मंगल का वृषभ राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “मंगल का वृषभ राशि में गोचर” से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। मंगल देव को अपना एक राशि चक्र पूरा करने में लगभग दो साल का समय लगता है, इसलिए ऐसा कहा जा सकता है मंगल देव तक़रीबन 2 साल बाद फिर से वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मंगल ग्रह राशियों, देश-दुनिया और शेयर बाजार के लिए क्या कुछ लेकर आएंगे।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
ग्रीक भाषा में मंगल ग्रह को “एरेस” या “युद्ध के देवता” के नाम से जाना जाता है। इन्हें लाल ग्रह भी कहा जाता है क्योंकि इस ग्रह का रंग लाल है। बता दें कि राशि चक्र में मंगल महाराज पहली और आठवीं राशि, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। नक्षत्रों में मंगल को मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र पर स्वामित्व प्राप्त हैं। यह उग्र स्वभाव के ग्रह हैं जो साहस, पराक्रम, युद्ध, संघर्ष और विनाश के कारक माना जाता है।
मुंडेन ज्योतिष में मंगल ग्रह
मंगल ग्रह सेना, थल सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस, इंजीनियरों, फायर फाइटर और हथियारों से जुड़े क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हें युद्ध, संघर्ष, साहस और शक्ति का ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह आग, विस्फोट, हिंसा, सशस्त्र संघर्ष, सर्जन, डेंटिस्ट, अपराधियों के साथ-साथ तख्तापलट जैसी घटनाओं को भी नियंत्रित करते हैं।
मुंडेन एस्ट्रोलॉजी में मंगल महाराज का संबंध गुप्त शत्रुओं, घुसपैठ, प्रॉक्सी युद्ध, आतंकवाद, अपहरण और अस्वाभाविक मृत्यु से भी माना जाता है। अगर कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ होती है, तो यह उद्योग, विनिर्माण, इंजीनियरिंग और लोहा एवं इस्पात से जुड़े क्षेत्रों को प्रगति के मार्ग पर लेकर जाते हैं।
इसके अलावा, राजनीतिक अशांति, विद्रोह, आगजनी, दुर्घटनाएं, यौन अपराध, सड़क रोकना, खनन दुर्घटनाएं, हवाई और रेल दुर्घटनाएं, तूफान, चक्रवात, ज्वालामुखी विस्फोट और लावा जैसी घटनाओं को भी मंगल ग्रह प्रभावित करता है। इसकी प्रक्रृति अचानक और तीव्र परिणाम देने वाली होती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृषभ राशि
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है जिसके स्वामी देव शुक्र ग्रह हैं। वृषभ राशि धन-समृद्धि, वित्त, विलासिता भौतिक सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्यपूर्ण जीवन का प्रतिनिधित्व करती है। साथ ही, आपकी वाणी, परिवार और भोजन से भी संबंधित है।
मुंडेन ज्योतिष में वृषभ राशि
वृषभ राशि किसी देश की आर्थिक स्थिति, राज्य का राजस्व, राष्ट्रीय राजस्व, राष्ट्रीय संपत्ति और लोगों की क्रय शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह देश की अर्थव्यवस्था, निवेश क्षमता, शेयर और बॉन्ड में निवेश को भी दर्शाता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय कर्ज़, मुद्रा, लाभ-हानि, वित्तीय लेन-देन, बैंक, राष्ट्रीय कोष, देश के संसाधन, आपातकाल में धन जुटाने की क्षमता, व्यापार, आयात-निर्यात और जनता की समृद्धि भी वृषभ राशि के अंतर्गत आती है। यह देश के जीएनएप, टैक्स, सरकारी आय, ब्याज दर, निवेश, एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव, शेयर बाजार, बैंकिंग क्षेत्र, राष्ट्रीय संपत्ति और सहयोगी देशों का भी प्रतिनिधित्व करती है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मंगल का वृषभ राशि में गोचर: समय एवं विशेषताएं
मंगल का वृषभ राशि में गोचर 21 जून 2026 की रात 12 बजकर 23 मिनट पर होने जा रहा है। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं वृषभ राशि में मंगल ग्रह की विशेषताओं से।
- लोगो की वाणी और बातचीत में आक्रामकता बढ़ सकती है।
- परिवार में बहस या मतभेद होने की स्थिति बन सकती है।
- धन बचत करने में समस्या का अनुभव हो सकता है।
- आपको धन संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
- जातकों में जल्दबाज़ी में आकर खर्च करने, नशे की वस्तुओं के सेवन या भौतिक सुखों में लिप्त होने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है।
- मंगल का यह गोचर आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को पाने के लिए दृढ़ रहने और मेहनत करने की क्षमता प्रदान करेगा।
मंगल का वृषभ राशि में गोचर: वैश्विक स्तर पर प्रभाव
- विभिन्न देश रक्षा सेवाओं और सैन्य क्षेत्र पर अधिक धन खर्च कर सकता है।
- हथियार और रक्षा से जुड़े उद्योगों को लाभ मिलने की संभावना है।
- बैंकिंग क्षेत्र में कुछ समस्याएं देखने को मिल सकते हैं।
- वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए देशों के बीच होने वाले कूटनीतिक वार्ताएं अधिक आक्रामक हो सकती हैं। इसे बहुत अच्छी स्थिति नहीं कहा जा सकता है।
