टैरो साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 अगस्त, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 अगस्त, 2026): इस सप्ताह इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त, 2026, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

AstroSage Hindi Banner

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 16 से 22 अगस्त, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जुलाई, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स

मेष राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि यह सप्ताह आपकी लव लाइफ में नए अवसर और नई भावनाएं लेकर आ सकता है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आप किसी भी तरह की जल्दबाज़ी न करें। आप पहले अपने मन को टटोलने का प्रयास करें कि आप वास्तव में चाहते क्या है। 

आर्थिक जीवन में द वर्ल्ड का आना कहता है कि अब आपके जीवन से धन समस्याओं में कमी आएगी। हालांकि, यह समय आपके लिए राहत लेकर आएगा, लेकिन फिर भी आपको धन का इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा। भविष्य के लिए अच्ची योजनाएं बनानी होगी। 

करियर के क्षेत्र में आपको टू ऑफ कप्स मिला है और यह बता रहा है कि कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। साथ ही, आपके सहकर्मी आप पर गर्व महसूस करते होंगे। भले ही आपको अपनी नौकरी पसंद नहीं होगी, फिर भी आप काम आसानी से कर सकेंगे। लेकिन सावधान रहें, आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। 

स्वास्थ्य में नाइट ऑफ कप्स का मिलना सेहत में सुधर को दर्शाता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से गुज़र रहे हैं, तो आपको अब सही इलाज मिल सकेगा, इसलिए आप अपनी ऊर्जा बनाए रखें। 

अफर्मेशन: मैं अपने घर का वातावरण प्रेमपूर्ण बनाता/बनाती हूं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह सप्ताह सुखद और फलदायी रहेगा। आपके और पार्टनर के बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी और खुशियां बनी रहेगी। साथ ही, आप दोनों एक-दूसरे के करीब आएंगे। 

आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि भविष्य में आपके पास कितना धन होगा, इसका नियंत्रण पूरी तरह से आपके हाथों में रहेगा। आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपका ध्यान जरूरतों को पूरा करने और भविष्य की योजना बनाने में होगा। 

करियर में टू ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि आपको तनाव और कंफ्यूजन से बचने के लिए संतुलन बनाकर चलना होगा। एक समय में एक ही काम करें और कार्यों में सकारात्मक परिणाम पाने के लिए सोच-विचारकर जोखिम उठाएं। 

स्वास्थ्य को लेकर ऐस ऑफ पेंटाकल्स संकेत करता है कि इस सप्ताह आपकी प्राथमिकता आपका स्वास्थ्य होना चाहिए। आप शारीरिक रूप से फिट हैं इसलिए आप अपनी नियमित दिनचर्या बनाए रखें, अच्छी नींद लें, अपनी सेहत का ध्यान रखें और व्यायाम करें। 

अफर्मेशन: मैं सुरक्षित हूं और प्रेम से भरी हूं।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: टेन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ पेंटाकल्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि इस सप्ताह आप रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करते दिखाई देंगे। लंबे समय से चली आ रही कन्फ्यूजन या गलतफहमी अब दूर होगी। आप इस दौरान सकारात्मक रहेंगे। 

आर्थिक जीवन के लिए द सन कहता है कि इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में सफलता मिलेगी और शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। आप इस समय का आनंद लें और भविष्य के लिए धन की बचत करें।

करियर में टेन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आपने कार्यों में काफ़ी मेहनत की है और आप अपने सहकर्मियों को लेकर अच्छा महसूस कर सकते हैं। आपके सहकर्मी आपको टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में देखते होंगे, इसलिए अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाएं और आराम करें। 

स्वास्थ्य के मामले में किंग ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि पैसो को लेकर चिंता आपकी सेहत को प्रभावित कर रहा होगा। यह तनाव स्वयं की देखभाल किए बिना दूर नहीं होगा। ऐसे में, आपको खुद पर ध्यान देने के लिए ध्यान, गर्म पानी से नहाना या मानसिक शांति के तरिके अपनाने होंगे। 

अफर्मेशन: मैं चिंता के बजाय शांति का चुनाव करता/करती हूँ। 

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स

करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए एट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आप अकेले रहने के बजाय अस्वस्थ रिश्ते में हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें और सबसे पहले अपनी भलाई पर ध्यान दें। सिंगल लोगों को पहले खुद पर ध्यान देना होगा। 

आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स बता रहा है कि आप अपने धन को संभाल कर रखें। अगर आपको अचानक से धन कमाने का कोई अवसर मिलता है, तो सारा पैसा खर्च न करें। भविष्य के लिए बचत का एक हिस्सा बचा कर रखें। 

करियर के लिए व्हील ऑफ फॉर्च्यून बताता है कि एक बड़ा दौर ख़त्म होने की कगार पर है और अब एक बड़ा बदलाव आने वाला है। ऐसी किसी भी नौकरी के झांसे में न फंसें जो आपके लिए परेशानी का सबब बन जाएं। साथ ही, आप अपने करियर के लक्ष्यों को पाने का प्रयास करें। 

स्वास्थ्य में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और मज़बूत हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा काम आपको चोट पहुंचा सकता है। संतुलन बनाकर चलें और अपनी रफ़्तार थोड़ी धीमी करें। खुद को इतना न थकाएं कि शरीर पर अत्यधिक दवाब पड़ें। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन में शांति से हूँ।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द मैजिशियन

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि अब आपको रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से बाहर निकालकर जीवन में आगे बढ़ना होगा। प्रेमी जोड़े इस अवधि में कहीं ट्रिप पर या फिर कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। सिंगल लोगों को बाहर निकलकर और नए लोगों से मिलकर सच्चा प्यार मिल सकता है। 

आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि अब आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। यह सुधार आपकी मेहनत का फल होगा, इसलिए बजट बनाकर आगे बढ़ें। 

करियर के लिए द मैजिशियन को सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। आपके कार्यक्षेत्र का वातावरण आपको नए तरीके से सोचने के लिए प्रोत्साहित करेगा। साथ ही, आपके प्रमोशन या नौकरी के नए अवसर मिलने के योग बनेंगे जिसकी वजह आपका शानदार प्रदर्शन रहेगा। 

 स्वास्थ्य के लिए टेन ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आप खुद को इस सप्ताह तनाव और दवाब में महसूस कर सकते हैं। ऐसे में, यह समय खुद को आराम देने, मसाज करवाने या थोड़ा ब्रेक लेने के लिए उत्तम रहेगा। हालांकि, आप जरूरत पड़ने पर दूसरों से मदद लेने पर संकोच न करें। 

अफर्मेशन: मैं प्रेम और सम्मान का हकदार हूँ।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: द डेविल

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में एट ऑफ पेंटाकल्स मिला है और यह कहता है कि आपको अपने रिश्ते में धैर्य और संयम दोनों बनाए रखना होगा। आप अपने रिश्ते में डूबे रहेंगे इसलिए  ब्रेकअप से बचने के लिए साथी के साथ अच्छा समय बिताएं और रिश्ते में प्रयास करते रहें। अगर आप सिंगल हैं, तो नए रिश्ते का अपने जीवन में आने दें। 

आर्थिक जीवन के लिए द डेविल कहता है कि आर्थिक समस्याओं की वजह से आपको ऐसा महसूस हो सकता है जैसे आप कहीं फंस गए हैं। आर्थिक जीवन में दोबारा नियंत्रण पाने के लिए किसी से सहायता लेने में संकोच न करें। 

करियर के क्षेत्र में द वर्ल्ड बता रहा है कि यह सप्ताह सफलता पाने और किसी काम को पूरा करने के लिए उत्तम रहेगा। ऐसे में, आपको आखिरकार अपनी मेहनत के लिए पहचान मिलेगी। लंबे समय में कार्यों के परिणाम और लंबे समय के अटके लाभ मिलने के योग बनेंगे। 

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि इस सप्ताह आपको खुद का ध्यान रखना होगा। साथ ही, आपको अपनी ऊर्जा व स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता होगी, तभी आप एक बेहतर व्यक्ति बन पाएंगे। इस समय पहले खुद को रखने पर आपको थकन महसूस हो सकती है। 

अफर्मेशन: मैं अपने तन-मन को संतुलित भोजन और सकारात्मक विचारों से पोषित करती हूँ। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स

