना दर्शाता है कि पिछले रिश्ते में उत्पन्न परिस्थितियों ने आपको निराश और मायूस किया था। दूसरी तरफ, अगर आप और आपका साथी दोनों में दूरियां आ गई थी, तो अब आप चीज़ें सुधारने की कोशिश हो रही है। अब आप और पार्टनर अपने रिश्ते को ठीक करना चाहते हैं। यदि गलती आपके साथी की थी, तो वह माफ़ी मांगना चाहते हैं और सुधार करना चाहते हैं। वह उस घटना को पीछे छोड़ते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं। 

आर्थिक जीवन को देखें, तो आपको जस्टिस प्राप्त हुआ है जो संतुलन और जिम्मेदारी की तरफ संकेत कर रहा है। बता दें कि यह कार्ड धन से जुड़े लेन-देन और सिद्धांतों के महत्व का प्रतिनिधित्व करता है। आपको पैसों से जुड़े फैसले ईमानदारी और समझदारी से लेने चाहिए जिससे वह आपके लिए फलदायी सिद्ध होंगे। यह आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने के लिए कह रहा है। 

करियर के संबंध में फाइव ऑफ वैंड्स का आना भविष्यवाणी करता है कि इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र पर अपने सहकर्मियों के साथ भारी टक्कर या फिर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको भारी प्रतिस्पर्धा से जूझना पड़ सकता है और ऐसे में, आपको करियर में प्रगति पाने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। इन जातकों को अपनी मेहनत का श्रेय पाने के लिए आवाज़ उठानी होगी। हालांकि, अगर आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने हक़ के लिए खड़े होंगे, तो आप निश्चित ही अपनी समस्याओं को पार करने में सक्षम होंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स मिला है और यह दर्शा रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है क्योंकि आपको अकेलापन, थकान या सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। अक्सर इस कार्ड का आना बीमार महसूस होना और स्वस्थ होने की राह न मिलना या फिर अपने करीबियों से आवश्यक देखभाल और सहयोग न मिलना आदि को दर्शाता है। हालांकि, आपको स्वस्थ होने के लिए खुद भी प्रयास करना होगा और आपके प्रियजन आपकी सहायता के लिए मौजूद होंगे, बस आपको उनकी मदद स्वीकार करनी होगी। 

शुभ रंग: पर्ल क्रीम

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट

करियर: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य:  सेवेन ऑफ कप्स

बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना रिश्ते में मतभेदों की तरफ संकेत कर रहा है। आपके रिश्ते में भावनाओं की कमी की वजह से विवाद जन्म ले सकते हैं, कड़वाहट भी रह सकती है। कभी-कभी भावनाओं पर नियंत्रण न होने के कारण स्थिति बिगड़ जाती है या फिर अपने दिल पर लगे पुराने घाव आपको आक्रमक और प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं। हालांकि, इस कार्ड का आना यह भी बता रहा है कि ऐसा जरूरी नहीं है कि आपके साथी ने अपना आपा खो दिया हो, बल्कि हो सकता है वह हमेशा से आपको ठेस पहुँचाना चाहते होंगे। संभव है कि जिसने आपको ठेस पहुंचाई, वह बचपन में किसी दुखःद घटना से गुज़रा हो और इसका उपचार होना आवश्यक होगा। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो द हैरोफ़न्ट का आना कह रहा है कि अगर आप आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने या फिर आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाने का प्रयास कर रहे हैं, तो कठिनाइयों के बावजूद आपको सफलता मिलने की संभावना है। यह कार्ड बता रहा है कि इन जातकों को अपने धन से जुड़े मामलों की कमान अपने हाथों में लेनी होगी और सिद्धांतों पर चलना जारी रखें। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर लेते हुए हितों की रक्षा करने में सक्षम होंगे। जब बात आती है धन संबंधी मामलों की, तो आप कड़ी टक्कर के बाद भी आप सिंद्धांतों का पालन कर सकेंगे। 

बात करें करियर की, तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि इस सप्ताह अगर आप नई नौकरी की शुरुआत कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही, आप अपने अपने बॉस और सहकर्मियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें क्योंकि आप जानते होंगे कि आप सही राह पर आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि स्वयं पर आपका विश्वास आपको करियर में अपने लक्ष्यों के करीब लेकर आएगा। अगर आप अपनी वर्तमान स्थिति को लेकर चिंतित हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आगे चलकर चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। 

जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो आपको सेवेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो कठिन परिस्थितियों, गलत दवाइयों या फिर असंतुलित जीवनशैली की वजह से उत्पन्न तनाव को दर्शा रहा है। अगर आप एक ही समय पर भिन्न-भिन्न रोगों से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए इन समस्यों की असली वजह पहचानना मुश्किल हो सकता है। आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देकर और अपनी अच्छे से देखभाल करके खुद को स्वस्थ बना सकते हैं। 

शुभ रंग: ऑरेंज 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स

करियर: द सन

स्वास्थ्य:  टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

बात करें कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो  टू ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना असमंजस और उलझन जैसी परिस्थितियों की तरफ संकेत कर रहा है। हो सकता है कि आप या आपका पार्टनर प्रेम की कमी के कारण नहीं, बल्कि किसी निर्णय को लेकर कन्फ्यूज हों, जिससे आप दोनों के रिश्ते में दूरी आ रही हों। अगर आप विवाह योग्य हैं, तो आप शादी करने के बारे में पुनः सोच-विचार कर सकते हैं। ऐसे एमी, आपके रिश्ते में समस्या पैदा हो सकती है इसलिए आप दोनों के लिए खुलकर बात करना बेहद जरूरी होगा। 

आर्थिक जीवन में आपको किंग ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह धन से जुड़े मामलों में स्थिरता और संतुलन की तरफ इशारा कर रहा है। लेकिन, इसके लिए आपका भावनात्मक रूप से संतुलित और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। यह कार्ड आपको सोच-समझकर  फैसले लेने के लिए कह रहा है जिसमें भावनाओं और व्यवहारिकता दोनों का संतुलन हो। इन जातकों को आर्थिक जीवन में सफलता पाने के लिए अपनी भावनाओं को सही तरीके से नियंत्रित करना होगा।

करियर की बात करें, तो द सन का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि यह अवधि आपके करियर के लिए प्रगति और सफलता लेकर आएगी। करियर में सफलता पाने के लिए आपको अपने मन की आवाज़ को सुनना होगा और अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लेने के लिए तैयार होंगे। ऐसे में, आपको सकारात्मक रहने, अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और अपने आप पर भरोसा रखने की सलाह दे रहा है। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से, आपको टेन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो बता रहा है कि आप शारीरिक या मानसिक रूप से थकान और तनाव का अनुभव कर सकते हैं। यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा समय रह सकता है, लेकिन आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं।  आना थकावट की तरफ संकेत कर रहा है और ऐसे में, यह समय आपको अपने जीवन का सबसे कठिन दौर लग सकता है। हालांकि, यह समय आपके लिए मुश्किल होगा, लेकिन आपके जीवन में एक नई शुरुआत का भी प्रतीक है। इस प्रकार, आप जल्द ही स्वस्थ हो सकेंगे। 

शुभ रंग: एमराल्ड

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि  

प्रेम जीवन:  द एम्प्रेस 

आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य:  नाइट ऑफ पेंटाकल्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो आपको द एम्प्रेस प्राप्त हुआ है और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आपका रिश्ता मधुर, स्थिर और संतुलित होगा। बता दें कि आपका जीवनसाथी कोई भी जिम्मेदारी या कमिटमेंट को लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करते होंगे। लेकिन एक बार रिश्ते में आने के बाद वह पूरी तरह से वफादार रहते हैं। हालांकि, यह लोग ज्यादा भावुक नहीं होते हैं, परन्तु अपने प्रेम को अपने मनपसंद इंसान के सामने गिफ्ट्स, अपने प्रयासों और रोमांस के जरिए ज़ाहिर करते हैं। 

आर्थिक जीवन में आपको द वर्ल्ड प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि आपको धन लाभ हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप गलत आदतों में पड़ जाएं या फिर अपने धन को जोखिम भरे निवेश में लगा दें, बल्कि यह संकेत है कि आपके प्रयास सफल होंगे। इस सप्ताह के दौरान आपको कोई बड़ा अवसर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है या फिर आप एक लंबे समय तक मेहनत करने के बाद आर्थिक रूप से समृद्ध हो जाए। ऐसे में, आप संतुष्ट और स्थि र महसूस कर सकते हैं।

करियर की बात करें, तो  नाइट ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि आपके भीतर एक सफल व्यापारी बनने के गुण मौजूद होंगे और साथ ही, आप जन्मजात लीडर होंगे। आप यह बात भली-भांति जानते होंगे कि आप अपने जीवन में क्या पाना चाहते हैं और कहां पहुंचना चाहते हैं। आप अपने उत्साह और करियर के प्रति समर्पण से दूसरों को भी प्रोत्साहित करने का काम करेंगे। लेकिन, फिर भी आपके लिए संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा क्योंकि योजनाओं की कमी या बिना सोचे-समझे आगे बढ़ना आपके लिए असफलता या थकान का कारण बन सकता है। 

स्वास्थ्य के संबंध में नाइट ऑफ पेंटाकल्स का मिलना सेहत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, स्थिर और धीमे गति से होने वाले सुधार का प्रतिनिधित्व करता है। यह आपको नियमित दिनचर्या, सही खान-पान और अनुशासन अपनाने की सलाह देता है। इस कार्ड का आना बता रहा है कि लंबे समय तक सही आदतों को अपनाने से आपको स्वास्थ्य में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे, न कि तुरंत आराम देने वाले उपायों से।

शुभ रंग: गुलाबी 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य:  जस्टिस

जब बात आती है वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो थ्री ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आपका जीवनसाथी आपके साथ अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें रखता है। ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि में सूर्य की मौजूदगी एक बेहतर भविष्य को लेकर आशा को दर्शाता है और इसका संबंध थ्री ऑफ वैंड्स से है। साथ ही, यह पूर्णता , प्रगति और विकास की तरफ भी संकेत करता है। जब आपने अपने साथी के जीवन में दस्तक दी , तो उन्हें ऐसा लगा जैसे कि अब उनके जीवन की तलाश खत्म हो गई है। यह कार्ड दर्शाता है कि यह रिश्ता आगे बढ़ने और मजबूत बनने की संभावना है। 

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्स का आना सामान्य रूप से पारिवारिक या पैतृक संपत्ति को दर्शाता है। सरल शब्दों में कहें, तो यह कार्ड पैतृक संपत्ति मिलने से आर्थिक रूप से सुरक्षा और भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड धन-समृद्धि से जुड़ा है जो वर्षों तक आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित और समृद्धि बनाएगा। इन जातकों को धन से जुड़े मामलों में सफलता और अपने आसपास मौजूद लोगों से मिलने वाले लाभ की तरफ सकंकेत कर रहा है। आर्थिक जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्स सुरक्षा, लंबे समय तक बने रहने वाली सफलता और समृद्धि, प्रयासों का प्रतीक माना जाता है जिससे आपको और आपके करीबियों को लाभ प्राप्त होगा। 

करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ वैंड्स का मिलना सफलता, पहचान और उपलब्धियों के मिलने की तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी और उसके शुभ परिणाम अब आपको प्राप्त होने लगेंगे। ऐसे में, वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन, सराहना या लोगों से सम्मान मिलने की संभावना है। यह समय आपके लिए सफलता लेकर आएगा और साथ ही, आपको आत्मविश्वास से पूर्ण बनाएगा। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको जस्टिस कार्ड प्राप्त हुआ है और इस कार्ड का आना संयम, संतुलन और जिम्मेदारी पर जोर देता है। सरल शब्दों में कहें, तो आपका स्वास्थ्य आपके पूर्व कर्मों का नतीजा होगा। अगर आप स्वयं को आंतरिक रूप से संतुलित रखना चाहते हैं, तो आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना होगा, ताकि आपका तन-मन स्वस्थ हो सकें। इसके लिए आप किसी डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। 

शुभ रंग: कोरल रेड 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन:  ऐस ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

करियर: द टावर (रिवर्सड) 

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स 

धनु राशि राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो ऐस ऑफ पेंटाकल्स का मिलना कहता है कि आपका रिश्ता भविष्य में एक मज़बूत और स्थिर रिश्ते में बदला सकता है। लेकिन। ा पाने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाज़ी न करें और न ही इसे कोई बहाना समझें क्योंकि इस कार्ड की ऊर्जा परिस्थितियों को अक्सर धीरे-धीरे आगे लेकर जाती है। हालाँकि, इनकी रफ़्तार सुस्त होगी, लेकिन स्थिर होगी। आपको बता दें कि अच्छी चीज़ें समय लेती हैं इसलिए  जितना संभव हो सकें, उतना समय दें। प्रेम जीवन में ऐस ऑफ पेंटाकल्स का आना बता रहा है कि आप एक नई और प्रेमपूर्ण शुरुआत करेंगे जिसे काँप दोनों के लिए अच्छा कहा जाएगा। 

जब बात आती है आर्थिक जीवन की, तो आपको फोर ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो आर्थिक समृद्धि और आपसी सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है। यह आपके किसी काम के पूरे होने की तरफ संकेत कर रहा है। इन जातकों ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य और कार्य पूरे कर लिए होंगे। ऐसे एमी, आप आर्थिक रूप से संतुष्ट और खुशहाल नज़र आएंगे। सरल शब्दों में कहें, तो यह समय कड़ी मेहनत के बल पर मिलने वाली कामयाबी का जश्न मनाने का समय होगा। यदि आप धन से जुड़े किसी फैसले को लेकर असमंजस में है, तो अब आप वह निर्णय ले सकते हैं जिससे आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में, आप प्रसन्न और संतुष्ट दिखाई देंगे। 

करियर के क्षेत्र में द टावर (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि आपके काम करने के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर आप किसी वजह से नई नौकरी की तलाश में थे, तो अब आप किसी समस्या के नई नौकरी की शुरुआत कर सकता है। ऐसे में, आप ख़ुशी-ख़ुशी अपनी नौकरी पर जाते हुए नज़र आएंगे। अब आपको एक ऐसा माहौल मिल सकता है जहां आप बिना तनाव के काम कर सकें। नई नौकरी या वर्तमान स्थिति में आपको संतुष्टि मिल सकती है।  

स्वास्थ्य के मामले में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि इन जातकों को मानसिक समस्याएं जैसे तनाव, चिंता, नींद न आना, ज्यादा सोचने या डर की वजह से परेशान होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक या भावनात्मक समस्याओं का असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आपको अपने पुराने किसी मानसिक आघात या तनाव से बाहर आने की आवश्यकता होगी। 

शुभ रंग: पीला 

मकर राशि

प्रेम जीवन:  किंग ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ वैंड्स

करियर: ऐस ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य:  द एम्पेरर

बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, किंग ऑफ कप्स का आना कहता है कि आप रिश्ते में भावनात्मक रूप से संतुष्ट होंगे। बता दें कि आपके और आपके पार्टनर के बीच भावनाएं बहुत मजबूत और गहरी होंगी। वृश्चिक राशि की ऊर्जा और जल तत्व के संयोजन की वजह से आपका रिश्ता मज़बूत होगा। हालांकि, किंग ऑफ़ कप्स भौतिक चीज़ों को जीवन में महत्व नहीं देता है, लेकिन वृश्चिक राशि संसाधनों की राशि है इसलिए आपके पास जो भी कुछ होगा, वह आप अपने साथी के साथ सशरए करने में बिल्कुल नहीं हिचकेंगे। आपका पार्टनर अपने समय, प्रयास और संसाधनों को दिल से देने वाला हो सकता है, जिससे रिश्ता और मजबूत बनेगा।

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस समय आप जिम्मेदारियों तले दबे हो सकते हैं या फिर आप आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं, जिसका आपको समाधान ढूंढने की आवश्यकता होगी। इन जातकों को आर्थिक जिम्मेदारियों को पूरा करने  में समस्याओं का अनुभव होगा और ऐसे में, आपको इनसे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ़ना होगा। आपको यह देखना होगा कि आप किन जिम्मेदारियों को अपने कंधे से उतार सकते हैं। साथ ही, टेन ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं, तो आपको अपने खर्चों और जिम्मेदारियों के बारे में पुनः सोच-विचार करना होगा। आपको मदद की जरूरत पड़ने पर सहायता लेने में संकोच न करें। 

जब बात आती है करियर की, तो ऐस ऑफ वैंड्स आपके लिए प्रगति लेकर आएगा। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आप प्रगति के मार्ग पर बढ़ेंगे। इस समय आपको नौकरी के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे और इनका फायदा उठाकर आप अपार सफलता प्राप्त करेंगे। कोई भी आपको पीछे नहीं छोड़ सकेंगे। अगर आपको करियर बदलने का मौका मिलता है और वह क्षेत्र आपको खुशी देता है, तो उस पर विचार करना अच्छा रहेगा। यह समय आगे बढ़ने और नए रास्ते अपनाने के लिए अनुकूल रहेगा। 

स्वास्थ्य के मामले में आपको द एम्पेरर प्राप्त हुआ है जो आपको अनुशासन और सही दिनचर्या अपनाने की सलाह देता है। यह आपके ऊर्जावान होने और मजबूत सेहत की तरह संकेत कर रहा है, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए आपको नियमित एक्सरसाइज, सही खान-पान और अनुशासित जीवनशैली अपनानी होगी। साथ ही, अब आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी और उस पर ध्यान देना होगा। 

शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ कप्स 

करियर: स्ट्रेंथ

स्वास्थ्य:  फोर ऑफ पेंटाकल्स 

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें, तो फाइव ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि आपको रिश्ते में चल रहे मतभेदों को सुलझाना होगा। अगर आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बने रहना चाहते हैं और इनके साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपको उनके साथ अपने संबंधों को सुधारना होगा। यह कार्ड आपको रिश्ता सुधारने या फिर इस रिश्ते से आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है क्योंकि आप ऐसे रिश्ते में रहकर अपने बच्चों को ख़राब भविष्य नहीं देना चाहेंगे। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो पेज ऑफ कप्स का आना बता रहा है कि इन जातकों को अपने मन की आवाज़ सुननी होगी। ऐसा करने से आपको कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, यह कार्ड आपको ऐसे विकल्पों के बारे में सोच-विचार करने के लिए कह रहा है जो आपकी पसंद और रुचि के अनुसार हो। इस सप्ताह आपको अपने मन की आवाज़ सुनते हुए उन रास्तों पर आगे बढ़ना होगा जो आपके लिए फलदायी साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने करियर के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं, तो पेज ऑफ कप्स आपको सफलता पाने के लिए अपने जुनून और रचनात्मकता का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहा है। 

करियर के क्षेत्र में आपको द स्ट्रेंथ प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र पर मज़बूत और आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। इस समय आपकी सफलता इस बार पर निर्भर करेगी कि आप कितने दृढ़ और नरम दिल के व्यक्ति हैं। इस दौरान आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी शक्ति और धैर्य के बल पर उन पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ संबंधों को मधुर बनाए रख सकेंगे। इन जातकों को एक बात ध्यान में रखनी होगी कि आपकी आंतरिक शक्ति ही आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाने का काम करेगी। वहीं, जो लोग अपनी स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उन्हें इनसे निपटने के लिहे थोड़ा साहस दिखाना होगा। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो फोर ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि यह जातक पुरानी बातों और भावनात्मक समस्याओं को पकड़े बैठे हैं जो आपके लिए परेशानी की वजह बन गई है। ऐसे में, आपको इन बातों के तनाव को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ रहा होगा। इन जातको को स्वस्थ होने के लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। 

शुभ रंग: पर्पल 

मीन राशि

प्रेम जीवन:  टू ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स 

करियर: नाइन ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य:  नाइट ऑफ कप्स 

टू ऑफ वैंड्स कहता है कि मीन राशि के जातकों को निर्णय लेने, भविष्य को लेकर योजनाएं बनाने, अपनी इच्छाओं और रिश्तों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। इस कार्ड का आना आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने के लिए प्रेरित करेगा। इस सप्ताह आपको  जिम्मेदारियों, अपने जीवन में प्रगति पाने को लेकर फैसले लेना होगा, ताकि आप यह जान सकें कि आपका रिश्ता आपके लक्ष्यों के लिए अनुकूल नहीं है या नहीं। 

आर्थिक जीवन में आपको फोर ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि जोश या लगन की कमी की वजह से आपके हाथ से धन लाभ के कुछ बेहतरीन अवसर निकल सकते हैं। इन जातकों को धन को लेकर अपने नज़रिए में बदलाव करना होगा ताकि आप धन लाभ और प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकें। सरल शब्दों में कहें, तो अगर आप परिस्थितियों को जल्दी स्वीकार करना या उनमें ढलना सीख जाएंगे, तो आपको आर्थिक जीवन में सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, जो जातक अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत करना चाहते हैं, उन्हें अपनी योजनाओं की जाँच करनी होगी और साथ ही, स्वयं को मिलने वाले अवसरों को अपनाने के लिए खुद को तैयार रखना होगा। 

करियर की बात करें, तो नाइन ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि आपको सावधानी बरतने के साथ-साथ पेशेवर जीवन में आने वाले अचानक बदलावों और उतार-चढ़ावों के लिए तैयार रहना होगा। हो सकता है कि आपको बीते दिनों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था, तो  आपने मैनेजमेंट के गुण सीख लिए होंगे। आप करियर में आने वाली हर परिस्थिति का सामना करने और उनसे निपटने के लिए तैयार रहे। अगर आप पेशेवर जीवन में इन समस्याओं से बाहर आना चाहते हैं, तो आपको योजना बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। साथ ही, मैनेजमेंट भी सही रखें जिससे आप हर मुश्किल को पार कर सकें। 

जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो नाइट ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आपको अपने भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। साथ ही, आपको अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा और अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। इस कार्ड का अपराइट आना मज़बूत मानसिक स्थिति और शारीरिक जरूरतों पर ध्यान देने की तरफ संकेत करता है। वहीं, इस कार्ड का रिवर्सड होना भावनात्मक समस्याओं के आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करने की तरफ इशारा करता है या फिर आपको किडनी या शरीर में पानी जमा होने से जैसी समस्याएं दे सकता है। 

शुभ रंग: मस्टर्ड

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. एक सवाल की भविष्यवाणी करने के लिए कितने कार्ड का उपयोग किया जा सकता है?

