कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (21 से 27 जून, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के तहत जन्मे जातक सामान्य रूप से दृढ़ निश्चयी होते हैं और यह अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। इस मूलांक के लोग अपने जीवन में नियम और सिद्धांतों पर चलना पसंद करते है। साथ ही, यह अपना काम भी इसी तरीके से पूरा करते हैं। अगर हम बात करें गुणों की, तो इन जातकों के भीतर बेहतरीन स्किल्स, प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता मौजूद होती है। इसके अलावा, यह लोग समय के पाबंद होते हैं इसलिए अपने काम समय पर करते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बख़ूबी निभाते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में मूलांक 1 के जातकों को जीवनसाथी के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह आप दोनों के बीच आपसी समझ की कमी हो सकती है। ऐसे में, आपको अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए मैच्योरिटी दिखानी होगी और आप दोनों जीवन में उत्पन्न समस्याओं का सामना कर सकेंगे।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह आपके हाथ से कुछ सुनहरे अवसर निकल सकते हैं और ऐसे में, परिस्थितियां आपके हाथ से बाहर जा सकती है। इन सब परिस्थितियों की वजह से परीक्षा में आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है और आपके अंक भी कम आ सकते हैं। इस मूलांक के छात्रों को पढ़ाई को मन लगाकर और मेहनत के साथ करने की आवश्यकता होगी, तभी आपका प्रदर्शन शिक्षा में अच्छा रहेगा।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह के दौरान मूलांक 1 के जातकों को अपनी नौकरी से ज्यादा लाभ न होने की आशंका है जिसकी वजह से आप पर काम का बोझ अधिक हो सकता है। संभव है कि कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी भी महसूस हो सकती है इसलिए अपने काम पर विश्वास बनाए रखें और हर काम को पूरे साहस के साथ करें। अगर आपका खुद का अपना व्यापार है, तो आपके लिए इस अवधि में सावधान रहना बहुत जरूरी होगा क्योंकि आपको सहयोगियों और बिज़नेस पार्टनर का साथ न मिलने की आशंका है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज़ से, मूलांक 1 के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना होगा। साथ ही, इस दौरान आपको सनबर्न जैसी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है जो कि आपकी कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता का परिणाम हो सकतीहै। साथ ही, आप चिंतित नज़र आ सकते हैं जिससे आपको बचने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य की पूजा करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 वाले ट्रेवल के शौक़ीन होते हैं और इसी क्षेत्र में वह अपना करियर बनाना पसंद करते हैं। यह लोग हद से ज्यादा सोच-विचार करते हैं जिसका असर आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है जो आपके लिए बाधा का काम कर सकता है। इसके अलावा, इन लोगों को जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और इस वजह से आपको आगे बढ़ने में समस्या हो सकती है। हालांकि, यह जातक कभी-कभार जल्दबाज़ी में आकर फैसले ले सकते हैं जो आपके लिए समस्या पैदा कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 2 वालों का मन प्रेम भावनाओं से भरा रहेगा और ऐसे में, आप अपने रिश्ते को जीवनसाथी के साथ मधुर बनाए रखने में सफल रहेंगे। साथ ही, आप दोनों के बीच संचार कौशल शानदार रहेगा और ऐसे में, आप कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। इस दौरान परिवार में होने वाले किसी मांगलिक कार्य का आप और आपके पार्टनर आनंद लेते हुए दिखाई देंगे।
शिक्षा: यह सप्ताह आपकी शिक्षा के लिए अच्छा रहेगा। आपका प्रदर्शन पढ़ाई में बेहतरीन रहने की संभावना है, विशेष रूप से अगर आप लॉजिस्टिक्स, बिज़नेस स्टैटिस्टिक्स और इकोनॉमिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। इस हफ्ते आप शिक्षा के क्षेत्र में क्या कर रहे हैं, यह बात आपको अच्छी तरह से पता होगी। साथ ही, इस समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना और सफलता पाना आपके लिए आसान होगा। मूलांक 2 के छात्र अपने साथी छात्रों को टक्कर देने के साथ-साथ उच्च अंक हासिल करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो आपको इस सप्ताह नौकरी के सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आप संतुष्ट दिखाई देंगे। यह जातक काम के प्रति अपनी लगन के कारण कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता साबित करने में सक्षम होंगे। साथ ही, करियर में अपनी एक अलग पहचान भी बना सकेंगे। आपके द्वारा कार्यों में की गई मेहनत के बल पर आपके प्रमोशन के योग बनेंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, वह इस अवधि में अच्छा-ख़ासा लाभ कमाने में सफल होंगे। आप व्यापार के संबंध में कुछ नए संपर्क भी बनाएंगे। इस अवधि में आउटसोर्सिंग से जुड़ा व्यापार करने वाले को भी लाभ की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य: मूलांक 2 के जातक इस सप्ताह प्रसन्न रहेंगे और ऐसे में, आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आप उत्साह, प्रेरणा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके भीतर का साहस जीवन में आपकी सहायता करेगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ चंद्राय नमः” का 21 बार जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 के अंतर्गत जन्मे जातक इस सप्ताह साहसिक फैसले लेते हुए दिखाई देंगे जो आपके लिए हितकारी साबित होंगे। इस दौरान आपका झुकाव धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगा। आप मोटिवेशन से भरे रहेंगे जिसे आप अपनी एक अलग पहचान और मान-सम्मान बना सकेंगे। आपके खुले विचार आपको जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करेंगे। ऐसे में, आपके यात्रा पर जाने के योग बनेंगे जिसका लाभ आपको प्राप्त होगा।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें तो, इस सप्ताह मूलांक 3 वाले रोमांटिक भावनाओं से पूर्ण रहेंगे और आप एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में, आपके बीच आपसी तालमेंल मज़बूत रहेगा। इस दौरान आप घर में होने वाले किसी समारोह के बारे में साथी के साथ बात करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस समारोह में आप दोनों खुश रहेंगे और यह सकारात्मक रूप से आपके प्रेम जीवन को प्रभावित करेगा।
शिक्षा: मूलांक 3 के पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह सप्ताह काफ़ी हद तक अच्छा रहेगा और आप परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आएंगे। जिन जातकों का जुड़ाव इकोनॉमिक्स और बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों से हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इन जातकों को इस सप्ताह नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे आप प्रसन्न दिखाई देंगे। स्वयं को मिलने वाले इन अवसरों का लाभ आप अपनी क्षमताओं और स्किल्स के बल पर उठा पाएंगे। यदि आप अपना व्यापार करते हैं, तो नया व्यवसाय शुरू करने का मौका भी मिल सकता है जिससे आपको काफ़ी अच्छा लाभ होने के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। इस दौरान आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे जिसके चलते आप अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने में सक्षम होंगे। आपकी फिटनेस आपके भीतर साहस का परिणाम होगा।
उपाय: प्रतिदिन 21 बार “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के तहत जन्मे जातकों को इस सप्ताह असुरक्षा की भावना घेर सकती है जिसकी वजह से आप सही फैसला लेने में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा क्योंकि इससे आपको मनमुताबिक लाभ न मिलने की आशंका है। इस सप्ताह जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आपको बड़ों या अनुभवी लोगों से राय लेने की सलाह दी जाती है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी गलतफहमी की वजह से आपकी बहस हो सकती है। ऐसे में, आपको जीवनसाथी के साथ रिश्ता बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल बिठाना बहुत जरूरी होगा। साथ ही, आप अपने पार्टनर से दिल खोलकर बात करें, अन्यथा आपके रिश्ते में दूरी आ सकती है।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें तो, मूलांक 4 वालों का ध्यान इस सप्ताह पढ़ाई से भटक सकता है और इस वजह से एकाग्रता की कमी हो सकती है। ऐसे में, आपको पूरे मन से पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और इस पर आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हुए दिखाई दे सकते हैं।
पेशेवर जीवन: मूलांक 4 के नौकरीपेशा जातक अपनी मौजूदा नौकरी से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं क्योंकि कार्यों में की गई मेहनत के लिए आपको सराहना न मिलने की आशंका है। ऐसे में, आप निराश नज़र आ सकते हैं। जो जातक अपना व्यापार करते हैं, तो इस दौरान आप डील्स से अच्छा लाभ कमाने में पीछे रह सकते हैं। साथ ही. आपको बिज़नेस पार्टनर के साथ भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मूलांक 4 वालों को इस सप्ताह पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको खानपान समय पर करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको पैरों और कंधों में दर्द की शिकायत रह सकती है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का 22 बार जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह अपना हर फैसला तार्किक सोच के साथ लेना पसंद करेंगे। इन लोगों की रुचि सट्टेबाजी के माध्यम से लाभ कमाने में होगी और आपको इससे लाभ की प्राप्ति भी होगी। आप इस दौरान यात्राएं करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इनमें कुछ चीज़ों को लेकर विशेष जुनून भी देखने को मिल सकता है।
