अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 जून, 2026): कैसा रहेगा ये सप्‍ताह?

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (14 से 20 जून, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनि देव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 वाले लोग अपने दम पर मुश्किल और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए दृढ़ संकल्‍प और साहस दिखा सकते हैं। जो लोग प्रशासन और मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करते हैं, वे अस सप्‍ताह उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन कर सकते हैं और अपनी अच्‍छी प्रतिष्‍ठा बना सकते हैं।ये अपने काम में अपना पेशेवर कौशल दिखा सकता है और नए मानक स्‍थापित कर सकते हैं। ये लोग अपने करियर और कार्यक्षेत्र को लेकर एक अलग और विशेष मार्ग चुनते हैं। ये जातक अपनी काबिलियत का पूरा उपयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे और ऊंचाईयां हासिल करेंगे।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्‍छा तालमेल और बातचीत देखने को मिलेगी जिससे आप खुश रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं और यह समय आपके लिए यादगार रहने वाला है। आप ज्‍यादा जिम्‍मेदारियां ले सकते हैं और समस्‍याओं को सुलझाने में अपने पार्टनर की मदद कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ स्‍नेहपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए मिसाल पेश कर सकते हैं।

शिक्षा: इस समय छात्र बेहतर तरीके से पढ़ाई करने के लिए कुछ सकारात्‍मक कदम उठा सकते हैं। इस सप्‍ताह प्रतियोगी परीक्षा में हिस्‍स्‍सा लेना अच्‍छा रहेगा और आप उच्‍च अंक प्राप्‍त कर सकते हैं। आप शीर्ष पर पहुंचेंगे और अपने साथी छात्रों एवं दोस्‍तों से आगे निकल जाएंगे।

पेशेवर जीवन: आप अपने काम में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करेंगे और अगर आप पब्लिक सेक्‍टर में काम करते हैं, तो यह सप्‍ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। व्‍यापारियों को आउटसोर्स डील से अच्‍छा मुनाफा होने के संकेत हैं। आप नई पार्टनरशिप में भी काम शुरू कर सकते हैं जो कि आपके लिए फलदायी साबित होगी। व्‍यापार में आपको अच्‍छा मुनाफा होगा जो कि आपकी उम्‍मीद से कई ज्‍यादा हो सकता है।

सेहत: इस सप्‍ताह आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहने वाला है और आप जोश एवं उत्‍साह से भरपूर रहेंगे। नियमित व्‍यायाम करने से आप अधिक फिट महसूस करेंगे और स्‍वस्‍थ जीवन का आनंद लेंगे। आप अपने कार्यों में अधिक गतिशील नज़र आएंगे और इससे आप अपनी शारीरिक फिटनेस को बेहतर कर पाएंगे।

उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ भास्‍कराय नम:’ मंत्र का जाप करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 वाले जातकों को निर्णय लेने में कंफ्यूज़न हो सकती है और इस सप्‍ताह यह उनके विकास में रुकावट बन सकता है।। अच्‍छे परिणाम पाने के लिए आपको आगे की योजना बनाने की जरूरत है। आपको इस समय लंबी दूरी की यात्रा नहीं करनी चाहिए क्‍योंकि इससे आपके उद्देश्‍य की पूर्ति नहीं हो पाएगी।

प्रेम जीवन: इस समय आपकी और आपके पार्टनर की बहस होने का डर है। इस सप्‍ताह को रोमांटिक बनाने के लिए आपको अपनी ओर से एडजस्‍ट करने की जरूरत है। आप अपने जीवनसाथी के साथ तीर्थस्‍थल की यात्रा पर जा सकते हैं और इस तरह की यात्रा से आपको राहत महसूस होगी। कुल मिलाकर, यह सप्‍ताह प्‍यार और रोमांस के लिए ज्‍यादा अनुकूल नहीं है।

