टैरो साप्ताहिक राशिफल: 02 से 08 अगस्त, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (02 से 08 अगस्त, 2026): जानें 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 अगस्त, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

AstroSage Hindi Banner

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 02 से 08 अगस्त, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 अगस्त, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स

करियर: फाइव ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द एम्पेरर 

मेष राशि के जातकों के लिए फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स का आना संकेत करता है कि इस सप्ताह आपके साथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख की कमी भी आपको महसूस हो सकते हैं। इस अवधि में इन जातकों को अपने गुस्से को काबू करना होगा और बेवजह की बहस से बचना होगा। आपको हर बात में जीतने की कोशिश करने के बजाय आपसी समझ मज़बूत करने के प्रयास करने होंगे। 

आर्थिक जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह सोच-समझकर निवेश करना, सही बजट बनाना और आर्थिक योजना बनाकर चलना आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान आप नया घर या संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। ऐसे में, आपके लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति या दोस्त की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

पेशेवर जीवन में आपको फाइव ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह कह रहा है कि इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ अहंकार या आपसी विवाद के कारण सहयोग की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें और हर परिस्थिति का सामना समझदारी से करना होगा। 

स्वास्थ्य में द एम्पेरर का आना बताता है कि अगर आप स्वस्थ जीवन जीवन जीवन चाहते हैं, तो आपको अपने शरीर को नज़रअंदाज़ करने से बचें। साथ ही, आप जीवन में अनुशासन का पालन करें क्योंकि ऐसा करने से आप स्वस्थ रह सकेंगे। 

अफर्मेशन: मैं आर्थिक रूप से समृद्ध जीवन जीने के योग्य हूँ। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द चैरियट

स्वास्थ्य: द हर्मिट

वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप और आपके जीवनसाथी दोनों को मिलकर रिश्ते में बनाए रखने का प्रयास करना होगा। परिवार में चल रहे मामलों को लेकर पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में, आपको एक-दूसरे से खुलकर बात करें, ताकि आपका रिश्ता मज़बूत बना रहें। 

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि इस सप्ताह आपको औसत लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, आप पुरानी संपत्ति बेचकर नई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। इस समय अपने दोस्तों का साथ दें, लेकिन अपनी जरूरत को भी प्राथमिकता दें आपको बेकार के खर्चों से बचें और बचत पर ध्यान दें। 

करियर के क्षेत्र में द चैरियट का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू करने से बचना होगा, बल्कि आप अपना समय और ऊर्जा अन्य स्रोतों से लाभ कमाने में लगाएं। साथ ही, आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, सोच-समझकर निर्णय लें और अपने करियर पर पूरा नियंत्रण बनाए रखें।

स्वास्थ्य के मामले में द हर्मिट का मिलना बता रहा है कि इस सप्ताह आपके किसी रोग की चपेट में न आने की संभावना है। आपको ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों को करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा और शांति की प्राप्ति होगी। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन से सभी तरह के डर और संदेह का त्याग करता/करती हूँ। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द स्टार

स्वास्थ्य: टेम्परेंस

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में  टू ऑफ कप्स का मिलना कहता है कि इस सप्ताह रिश्ते को लेकर आपके सकारात्मक सोच अपनाने से छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। ऐसा करने से आपको बेहतर महसूस होगा और जीवनसाथी भी ख़ुश नज़र आएगा। भावनात्मक रूप से रिश्ते मज़बूत होने से वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। 

आर्थिक जीवन को देखें, तो फोर ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस अवधि में आपको संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा और जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। इस दौरान आपको अपनी आय के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। आप पैसों की ज्यादा से ज्यादा बचत करने का प्रयास करें। 

करियर में आपको द स्टार मिला है और यह बता रहा है कि अगर आप लगातार मेहनत करेंगे, तो कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां बेहतर होंगी। जिन जातकों का अपना व्यापार है, वह योजना बनाकर चलेंगे, तो आय के अच्छे स्रोत बना सकेंगे जिसके चलते आपको व्यापार में सफलता मिलने  की संभावना है। 

टेम्परेंस कार्ड आपके स्वास्थ्य के लिए कहता है कि इस सप्ताह आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आपको अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना होगा और संतुलित दिनचर्या अपनानी होगी ताकि आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें। 

अफर्मेशन: मेरी धन-संपदा में लगातार वृद्धि हो रही है। 

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द चैरियट

करियर: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ

कर्क राशि के जातकों को फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो आपको इस सप्ताह अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए कह रहा है, अन्यथा परिवार में विवाद होने की प्रबल संभावना है। अगर आप साथी के प्रति अपना प्यार दिखाना चाहते हैं, तो आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं या फिर उन्हें ख़ुश करने की कोशिश करें।

