टैरो साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 अक्टूबर, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अक्टूबर, 2026): जानें सभी राशियों का भविष्यफल!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

AstroSage Hindi Banner

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 18 से 24 अक्टूबर, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन:  द हैरोफ़न्ट  

आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस

करियर: किंग ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: टेम्पेरन्स 

मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में द हैरोफ़न्ट  का आना समारोह, शादी और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है। इस सप्ताह आप किसी समझदार व्यक्ति के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। पार्टनर के साथ कोई धार्मिक यात्रा पर जाने या धर्म-कर्म के कार्यों में भाग लेने से रिश्ते में सम्मान और आपसी समझ बढ़ेगी। 

आर्थिक जीवन के लिए द हाई प्रीस्टेस को रहस्यों कार्ड माना जाता है। ऐसे में, इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति और पैसों से जुड़ी योजनाओं को दूसरों से शेयर करने से बचना होगा। 

करियर में किंग ऑफ कप्स आया है जो भावनात्मक समझ, ज्ञान और दूसरों का मार्गदर्शन करने की क्षमता को दर्शा रहा है। टीचर्स, मार्गदर्शकों, धर्म गुरुओं और स्पीकर्स के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। अगर आप कार्यक्षेत्र पर समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

स्वास्थ्य के मामले में टेम्पेरन्स को संतुलन और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। इस सप्ताह आपके भीतर की ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी। हालांकि, आप संतुलित भोजन करें और योग व ध्यान के लिए समय निकालें।

अफर्मेशन: मैं अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा हूं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि   

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स का आना बताता है कि आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे का सपोर्ट और अपनी भावनाओं को खुलकर शेयर करेंगे। इस सप्ताह पार्टनर से अपनी भावनाओं को शेयर कर सकेंगे जिससे गलतफहमियां दूर होंगी। साथ ही, वैवाहिक जीवन की समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी।

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही कारोबार में असफलता, अचानक कर्ज या पैसों की कमी जैसी स्थिति बनी रह सकती है। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

करियर में थ्री ऑफ वैंड्स आया है जो इस सप्ताह नौकरी में देरी और तरक्की रुकने की तरफ संकेत कर रखा है। इस दौरान आपको सहकर्मियों या वरिष्ठों से अच्छा सहयोग न मिलने की आशंका है। ऐसे में, आप धैर्य रखें और बहस करने से बचें।

स्वास्थ्य में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स चिंता, तनाव और नींद से जुड़ी समस्याओं को दर्शाते हैं। इस सप्ताह मानसिक तनाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है, इसलिए बेवजह चिंता न करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

अफर्मेशन: मैं स्वयं से अथाह प्रेम करता है। 

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स

करियर: सेवेन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि इस सप्ताह रिश्ते में आपकी बहस हो सकती है या फिर आप एक-दूसरे को कंट्रोल करने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह पार्टनर के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं जिनसे आपको बचना होगा। साथ ही, मन को शांत रखने के लिए ध्यान करें।

आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन के साथ बोनस मिलने के योग बनेंगे। लंबे समय के निवेश पर सोच-विचार करने के लिए समय अच्छा रहेगा।

करियर में सेवेन ऑफ वैंड्स का मिलना सफलता, सराहना और नेतृत्व क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आप अपने बॉस और सहकर्मियों की मदद कर सकते हैं। आपका नेतृत्व लोगों को प्रभावित करेगा और कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। 

स्वास्थ्य में आपको नाइट ऑफ आया है जो इस सप्ताह ऊर्जा और लड़ने की क्षमता को दर्शा रहा है। आप उत्साह से भरे रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने या विवाद करने से बचें। जिन लोगों को हाई बीपी रहता है, उन्हें सावधानी बरतनी होगी। 

अफर्मेशन:  मेरे लिए लिए संभावनाएं असीमित हैं। 

कर्क राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द एम्परर

करियर: ऐस ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: जजमेंट

कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में टू ऑफ स्वॉर्ड्स भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और विवादों से बचने क तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह पार्टनर के साथ अहंकार के टकराव की वजह से बहस हो सकती है। रिश्ते में शांति बनाए रखने के लिए विवादों से दूर रहें।

