कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (18 से 30 मई, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के जातक इस सप्ताह अपने कार्यों को व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से करने के कारण सफलता प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे जो आपके आपके लिए फलदायी साबित होगी।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 1 वालों के रिश्ते अपने जीवनसाथी के साथ मधुर रहेंगे। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा और खुलकर बातचीत करने से आपके रिश्ते में खुशियां बनी रहेंगी।
शिक्षा- इस सप्ताह आप अपनी पढ़ाई में सुधार करने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। साथ ही, पढ़ाई को मन लगाकर करते हुए आगे बढ़ेंगे। वहीं, जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा और आप अच्छे अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन- इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आप पब्लिक सेक्टर में काम करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। वहीं, व्यापार करने वाले जातकों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा एवं उत्साह से भरे रहेंगे। नियमित रूप से व्यायाम करने से आपकी फिटनेस बेहतर बनी रहेगी और आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ भास्कराय नमः” का 19 बार जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 के जातक इस सप्ताह उत्साही और ऊर्जावान बने रहेंगे, जिससे उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। आप इस सप्ताह ऐसे निर्णय लेने पर ध्यान देंगे, जो आपके हित को आगे बढ़ाएंगे। किसी नए निवेश या प्रॉपर्टी में निवेश करने से इस सप्ताह अच्छा रिटर्न मिल सकेगा। शेयर बाजार में निवेश भी आपके लिए फलदायी साबित होगा। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे जो आपके जीवन में सफलता लेकर आएंगी।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप जीवनसाथी के साथ ख़ुश नज़र आएंगे जिसके चलते आप अपने रिश्ते में संतुष्ट महसूस करेंगे। आप अपने साथी के सामने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगे, जिससे रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। परिवार में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में आप दोनों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
शिक्षा- इस सप्ताह मूलांक 1 के छात्र पढ़ाई में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। केमिस्ट्री, मरीन इंजीनियरिंग जैसे विषयों की पढ़ाई के लिए समय अनुकूल रहेगा। मेहनत के बल पर आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें तो, नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता लेकर आएगा। साथ ही, और नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। इस दौरान विदेश जाने के अवसर भी मिल सकते हैं जो आपकी प्रगति के मार्ग खोलेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान बने रहेंगे। हालांकि, आपको हल्का सिरदर्द रह सकता है। लेकिन यह कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
उपाय- प्रतिदिन “ॐ सोमाय नमः” का 108 बार जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 के जातक इस सप्ताह दृढ़ रहेंगे जिसके चलते आप कठिन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप अपने प्रयासों के माध्यम से अपनी क्षमताएं दिखाने में सफल होंगे। बड़े निवेश और महत्वपूर्ण सौदों से जुड़े निर्णय लेने के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा और ऐसे में, आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। इस सप्ताह आपके धार्मिक कार्ड से लंबी यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें तो, आपके अपने जीवनसाथी के साथ खुशियां बनाए रखने के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। रिश्ते में प्रेम और आपसी जुड़ाव बढ़ेगा तथा आप दोनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्मिक उद्देश्यों से की गई यात्रा आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और तालमेल बना रहेगा, जिससे प्रेम संबंध मजबूत होगा।
शिक्षा: शिक्षा के संबंध में स सप्ताह मूलांक 3 के छात्रों का प्रदर्शन शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। फाइनेंशियल, अकाउंटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे विषयों की पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इन विषयों में आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान आप शिक्षा में अपनी क्षमताओं के बल पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
पेशेवर जीवन- इस सप्ताह मूलांक 3 वालों का कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन शानदार रहेगा। साथ ही, आपको प्रमोशन के साथ साथ इंसेंटिव मिलने की संभावना है, जो आपके लिए फलदायी रहेगा। आपकी मेहनत को पहचान और सराहना दोनों प्राप्त होगी। व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद से ज्यादा अच्छी डील्स मिलेगी। ऐसे में, आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य- इस सप्ताह आप ऊर्जावान रहेंगे। आप सकारात्मक महसूस करेंगे और यही सकारात्मकता आपके उत्साह को बढ़ाएगी। इसके कारण आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सफल रहेंगे।
