टैरो साप्ताहिक राशिफल: 14 से 20 जून, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 जून, 2026): कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 14 से 20 जून, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन:  नाइट ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ

करियर: थ्री ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

मेष राशि के जातकों को प्रेम जीवन में नाइट ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और इसे प्रेम का संदेशवाहक माना जाता है। इस सप्ताह आपके रिश्तों में प्रेम और गहराई दोनों बढ़ने की संभावना है। जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, वह अपना रिश्ता अगले पड़ाव पर ले जा सकते हैं। ऐसे में, रिश्ते को विवाह में बदलने का सोच सकते हैं। वहीं, सिंगल लोगों के जीवन में किसी ख़ास की एंट्री हो सकती है इसलिए नए रिश्ते का आनंद लें। 

स्ट्रेंथ कार्ड का आना आर्थिक जीवन में आत्मविश्वास और मज़बूती का प्रतीक माना जाता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बावजूद आपको जोखिम सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, फिजूलखर्ची से बचें और भविष्य के लिए बचत करना जारी रखें। इस समय बड़ी खरीदारी करने का फैसला सोच-विचारकर लें। 

थ्री ऑफ कप्स का आना करियर में सफलता, खुशियों और जश्न का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में, यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन, कोई नई जिम्मेदारी या आपकी मेहनत को सराहना मिल सकती है। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा और आप खुश दिखाई देंगे। साथ ही, आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। 

स्वास्थ्य में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना आपको सेहत से जुड़े फैसले समझदारी से लेने के लिए कह रहा है। आपको अपने शरीर की जरूरतों को समझना होगा और सही-गलत आदतों पर ध्यान देना होगा। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से गुज़र रहे हैं, तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

अफर्मेशन: मैं अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरता/भरती हूँ। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो पेज ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जिसे आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जाएगा। यह कार्ड रिश्ते में अपरिपक्वता दर्शा रहा है जिसके चलते आप दोनों के बीच विवाद जन्म ले सकते हैं। ऐसे मे, आपको पार्टनर को थोड़ा स्पेस देना होगा और हर बात पर प्रतिक्रिया देने के बजाय समझदारी से काम लें। इस प्रकार, आपको धैर्य और समझदारी रिश्ते को बेहतर बनाए रखने में सहायता करेगी।

सेवेन ऑफ कप्स आर्थिक जीवन में आपको सावधानी में रहना होगा क्योंकि यह समय आर्थिक मामलों के लिए नाज़ुक रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह के लालच या जल्दबाजी में लिया गया फैसला आगे चलकर आपको नुकसान दे सकता है। कोई भी धन से जुड़े बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। कंफ्यूजन होने की स्थिति में खुद को थोड़ा समय दें और शांत मन से फैसला लें।

करियर के लिए टू ऑफ कप्स को एक शुभ कार्ड माना जाएगा। यह समय विशेष रूप से बिज़नेस पार्टनरशिप, निवेश या फ्रीलांस काम करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपके सहकर्मी आपकी मेहनत और प्रयासों का सम्मान करेंगे। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। 

एट ऑफ वैंड्स का आना बताता है कि स्वास्थ्य के संबंध में होने वाले अचानक बदलाव आपको भ्रमित कर सकते हैं। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, तो आपको सही जवाब या समाधान मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। धैर्य बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखें।

अफर्मेशन: मैं सुरक्षित हूँ और प्रेम और सहयोग देने वाले लोगों से घिरा/घिरी हूँ। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: द हैरोफेंट

स्वास्थ्य: एट ऑफ पेंटाकल्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ वैंड्स आया है और इसे आपके लिए शानदार कहा जाएगा। यह लोग अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जा सकते हैं और आप एक-दूसरे के लिए गंभीर हो सकते हैं। साथ ही, आप विवाह बंधन में बंधने या फिर कोई नई जिम्मेदारी उठा सकते हैं। जो जातक सिंगल हैं और सच्चे प्यार की तलाश में हैं, तो आप पार्टियों या समारोह में भाग लें क्योंकि वहां आपकी मुलाकात किसी स्पेशल से हो सकती है।   

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आना दया और संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आप दान-पुण्य या दूसरों की सहायता करने में पैसा खर्च कर सकते हैं, जो आपके लिए फलदायी साबित होगा। अब आपको आर्थिक जीवन में अपनी मेहनत का फल मिलने लगेगा। हालांक, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको ऐसे लोगों पर विश्वास करने से बचना होगा जो आपके प्रति ईमानदार नहीं हैं, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। 

करियर में द हैरोफेंट का आना दर्शाता है कि कार्यक्षेत्र पर कोई अनुभव व्यक्ति या मेंटर आपको आगे बढ़ने में मार्गदर्शन प्रदान आकर सकता है जो आपके लिए फलदायी साबित होगा।। नौकरी में आपके लिए नियमों और अनुशासन का पालन करना शुभ रहेगा। हालांकि, इस समय आपको काम करने के तरीकों में बड़े बदलाव लाने या नियम तोड़ने से बचना होगा।

एट ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपकी सेहत आपके हाथों में होगी। अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमों और अनुशासन का पालन करेंगे, तो स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। इन जातकों के लिए अच्छी आदतें अपनाना और निरंतर प्रयास करते रहने आपके लिए फलदायी साबित होगा। 

अफर्मेशन: मैं चिंता के बजाय शांति को चुनता/चुनती हूं।

कर्क राशि

प्रेम जीवन:  द एम्पेरर 

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में द एम्पेरर प्राप्त हुआ है जो रिश्ते में अधिकार और नियंत्रित करने की भावना को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आप अपने रिश्ते में पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा हावी होने की कोशिश कर सकते हैं जिससे आपको आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के सिंगल जातक अपने से बड़े उम्र के व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते है। जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो आपको सिर्फ दिमाग की ही नहीं, दिल की सुनना भी आवश्यक होता है। यह समय आपको सही इंसान की पहचान करने में सहायता करेगा। 

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स का आना संतुलन बनाकर चलने और सोच-समझकर धन से जुड़ेम फैसले लेने के लिए कह रहा है। इस समय पैसों को लेकर आप कंफ्यूज नज़र आ सकते हैं और साथ ही, अपनी आर्थिक स्थिति को नज़रअंदाज़ करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस सप्ताह आपको खर्चों को कम करने और बचत को बढ़ाने की जरूरत होगी, तब यह समय बदलाव करने के लिए अनुकूल रहेगा। 

करियर को देखें, तो आपको टू ऑफ वैंड्स मिला है जो आपको मिलने वाले नए अवसरों और प्रगति को दर्शा रहा है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और माहौल पहले से बेहतर महसूस होगा। अगर आप नौकरी में बदलाव करने का मन बना रहे हैं, तो आपको सुनहरे अवसर मिलने के योग बनेंगे। इस समय संतुलित और शांत व्यवहार रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। 

स्वास्थ्य के संबंध में फोर ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि यदि आप पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, तो अब आपकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है। लेकिन, फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। इस सप्ताह आपको पर्याप्त नींद लेना, संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम करना आपके लिए फलदायी साबित होगा। साथ ही, ऐसी आदतों से आपको दूरी बनाए रखें जो आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। 

अफर्मेशन: मैं शांतिपूर्ण जीवन जी रहा/रही हूँ। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्स 

सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स आया है और यह कार्ड बता रहा है कि इन जातकों की लव लाइफ चिंता और मानसिक तनाव से पूर्ण रह सकती है। इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते को लेकर सावधान रहना होगा। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो आप मन की इस आवाज़ को नजरअंदाज न करें, बल्कि जीवनसाथी से खुलकर बात करें और समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। इस राशि के सिंगल जातकों को जल्दबाजी में नए रिश्ते में आने से बचना होगा। 

आर्थिक जीवन में आपको सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि आप जिन आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे, अब धीरे-धीरे उनका अंत हो जाएगा। साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। लेकिन फिर भी आपको बचत करनी होगी ताकि आप भविष्य में आने वाली समस्याओं का सामना कर सकें। आपके लिए अपनी सोच को संतुलित रखना और योजना बनाकर आगे चलना फलदायी रहेगा। 

करियर के लिए थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स को सकारात्मक कार्ड नहीं कहा जाएगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत के बावजूद सराहना न मिलने के कारण आप निराश रह सकते हैं। ऐसे में, आप संतुलन बनाकर चलें और तनाव से बचें। याद रखें कि नौकरी ही आपकी पूरी जिंदगी नहीं है। जरूरत महसूस होने पर दूसरों से मदद लेने में संकोच न करें। 

स्वास्थ्य में आपको नाइट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि आपको सेहत के प्रति अनुशासन और नियमित दिनचर्या का पालन करना होगा। बता दें कई आपकी आदतों और दिनचर्या का सीधा असर आपकी सेहत पर नज़र आ सकता है। ऐसे में, आपको संतुलित भोजन करने, पर्याप्त नींद लेने और नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। छोटे-छोटे प्रयास भी आपकी सेहत को अच्छा बनाए रखने में सहायता करेंगे। 

अफर्मेशन: मैं प्रेम, सम्मान और स्नेग प्राप्त करने के योग्य हूँ। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ वैंड्स

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि रिश्ते में आप अपने दिल के बजाय दिमाग की सुनें। इस दौरान आपके पार्टनर का व्यवहार आप पर हावी होने वाला या या सख्त रह सकता है। यदि आपको लगे कि आपकी भावनाओं या सीमाओं का सम्मान नहीं हो रहा है, तो पार्टनर के सामने अपनी बात खुलकर रखें। आप दोनों  के लिए रिश्ते में आत्मसम्मान बनाए रखना और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। 

नाइन ऑफ पेंटाकल्स का आना आर्थिक जीवन के लिए सकारात्मक कहा जाएगा। इस दौरान आप धन-सैम,रिद्धि का आनंद लेंगे, लेकिन आप यह सभी जानेंगे कि जीवन में धन ही सब कुछ नहीं होता है। इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट नज़र आ सकते हैं। यह जातक अपनी मेहनत के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। इस समय जो कुछ आपके पास है, उसके लिए आप आभार महसूस करेंगे। 

करियर के संबंध में द वर्ल्ड का आना कहता है कि यह सप्ताह आपके लिए कुछ बड़ी उपलब्धियां लेकर आएगा। लंबे समय से की गई मेहनत का फल अब मिलने लगेगा और आपको अपने काम के लिए पहचान मिल सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव का मन बना रहे हैं, तो यह समय नई शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको मेहनत करने से वह अवश्य मिलेगा जो आप पाना चाहते हों।

फाइव ऑफ वैंड्स को स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं माना जाएगा। यह कार्ड दर्शा रहा है कि आपको स्वास्थ्य समस्याओं और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए एक ब्रेक लेकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अगर आप पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको सही इलाज मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में, धैर्य बनाए रखना होगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने शरीर और मन को अच्छे विचारों और संतुलित भोजन से स्वस्थ रखने का चुनाव करता/करती हूं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन:  द लवर्स

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: द टॉवर

स्वास्थ्य: द फूल

बात करें तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो द लवर्स का आना आपकी लव लाइफ के लिए शुभ माना जाएगा। इस सप्ताह आपके रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और ऐसे में, आप दोनों का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। सिंगल जातकों की मुलाकात अपने मनपसंद व्यक्ति से हो सकती है। लेकिन, फिर भी आपको आत्-प्रेम और देखभाल करना सीखना होगा। 

आर्थिक जीवन में द सन का मिलना धन से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता और समृद्धि प्रतीक होता है। यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन फिर भी आपको भविष्य को ध्यान में रखते हुए चलना होगा।  अगर आप आर्थिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपका वह मिल सकती है, इसलिए इस समय जीवन का आनंद लें। 

करियर में आपको द टॉवर का आना तनाव और चिंता को दर्शा रहा है। इस समय आप पर काम का बोझ काफ़ी हो सकता है जिसके चलते मौजूदा नौकरी से ख़ुश न हो। ऐसे में, आपको स्पष्ट करना होगा कि क्या आप वर्तमान नौकरी से संतुष्ट हैं? अगर हाँ, तो हालात को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करें, और यदि नहीं, तो यह समय बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए शै होगा। 

स्वास्थ्य में आपको द फूल मिला है जो आपको सावधानी बरतने के लिए कह रहा है। इस सप्ताह लापरवाही या जल्दबाजी के कारण आप चोट या छोटी-मोटी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे, तो अब धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपकी सकारात्मक सोच आपकी सेहत को अच्छा बनाए रखेगी। 

अफर्मेशन: मैं जीवन में सफलता और सकारात्मकता को अपनी तरफ आकर्षित करता/करती हूं। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स 

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो रिश्ते में आगे बढ़ने और परिवर्तन को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आपको अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से बाहर आने की जरूरत होगी। जो जातक सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी ख़ास व्यक्ति से नए और अलग माहौल में हो सकती है। वहीं, जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, वह पार्टनर के साथकहीं घूमने-फिरने या कुछ नया अनुभव लेने का अनुमान कर सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी। 

