बुध कर्क राशि में वक्री: जानें शेयर बाजार पर प्रभाव!

बुध की वक्री चाल, किन राशियों का हाल करेगी बेहाल? जानें

बुध कर्क राशि में वक्री: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह अपने पाठकों के लिए “बुध कर्क राशि में वक्री” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है, जिसके अंतर्गत आपको बुध की चाल में होने वाले बदलाव की समस्त जानकारी प्राप्त होगी। ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार माना गया है और इन्हें राशि चक्र में मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त हैं। नक्षत्रों में बुध ग्रह को आश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी हैं। बता दें कि बुध कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच अवस्था में होते हैं। आइए बढ़ते हैं और जानते हैं बुध की वक्री चाल के बारे में। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मुंडेन ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व 

बुध ग्रह किसी देश की बौद्धिक क्षमता, संचार व्यवस्था और सूचना के आदान-प्रदान के कारक माने जाते हैं। यह पब्लिशर्स, बुक सेलर, समाचार पत्र और मैगज़ीन के एडिटर, यातायात के साधनों, रेल, एंटरटेनमेंट मीडिया, टीवी, ट्रेड और कॉमर्स आदि का भी का प्रतिनिधित्व करते हैं। बुध देव साहित्य, वैज्ञानिक संस्थानों, संचार के विभिन्न माध्यमों, व्यापार, एग्रीमेंट और लिखित दस्तावेजों से भी संबंधित हैं। इसके अलावा, बुध महाराज न्यूज़ मीडिया, कंप्यूटर प्रोग्रामर, वक्ता, लेखक, रेडियो, टेलीविजन एंकर, साहित्य और विज्ञान से जुड़ी संस्थाओं को भी नियंत्रित करते हैं। जब बुध की राशि या नक्षत्र में परिवर्तन होता है, तो मौसम में भी बदलाव दिखाई देता है।

कर्क राशि 

जैसे कि हम जानते हैं कि राशि चक्र में कर्क राशि को चौथा स्थान प्राप्त है और इसके स्वामी देव चंद्र ग्रह को माना जाता है। यह जल तत्व की राशि है और मनुष्य जीवन में माता और उनके साथ संबंध, भावनाएं, घर और घर में सुख-सुविधाओं, ज़मीन, संपत्ति और फेफड़ों का प्रतिनिधित्व करती है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मुंडेन ज्योतिष में कर्क राशि

मुंडेन ज्योतिष में कर्क राशि का संबंध भूमि, कृषि, फसलों, खनन, खनिज एवं रियल एस्टेट, होटल इंडस्ट्री, झुग्गी और मौसम से जुड़े क्षेत्रों से माना जाता  है। साथ ही, यह जंगल, जंगल में लगी आग, भूस्खलन, खनन दुर्घटनाएं, ज्वालामुखी फटना, बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक घटनाएं को भी दर्शाती हैं। यह स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, देशभक्ति,  मातृभूमि, स्थानीय राजनीति, विपक्षी दलों, लोकतांत्रिक आंदोलनों और व्यापार आदि से भी संबंधित हैं।

बुध कर्क राशि में वक्री: समय और विशेषताएं

बुध देव 29 जून 2026 की रात 10 बजकर 45 मिनट पर कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। चलिए अब हम बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इसकी विशेषताएं। 

  • बुध कर्क राशि में वक्री की अवधि में जातक एक साथ कई भावनाओं का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन इन्हें व्यक्त करने में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। 
  • जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में देरी, रुकावटें या योजनाओं के रद्द होने की आशंका है। 
  • आपको वाणी और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • गलतफहमियों, बहस और विवाद की संभावना बढ़ सकती है।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू मशीनों में ख़राबी आ सकती है। 
  • मंगल गोचर के दौरान आप इंटरनेट और सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग करने में कठिनाई का अनुभव हो सकते हैं। 
  • ट्रेवल से संबंधित दस्तावेजों और कागज़ी कार्यवाही में बाधाएं या देरी आ सकती हैं।
  • इस समय आप अपनी भावनाओं को सही से व्यक्त न कर पाने की वजह से रिश्ते में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध कर्क राशि में वक्री: विश्व पर प्रभाव