उपाय- प्रतिदिन 108 बार “ॐ गुरवे नमः” का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के जातकों को इस सप्ताह औसत परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके भीतर आत्मविश्वास की कमी रह सकती है, जिसके चलते आपको अच्छा प्रदर्शन करने में परेशानी महसूस हो सकती है। इस दौरान अपनी इच्छाओं को लेकर अधिक महत्वाकांक्षी होने से बचें और अपने लिए कुछ सीमाएं निर्धारित करें।
प्रेम जीवन: मूलांक 4 वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपसी समझ की कमी होने की वजह से अहंकार से जुड़े विवाद जन्म ले सकते हैं। ऐसे में, आपके रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकती हैं, इसलिए आप दोनों के लिए रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
शिक्षा- मूलांक 4 के छात्रों की एकाग्रता इस सप्ताह कमज़ोर रहेगी जिसके चलते आपको अच्छे अंक हासिल करने में मुश्किल होगी। अगर आप कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे सब्जेक्ट की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी।
पेशेवर जीवन: यह जातक कार्यक्षेत्र में गलतियों से बचने के लिए अपने काम को ध्यान से करें। व्यापार करने वाले जातकों को प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है और ऐसे में, आपको नुकसान हो सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो मूलांक 4 वालों को इस सप्ताह पाचन और त्वचा में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ रहने के लिए आपको संतुलित आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: शनिवार के दिन गरीब एवं जरूरतमंदों को जौ का दान करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रगति और संतुष्टि लेकर आएगा। कार्यो में लगातार किए जा रहे प्रयासों आपको अच्छे परिणाम दिलाएंगे। आप अपनी बुद्धि और क्षमताओं को दूसरों के सामने साबित करने में सफल रहेंगे। साथ ही, आप जीवन में नए मूल्य स्थापित करेंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 5 वालों का जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। आप दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी जिससे रिश्ते में मधुरता आएगी। आपके अच्छे व्यवहार और समझदारी से जीवनसाथी की नज़रों में आपके लिए सम्मान बढ़ाएगा।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह मूलांक 5 के छात्रों की याददाश्त मज़बूत रहेगी और आप शिक्षा में अपनी स्किल्स का अच्छे से इस्तेमाल कर सकेंगे। जो जातक फाइनेंशियल अकाउंटिंग, लॉजिस्टिक्स की पढ़ाई कर रहे हैं, उनका प्रदर्शन बेहतर होगा और आप उच्च अंक प्राप्त कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन- इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सहकर्मियों से आगे निकलने में सफल रहेंगे। असाइनमेंट के सिलसिले में आपको अचानक विदेश जाना पड़ सकता है। जो जातक व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ कमाने के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य: मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह दृढ़ और उत्साह से भरे रहेंगे। ऐसे में, आप खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मकता आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो नारायण” का 23 बार जाप करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 के जातक इस सप्ताह अपनी रचनात्मक क्षमता को मज़बूत बनाएंगे और इससे जुड़े कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवन की हकीकत को समझने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही, आपको इस दौरान भाग्य का साथ मिलना शुरू होगा।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह आप जीवनसाथी के प्रति अपने प्रेम और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगे। प्रेम के मामले में आपका अंदाज कुछ अलग और खास रहेगा, जो रिश्ते में खुशियां बढ़ाने और सफल वैवाहिक जीवन रहेगा।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 6 वालों द्वारा दिखाई जा रही प्रतिभा से सहपाठी प्रभावित हो सकते हैं। आप जिस भी विषय की पढ़ाई कर रहे हैं, उसमें बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। ग्राफिक्स इंजीनियरिंग और विजुअल कम्युनिकेशन जैसे विषयों की पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का यह अच्छा समय रहेगा।