एक कार्ड, तीन कार्ड, छह कार्ड या नौ कार्ड अलग-अलग स्प्रेड का उपयोग सवालों के जवाब देने के लिए किया जा सकता है। 

2. कौन सा कार्ड स्पष्टता को दर्शाता है?

टैरो में स्वॉर्ड्स स्पष्टता को दर्शाता है। 

3. कौन सा तत्व भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है?

टैरो में कप्स भावनाओं को दर्शाता है।

ज्येष्ठ माह कब से होगा शुरू? जानें इसका महत्व

इस साल दो ज्येष्ठ मास का अनोखा योग, जानें कब-कब पड़ेंगे प्रमुख व्रत-त्योहार!

ज्येष्ठ माह 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह को अत्यंत महत्वपूर्ण और पुण्यदायी माना जाता है। यह महीना तप, दान और धार्मिक साधना के लिए विशेष फलदायी बताया गया है। इस दौरान पड़ने वाले व्रत और त्योहार न केवल धार्मिक आस्था से जुड़े होते हैं, बल्कि व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी लेकर आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्येष्ठ मास में यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करता है, तो उसके जीवन की कई बाधाएं दूर हो सकती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी  

इस पवित्र महीने में किए गए छोटे-छोटे उपाय भी कई गुना अधिक फल देने वाले माने जाते हैं। आने वाला विक्रम संवत 2083 का खास होने वाला है, क्योंकि इसमें अधिक मास (अतिरिक्त महीना) शामिल होगा, जिससे हिंदू नववर्ष 13 महीनों का होने वाला है। यह एक दुर्लभ खगोलीय और पंचांग संबंधी घटना मानी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, विक्रम संवत 2083 में अधिक मास के कारण एक अतिरिक्त महीना होगा, जिसे मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।

ज्येष्ठ माह में आने वाले कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व, जैसे पद्मिनी एकादशी, अमावस्या, मिथुन संक्रांति आदि विशेष धार्मिक महत्व रखते हैं। इन पावन तिथियों पर पूजा-पाठ, दान और राशि अनुसार उपाय करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। विक्रम संवत 2083 में एक अनोखी घटना भी देखने को मिलेगी, जिसमें दो ज्येष्ठ महीने होने जा रहे हैं। 

आज इस ब्लॉग में हम ज्येष्ठ मास से जुड़ी तमाम रोमांचक चीजों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जैसे कि इस माह के दौरान कौन-कौन से व्रत-त्योहार आएंगे, इस माह में कौन से उपाय किए जाने चाहिए, इस माह का धार्मिक महत्व क्या है, और इस मास में जातकों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसी ही कई जानकारियों से भरपूर है एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग, इसलिए अंत तक ज़रूर पढ़ें।

ज्येष्ठ माह 2026: तिथि

इस वर्ष ज्येष्ठ माह में अधिक मास का संयोग बनने जा रहा है। ज्येष्ठ अधिक मास 17 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा। अधिक मास के कारण कई प्रमुख व्रत और त्योहार की तिथियां सामान्य समय से लगभग 15 से 20 दिन आगे खिसक जाएंगी। वहीं विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च 2026 को होगी, जो गुड़ी पड़वा और चैत्र (वसंत) नवरात्रि के साथ प्रारंभ होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से ही चैत्र नवरात्रि का आरंभ माना जाता है। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक मनाए जाएंगे।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

ज्येष्ठ माह का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी महीनों में से एक माना जाता है। यह समय तप, व्रत और धार्मिक साधना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। इस महीने में किए गए धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ और दान का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है।

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास में भगवान की भक्ति करने, व्रत रखने और जरूरतमंदों की सहायता करने से जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस महीने में विशेष रूप से जलदान, अन्नदान और गरीबों की सेवा करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है, क्योंकि यह समय गर्मी का होता है और जरूरतमंदों को सहायता देना धर्म का महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है। 

धार्मिक ग्रंथों में भी इस माह का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व आते हैं, जैसे निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और गंगा दशहरा। इन पावन तिथियों पर पूजा-अर्चना और दान करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। इस प्रकार ज्येष्ठ माह केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति और पुण्य प्राप्ति के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्येष्ठ माह 2026 में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार

तिथिदिनव्रत व त्योहार
27 मई, 2026सोमवारमोहिनी एकादशी
28 मई, 2026मंगलवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
01 जून, 2026शुक्रवारवैशाख पूर्णिमा व्रत
05 जून, 2026मंगलवारसंकष्टी चतुर्थी
13 जून, 2026बुधवारअपरा एकादशी
14 जून, 2026गुरुवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 जून, 2026शुक्रवारमासिक शिवरात्रि, वृषभ संक्रांति

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्येष्ठ माह में जन्म लेने वाले लोगों के गुण

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्येष्ठ माह में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से साहसी, आत्मविश्वासी और परिश्रमी माने जाते हैं। इनमें नेतृत्व करने की स्वाभाविक क्षमता होती है और ये कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं। ऐसे लोग अपनी बात स्पष्ट रूप से कहना पसंद करते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं। इसके साथ ही, ज्येष्ठ माह में जन्में लोगों का स्वभाव दयालु और मददगार भी माना जाता है। 

इनमें धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुचि देखी जाती है और ये अपने परिवार व समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले होते हैं। मेहनत और सकारात्मक सोच के कारण ये जीवन में धीरे-धीरे सफलता और सम्मान प्राप्त करते हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

ज्येष्ठ माह में पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह को तप, दान और भक्ति का विशेष समय माना जाता है। इस पवित्र माह में कई देवी-देवताओं की पूजा का महत्व बताया गया है। विशेष रूप से भगवान विष्णु, भगवान शिव और सूर्य देव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु की भक्ति करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इस दौरान आने वाली निर्जला एकादशी का व्रत विशेष रूप से भगवान विष्णु को समर्पित होता है, जिसे रखने से सभी एकादशी व्रतों का पुण्य फल मिलने की मान्यता है। 

वहीं भगवान शिव की पूजा करने से मन की शांति और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा सुबह के समय सूर्य देव को जल अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे स्वास्थ्य, ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होती है। इस प्रकार ज्येष्ठ माह में इन देवताओं की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होने की मान्यता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

ज्येष्ठ माह के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह को तप, दान और धर्म-कर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति को अपने आचरण और दिनचर्या में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आध्यात्मिक लाभ प्राप्त हो सके और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। 

ज्येष्ठ माह में विशेष रूप से दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। इस समय गर्मी अधिक होती है, इसलिए जरूरतमंद लोगों को जल, फल और अन्न का दान करना पुण्यकारी माना जाता है। साथ ही, सुबह जल्दी उठकर स्नान करना, भगवान का स्मरण करना और विशेष रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करना भी शुभ फल देने वाला माना जाता है। 

इसके अलावा इस माह में क्रोध, कटु वचन और किसी का अपमान करने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान संयमित जीवन जीना, सात्विक भोजन करना और अधिक से अधिक पूजा-पाठ व भक्ति में समय देना व्यक्ति के लिए लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आने की मान्यता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

ज्येष्ठ माह में इन मंत्रों का करें जाप

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह को भक्ति, तप और साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान किए गए मंत्र जप का विशेष फल मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि व्यक्ति इस माह में श्रद्धा और नियम के साथ भगवान के मंत्रों का जाप करता है, तो उसे मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है।

ज्येष्ठ माह में विशेष रूप से भगवान विष्णु का मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” जपना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भगवान शिव का महामंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जाप करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति और मन को शांति मिलने की मान्यता है। वहीं प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करने से ऊर्जा, आत्मबल और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में इन मंत्रों का नियमित जाप करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

ज्येष्ठ माह 2026 में राशि अनुसार करें ये ख़ास उपाय

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को ज्येष्ठ माह में प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती है। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को इस माह में माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई का दान करना शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होने लगती हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों को ज्येष्ठ माह में भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है। इससे मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इससे सम्मान, आत्मबल और करियर में प्रगति मिलने की संभावना बढ़ती है। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को ज्येष्ठ माह में माता लक्ष्मी करना शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की वस्तुएं या मिठाई दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार और घर में सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को इस माह में भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। इससे जीवन की बाधाएं दूर होने और मानसिक शांति मिलने की मान्यता है। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनें और जरूरतमंदों को केले या पीली वस्तुओं का दान करें। इससे भाग्य का साथ मिलने और कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है।

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों को इस माह में शनि देव की पूजा करनी चाहिए। शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना और गरीबों को काले तिल या कंबल का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन की परेशानियां कम होने की मान्यता है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को ज्येष्ठ माह में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को इस पवित्र माह में भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। नियमित रूप से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें और गरीबों को अन्न दान करें। इससे सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होने की मान्यता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. ज्येष्ठ माह 2026 कब से शुरू होगा?

वर्ष 2026 में ज्येष्ठ अधिक मास 17 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा। इस वर्ष अधिक मास के कारण ज्येष्ठ मास का विशेष महत्व रहेगा।

2. ज्येष्ठ माह का धार्मिक महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह को तप, दान और भक्ति के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में पूजा-पाठ, व्रत और दान करने से कई गुना अधिक पुण्य फल प्राप्त होने की मान्यता है।

3. ज्येष्ठ माह में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं?

ज्येष्ठ माह में मोहिनी एकादशी, प्रदोष व्रत, संकष्टी चतुर्थी, अपरा एकादशी, मासिक शिवरात्रि और संक्रांति जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं, जिनका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 से 09 मई, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 03 से 09 मई, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (03 से 09 मई, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है,   राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोग अधिक आक्रामक, साहसी और दृढ़ संकल्प वाले हो सकते हैं। ये जात सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं और इनके अपने जीवन में कई सिद्धांत हो सकते हैं। ये जातक जल्दी निर्णय ले सकते हैं।

प्रेम जीवन: आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्‍ता ईमानदारऔर सच्‍चा रह सकता है। यही सच्‍चाई आपके वैवाहिक जीवन को मजबूती और स्थिरता देगी। परिवार को लेकर महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में आप अपने जीवनसाथी को स्‍वतंत्रता दे सकते हैं।

शिक्षा: इस सप्ताह छात्र अधिक पेशेवर होनर पढ़ाई करेंगे जिससे वे सफलता प्राप्त करने और अधिक अंक पाने एवं खुद को मजबूत बनाने में सक्षम होंगे। आप स्‍वयं का मूल्‍यांकन करने में सक्षम हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपने सहकर्मियों से आगे निकल सकते हैं और वे आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। आप अपने नौकरी से ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। व्यापारी इस समय अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं और खुद एक सफल उद्यमी के रूप में उभर सकते हैं।

सेहत: इस सप्ताह आप अपनी सेहत को लेकर सकारात्मक और गंभीर रहने वाले हैं। इस वजह से आप खुद को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अधिक साहस और दृढ़ संकल्‍प के साथ फिटनेस की दिशा में प्रयास कर सकते हैं।

