अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 01 से 07 नवंबर, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 01 से 07 नवंबर, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

AstroSage Hindi Banner

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 07 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (01 से 07 नवंबर, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 के लोग समय के पाबंद होते हैं और अपने काम में देरी पसंद नहीं करते हैं। इनकी में प्रबंधन क्षमता  बहुत मज़बूत होती है।

प्रेम संबंध: मूलांक 1 के जातकों का व्यवहार जीवनसाथी के साथ मधुर और ईमानदार रहेगा। आप दोनों के बीच आपसी समझ से रिश्ते में खुशियां बनी रहेंगी।

शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 1 के जो छात्र कानून, मैनेजमेंट और साहित्य की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे अंक मिल सकते हैं। आप दूसरे विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

करियर: इस हफ़्ते आप नौकरी में मुश्किल कामों को आसानी से पूरे कर पाएंगे। व्यापार करने वाले लोग एक से अधिक व्यापार व्यवसायों से अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

स्वास्थ्य: मूलांक 1 वालों की ऊर्जा और क्षमता इस सप्ताह अच्छी रहेगी। साथ ही, आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। 

उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ भास्कराय नमः’ का 19 बार जाप करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 के लोगों को यात्रा करना पसंद होगा। यह स्वादिष्ट भोजन के शौक़ीन होंगे और आरामदायक जीवनशैली भी पसंद करेंगे। 

प्रेम संबंध: इस सप्ताह घर-परिवार में होने वाले कुछ  विवादों के कारण जीवनसाथी के साथ खुशियां कम हो सकती हैं। रिश्ते में सुधार के लिए आपसी समझ और धैर्य जरूरी होगा।

शिक्षा: मूलांक 2 के छात्रों की पढ़ाई एकाग्रता की कमी की वजह से प्रभावित हो सकती है। इस सप्ताह पढ़ाई से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें।

करियर: इस सप्ताह आपसे काम के दबाव में गलतियां हो सकती हैं। नौकरी में ध्यान बढ़ाएं। व्यापारियों को बिजनेस पार्टनर के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: आपकी इस सप्ताह कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में, आप अपना ध्यान रखें। 

उपाय: सोमवार को चंद्र ग्रह की पूजा करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 के लोग उदार सोच वाले, सिद्धांतों का पालन करने वाले, आध्यात्मिक और ईमानदार होते हैं। इन्हें धार्मिक यात्राएं करना पसंद हो सकता है।

प्रेम संबंध: इस सप्ताह आप जीवनसाथी के साथ ईमानदारी से पेश आएंगे, जिससे रिश्ते में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी।

शिक्षा: मूलांक 1 के छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। साथ ही, आप ज्यादा से ज्यादा क अंक पाने और अपनी एक्स्ट्रा स्किल्स भी दिखा पाएंगे।

करियर: इस सप्ताह आपका नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। व्यापारियों को अच्छी योजना और पेशेवर तरीके से काम करने पर अधिक लाभ मिल सकता है।

स्वास्थ्य: मूलांक 3 के जातकों को इस सप्ताह अपने खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही, समय पर भोजन करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन 21 बार ‘ॐ गुरवे नमः’ का जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 के लोग अपने जुनून और लक्ष्यों को लेकर गंभीर होते हैं। ये अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें हासिल करने का प्रयास करते हैं।

प्रेम संबंध: इस सप्ताह मूलांक 4 के मन में जीवनसाथी के प्रति प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। ऐसे में, आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत हो सकता है।

शिक्षा: मूलांक 4 के छात्रों को इस सप्ताह पढ़ाई में अच्छे अंक मिलेंगे। पेशेवर जीवन के कोर्स में सफलता और बेहतर रैंक हासिल करने के अवसर मिलेंगे।

करियर: इस मूलांक के जातकों को नौकरी में की गई मेहनत की सराहना होगी और ऐसे में, आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 4 के जातक उत्साह से भरे रहेंगे। हालांकि, पेट दर्द और पाचन संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं इसलिए सावधान रहें।

उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ दुर्गायै नमः’ का 22 बार जाप करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 के लोग बुद्धिमान होते हैं और इनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर शानदार होता है। इनकी सोच तार्किक होती है और इनमें व्यापार करने की इच्छा भी प्रबल होती है।

प्रेम संबंध: इस सप्ताह मूलांक 5 वालों के रिश्ते में जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल की कमी हो सकती है। रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखने का प्रयास करें।

शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों का ध्यान भटकने की वजह से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में, आप एकाग्रता बढ़ाएं और इस सप्ताह पढ़ाई से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें।

करियर: अगर आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह काम में रुचि की कमी की वजह से सफलता प्रभावित हो सकती है। व्यापारियों को लापरवाही के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 5 वालों की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता और अनियमित खानपान से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, आप खानपान पर ध्यान दें।

