सितंबर 2026: साल 2026 का नौवां महीना “सितंबर” दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में, एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको सितंबर 2026 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा। सरल शब्दों में कहें, तो यह ब्लॉग वर्ष के इस नौवें महीने अर्थात सितंबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रहण-गोचर, बैंक अवकाश से लेकर सभी 12 राशियों के लिए आपको भविष्यफल प्रदान करेगा। तो आइए बिना देर किए शुरू करते हैं यह ब्लॉग और जानते हैं सितंबर 2026 के बारे में सब कुछ।

सितंबर 2026 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, सितंबर साल का नौवां महीना होता है जो धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत विशेष माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने का आगाज़ रेवती नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी कि 01 सितंबर 2026 को होगा। वहीं, इस माह का समापन कृतिका नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि अर्थात 30 सितंबर 2026 को हो जाएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
धार्मिक दृष्टि से सितंबर का महीना
सितंबर 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से विशेष रहेगा जिसकी शुरुआत पवित्र भाद्रपद मास के दौरान होगी। वहीं, इस महीने का अंत आश्विन मास में होगा। जैसे कि हम जानते हैं कि भाद्रपद मास चातुर्मास के चार महीनों में आता है, इसलिए यह माह पूजा-पाठ, व्रत, दान जैसे धार्मिक कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे जिसमें जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, परिवर्तिनी एकादशी, अनंत चतुर्दशी और भाद्रपद पूर्णिमा आदि शामिल हैं। इन सभी पर्वों की वजह से सितंबर 2026 धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष हो जाता है।
सितंबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व
सामान्य रूप से जिन जातकों का जन्म सितंबर में होता है, वह अनुशासित, व्यावहारिक सोच वाले, और चीजों को बारीकी से समझने की क्षमता रखने वाले होते हैं। यह हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेते हैं और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं।
सितंबर में जन्मे लोग मेहनती, व्यवस्थित और जिम्मेदार होते हैं। इन्हें अपने कार्यों को अच्छे से पूरा करना पसंद होता है और शॉर्टकट में विश्वास नहीं करते हैं। इनका ईमानदार स्वभाव और दूसरों की मदद करने की इच्छा उन्हें निजी और पेशेवर जीवन में सम्मान दिलाने का काम करती है। हालांकि, कई बार ये लोग खुद को लेकर आलोचनात्मक हो सकते हैं या फिर दूसरों से ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं।
ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना दो राशियों से प्रभावित होता है। 01 से 22 सितंबर के बीच जन्मे लोग कन्या राशि के होते हैं जिसके स्वामी बुध ग्रह हैं। इसके प्रभाव से उन्हें बुद्धि, व्यावहारिक सोच और विश्लेषण की क्षमता प्राप्त होती है। वहीं, 23 सितंबर के बाद जन्मे लोग तुला राशि के होते हैं जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे जातकों में आकर्षण, संतुलन, कूटनीतिक सोच और सुंदरता जैसे गुणों की सराहना करते हैं।
शुभ अंक: 5. 6
शुभ रंग: हरा, नीला और सफेद
शुभ दिन: बुधवार और शुक्रवार
शुभ रत्न: नीलम और ब्लू टोपाज़
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
सितंबर 2026 में होने वाले ग्रहण एवं गोचर
सितंबर 2026 में विभिन्न ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं जिनके बारे में हम नीचे विस्तार से बात करेंगे।
| तारीख | अवकाश | राज्य |
| 2 सितंबर 2026 | शुक्र का तुला राशि में गोचर | दोपहर 1:41 बजे |
| 7 सितंबर 2026 | बुध का कन्या राशि में गोचर | दोपहर 1:23 बजे |
| 17 सितंबर 2026 | सूर्य का कन्या राशि में गोचर | सुबह 7:47 बजे |
| 18 सितंबर 2026 | बुध का कर्क राशि में गोचर | शाम 5:03 बजे |
| 28 सितंबर 2026 | बुध का तुला राशि में गोचर | दोपहर 12:31 बजे |
नोट: सितंबर 2026 में कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
सितंबर 2026 में आने वाले बैंक अवकाश की सूची
| दिन | वार | बैंक अवकाश |
| 4 सितंबर 2026 | शुक्रवार | जन्माष्टमी |