उपाय: आप नियमित रूप से 19 बार ‘ॐ शिवाय नम:’ का जाप करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्‍ताह मूलांक 2 वाले लोग निर्णय लेने में अधीरता दिखा सकते हैं और यह आगे उनकी प्रगति में बाधा का काम कर सकता है। ये जातक अधिक भावुक और संवेदशनशील स्‍वभाव के होते हैं। ये हमेशा यात्रा करने में व्‍यस्‍स्‍त रह सकते हैं।

प्रेम जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच बहस होने की आशंका है जिससे इस समय आपको बचना चाहिए। आपका आक्रामक व्‍यवहार आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्‍ते की सुख-शांति को भंग कर सकता है। इस वजह से आप नाखुश रह सकते हैं जिसकी आपको अपने रिश्‍ते को सफल बनाए रखने के लिए जरूरत है।

शिक्षा: इस समय अच्‍छे से पढ़ाई करने में आपकी रुचि कम हो सकती है और आप अपनी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम खोजने में असफल हो सकते हैं। आपको पढ़ाई को लेकर और अधिक पेशेवर होने की जरूरत है।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्य में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए गति और तालमेल को बनाए रखने में दिक्‍कत हो सकती है। आपसे नौकरी में कई अच्‍छे अवसर खो सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्‍कर मिल सकती है लिसकी वजह से आपको अपने व्‍यापारिक क्षेत्र में चुनौतियों और संषर्घ का सामना करना पड़ सकता है।

सेहत: आपको मौसम खराब होने या उसमें कोई बदलाव होने की वजह से नाक बंद होने की शिकायत हो सकती है। इससे आपकी फिटनेस में कमी आने की आशंका है।

उपाय: आप शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करवाएं।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोग अधिक खुले विचारों वाले हो सकते हैं और वे इन खूबियों को अपनाकर एक सफल जीवन का निर्माण कर सकते हैं। ये लोग ईश्‍वर में विश्‍वास रखने वाले होते हैं।

प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के साथ ज्‍यादा ईमानदार रहने वाले हैं। आप दोनों का रिश्‍ता मजबूत होगा और एक-दूसरे के प्रति आप दोनों का लगाव भी बढ़ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्‍ते में खुश रह सकते हैं।

शिक्षा: इस सप्‍ताह छात्र अधिक पेशेवर हाोकर पढ़ाई करते हुए नज़र आएंगे। आपकी बिज़नेस एडमिनिस्‍ट्रेशन और फाइनेंशियल अकाउंटिंग जैसे विषयों में रुचि बढ़ सकती है।

पेशेवर जीवन: इस समय नौकरीपेशा जातक अपने काम में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। आपको इस सप्‍ताह नौकरी के नए ऑनसाइट अवसर भी मिल सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आप इस समय कोई दूसरा व्‍यवसाय शुरू कर सकते हैं जिससे आपको अधिक मुनाफा होने की उम्‍मीद है।

सेहत: इस सप्‍ताह आपकी शारीरिक फिटनेस ज्‍यादा अच्‍छी रहने वाली है और इससे आपके अंदर उत्‍साह एवं ऊर्जा बढ़ेगी। आपके अंदर मौजूद हिम्‍मत आपको फिट बने रहने में मदद कर सकती है।

उपाय: आप रोज़ 21 बार ‘ॐ बृहस्‍पताये नम:’ मंत्र का जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्‍ताह मूलांक 4 वाले जातकों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है इसलिए उन्‍हें अधिक योजना बनाकर चलने की जरूरत है। महत्‍वपूर्ण निर्णय लेते समय आपको कंफ्यूज़न हो सकती है।

प्रेम जीवन: यह सप्‍ताह जीवनसाथी के साथ आपके रिश्‍ते के लिए ज्‍यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है क्‍योंकि आप अपने पार्टनर के साथ आसानी से बॉन्‍ड नहीं बना पाएंगे। अपने रिश्‍ते में तालमेल और खुशियां बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्‍य बिठाने की जरूरत है।

शिक्षा: छात्रों के लिए यह सप्‍ताह ज्‍यादा फलदायी नहीं रहने वाला है। उन्‍हें पढ़ाई में अधिक प्रयास करने की जरूरत हो सकती है। यदि वे विजुअल कम्‍यूनिकेशन और वेब डिज़ाइनिंग जैसे विषयों की पढ़ाई करते हैं, तो उन्‍हें अधिक प्रयास करने की जरूरत हो सकती है।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आपको काम का अधिक दबाव देखना पड़ सकता है जिससे आपको चिंता हो सकती है। आप अपने काम में जो मेहनत कर रहे हैं, हो सकता है कि उसके लिए आपको जरूरी पहचान या मान्‍यता न मिल पाए। इससे आप परेशान हो सकते हैं।

सेहत: अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है वरना आपको पाचन से संबंधित समस्‍याएं होने का खतरा है। इससे आपकी ऊर्जा में कमी आ सकती है।

उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 वाले जातक अधिक बुद्धिमान और जल्‍दी निर्णय लेने में होशियार हो सकते हैं। इनके पास बिज़नेस को लेकर ज्‍यादा आइडिया हो सकते हैं। आप अपने बिज़नेस को बढ़ाने में सक्षम हो सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ बहुत अच्‍छी रहने वाली है। आपका हंसमुख स्‍वभाव और उनके प्रति आपका रवैया, उन्हें खुश कर सकता है।

शिक्षा: छात्र इस सप्‍ताह पढ़ाई में अधिक होशियार और समझदार हो सकते हैं। आप शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने के लिए अपना हुनर दिखा सकते हैं। आप पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए मजबूत स्थिति में हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है जिससे आपके कौशल बेहतर होंगे। आप अपने कौशल से कार्यक्षेत्र में अधिक सफलता हासिल कर सकते हैं और अच्‍छे मानक पेश कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के लिए तारीफ मिलेगी। वहीं व्‍यापारियों को ज्‍यादा मुनाफा हो सकता है और ऐसा आपके पेशेवर नज़रिए के कारण संभव हो पाएगा।

सेहत: जोश और उत्‍साह से भरपूर रहने की वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा बना रहेगा। इस समय आप अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए अधिक दृढ़ संकल्‍प दिखा सकते हैं।

उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 वाले जातक जीवन के प्रति अधिक जोश दिखा सकते हैं। ये लोग रचनात्‍मक कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा इन लोगों में ज्‍यादा सेंस ऑफ ह्यूमर देखने को मिल सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ रिश्‍ते में अधिक संतुष्‍ट नज़र आएंगे। आप दोनों का रिश्‍ता मजबूत होगा और आप अच्‍छे मानक स्‍थापित करेंगे।

शिक्षा: आप कम्‍यूनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे कुछ खास विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आप अधिक अंक प्राप्‍त कर सकते हैं और अच्‍छी गुणवत्ता के साथ पढ़ाई करने की वजह से ज्‍यादा अंक ला सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरी में आप अपने काम में कुछ खास क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। इससे आपके अपने कार्यक्षेत्र में ॐचाईयों तक पहुंचने और अपने लिए मानक स्‍थापित करने के अवसर बढ़ सकते हैं। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आप नई ॐचाईयां छू सकते हैं और मुनाफे वाली डील कर सकते हैं।

सेहत: स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में यह समय शानदार रहने वाला है। इस सप्‍ताह आप फिट रहेंगे। आपको इस दौरान कोई मामूली स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या तक परेशान नहीं करेगी।

उपाय: आप नियमित रूप से 33 बार ‘ॐ भार्गवाय नम:’ का जाप करें।

मूलांक 7 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्‍ताह आपके आकर्षण में कमी आ सकती है और आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके मन में अपनी प्रगति और भविष्‍य को लेकर कुछ सवाल हो सकते हैं। इस सप्‍ताह आकर्षण में कमी स्थिरता पाने में रुकावट का काम कर सकती है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह पारिवारिक समस्‍याओं के चलते आप अपने पार्टनर के साथ रिश्‍ते में प्‍यार का आनंद नहीं ले पाएंगे। ऐसे में आप अपने रिश्‍ते से खुशियां बनाए रखने में असमर्थ रह सकते हैं।

शिक्षा: छात्रों को इस सप्‍ताह पढ़ाई करना और उच्‍च अंक प्राप्‍त करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। आपकी याद रखने की क्षमता ज्‍यादा अच्‍छी नहीं रहने वाली है। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में आपकी प्रोफाइल में गिरावट आ सकती है।

पेशेवर जीवन: आप इस सप्‍ताह काम में अटक सकते हैं और आपसे काम में गलतियां हो सकती हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको नुकसान होने का डर है और आपको अपने प्रतिद्वंदियों से खतरा हो सकता है।

सेहत: इस सप्‍ताह आपको एलर्जी की वजह से त्‍वचा में जलन और पाचन से संबंधित समस्‍याएं होने का डर है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर रखने के लिए आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आपको रोज़ 41 बार ‘ॐ केतवे नम:’ का जाप करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्‍ताह यात्रा के दौरान आपकी कोई कीमती और मूल्‍यवान चीज़ खो सकती है। इससे आप परेशान हो सकते हैं। इन चीज़ों का ध्‍यान रखने के लिए आपको एक व्‍यवस्थित योजना बनाकर चलने की जरूरत है।  इसके अलावा आपको इस समय कोई बड़ा निर्णय जैसे कि नया निवेश करने से बचना चाहिए क्‍योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है।

प्रेम जीवन: इस समय आप अपने परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद की वजह से चिंता में आ सकते हैं। आपको अपने पार्टनर या प्रेमी के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने में अपने दोस्‍तों की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शिक्षा: आपको इस समय धैर्य रखने और अधिक दृढ़ संकल्‍प दिखाने की जरूरत है। इससे आप उच्‍च अंक प्राप्‍त कर सकते हैं वरना आपके पढ़ाई में प्रगति करने की संभावना कम हो सकती है।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को अपने काम के लिए पहचान मिलने में असफलता मिल सकती है। इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आपके हाथ से कई नए प्रोजेक्‍ट छूट सकते हैं। व्‍यापारी महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में फंस सकते हैं।

सेहत: आपको तनाव की वजह से पैरों और जोड़ों में दर्द हो सकता है जिससे आप परेशान रह सकते हैं। असंतुलित आहार के कारण आपका स्‍वास्‍थ्‍य ऐसा हो सकता है।

उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ का जाप करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 वाले लोग अपने जीवन के लिए नए निर्णय लेने में अधिक साहस दिखा सकते हैं। आप अपने संपूर्ण कौशल का प्रदर्शन करेंगे और अपनी काबिलियत दिखाएंगे। आपके अंदर एक खास जोश होगा जो आपको आगे बढ़ने और मज़बूत बनने में मदद करेगा।

प्रेम जीवन: आप इस समय अपने पार्टनर के साथ अधिक सिद्धांतवादी रवैया अपनाएंगे और उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित करेंगे। इस तरह आप अपने रिश्‍ते में उच्‍च मूल्‍य बनाए रख सकते हैं।

शिक्षा: इस सप्‍ताह छात्र मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ संकल्‍प दिखा सकते हैं।

पेशेवर जीवन: आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्‍छा काम करेंगे और आपके काम को पहचान मिलेगी। आपको प्रमोशन और इंसेंटिव के रूप में मान्‍यता मिल सकती है। व्‍यापारियों के लिए अच्‍छा मुनाफा कमाने और अपने प्रतिद्वंदियों के बीच अपना नाम बनाए रखने के अच्‍छे अवसर हो सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह जोश और उत्‍साह की वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहने वाला है। आपको इस समय कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या परेशान नहीं करेगी।

उपाय: आप नियमित रूप से 27 बार ‘ॐ भूमि पुत्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. मूलांक क्या होता है?