शिक्षा: छात्रों की एकाग्रता में कमी आने का डर है इसलिए उन्‍हें पढ़ाई पर अधिक ध्‍यान देने की जरूरत है। आप पूरी लगन और पेशेवर तरीके से पढ़ाई करें। आपके लिए पढ़ाई में तर्क का प्रयोग करना और अपने साथी छात्रों के बीच अपनी जगह बनाना आवश्‍यक है।

पेशेवर जीवन: आपसे काम में गलतियां हो सकती हैं और यह कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति में रुकावट बन सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने काम में बहुत अलग दिखना होगा और अपने सहकर्मियों से आगे निकलने के लिए कार्यक्षेत्र में सफल होना होगा। इस सप्‍ताह व्‍यापारियों को नुकसान होने का डर है जो कि प्रतिद्वंदियों से मिल रहे दबाव के कारण हो सकता है।

सेहत: आप इस समय अपनी शारीरिक फिटनेस पर ज्‍यादा ध्‍यान देने वाले हैं। आपको खांसी, नींद की कमी और घुटन महसूस होने जैसी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं होने का डर है।

उपाय: आप नियमित रूप से 20 बार ‘ॐ चंद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 वाले जातक अपने हित के लिए महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में अधिक साहस दिखा सकते हैं। आप आत्‍मविश्‍वास से भरपूर और आत्‍म-संतुष्‍ट महसूस करेंगे। आपकी अध्‍यात्‍म में रुचि बढ़ सकती है। इस सप्‍ताह खुद को प्रोत्‍साहित कर आप अपने लिए प्रतिष्‍ठा कमा सकते हैं।

प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के प्रति अपनी रोमांटिक भावनाओं को दिखा सकते हैं और आप दोनों एक-दूसरे के साथ अपने विचारों को कुछ इस तरह से साझा करेंगे कि इससे आप दोनों के बीच आपसी समझ विकसित होगी। आप अपने परिवार में होने वाले किसी कार्यक्रम को लेकर अपने पार्टनर से विचार-विमर्श करने में व्‍यस्‍त हो सकते हैं। इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ जिन विचारों को साझा करेंगे, वे अपने उद्देश्‍य की पूर्ति करेंगे और आपके रिश्‍ते में ज्‍यादा प्रेम होगा।

शिक्षा: यह सप्‍ताह छात्रों के लिए शानदार रहने वाला है क्‍योंकि वे पेशेवर तरीके से पढ़ाई करने के साथ-साथ पढ़ाई में क्‍वालिटी भी प्रदान करेंगे। मैनेजमेंट, कॉमर्स जैसे क्षेत्र इनके लिए अनुकूल साबित होंगे। ये आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर कर सकते हैं और इस तरह आप अपने फैसलों को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे।

पेशेवर जीवन: इस समय नौकरी करने वाले लोगों को काम के नए अवसर मिल सकते हैं जिन्‍हें पाकर वे प्रसन्‍न महसूस करेंगे। नए अवसरों में आप कुशलता के साथ अपने स्किल्‍स दिखाएंगे। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आप कोई दूसरा व्‍यवसाय कर सकते हैं जिससे आपको उच्‍च मुनाफा होने की उम्‍मीद है। आप अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकल सकते हैं और उन्‍हें चुनौती दे सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आपकी शारीरिक फिटनेस अच्‍छी रहने वाली है और इससे आपके अंदर ऊर्जा एवं उत्‍साह बढ़ेगा। इस उत्‍साह के साथ आपकी सेहत भी सकारात्‍मक रहेगी। इस समय आपके आसपास अच्‍छा माहौल रहेगा जो आपकी सेहत को बेहतर बनाता रहेगा।

उपाय: आप रोज़ 21 बार ‘ॐ नम: शिवाय’ का जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोग अपने लक्ष्‍यों को लेकर जुनून से भरे हो सकते हैं और इसी के साथ जी सकते हैं। इन्‍हें दूर वाली जगहों पर घूमना पसंद हो सकता है और इन्‍हें विदेश यात्रा में रुचि हो सकती है।