  • बुध वक्री के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट में समस्याएं या अव्यवस्था देखने को मिल सकती हैं।
  • समझौते और लिखित दस्तावेजों में गलतियां या कमियां सामने आ सकती हैं। 
  • संचार से जुड़े क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • व्लॉगर, इन्फ्लुएंसर, लेखक और पब्लिशर अपने कंटेंट को लेकर जनता की आलोचना या विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
  • दुनिया में चल रही परिस्थितियों के कारण सोशल मीडिया और मीडिया पर लोग भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दे सकती हैं।
  • किसानों को फसल और कृषि से जुड़े क्षेत्रों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • पेपर वर्क की वजह से आपको रियल एस्टेट के व्यापार में समस्या पैदा हो सकती है।
  • स्थानीय राजनेताओं के बयानों का गलत अर्थ होने के कारण उन्हें आलोचना या ट्रोलिंग का सामना करना पड़ सकता है। 

मेनस्ट्रीम मीडिया एवं सोशल मीडिया 

  • वक्री बुध के दौरान तकनीकी समस्याएं एक बड़ी चुनौती बनकर उभर सकती है। 
  • लीगल और प्राइवेसी से जुड़ी समस्याओं की वजह से कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
  • डेटा सुरक्षा से संबंधित मामलों को लेकर चिंता बढ़ सकती है।      
  • समाचार या तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। 
  • सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ फैलने की वजह से लोगों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

सरकार एवं प्रशासन 

  • भूमि या संपत्ति से जुड़े नए नियमों या नीतियों में बदलाव किया जा सकता है। 
  • चाइल्ड वेलफेयर कमिटी को मज़बूत बनाने पर सोच–विचार कर सकते हैं। 
  • किसनों के हित में सरकार द्वारा सब्सिडी या कई सहायक योजनाओं की की घोषणा की जा सकती हैं। 

शिक्षा

  • बुध वक्री के दौरान छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • आपके लिए पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि ध्यान भटकाने वाली चीजें हो सकती हैं।
  • डिस्टेंस लर्निंग या ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े छात्रों को क्षेत्रों में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • संवाद की वजह से टीचर्स के साथ गलतफहमियां या कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं। 
  • छोटी-मोटी गलतियों या तकनीकी कमियों की वजह से छात्रों को अपने प्रोजेक्ट पर दोबारा करना पड़ सकता है। 

बुध कर्क राशि में वक्री: शेयर बाजार भविष्यवाणी

सामान्य रूप से बुध की वक्री अवस्था शेयर बाजार के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती है।  शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, इस दौरान आपको संचार में बाधाएं, तकनीकी समस्याएं, बाजार में अनिश्चितता और अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में, निवेशकों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सकलाह दी जाती है। ऐसे में, बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रख सकते हैं जो इस प्रकार हैं:

  • इस अवधि में आपको निवेश जैसे बड़े फैसले लेने से बचना होगा। 
  • जातक अपने डाटा और बुकिंग्स को पुनः जाँच करें।
  • शेयर बाजार में होने वाले बदलावों और उतार-चढ़ावों को देखकर न घबराएं। 
  • आप अपना सारा ध्यान दीर्घकालिक योजनाओं पर केंद्रित करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

बुध कर्क राशि में वक्री: सभी 12 राशियों पर प्रभाव  

जैसे कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि ज्योतिष में किसी ग्रह का वक्री होना बहुत ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन, यह एक ऐसी अवधि होती है जो जीवन में पुराने मामलों पर नज़र डालने और गलतियों को सुधारने का अवसर देती है। आइए जानते हैं कि बुध कर्क राशि में वक्री होकर आपकी राशि को कैसे प्रभावित करते हैं। 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए बुध आपके चौथे भाव में वक्री होंगे। इसके परिणामस्वरूप, यह अवधि घर की साफ-सफाई, पुराने सामान को ठीक करने और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या मशीनों की मरम्मत करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपको अपनी मटक की सेहत का ध्यान रखना होगा और साथ ही, अगर आप बीते समय में किसी रोग से परेशान रहे हैं, तो उस पर भी नज़र बनाए रखें।