मूलांक आपकी जन्मतिथि से निकाला गया एक अंक होता है, जो 1 से 9 के बीच होता है।

2. अपना मूलांक कैसे निकालें?

अपनी जन्म तारीख को जोड़कर एक अंक में बदल लें। जैसे यदि आपका जन्म 18 तारीख को हुआ है, तो 1+8 = 9, यानी आपका मूलांक 9 होगा।

3. अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल किस आधार पर तैयार किया जाता है?

यह राशिफल आपके मूलांक और उससे जुड़े ग्रहों की चाल के आधार पर तैयार किया जाता है।

मंगल की राशि में बुध के अस्त होने से किन राशियों पर टूटेगा मुसीबत का पहाड़? जानें

बुध मेष राशि में अस्‍त: ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से बुध ग्रह को विशेष स्थान दिया गया है क्योंकि यह मनुष्य जीवन और संसार दोनों को प्रभावित करने का असीम सामर्थ्य रखता है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का प्रमुख ग्रह माना गया है। यह सौरमंडल में सूर्य के सबसे निकट स्थित है और ऐसे में, बुध ग्रह की राशि और स्थिति में होने वाले हर परिवर्तन का असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। इसी क्रम में, बुध महाराज अब जल्द ही मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं जिसका शुभ-अशुभ संसार समेत राशियों को प्रभावित करेगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

अगर हम बात करें बुध ग्रह  की, तो बुध देव बेहद आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी हैं और यह अपनी मधुर वाणी से किसी को भी मोहित कर सकते हैं। हालांकि, बुध ग्रह का संबंध धन और भाग्य से भी होता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष लेख में हम आपको “बुध मेष राशि में अस्त” के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही, बुध की अस्त अवस्था विश्व और राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगी। किन उपायों की सहायता से आप बुध के नकारात्मक प्रभावों से बच सकते हैं? इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए बिना देर किए हम शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की।

बुध मेष राशि में अस्त: तिथि एवं समय

बुध महाराज को युवा, बुद्धिमान और असाधारण क्षमताओं से पूर्ण ग्रह के रूप में वर्णित किया गया है। यह तेज़ गति से चलते हैं इसलिए इनका हर गोचर 23 से 27 दिनों में होता है। सरल शब्दों में कहें, तो बुध देव प्रत्येक राशि में तक़रीबन एक माह तक रहते हैं और उसके बाद, यह दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में बुध ग्रह अब 01 मई 2026 की रात 11 बजकर 08 मिनट पर मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। बता दें कि ज्योतिष में किसी भी ग्रह की अस्त अवस्था को शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि ज्यादातर ग्रह अस्त होने पर सकारात्मक परिणाम देने में असफल होते हैं। बुध ग्रह, मंगल देव की राशि में अस्त होंगे और यह दोनों ग्रहों आपस में तटस्थ संबंध रखते हैं जिसका असर भी राशियों पर पड़ सकता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

आगे बढ़ने से पहले हम आपको अवगत करवाते हैं कि ग्रह की अस्त अवस्था के बारे में।

किसे कहते हैं ग्रह का अस्त होना?

बात करें अस्त अवस्था की, तो ज्योतिष में सूर्य देव के अलावा हर ग्रह समय-समय पर अपनी चाल, दशा और स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। इन्हीं में से एक स्थिति को ग्रह का अस्त होना भी कहा जाता है। अगर आपके मन में भी सवाल उठ रहा है कि ग्रह का अस्त होना क्या होता है, तो बता दें कि जब कोई ग्रह अपनी परिक्रमा करते हुए सूर्य के बहुत करीब आ जाता है, तब वह सूर्य के तेज़ और तपन से प्रभावशील हो जाता है। साथ ही, वह अपनी सभी शक्तियां खोकर दुर्बल हो जाता है। 

हालांकि, हर ग्रह सूर्य से एक निश्चित दूरी पर आकर अस्त हो जाते हैं। अगर इन ग्रहों के अस्त होने की डिग्री की बात करें, तो चंद्रमा 12 अंश पर, मंगल 7 अंश पर, बुध 13 अंश पर, गुरु 11 अंश पर, शनि 15 अंश पर और शुक्र 9 अंश पर अस्त हो जाते हैं। सामान्य शब्दों में कहें तो, जब कोई ग्रह सूर्य की परिधि में एक निर्धारित अंश तक पहुँच जाता है, तब वह कमज़ोर होकर अस्त हो जाता है। इसके विपरीत, जब कोई ग्रह सूर्य के साथ उपस्थित है, लेकिन उसे 15 डिग्री की दूरी पर मौजूद होता है, तब उसे उदित कहा जाता है। आइए जानते हैं बुध की अस्त अवस्था कैसे परिणाम प्रदान करती है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

बुध अस्त होकर कैसे फल देते हैं

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है कि 01 मई 2026 को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त रहने वाले हैं क्योकि इस अवधि में वह सूर्य के बहुत करीब स्थित होंगे। ऐसे में, बुध ग्रह अपनी शक्तियों के खोने पर निर्बल हो जाते हैं और अपनी पूरी शक्ति से अच्छे परिणाम देने में असमर्थ होते हैं। बुध ग्रह के अस्त होने पर सामान्य तौर पर लोगों को किस तरह से प्रभावित करते हैं? आइए जानते हैं। 

  • जब बुध किसी राशि में अस्त होते हैं, तब इसका असर व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ सकता है। साथ ही, किसी भी काम को सोच-समझकर करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • यह अवधि विशेष रूप से उन छात्रों और व्यापार करने वाले लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। व्यापार में रुकावटें और परेशानियां आ सकती हैं, जिसके कारण वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। 
  • इसके अलावा, कुछ लोगों को अपने काम पर ध्यान लगाने में कठिनाई महसूस हो सकती है और वे अक्सर ज्यादा सोच में डूबे हुए नजर आ सकते हैं। 

अब हम आपको रूबरू करवाते हैं मेष राशि में बुध अस्त के प्रभावों से।  

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मेष राशि में बुध अस्त का प्रभाव 

  • राशि चक्र में मेष राशि पहले स्थान पर होती है जो पुरूष स्वभाव की राशि है। इस राशि के लोग आमतौर पर योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करते हैं। मंगल की राशि मेष में जब बुध ग्रह अस्त हो जाते हैं जो जातक अपने लक्ष्यों को पाने के लिए नई योजनाएं बनाने लगते हैं 
  • मेष राशि में बुध के अस्त होने से इस राशि के लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए समर्पित रह सकते हैं। साथ ही, ये अपने करीबियों और प्रियजनों के प्रति वफादार और ईमानदार बने रहते हैं। 
  • ज्योतिष के अनुसार, बुध की अस्त अवस्था के दौरान कभी भी किसी शुभ या नए काम को शुरू करना अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि इस अवधि में आपके द्वारा शुरू किए गए किए गए कार्यों से आपको अपनी उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने की प्रबल संभावना होती है। साथ ही, हानि होने की आशंका होती है। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व  

वैदिक ज्योतिषमें बुध ग्रह को युवराज का पद प्राप्त है जिनकी गिनती सबसे शुभ ग्रहों में होती है। अगर कुंडली में इनकी स्थिति अशुभ या पापी ग्रहों के साथ होने पर जातक को जीवन में अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, बुध देव राशि चक्र में कन्या और मिथुन राशि के स्वामी माने गए हैं। कन्या राशि इनकी अपनी राशि है और इस राशि में बुध ग्रह उच्च अवस्था में होते हैं। वहीं, गुरु ग्रह की मीन राशि बुध ग्रह की नीच राशि होती है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

बात करें मित्र और शत्रु ग्रहों की तो, बुध देव के मित्र ग्रह सूर्य और शुक्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल से यह शत्रुता के भाव रखते हैं। बता दें कि बुध को लाभकारी ग्रह कहा जाता है और इन्हें सभी 27 नक्षत्रों में से ज्येष्ठा, रेवती और अश्लेषा नक्षत्र पर अधिपत्य प्राप्त हैं। वहीं, सप्ताह का हर दिन किसी न किसी ग्रह या देवता को समर्पित होता है। इसी प्रकार, बुधवार का दिन बुध ग्रह के लिए होता है और इस दिन बुध की पूजा-अर्चना करना बहुत शुभ माना जाता है। 

कुंडली में बुध ग्रह का शुभ प्रभाव होने से जातकों को तेज़ बुद्धि और मज़बूत संचार कौशल का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, हमारे शरीर और संवाद की क्षमता पर भी बुध का प्रभाव होता है। यह बुद्धि, ज्ञान, व्यापार और मित्र के कारक ग्रह हैं और ऐसे में, बुध ग्रह के शुभ प्रभाव की वजह से जातक अच्छे वक्ता बनता है। साथ ही, इन लोगों को राजनीति और कूटनीति का ज्ञान बहुत अच्छा होता है। बुध की कृपा से बिज़नेस के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करते हैं और अच्छा लाभ प्राप्त करते हैं।

धार्मिक दृष्टि से बुध 

बुध ग्रह को ज्योतिष के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, हिंदू धर्म में बुध ग्रह को देवता का दर्जा दिया गया है और बुधवार का दिन इन्हें समर्पित है। इस दिन बुध ग्रह की पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ और कल्याणकारी होता है। इससे जुड़ी मान्यता है कि बुधवार को विधिपूर्वक बुध ग्रह की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को करियर और व्यापार में सफलता की प्राप्ति होती है। साथ ही, इनका संबंध भगवान गणेश से भी माना गया है। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मनुष्य जीवन पर बुध ग्रह का प्रभाव 

  • ऐसे जातक जिनकी कुंडली में बुध देव की स्थिति शुभ होती हैं, उनको वाणी में मिठास, ज्ञान की प्राप्ति और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। 
  • बुध ग्रह के मज़बूत अवस्था में होने से जातक का संचार कौशल बहुत शानदार होता है और इनकी मधुर वाणी से दूसरे लोग आसानी से प्रभावित हो जाते हैं।
  • कुंडली में बुध ग्रह अनुकूल स्थिति में या उच्च राशि में होने पर व्यक्ति अपने विचारों को आसानी से दूसरों के सामने व्यक्त कर पाता है। साथ ही, उसकी वाणी भी प्रभावशाली होती है। 
  • बुध देव की कृपा से व्यक्ति बुद्धिमान, विश्लेषण करने वाला और सरल स्वभाव का बनता है। 
  • अगर बुध ग्रह का कमज़ोर या दुर्बल स्थिति में होने पर व्यक्ति बहुत चालाक और तेज दिमाग का हो सकता है। 
  • इसके अशुभ प्रभाव से इंसान झूठ बोलने वाला, दिखावा करने वाला और कभी-कभी धोखा देने वाला बन सकता है। ऐसे लोग अक्सर दूसरों से किए गए वादे जल्दी भूल जाते हैं। 

बुध मेष राशि में अस्त: कमज़ोर बुध ग्रह का प्रभाव

अगर किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होते हैं, तो जीवन के कई क्षेत्रों में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। हम आपको नीचे ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप कमज़ोर लक्षणों को पहचान सकते हैं। 