आर्थिक जीवन में द एम्परर को सकारात्मक कहा जाएगा। लंबे समय में लाभ देने वाली योजनाओं में निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा। आप दूसरों की धन से मदद करने का भी सोच सकते हैं।

करियर में ऐस ऑफ वैंड्स का आना  नई शुरुआत, उत्साह और करियर में आगे बढ़ने के अवसर दर्शाता है। इस सप्ताह प्रमोशन या वेतन वृद्धि के मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपकी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।

स्वास्थ्य में जजमेंट का मिलना नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। यह समय अपनी फिटनेस और ऊर्जा को बेहतर बाने रखने के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप सेहत पर ध्यान देंगे, तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

अफर्मेशन: मैं जहां भी जाता/जाती हूं, वहां अपनी जगह बना सकता/सकती हूं।  

सिंह राशि 

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: किंग ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) 

स्वास्थ्य:  द मून

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए फाइव ऑफ वैंड्स बताता है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में कम्पटीशन, मतभेद और छोटी-मोटी बहस होने के संकेत है। इस सप्ताह अहंकार और विवाद जैसी समस्याएं रिश्ते में परेशानी पैदा कर सकती हैं इसलिए साथी के साथ विवाद से बचें। 

आर्थिक जीवन के लिए एट ऑफ स्वॉर्ड्स को अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यह बताता है कि धन से जुड़े मामलों में परेशानी या हानि हो सकती है। धन संबंधित जानकारी का अभाव या गलत व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में, आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

करियर में किंग ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) का आना अहंकार, दूसरों की बात न सुनने और अपने फैसलों पर अड़े रहने की तरफ इशारा कर रहा है। कार्यक्षेत्र पर दूसरों पर हुक्म चलाने या सही सलाह को नजरअंदाज करने से बचें। साथ ही, दूसरों से मिलने वाली आलोचना को स्वीकार करें। 

स्वास्थ्य के संबंध में द मून को अच्छा नहीं माना जाएगा जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको भावनात्मक उतार-चढ़ाव, पानी की कमी या अधिकता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। संतुलित भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

अफर्मेशन: मेरे भीतर विशेष क्षमताएं हैं। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि    

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वैंड्स

करियर: थ्री ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि इस सप्ताह रिश्ते में बहस में जीतने की कोशिश कर सकते हैं जिससे रिश्ते को हानि पहुंचा सकते हैं। इस समय अहंकार और कड़वी बातें आपके प्रेम या वैवाहिक जीवन में परेशानी पैदा कर सकती हैं, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें।   

आर्थिक जीवन में पेज ऑफ वैंड्स किसी नई शुरुआत को दर्शा रहा है। साथ ही, आप कोई नया निवेश या एसआईपी कर सकते हैं।   

करियर में थ्री ऑफ कप्स जश्न और आनंद को दर्शाता है। इस दौरान आपको टीमवर्क और अच्छे संपर्कों के माध्यम से सफलता मिलेगी। यह समय नए-नए लोगों से संपर्क बनाने के लिए श्रेष्ठ रहेगा।

नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आप ऊर्जावान और उत्साह से भरे रहेंगे।  हालांकि, जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। मानसिक शांति के लिए अपनी ऊर्जा और गुस्से को नियंत्रित रखें।

अफर्मेशन: मैं जीवन को खुलकर जीना पसंद करता/करती हूँ। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स (रिवर्सड) 

आर्थिक जीवन: द एम्प्रेस

करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द टॉवर 

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको रिश्ते में भावनात्मक दूरी, अटेंशन की कमी और दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज करने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप पार्टनर की सेहत और भावनाओं का ध्यान रखें। वहीं, लापरवाही रिश्ते में परेशानी पैदा कर सकती है।

आर्थिक जीवन में द एम्प्रेस धन-समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह ब्यूटी, वेलनेस और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आप लग्जरी से जुड़ी चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं।

करियर में सिक्स ऑफ वैंड्स सफलता, सहराहना और लोगों द्वारा प्रसंसा मिल सकती है। इस  सप्ताह एक्टर, थिएटर कलाकार, एंकर और स्टेज परफ़ॉर्मर के लिए समय अनुकूल रहेगा। साथ ही, आपको अच्छी पहचान और सरहाना मिलेगी। 

