साप्ताहिक राशिफल 17 से 26 अगस्त 2026:एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह यानी कि 17 से 23 अगस्त 2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। इस पूरे महीने सावन रहेगा और ऐसे में, इस सप्ताह कई बड़े व्रतों एवं पर्वों को मनाया जाएगा जिनमें भगवान शिव को समर्पित सावन सोमवार भी शामिल होगा। साथ ही, नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में, यह सप्ताह धार्मिक दृष्टि से विशेष हो जाता है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
हमारा साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको अगस्त 2026 के इस सप्ताह (17 से 23 अगस्त 2026) में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, ग्रह गोचर और ग्रहण के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस सप्ताह कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब आप शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य कर सकते हैं, इसे भी हम आपको अवगत करवानेगे। इसके अलावा, इस सप्ताह में किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आएगा, इसके बारे में भी चर्चा करेंगे। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जान लेते हैं इस सप्ताह का पंचांग।
साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है जिसे हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों ने ग्रह -नक्षत्रों की चाल, दशा और गोचर की गणना के बाद तैयार किया गया है। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले नज़र डालते हैं 17 से 23 अगस्त 2026 के इस सप्ताह पर।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
बात करें अगस्त माह के इस सप्ताह की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ़्ते का आरंभ हस्त नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर होगा। वही, इस सप्ताह का समापन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर होगा। इस हफ़्ते की शुरुआत में कन्या राशि में चंद्रमा विराजमान रहेंगे और ऐसे में, लोगों को दिनभर सोच-समझकर काम करने, बारीकियों पर ध्यान देने और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की प्रवृति रहेगी। ज्योतोषीय दृष्टि से यह सप्ताह इसलिए ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान एक नहीं अनेक व्रत एवं त्योहारों को मनाया जाएगा। साथ ही, इस दौरान कई ग्रहों की स्थिति और राशि में भी परिवर्तन होगा जिसका प्रभाव सभी राशियों को प्रभावित करेगा। इसके बारे में अब हम आगे बात करेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी
व्रत एवं त्योहार हिंदू धर्म का अभिन्न अंग है जिनके बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है क्योंकि यह हमें खुशियां और एक-दूसरे से मिलने का मौका देते हैं। अगस्त के इस सप्ताह (17 से 23 अगस्त, 2026) में कब-कौन सा त्योहार मनाया जाएगा।
| तिथि | दिन | पर्व का नाम |
| 17 अगस्त 2026 | सोमवार | नाग पंचमी |
| 17 अगस्त 2026 | सोमवार | सिंह संक्रांति |
| 23 अगस्त 2026 | रविवार | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
सावन सोमवार व्रत (17 अगस्त 2026): अगस्त के इस सप्ताह में सावन के तीसरे सोमवार का व्रत किया जाएगा। देश के विभिन्न हिस्सों में भक्तजन अपनी-अपनी परंपराओं और रीति-रिवाज़ों के अनुसार सावन सोमवार व्रत को रखेंगे। सावन सोमवार का व्रत करने वाले जातकों को भगवान शिव की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। साथ ही, आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं, सोलह सोमवार व्रत करने वालों के लिए यह सोमवार विशेष होगा। इस दिन भक्त शिवलिंग पर दूध, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करें और निरंतर”ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।
नाग पंचमी (17 अगस्त 2026): अगस्त माह की नाग पंचमी बेहद ख़ास रहेगी क्योंकि इस बार वर्षों बाद नाग पंचमी और सकवं सोमवार व्रत एक दिन पड़ेगा। बता दें कि नाग पंचमी का पर्व नाग देवता को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन भक्त नाग देव को दूध, फूल, हल्दी आदि अर्पित कर पूजा करते हैं। साथ ही, वह नाग देवता से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह संक्रांति (17 अगस्त 2026, सोमवार): अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह में सिंह संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा जो भगवान सूर्य को समर्पित होती है। सिंह संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह कर्क राशि से निकलकर अपने स्वामित्व की सिंह राशि में प्रवेश करते हैं। इस प्रकार, एक नए सौर मास की शुरुआत होती है। सिंह संक्रांति का दिन दान-पुण्य, पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इस अवसर पर भक्त सूर्य देव की उपासना करते हैं, उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करते हैं।
श्रावण पुत्रदा एकादशी (23 अगस्त 2026): इस सप्ताह का समापन श्रावण पुत्रदा एकादशी के पावन व्रत के साथ होगा। यह एकादशी जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भक्तजन पूरे दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु को पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही, संतान सुख, उत्तम स्वास्थ्य, बेहतर भविष्य और परिवार की खुशहाली के लिए कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत भक्तिभाव से करते हैं, उन्हें श्रीहरि के आशीर्वाद के साथ-साथ सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन को खुशियाँ और उमंग से भर देंगे।
इस सप्ताह (17 अगस्त से 23 अगस्त, 2026) पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