शिक्षा पर प्रभाव: कमज़ोर बुध के कारण पढ़ाई में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है और सीखने की क्षमता भी प्रभावित होती है। 

संचार कौशल में कमी: व्यक्ति को अपने आपको व्यक्त करने में कठिनाई होती है और वह अपने विचार दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से नहीं रख पाता है।

शारीरिक और मानसिक समस्याएं: बुध की अशुभ स्थिति मानसिक कमजोरी, तनाव और कुछ शारीरिक परेशानियों का कारण बन सकती है। 

व्यापार में हानि: अगर आपका बुध कमज़ोर होता है, तो आपको व्यापार से जुड़े निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके चलते आपको हानि उठानी पड़ सकती है। 

आर्थिक समस्याएं: कमजोर बुध के कारण व्यक्ति को धन से जुड़ी परेशानियों और आर्थिक तंगी से भी दो-चार होना पड़ सकता है। 

हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को मज़बूत करने के लिए अनेक सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे।

बुध मेष राशि में अस्त: सरल एवं प्रभावी उपाय

नाक छिदवाना: जिन जातकों की जन्म कुंडली में बुध ग्रह आठवें भाव में बैठे होते हैं या फिर दुर्बल अवस्था में होते हैं, उन्हें बुधवार के दिन नाक छिदवानी चाहिए। साथ ही, अगले 43 दिन तक नाक में चांदी पहनकर रखनी बहुत शुभ होता है। 

माँ दुर्गा की पूजा: बुध ग्रह को मज़बूत करने के लिए बुधवार के दिन देवी दुर्गा के मंदिर जाकर उन्हें हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें। साथ ही, इस दिन “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। 

महिलाओं का सम्मान: जो लोग बुध ग्रह की कृपा पाना चाहते हैं, उन्हें बेटी, बहन, बुआ और साली जैसे महिला रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए। साथ ही, उनका सम्मान करें और बुधवार के दिन उन्हें कुछ मीठा खिलाएं। 

तुलसी का सेवन: बुध देव से सकारात्मक परिणाम पाने के लिए बुधवार के दिन तुलसी की पत्तियों को धोकर उनका सेवन करें। 

हरे रंग का प्रयोग: बुध महाराज को प्रसन्न करने के लिए हरे संग के वस्त्र ज्यादा से ज्यादा धारण करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

बुध मेष राशि में अस्त: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

बुध ग्रह तीसरे और छठे भाव के स्‍वामी हैं और अब वह मेष राशि के पहले… (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

बुध ग्रह दूसरे और पांचवे भाव के स्‍वामी हैं और अब वह वृषभ राशि के बारहवें भाव में…(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के पहले और चौथे भाव पर बुध ग्रह का आधिपत्‍य है। बुध मेष राशि में… (विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि के तीसरे और बारहवें भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं जो कि अब आपके दसवें भाव में… (विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

बुध ग्रह सिंह राशि के दूसरे और ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके… (विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

बुध ग्रह कन्या राशि के पहले और दसवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आठवें भाव  … (विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

इस राशि के नौवें और बारहवें भाव पर बुध ग्रह का स्‍वामित्‍व है। अब बुध ग्रह… (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के आठवें और ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं जो कि अब आपके… (विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

बुध ग्रह धनु राशि के सातवें और दसवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके… (विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि के नवम और छठे भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं जो कि अब आपके चौथे … (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि के पांचवे और आठवें भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं जो कि अब … (विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि के चौथे और सातवें भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं और अब वह आपके … (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध मेष राशि में अस्त कब होंगे?

बुध ग्रह 01 मई 2026 को मेष राशि में अस्त हो जाएंगे।

2. मेष राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की पहली राशि मेष के स्वामी मंगल ग्रह है। 

3. ग्रह का अस्त होना किसे कहते हैं?

ज्योतिष में जब कोई ग्रह सूर्य के निकट चला जाता है, तब वह सूर्य के तीव्र प्रभाव से अपनी शक्तियां खो देता है और इसे ही ग्रह का अस्त होना कहते हैं। 

बुध मेष राशि में अस्त: जानें विश्व पर प्रभाव

बुध मेष राशि में अस्त होकर किनके लिए रहेंगे शुभ और किनके लिए अशुभ?  जानें 

बुध मेष राशि में अस्त: एस्ट्रोसेज एआई हमेशा से अपने पाठकों को ज्योतिष की दुनिया में होने वाली हर घटना की जानकारी से सबसे पहले अवगत करवाता रहा है। इसी क्रम में, बुध ग्रह को नवग्रहों में राजकुमार का पद प्राप्त है जो अब 01 मई 2026 को मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। इनका यह राशि परिवर्तन मंगल ग्रह की राशि में होगा और ऐसे में, बुध के अस्त का प्रभाव राशि चक्र की सभी राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया को भी प्रभावित कर सकता है। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में बुध को सबसे छोटा ग्रह माना जाता है जो सूर्य के निकट स्थित है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सौरमंडल में बुध सबसे छोटा और तेज़ गति से चलने वाला ग्रह है जो बुद्धि, संचार कौशल और तर्क का प्रतिनिधित्व करता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति आपके सोचने-विचारने के तरीके और आपका दिमाग किस तरह से काम करता है आदि को दर्शाती है। ऐसे में, बुध महाराज जिस राशि में बैठे होते हैं, उससे आपके सोचने और अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने के तरीके की जानकारी मिलती है। 

बुध मेष राशि में अस्त: समय 

बुध मेष राशि में अस्त 01 मई 2026 की रात 11 बजकर 08 मिनट पर होने जा रहे हैं। ऐसे में, अब जब यह सूर्य के नज़दीक जाएंगे, तब वह अस्त होकर अपनी सारी शक्तियां खो देंगे। इसे ही बुध का अस्त होना कहा जाएगा। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि बुध मेष राशि अस्त होकर राशि चक्र समेत संसार को किस तरह से प्रभावित करेंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध मेष राशि में अस्त: ज्योतिषीय घटना 

जब बुध देव परिक्रमा पथ पर चलते हुए मेष राशि में सूर्य के करीब जाकर अस्त हो जाते हैं, तब उग्र और तीव्र ऊर्जा की मेष राशि बुध की बुद्धि और संचार क्षमता को प्रभावित करती है। इस दौरान व्यक्ति बिना सोचे-समझे बातें कर सकता है, तुरंत निर्णय ले सकता है और बिना सोच-विचार किए कार्य करता हुआ नज़र आ सकता है। ऐसे में, गलतफहमियां और विवाद बढ़ने की संभावना बनी रहती है। हालांकि, बुध के मेष राशि में अस्त होने पर आपके भीतर अपने विचारों को व्यक्त करने के साहस में वृद्धि होती है, लेकिन स्पष्टता और धैर्य में कमी आ सकती है इसलिए आपको सोच-समझकर अपने शब्दों का चयन करना होगा। साथ ही, आपको किसी भी तरह की जल्दबजी से बचने की सलाह दी जाती है।

बुध मेष राशि में अस्त की अवधि में बुद्धि, संचार और निर्णय लेने की क्षमता के कारक ग्रह के रूप में सूर्य की तीव्रता से प्रभावित हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अस्त होने पर बुध की तर्क, स्पष्टता, विश्लेषण, बुद्धि और स्वयं को अभिव्यक्त करने की क्षमता कमज़ोर पड़ जाती है। बता दें कि मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है जो मंगल ग्रह की राशि है। वह इस स्थिति को तीव्र कर देती है जिसके चलते व्यक्ति का प्रभाव जल्दी प्रतिक्रिया देने वाला, थोड़ा आक्रामक और अधीर बना सकता है। 

बुध के अस्त होने के प्रभाव से व्यक्ति बातचीत करते समय जल्दबाज़ी में रह सकता है और वह बिना पूरी तरह सोचे-समझे बातें कर सकता है। कई बार यह लोग बिना सही समझ के ही निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं। इस दौरान लोग मानसिक रूप से बेचैन, अधीर और छोटी-छोटी बातों पर प्रतिकिरिया देने वाले हो सकते हैं। मेष राशि की तीव्र ऊर्जा जातकों को तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित करते हैं। लेकिन, इस दौरान बुध के कमज़ोर अवस्था में होने के कारण तार्किक सोच को संतुलित बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। इस समय गलतफहमियां, छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना और निर्णय में गलती होने की संभावना बढ़ जाती है, विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में अहम मामलों में बातचीत या कोई बड़ी डील करते समय आपको ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध मेष राशि में अस्त: इन राशियों को रहना होगा सावधान 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके लग्न भाव में विराजमान हैं जो अब इसी भाव में अस्त होने जा रहे हैं। बता दें कि आपकी कुंडली में बुध देव आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध मेष राशि में अस्त होने की अवधि में आपको जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। अगर आपका संबंध आप सेल्स, मीडिया या मार्केटिंग के क्षेत्र से है, तो आपको अपना काम पूरा करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसका असर आपके प्रदर्शन पर नज़र आ सकता है। 

पहले भाव में बुध के अस्त होने से आपको अपने विचारों को व्यक्त करने और दूसरों के साथ अपने विचार साझा करने में दबाव महसूस हो सकता है। ऐसे में, यह उन जातकों के लिए समस्या बन सकता है जिनका करियर संचार कौशल या खुद को अभिव्यक्त करने से जुड़ा है या फिर जो परफॉर्मिंग आर्ट्स से संबंध रखते हैं। इस अवधि में आप अपने शौक पूरे करने या फिर अपने करीबियों, पड़ोसियों और छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने में आपको परेशानी का अनुभव हो सकता है। ऐसे में, आपका उनके साथ रिश्ता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है।

इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय कठिन रहने की आशंका है क्योंकि बुध की अस्त अवस्था उनकी एकाग्रता और सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, सातवें भाव से जुड़े मामलों जैसे पार्टनरशिप और रिलेशनशिप में भी कोई ज्यादा लाभ न होने का अनुमान है क्योंकि बुध की दृष्टि सातवें भाव को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगी।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए बुध देव आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध मेष राशि में अस्त होने की अवधि में आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह आपका संचार कौशल हो सकता है। इस दौरान आपको विनम्र रहने की कोशिश करनी होगी। इसके अलावा, बुध मेष राशि में अस्त होने से आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है या फिर आप अपने कजिन और छोटे भाई-बहनों की जरूरतों को अपनी जरूरतों से ऊपर रख सकते हैं।

इस समय आपकी माता की सेहत कमज़ोर रह सकती है इसलिए आपको नियमित रूप से जाँच करवाने की सलाह दी जाती है। दूसरी तरफ, आपको पारिवारिक जीवन में भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इस समय आपके द्वारा किया गया गलत निवेश आपके आर्थिक जीवन पर बुरा असर डाल सकता है। हालांकि, पांचवें भाव पर बुध की दृष्टि पड़ रही होगी, लेकिन इस भाव से जुड़े क्षेत्रों जैसे प्रेम संबंध, शिक्षा और संतान आदि के संबंध में आपको कोई ख़ास फायदा नहीं होगा। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को नियंत्रित करते हैं। वर्तमान समय में अब यह आपके नौवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। बता दें कि इस भाव में बुध ग्रह का अस्त होना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं। इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रह सकते हैं इसलिए कोई नया निवेश करने से जुड़ा फैसले लेने से आपको बचना होगा। 

