टैरो साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 अगस्त, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 09 से 15 अगस्त, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 अगस्त, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द वर्ल्ड
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वैंड्स
करियर: ऐस ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
मेष राशि वालों को प्रेम जीवन में द वर्ल्ड प्राप्त हुआ है कि यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। रिश्ते में आपको सुरक्षा और ख़ुशी का अनुभव होगा। इस कार्ड का आना शादीशुदा जातकों को संतान सुख मिलने या परिवार का विस्तार करने की योजना में आपको सफलता मिलने की संभावना है।
आर्थिक जीवन में पेज ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह धन का प्रवाह सुगम रहेगा। ऐसे में, इस अवधि में आपके पास अपने बिलों का भुगतान करने और जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन होगा। हालांकि, बजट बनाकर चलना आपके लिए फलदायी साबित होगा।
करियर में आपको ऐस ऑफ वैंड्स मिला है और यह कहता है कि इस सप्ताह आपको प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं, या फिर आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुछ जातक नए व्यापार की शुरुआत या फिर आप करियर या पढ़ाई का आरंभ कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप चिंता, डर या आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। नकारात्मक विचार आपके काम को प्रभावित कर सकती है और ऐसे में, आपको स्वस्थ रहने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इन विचारों से बचने के लिए आपको किसी भरोसेमंद इंसान से बात करनी होगी।
अफर्मेशन: मैं स्वयं से निस्वार्थ प्रेम करता/करती हूँ।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स
वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में व्हील ऑफ फॉर्च्यून मिला है जो आपके लिए सकारात्मक कहा जाएगा। अगर आप किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं या अपने साथी के साथ चल रही समस्याओं को सुलझाना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में रिश्ते में उत्पन्न समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
आर्थिक जीवन में आपको सिक्स ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपको अच्छी मात्रा में धन प्राप्त होगा। यह आपके पास आय में वृद्धि के रूप में आ सकता है या फिर आपको व्यापार के माध्यम से अच्छा लाभ मिल कसता है। आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा।
करियर की बात करें, तो क्वीन ऑफ कप्स का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र पर ख़ुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। आप अपनी मौजूदा नौकरी में बना रहना चाहेंगे। साथ ही, आप कार्यक्षेत्र में नई चीज़ें सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने के अवसर भी मिलेंगे।
स्वास्थ्य के लिए टू ऑफ पेंटाकल्स का मिलना कहता है कि इस सप्ताह कुछ बेकार की चिंताएं आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। ऐसे में, आपको अपने आसपास के माहौल पर ध्यान देना होगा और आवश्यकता के अनुसार बदलाव करें, ताकि आप मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस कर सकें।
अफर्मेशन: मेरी संभावनाएं असीमित हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्स
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए पेज ऑफ कप्स बता रहा है कि इस सप्ताह आप अपने रिश्ते में धैर्य, समझदारी और प्रेमपूर्ण रिलेशनशिप को निभाते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, आपको अपनी भावनाओं को रिश्ते पर हावी होने से बचाना होगा और किसी भी बात पर अति करने से बचना होगा।
आर्थिक जीवन के लिए टू ऑफ वैंड्स कहता है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित और स्थिर रहेगी। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं होगा कि आपके पास ख़ूब पैसा होगा, बल्कि आपकी आय स्थिर रहेगी। साथ ही, आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे।
करियर में आपको थ्री ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि इस सप्ताह आपके सहकर्मी, दोस्त और पेशेवर जीवन के संपर्क आपके लिए मददगार साबित होंगे। इनकी सहायता से आप करियर में आगे बढ़ेंगे और साथ ही, आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के योग बनेंगे।
टू ऑफ कप्स को आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ माना जाएगा। ऐसे में, इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी और इसमें आपके दोस्त और परिवार मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। इस प्रकार, आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी।
अफर्मेशन: मैं हर उस जगह का हिस्सा हूं, जहां मैं जाता/जाती हूं।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स
कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि इस सप्ताह आपका ध्यान रिश्ते में आने पर केंद्रित नहीं होगा, बल्कि आप सिंगल भी ख़ुश होंगे। आप खुद को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। इस अवधि में आप अपने जरूरतों और खुशियों को प्राथमिकता देंगे।