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ कप्स का आना धन-समृद्धि और आनंद का प्रतीक माना जाता है। इस सप्ताह पैसों को लेकर चिंता नहीं रहेगी और आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। यह समय आपके लिए सुख-समृद्धि से पूर्ण रहेगा। साथ ही, जरूरतमंदों की मदद करना या दान करना आपके लिए शुभ साबित होगा क्योंकि इस समय जितना आप बांटेंगे, उतनी ही सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में लौटेगी। 

करियर के क्षेत्र में टू ऑफ वैंड्स का आना सकारात्मक कहा जाएगा। यह कार्ड करियर में नई योजनाएं बनाने और भविष्य की दिशा तय करने की तरफ संकेत करता है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और माहौल पहले से बेहतर महसूस होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच और सही योजना बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है, तो आपकी सकारात्मक सोच और सही देखभाल के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता या दान करना आपके जीवन में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। साथ ही, गलत आदतों को छोड़कर स्वस्थ दिनचर्या अपनाना आपके लिए सेहत के लाभकारी रहेगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन के प्रेमपूर्ण रिश्तों के लिए दिल से आभारी हूँ। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स

करियर: सिक्स ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: जस्टिस

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइट ऑफ कप्स रिश्ते में भावनात्मक संवेदनशीलता को दर्शाता है। इस सप्ताह आपके रिश्ते पहले से ज्यादा गंभीर और मजबूत होंगे। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का काम कर सकता है। यहाँ तक कि आप विवाह के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में कोई ख़ास व्यक्ति आ सकता है और नई भावनाओं का आनंद लें। 

आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ कप्स में धन प्रबंधन को समझदारी से करने की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सही कदम उठा सकते हैं। बजट बनाना, मेहनत करना और सोच-समझकर निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस समय जरूरत पड़ने पर आपको दूसरों का सहयोग भी मिल सकता है। 

करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ कप्स का आना पुराने अनुभवों से सीखने और रचनात्मकता में वृद्धि को दर्शाता है। इस सप्ताह में बीते समय में पुराने फैसलों और काम करने के तरीकों पर विचार करना आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच आपको सफलता दिलाने का काम कर सकता है। किसी नए काम या रचनात्मक कार्यो में भाग में हिस्सा लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

स्वास्थ्य की बात करें, तो जस्टिस कार्ड का मिलना संतुलन और अनुशासन में रहने की सलाह देता है। इस सप्ताह आपको जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचना होगा क्योंकि इससे तनाव बढ़ सकता है और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वर्तमान पर ध्यान दें और अपनी दिनचर्या को संतुलित बनाकर चलें। मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी साबित होगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने घर में प्रेम और दया का वातावरण बनाता/बनाती हूं।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स का आना संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन काफी हद तक आपके अपने फैसलों पर निर्भर करेगा। रिश्ते में थोड़ा भ्रमित या कंफ्जूजन महसूस कर सकते हैं इसलिए आपको यह समझना होगा कि आप अपने रिश्ते से क्या चाहते हैं। ऐसे में, आपके लिए पार्टनर के साथ खुलकर बात करना बहुत आवश्यक होगा जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। वहीं, इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनके लिए यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। 

आर्थिक जीवन में द हाई प्रीस्टेस का आना आपको धन से जुड़े मामलों में अपने मन की आवाज़ को सुनने के लिए प्रेरित करता है। यदि आपको लगता है कि कोई व्यक्ति पैसों को लेकर पूरी तरह से ईमानदार नहीं हैं, तो आपको सावधान रहना होगा। इस सप्ताह धन संबंधित फैसले सोच-समझकर लेने और दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। विचार-विमर्श करने के बाद लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

 करियर में आपको द वर्ल्ड प्राप्त हुआ है जिसे सकारात्मक माना जाएगा। यह बता रहा है कि आप करियर में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अब आपको सराहना मिलनी शुरू हो जाएगी। इस सप्ताह आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं जिन्हें सही समय पर पहचानना और अपनाना आपके लिए जरूरी होगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगातार मेहनत आपको जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करेगी। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और इसे एक शुभ संकेत नहीं माना जा सकता है। इस सप्ताह आपको नींद से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं जिसकी वजह ज्यादा सोच-विचार करना या तनाव हो सकता है। आपको अपनी मानसिक स्थिति का ध्यान रखना होगा। अगर आप तनाव कम करने के लिए गलत आदतों का सहारा ले रहे हैं, तो उन्हें तुरंत त्यागने की सलाह आपको दी जाती है। स्वास्थ्य समस्या से दूर भागने के बजाय उनका सामना करें क्योंकि ऐसा करना आपके लिए मुश्किल होगा। 