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
सितंबर 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की सूची
एस्ट्रोसेज एआई आपको सितंबर 2026 के व्रत-त्योहारों की सूची प्रदान कर रहे हैं।
| तिथि | दिन | व्रत एवं त्योहार |
| 4 सितंबर 2026 | शुक्रवार | जन्माष्टमी |
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | अजा एकादशी |
| 8 सितंबर 2026 | मंगलवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 9 सितंबर 2026 | बुधवार | मासिक शिवरात्रि |
| 11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | भाद्रपद अमावस्या |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | हरतालिका तीज |
| 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | कन्या संक्रांति |
| 22 सितंबर 2026 | मंगलवार | परिवर्तिनी एकादशी |
| 24 सितंबर 2026 | गुरुवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल |
| 25 सितंबर 2026 | शुक्रवार | अनंत चतुर्दशी |
| 26 सितंबर 2026 | शनिवार | भाद्रपद पूर्णिमा व्रत |
| 29 सितंबर 2026 | मंगलवार | संकष्टी चतुर्थी |
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सितंबर 2026 मासिक राशिफल: शुभ मुहूर्तों की सूची
सितंबर 2026 में अगर आप शुभ एवं मांगलिक कार्यों की करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं इस माह के शुभ मुहूर्त।
सितंबर 2026 मासिक राशिफल: कर्णवेध मुहूर्त 2026
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | 07:20-11:56, 16:18-18:43 |
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | 13:55-17:41 |
| 13 सितंबर 2026 | रविवार | 07:38-09:13, 11:32-17:37 |
| 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | 06:41-13:35, 15:39-18:49 |
| 23 सितंबर 2026 | बुधवार | 06:41-08:33, 10:53-16:58 |
| 24 सितंबर 2026 | गुरुवार | 06:41-10:49 |
सितंबर 2026 मासिक राशिफल: विवाह मुहूर्त 2026
| दिनांक | दिन | नक्षत्र | तिथि | मुहूर्त का समय |
| 30 सितंबर 2026 | बुधवार | उत्तराभाद्रपद | एकादशी | सुबह 06 बजकर 41 मिनट से सुबह 07 बजकर 39 मिनट तक |
सितंबर 2026 मासिक राशिफल: उपनयन मुहूर्त 2026
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | 11:36 – 17:41 |
| 13 सितंबर 2026 | रविवार | 07:38 – 09:13, 11:32 – 17:37 |
| 21 सितंबर 2026 | सोमवार | 08:41 – 17:05 |
| 23 सितंबर 2026 | बुधवार | 06:41 – 08:33, 10:53 – 16:58 |
सितंबर 2026 मासिक राशिफल: विद्यारंभ मुहूर्त 2026
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
| 9 सितंबर 2026 | बुधवार | 09:28 से 14:06 (सुबह से दोपहर) |
| 13 सितंबर 2026 | रविवार | 11:32 से 17:37 (दोपहर से शाम) |
| 17 सितम्बर 2026 | गुरुवार | 08:57 से 13:35 (सुबह से दोपहर), 15:39 से 18:49 (शाम) |
| 23 सितम्बर 2026 | बुधवार | 10:53 से 16:58 (दोपहर से शाम) |
| 24 सितंबर 2026 | गुरुवार | 08:29 से 10:49 (सुबह), 13:07 से 18:21 (दोपहर से शाम) |
सितंबर 2026 मासिक राशिफल: नामकरण मुहूर्त 2026
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
| 03 सितंबर 2026 | गुरुवार | 24:30:08 से 29:59:46 |
| 04 सितंबर 2026 | शुक्रवार | 06:00:16 से 24:15:35 |
| 07 सितंबर 2026 | सोमवार | 18:14:47 से 30:01:45 |
| 11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | 13:16:45 से 30:03:43 |
| 13 सितंबर 2026 | रविवार | 06:04:42 से 30:04:43 |
| 16 सितंबर 2026 | बुधवार | 17:23:13 से 30:06:11 |
| 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | 06:06:39 से 19:54:29 |
| 21 सितंबर 2026 | सोमवार | 06:08:38 से 30:08:37 |
| 24 सितंबर 2026 | गुरुवार | 10:35:48 से 23:20:01 |
| 27 सितंबर 2026 | रविवार | 06:11:39 से 30:11:39 |
| 28 सितंबर 2026 | सोमवार | 06:12:09 से 30:12:09 |
सितंबर 2026 मासिक राशिफल: अन्नप्राशन मुहूर्त 2026
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
| 14 सितंबर | सोमवार | 06:36 – 06:53 |
| 14 सितंबर | सोमवार | 06:53 – 07:37 |
| 17 सितंबर | गुरुवार | 13:35 – 15:39 |
| 21 सितंबर | सोमवार | 06:39 – 07:29 |
| 21 सितंबर | सोमवार | 08:42 – 11:01 |
| 21 सितंबर | सोमवार | 13:20 – 15:24 |