प्रेम जीवन: अपने लाइफ पार्टनर के साथ खुश रहने के लिए यह अच्‍छा समय हो सकता है। ऐसा आपको अपने जीवनसाथी से मिल रहे नैतिक समर्थन की वजह से संभव हो सकता है।

शिक्षा: पढ़ाई में अधि‍क रुचि दिखाने और उसमें विशेषज्ञता हासिल कर आप अपने साथी छात्रों के बीच खास जगह बना सकते हैं। इसके अलावा आप अधिक अंक प्राप्‍त करने में भी सक्षम हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं तो इस समय आप अपने अनूठे स्किल्‍स दिखाकर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो इस समय आप अधिक मुनाफा कमाने में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकल सकते हैं।

सेहत: इस समय आप पूरी तरह से फिट और स्थिर रहेंगे। आपको कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या परेशान नहीं करेगी।

उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक अपनी समझदारी दिखा सकते हैं और उसे बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। ये जातक तर्क में अधिक विश्‍वास रखते हैं और उसे बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।

प्रेम जीवन: इस समय आपको अपने जीवनसाथी के साथ खुश रहने में भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आप दोनों के बीच अच्‍छी आपसी समझ होने की वजह से ऐसा हो सकता है।

शिक्षा: इस सप्‍ताह पढ़ाई आपके लिए बहुत अच्‍छा टूल साबित हो सकती है और इससे आप अधिक अंक प्राप्‍त करने एवं शीर्ष तक पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको इस सप्‍ताह अपने उच्‍च अधिकारियों से मान्‍यता मिलने के आसार हैं। ऐसा आपकी काबिलियत की वजह से संभव हो पाएगा। व्‍यापारी अधिक मुनाफा कमाने में अपना अनूठा दृष्टिकोण दिखा सकते हैं।

सेहत: इस समय आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है अैर ऐसा आपके अंदर मौजूद जोश एवं उत्‍साह की वजह से संभव हो पाएगा।

उपाय: आप रोज़ विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों को यात्रा के संबंध में लाभकारी परिणाम मिलने के संकेत हैं। इस सप्ताह आप अच्छी मात्रा में धन कमा सकते हैं। इसके साथ ही आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। आपके अंदर कुछ यूनिक स्किल्स विकसित हो सकते हैं जिससे आपकी वैल्यू बढ़ेगी। अगर आप संगीत सीख रहे हैं या उसका अभ्यास कर रहे हैं, तो इसमें आगे बढ़ने के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में अधिक संतुष्टि बनाए रखने में सक्षम होंगे। आप अपने रिश्ते में आकर्षण को बढ़ा सकते हैं। यह समय आपके और आपके पार्टनर के लिए एक दूसरे की जरूरतों को समझने और महसूस करने का है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कही बाहर घूमने जा सकते हैं और आप दोनों ही इसका आनंद लेंगे। इस समय आप दोनों के बीच अधिक प्रेम रहने वाला है और इस वजह से आप अपने पार्टनर के साथ विश्वास वापस पा सकते हैं।

शिक्षा: आप कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे कुछ विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आप अपने लिए एक खास जगह बना सकते हैं और अपने साथी छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में अच्छा उदाहरण पेश कर सकते हैं। स्टूडेंट्स की एकाग्रता अच्छी रहेगी और इससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में स्किल्स विकसित करने में मदद मिलेगी। आप पढ़ाई में अपने अतिरिक्त स्किल्स साबित कर सकते हैं और ये स्किल्स अनूठे हो सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: आपके पास ज्यादा काम रह सकता है और इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपको बेहतर तरीके से अपनी पसंद के अनुसार नौकरी ने नए अवसर मिलने की संभावना है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो अपने व्यावसायिक क्षेत्र को बढ़ाने के लिए यह एकदम अनुकूल समय है। आपको नई पार्टनरशिप में काम करने का मौका मिल सकता है और इससे आपके लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। आप एकसाथ कई बिज़नेस कर सकते हैं। इससे आपको संतुष्टि देने वाला मुनाफा होने की उम्मीद है।