वैदिक ज्योतिष में ग्रहण एवं गोचर को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है जो मनुष्य जीवन को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। ऐसे में, ग्रहों की चाल एवं दशा में होने वाले बदलाव की जानकारी होना आवश्यक हो जाता है, इसलिए हम आपको इस सप्ताह (17 से 23 अगस्त, 2026) में होने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस प्रकार हैं:
सूर्य का सिंह राशि में गोचर (17 अगस्त 2026): अगस्त के तीसरे सप्ताह का आगाज़ सूर्य के शक्तिशाली गोचर के साथ होगा। बता दें कि सूर्य देव 17 अगस्त 2026 की सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जो इनकी अपनी राशि है। ऐसे में, सूर्य का यह गोचर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, दृढ़ संकल्प और आत्म-अभिव्यक्ति को मजबूत बनाने का काम करेगा। हालांकि, इस दौरान आपके लिए अहंकार और अभिमान से बचना भी जरूरी होगा क्योंकि जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास आपके रिश्तों में तनाव पैदा करने का काम करेगा। 17 August Sun Transit In Leo 7:50
मंगल का सिंह राशि में गोचर (22 अगस्त 2026): इस सप्ताह में होने वाला दूसरा गोचर बुध ग्रह का होगा। बता दें कि 22 अगस्त 2026 की शाम 07 बजकर 24 मिनट पर बुध महाराज सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध को बुद्धि, संवाद, तर्क, शिक्षा और निर्णय लेने की क्षमता के कारक ग्रह माना जाता है, जबकि सिंह राशि आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में, यह गोचर मनुष्य जीवन समेत राशियों को प्रभावित कर सकता है। बुध का यह गोचर राइटिंग, मीडिया, व्यापार, मार्केटिंग, शिक्षा, पब्लिक स्पीकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। हालांकि, बातचीत करते समय दूसरों की राय का सम्मान करें और अपनी बात कहते समय जरूरत से ज्यादा हावी होने या अहंकारी बर्ताव करने से बचे। 22 August Mercury Transit In Leo 19:24
नोट: अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह यानी कि 17 से 23 अगस्त 2026 के बीच कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की सूची
इस साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग में आपको 17 से 23 अगस्त 2026 के बीच पड़ने वाले बैंक अवकाशों की जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं है इसलिए सभी दिन बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में, आप अपने बैंक से जुड़े कार्य, लेन-देन और अन्य काम बिना किसी समस्या के पूरे कर सकते हैं।
इस सप्ताह (17 अगस्त से 23 अगस्त, 2026) के शुभ मुहूर्त
अगर आप अगस्त 2026 के इस सप्ताह (17 से 23 अगस्त, 2026) में कोई शुभ एवं मांगलिक कार्य करने का सोच रहे हैं, तो हिंदू धर्म के अनुसार शुभ मुहूर्त का चुनाव करना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। शुभ समय में किए गए कार्यों में सफलता और शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।
इस सप्ताह में नामकरण, विद्यारंभ, कर्णवेध, उपनयन और अन्नप्राशन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। हालांकि, इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह (17 अगस्त से 23 अगस्त 2026) के नामकरण मुहूर्त
नामकरण संस्कार हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण संस्कार है जिसके अंतर्गत नवजात शिशु का नाम रखा जाता है, और उसे ज़िन्दगी भर की पहचान दी जाती है। शुभ मुहूर्त में नामकरण संस्कार को करने से शिशु को देवी-देवताओं का आशीर्वाद और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। अगर आप 17 से 23 अगस्त 2026 के बीच नामकरण संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो हम आपको नीचे नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
| दिनांक | मुहूर्त का समय |
|---|---|
| 17 अगस्त -2026, सोमवार | 05:50:59 से 29:51:00 |
| 20 अगस्त 2026, गुरुवार | 09:09:02 से 21:20:15 |
इस सप्ताह (17 अगस्त से 23 अगस्त 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त
विधारंभ संस्कार को बच्चे की शिक्षा की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में यह संस्कार करने से बच्चे को ज्ञान, बुद्धि और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है, इसलिए हम आपको नीचे विद्यारंभ संस्कार के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
| दिनांक | मुहूर्त का समय |
|---|---|
| 23 अगस्त 2026, रविवार | 10:35 से 17:17 (सुबह से शाम) |
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
इस सप्ताह (17 अगस्त से 23 अगस्त 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त
अन्नप्राशन संस्कार एक बहुत शुभ संस्कार माना जाता है और इसके अंतर्गत शिशु को पहली बार ठोस आहार का सेवन करवाया जाता है। शुभ मुहूर्त में यह संस्कार करने से बच्चे को अच्छा स्वास्थ्य और सुखद जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में, अगर आप अन्नप्राशन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, तो आप 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 के बीच में यह संस्कार कर सकते हैं।
| तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
| 17 अगस्त | सोमवार | 06:25 – 10:59 |
| 17 अगस्त 2026 | सोमवार | 13:18 से 17:41 |
इस सप्ताह (17 अगस्त से 23 अगस्त 2026) के कर्णवेध मुहूर्त
कर्णवेध संस्कार को सनातन धर्म के 16 संस्कारों में प्रमुख स्थान प्राप्त है। इस संस्कार में संतान का कर्ण छेदन किया जाता है। कर्णवेध संस्कार शुभ मुहूर्त में संपन्न करने से उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जो लोग 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 के बीच कर्णवेध मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, उन्हें हम इस सप्ताह के कर्णवेध मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
| तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
| 17 अगस्त 2026 | सोमवार | 06:25-10:59, 13:18-19:23 |
| 20 अगस्त 2026 | गुरुवार | 10:47-15:25, 17:29-19:11 |
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह (17 अगस्त से 23 अगस्त 2026) के उपनयन मुहूर्त
उपनयन संस्कार को जनेऊ संस्कार के नाम से भी जाना जाता है। इस संस्कार को बच्चे की आध्यात्मिक और शैक्षिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। शुभ मुहूर्त में उपनयन संस्कार को शुभ मुहूर्त में करने से बच्चे को देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। आइए अब नज़र डालते हैं इस सप्ताह के उपनयन संस्कार के मुहूर्तों पर।
| तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
| 17 अगस्त 2026 | सोमवार | 06:25 से 10:59, 13:18 से 17:41 |
| 23 अगस्त 2026 | रविवार | 06:44 से 08:19, 10:35 से 17:17 |
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
अभी सुनें: https://open.spotify.com/show/0RlPtNq0gCMhwdVBp0yPEo
इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे
17 अगस्त 2026: निधि अग्रवाल, एस. शंकर, शरत सक्सेना
18 अगस्त 2026: अरुणा ईरानी, मिशाल रहेजा, प्रीति झंगियानी
19 अगस्त 2026: शेल्डन कॉट्रेल, पूर्वी जोशी, विक्रम सिंह चौहान
20 अगस्त 2026: डेमी लोवाटो, जोन एलन, जॉर्ज थॉमस
21 अगस्त 2026: बरुन सोबती, अजय गोगावले, राधिका शरतकुमार
22 अगस्त 2026: दुआ लीपा, कुणाल करण कपूर, नलिन कोहली
23 अगस्त 2026: वाणी कपूर, पीट विल्सन, रिवर फीनिक्स
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त, 2026
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
मेष साप्ताहिक राशिफल
दूसरों के सफलता को सराहकर, आप इस सप्ताह सकारत्मक छवि का लुत्फ़….. (विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
इस हफ्ते आपको अपने प्रेम जीवन में, सकारात्मक बदलाव देखने….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण, आपका ज़रूरत….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह यदि आप प्रेमी की किसी आदत को लेकर, काफी समय….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के अनुसार शनि के दशम भाव में स्थित होने के कारण स्वास्थ्य के….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
प्रेम राशिफल के अनुसार आपके बीच म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग, इस सप्ताह ….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
यदि आप नियमित रूप से रनिंग करते हैं तो, सख्त जगहों पर रनिंग करने की…. (विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया यूँ बदलाव, आपको….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह भर आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन इस दौरान किसी भी तरह ….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
प्रेम की भविष्यवाणी के अनुसार इस सप्ताह, आपके और प्रियतम के आपसी……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के अनुसार शनि के सप्तम भाव में स्थित होने के कारण मानसिक….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
आप अक्सर अपने प्रिय के सामने हारने से परेशान हो जाते हैं, परन्तु इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के अनुसार केतु के एकादश भाव में स्थित होने के कारण स्वास्थ्य के…..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
प्रेम राशिफल के अनुसार आपके बीच म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग, इस सप्ताह….. (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
यदि आप मांसाहार करते हैं तो, इस सप्ताह आपको कमज़ोरी की समस्या से…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
इस सप्ताह भाग्य आपके साथ होगा, जिससे आपकी शोहरत तो बढ़ेगी ही, साथ ही आप…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के अष्टम भाव में स्थित होने के कारण इस…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
यदि आपका हाल ही में ब्रेकअप हुआ हैं तो, इस सप्ताह आपकी किसी नए…..(विस्तार से पढ़ें)
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मकर साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के अनुसार केतु के अष्टम भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)
मकर प्रेम राशिफल
आपको इस बात को इस हफ्ते भली-भांति समझना होगा कि, गुस्से में आकर….(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के अनुसार शनि के द्वितीय भाव में स्थित होने के कारण स्वास्थ्य के…. (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध की जिम्मेदारियों के प्रति भी….(विस्तार से पढ़ें)
मीन साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के अनुसार राहु के द्वादश भाव में स्थित होने के कारण इस पूरे ही…..(विस्तार से पढ़ें)
मीन प्रेम राशिफल
ये हफ्ता प्रेम में पड़े जातकों के लिए, अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय आपके….(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस सप्ताह सावन सोमवार, नाग पंचमी, सिंह संक्रांति और श्रावण पुत्रदा एकादशी जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।
नहीं, अगस्त 2026 के इस सप्ताह में कोई बैंक अवकाश नहीं है।
17 से 23 अगस्त २०२६ के बीच सूर्य और बुध ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे।