वृषभ राशि में बनेंगे 3 बेहद शुभ योग!

वृषभ राशि में बुध देव का होगा उदय, किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किनके लिए अशुभ? जानें!

बुध का वृषभ राशि में उदय: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना विशेष स्थान और महत्व है जिनकी अपनी खूबियां और कमियां होती हैं। हम आज के इस ब्लॉग में सौरमंडल के सबसे छोटे और तेज़ गति से चलने वाले बुध ग्रह के बारे में विस्तार से बात करेंगे। बता दें कि ज्योतिष में बुध महाराज को ग्रहों के राजकुमार का पद प्राप्त है जिन्हें शुभ ग्रह माना गया है। शायद ही आप जानते होंगे कि सौरमंडल में बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित है इसलिए इनकी चाल और राशि में होने वाले हर परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। अब यह जल्द ही वृषभ राशि में उदित होने जा रहे हैं जिसका असर मानव जीवन समेत संसार पर नज़र आ सकता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “बुध का वृषभ में उदय” से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त प्रदान करेगा जैसे तिथि और समय आदि। हम यह बात भली-भांति जानते हैं कि जब-जब बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह अपनी चाल, दशा या राशि में बदलाव करते हैं, तो यह मनुष्य जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया को भी प्रभावित करते हैं। साथ ही, बुध का उदय होना करियर, व्यापार और पेशेवर जीवन पर भी असर डालेगा। ऐसे में, हम आपको बुध उदित के प्रभाव और उससे बचने के सरल उपाय प्रदान करेंगे। तो आइए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं बुध गोचर के बारे में सब कुछ। 

बुध का वृषभ राशि में उदय: तिथि और समय

बुद्धि, वाणी, तर्क, मित्र और चतुराई के कारक ग्रह बुध तेज गति से चलते हैं इसलिए इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में 23 से 27 दिनों का समय लगता है। इस दौरान वह अस्त, उदित, वक्री और मार्गी भी होते हैं। ऐसे में, बुध महाराज अब 26 मई 2026 की रात 11 बजकर 19 मिनट पर वृषभ राशि में अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए उदित हो जाएंगे। बता दें कि जब बुध का वृषभ राशि में उदय होगा, तब वह अपनी शक्तियां पुनः प्राप्त कर लेंगे  ऐसे में, यह जातकों को एक बार फिर से पूरी क्षमता के साथ परिणाम दे सकेंगे। चलिए अब आपको रूबरू करवाते हैं इस दौरान होने वाले ग्रहों की युतियों से 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ राशि में होगी तीन ग्रहों की युति 

मई 2026 में कई ग्रहों की राशि और चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ऐसे में, इस दौरान अनेक शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। बता दें कि वृषभ राशि में बुध ग्रह के अलावा सूर्य और शुक्र ग्रह भी उपस्थिति होंगे। ऐसे में,  ग्रहों के जनक सूर्य और बुद्धि के ग्रह बुध के एक साथ बैठे होने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इसके अलावा,बुध और शुक्र के एक साथ उपस्थित होने से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी निर्मित होगा। साथ ही, वृषभ राशि में तीन बड़े ग्रह बुध, सूर्य और शुक्र एक साथ विराजमान होंगे। इस प्रकार, त्रिग्रही योग भी बनेगा और ऐसे में, जब बुध ग्रह वृषभ राशि में उदित होंगे, तब तीनों योगों का शुभ प्रभाव आपके जीवन में शुभता लेकर आएगा। 

वृषभ राशि में बनने वाले योगों और दोषों के बाद हम आपको अवगत करवाते हैं बुध उदित के बारे में। 

ग्रह का उदित होना किसे कहते हैं?

जैसे कि हम यह बात जानते हैं कि नवग्रहों में प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करता है जिसका प्रभाव देश-दुनिया, सभी राशियों के साथ-साथ मनुष्य जीवन पर भी पड़ता है। ग्रह की उदित अवस्था के बारे में जानने से पहले आपके लिए अस्त को समझना जरूरी है। जब कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब चला जाता है, तो वह अस्त माना जाता है। सरल शब्दों में कहें, तो सूर्य के तीव्र प्रभाव के कारण वह ग्रह अपनी सभी शक्तियां खो देता है जिसके चलते जातकों को अपनी पूरी क्षमता के अनुसार परिणाम नहीं दे पाता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

इसी क्रम में, जब वह ग्रह पुनः सूर्य से एक निश्चित दूरी पर आ जाता है, तब वह उदित हो जाता है और अपनी शक्तियों को पुनः प्राप्त कर लेता है। इस प्रकार, वह ग्रह एक बार फिर से जातकों को, सभी राशियों को और संसार को शुभ परिणाम देना शुरू कर देता है। ऐसे में, अब बुध ग्रह वृषभ राशि में उदित होकर अपनी शक्तियां पुनः प्राप्त कर लेंगे। 

बुध का वृषभ राशि में उदय: ज्योतिषीय दृष्टि से बुध ग्रह 

वैदिक ज्योतिष में बुध देव को नवग्रहों में राजकुमार का पद प्राप्त है जो सूर्य के सबसे निकट स्थित है। इन्हें सभी ग्रहों में शुभ माना जाता है और यह एक द्विस्वभाव ग्रह है। सरल शब्दों में कहें, तो कुंडली में बुध जिस शुभ-अशुभ या पापी ग्रह के साथ विराजमान होते हैं, व्यक्ति को उन्हीं के आधार पर फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह मनुष्य के जीवन में बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार से जुड़ी क्षमताओं को नियंत्रित करते हैं। 

काल पुरुष कुंडली में बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। कन्या राशि में यह उच्च के माने जाते हैं, जबकि मीन राशि में इन्हें नीच का दर्जा प्राप्त है। दिशाओं की बात करें, तो बुध महाराज को उत्तर दिशा का स्वामित्व प्राप्त है और इनकी महादशा 17 वर्षों तक चलती है।  ग्रहों की बात करें, तो सूर्य और शुक्र ग्रह को बुध ग्रह के मित्र माना जाता है जबकि चंद्रमा के साथ यह शत्रुता का भाव रखते हैं। वहीं, बृहस्पति और शनि के साथ इनके संबंध तटस्थ माने जाते हैं। बुध को हरा रंग प्रिय है और सप्ताह में बुधवार का दिन इन्हें समर्पित होता है। 

जिन जातकों पर बुध का प्रभाव होता है, वह सामान्य रूप से हंसमुख, चतुर और बातचीत में निपुण होते हैं। बुध ग्रह के आशीर्वाद से व्यक्ति को करियर और व्यापार में सफलता मिलती है। साथ ही, यह ग्रह त्वचा और सीखने की क्षमता का भी प्रतिनिधित्व करता है जिससे व्यक्ति की समझ और चीज़ों को ग्रहण करने की शक्ति मज़बूत होती है।

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध ग्रह धार्मिक दृष्टि से 

बात करें धार्मिक महत्व की, तो बुध ग्रह शांति, समृद्धि और सुख के प्रतीक माने गए हैं। इनके इष्ट देव भगवान श्रीगणेश और श्रीकृष्ण हैं इसलिए इनकी उपासना करने से बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं। यह आपको सकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं। स्वभाव की बात करें, तो बुध ग्रह को शांत, कोमल और संतुलित प्रकृति का माना गया है। इनकी वाणी अत्यंत मधुर है जो दूसरों को आसानी से आकर्षित और प्रभावित करती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बुध ग्रह की माता देवी तारा और पिता चंद्र देव हैं। 

बुध ग्रह का मनुष्य जीवन पर प्रभाव 

शायद ही आप जानते होंगे कि कुंडली में बुध ग्रह की शुभ-अशुभ स्थिति जातकों के जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं बुध ग्रह आपके जीवन पर कैसे अपना प्रभाव डालता है। 