सेहत: स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह शानदार रहने वाला है और आप फिर रहेंगे। आपको इस समय कोई मामूली समस्या तक परेशान नहीं करेगी। आपका हंसमुख स्वभाव आपके अच्छे स्वास्थ्य में मदद करेगा। इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।

उपाय: आप 33 बार ॐ शुक्राय नमः का जाप करें।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 7

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

यह सप्ताह आपके लिए कम अच्छा हो सकता है और आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आप अपने भविष्य और प्रगति के बारे में सोच सकते हैं। अपने आकर्षण और स्पेस की कमी हो सकती है और यह इस सतह स्थिरता पाने में रुकावट बन सकता है। मामूली कामों के लिए भी आपको अच्छे से सोचने, योजना बनाने और फिर उसके हिसाब से काम करने की जरूरतें। आप खुद को तैयार करने के लिए आध्यात्मिक कार्य कर सकते हैं। आपके लिए गरीबों को दान करना भी बेहतर रहेगा।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा प्यार का आनंद नहीं ले पाएंगे। परिवार में चल रही समस्याओं की वजह से आपके रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकती हैं। ऐसे में आपको चिंता करने के बजाय परिवार की समस्या को सुलझाने के लिए किसी बड़े व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।

शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई करना और उच्च अंक प्राप्त करना मुश्किल लग सकता है। इस समय छात्रों को याद रखने की क्षमता औसत रहने वाली है और इस वजह से आप उच्च अंक पाने में पीछे रह सकते हैं। अपने दिमाग को शांत रखने और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको योग करने की सलाह दी जाती है। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपके अंदर एक्स्ट्रा स्किल्स विकसित हो सकते हैं और आपको अपने काम के लिए सराहना मिल सकती है। लेकिन इसके साथ ही आपको काम का दबाव देखना पड़ सकता है जिसे संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको नुकसान होने का डर है। आपके लिए अपने बिज़नेस पर नज़र रखना और पूर्वानुमान लगाकर चलना जरूरी है। इस समय आपको किसी भी नई पार्टनरशिप या नई डील करने से बचना चाहिए।

सेहत: इस सप्ताह आपको एलर्जी की वजह से स्किन से संबंधित समस्याएं और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए खाना समय पर खाएं। इसके अलावा आपको तैलीय चीजें खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि ये आपकी सेहत को खराब कर सकती हैं। लेकिन आपको इस समय कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने का डर नहीं है।

उपाय: आप 41 बार ॐ केतवे नमः का जाप करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोग इस सप्‍ताह अपना धैर्य खो सकते हैं और सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। इस समय यात्रा के दौरान आपकी कीमती और मूल्‍यवान चीज़ों के खोने का डर है और इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आप आशावादी बने रहें और आपको व्‍यवस्थित योजना बनाने की जरूरत है। आप नए निवेश जैसा कोई बड़ा निर्णय न लें। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपको परिवार में प्रॉपर्टी से संबंबधित मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। आपको अपने पार्टनर या प्रेमी के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने में अपने दोस्‍तों की तरफ से परेशानियां हो सकती हैं। इस वजह से आपका और आपके जीवनसाथी का रिश्‍ता कमज़ोर हो सकता है और आपको अपने रिश्‍ते में नज़दीकियां बनाए रखने में थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है। आपको अपने पार्टनर पर संदेह करने से बचना चाहिए क्‍योंकि ऐसा करने से आपकी लव लाइफ से खुशियां कम हो सकती हैं।

शिक्षा: छात्र इस सप्‍ताह अपने प्रयासों के बावजूद पढ़ाई के मामले में पीछे रह सकते हैं। आपको पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए अधिक प्रयास और मेहनत करने की जरूरत  है। आप धैर्य रखें और अधिक दृढ़ निश्‍चयी बनें। इस तरह आपको उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में मार्गदर्शन मिलेगा। अगर आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए पढ़ा़ई पर अधिक ध्‍यान देना होगा। 