मेष राशि में बुध का अस्त होना संकेत देता है कि इस समय आपको अपने दोस्तों के साथ अहंकार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके दूसरों पर हावी रहने वाले स्वभाव और किसी की बात न मानने की वजह से आपका रिश्ता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, आपके नौवें भाव में बुध अस्त हो रहे हैं और ऐसे में, जो छात्र या प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें अपने फैसले पर दोबारा सोच-विचार करने और सही विकल्प का चुनाव करने के लिए रिसर्च करने की सलाह दी जाती है। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में लग्न भाव और दसवें भाव के अधिपति देव हैं जो अब आपके आठवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। आपके लग्न भाव के स्वामी होने के नाते इनके अस्त होने के कारण आपको थकान, मानसिक दबाव या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, इन जातकों को कुछ समय के लिए  आराम करने और खुद को पुनः तरोताज़ा करने की सलाह दी जाती है। 

बुध मेष राशि में अस्त के दौरान आपको व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचना होगा क्योंकि यह आपके दसवें भाव के भी स्वामी हैं। ऐसे में, आप करियर में असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं और आपको कार्यक्षेत्र में समस्याओं के साथ-साथ हानि भी झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा, नौवें भाव में बुध की अस्त अवस्था आपके लिए त्वचा या स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं लेकर आ सकता है। ऐसे में, आपको अपना तन-मन को स्वच्छ रखना होगा और अपने खानपान का ध्यान रखना होगा। इस समय गलतफहमियों से बचें और किसी भी तरह के विवाद या गुस्से में की गई बातचीत से दूरी बनाए रखें क्योंकि ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के भी स्वामी हैं जो अब आपके छठे भाव में अस्त होने जा रहे है। ऐसे में, ग्यारहवें भाव के स्वामी के रूप में बुध का अस्त होना आपकी आर्थिक स्थिति और निवेश के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। व्यापार और करियर से जुड़े मामलों में आपको बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि बुध मेष राशि में अस्त की अवधि आर्थिक जीवन में कोई बड़ा कदम उठाने के लिए सही नहीं होगी इसलिए इस समय ऐसा करने से आपको बचना होगा। 

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि बुध की अस्त अवस्था आपके लिए आर्थिक जीवन में समस्याएं लेकर आ सकती हैं। साथ ही, आप ऑनलाइन खरीदारी या कागजी लेन-देन के माध्यम से धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। वहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी आपके खर्च बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा, आपको विवादों से बचना होगा क्योंकि इस अवधि में आपके वाद-विवाद में पड़ने की प्रबल संभावना है। बारहवें भाव पर बुध की दृष्टि आपको प्रभावित करने में नाकाम रहेगी जो कि सकारात्मक बात है। ऐसे में, आपको अचानक और अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करने में कुछ हद तक सहायता मिल सकती है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दूसरे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, बुध मेष राशि में अस्त की अवधि को आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अगर आप इस समय अधिक मात्रा में धन कमाना चाहते हैं, तो फिलहाल के लिए अपने इस विचार को आगे न बढ़ाएं क्योंकि इसमें देरी हो सकती है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो कुछ समय के लिए टालने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से पार्टनरशिप में की जाने वाली शुरुआत को। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस अवधि में आपको अपने शब्दों का इस्तेमाल बहुत सोच-विचारकर करना होगा क्योंकि गलतफहमी के कारण विवाद हो सकते हैं। स्वयं पर बढ़ते काम के बोझ और जिम्मेदारियों का असर आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। 

बुध अस्त की अवधि में आपके लिए व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। इसके लिए आपको समय निकालकर अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करनी होगी। साथ ही, आपको समय-समय पर अपनी माता के चेकअप करवाने होंगे क्योंकि इस समय उनकी सेहत आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है। इसके अलावा, पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं जिनको सुलझाने के लिए आपको अपना समय देना होगा। इन जातकों को अपनी शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ त्वचा का ध्यान रखना होगा। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

बुध मेष राशि में अस्त: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • आपको वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी और मौखिक स्वच्छता का भी ध्यान रखें। 
  • ज्यादा से ज्यादा हरे रंग के वस्त्र धारण करें। 
  • हरी सब्जियां और हरे रंग के वस्त्रों का दान करें। 
  • किसी अनुभवी ज्योतिषी के परामर्श पर दाएं हाथ की छोटी उंगली में पन्ना रत्न धारण करें।
  • आवारा कुत्तों को को प्रेम से भोजन कराएं और उनकी सेवा करें। 
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • घर या कार्यस्थल पर बुध यंत्र की स्थापना करें।
  • प्रतिदिन गणेश अष्टकम का पाठ करें। 

बुध मेष राशि में अस्त: वैश्विक प्रभाव 

भू-राजनीति और सरकार द्वारा लिए गए निर्णय 

  • दुनियाभर के नेताओं द्वारा अचानक और जल्दबाज़ी में नीतियों से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं। 
  • राजनीतिक भाषणों और वाद-विवाद में आक्रामकता बढ़ सकती है। 
  • कूटनीतिक स्तर पर गलतफ़हमियां हो सकती है या फिर अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तनाव में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
  • बुध अस्त के दौरान जल्दबाज़ी में निर्णय लिए जा सकते हैं जिन्हें बाद में बदलने की जरूरत पड़ेगी।

वैश्विक स्तर पर वार्ता और मीडिया 

  • बुध मेष राशि में अस्त होने की अवधि में दुनियाभर में गलत जानकारी, अफवाहें और झूठी खबरें तेज़ी से फ़ैल सकती हैं। 
  • इस समय मीडिया से जुड़ी कंपनियां बिना पूरी जांच किए खबरें पब्लिश करने की जल्दी में रह सकती हैं। 
  • इस अवधि में समाज की मशहूर हस्तियों के बयानों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। 
  • विश्व में विवादों और सार्वजानिक विरोध जैसी परिस्थितियों में वृद्धि होने की आशंका है। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वैश्विक आर्थिक और वित्तीय स्थिति 

  • ट्रेडिंग के संबंध में जल्दबाज़ी और तुरंत लिए गए फैसलों की वजह से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। 
  • तर्क की बजाय अनुमान के आधार पर शेयर मार्केट में अचानक से बदलाव नज़र आ सकता है। 
  • बुध मेष राशि में अस्त के दौरान फाइनेंशियल डेटा, रिपोर्टिंग या विश्लेषण में गलतियों की संभावना बनी रह सकती है। 
  • तकनीक, संचार और परिवहन के क्षेत्र में अस्थिरता रह सकती है। 

टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर

  • बुध के मेष राशि में अस्त होने के दौरान कम्युनिकेशन सिस्टम, ऐप्स या नेटवर्क में तकनीकी ख़राबियां सामने आ सकती हैं। 
  • इस समय साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरे या हैकिंग की कोशिशें बढ़ने के आसार हैं। 
  • तकनीक की वजह से होने वाली गलफहमियां सिस्टम में समस्या बन सकती है। 
  • डिजिटल ट्रांजैक्शन या ऑनलाइन सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ सकता है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

बुध मेष राशि में अस्त: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

  • शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, शेयर बाजार में बुध मेष राशि में अस्त के दौरान अचानक से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 
  • शेयर बाजार खबरों, अफवाहों और अटकलों पर तेज़ी से प्रतिक्रिया देने का काम कर सकता है। 
  • इस समय इंट्राडे वोलैटिलिटी में भी वृद्धि होने की संभावना है। 
  • निवेश करने वाले जातक इस अवधि में बिना सोचे-समझे या बिना विश्लेषण किए शेयर खरीदने और बेचने के फैसले ले सकते हैं। 
  • पीछे छूट जाने का भय शेयर बाजार को प्रभावित कर सकता है। 
  • भावनाओं के आधार पर की जाने वाली ट्रडिंग तार्किक सोच के साथ बनाए जाने वाली योजनाओं पर भारी पड़ सकती है। 
  • आईटी, टेलीकॉम और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों में अस्थिरता का दौर जारी रह सकता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या बुध ग्रह युवा है या वृद्ध?

ज्योतिष के अनुसार, बुध महाराज को युवा ग्रह माना जाता है। 

2. बुध ग्रह का प्रतिनिधि रंग कौन सा है?

ज्योतिष में बुध ग्रह हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है। 

3. बुध ग्रह का रत्न कौन सा है?

बुध ग्रह का रत्न पन्ना को माना जाता है। 

मंगल की राशि में बुध देव का होगा गोचर, इन राशियों पर होगी धन-दौलत की बरसात!

बुध का मेष राशि में गोचर: ज्योतिष शास्त्र में “ग्रहों के राजकुमार” के नाम से विख्यात बुध ग्रह को विशेष दर्जा दिया गया है। हम यह बात भली-भांति जानते हैं कि हर ग्रह की अपनी खूबियां और खामियां होती हैं जिनका प्रभाव जीवन पर पड़ता है। हमारे आज का यह स्पेशल ब्लॉग आपको सौरमंडल के सबसे छोटे और तेज़ रफ़्तार से चलने वाले बुध ग्रह के बारे में विस्तार से बात करेंगे। ज्योतिष में बुध देव की गिनती शुभ ग्रहों में होती है और यह सौरमंडल में सूर्य ग्रह के सबसे निकट स्थित हैं। अब यह जल्द ही अपना राशि परिवर्तन करते हुए मेष राशि में जा रहे हैं जिंस्का प्रभाव देश-दुनिया समेत राशियों पर दिखाई देगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

सिर्फ इतना ही नहीं, एस्ट्रोसेज एआई के इस ख़ास ब्लॉग के माध्यम से आपको “बुध का मेष राशि में गोचर” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी जैसे कि तिथि और समय आदि। बता दें कि बुध महाराज जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव मनुष्य जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर दिखाई दे सकता है। शायद यह बात आपको हैरान कर सकती है कि बुध महाराज का प्रत्येक गोचर और उनकी स्थिति निजी जीवन से लेकर करियर तक को प्रभावित करते हैं। तो आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध का मेष राशि में गोचर कब और किस समय होगा। 

बुध का मेष राशि में गोचर: तिथि और समय 

बुध गोचर के समय के बारे में जानने से पहले हम आपको बता दें कि बुध देव तीव्र गति से चलते हैं। ऐसे में, बुध को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 27 से 30 दिनों का समय लगता है। युवा ग्रह के नाम से जाने वाले बुध महाराज अब 30 अप्रैल 2026 की सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शायद ही आप जानते होंगे कि मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। इनके और बुध ग्रह के संबंध ज्यादा अच्छे नहीं माने गए हैं इसलिए आपकी कुंडली में बुध की स्थिति के आधार पर इनका गोचर कुछ राशियों को शुभ और कुछ राशियों को नकारात्मक परिणाम दे सकता है। चलिए अब नज़र डालते हैं बुध ग्रह मेष राशि के प्रभाव के बारे में। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा   

