बुध का कर्क राशि में गोचर: सभी राशियों समेत देश-दुनिया को कैसे करेगा प्रभावित?

बुध का कर्क राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “बुध का कर्क राशि में गोचर” से जुड़ी जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान करेगा। जैसे कि हम जानते हैं कि नवग्रहों में बुध को तेज़ी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है जो लगभग एक राशि में 23 से 27 दिन तक रहते हैं, और इसके बाद वह दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। अब बुध का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है, लेकिन इस बार का यह राशि परिवर्तन ख़ास रहेगा क्योंकि इस राशि बुध की युति उच्च अवस्था में मौजूद गुरु ग्रह से होगी। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध गोचर के बारे में सब कुछ। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार का पद प्राप्त है और राशि चक्र में इन्हें मिथुन और कन्या राशि पर स्वामित्व प्राप्त है। बुध देव कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच अवस्था में होते हैं। सभी 27 नक्षत्रों में यह आश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी हैं।   

मुंडेन ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व 

बुध ग्रह किसी भी देश की बौद्धिक क्षमता, संचार व्यवस्था और सूचना के आदान-प्रदान का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह पब्लिशर्स, बुक सेलर, समाचार पत्रों और मैगज़ीन के एडिटर, यातायात के साधनों, रेल, एंटरटेनमेंट मीडिया, टीवी, ट्रेड और कॉमर्स आदि से भी संबंधित है। बुध महाराज साहित्य, वैज्ञानिक संस्थानों, संचार के माध्यमों, व्यापार, एग्रीमेंट और लिखित दस्तावेजों के भी कारक माने जाते हैं। 

इसके अलावा, बुध ग्रह का संबंध कंप्यूटर प्रोग्रामर, न्यूज़ मीडिया, लेखक, वक्ता, रेडियो, टेलीविजन एंकर, साहित्य और विज्ञान से जुड़ीं संस्थाओं पर भी बुध देव का प्रभाव माना जाता है। बता दें कि बुध ग्रह का संबंध मौसम से भी होता है, इसलिए जब-जब बुध की राशि या नक्षत्र में परिवर्तन होता है, तो मौसम में भी बदललव देखने को मिलते हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मुंडेन ज्योतिष में कर्क राशि

राशि चक्र में कर्क राशि चौथे स्थान पर आते हैं और इसके अधिपति देव चंद्र ग्रह हैं। यह जल तत्व की राशि है जो माता और उनके साथ रिश्ते, भावनाएं, घर और घर में सुख-सुविधाओं, फेफड़ें, ज़मीन और संपत्ति का भी प्रतिनिधित्व करती है। 

मुंडेन ज्योतिष में कर्क राशि भूमि, फसलों, कृषि, खनिज एवं खनन, रियल एस्टेट, झुग्गी, होटल इंडस्ट्री, मौसम से संबंधित क्षेत्रों को दर्शाते हैं। इसके अलावा, भूस्खलन, जंगल, जंगल में लगने वाली आग, ज्वालामुखी फटना, खनन दुर्घटनाएं, भूकंप और बाढ़ जैसी प्राकृतिक घटनाएं भी इसके अंतर्गत आती हैं। यह स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, मातृभूमि, देशभक्ति, विपक्षी दलों, स्थानीय राजनीति, लोकतांत्रिक आंदोलनों और व्यापार आदि को भी नियंत्रित करते हैं। 

बता दें कि कर्क राशि में बुध की स्थिति को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि इसके गुण कर्क राशि से बिल्कुल विपरीत होते हैं। बुध ग्रह संचार और तर्क के ग्रह हैं और ऐसे में, कर्क राशि में बुध को तर्क और भावनाओं के बीच संतुलन बनाकर काम करना पड़ता है जो उसके लिए काफ़ी कठिन होता है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध का कर्क राशि में गोचर: समय और इसकी विशेषताएं 

बुध देव 22 जून 2026 की दोपहर 03 बजकर 09 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं कर्कराशि में बुध की विशेषताओं से। 