- राष्ट्र अपनी ऊर्जा का उपयोग, खाद्य भंडार और घरेलू उत्पादन की सुरक्षा को लेकर सतर्क और कठोर रह सकते हैं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
सरकार और प्रशासन
- सरकार रक्षा सेवाओं और सुरक्षा क्षेत्र के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।
- बैंकिंग क्षेत्र में अचानक से कुछ बदलाव नज़र आ सकते हैं।
- सरकार आर्थिक नीतियों में अचानक से कुछ सख्त सुधार लेकर आ सकती हैं और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।
मंगल का वृषभ राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी
- धातुओं में मंगल ग्रह का संबंध तांबा और सोना से होता है, इसलिए मंगल का यह गोचर इनसे संबंधित व्यापार में तेज़ी लेकर आ सकता है।
- मसूर दाल, लाल मिर्च, गुड़ और हथियारों से जुड़े क्षेत्रों को अच्छा-ख़ासा लाभ मिलने के योग बनेंगे।
- इसअवधि में शेयर बाजार में तेज़ी से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
मंगल का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा सकारात्मक
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल देव आपके सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके लग्न भाव/प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल की उपस्थिति आपके पहले भाव में होने से आप ऊर्जावान बनेंगे और साथ ही, आपको ट्रेवल, इमिग्रेशन और मीडिया जैसे क्षेत्रों में व्यापार करने वालों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंगल का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपको विदेश में काम करने के अवसर भी मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में भी सुधार नज़र आ सकता है।
मंगल देव की दृष्टि आपके चौथे भाव पर पड़ रही होगी और ऐसे में, आपको हर कदम पर अपनी माँ का साथ मिलेगा। इस समय आपको भूमि या संपत्ति की खरीद-बिक्री के माध्यम से लाभ मिल सकता है। हालांकि, मंगल ग्रह आपके बारहवें भाव के स्वामी भी है, इसलिए खर्चों या आर्थिक हानि की संभावना को देखते हुए आपको सावधान रहना होगा।
बता दें कि मंगल की दृष्टि अपने स्वयं के भाव पर भी होगी जिसे उन लोगों के लिए अच्छ कहा जाएगा, जो विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं। यदि आप पहले से शादीशुदा हैं, तो आपका साथी आपका साथ देगा। लेकिन, आपको आपने गुस्से को काबू में रखना होगा और अचानक से होने वाले मेडिकल के खर्चों के लिए खुद को तैयार रखना होगा। आपको रिश्ते में संतुलन बनकर चलना होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल देव योगकारक ग्रह हैं जो आपके केंद्र और त्रिकोण भावों को नियंत्रित करते हैं, अर्थात यह आपके पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं जिसका संबंध लाभ, इच्छाओं की पूर्ति और उपलब्धियों से होता है। मंगल का ग्यारहवें भाव में गोचर आपके लिए कुछ सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है।
बता दें कि मंगल का वृषभ राशि में गोचर आपको करियर में सफलता, आर्थिक लाभ और आय के नए स्रोत प्रदान कर सकता है। बिज़नेस से जुड़ी महत्वपूर्ण मीटिंग्स के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर नए अवसरों का लाभ उठाना होगा। यह अवधि अपनी इच्छाओं को पूरा करने और मेहनत का फल दिलाने वाली साबित होगी। साथ ही, आपको नौकरी में की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
जिन जातकों का संबंध रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग और रक्षा सेवाओं से हैं, उनको इस समय पदोन्नति या करियर में प्रगति मिलने की संभावना है। मंगल का यह गोचर छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा और ऐसे में, वह पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने में सक्षम होंगे। यदि आप बीमार चल रहे हैं, तो आपकी सेहत में अब सुधार आएगा। इस समय आपके सपने सच होंगे जिनका आप आनंद लेते हुए नज़र आ सकते हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल देव आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। साथ ही, यह आपके लिए योगकारक ग्रह भी हैं जो अब आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, आपको करियर में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, विशेष रूप से नेतृत्व और अधिकार से जुड़े पदों पर। इस दौरान कार्यक्षेत्र में प्रगति, नई जिम्मेदारियों और नौकरी में सफलता के योग बनेंगे। साथ ही, रियल एस्टेट के कारोबार में भी लाभ मिलने के आसार है।
जिन जातकों का संबंध हेल्थकेयर, सर्जन, इंजीनियरिंग, रक्षा सेवाओं और प्रशासनिक क्षेत्रों से है, उनको विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। इस दौरान आप अपनी प्रभावशाली वाणी का इस्तेमाल लोगों को आगे बायत रखने, डिबेट करने और लोगों को समझाने के लिए करें, न कि सहकर्मियों के साथ विवाद करने के लिए।