अफर्मेशन: मैं सकारात्मक विचारों का चुनाव करता/करती हूं जो मेरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

कुंभ राशि वालों को प्रेम जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो आपके जीवन में एक नई शुरुआत को दर्शा रहा है। इस सप्ताह में आप रिश्ते को लेकर कभी-कभी कंफ्यूज नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप खुद को टटोले कि आप रिलेशनशिप में चाहते क्या हैं? और उसके बाद पार्टनर के साथ खुलकर बात करें जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। इस समय आपको अपने रिश्ते को प्रेम और समझदारी से संभालना होगा। 

आर्थिक जीवन में आपको क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि इन जातकों को धन संबंधित क्षेत्रों में अनुशासन और सही योजना बनाकर चलना होगा। इस सप्ताह दूसरों के अनुभव और सलाह मानकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी तरफ से अच्छा कर रहे होंगे, लेकिन सही मार्गदर्शन मिलने से आपकी आक्रतिक स्थिति भविष्य के लिए मज़बूत हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में समझदारी और संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।

करियर में टू ऑफ पेंटाकल्स का मिलना आपको निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाने के लिए कह रहा है क्योंकि आपके जीवन के विभिजणन क्षेत्र नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इस सप्ताह अपने कंधों पर कई जिम्मेदारियां होने की वजह से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपने कामों को प्राथमिकता दें और केवल जरूरी चीजों पर ध्यान केंद्रित करें। कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई जोखिम आपको फायदा दिलाने का काम कर सकता है। 

स्वास्थ्य में फोर ऑफ कप्स का आना कहता है कि यह जातक तनाव में या फिर मानसिक रूप से थके हुए हो सकते हैं। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें, तभी आपकी सेहत में सुधार आएगा। इस समय आप प्रयाप्त नींद लें और संतुलित भोजन के साथ-साथ व्यायाम भी करें। 

अफर्मेशन: मेरे पास अपने सपनों के करियर बनाने की शक्ति है। 

मीन राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: द हैरोफेंट  

करियर: द टॉवर

स्वास्थ्य: टेन ऑफ पेंटाकल्स

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स मिलना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका रिश्ते प्रेम और सौहार्द से पूर्ण रहेगा। वहीं, इस राशि के सिंगल जातकको की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है को वास्तव में आपके साथ रहना चाहता होगा। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वह अपने जीवनसाथी की झोली खुशियों से भर देंगे। ऐसे में, प्रेम और खुशियों से आप दोनों का रिश्ता बढ़ेगा। 

आर्थिक जीवन में द हैरोफेंट का आना इस सप्ताह आपको धन से जुड़ें बड़े फैसले न लेने की सलाह दे रहा है। धन जोड़ने के लिए पारंपरिक और सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल आपके लिए फलदायी रहेगा। लेकिन, आपको जल्दबाज़ी या कुछ नया करने से बचना होगा, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपके लिए समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ना सही रहेगा। 

करियर में द टॉवर का आना नकारात्मक कहा जाएगा जो कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या फिर तनाव की तरफ इशारा कर रहा है। आप नौकरी से असंतुष्ट हो सकते हैं और ऐसे में, आप जॉब बदलने को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। अगर आप नौकरी से ख़ुश हैं, तो काम जारी रखें और यदि नहीं, तो नौकरी बदलने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। 

स्वास्थ्य के लिए टेन ऑफ पेंटाकल्स को सकारात्मक कार्ड माना जाएगा। अगर आप खेलकूद या फिर किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहाँ शरीरिक फिटनेस जरूरी होगी, तो आपको मेहनत के बल पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसके विपरीत, जो जातक किसी रोग से पीड़ित हैं, उन्हें इस सप्ताह अनुशासन और सावधानी बरतने के कारण स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने करियर में सफलता पाने की हक़दान हूँ। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो में कौन सा कार्ड संपन्नता और समृद्धि को दर्षाता है?

टैरो कॉड्स में द मैजिशियन धन-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। 

2. टैरो डेक में कौन सा कार्ड अपरिपक्वता से जुड़ा है?

द फ़ूल कार्ड अपरिपक्वता को दर्षाता है।

3. टैरो रीडर्स में कौन सी स्किल्स होना आवश्यक होता है?  

टैरो रीडर्स में अंतर्ज्ञान और संचार क्षमता मज़बूत होना विशेष भूमिका निभाता है।