आर्थिक जीवन को लेकर फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई देंगे। इन जातकों को आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं, लेकिन आपके प्रयास और दृढ़ संकल्प आपको सफलता दिलाने में सहायता करेंगे।
करियर के लिए एट ऑफ पेंटाकल्स का मिलना बताता है कि इस सप्ताह आप काम में व्यस्त रहेंगे और आने वाले दिनों में आपका सारा ध्यान काम पर केंद्रित होगा। लेकिन, आपको अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने से बचना होगा और जीवन के दूसरे हिस्सों को नज़रअंदाज़ करने से बचें।
स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको टेन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है कि आपके लिए इस सप्ताह खुद को आराम भी देना होगा। साथ ही, आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। अगर आप थकान महसूस करेंगे, तो आप ब्रेक ले सकते हैं।
अफर्मेशन: मैं अपनी प्रतिभाओं से संतुष्ट हूँ।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स
सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह प्रेम जीवन में आपको किसी दुखद या निराशाजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है और यह बहस कोई बड़ा रूप भी ले सकती है। ऐसे में, आपको शांत रहने की सलाह दी जाती है और अपने गुस्से को खुद पर हावी न होने दें।
आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि यह जातक धन को लेकर लापरवाही बरत रहेंगे। बिना सोचे-समझे खर्च करने से आपकी बचत प्रभावित हो सकती है, जिससे भविष्य में आपको धन समस्याएं परेशान कर सकते हैं। ऐसे में, आपको बचत करें और धन का प्रबंधन सही से करें।
करियर में आपको क्वीन ऑफ कप्स मिला है जो दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र पर संतुष्ट और खुश महसूस करेंगे। साथ ही, आपको हर कदम पर साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी में बने रहना पसंद कर सकते हैं। साथ ही, आप कार्यक्षेत्र पर नई-नई चीज़ें सीखने और आपको व्यक्तिगत विकास के नए अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य को देखें, तो टू ऑफ पेंटाकल्स का आना बता रहा है कि इन जातकों के मन में चल रहे अनचाहे विचार आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। आपको अपने आसपास के वातावरण पर ध्यान देना होगा और जीवन में ऐसे बदलाव लेकर आने होंगे जो आपको बेहतर महसूस कराएंगे।
अफर्मेशन: मैं स्वयं अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा हूं।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द फूल
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स
करियर: स्ट्रेंथ
स्वास्थ्य: द टॉवर
कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द फूल को सकारात्मक कहा जाएगा। संभव है कि इस सप्ताह आप किसी रिश्ते को लेकर गंभीर न हों या फिर आपके मन में कुछ कंफ्यूजन बनी रह सकती है। आपको अपने ऊपर विश्वास बनाए रखने के साथ-साथ अपनी सोच को सकारात्मक रखनी होगी। यह कार्ड खुले मन, सादगी और सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने की तरफ संकेत करता है।
किंग ऑफ वैंड्स का मिलना आर्थिक जीवन में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होने की तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह आपकी ऊर्जा, अनुभव और उत्साह आपको आर्थिक जीवन के लक्ष्य पाने में सहायता करेगा।
करियर में स्ट्रेंथ कार्ड का आना बताता है कि आपकी नेतृत्व क्षमता नौकरी में आपको सफलता दिलाने का काम कर सकती है। इस अवधि में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपके लक्ष्य स्पष्ट रहेंगे और करियर में स्थिरता भी बनी रहेगी।
जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो द टॉवर का आना बता रहा है कि इस सप्ताह आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी। अगर आपको पहले से स्वास्थ्य समस्या चल रही है, तो उसमे सुधार आने में समय लग सकता है। ऐसे में, आप अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ करने से बचें।
अफर्मेशन: मैं समृद्ध और खुशहाल जीवन जीने का चुनाव करता/करती हूं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द हर्मिट
करियर: हैरोफ़न्ट
स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए एट ऑफ वैंड्स का आना एक शुभ संकेत माना जाएगा। अगर आप काफ़ी समय से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं, तो यह सप्ताह बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए अनुकूल रहेगा। अगर रिश्ते को लेकर आपके मन में कोई संदेह था , तो अब वह भी दूर हो जाएगा। आप दोनों ही लंबे समय तक साथ रहने और रिश्ते को मज़बूत बनाने का प्रयास करेंगे।
आर्थिक जीवन में द हर्मिट का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से स्थिर और सुरक्षित रहेंगे। इस समय आपका सारा ध्यान धन कमाने पर केंद्रित होगा और ऐसे में, आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करते हुए नज़र आएंगे। आप पूरे सप्ताह धन को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे और साथ ही, आपको धन लाभ मिलने के योग बनेंगे।