मंगल महाराज की दृष्टि आपके लग्न भाव पर पड़ रही होगी और ऐसे में, यह आपके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। इस समय आप शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए उत्सुक नज़र आएंगे। साथ ही, मंगल की सातवीं दृष्टि आपके चौथे भाव पर होने से आपको हर कदम पर अपनी माता का साथ मिलेगा। इस दौरान छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर, मंगल का वृषभ राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल और प्रगति देने वाला साबित होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल ग्रह आपके पांचवें भाव और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली के छठे भाव का संबंध शत्रुता, स्वास्थ्य, प्रतियोगिता और मामा से होता है क्योंकि यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी। मंगल गोचर से शत्रु हंता योग निर्मित होगा और ऐसे में, इस समय आपके शत्रु पराजित होंगे। साथ ही, वह आपको नुकसान पहुंचाने में सक्षम नहीं होंगे।
जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारो कर रहे हैं, उन्हें उसमें सफलता की प्राप्ति होगी। मंगल देव आपके नौवें, बारहवें और ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेंगे जिसके चलते आपके दूर स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। आपके सामने कुछ खर्चे आ सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर मंगल का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और आप भगवान के प्रति आभार महसूस करेंगे। ऐसे में, आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मंगल का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों को फूंक-फूंककर रखना होगा कदम
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल महाराज आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी है जो अब आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में आठवें भाव का संबंध लंबी आयु. अप्रत्याशित घटनाएं और रहस्यों से होता है। इस राशि के जातकों के लिए मंगल का वृषभ राशि में गोचर का समय कठिन रहेगा। इस अवधि में आपके जीवन में अचानक से कई परिवर्तन आ सकते हैं जो आपको बेचैन कर सकते हैं।
मंगल की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर पड़ रही होगी जो धन से जुड़े मामलों में बदलाव लेकर आ सकती है जिसके चलते आप धन लाभ कमाने और अपने द्वारा किए गए निवेश की वजह से परेशान नज़र आ सकते हैं। जब मंगल देव आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेंगे और ऐसे में, आप दूसरों से बात करते समय आत्मविश्वास से भरे नज़र आएंगे, लेकिन आपको अपने शब्दों का ध्यान रखना होगा, विशेष रूप से अधिकारियों या बुजुर्गों से बात करते समय। साथ ही, आपको यात्रा करते समय सतर्क रहना होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल देव आपके लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं और इस भाव का संबंध विवाह, रिलेशनशिप और बिज़नेस पार्टनर से होता है। मंगल की यह स्थिति आपको रिश्ते में प्रभावशाली, दृढ़ और कभी-कभी हावी होने वाला बना सकती है। ऐसे में, आप दोनों के बीच अहंकार, बहस या मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
मंगल महाराज का दसवें भाव पर प्रभाव होने से करियर और पेशेवर जीवन से जुड़े लोगों पर हावी होना या उनको नियंत्रित करने की प्रवृत्ति आपमें बढ़ सकती है। ऐसे में, आपको कार्यक्षेत्र पर संतुलन बनाकर चलना होगा। मंगल का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपको अहंकार और मतभेद से बचने की सलाह दी जाती है। इनका आपके लग्न भाव और दूसरे भाव पर प्रभाव होने से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको अपने खानपान को संतुलित रखना होगा, अन्यथा आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का वृषभा राशि में गोचर आपके चौथे भाव में होने जा रहा है जिसे आपके लिए पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान घर का वातावरण तनाव भरा, अशांत या फिर आक्रामक महसूस हो सकता है। मंगल गोचर की अवधि में आपको अपनी माता की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि उन्हें बीपी की समस्या रह सकती है।
बता दें कि मंगल ग्रह की चौथी दृष्टि आपके सातवें भाव पर पड़ रही होगी जो विवाह और पार्टनरशिप का भाव होता है। इसके परिणामस्वरूप, आप अपने जीवनसाथी या रिश्ते को लेकर अत्यधिक अधिकारपूर्ण या संवेदनशील हो सकते हैं। इस वजह से आप दोनों के बीच मतभेद और विवाद जन्म ले सकते हैं। लेकिन सकारात्मक पक्ष देखें, तो मंगल देव आपको भूमि, भवन और संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ फल दे सकते हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मंगल देव 21 जून 2026 को वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे।
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ के अधिपति देव मंगल ग्रह हैं।
ज्योतिष में मंगल देव को युद्ध, साहस, सेना और पराक्रम का ग्रह कहा जाता है।