| 24 सितंबर | गुरुवार | 08:30 – 10:49 |
| 24 सितंबर | गुरुवार | 13:08 – 15:12 |
नोट: सितंबर 2026 में गृह प्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।: सितंबर 2026 में गृह प्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।
सितंबर 2026 मासिक राशिफल: 12 राशियों का राशिफल और उपाय
मेष राशि
करियर एवं व्यापार: मेष राशि वालों को करियर में सितंबर 2026 मिलेजुले परिणाम दे सकता हैं। आप मेहनत और समर्पण से काम करेंगे, लेकिन पहचान मिलने में समय लग सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को फैसले सोच-समझकर लेने होंगे और बेवजह जोखिम लेने से बचें।
आर्थिक जीवन: सितंबर 2026 में आपको आर्थिक जीवन की योजनाएं सावधानी से बनानी होगी। परिवार या घर से जुड़े खर्च बढ़ने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। बेकार के खर्चों से बचें और जितना हो सके बचत करें।
शिक्षा: इस माह छात्रों को मनचाहे परिणाम पाने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। महीने का दूसरा भाग पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाा\ओं और नई चीज़ें सीखने के लिए अच्छा रहेगा।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: रिश्तों में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। पार्टनर या परिवार के सदस्यों के साथ छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए शांति से बातचीत करें और जल्दबाज़ी न करें।
स्वास्थ्य: इस महीने अपनी सेहत का ध्यान रखें। कुछ जातकों को मौसमी बीमारी, गले से जुड़े रोग, आंखों में थकान या शरीर में दर्द आदि समस्याएं हो सकता हैं। ऐसे में, नियमित दिनचर्या अपनाएं, संतुलित भोजन करें और पर्याप्त आराम करें।
उपाय: प्रतिदिन “शिवाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही, शनिवार को भगवान शनि के लिए तिल के तेल का दीपक जलाएं।
वृषभ राशि
करियर एवं व्यापार: वृषभ राशि वालों के करियर के लिए सितंबर 2026 अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापार में धीमी प्रगति होगी। हालांकि, काम के सिलसिले में यात्राएं करनी होगी और आपको नई योजनाएं बनानी होंगी।
आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन के लिए सितंबर 2026 अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको अच्छी आय, आर्थिक लाभ मिलने और बचत में वृद्धि के योग हैं। हालांकि, घर-परिवार से जुड़े कुछ खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें।
शिक्षा: इस माह छात्रों का प्रदर्शन शिक्षा में अच्छा रहेगा, विशेष रूप से पहले भाग में। प्रतियोगी परीक्षाओं या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। महीने के अंत में विदेश में पढ़ाई से जुड़े अवसर मिलेंगे।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: प्रेम एवं पारिवारिक जीवन के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। परिवार और पार्टनर के बीच आपसी समझ मज़बूत होगी। सिंगल लोगों को भी रिश्ते में आने के बेह्तरीम अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य: सितंबर 2026 में आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन फिर भी नियमित दिनचर्या अपनाएं, पौष्टिक आहार और लगातार व्यायाम करने से आप फिट बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। मंगलवार को केतु ग्रह के लिए हवन करें।
मिथुन राशि
करियर एवं व्यापार: सितंबर का महीना आपको मिश्रित फल दे सकता है। आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी, लेकिन आप पर दवाब रह सकता है। इस राशि के व्यापार करने वालों को पार्टनरशिप और नए अवसरों से लाभ मिलेगा।
आर्थिक जीवन: इस माह आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे।लेकिन खर्चों में व्रीधि आपकी बचत पर असर डाल सकती है, इसलिए योजना बनाकर चलें।
शिक्षा: सितंबर 2026 का महीना छात्रों को औसत परिणाम दे सकता है। हालांकि, एकाग्रता और कड़ी मेहनत से आपका प्रदर्शन शिक्षा में अच्छा रह सकता है, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: इस अवधि में आपका प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। हालांकि छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। अहंकार से बचें और पार्टनर से खुलकर बात करें, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।