अगर आप किसी संपत्ति विवाद से गुज़र रहे हैं, तो इस दौरान आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर कुछ नई जानकारी आपको मिल सकती है, जिनसे आप अब तक अज्ञात थे।

मेष साप्ताहिक राशिफल  

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध आपके तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। .ऐसे में, यह समय उन जातकों के लिए कठिन रह सकता है जो क्रिएटिव राइटर, राइटर, मीडिया, मास कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, मार्केटिंग या पीआर से जुड़े हैं। बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आप अपने द्वारा लिखे गए कंटेंट से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आपको मनमुताबिक परिणाम पाने के लिए एक काम को कई बार करना पड़ सकता है। 

साथ ही, इस समय आपको ट्रेवल से जुड़ें दस्तावेजों को लेकर विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि छोटी-सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। इसकी वजह से आपको एक ही काम के लिए कई बार यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप मानसिक रूप से शांत रहने के लिए डायरी लिखना शुरू कर सकते हैं। 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल  

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध देव आपकी कुंडली के दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं जो धन का भाव माना जाता है। ऐसे में  इस समय आपके लिए जीवन के बड़े फैसले लेने से बचना ठीक रहेगा। बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपकी याददाश्त थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, इसलिए किसी भी पेमेंट का समय पर भुगतान करने के लिए रिमाइंडर लगाएं। 

साथ ही, आपको बोलने से पहले सोचने की सलाह दी जाती है क्योंकि भावनाओं में आकर परिवार के सदस्यों से कही गई बातें विवाद की वजह बन सकती है। बुध के कर्क राशि में वक्री होने की अवधि में आपको अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखना होगा क्योंकि आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से मुंह या दांत जुड़े रोग घेर सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके लग्न भाव में वक्री होने जा रहा है। सामान्य रूप से, पहले भाव में बुध के गोचर को शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। लेकिन, बुध की वक्री अवस्था बीते एक साल में आपके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर दोबारा सोच-विचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। अगर आप इस समय का इस्तेमाल सही तरीके से करेंगे, तो बुध का कर्क राशि में वक्री होना आपके लिए फलदायी साबित होगा। इस दौरान आप अपने खर्चों की योजना बनाकर चलें और साथ ही, इस दौरान आपके विदेश में रहने वाले दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने के योग बन सकते हैं। 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध कर्क राशि में वक्री आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है जिसे खर्चों का भाव माना जाता है। ऐसे में, आपको बीते समय में अपने खर्चों और आपके द्वारा लिए गए फैसलों पर पुनः सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है। इस समय आप धन से जुड़े फैसले लेने से बचें और साथ ही, सुबह के समय ध्यान करने का प्रयास करें जिससे आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके लग्न भाव के स्वामी हैं। ऐसे में, इनका वक्री होना आपको सेहत पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा क्योंकि बुध देव आपके ग्यारहवें भाव में वक्री होंगे जो सामाजिक जीवन का भाव होता है। आपको अपने क्रोध को नियंत्रित रखना होगा और और सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार के विवाद से बचना होगा। दसवें भाव के स्वामी का वक्री होना आपको अपने पेशेवर जीवन को लेकर सोच-विचार करने के लिए प्रेरित करेगा। यह समय पुराने सहकर्मियों से बात करने या हाथ से निकले हुए किसी अवसर पर सोचने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके दसवें भाव में वक्री हो रहा है और इसे करियर का भाव माना जाता है। ऐसे में, बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपको ऑफिस के कागज़ातों, ऑफिस के गैजेट्स जैसे कैमरा, लैपटॉप, एआई ऐप्स, तकनीकी सिस्टम या अन्य गैजेट्स को अच्छी तरह से जांच करने के लिए कह रहा है क्योंकि आपको इनकी वजह से तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपसे थोड़ी भी लापरवाही करते हैं, तो किसी तकनीकी समस्या की वजह से आपको कार्य को बार-बार करना पड़ सकता है। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध कर्क राशि में वक्री आपके नौवें भाव में होने जा रहे हैं। इस भाव का संबंध भाग्य से होता है। ऐसे में, आपको यात्रा से जुड़े सामान, टैक्स और कानूनी दस्तावेजों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। राजनतेताओं और धर्मगुरुओं को किसी भी सार्वजानिक समारोह या सभा में बयान देते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दौरान आपकी बातों को लोगों द्वारा गलत समझा जा सकता है, जो बदनामी या ट्रोलिंग की वजह बन सकती है। 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह की आठवें भाव में उपस्थिति को शुभ नहीं माना जाता है जो अब इसी भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में, बुध कर्क राशि में वक्री का समय आपके लिए मुश्किल रह सकता है। अगर आप त्वचा से जुड़े रोग या फिर गुप्त अंग में इन्फेक्शन की समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब यह परेशानी फिर उभरकर सामने आ सकती है। इस अवधि में आप किसी भी कानूनी, बिज़नेस या अन्य पार्टनरशिप के बारे में पुनः सोच-विचार कर सकते हैं क्योंकि इस दौरान आपको कुछ ऐसी बातों का पता चल सकता है जो आपके पक्ष में न हों।