करियर में हैरोफ़न्ट कार्ड का मिलना सफलता और सकारात्मक परिणामों की तरफ इशारा करता है। यह दर्शाता है कि आप पेशेवर जीवन में प्रगति और तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहे थे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। साथ ही, आपको कई भौतिक इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
स्वास्थ्य की बात करें, तो टू ऑफ वैंड्स कहता है कि अगर आप स्वस्थ नहीं हैं, तो आप इस सप्ताह स्वस्थ रह सकेंगे। इस अवधि में आपको इलाज के लिए दूसरे देश की यात्रा करनी पड़ सकती है और ऐसे में, आप जल्द ही स्वस्थ हो सकेंगे।
अफर्मेशन: मैं स्वयं को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर देता/देती हूं।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: टेम्परेंस
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: सेवेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में टेम्परेंस कार्ड प्राप्त हुआ है और इस सप्ताह आपको अपने दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। किसी भी रिश्ते में बिना सोचे-समझे आगे न बढ़ें और कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके रिणामों के बार्रे में अवश्य सोच- विचार करें। साथ ही, धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें।
आर्थिक जीवन में आपको फोर ऑफ स्वॉर्ड्स चेतावनी दे रहा है कि इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बजाय आप इसको लेकर तनाव में रह सकते हैं। बता दें कि आपको तनाव के बजाय आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। ऐसे में, आपको खर्चे काम करे और बचत ज्यादा करने का प्रयास करना होगा।
करियर में सेवेन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आप करेर को लेकर अभी भी भ्रमित महसूस कर सकते हैं। इस समय आपके सामने कई अवसर मौजूद हो सकते हैं , लेकिन फिर भी आपको सही का चयन करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है, इसलिए जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें।
स्वास्थ्य की बात करें, तो थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। आपके दिमाग में चल रहे नकारात्मक विचार आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप पहले से किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आप उसे नज़रअंदाज़ न करें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। संभावना है कि इस दौरान आप ब्रेकअप के दर्द से गुज़र सकते हैं।
अफर्मेशन: मैं खुशी, आनंद और प्रेम से पूर्ण हूँ।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: जस्टिस
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में टेम्पेरन्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में नया रिश्ता या व्यक्ति दस्तक दे सकता है। यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए प्रेमपूर्ण और मधुर रहेगा। ऐसे में, आप नए-नए रिश्ते का आनंद लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो उसकी ओर से विवाह या प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना बन सकती है।
आर्थिक जीवन में आपको ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह धन से जुड़े मामलों में आपको तर्क और समझदारी से निर्णय लेने होंगे। आपका दिल और दिमाग के विचारों में अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में, इस दौरान आपको तुरंत निर्णय लेने से बचना होगा और इसके विपरीत योजनाएं बनाकर आगे बढ़ें।
करियर में जस्टिस का कार्ड बता रहा है कि इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम पर नज़र बनाए रखनी होगी। अगर आपको लगता है कि कोई आपके काम को कोई देख नहीं रहा है , तब भी आपको अपना कार्य पूरी सावधानी के साथ करना होगा। अगर आपने ईमानदारी और मेहनत से काम किया है, तो आपको सफलता और सम्मान मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य को देखें, तो थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स का आना कहता है कि यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए कमज़ोर रह सकता है। इस दौरान आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा और साथ ही, नियमित रूप से व्यायाम करना होगा। .इस दौरान आपको स्वस्थ होने के लिए अपने परिवारजनों और दोस्तों की जरूरत पड़ सकती है। इन जातकों को अचानक से चोट लगने या फिर आपके बीमार होने के आशंका है।
अफर्मेशन: मैं हर दिन स्वयं को बेहतर बना रहा/रही हूं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: टेम्परेंस
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: फोर ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में टेम्परेंस कार्ड आया है और यह आपको रिश्ते में संतुलन बनाकर चलने के लिए कह रहा है। साथ ही, रिश्ते को सफल बनाने की कोशिश करते हुए अपनी पहचान और व्यक्तित्व को न भूलें। आपका साथी भी आपकी भावनाओं और व्यक्तिगत पहचान का सम्मान करे, यह भी आपके रिश्ते के लिए जरूरी होगा।
आर्थिक जीवन में आपको नाइट ऑफ वैंड्स मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको धन की बचत करने पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। इस समय आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन आपके सामने खर्चे भी बने रह सकते हैं। ऐसे मे, आपको बेकार के खर्चों से बचने और धन का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की सलाह दी जाती है।