करियर: द हैरोफ़न्ट 

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ कप्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए नाइट ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेमी जोड़ें एक दूसरे से बात करके या विवाह बंधन में बंधकर खुश दिखाई देंगे।  कपल्स को विवाह सहित गहरे कमिटमेंट में खुशी मिलेगी। सिंगल लोगों की जिंदगी में इस सप्ताह कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है।

आर्थिक जीवन के लिए फोर ऑफ कप्स भविष्यवाणी करता है कि इस अवधि में आप आर्थिक जीवन में बड़े बदलाव या फिर लालच में आकर कोई निवेश करने से बचें। आपको एक कदम पीछे लेते हुए शांति से सोच-विचारकर करने के बाद फैसला लें। 

करियर के लिए द हैरोफ़न्ट बताता है कि कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपका मार्गदर्शन या आपको महत्वपूर्ण शिक्षा दे सकता है। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा बदलाव लेकर आने के बजाय नियमों का पालन करें। साथ ही, तय सिस्टम के अनुसार काम करते रहें। 

स्वास्थ्य के मामले में सेवेन ऑफ कप्स कहता है कि आपकी सेहत में इस सप्ताह सुधार आएगा। लेकिन आपको इसके लिए एक्टिव रहना होगा। साथ ही, आप अच्छी नींद लें, संतुलित भोजन करें और गलत आदतों का त्याग करें, ताकि आपका शरीर बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें। 

अफर्मेशन: मैं सफलता और सकारात्मकता को आकर्षित करता/करती हूँ। 

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: द फूल

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए फोर ऑफ वैंड्स कहता है कि आपकी लव लाइफ के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। आप रिलेशनशिप के प्रति गंभीर हो सकते हैं या फिर वह विवाह में बदला सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो लोगों से बाहर जाकर मिलेजुले और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हों, वहां आपकी मुलाकात किसी से हो सकती है। 

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि धन से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच आप आप अपने बजट को संभालने की कोशिश करेंगे। बेवजह पैसे खर्च न करें और अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर मेहनत करनी होगी। 

करियर के लिए द वर्ल्ड बता रहा है कि यह सप्ताह आपके पेशेवर जीवन में सफलता और उपलब्धि लेकर आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और एक दौर अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। ऐसे में, आप करियर को नई दिशा देने की योजना बनाए। 

द फूल स्वास्थ्य के लिए कहता है कि इस सप्ताह आपको लापरवाही और छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से सावधान रहना होगा। रोगों से अब आपको राहत मिलेगी और स्वास्थ्य समस्याओं का समनधन होगा। ऐसे में, आप शांत और सकारात्मक बने रहें। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन में मौजूद प्रेमपूर्ण रिश्ते के लिए बहुत आभारी हूं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अपने जीवन को लेकर बड़े फैसले ले सकते हैं। यह समय इस बात पर अच्छी तरह से सोचने के लिए सही होगा कि आप अपने रिश्ते से क्या चाहते हैं। आप अपने पार्टनर से बात करके रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो यह समय नए रिश्ते में आने के लिए अनुकूल नहीं कहा जाएगा। 

क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि आपको इस सप्ताह धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे और भविष्य के लिए अनेक विकप्ल खुलें रखें। आप आर्थिक जीवन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन दूसरों से मिलने वाली सलाह को सुनें, ताकि आप बेहतर कर सकें। 

करियर में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि नौकरी करने वाले जातकों को अपना काम पूरी मेहनत और समर्पण के साथ करना होगा। 

स्वास्थ्य के लिए नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि आपको अपनी ऊर्जा के इस्तेमाल पर ध्यान देना होगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे, लेकिन तेज़ी से आगे न बढ़ें। हालांकि, आपको अपनी सेहत पर हद से ज्यादा दवाब डालने से बचना होगा ऐसे में, आपको धीरे और संतुलन बनाकर चलना होगा और साथ ही, अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

अफर्मेशन: मेरा मन प्रेम और करुणा से भरा रहता/रहती है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: द लवर्स

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ कप्स

मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में द लवर्स मिला है जो बता रहा है कि इस सप्ताह आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। इस समय आप साथी के करीब आने और रिश्ते को मज़बूत बनाने में सक्षम होंगे। एक-दूसरे के साथ समय बिताने से आपका रिशत मज़बूत बनेगा। जो जातक सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी ख़ास से हो सकती है। 