बुध ग्रह का आर्थिक जीवन पर प्रभाव: बात करें आर्थिक जीवन में बुध ग्रह के प्रभाव की, तो बुध ग्रह का महत्व कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि मनुष्य जीवन में बुध देव धन से जुड़े मामलों में संचार और कागज़ी कामों को नियंत्रित करते हैं। हालांकि, जब यह वक्री अवस्था में मौजूद होते हैं, तो व्यक्ति को धन से संबंधित छोटा-बड़ा कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। साथ ही, बेकार की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए। इस समय जातक को पैसों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप धोखाधड़ी और छलकपट का शिकार हो सकते हैं। 

करियर पर प्रभाव: प्रत्येक व्यक्ति के लिए बुध ग्रह को महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध देव की स्थिति शुभ और मज़बूत होती है, उन्हें व्यापार में अपार सफलता मिलने की प्रबल संभावना होती है। साथ ही, आपकी फैसले लेने की मज़बूत क्षमता और सोच-विचार करने के तरीके को दर्शाता है। शुभ बुध के प्रभाव से जातक नेटवर्किंग, डाटा और लेखन से जुड़े क्षेत्रों में सफलता हासिल करता है। वहीं, बुध ग्रह के कमज़ोर या अशुभ होने पर जातकों को दूसरों के सामने अपनी बात और विचार रखने या फिर अपने काम को समय पर पूरा करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

वैवाहिक जीवन पर प्रभाव: बुध ग्रह की अशुभ अवस्था उन जातकों के लिए समस्याओं की वजह बन सकती है जो विवाह योग्य होते हैं या फिर विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं। अगर आपका विवाह हो गया है या होने वाला है, तो इनकी शुभ स्थिति के प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन सुख-शांति पूर्ण रहता है। साथ ही, आपके और साथी के बीच आपसी तालमेल और संचार कौशल शानदार होता है। आप दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बख़ूबी निभाते हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

स्वास्थ्य पर प्रभाव: सबसे पहले हमें यह बात समझनी होगी कि किसी मनुष्य के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के लिए सिर्फ़ बुध ग्रह की स्थिति काफ़ी नहीं होती है, बल्कि कुंडली में बैठकर इनकी दृष्टि किस ग्रह पर पड़ रही हैं और किसके साथ बुध देव युति कर रहे हैं, इन बिंदुओं को भी देखा जाता है। यदि बुध देव मित्र ग्रहों के साथ विराजमान होते हैं, तो सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य मज़बूत रहता है। ऐसे में, छोटे-मोटे रोग भी एक-दो दिन बाद ठीक हो जाते हैं। लेकिन, बुध ग्रह की अशुभ अवस्था आपकी वाणी को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। 

प्रेम जीवन पर प्रभाव: ज्योतिष के अनुसार, बुध देव के मार्गी अवस्था में होने पर जातकों का संचार कौशल और उनकी बात करने की क्षमता मज़बूत होती है। बात करें प्रेम जीवन की, तो इन जातकों की लव लाइफ जीवनसाथी के साथ प्रेम और खुशियों से पूर्ण रहती है। आप दोनों एक-दूसरे से खुलकर बात करते हुए नज़र आते हैं, लेकिन बुध महाराज के वक्री अवस्था में होने पर आपको रिश्ते में जीवनसाथी के साथ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपकी उनके साथ बहस हो सकती है और आप दोनों के बीच बेकार के विवाद जन्म ले सकते हैं। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध का वृषभ राशि में उदय: कमज़ोर बुध के संकेत 

निर्णय लेने में परेशानी: जिन जातकों की कुंडली में बुध देव अशुभ अवस्था में होते हैं, उन्हें जीवन में बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने में कठिनाई होती है। ऐसे में, यह लोग सही समय पर सही निर्णय लेने में नाकाम रहते हैं इसलिए अक्सर गलत फैसला लेते हैं। 