करियर की बात करें, तो द चेरियट का आना कहता है कि इस सप्ताह आपके जीवन से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप नया वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। हालांकि, संपत्ति से जुड़ें विवादों से बचने का प्रयास करें और धैर्य बनाए रखें। 

नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना आपके करियर में भय और तनाव की तरफ संकेत करता है। वर्तमान नौकरी में ट्रांसफर का डर या काम से जुड़ी चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। लेकिन, यह चिंताएं आपके दिमाग की उपज हो सकती है। ऐसे में, आप मेहनत करते रहें, कार्यक्षेत्र की अफवाहों पर ध्यान न दें और छोटी-मोटी नकारात्मक बातों से परेशान न हों। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से, द स्ट्रेंथ कार्ड का मिलना इस सप्ताह अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने के लिए कह रहा है। इस समय आपको ब्लड प्रेशर, मानसिक तनाव और तंत्रिका तंत्र से जुड़ें रोगों पर ध्यान देना होगा। इन जातकों के नियमित दिनचर्या अपनाने और व्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बन सकेगा। 

अफर्मेशन: मुझे विश्वास है कि ब्रह्मांड मुझे सही अवसर प्रदान करेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: द लवर्स

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स 

करियर:  द हैरोफ़न्ट 

स्वास्थ्य: द हर्मिट

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में द लवर्स का आना सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। यह कार्ड कहता है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। हालांकि, घर-परिवार से जुड़े छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपसी तालमेल और खुलकर बातचीत करने से समस्याओं समाधान ढूंढ सकेंगे। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो सेवन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह संपत्ति जैसे दीर्घकालिक निवेश के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। हालांकि, निवेश करने से पहले अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति और बजट पर अच्छे से ध्यान देना होगा। 

करियर के क्षेत्र में द हैरोफ़न्ट का आना कहता है कि यह सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा। उन्हें अपने कार्य करने के लिए प्रशंसा और सम्मान मिल सकता है। वहीं, व्यापार करने वाले जातकों को पारंपरिक सोच, सही योजना और व्यवस्थित कार्यशैली के माध्यम से लाभ और सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

स्वास्थ्य में आपको द हर्मिट मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप अधिक व्यस्त रह सकता है। उन्हें अपने कार्य के लिए प्रशंसा और सम्मान मिल सकता है। वहीं, जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें पारंपरिक सोच, सही योजना और काम के सही तरीके के माध्यम से अच्छे लाभ की प्राप्त होगी। साथ ही, आपको सफलता मिलने की संभावना है। 

अफर्मेशन: मैं अपनी सफलता स्वयं बनाता/बनाती हूं।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: द चेरियट

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

करियर: सेवेन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स 

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में द चेरियट कार्ड मिला है और यह कार्ड बता रहा है कि इस सप्ताह आप जीवनसाथी के साथ किसी सुंदर जगह घूमने-फिरने के लिए जा सकते है। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखी बना रहेगा। इस यात्रा के दौरान आप दोनों के बीच प्रेम और आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी जिसके चलते आप पुराने मतभेदों को दूर कर सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि इस सप्ताह  आपके द्वारा धन से जुड़े प्रयासों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में, आप बचत करने में सक्षम होंगे। हालांकि, धन का सही प्रबंधन करें और नई संपत्ति या वाहन से जुड़े लेन-देन में विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। 

करियर की बात करें, तो आपको सेवेन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि इस सप्ताह आपके सहकर्मी कड़ी मेहनत तथा बेहतर टीमवर्क के साथ सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें समय रहते हुए बिज़नेस से जुड़ी नीतियों में बदलाव करने के साथ-साथ अपने हितों की रक्षा करने के लिए दृढ़ता से कार्य करने की आवश्यकता होगी। 

स्वास्थ्य को देखें, तो नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना बता रहा है कि इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बाहरी तनाव और अनावश्यक परेशानियां आपकी मानसिक शांति को भंग करने का काम कर सकती है। ऐसे में, आपको तनाव को नियंत्रित रखना होगा और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन में मिलने वाले हर अवसर के लिए आभारी हूं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स 

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द सन कहता है कि इस सप्ताह आपके और साथी के बीच प्रेम, खुशियां और आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। आपके रिश्ते में पहले से मौजूद गलतफ़हमियां दूर होंगी और रिश्ते में स्पष्ट होगी जिसके चलते आप साथी के साथ संतुष्ट दिखाई देंगे और ख़ुश महसूस होंगे। हालांकि, आपको अपने रिश्ते में अहंकार लेकर आने से बचें। 

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि इस सप्ताह आर्थिक मामलों में आपको सोच-समझकर कदम उठाने होंगे। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। अगर आप इस समेत संपत्ति से जुड़ा कोई लेन-देन कर रहे हैं, तो आपको सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने धन-संपत्ति को सुरक्षित रखना होगा और जोखिम लेने के बजाय सही बजट बनाकर आगे बढ़ें। 