प्रेम जीवन: मूलांक 5 वालों का लक्ष्य इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंधों को मज़बूत बनाने पर केंद्रित होगा। ऐसे में, आप दोनों के बीच बेहतरीन आपसी तालमेल की वजह से आपका रिश्ता ख़ुशियों से भरा रहेगा। इस दौरान आप परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में रुचि दिखाएंगे। अपनी समझदारी और बुद्धिमानी से आप जीवनसाथी को मनाने और खुश रखने में सफल रहेंगे।
शिक्षा: बात करें शिक्षा की तो, इस सप्ताह मूलांक 5 के छात्र कुछ नई स्किल्स सीखने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च अंक हासिल करने में सफलता प्राप्त करेंगे। यह जातक मार्केटिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे विषयों में महारत हासिल करेंगे। इस अवधि में आप कुछ ऐसी स्किल्स सीखेंगे जो भविष्य में आपके काम आएंगी।
पेशेवर जीवन: मूलांक 5 के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। यह अवधि आपको कार्यों में की गई कड़ी मेहनत के लिए सराहना दिलाने का काम करेगी। अगर आपका संबंध व्यापार से है, तो आपको आउटसोर्सिंग से जुड़े कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं जिससे आपका व्यापार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। इस दौरान आप व्यापार को लेकर कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा और आपको किसी भी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, समय पर भोजन न करने की वजह से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 41 बार जाप करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 के जातकों का स्वभाव इस सप्ताह प्रेमपूर्ण और सकारात्मक होगा। इन लोगों को ट्रेवल बेहद पसंद होता है और ऐसे में , यह लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पसंद कर सकते हैं। यह लोग इस दौरान ऊर्जावान रहेंगे और इसका प्रयोग अपने कार्यों में करके सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। मूलांक 6 वाले अपने जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के इच्छुक होंगे।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस दौरान मूलांक 6 वालों का स्वभाव जीवनसाथी के साथ हंसी-मज़ाक़ वाला रहेगा जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। ऐसे एमी, आप अच्छे मूड में रहेंगे और आपके बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। आपका दृष्टिकोण अपने पार्टनर के साथ प्रैक्टिकल रहेगा जिसके चलते आप परिवार के माहौल को सकारात्मक बनाए रखेंगे।
शिक्षा: बात करें शिक्षा की तो, इस सप्ताह मूलांक 6 के छात्रों को पढ़ाई में अपनी बेहतरीन क्षमताओं के लिए टीचर्स से प्रशंसा मिल सकती है। ऐसे में, आप पढ़ाई और भी मन लगाकर करेंगे और अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे। इन छात्रों का प्रदर्शन कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर टेस्टिंग जैसे विषयों में शानदार रहेगा।
पेशेवर जीवन: मूलांक 6 के नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है जो आपके लिए बहुत फलदायी साबित होगा। साथ ही, आपको विदेश में बसने का अवसर मिलने का भी अवसर मिल सकता है। अगर आपका अपना व्यापार करते हैं, तो आपको इस हफ़्ते नई डील्स करने के मौके मिलेंगे जिससे आपको फायदा मिलेगा।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपकी फिटनेस अच्छी रहेगी। आपके भीतर दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। साथ ही, आपका आत्मविश्वास आपको ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रखेंगा।
उपाय: प्रतिदिन 33 बार “ॐ भार्गवाय नमः” मंत्र का जाप करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 वालों का झुकाव इस सप्ताह आध्यात्मिक गतिविधियों में हो सकता है। ऐसे में, यह जातक धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। इन यात्राओं का लाभ आपको निश्चित रूप से प्राप्त होगा। इस मूलांक के जातक सर्वगुण संपन्न होते हैं जिन्हें आप पहचानकर अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें तो, मूलांक 7 वालों के रिश्ते में इस सप्ताह आकर्षण की कमी रह सकती है और ऐसे में, आपके रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकती हैं। आप और आपके साथी के बीच आपसी समझ की भी कमी नज़र आ सकती है। इस दौरान आपको घर-परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसका असर आपके रिश्ते को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इस समय आप थोड़ा अलग-थलग महसूस कर सकते हैं और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक झुकाव हो सकता है।