संचार कौशल कमज़ोर होना: व्यक्ति के जीवन पर बुध ग्रह का नकारात्मक प्रभाव आपके संचार कौशल को प्रभावित करता है। ऐसे में, व्यक्ति को संचार से जुड़ी समस्याएं जैसे हकलाना, सही शब्दों का चयन न कर पाना और तुतलाना आदि का सामना करना पड़ता है।

कमज़ोर याददाश्त: अशुभ बुध के प्रभाव से व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लगती है इसलिए वह ज्यादा देर तक बातें याद रखने में असमर्थ होता है। साथ ही, इन्हें एकाग्रता के साथ काम करने में समस्या का अनुभव होता है।

व्यापार में नुकसान: बुध महाराज व्यापार के कारक ग्रह हैं और इनकी अशुभ स्थिति का सीधा असर आपके कारोबार पर पड़ता है। ऐसे में, आपको लेखन, व्यापार, शिक्षा और संवाद से जुड़े कारोबार में समस्या के साथ-साथ हानि का सामना करना पड़ता है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

बुध का वृषभ राशि में उदय: लाल किताब के उपायों से करें बुध मज़बूत 

भगवान गणेश की पूजा: बुध ग्रह को मज़बूत करने के लिए भगवान गणेश की पूजा शुभ मानी जाती है इसलिए इनका पूजन नियमित रूप से करें। साथ ही, “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।

तुलसी पूजन: बुध देव की कृपा पाने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी नियमित रूप से पूजा करें। बुधवार के दिन तुलसी को जल अर्पित करें। 

शिक्षा का सम्मान: ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि और शिक्षा का कारक माना गया है इसलिए शिक्षा और ज्ञान का सम्मान करें। साथ ही, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहायता करें। 

चांदी का उपयोग: बुध ग्रह से सकारात्मक परिणाम पाने के लिए चांदी का कड़ा या अंगूठी धारण करें। ऐसा करने से बुध दोष का प्रभाव कम होता है। 

हरी सब्जियों का सेवन: कुंडली में बुध को मज़बूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। साथ ही. गरीबों और जरूरतमंदों को हरी सब्जियों का दान करें।

पन्ना रत्न: बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए पन्ना रत्न धारण करें क्योंकि इसे बुध ग्रह का रत्न माना गया है। बुधवार के दिन पन्ना रत्न को पंचधातु या सोने में धारण करे, लेकिन ऐसा करने से पूर्व किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह अवश्य करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट    

बुध का वृषभ राशि में उदय: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध महाराज तीसरे और छठे भाव के(विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध देव आपके लिए भाग्यशाली ग्रह माने(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में बुध महाराज आपके लग्न भाव(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह आपके लिए मिलेजुले परिणाम(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध महाराज महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं जो(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके लग्न भाव के(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके नौवें और बारहवें भाव(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि 

धनु राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके सातवें और दसवें भाव के(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध शुभ ग्रह माना जाता है जो आपके छठे(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध देव शुभ ग्रह माने गए हैं क्योंकि यह(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके चौथे और सातवें भाव के(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध का वृषभ राशि में उदय कब होगा?

बुध महाराज 26 मई 2026 को वृषभ राशि में अपनी अस्त अवस्था से बाहर आकर उदित हो जाएंगे। 

2. क्या अस्त और वक्री चाल एक होती है?

नहीं, ज्योतिष के अनुसार, अस्त अवस्था में कोई ग्रह सूर्य के निकट जाकर अपनी शक्तियां खो देता है जबकि वक्री अवस्था में ग्रह उल्टी चाल चलता हुआ प्रतीत होता है। 

3. बुध ग्रह कौन हैं?

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह ग्रहों के युवराज हैं जो बुद्धि, वाणी, प्रेम और संचार को नियंत्रित करते हैं।