उपाय: प्रतिदिन 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।

 आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 के लोग बेहद रचनात्मक होते हैं और फाइन आर्ट्स में उनकी रुचि हो सकती है। इन्हें यात्रा करना भी पसंद होता है।

प्रेम संबंध:  इस सप्ताह आपके रिश्ते में जीवनसाथी के साथ अहंकार से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, आप धैर्य रखें, अन्यथा रिश्ते की खुशियां प्रभावित हो सकती हैं।

शिक्षा: मूलांक 6 के छात्रों की रुचि पढ़ाई में कम हो सकती है। साथ ही, उच्च शिक्षा में प्रगति की रफ़्तार धीमी रह सकती है। प्रोफेशनल पढ़ाई शुरू करने की योजना पर फिलहाल दोबारा विचार करें।

करियर: इस सप्ताह आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे नौकरी प्रभावित होगी। कुछ लोग बेहतर अवसरों के लिए नौकरी बदल सकते हैं।

स्वास्थ्य: मूलांक 6 के जातकों की इस सप्ताह रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रह सकती है, जिसके चलते ऊर्जा और कार्यक्षमता कम हो सकती है। ऐसे में, आप आराम करें और पौष्टिक भोजन लें।

उपाय: प्रतिदिन 33 बार ‘ॐ शुक्राय नमः’ का जाप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 के लोग नियमित रूप से धार्मिक तीर्थ स्थानों पर जाना पसंद कर सकते हैं। इनकी रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ सकती है और इनका झुकाव कई तरह के स्किल्स सीखने में हो सकता है।

प्रेम संबंध: इस सप्ताह मूलांक 7 के जातक अपने जीवनसाथी से दूरी बना सकते हैं, जिससे रिश्ते में प्रेम और खुशियां कम हो सकती हैं, इसलिए करने से बचें।

शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई से आपकी रुचि कम हो सकती है जिसके चलते आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में, आप अपनी एकाग्रता में वृद्धि करने का प्रयास करें।

करियर: इस सप्ताह नौकरी करने वालों पर काम का अधिक दबाव हो सकता है इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों से आपको परेशानी हो सकती है। व्यापारियों को सीमित लाभ या नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: मूलांक 7 के जातकों को रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से सनबर्न और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, आपको दवा लेने पड़ सकती है।

उपाय: प्रतिदिन 41 बार ‘ॐ केतवे नमः’ का जाप करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 के लोग सिद्धांतों का पालन करते हैं और काम के प्रति समर्पित रहते हैं। इस सप्ताह यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं।

प्रेम संबंध: इस दौरान मूलांक 8 के जातकों का गुस्सा बढ़ सकता है, जिससे रिश्तों में तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए आप धैर्य बनाए रखें।

शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 8 के छात्रों को पढ़ाई से मनचाहे परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में, आपको अच्छे अंक पाने के लिए अधिक ध्यान और मेहनत की जरूरत होगी।

करियर: मूलांक 8 के नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव बढ़ने से नौकरी में गलतियां हो सकती हैं। व्यापार में प्रतिद्वंद्विता होने के कारण अधिक मुनाफा कमाने में परेशानी हो सकती है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 8 के जातकों को जोड़ों और कंधों में तेज दर्द की समस्या हो सकती है।  ऐसे में, आपके लिए योग करना फलदायी रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन 11 बार ‘ॐ हनुमते नमः’ का जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 के लोग साहसी, ऊर्जावान और उत्साही होते हैं। ये अपनी बात सीधे और स्पष्ट तरीके से रखना पसंद करते हैं।

प्रेम संबंध: मूलांक 9 के जातक जीवनसाथी के साथ अपने विचार खुलकर शेयर करते हुए दिखाई देंगे साझा कर सकते हैं, जिसके चलते थोड़े मतभेद हो सकता है।

शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 9 के छात्रों को पढ़ाई में लक्ष्य हासिल करने और अच्छा प्रदर्शन करने में सफलता मिल सकती है। ऐसे में, आप अपनी अच्छी छाप छोड़ पाएंगे।

करियर: मूलांक 9 के जातकों का नौकरी में शानदार प्रदर्शन रहेगा और ऐसे में, आपको सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलकर बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाने का मौका मिल सकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 9 के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और आत्मविश्वास अच्छा रहेगा जिससे आपकी सेहत बेहतर रहेगी। आप साहसिक रहेंगे जो आपके स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। 

उपाय: मंगलवार को मंगल ग्रह की पूजा करें।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 1 से 7 नवंबर, 2026 के लिए साप्ताहिक अंक ज्योतिष राशिफल क्या कहता है?

यह राशिफल 9 मूलांकों को करियर, रिश्तों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी प्रदान करेगा। 

2. मूलांक कैसे निकालें?

आप अपनी जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाल सकते हैं। 

3. किन मूलांक वालों को इस सप्ताह करियर में सफलता मिलेगी?

यह सप्ताह 1, 3, 4 और 9 मूलांक वालों को सफलता प्रदान करेगा।