धनु साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध देव सातवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में, आपको अपने वैवाहिक जीवन और जीवनसाथी की आवश्यकताओं पर ध्यान देना होगा। अगर सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ता है, तब भी आपको बातचीत करते विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आप शादीशुदा जीवन में साथी को कड़वी बातें बोलने, व्यंग्यात्मक होने या गलत शब्दों का चयन करने से बचें, अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव और समस्याएं जन्म ले सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। 

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके छठे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आने वाले सप्ताहों में कुछ बड़ी भविष्य योजनाओं को टालना बेहतर होगा। बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं, कानूनी विवाद या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले दोबारा आपके सामने आ सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस दौरान आपको उनके समाधान भी मिल सकते हैं। इस समय आपके लिए दान-पुण्य करना आपके लिए लाभदायक रह सकता है। 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जो जातक अपने प्रेमी या प्रेमिका से शादी करने के बारे में विचार कर रहे हैं, उन्हें बुध कर्क राशि में वक्री की अवधि अपने फैसले पर पुनः सोचने के लिए कह रहा है। बुध देव आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं और ऐसे में, यह आपके वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान देना होगा। वहीं, मीन राशि के माता-पिता को भी अपने संतान के संबंध में बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मीन साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध कर्क राशि में वक्री: सरल एवं अचूक उपाय 

  • रोज़ाना विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें और भगवान विष्णु की उपासना करें।
  • घर की महिलाओं जैसे मौसी और बुआ के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं और उन्हें लड्डू का भोग लगाएं। 
  • गाय को हरा चारा खिलाएं। 
  • किन्नरों का सम्मान करें और उन्हें कुछ भेंट दें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध कर्क राशि में वक्री कब होंग?

बुध देव 29 जून 2026 की रात 10 बजकर 45 मिनट पर होगा। 

2. बुध कर्क राशि में वक्री होकर किन समस्याओं का कारण बनेंगे?

वक्री बुध के दौरान देरी, गलतफ़हमी, भावनात्मक कंफ्यूजन और तकनीकी ख़राबी का कारण बन सकता है।

3. वक्री बुध का सबसे अच्छा उपाय कौन सा है?

भगवान विष्णु की पूजा करें और नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।