  • सूर्य गोचर की अवधि कृषि और फसल से जुड़े क्षेत्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।
  • फैमिली और चाइल्ड काउंसलिंग से संबंध रखने वाले जातकों को सूर्य गोचर से लाभ मिलेगा। 
  • इस दौरान लोगों द्वारा लिए फैसले बुद्धि के बजाय भावनाओं पर आधारित होंगे।
  • कर्क राशि में बुध के गोचर की अवधि में लोग भ्रमित नज़र आ सकते हैं इसलिए इस समय जीवन के बड़े फैसले लेने से बचें। 
  • यह गोचर लेखक, गायक, संगीतकार और डायरेक्टर जैसे रचनत्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए फलदायी रहेगा।
  • इस समय बुध शासित लोगों की इन्ट्यूशन क्षमता मज़बूत होगी। 

मेनस्ट्रीम मीडिया एवं सोशल मीडिया 

  • बुध गोचर मेनस्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया पर लोग भावुक प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे सकते हैं। 
  • इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स और मीडिया लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर अपनी नीतियों का निर्माण कर सकती हैं, और उनके माध्यम से लाभ कमाने की कोशिश कर सकती है।
  • मीडिया द्वारा प्रसारित की जाने वाली खबरें तथ्यों के बजाय जनता की भावनाओं और रुझान के अनुसार प्रभावित हो सकती है। 
  • पारिवारिक एवं सांस्कृतिक मामले, सामाजिक समस्याएं और विरोध प्रदर्शन से जुड़ी समस्याएं न्यूज़ में बनी रह सकती हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

सरकार एवं प्रशासन 

  • भूमि या संपत्ति से जुड़े नए नियमों या नीतियों को लागू कर सकती है। 
  • चाइल्ड वेलफेयर कमिटी में कुछ नए और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • माता और बच्चों के पोषण से जुड़े कार्यक्रमों को मज़बूत करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। 
  • किसनों के हित को ध्यान में रखकर सब्सिडी या अन्य योजनाओं की घोषणा की जा सकती हैं। 

शिक्षा

  • बुध और गुरु की युति छात्रों के लिए अत्यंत शुभ मानी जाएगी क्योंकि इस दौरान गुरु का मार्गदर्शन से छात्र प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 

बुध का कर्क राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

  • बुध ग्रह पन्ना रत्न का प्रतिनिधित्व करता है और वहीं, वस्तुओं में हरी सब्जियां, मटर और मूंग दाल आदि से जुड़े व्यापार को लाभ मिल सकता है।
  • बुध का यह गोचर जल तत्व की राशि में होगा इसलिए यह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और तेज़ी से बदलाव लेकर आ सकता है। 
  • भावनाओं पर आधारित लिए गए फैसले आपको शेयर बाज़ार में हानि करवा सकते हैं। 
  • यह समय घबराए बिना शेयर बाजार में किए गए अपने निवेशों पर नज़र बनाए रखें, धैर्य रखें और लंबी अवधि की नीतियों पर ध्यान केंद्रित करें। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों के लिए समय रहेगा बेहद शुभ 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। यह समय रचनात्मकता से भरा रहेगा और ऐसे में, आपकी लेखन क्षमता में निखार आ सकता है। लेकिन आपको अपनी भावनाएं और विचार दूसरों के सामने रखने में झिझक या भ्रम महसूस हो सकते हैं। इस दौरान आपके छोटी यात्राएं करने के योग बन सकते हैं और आपके संबंध भाई-बहनों के साथ मज़बूत हो सकते हैं। 

आपको अपनी भावनात्मकता और रचनात्मकता के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा। हालांकि, आपको दूसरों से बात करते समय सावधान रहना होगा और कोई भी निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। किसी के साथ अपनी बातों को ओवर शेयर करने से बचें। इस दौरान आपको छोटी यात्राएं करने होगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल  

