सावन सोमवार व्रत 2026: तीसरा

23 साल बाद नाग पंचमी के दिन रखा जाएगा सावन सोमवार व्रत, जानें तिथि, मुहूर्त एवं नियम!

सावन सोमवार व्रत 2026: सावन माह में सोमवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। महादेव को समर्पित इस महीने का आगाज़ 30 जुलाई 2026 को हो गया है और 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन इसका अंत हो जाएगा। इस पूरे महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है। हालांकि, सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है इसलिए सावन सोमवार का महत्व बढ़ जाता है। इसी क्रम में, सावन माह के दो सोमवार बीत चुके हैं जबकि अब जल्द ही भक्तजन तीसरे सावन सोमवार का व्रत रखेंगे। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “तीसरे सावन सोमवार व्रत 2026” से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, कब रखा जाएगा तीसरा सावन सोमवार व्रत, पूजा मुहूर्त, महत्व और इस दिन बनने वाले शुभ योगों से भी आपको अवगत करवाएंगे। साथ ही, इस व्रत में आपको किन नियमों का पालन करना चाहिए, इस बारे में भी हम बात  करेंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं तीसरे सावन सोमवार व्रत पर। 

कब है सावन का तीसरा सोमवार?

सावन या श्रावण माह का हर दिन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी क्रम में, सावन सोमवार का दिन भक्तों के लिए पूजा, व्रत, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक आदि धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से शिव कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ होता है। सावन मास 2026 में इस बार कुल चार सोमवार पड़ेंगे जिसमें पहला सावन सोमवार 03 अगस्त और दूसरा 10 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। 

तीसरा सावन सोमवार व्रत: 17 अगस्त 2026, सोमवार 

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 24 मिनट से सुबह 05 बजकर 08 बजे तक 

पश्चिम और दक्षिण भारत के लिए सावन सोमवार व्रत की तिथियां नीचे दी गई हैं। 

तीसरा सोमवार: 31 अगस्त 2026, सोमवार

आइए अब हम आपको रूबरू करवाते हैं सावन 2026 के तीसरे सोमवार व्रत पर बनने वाले शुभ योगों से। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

23 साल बाद सावन सोमवार व्रत और नाग पंचमी एक दिन 

सावन 2026 का तीसरा सोमवार व्रत बहुत ख़ास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन एक बेहद दुर्लभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है। जैसे कि हम आपको हमेशा से बताते आए हैं कि किसी पर्व या व्रत पर शुभ योग बनने से उस दिन का महत्व बढ़ जाता है। इसी क्रम में, हम बात करें तीसरे सावन सोमवार की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पड़ रहा है और इस दिन नाग पंचमी का त्योहार भी मनाया जाएगा। 

विद्वान ज्योतिषियों के अनुसार, सावन सोमवार व्रत और नाग पंचमी 2026 दोनों के एक दिन पड़ने का यह दुर्लभ संयोग लगभग 23 साल बाद बना रहा है। बता दें कि नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है जो इस वर्ष 17 अगस्त 2026, सोमवार को पड़ रही है। वहीं, सावन माह का तीसरा सोमवार व्रत भी 17 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से 23 साल बाद इस दुर्लभ संयोग के बनने को अत्यंत शुभ माना जा रहा है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

शुभ योग में रखा जाएगा तीसरा सावन सोमवार व्रत 

सावन 2026 के तीसरे सोमवार व्रत पर नाग पंचमी के दुर्लभ संयोग के साथ-साथ एक शुभ योग भी निर्मित हो रहा है। ऐसे में, सावन के इस तीसरे सोमवार का महत्व बढ़ जाता है। बता दें कि सावन के तीसरे सोमवार व्रत अर्थात 17 अगस्त 2026 के दिन शुभ योग भी निर्मित हो रहा है। इस दिन यह योग पूरे दिन रहेगा और इसकी समाप्ति 18 अगस्त 2026 की रात 03 बजकर 29 मिनट पर होगी।

ज्योतिष में शुभ योग को एक अत्यंत शुभ माना जाता है और इस समय किए गए सभी कार्य जातक के जीवन में कल्याण एवं समृद्धि लेकर आते हैं। इस योग में भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं व्रत करना बेहद फलदायी माना जाता है। साथ ही, इस योग का संबंध धन की देवी लक्ष्मी से होने की वजह से यह आपके जीवन में धन-समृद्धि और लाभ लेकर आता है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

क्यों ख़ास है सोमवती नाग पंचमी 2026?

हम सब इस बात को भली-भांति जानते हैं कि सावन सोमवार भगवान शिव को प्रिय और उनको समर्पित होता है। वहीं दूसरी तरफ, भगवान शिव नाग देवता को आभूषण स्वरूप अपने गले में धारण करते हैं, इसलिए जब नाग पंचमी का त्योहार सोमवार के दिन पड़ता है, तो इसे सोमवती नागपंचमी के नाम से जाना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन महादेव की पूजा और शिवलिंग पर बेलपत्र, चंदन, गंगाजल और दूध अर्पित करना कल्याणकारी माना जाता है। 

अब हम आपको उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पालन आपको सावन सोमवार व्रत के दौरान करना चाहिए। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

सावन सोमवार व्रत का धार्मिक महत्व 

सनातन धर्म में सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण मास में पूरे श्रद्धाभाव एवं आस्था से सोमवार व्रत और शिव पूजा करने से भक्तों को  अपार पुण्य व शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान भक्त शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, धतूरा, बेलपत्र, सफेद फूल और भांग चढ़ाते हैं। साथ ही, वह ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का लगातार जाप करते रहते हैं। 

धार्मिक ग्रंथों में वर्णित कथा के अनुसार, भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। माता की तपस्या से प्रसन्न होकर शिव जी ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसी वजह से आज भी अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की कामना से सावन सोमवार का व्रत सच्चे मन से रखती हैं, जबकि विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और पति की लंबी आयु के लिए सावन सोमवार का व्रत करती हैं। वैदिक ज्योतिष में किसी व्यक्ति द्वारा सावन सोमवार व्रत और शिव जी के मंत्रों का जाप करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही,  राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से भी राहत मिलती है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सावन सोमवार व्रत 2026 के नियम 

  • सावन सोमवार व्रत का मन में दृढ़ संकल्प रखें क्योंकि व्रत मात्र आहार का सेवन नहीं, बल्कि एक संकल्प है।
  • सुबह व्रत की पूजा से पूर्व और संभव हो, तो शाम को पूजा से पहले पुनः स्नान करें और स्वच्छता का ध्यान रखें। 
  • संभव हो, तो इस दिन फलाहार का सेवन करें। 
  • साथ ही, भक्त सावन सोमवार व्रत के दिन नमक, अनाज, प्याज और लहसुन के सेवन से बचें। 
  • इस दिन सत्य और मधुर वाणी बोलें। साथ ही, आप क्रोध तथा कलह करने से भी बचें।
  • व्रती दिन में सोने से परहेज़ करें और दिन भर शिव नाम, मंत्र जाप करते रहें। 
  • सावन सोमवार व्रत के दिन आप ब्रह्मचर्य और संयमित आचरण का पालन करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सावन का तीसरा सोमवार 2026 में कब पड़ेगा?

इस साल सावन का तीसरा सोमवार व्रत 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा। 

2. नाग पंचमी 2026 में कब है?

वर्ष 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी। 

3. सावन सोमवार व्रत के दौरान क्या न करें?

सावन सोमवार व्रत के दिन गुस्सा करने और किसी को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।