स्वास्थ्य: सितंबर 2026 आपकी सेहत के लिए अनुकूल रहेगा। गर्दन और कंधों का ध्यान रखें और नियमित व्यायाम या योग के साथ स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 41 बार जाप करें। गुरुवार को गुरु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
कर्क राशि
करियर एवं व्यापार: कर्क राशि के जातकों को सितंबर 2026 करियर और व्यापार में मिलजुल परिणाम देगा। इस दौरान काम का दबाव और चुनौतियां बढ़ सकती हैं, इसलिए सहकर्मियों या बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद में पड़ने से बचने के लिए धैर्य रखें /
आर्थिक जीवन: इस माह आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है। बढ़ते खर्च आपकी बचत को प्रभावित कर सकते हैं और ऐसे में, सोच-समझकर धन खर्च करें। साथ ही, अनावश्यक कर्ज लेने से बचें।
शिक्षा: छात्रों को सितंबर का महीना औसत परिणाम दे सकता है। पढ़ाई में सफलता पाने के लिए एकाग्रता बनाए रखें।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: सितंबर 2026 आपके प्रेम जीवन के लिए मिलाजुला रह सकता हैं, जबकि पारिवारिक जीवन थोड़ा नाज़ुक रहेगा। विचारों में अंतर होने की वजह से आप दोनों के बीच अहंकार का टकराव हो सकता है। वहीं, महीने के दूसरे भाग में प्रेम जीवन बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: इस माह में आपको सेहत पर ध्यान देना होगा, विशेष रूप से खान-पान और नींद का ध्यान रखें। तनाव, शरीर या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” और “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। साथ ही, मंगलवार के लिए केतु यज्ञ-हवन करें।
सिंह राशि
करियर एवं व्यापार: सितंबर 2026 में आपको कार्यक्षेत्र में समस्याओं से निपटने के लिए मेहनत करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग जोखिम भरे फैसले लेने से बचें और धीरे-धीरे प्रगति पर ध्यान दें।
आर्थिक जीवन: इस महीने आपको आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। लेकिन बढ़ते खर्च आपकी बचत को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही, अनावश्यक कर्ज लेने से बचें और बजट सोच-समझकर बनाएं।
शिक्षा: इस माह में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, विशेषंकर उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में। एकाग्रता बनाए रखने से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: प्रेम जीवन के संबंधों में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही, इसमें सुधार आने की संभावना है, लेकिन परिवार में गलतफहमियों से बचने के लिए धैर्य और समझदारी का इस्तेमाल करें।
स्वास्थ्य: सितंबर के महीने में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। तनाव और शरीर में हल्का दर्द परेशान कर सकता है, इसलिए स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखना लाभकारी साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही, प्रतिदिन “ॐ भास्कराय नमः” मंत्र का 19 बार करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
करियर एवं व्यापार: सितंबर 2026 आपके करियर के लिए सामान्य रहेगा। लेकिन, आप पर दबाव बढ़ सकता है और कभी-कभी देरी भी हो सकती है। करियर से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। व्यापारियों को सोच-समझकर योजना बनानी होगी।
आर्थिक जीवन: इस माह आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अनुकूल रहेगी और कमाई के आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। लेकिन, अचानक होने वाले खर्च बचत पर असर डाल सकते हैं।
शिक्षा: सितंबर 2026 का महीना शिक्षा के लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा या या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ फल मिलने की संभावना है।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: इस महीने प्रेम जीवन आपका सुख-शांति से भरा रहेगा। लेकिन, परिवार में छोटे-मोटे मतभेद जन्म ले सकते हैं। धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभालें।