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आपके लग्न/प्रथम में होने जा रहा है। इस दौरान आप खुद को व्यक्त करेंगे और आपकी सोच भावनाओं पर आधारित हो सकती है। साथ ही, आप दूसरों की प्रतिक्रियाओं को लेकर अधिक संवेदनशील रह सकते हैं, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। पहले भाव में बुध की स्थिति आपके पेशेवर जीवन के लिए अनुकूल रहेगी। लेकिन, कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस की वजह से दबाव और तनाव भी महसूस हो सकती है। इन जातकों को संतुलित और व्यावहारिक बनाए रखने का प्रयास करें। पूर्वजन्मों के कर्मों से मुक्ति से लिए भोजन का दान करें। 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा जो सामाजिक जीवन और नेटवर्क का होता है। बुध का कर्क राशि में गोचर आपको पुराने दोस्तों से मुलाकात या पुनः मेलजोल के अवसर दे सकता है। लेकिन, आपको यह समझना होगा कि कौन से रिश्ते आपके लिए अच्छे हैं और कौन से आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर रहे हैं। इस अवधि में आपके द्वारा किए गए लाभ से आपको अच्छा-ख़ासा लाभ होने के योग बनेंगे, परंतु फिर भी भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचें। निर्णय लेते समय अपने मन की आवाज़ को सुनें। साथ ही, इन जातकों को दोस्ती और करियर से जुड़े क्षेत्रों में होने वाले अचानक बदलावों के लिए तैयार रहना होगा। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध देव का गोचर आपके करियर के भाव यानी कि दसवें भाव में होगा। इस समय आपके पेशेवर जीवन से आपके विचारों की झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि यह समय अपने करियर को अपनी पसंद और रुचियों के अनुसार आगे बढ़ाने के लिए, पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने, नई-नई स्किल्स सीखने या किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए अनुकूल रहेगा। बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती हैं। साथ ही, आपको वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा और सहयोग मिल सकता है। हालांकि, सार्वजानिक आलोचना होने पर आपको भावनाओं में बहकर जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया देने से बचना होगा। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों को मिल सकते हैं अशुभ परिणाम 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके आर्थिक मामलों और बचत को नियंत्रित करते हैं। बता दें कि बुध का कर्क राशि में गोचर आपके बारहवें भाव में होगा जिसे आपके आर्थिक जीवन और निवेश के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके खर्चों में वृद्धि होगी और आपकी बचत भी प्रभावित हो सकती है। साथ ही, निवेश में भी हानि उठाने पड़ सकती है। आप इस समय भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। बेकार की बातों को लेकर सोच-विचारने करने से बचें। बुध गोचर के दौरान आपको नींद की कमी या अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है और यह समस्या बुध वक्री के दौरान बढ़ सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु रा शि वालों की कुंडली में बुध का कर्क राशि में गोचर आपके आठवें भाव में होगा जो आपके लिए कठिन साबित हो सकता है। इस दौरान एक साथ कई चीज़ें हो सकती हैं जो आपको मानसिक रूप से बेचैन हो सकते हैं। साथ ही, आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं, पीठ दर्द या हाथों में दर्द जैसी परेशानियां जन्म ले सकती हैं। 

हालांकि, इस अवधि में आपको अपने ससुराल वालों का साथ हर कदम पर प्राप्त होगा। जो जातक रिसर्च या गूढ़ विज्ञान जैसे ज्योतिष में रुचि रखते हैं, वह इस समय का इस्तेमाल सीखने और ज्ञान बढ़ाने में कर सकते हैं। बुध गोचर 2026 के दौरान आपको अपनी सेहत के साथ-साथ अपने खानपान का ध्यान रखना होगा। 

धनु साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध का कर्क राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें। साथ ही, भगवान विष्णु की पूजा करें। 
  • आप परिवार की महिला रिश्तेदारों जैसे बहन, मौसी और बुआ आदि का सम्मान करें और उनके साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें। 
  • भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं और उन्हें मोदक का भोग लगाएं। 
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • ट्रांसजेंडर का सम्मान करें और अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें। 

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध का कर्क राशि में गोचर कब होगा?

बुध देव 22 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 

2. कर्क राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की चौथी राशि कर्क के स्वामी चंद्र देव हैं। 

3. बुध ग्रह एक राशि में कितने दिन रहते हैं?

ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह एक राशि में 23 से 27 दिनों तक रहते हैं।