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको अपने काम के लिए आवश्‍यक पहचान न मिल पाने के संकेत हैं। इससे आप परेशान रह सकते हैं। आपके सहकर्मी आपसे आगे निकल सकते हैं और नए पद हासिल कर सकते हैं। खुद को अलग या खास साबित करने के लिए आपको कोई अनोखा कौशल सीखना होगा। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपके लिए व्‍यवसाय के क्षेत्र में बेहतर मानक बनाए रखने और मुनाफे वाली डील करना मुश्किल हो सकता है।

सेहत: आपको तनाव की वजह से पैरों और जोड़ों में दर्द हो सकता है और इससे आपकी सेहत में गिरावट आने की आशंका है। ऐसा आपके असंतुलित आहार लेने की वजह से हो सकता है।

उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 वाले जातक अपने हित में काम करने के लिए संतुलित स्थि‍ति में हो सकते हैं। ये पूरे आकर्षण के साथ आगे बढ़ेंगे। ये जातक अपने हित के लिए महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में अणिक साहस दिखा सकते हैं। इस सप्‍ताह ये सर्वगुण संपन्‍न हो सकते हैं और अपनी काबिलियत का इस्‍तेमाल करेंगे। इस समय आपकी गतिशीलता बहुत बढ़ जाएगी जिससे आपको स्‍वयं के विकास और मज़बूत बनने में मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा।

प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ सैद्धांतिक रवैया अपनाने वाले हैं। आप इस हफ्ते अपने रिश्‍ते में उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित करेंगे। इससे आप दोनों के बीच अच्‍छी आपसी समझ विकसित होगी और दोनों एक-दूसरे के साथ खुश रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं और इसमें आपको खूब मज़ा और खुशी मिलेगी। आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी बेहतर होगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे छात्र अच्‍छा प्रदर्शन करने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। आप जो भी पढ़ेंगे, उसे जल्‍दी याद कर  पाएंगे और परीक्षा में उत्‍कृष्‍ट परिणाम प्राप्‍त करेंगे। आप अपने साथी छात्रों के बीच एक अच्‍छा उदाहरण पेश कर सकते हैं। आप अपनी रुचि के हिसाब से कोई प्रोफेशनल कोर्स ले सकते हैं और उसमें अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस सप्‍ताह छात्र ज्‍यादा पेशेवर तरीके से पढ़ाई कर सकते हैं।

पेशेवर जीवन: आप कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे और इस समय आपके काम को भी पहचान मिलेगी। यह पहचान आपको नौकरी में पदोन्‍नति के रूप में मिल सकती है। इससे आपका पद बढ़ेगा और आपको अपने साथ काम करने वाले लोगों से सम्‍मान मिलेगा। अगर आप व्‍यापार करते हैं, तो आपके लिए स्थिति अच्‍छी बनी हुई है और आप इस समय खूब मुनाफा कमाएंगे। इस तरह आपकी अपने प्रतिद्वंदियों के बीच प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। आप अपने बिज़नेस के लिए नई रणनीतियां बना सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है और ऐसा आपके अंदर मौजूद जोश एवं उत्‍साह की वजह से संभव हो पाएगा। आपको इस समय कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या परेशान नहीं करेगी। खुश रहने की वजह से आपके अंदर उच्‍च स्‍तर की ऊर्जा देखने को मिलेगी।

 उपाय: आप रोज़ 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर@

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. भाग्‍य अंक कैसे निकाला जाता है?

अपनी जन्‍म तिथि का जोड़ निकालने से भाग्‍य अंक पता चल जाता है।

2. अंक ज्‍योतिष कैसे देखा जाता है?

व्‍यक्‍ति के नाम को अंग्रेजी में लिखकर प्रत्‍येक अक्षर की गणना कर के किसी भी नाम का नामांक निकाला जा सकता है।

3. अंक ज्‍योतिष में कौन सी संख्‍या खराब है?

4 और 8 नंबर को लेकर यह मिथ है कि ये दोनों अशुभ होते हैं।