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह मूलांक 7 वालों में एकाग्रता की कमी रह सकती है जिसका नकारात्मक असर पढ़ाई में आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। इस अवधि में आपकी रुचि लॉ और मैनेजमेंट जैसे विषयों में हो सकती है, लेकिन एकाग्रता की कमी के कारण आप मन लगाकर पढ़ाई नहीं कर पाएंगे इसलिए आपको मन से पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 7 वालों पर इस सप्ताह नौकरी का दबाव रह सकता है। इस अवधि में आप काम में मेहनत करने के बावजूद सराहना नहीं प्राप्त कर सकेंगे। संभव है कि वरिष्ठ अधिकारी आपके काम को उतना महत्व न दें जितना अपने सोचा था जिसके चलते आप परेशान नज़र आ सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलने की आशंका है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 7 वालों का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है क्योंकि आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इन रोगों की वजह असंतुलित खान-पान और समय पर भोजन न करना आदि हो सकती है। साथ ही, आपको पैर और कमर में दर्द की शिकायत रह सकती है इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 41 बार जाप करें।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 वाले अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति सजग रह सकते हैं। इस दौरान आप अपने जीवन के लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहेंगे और उन्हें पाने की दिशा में प्रयास करेंगे। करियर में कुछ नए अवसर तलाशते हुए दिखाई दे सकते हैं जो आपकी पसंद के अनुरूप होंगे। यह जातक अपनी व्यक्तिगत प्रगति पर ध्यान देंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 8 वालों के रिश्ते में प्रेम की कमी रह सकती है जिसकी वजह घर-परिवार में उत्पन्न समस्याएं और आपसी समझ की कमी होगी। ऐसे में, आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी कम रह सकता है और इसका असर आपके रिश्ते पर नकारात्मक रूप से नज़र आ सकता है। इन परिस्थितियों से बचने और जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए आपको तालमेल बनाकर चलना होगा।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 8 के जिन जातकों का जुड़ाव इंजीनियरिंग और एयरोनॉटिक्स की पढ़ाई से है, उन्हें पढ़ाई में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, इन विषयों में आपका प्रदर्शन नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है इसलिए आपको मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी, तब ही आप शीर्ष पर पहुंच सकेंगे और सफलता हासिल कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो मूलांक 8 के जातकों को अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों की तरफ से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप अपनी बेहतरीन क्षमताओं का प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो आपको अपने व्यापार में कुछ गिरावट नज़र आ सकती है और आप बिज़नेस भी सुस्त रह सकते हैं। ऐसे में, आपका लाभ कम रह सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, मूलांक 8 के जातकों को कमर और पैर में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है जिसकी वजह तनाव हो सकता है। ऐसे में, आपको खुद पर दबाव डालने से बचना होगा और इसके लिए आप ध्यान और योग का सहारा ले सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन 11 बार “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)
मूलांक 9 के अंतर्गत जन्मे जातक इस सप्ताह अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इन लोगों का झुकाव नई संपत्ति खरीदकर अपनी धन-समृद्धि को बढ़ाने में होगा। साथ ही, आप अपने भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहेंगे। यह अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहेंगे।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो मूलांक 9 के जातकों को रिश्ते में अहंकार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप दोनों के बीच प्रेम की कमी रह सकती है। इसके परिणामस्वरूप, आपको और पार्टनर के बीच रिश्ते को मज़बूत करने के लिए आपसी तालमेल बनाए रखना होगा।
शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 9 के जातकों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आप जो भी पढ़ेंगे, उसे याद नहीं रख पाएंगे। जो छात्र सिविल इंजीनिरिंग या इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी पढ़ाई की रफ़्तार धीमी रह सकती है इसलिए आपको शिक्षा पर ध्यान देना होगा।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 9 के जातकों से काम में गलती हो सकती है जिसकी वजह आप पर काम का बढ़ता बोझ हो सकता है। ऐसे में, आपको काम की योजना बनाने की सलाह दी जाती है। व्यापार करने वाले जातकों की रफ़्तार सुस्त रह सकती है और इसका कारण सही तरीके से काम न करना और योजनाओं की कमी हो सकती है जिसके चलते आपका लाभ कम और हानि अधिक हो सकती है। इस दौरान आपको व्यापार से जुड़े निर्णय लेने से बचना होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मूलांक 9 के जातकों को तनाव की वजह से सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इस सप्ताह आपको हाइपरटेंशन की समस्या घेर सकती है और ऐसे में, आपको फिट बने रहने के लिए ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 के स्वामी शनि देव को माना गया है।
सूर्य देव का संबंध मूलांक 1 से होता है।
शुक्र ग्रह के अंक 6 का संबंध माता महालक्ष्मी से माना गया है।