वर्ष 2024 भविष्‍यवाणी: नए साल में इन राशियों के लोग खरीदेंगे बंगला-गाडी, प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि

हर कोई चाहता है कि उनके पास अपना घर हो, घूमने-फिरने के लिए गाड़ी हो और अच्‍छा जीवन जीने के लिए खूब धन-संपदा हो। नए साल के आगमन के साथ ही इन सपनों को जैसे पंख से लग जाते हैं और जिन लोगों के पास अपना घर नहीं है या जो नया वाहन लेने की सोच रहे हैं, उनके मन में आशा की एक किरण जागने लगती है।

अगर आप भी लंबे समय से अपना घर बनाने या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन किसी न किसी वजह से आपका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा है और अब आप नववर्ष में अपने इन सपनों के पूरा होने की उम्‍मीद लगाकर बैठे हैं, तो इस ब्‍लॉग के ज़रिए आप जान सकते हैं कि वर्ष 2024 में किन राशियों के जातकों को धन और वाहन के साथ-साथ खूब संपत्ति प्राप्‍त होगी।

तो चलिए जानते हैं उन खास राशियों के बारे में जिन्‍हें वर्ष 2024 में घर, संपत्ति और वाहन का सुख प्राप्‍त होगा।

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

मेष राशि: आपके लिए वर्ष 2024 अनुकूल रहने वाला है। साल की शुरुआत का समय आपके लिए अच्‍छा रहेगा। वाहन खरीदने के लिए जुलाई का महीना शुभ रहेगा। सफेद या सिल्‍वर रंग का वाहन आपके लिए शुभ रहेगा। इस साल आप अपनी किसी बड़ी संपत्ति को बेच सकते हैं और अगर आप अपना घर बनाने की सोच रहे हैं, तो मई के बाद का समय आपके लिए उत्तम रहेगा। फरवरी और मार्च के दौरान आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। वहीं जून और जुलाई में भी आपको अचल संपत्ति प्राप्‍त करने का मौका मिलेगा।

मेष राशि का विस्तृत भविष्यफल

कर्क राशि: संपत्ति और वाहन खरीदने के मामले में साल के पहले तीन महीने आपके लिए बहुत अनुकूल रहेंगे। इस साल आपके नया वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। हालांकि, आपको 18 जनवरी से 12 फरवरी और 12 फरवरी से 7 मार्च के बीच वाहन खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। यह समय व तिथियां आपके लिए शुभ नहीं हैं। वहीं संपत्ति खरीदने के लिए भी साल की शुरुआत का समय अच्‍छा साबित होगा। जनवरी से मार्च के बीच आप किसी खूबसूरत जगह पर जमीन या घर खरीद सकते हैं। अगस्त, नवंबर और दिसंबर में आप किसी बड़ी संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ कमा सकते हैं।

कर्क राशि का विस्तृत भविष्यफल

सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2024 फलादेश: राशिफल 2024

सिंह राशि: साल की शुरुआत सिंह राशि के लोगों के लिए अच्‍छी साबित होगी। शुक्र और बुध के आपके चौथे भाव में रहने की वजह से आपको वाहन का सुख प्राप्‍त  होगा। यह वाहन आपको सुख सुविधाओं से सुसज्जित मिलेगा और आप उसकी खूबियों पर अधिक ध्यान देंगे। आपके लिए जनवरी से फरवरी और फिर अगस्‍त से लेकर नवंबर तक नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। जून अगस्‍त के बीच आप कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं। आपको संपत्ति के क्रय-विक्रय से भी लाभ हाेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

सिंह राशि का विस्तृत भविष्यफल

कन्‍या राशि: जनवरी का महीना संपत्ति को लेकर बहुत ज्‍यादा शुभ साबित होगा। आपको सरकार की ओर से भी कोई लाभ मिलने की संभावना है। आप अगस्त और सितंबर तथा नवंबर के महीने में संपत्ति खरीद सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए फरवरी का महीना सही रहेगा। मई, जून और सितंबर से अक्‍टूबर तक का समय भी वाहन लेने के लिए उपयुक्‍त रहेगा।

कन्‍या राशि का विस्तृत भविष्यफल

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

तुला राशि: वाहन और संपत्ति के मामले में तुला राशि के लोगों के लिए यह साल फलदायी साबित होगा। वर्ष के पूर्वार्ध में वाहन खरीदना उत्तम रहेगा। इस समय वाहन लेने के लिए आपका लोन भी आसानी से हो जाएगा। 5 फरवरी से 15 मार्च के बीच वाहन खरीदना और भी ज्‍यादा शुभ रहेगा। जमीन की बजाय बना बनाया मकान लेना ज्‍यादा अच्‍छा रहेगा। आपके लिए फरवरी, अप्रैल और अक्टूबर से नवंबर के बीच संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि का विस्तृत भविष्यफल

वृ‍श्चिक राशि: संपत्ति और वाहन के मामले में वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह साल अच्‍छा साबित होगा। आपको अचल संपत्ति प्राप्‍त होगी। पुराने घर की मरम्‍मत, घर की सजावट या घर में कोई बदलाव लाने का काम करवा सकते हैं। बैंक से लोन लेकर घर खरीदना है, तो 15 मार्च से 23 अप्रैल तक का समय अनुकूल रहेगा। आप खाली प्‍लॉट पर अपना घर बनवाने का काम शुरू कर सकते हैं। 7 मार्च 31 मार्च के बीच वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

वृ‍श्चिक राशि का विस्तृत भविष्यफल

मकर राशि: आपके लिए चल-अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। जनवरी से अप्रैल तक का समय संपत्ति में लाभ पाने के लिए शुभ रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। मार्च से लेकर मई तक का समय वाहन खरीदने के लिए अनुकूल रहेगा।

मकर राशि का विस्तृत भविष्यफल

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

कुंभ राशि: साल की शुरुआत में आपको वाहन या संपत्ति खरीदने का मौका मिलेगा। जनवरी का महीना वाहन और संपत्ति की दृष्टि से बहुत ज्‍यादा शुभ रहने वाला है। अगर आप कोई बढ़िया संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए जून से अगस्त तक का समय अत्यंत अनुकूल रहने रहेगा।

कुंभ राशि का विस्तृत भविष्यफल

मीन राशि: साल की शुरुआत में मीन राशि के जातकों के लिए अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आप कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। जनवरी, मार्च, जून से जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में आपको संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होने की संभावना है। वहीं जनवरी, अप्रैल और जून तथा नवंबर के महीने वाहन लेने के लिए उपयुक्‍त रहेंगे।

मीन राशि का विस्तृत भविष्यफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.