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपको खुशी और संतुष्टि मिलेगी। आपके प्रयासों के लिए आपको उचित लाभ भी प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वाले जातक भी अपने कारोबार को अगले स्तर तक ले जाने और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके भीतर ऊर्जा की कमी नहीं रहेगी और इसी कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी होने की संभावना नहीं है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” का 33 बार जाप करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 के के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में किए गए प्रयासों के परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में, आप थकान महसूस कर सकते हैं और आप निराश नज़र आ सकती है इसलिए आप दृढ़ता और योजना के साथ आगे बढ़ेंगे, तो बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह आपके रिश्ते में जीवनसाथी के साथ कुछ परेशानियां आ सकती हैं।अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो रिश्ते में खुशियां कम होने की वजह से थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
शिक्षा- मूलांक 7 के छात्र इस सप्ताह पढ़ाई में अच्छे अंक हासिल करने के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे। एकाग्रता में कमी की वजह से आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है। ऐसे में, आप एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें जो आपके लिए बेहतर साबित होगा।
पेशेवर जीवन- इस सप्ताह मूलांक 7 के नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपका शेड्यूल भी व्यस्त रह सकता है। संभव है कि आपकी मेहनत के अनुसार सराहना न मिलने की आशंका है जिसके चलते आप चिंतित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- मूलांक 7 के जातकों को इस सप्ताह त्वचा से जुड़ी एलर्जी परेशान कर सकती है जिसकी वजह तैलीय भोजन का सेवन हो सकता है। ऐसे में, आपको अपने खानपान का ध्यान रखना होगा।
उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ कें केतवे नमः’ का 21 बार जाप करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के जातकों को इस सप्ताह कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं, जिनकी सहायता से आप अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आप अपने प्रयासों के माध्यम से सफलता प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 8 वालों का व्यवहार अपने जीवनसाथी के साथ दोस्ताना रहेगा। आपके अच्छे रवैये से आप दोनों के बीच प्रेम और जुड़ाव बढ़ेगा। साथ ही, आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा।
शिक्षा- इस सप्ताह मूलांक 8 के छात्र पढ़ाई में बढ़त हासिल करेंगे। साथ ही, वह शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। इंजीनियरिंग जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा और ऐसे में, आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन- इस सप्ताह करियर में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही, आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से आपको सराहना और प्रशंसा मिलने की संभावना है। जो जातक व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में भी आप सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के संबंध में मूलांक 8 वाले जातक इस सप्ताह ऊर्जा और साहस से भरे रहेंगे, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। ऐसे में, आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 के जातकों को इस सप्ताहअपने प्रयासों के माध्यम से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। ऐसे में, आपको व्यवस्थित तरीके से योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। इस दौरान आपको अपना आत्मविश्वास मज़बूत बनाना होगा जो आपके लिए आवश्यक होगा।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कुछ गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं। ऐसे में, आप दोनों के बीच अहंकार से जुड़े विवाद जन्म ले सकते हैं। रिश्ते में प्रेम बनाए रखने के लिए आपसी समझ और तालमेल को मज़बूत बनाए रखें।
शिक्षा- मूलांक 9 के छात्रों को पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इस सप्ताह मन लगाकर पढ़ाई करना आवश्यक होगा। आपके साथी छात्र आपसे अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए आपको पहले की तुलना में अधिक मेहनत करनी होगी।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आप अपने काम को प्रोफेशन से करके इन परिस्थितियों से बाहर निकलकर आगे बढ़ने में सफल हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को मनमुताबिक लाभ प्राप्त करने में समस्या हो सकती है।
स्वास्थ्य: मूलांक 9 वालों को इस सप्ताह आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है इसलिए आपके लिए योग और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। फिटनेस बनाए रखने के लिए आप धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।
उपाय- प्रतिदिन “ॐ भौमाय नमः” 27 बार का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आप अपनी जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाल सकते हैं।
यह सप्ताह 1, 2, 3, 5, 6 और 8 मूलांक वालों के लिए अच्छा रहेगा।
मूलांक 4, 7 और 9 को इस सप्ताह सावधानी बरतनी होगी।