बुध का मेष राशि में प्रभाव 

  • जिन जातकों की कुंडली में बुध देव मेष राशि में विराजमान होते हैं, तो ऐसे लोगों को किसी का इंतजार करना पसंद नहीं होता हैं इसलिए जब बुध इस राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह समय मन में बेचैनी और अधीरता पैदा करता है। 
  • ऐसे व्यक्ति एक जगह टिककर नहीं रह सकता है और अपने विचारों को बार-बार मन में दोहराते हुए नज़र आता है।
  • मेष राशि को आत्म-अभिव्यक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में, बुध का मेष राशि में गोचर संचार के नए रास्ते खोलने का काम करेगा। इस दौरान व्यक्ति अपने मन की बात खुलकर कहने का साहस नहीं जुटा पाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप जो सोचते हैं और महसूस करते हैं, उसे सीधे शब्दों में व्यक्त करने का आत्मविश्वास बढ़ेग।
  • बता दें कि जीवन में जब आपको समझौता, संवेदनशीलता और सहयोग की जरूरत होगी, तब व्यक्ति को अपने शब्दों को दूसरों से कहने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • बुध और मेष राशि के संयोग से जातकों की वाणी और विचारों में साहस, स्पष्टता और नवीनता देखने को मिलेगी। यह समय उन समस्याओं के समाधान खोजने में मददगार साबित होगा जो काफ़ी समय से अटकी हुई है। 
  • इस गोचर के दौरान आपके मन में आने वाला पहला विचार सामान्य रूप से सही साबित हो सकता है इसलिए अपने मन की आवाज़ पर विश्वास रखें। साथ ही, दूसरों को लेकर बेकार की अपनी राय बनाने से बचें। 
  • मेष राशि में बुध ग्रह का प्रभाव तीव्र होता है जितनी तेज़ी से यह आपको किसी काम के लिए प्रेरित करता है, उतनी ही तेज़ी से प्रेरणा में कमी भी आ जाती है। 
  • ऐसे में, आपको बुध का मेष राशि में गोचर के दौरान जो भी अवसर मिलें, उनका फायदा तुरंत उठा लें।

मेष राशि में बुध ग्रह का प्रभाव जानने के बाद अब हम आपको अवगत करवाते हैं बुध के धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

ज्योतिषीय दृष्टि से बुध ग्रह 

ज्योतिष में बुध को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है जो ग्रहों के युवराज के नाम से प्रसिद्ध हैं। मनुष्य जीवन में बुध बुद्धि, वाणी, संचार और व्यापार को नियंत्रित करते हैं। यह किसी व्यक्ति की सोच-विचार करने, व्यापार करने और निर्णय लेने की क्षमता को गहराई से प्रभावीर करता है। जन्म कुंडली में बुध महाराज की स्थिति इस बात का संकेत देती है कि व्यक्ति कितना तार्किक है, वह अपने विचारों को कितनी स्पष्टता से व्यक्त कर पाता है और दूसरों के साथ संवाद स्थापित करने में कितना सक्षम है। 

बुध देव की कृपा से जातक नई चीजों को शीघ्रता से सीखने में सफलता हासिल करता है। साथ ही, व्यापार या संचार से जुड़े क्षेत्रों में विशेष रूप से कामयाब होता है। बुध को द्विस्वभाव ग्रह माना गया है, अर्थात ये जिस ग्रह के साथ कुंडली में स्थित होते हैं, उसी के प्रभाव के अनुसार शुभ या अशुभ परिणाम प्रदान करते हैं। बात करें राशि चक्र की, तो बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। कन्या राशि में वे उच्च अवस्था में माने जाते हैं, जबकि गुरु की राशि मीन में इनकी स्थिति नीच की होती हैं। सभी 27 नक्षत्रों में से अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र पर बुध देव को आधिपत्य प्राप्त हैं। ग्रहों के साथ इनके संबंधों की बात करें, तो सूर्य और शुक्र इनके मित्र माने हैं जबकि गुरु और शनि के साथ यह तटस्थ संबंध रखते हैं।

आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं बुध ग्रह से जुड़ी ऐसी बातों से जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध का मेष राशि में गोचर: बुध ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य 

स्वभाव: वैदिक ज्योतिष में बुध महाराज को द्विस्वभाव ग्रह कहा जाता है क्योंकि यह कुंडली में  शुभ और अशुभ ग्रहों के साथ बैठे होने पर उन्हीं के अनुसार सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं।

ऊर्जा: बुध देव की ऊर्जा जिज्ञासु, बहुमुखी और तार्किक मानी जाती है। साथ ही, यह चीज़ें को ग्रहण करने की क्षमता और बुद्धिमानी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

तत्व: ज्योतिष में बुध महाराज पृथ्वी तत्व के ग्रह माने गए हैं क्योंकि यह ज़मीन से जुड़ाव, तर्क और व्यावहारिकता के प्रतीक हैं।

लिंग: बुध ग्रह को नपुंसक माना जाता है और यह स्त्री और पुरुष ऊर्जा में संतुलन बनाकर चलते हैं इसलिए न यह पुरुष हैं और न ही स्त्री ग्रह हैं।

व्यक्तित्व: पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, बुध देव को युवा ग्रह कहा जाता है और इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षण होता है। साथ ही, यह बेहद बुद्धिमान माने गए हैं।

बुध ग्रह का प्रिय रंग, अंक और दिन 

यह बात हम भली-भांति जानते हैं कि ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह का अपना प्रिय रंग, दिन, अंक, और रत्न होता है। इसी प्रकार, अगर आप अपनी कुंडली में किसी ग्रह को मज़बूत करना चाहते हैं या फिर ग्रह के अशुभ प्रभाव कम करने चाहते हैं, तो आपको उस विशेष ग्रह को प्रिय रंग, दिन, रत्न और अंक की सहायता से मज़बूत कर सकते हैं। 

बुद्धि, वाणी और संचार के कारक बुध का प्रिय रंग हरा माना गया है। वहीं, सप्ताह में बुधवार का दिन समर्पित होता हैं और इनका पन्ना रत्न है। ऐसे में, बुध ग्रह से शुभ परिणाम पाने के लिए व्यक्ति को बुधवार के दिन हरे रंग के ज्यादा से ज्यादा वस्त्र धारण करने चाहिए। साथ ही, आप बुधवार को हरी सब्ज़ियों का दान करना भी शुभ माना जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभावों से राहत के लिए बुधवार के दिन बुध देव की पूजा और व्रत करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। आइए आपको रूबरू करवाते हैं बुध ग्रह के शुभ और अशुभ प्रभावों से। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप  

मनुष्य जीवन पर शुभ बुध का प्रभाव 

  • कुंडली में बुध का शुभ प्रभाव होने से व्यक्ति का संचार कौशल शानदार होता है और इनकी वाणी में बेहद मीठी होती है इसलिए दूसरे आसानी से इनसे प्रभावित हो जाते हैं। 
  • जिन लोगों का बुध ग्रह बलवान अवस्था में होते हैं, वह तर्क शास्त्र में महारत हासिल करते हैं और अत्यंत ज्ञानी भी होते हैं। ऐसे लोगों को वाद-विवाद या डिबेट में हराना बहुत मुश्किल होता है।
  • बुध महाराज की कृपा आप पर होने से जातक के रिश्ते अपनी महिला रिश्तेदारों जैसे बुआ और मौसी के साथ मज़बूत होते हैं।     
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह उच्च राशि में या अनुकूल स्थिति में होता है, तो जातक अपने विचारों को बहुत आसानी से दूसरों के सामने रखने में सक्षम होता है। इनकी मधुर वाणी से लोग जल्दी ही प्रभावित हो जाते हैं। साथ ही, ऐसे लोगों का स्वभाव बहुत  विश्लेषणात्मक और सरल होता है।
  • बुध का आप पर आशीर्वाद होने से जातक बुद्धिमान होने के साथ-साथ व्यापार में भी अपार सफलता हासिल करता है।  

मनुष्य जीवन पर अशुभ बुध का प्रभाव 

  • जीवन पर बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव होने से जातक के बाल असमय ही झड़ने या टूटने लगते हैं या फिर अचानक से नाखून कमज़ोर होकर टूटने लगते हैं। 
  • अगर आपको जीवन से जुड़े बड़े फैसले लेने में कठिनाई का अनुभव होता है और ऐसे में, आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में आपको हानि पहुंचाने का काम करते हैं, तो इसे भी कमज़ोर बुध का लक्षण माना जाता है।  
  • बुध का कुंडली में नकारात्मक प्रभाव होने से व्यक्ति को कोई ऐसा रोग घेर लेता है जिसके बारे में तुरंत पता नहीं चल पाता है। इसके परिणामस्वरूप, आपको भविष्य में अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। 
  • बुध की कुंडली में दुर्बलता का सीधा प्रभाव व्यक्ति की सुंदरता पर नज़र आता है।
  • यदि आपका बुध ग्रह कमज़ोर होता है तो, आपके रिश्ते महिला रिश्तेदारों के साथ ख़राब होने लगते हैं, ख़ासतौर पर बुआ और मौसी के साथ।     
  • बुध का आपकी कुंडली में नकारात्मक प्रभाव होने से परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते न चाहते हुए भी बिगड़ने लगते हैं। साथ ही, घर में लड़ाई-झगङे और मतभेद का माहौल बना रहता है, जिसका कारण बुध का अशुभ प्रभाव होता है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोख

बुध का मेष राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • कुंडली में कुपित बुध को शांत करने के लिए बुधवार के दिन देवी दुर्गा के मंदिर जाएं और माता को हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें। 
  • बुधवार के दिन “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:” मंत्र का जाप करें।
  • बुध ग्रह से शुभ परिणाम पाने के लिए बुधवार को प्रातःकाल स्नान करें और हरे रंग के वस्त्र धारण करने के बाद “ॐ बुं बुधाय नमः” का 108 बार जाप करें।
  • कुंडली में बुध देव को मज़बूत करने के लिए बहन, बेटी, साली और बुआ का आदर-सम्मान करें। साथ ही, उनके साथ रिश्ते को मधुर बनाकर रखें और उन्हें बुधवार के दिन कुछ मीठा खिलाएं। 
  • बुध महाराज को हरा रंग अत्यंत प्रिय है इसलिए बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें और हरे रंग के कपड़े धारण करें। ऐसा करने से बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं। 
  • बुध ग्रह की कृपा पाने के लिए के लिए हरी सब्जियों और आंवला का सेवन करना चाहिए। 
  • मान्यता है कि सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां भेंट में देने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
  • दुर्बल बुध के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए बुधवार के दिन तुलसी की पत्ती को धोएं और उसका सेवन करें। इस उपाय को करने से बुध देव के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।     

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध का मेष राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब … (विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके दूसरे और पांचवें भाव के…(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में बुध देव एक महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं क्योंकि…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके बारहवें और तीसरे भाव के… (विस्तार से पढ़ें))

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के … (विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके लग्न भाव के स्वामी हैं जो अब अपनी…(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

तुला राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा … (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध देव को अशुभ ग्रह माना जाता है क्योंकि इनके… (विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके सातवें भाव के स्वामी हैं और इस भाव का…(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके भाग्य भाव अर्थत नौवें भाव के स्वामी हैं। बता दें…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के तीसरे भाव में बुध ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। बता दें…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके चौथे और नौवें भाव …(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध का मेष राशि में गोचर कब होगा?

मेष राशि में बुध का गोचर 30 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है।

2. बुध ग्रह की राशियां कौन सी हैं?

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है।

3. मेष राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की पहली राशि मेष के स्वामी मंगल ग्रह हैं।