नीच राशि में सूर्य का गोचर, शुभ या अशुभ कैसे देगा सभी राशियों को परिणाम?

सूर्य का तुला राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मा, पिता, अधिकार, करियर, आत्मविश्वास, और सरकार के कारक ग्रह माना जाता है। तुला राशि चक्र की सातवीं राशि है जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस राशि का जुड़ाव साझेदारी, रिश्तों और व्यापार से है। वहीं, सूर्य को राजसी ग्रह माना जाता है जो तुला राशि में नीच अवस्था में होते हैं। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह का नीच अवस्था में होना कठिन माना जाता है। लेकिन इसका प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की राशि और भाव की स्थिति पर निर्भर करता है। 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य का यह गोचर जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “सूर्य का तुला राशि में गोचर” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी जैसे तिथि एवं समय आदि। आइए शुरू करते हैं और  जानते हैं सूर्य गोचर के बारे में सब कुछ। 

सूर्य का तुला राशि में गोचर: तिथि एवं समय

सनातन धर्म में सूर्य देव को देवता का दर्जा प्राप्त है जो 17 अक्टूबर 2026 की शाम 05 बजकर 45 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य महाराज तुला राशि में नीच के हो जाते हैं। इस राशि से निकलकर सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। हालांकि, तुला राशि में सूर्य का प्रवेश मनुष्य जीवन को गहराई से प्रभावित करेगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य का तुला राशि में गोचर: ज्योतिषीय महत्व

राशि चक्र की सातवीं राशि तुला के स्वामी शुक्र हैं जो वायु तत्व की राशि है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सूर्य का शत्रु माना जाता है। तुला राशि में सूर्य के नीच अवस्था में होने से आत्मविश्वास, अधिकार, नेतृत्व क्षमता और अपनी बात व्यक्त करने की शक्ति कमजोर हो सकती है।

तुला राशि का जुड़ाव संतुलन, समझौते, समानता और कूटनीति से होता है। ऐसे में, इस गोचर के दौरान अहंकार, निर्णय लेने, नेतृत्व और अपनी अलग पहचान को बनाए रखने से जुड़ी समस्याएं जन्म ले सकती हैं। हालांकि, सूर्य के इस गोचर से यह गोचर कोलैबोरेश, नेगोशिएशन्स, खुलकर बातचीत, संतुलित संवाद और पार्टनरशिप के साथ-साथ कानूनी व बिज़नेस से जुड़े मामलों में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सूर्य का तुला राशि में गोचर: मज़बूत सूर्य के संकेत 

  1. कुंडली में सूर्य ग्रह मज़बूत होने पर व्यक्ति बेहद ज्ञानी होता हैं और यह जो भी बोलते हैं, समाज में इनकी बात सुनी जाती है। साथ ही, वह मान-सम्मान प्राप्त करते हैं और अचे शिक्षक, सलाहकार और वेदज्ञ होते हैं। 
  2. शुभ सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति के चेहरे पर एक अलग तेज होता है, जिसके चलते वह लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं। समाज मई इनकी अपनी एक विशेष पहचान होती है।
  3. कुंडली में सूर्य के लग्न भाव में उपस्थित होने पर जातक थोड़ा अभिमानी हो सकता है। इन्हें किसी भी तरह का नीच काम करना पसंद नहीं होता है। इन लोगों की नेतृत्व क्षमता शानदार होती है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

कुंडली में कमज़ोर सूर्य के लक्षण 

  • जिन जातकों की कुंडली में सूर्य देव दुर्बल अवस्था में होते हैं, वह थोड़े घमंडी स्वभाव के हो सकते हैं और उनमें आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। 
  • सूर्य देव के कमज़ोर अवस्था में होने से आपके मान सम्मान में कमी आती है। साथ ही, व्यक्ति में हिंसक प्रवृत्ति दिखाई दे सकती है। 
  • सूर्य ग्रह का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति को स्वार्थी, दूसरों से ईर्ष्या करने वाला और गुस्सैल बना सकता है। 
  • सूर्य को पिता का कारक माना जाता है इसलिए इनकी अशुभ स्थिति की वजह से आपके पिता या पितातुल्य व्यक्ति से रिश्ते बिगड़ने लगते हैं। 
  • ऐसा जातक सूर्य के कुपित होने से व्यक्ति को नौकरी, कानूनी विवाद और रोगों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य का तुला राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं और अब इस गोचर के दौरान आपके… (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी हैं और अब षष्ठ भाव में गोचर करेंगे। यह… (विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तृतीय भाव के स्वामी हैं और पंचम भाव में… (विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य द्वितीय भाव के स्वामी हैं और आपके चतुर्थ भाव… (विस्तार से पढ़ें) 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्नेश हैं और अब तृतीय भाव में गोचर… (विस्तार से पढ़ें)  

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य द्वादश भाव के स्वामी हैं और अब द्वितीय… (विस्तार से पढ़ें) 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी हैं और अब आपके… (विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी हैं और अब द्वादश भाव… (विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य नवम भाव के स्वामी हैं और अब एकादश भाव में… (विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी हैं और अब आपके… (विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी हैं और अब नवम… (विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य षष्ठ भाव के स्वामी हैं और अब अष्टम भाव में… (विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सूर्य का तुला राशि में गोचर कब होगा?

सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

2. क्या सूर्य तुला राशि में नीच का होता है?

हाँ, तुला राशि में सूर्य नीच अवस्था में होते हैं। 

3.  सूर्य का तुला राशि में गोचर किन क्षेत्रों को प्रभावित करेगा?

सूर्य का यह गोचर करियर, स्वास्थ्य, वित्त और रिलेशनशिप को प्रभावित करेगा।