व्हील ऑफ फॉर्च्यून का आना बता रहा है कि इस सप्ताह आपके करियर के लिए सकारात्मक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को समय-समय पर लाभ मिलने की संभावना है, जबकि नौकरी कर रहे जातकों को करियर में प्रगति मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाले छोटी-मोटी समस्याओं से घबराएं नहीं, क्योंकि समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नज़र आएंगी। 

थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य के लिए सावधान रहने की चेतावनी दे रहा है। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचें। आलस्य छोड़ें, गुस्से पर नियंत्रण रखें और मानसिक तनाव को बढ़ने न दें क्योंकि इसका असर आपकी सेहत पर नज़र आ सकता है। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ रहा/रही हूं और हर दिन स्वयं को बेहतर बना रहा/रही हूँ। 

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: सेवेन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द हर्मिट 

वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में टू ऑफ स्वॉर्ड्स का आना कहता है कि इस सप्ताह प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां जन्म ले सकती हैं। लेकिन, आपको किसी भी समस्या को रिश्ते में गलतफहमियों को दूर करें और शांति से बातचीत करके रिश्ते को संभालने का प्रयास करें। इन जातकों को सच्चाई स्वीकार करनी होगी और आपसी तालमेल को मज़बूत बनाना होगा। 

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि इस सप्ताह फिजूलखर्ची आपकी बचत को प्रभावित कर सकती है, इसलिए आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। साथ ही, संपत्ति की खरीद-बिक्री या किसी बड़े आर्थिक लेन-देन को करते समय जलबाज़ी न करें। 

करियर में आपको सेवेन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको अपने काम या व्यापार के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। साथ ही, आपको छोटी-मोटी समस्याओं को समय रहते सुलझाने की सलाह दी जाती है, ताकि वह बड़ा रूप न ले सकें। आपको अपने कार्यों की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी और दूसरों ओर हद से ज्यादा निर्भर होने से बचना होगा। 

स्वास्थ्य में आपको द हर्मिट कार्ड प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपके तन-मन को आराम की आवश्यकता होगी। इस अवधि में आपको स्वयं के लिए कुछ समय निकालना होगा और आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करना होगा। 

अफर्मेशन: मैं कमियाँ के बजाय समृद्ध जीवन जीवन जीने पर ध्यान केंद्रित करता/आकृति हूँ। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: सेवेन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द एम्पेरर

धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो बता रहा है कि इस सप्ताह रिश्ते में साथी के साथ बहस हो सकती है। ऐसे में, आपको पार्टनर से अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करना होगा और गुस्से को भी नियंत्रित रखें, ताकि रिश्ते में दूरियां न आएं। इस राशि के शादीशुदा जातकों को कुछ समय के लिए वैवाहिक जीवन में ख़ुशियों का अभाव महसूस हो सकता है। लेकिन, परिवार और प्रियजनों का सहयोग रिश्ते में फिर से शांति और संतुलन लाने में मददगार साबित होगा। 

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स का मिलना असंतुलन को दर्शाता है, लेकिन फिर भी इसे एक सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। ऐसे में, इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है। अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही फैसला लें। इस समय आपको अपने धन का समझदारी से उपयोग करना होगा और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। 

करियर में सेवेन ऑफ वैंड्स का मिलना बता रहा है कि इस सप्ताह आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहना होगा। साथ ही, आपको कार्यक्षेत्र में होने वाली पॉलिटिक्स या राजनीति से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको स्वयं पर भरोसा रखना होगा और अपन नौकरी को बचाने का प्रयास करना होगा। 

स्वास्थ्य के संबंध में द एम्पेरर कहता है कि इस सप्ताह आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। साथ ही, आपको शरीर में दर्द या पेट से जुड़ी समस्याओं को ध्यान देना हो। इन जातकों के लिए संतुलित भोजन, नियमित रूप से व्यायाम और संयमित दिनचर्या अपनानें आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

अफर्मेशन: मैं कड़ी मेहनत, समर्पण और समझदारी द्वारा किए गए निवेश के माध्यम से धन को अपनी तरफ आकर्षित करता/करती हूँ। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स

करियर: जजमेंट

स्वास्थ्य: टेम्परेंस

मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और इसे आपके लिए एक सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके रिश्ते में चल रहा तनाव कम होगा और भावनात्मक जुड़ाव आप दोनों के बीच पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगा। परिवार में उत्पन्न समस्याओं के कारण आप कुछ समय के लिए गुस्सा या निराशा महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर हर परिस्थिति का डटकर सामना करना होगा। साथ ही , किसी बाहरी व्यक्ति को रिश्ते में या फिर परिवार में दखलंदाज़ी न करने दें। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो  थ्री ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा-ख़ासा सुधार देखने को मिल सकता है। लेकिन, फिर भी आपको धन का सोच-समझकर ख़र्च करना होगा। इस समय आपके दोस्तों और परिवार की सलाह और सहयोग आपके लिए फलदायी साबित होगा। ऐसे में, आप आर्थिक जीवन में प्रगति प्राप्त कर सकेंगे। 