आर्थिक जीवन में द सन का आना खुशी और आर्थिक सुरक्षा की तरफ संकेत करता है। ऐसे में आप धन को लेकर चिंतित नहीं रहेंगे। आप अपने धन-समृद्धि को दूसरों के साथ शेयर करें, दूसरों की मदद करें और दान भी करें। 

करियर में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि नौकरी के संबंध में आप अतीत से शिक्षा लेकर भविष्य को बेहतर बनाने पर सोच-विचार करें। अगर आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर मिले, तो रचनात्मक तरीके से सोचें। आपकी अलग सोच आपके जीवन से समस्याओं को दूर करेगी। 

स्वास्थ्य के लिए नाइन ऑफ कप्स को शुभ नहीं कहा जाएगा। ऐसे में, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

अफर्मेशन: मैं अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक विचारों का चुनाव करता/करती हूँ। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन:  टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ वैंड्स

फोर ऑफ वैंड्स कहता है कि यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। हालांकि, यह समय विवाह या कोई बड़ा फैसला लेने के लिए शुभ रहेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आपके लिए किसी इवेंट या पार्टी में नए लोगों से मिलना अच्छा रहेगा जहाँ आपकी मुलाकात किसी ख़ास से हो सकती है। 

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि आपको आर्थिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने में परेशानी हो सकती है। साथ ही, आप धन से जुड़े फैसले लेने में कंफ़्यज नज़र आ सकते हैं। इस सप्ताह जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च न करें। आपको बचत करने या आय के नए स्रोत तलाशने होंगे। साथ ही, आपको अपनी आदतों में बदलाव करना होगा। 

करियर के लिए थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स को अशुभ कार्ड माना जाएगा। आप कार्यक्षेत्र में कार्यों के लिए सहराहना न मिलने के कारण परेशान नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप जरूरत पड़ने पर सहायता लेने से न हिचकिचाएं। 

फाइव ऑफ वैंड्स को स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। आप इस सप्ताह तनाव में रह सकते हैं। इस समय जरूरत से ज्यादा काम करने की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गंभीर रोगों से बचने के लिए थोड़ा आराम करें। अगर आप पहल से रोगों से जूझ रहे हैं, तो सही इलाज न मिलने के कारण आप निराश रह सकते हैं। बता दें कि इसमें थोड़ा समय लग सकता है। 

अफर्मेशन: मेरे पास अपने सपनों के करियर का रास्ता बनाने की शक्ति है। 

मीन राशि

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द एम्प्रेस कहता है कि इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा और आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। ऐसे में, लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। यह अच्छी बात है, लेकिन आपको इस भावना को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि सच्चा प्यार मिलने में समय लगता है। यदि आप पहले से रिश्ते में हैं, तो पार्टनर के साथ आपके प्रेम में वृद्धि होगी। 

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स मिला है जो बता रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए सफलता लेकर आएगा। ऐसे में, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लेकिन फिर भी आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने या पैसों के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति संतुलित होने के बावजूद आपको भविष्य को लेकर सजग रहना होगा। जो भी पैसा आप कमाएं, उसकी बचत करें। 

करियर में व्हील ऑफ फॉर्च्यून मिला है जो कहता है कि इस सप्ताह पेशेवर जीवन में कोई नई शुरुआत या फिर कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। इस हफ्ता आप अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम होंगे। ऐसी नौकरी में रुकें जहां आप खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। हालांकि, बदलाव का इंतज़ार न करते हुए कदम उठाएं।

स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। जिन जातकों को स्वास्थ्य समास्या है, तो आप जल्द ही स्वस्थ हो सकें। ऐसे में, आप पर्याप्त नींद लें, आप खानपान का ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें। 

अफर्मेशन: मैं करियर में मनचाही सफलता पाने की हकदार हूँ। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो कार्ड्स इस सप्ताह के लिए क्या भविष्यवाणी कर रहा है?

इस सप्ताह राशियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे प्रेम, करियर, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य आदि में मार्गदर्शन मिल सकता है।

2. क्या टैरो रीडिंग फैसले लेने में सहायता करती है?

हाँ, यह स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन प्रदर्शन कर सकती है।

3. टैरो साप्ताहिक राशिफल जीवन के किन क्षेत्रों की भविष्यवाणी करता है?

टैरो साप्ताहिक राशिफल प्रेम, आर्थिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करता है।