स्वास्थ्य: इस महीने आपकी सेहत सही रहेगी। हालांकि, आपके लिए तनाव, नींद में परेशानी, पाचन संबंधी समस्याओं और पैरों में दर्द पर ध्यान देना जरूरी होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” और “ॐ राहवे नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। नियमित रूप से नारायणीयम् का पथ करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
तुला राशि
करियर एवं व्यापार: सितंबर 2026 का महीना आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको सराहना, प्रमोशन और काम के सिलसिले में यात्रा करने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में भी तरक्की, नए अवसर और बेहतर मुनाफे के योग हैं, लेकिन सही योजना के साथ आगे बढ़ना होगा।
आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। इस माह अच्छी आय, बचत और निवेश के आपको बेहतरीन अवसर मिलेंगे। हालांकि, जोखिम भरे फैसलों और अनावश्यक खर्चों से बचें।
शिक्षा: इस अवधि में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में। छोटी-मोटी परेशानियों से बचने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करें।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: सितंबर 2026 आपके रिश्ते के लिए सकारात्मक रहेगा। साथ ही, परिवार एवं प्रेम जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि, अहंकार के टकराव से बचें और पार्टनर को समझने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: इस समय आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। लेकिन, आपको दिल, पाचन के साथ-साथ संतान का ध्यान रखना होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।
वृश्चिक राशि.
करियर एवं व्यापार: सितंबर 2026 में आपके करियर में चुनौतियां बनी रह सकती हैं। साथ ही, आपको काम का दबाव, देरी और कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आर्थिक जीवन: इस महीने बढ़ते खर्च और बचत में समस्या की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति दबाव में रह सकती है। इस दौरान आप सट्टेबाजी से बचें और बजट को देखते हुए आगे बढ़ें।
शिक्षा: सितंबर 2026 के दौरान छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। ऐसे में, आपके लिए एकाग्रता बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। आपको पढ़ाई पर ध्यान देने और शिक्षा से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें। साथ ही, किसी नए कोर्स की शुरुआत जो न करें।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में धैर्य रखने की जरूरत होगी। परिवार में मतभेद और गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं। विवाह की योजना बना रहे लोगों को सही समय का इंतज़ार करना होगा।
स्वास्थ्य: सितंबर 2026 में अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। वहीं, कुछ लोगों को कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से त्वचा, तनाव, आंखों या दांतों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। ऐसे में, आपको सही दिनचर्या अपनाने और तले-भूने भोजन से बचना होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” मंत्र का 27 बार जाप करें।
धनु राशि
करियर एवं व्यापार: सितंबर 2026 का महीना आपके करियर के लिए मिश्रित रहेगा। आपको कार्यों में देरी और दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इन जातकों को व्यापार की शुरुआत में चुनौतियां मिल सकती हैं, लेकिन महीने का दूसरा भाग अच्छा लाभ और सुनहरे अवसर दे सकता है।
आर्थिक जीवन: आर्थिक स्थिति इस महीने सामान्य रहेगी। लेकिन, बढ़ते खर्च आपकी बचत को प्रभावित कर सकते हैं। बजट की सही योजना बनाएं और अनावश्यक खर्चों से बचें।
शिक्षा: इस महीने छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। महीने के दूसरे भाग से पूर्व बड़े फैसले लेने से बचें।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: सितंबर 2026 में पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लेकिन, प्रेम और वैवाहिक जीवन में गलतफहमियों से बचने के लिए आपको धैर्य और समझदारी का इस्तेमाल करना होगा।
स्वास्थ्य: इन लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, विशेष रूप से पाचन, जोड़ों, पैरों और रोग प्रतिरोधक क्षमता का। यात्रा के दौरान आपको साधनो बरतने की सलाह दी जाती है।
उपाय: गुरुवार के दिन किसी को भोजन का दान करें।
मकर राशि