करियर की बात करें, तो इस सप्ताह यह जातक अपनी मौजूदा नौकरी से बोर या फिर असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप अपनी नौकरी के सकारात्मक पहलू को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं क्योंकि आपके मन में दूसरों की सफलता को लेकर जलन के भाव रह सकते हैं जिसके चलते आप नाख़ुश नज़र आ सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इन जातकों को सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन घेर सकते हैं या फिर आपको कोई ऐसी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपका स्वास्थ्य काफ़ी दिनों तक प्रभावित रह सकता है। ऐसे में, यह सप्ताह सेहत की दृष्टि से ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको शांत रहना होगा और अपने गुस्से को क़ाबू में रखना होगा।
अफर्मेशन: मैं अपनी आत्मा को पोषित करती/करता हूँ, शरीर को मज़बूत बनाती/बनाता हूँ और अपने मन को एकाग्र रखता/रखती हूँ।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द फूल
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में द फूल बता रहा है कि यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में नई शुरुआत और उत्साह लेकर का सकता है। आपका रिश्ता अभी शुरुआती दौर में हो सकता है इसलिए अनुभव की कमी के कारण आप जाने-अनजाने में अपनी भावनाओं को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। आपका ऐसा करना भविष्य में आपके रिश्ते में परेशानियां पैदा कर सकता है। ऐसे में, आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
आर्थिक जीवन में आपको नाइट ऑफ पेंटाकल्स मिला है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको धन से जुड़े मामलों में सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा। आप कोई बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचते हुए सुरक्षित विकल्पों को प्राथमिकता देंगे। भविष्य की किसी महत्वपूर्ण योजना के लिए बचत करने पर भी आपको ध्यान देना होगा। बता दें कि इस समय आपके द्वारा की गई बचत आपके लिए लिए फलदायी साबित होगी।
करियर की बात करें, तो पेज ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलता बताता है कि इस सप्ताह करियर को लेकर आपके विचार पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट होंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ मुश्किल परिस्थितियां आपको अपने भविष्य और करियर की दिशा के बारे में गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित कर सकती है।
स्वास्थ्य के लिए थ्री ऑफ पेंटाकल्स का मिलना शुभ कहा जाएगा। यह बता रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा और कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। ऐसे में, आपको अपनी दिनचर्या को नियमित रखनी होगी और फिट रहने के लिए सक्रिय रहेंगे।
अफर्मेशन: मैं ईश्वरीय कृपा को अपनी तरफ आकर्षित करता/करता हूँ।
मीन राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
करियर: द टॉवर
स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स
मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में टेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो आपकी लव लाइफ के लिए शानदार कहा जाएगा। इस दौरान आप एक रिश्ते में आ सकते हैं और आप खुश दिखाई देंगे। प्रेम अपनापन, सच्ची भावनाएं और मधुर संबंध आपके जीवन में खुशियां लाएंगे। इस सप्ताह आपकी नई और सार्थक दोस्तियां या रिश्ते में बने सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
आर्थिक जीवन में आपको क्वीन ऑफ वैंड्स मिला है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको अनावश्यक खर्चों में बचना होगा। आपको धन से जुड़ी मामलों में समझदारी और योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। यह सप्ताह आपकी भविष्य की आर्थिक योजनाओं की मज़बूत नींव रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
करियर के क्षेत्र में आपको द टॉवर का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप नौकरी छोड़ने, बदलाव करने या कुछ समय का विराम लेने जैसे विचारों पर सोच-विचार कर सकते हैं। इस दौरान मन में भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है और ऐसा भी लग सकता है कि परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर जा रही होंगी। हालांकि, आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि समय के साथ हालत बेहतर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य के संबंध में टू ऑफ वैंड्स का मिलना बता रहा है कि इस सप्ताह आप ज़िन्दगी को एक नज़रिए से देखेंगे अगर आप बीते समय में स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे, तो अब उसमें धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा। अब आप पहले की तुलना में सकारात्मक, ऊर्जावान और तरोताज़ा महसूस करेंगे।
अफर्मेशन: मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने डर पर विजय प्राप्त करता।करती हूँ।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो में द फ़ूल अपरिपक्वता का प्रतिनिधित्व करता है।
टैरो कार्ड की उत्पत्ति 1400 ई.पू. में इटली, यूरोप में हुई थी।
मध्यकाल में ज्ञान और जागरूकता की कमी की वजह से टैरो को जादू-टोने से जोड़ा गया था।