स्वास्थ्य में द टॉवर को नकारात्मक कहा जाएगा क्योंकि आपको इस सप्ताह हड्डियों, गठिया या आंखों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही, महिलाओं को हार्मोन या मेनोपॉज से संबंधित रोग घेर सकते हैं इसलिए आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

अफर्मेशन: मैं खुद को सीखने और आगे बढ़ने के अवसर देता/देती हूं।

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द मैजिशियन

स्वास्थ्य: द चेरियट (रिवर्सड) 

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन को लेकर पेज ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि इस सप्ताह आप रिश्ते में जल्दबाजी में कुछ भी बोल या बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया दे सकते हैं ने का संकेत देता है। इस सप्ताह पार्टनर से ऐसी बातें कहने से बचें, जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे या विवाद बढ़े।

आर्थिक जीवन के लिए किंग ऑफ पेंटाकल्स को शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको नौकरी, पुराने निवेश या अन्य स्रोतों से लाभ मिलने के योग बनेंगे। घर-परिवार के साथ-साथ धन को अच्छे से संभाल सकेंगे।
 
द मैजिशियन का आना करियर में  बातचीत, दूसरों को प्रभावित करने और मौजूद संसाधनों का सही इस्तेमाल करने की क्षमता को दर्शाता है। मार्केटिंग, सोशल मीडिया और कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। 

स्वास्थ्य के संबंध में द चेरियट (रिवर्सड) कहता है कि इस सप्ताह आपको स्वयं पर से नियंत्रण खोना, बिना सोच नियंत्रण कार्य करना या फिर एकाग्रता में कमी जैसी समस्या रह सकती है। सेहत की अनदेखी करने से समस्याएं बढ़ सकती हैं और इलाज पर काफी खर्च भी हो सकता है। ऐसे में, आप साफ-सफाई का ध्यान रखें, अच्छा भोजन करें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।   

अफर्मेशन: मैं प्रेम, आनंद और ख़ुशियों से भरा/भरी हूँ। 

धनु राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: द डेविल

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप जरूरत से ज्यादा खुद पर ध्यान दे सकते हैं। सरल शब्दों में, आप पार्टनर से अधिक खुद को महत्व दे सकते हैं, जिससे रिश्ते में परेशानी हो सकती है, इसलिए आप अपने रिश्ते को प्राथमिकता दें। 

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स  भविष्यवाणी करता है कि इस सप्ताह आप धन प्रबंधन में परेशानी और आर्थिक फैसलों को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। आप खर्चों पर नियंत्रण रखें और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बचत करें या फिर आय में वृद्धि करें। भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक योजना तैयार करें।

करियर के क्षेत्र में टू ऑफ कप्स दो लोगों के बीच पार्टनरशिप, आपसी सम्मान और तालमेल को दर्शाता है। बिज़नेस पार्टनरशिप के लिए समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में ग्राहकों का भरोसा जीतने और बड़ी डील्स सफलतापूर्वक करने के अवसर मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य में आपको डेविल मिला है जो हद से ज्यादा मौज-मस्ती और गलत आदतों को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पार्टियों और सामाजिक समारोह में जरूरत से ज्यादा शामिल होने से बचें। नशे का सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

अफर्मेशन: मैं हर दिन खुद का बेहतर बना रहा/रही हूं।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: द जस्टिस

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: द हैरोफ़न्ट  

स्वास्थ्य: टेम्परेंस

मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में द जस्टिस का आना रिश्ते में निष्पक्षता, स्पष्ट सोच और सोच-समझकर फैसले लेने को दर्शाता है। सिंगल जातकों को नया रिश्ता शुरू करने या किसी से कोई वादा करने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, फैसले लेते समय भावनाओं के साथ प्रैक्टिकल सोच को भी महत्व दें।

आर्थिक जीवन के लिए ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आप धन से जुड़े मामलों पर स्पष्टता से विचार करते हुए दिखाई देंगे। आप भविष्य की योजना बनाएँगे और बेकार के खर्चों को नियंत्रित करेंगे। 

करियर को लेकर द हैरोफ़न्ट मिला है जिसका संबंध टीचर्स, काउंसलर, धार्मिक गुरुओं है। यह समय शिक्षा, मेंटर, धर्म-कर्म के कार्य, स्पीकिंग और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। पेशेवर जीवन में सुधार के लिए आप अनुभवी लोगों की सलाह ले सकते हैं। 

स्वास्थ्य के संबंध में टेम्परेंस संतुलन, शांति और अच्छी सेहत का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आप तन-मन  को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। 

अफर्मेशन: मैं अपनी आत्मा की देखभाल करता/करती हूं, शरीर को मजबूत बनाता/बनाती हूं और मन को एकाग्र रखता/रखती हूं। अब मेरा समय है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: द हर्मिट

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स 

करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द स्टार

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द हर्मिट बताता है कि इस सप्ताह आप और साथी  एक-दूसरे को समझेंगे। इस दौरान आपको पार्टनर से बहस करने या उन पर किसी काम के लिए दबाव डालने से बचना होगा। उनकी परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें और उनकी वफादारी पर संदेह न करें। साथ ही, आप एक-दूसरे को थोड़ा समय और स्पेस दें।

आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ कप्स बता रहा है कि आपको लुभाने वाले भ्रामक अवसरों से सावधान रहना होगा। अगर कोई ऑफर जरूरत से ज्यादा अच्छा लग रहा है, तो उसकी पहले अच्छे से जांच करें। साथ ही, इस सप्ताह जोखिम लेने से बचें। 

करियर में  टेन ऑफ पेंटाकल्स आर्थिक जीवन में सफलता, दीर्घकालिक स्थिरता और सम्मान को दर्शाता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत और योजनाएं आपको बेहतर परिणाम, अच्छा लाभ और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिला सकती हैं।

द स्टार का आना कहता है कि आपको गर्मी की वजह से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप  पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। महिलाओं को हार्मोन या मेनोपॉज से जुड़ी समस्या घेर सकती है इसलिए सावधान रहें। 

अफर्मेशन: मैं जीवन में मिलने वाले आशीर्वाद को आकर्षित करता/करती हूं।

मीन राशि

प्रेम जीवन: द एम्पेरर 

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

करियर: द सन

स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में द एम्पेरर बताता है कि इस सप्ताह आपके मजबूत व्यक्तित्व और अहंकार की वजह से रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ सकता है। ऐसे में, आपके लिए अपने पार्टनर और वैवाहिक जीवन पर ध्यान देना जरूरी होगा। 

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स कहता है कि आपकी मेहनत का फल आपको आर्थिक समृद्धि के रूप में मिल सकता है। इस समय आपको प्रमोशन के साथ-साथ बोनस मिलने के योग बन सकते हैं। दीर्घकालिक निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। 

करियर में द सन दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, विशेष रूप से बड़ी भूमिकाओं में। साथ ही, आपको सरकार या वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर आप ऊर्जावान रहेंगे और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। 

स्वास्थ्य के मामले में स्ट्रेंथ कार्ड को शुभ माना जाएगा। इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी जिसकी वजह आपकी मज़बूत रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगा। साथ ही, आप ऊर्जावान रहेंगे। ऐसे में, आप संतुलित भोजन करें, ध्यान करें और नियमित रूप से व्यायाम करें। 

अफर्मेशन: मैं अपने सपनों का पीछा करके अपने डर पर जीत हासिल करता/करती हूं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो साप्ताहिक राशिफल इस सप्ताह क्या भविष्यवाणी कर रहा है?

टैरो राशिफल इस सप्ताह प्रेम, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर में मार्गदर्शन प्रदान करेगा। 

2. टैरो कार्ड भविष्यवाणी किन राशियों के लिए अनुकूल रहेगी?

यह सप्ताह मीन, वृश्चिक, कर्क और मकर राशि के लिए अनुकूल रहेगा।

3. टैरो कार्ड राशिफल फैसले लेने में कैसे सहायता करता है?

टैरो सही फैसला लेने में मार्गदर्शन प्रदान करता है।