जब बात आती है करियर की, तो जजमेंट कार्ड को आपके शुभ माना जाएगा। इस सप्ताह सरकारी नौकरी और सामान्य नौकरी करने वालों को प्रगति के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं अब धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। इस समय आपकी कार्यो में की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे।    

स्वास्थ्य को लेकर टेम्परेंस कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। लेकिन, आपको यात्रा करते समय अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। अगर आप संतुलित जीवनशैली अपनाएंगे, तो आप स्वस्थ और फिट रह सकेंगे। 

अफर्मेशन: मैं अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं और उन्हें हासिल करने के लिए प्रयास करता/करती हूँ। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स

करियर: द डेविल

स्वास्थ्य: द फूल

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आप भावनाओं के बजाय तार्किक रूप से सोच-विचार करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में, आपको अपने जीवनसाथी के साथ स्पष्ट, ईमानदार और धैर्य के साथ बात करनी होगी। अगर आप किसी पुराने विवाद को सुलझाने के इच्छुक हैं, तो अपनी भावनाओं को सच्ची भावना और विनम्रता के साथ रखें।

आर्थिक जीवन में आपको टू ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति को बीते समय में किए गए निवेश या फिर पुरानी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। आप आवश्यकता पड़ने पर अपने दोस्तों से भी सहायता ले सकते हैं। भावनाओं में बहकर व्यर्थ में पैसे खर्च। 

 करियर के क्षेत्र में द डेविल का आना आपको कार्यक्षेत्र में काफ़ी दबाव, नकारात्मक वातावरण या फिर भय की वजह से किसी परिस्थिति में बने रहने की तरफ संकेत करता है जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। यह समय यह पहचानने का है कि कौन-सी चीजें आपकी ऊर्जा को कम करने का काम कर रही हैं इसलिए आपको उनसे धीरे-धीरे बाहर निकलने का प्रयास कर रही है। 

स्वास्थ्य के संबंध में द फूल का मिलना एक नई शुरुआत की तरफ संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आप एक नई दिनचर्या या नीयमित रूप से व्यायाम की शुरुआत कर सकते हैं। शुरू में आपको धैर्य रखने, स्वयं को सीखने का अवसर दें और किस भी कार्य में जल्दबाज़ी करने से बचें। 

अफर्मेशन: मैं ऐसे निर्णय लेने के लिए स्वयं पर विश्वास करता/करती हूं जो मेरे भविष्य के विकास में सहायक साबित हों।

मीन राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स

करियर: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: जस्टिस

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आप अपने रिश्ते को सही दिशा में बढ़ाने का प्रयास करेंगे, भले ही रफ़्तार सुस्त हो सकती है। इस दौरान आपके धैर्य और समझदारी को सराहाना मिलेगी। अगर आप सिंगल हैं, तो इस समय योग्य व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। 

थ्री ऑफ कप्स का आना कहता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक इस्थिति को लेकर ज्यादा चिंता न करें। इस समय धन का आना-जाना बना रहेगा, लेकिन आपकी सभी जरूरतें पूरी हो सकेंगी। इन जातकों को अपनी इच्छाओं में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना होगा। साथ ही, आप  और सामाजिक जीवन में दूसरों की सहायता करें। \

करियर में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना बताता है कि इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत होगी। आपकी कुछ आशंकाएं हकीकत में बदल सकती हैं और ऐसे में, आपको अपने मन की आवाज़ को सुनना होगा, विशेष रूप से पेशेवर जीवन के संपर्कों के संबंध में। अगर आप किसी मतभेद में फंस भी जाए, तो उसे मन में रखने के बजाय शांति से सुलझाने का प्रयास करें। इस समय आप बिज़नेस पार्टनरशिप में आने से बचें।

स्वास्थ्य के लिए जस्टिस कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इस समय वर्तमान में जीवन आपके लिए जरूरी होगा।  अतीत या भविष्य की चिंता करने से आप तनाव में आ सकते हैं। आपके लिए संतुलित जीवनशैली अपनाते हुए आगे बढ़ना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। 

अफर्मेशन: मैं जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में सक्षम हूँ। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो कार्ड्स में वैंड्स किसका प्रतिनिधित्व करती है?

टैरो में वैंड्स अग्नि तत्व को दर्शाता है। 

2. टैरो डेक में कितने इक्के होते हैं?

टैरो डेक में 4 कार्ड होते हैं। 

3. मैजिशियन कार्ड में कौन से रंग मुख्य होते है?

टैरो कार्ड में मैजिशियन कार्ड का रंग लाल और पीला होता है।