करियर एवं व्यापार: करियर की दृष्टि से सितंबर 2026 अनुकूल रहेगा जो आपके लिए सराहना, प्रमोशन और तरक्की के नए अवसर लेकर आएगा। व्यापार में आपको सामान्य लाभ मिलेगा इसलिए इस समय बड़े फैसले लेने से बचें।
आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन में इस महीने आपकी आय स्थिर रहेगी और बचत में भी सुधार आएगा। हालांकि, अचानक होने वाले खर्चों के कारण बजट देखकर चलना होगा।
शिक्षा: इस माह की शुरुआत में छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। महीने के अंत तक शिक्षा से जुड़े बड़े फैसले या प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने से बचें।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: सितंबर 2026 में आपका रिश्ता सकारात्मक बना रहेगा। लेकिन, गलतफहमियां और पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्य रखना और खुलकर बातचीत करना आवश्यक होगा।
स्वास्थ्य: इस राशि के लोगों को सितंबर 2026 में आंखों, दांतों, त्वचा या पाचन से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि, ध्यान, योग और नियमित दिनचर्या का पालन करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन ॐ मंदाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
कुंभ राशि
करियर एवं व्यापार: सितंबर के माह में आपके करियर में काम का दबाव, देरी या स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति बन सकती है। व्यापार में जोखिम भरे निवेश से प्रगति या पार्टनरशिप में आने से बचें। हालांकि, गुरुओं का मार्गदर्शन समस्याओं से निपटने में आपकी सहायता करेगा।
आर्थिक जीवन: इस माह आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन, बढ़ते खर्चों के की वजह से बचत करना मुश्किल हो सकता है। साथ ही, यात्रा के दौरान आप सावधानी बरतें और बेवजह खर्च से बचें।
शिक्षा: सितंबर के पहले भाग में छात्रों की एकाग्रता कमज़ोर रह सकती है। वहीं, इस माह का दूसरा भाग पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और महत्वपूर्ण फैसलों के लिए फलदायी साबित होगा।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: प्रेम जीवन और पारिवारिक जीवन गलतफहमियां पैदा होने के कारण आपको धैर्य बनाए रखना होगा। इस समय विवाह से जुड़े फैसले टालना ही बेहतर रहेगा क्योंकि गुर का सहयोग प्रेम जीवन के लिए अच्छा नहीं कहा जाएगा।
स्वास्थ्य: इस अवधि में को आँखों, दांत, जोड़ों और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको योग, ध्यान और आराम करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ मंदाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
मीन राशि
करियर एवं व्यापार: सितंबर 2026 में आपको करियर में काम का दबाव, देरी और मेहनत के अनुसार कार्यों में में सराहना न मिलने की संभावना है। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनकी नीतियां पुरानी हो सकती हैं और जोख़िम भरे फैसले लेने से बचना चाहिए।
आर्थिक जीवन: इस माह आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिसके चलते आपके लिए बचत करना मुश्किल हो सकता है। इस समय आप किसी भी तरह के बड़े निवेश, लोन लेने और अनावश्यक खर्चों से बचें।
शिक्षा: सितंबर 2026 में छात्रों का आत्मविश्वास और एकाग्रता भंग हो सकती है। ऐसे में, आपके द्वारा की जा रही मेहनत और लगातार प्रयास शिक्षा में आपका प्रदर्शन सुधारने में सहायक साबित होगी।
प्रेम एवं पारिवारिक जीवन: इस महीने आपको गलतफहमियों, भावनात्मक दूरी और परिवार में तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको धैर्य रखने, खुलकर बात करने और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना होगा।
स्वास्थ्य: इस माह आपको तनाव, नींद, पाचन, जोड़ों में दर्द और वजन से जुड़ी समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको एक संतुलित दिनचर्या अपनाने और पर्याप्त आराम लेने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 21 बार जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नहीं, इस महीने में कोई ग्रहण नहीं है।
जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, अनंत चतुर्दशी, परिवर्तिनी एकादशी आदि पर्व सितंबर 2026 में मनाए जाएंगे।
14 सितंबर 2026 के दिन गणेश चतुर्थी पर बैंक अवकाश है।