टैरो राशिफल 2024 से जानें नए साल में किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किनकी बढ़ेंगी मुसीबतें?

एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है यह विशेष ब्लॉग जिसमें हम टैरो के माध्यम से आपको बताएंगे कि नया साल यानी कि वर्ष 2024 आपके लिए शुभ या अशुभ, अच्छे या बुरे किस तरह के परिणाम लेकर आएगा। नया साल हमारे जीवन में क्या कुछ परिवर्तन लेकर आएगा? यह वर्ष हमारे करियर, प्रेम, वैवाहिक एवं स्वास्थ्य आदि पहलुओं के लिए कैसा रहेगा? क्या भाग्य देगा हमारा साथ? मनचाहे साथी के साथ शादी का सपना होगा साकार? करियर में मिलेगा प्रमोशन? अगर आपके मन में भी है यही सवाल, तो इन सबके जवाब मिलेंगे आपको हमारे इस ब्लॉग में। साथ ही बताएंगे, सभी 12 राशियों के लिए कौन सा रंग रहेगा भाग्यशाली। आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की और जानते हैं क्या कहता है टैरो कार्ड्स बारह राशियों के लिए। 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो राशिफल 2024: कार्ड्स से जानें 12 राशियों का भविष्यफल 

मेष राशि 

राशि चक्र की पहली राशि मेष है और इसके अधिपति देव मंगल हैं। टैरो राशिफल 2024 के अनुसार, आपके आर्थिक जीवन के लिए साल 2024 शानदार रहेगा और इस वर्ष आप नया घर खरीदने या फिर रियल स्टेट में निवेश करने का मन बना सकते हैं। इस अवधि में आपको अच्छा खासा पैसा कमाने और धन की बचत करने के मौके मिलेंगे। इसके विपरीत, आपका स्वास्थ्य पूरे साल अच्छा बना रहेगा। लेकिन कई बार आप जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं जिनसे आपको बचने की सलाह दी जाती है। आपके करियर के लिए भी यह अवधि श्रेष्ठ रहेगी। हालांकि, आपको काम में चुनौतियों से दो-चार होना पड़ सकता है, परंतु यह परेशानियां आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही, करियर में बदलाव की दृष्टि से भी वर्ष 2024 को शुभ कहा जाएगा।

मेष राशि वालों का प्रेम और पारिवारिक जीवन प्यार व सौहार्द से भरा रहेगा। वहीं, इस राशि के अविवाहित जातकों की मुलाकात किसी से होने के योग बनेंगे और ऐसे में, आप उन्हीं के साथ गृहस्थी बसाने के सपने संजोएंगे। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वह शादी के बंधन में बंध सकते हैं जबकि विवाहित लोग शादीशुदा जीवन का आनंद लेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए, यह वर्ष फलदायी रहेगा जो सेना या पुलिस की नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।  

शुभ रंग: लाल

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ राशि

टैरो राशिफल 2024 के अनुसार,  वृषभ राशि वालों के लिए साल 2024 अच्छा रहेगा। अगर हम बात करें करियर की, तो इस साल आप थोड़े व्यस्त रहेंगे और आपको काम के सिलसिले में  यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपके पास काम के संबंध में अधिकार और शक्तियां दोनों होंगी। वहीं, यह साल वृषभ राशि के लिए ज्यादा ख़ास रहेगा क्योंकि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इस साल ज्यादा प्रमोशन मिलेगा। इसके विपरीत, आर्थिक दृष्टि से, यह साल आपके लिए थोड़ा मुश्किल रह सकता है इसलिए आपको पैसे बचाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, आपको जुए आदि में शामिल होने से बचना होगा। वर्ष 2024 में स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आपकी सेहत भी आपका साथ देगी। इस अवधि में आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वृषभ राशि वालों का प्रेम जीवन इस साल मधुर बना रहेगा और आप पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वह गंभीर रिश्ते में आ सकते हैं। साथ ही, यह जातक अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाते हुए पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं। वहीं, इस राशि के जातकों का झुकाव विज्ञान, तथ्यों, और धर्म आदि के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने में होगा। वर्ष 2024 में छात्रों को अपने गुरुओं का हर कदम पर साथ मिलेगा जिसके चलते आप पढ़ाई में शीर्ष पर पहुंच सकेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि 

राशि चक्र की तीसरी राशि मिथुन के लिए टैरो राशिफल 2024 कहता है कि वर्ष 2024 आपके लिए मिला-जुला रहेगा। यह साल आपको कई शानदार मौके देगा, विशेष रूप से पेशेवर जीवन में। मिथुन राशि वालों को विदेश में नौकरी करने का अवसर मिल सकता है। जो जातक काफ़ी समय से अच्छी नौकरी तलाश रहे हैं, लेकिन मेहनत के बावजूद भी नौकरी नहीं मिल रही है, तो अब आपकी अच्छी नौकरी लग सकती है। हालांकि, इस अवधि में आप में से अधिकांश लोग नौकरी छोड़कर अपने बिज़नेस की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं जिसमें आपको कामयाबी प्राप्त होगी। स्वास्थ्य की बात करें, तो इन जातकों को 2024 में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है और ऐसा भी संभव है कि इस दौरान रोग आपको परेशान करें। लेकिन, आर्थिक जीवन आपका अच्छा रहेगा और आप धन-समृद्धि का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे। जिन लोगों का बिज़नेस पार्टनरशिप में हैं, उन्हें अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। 

घर-परिवार और प्रेम जीवन के मामलों के लिए यह साल अनुकूल रहेगा। इस राशि के सिंगल जातकों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है जिनसे आप शादी करने का मन बना सकते हैं। जो लोग किसी को पसंद करते हैं, वह विवाह बंधन में बंध सकते हैं। मिथुन राशि के शादीशुदा जातकों का जीवन सुख-शांति से पूर्ण रहेगा और संतान प्राप्ति के भी योग बनेंगे। छात्रों के लिए वर्ष 2024 अच्छा रहेगा। 

शुभ रंग: हरा

कर्क राशि

टैरो राशिफल 2024 भविष्यवाणी कर रहा है कि कर्क राशि वालों के लिए साल 2024 मिलाजुला रहेगा। करियर की दृष्टि से, इस साल आप व्यस्त रहेंगे और संभावना है कि कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स आपके हिस्से में आ जाए जिसके चलते आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ सकता है। लेकिन, आपको सहकर्मियों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, व्यापार में भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक जीवन में अगर आप अपनी इच्छाओं को नियंत्रित करेंगे, तो आर्थिक स्थिति मधुर बनी रहेगी। लेकिन, यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आपको हानि झेलनी पड़ सकती है। इसके विपरीत, साल 2024 में अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा, अन्यथा समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि, इन जातकों को अपने प्रेम जीवन की जिम्मेदारियों को अपने हाथ में लेना होगा तभी आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। लेकिन, इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तब भी आप कामयाब हो सकेंगे।

शुभ रंग: पीला

सिंह राशि

टैरो राशिफल 2024 के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए साल 2024 काफ़ी अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में आप ऐसे कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिससे आप भावनात्मक रूप से जुड़े हों। ऐसे में, यदि आप इस अवसर का फायदा उठाएंगे, तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को मज़बूत करेगा और अच्छा लाभ भी प्रदान करेगा। वर्ष 2024 में आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर और मज़बूत रहेगी। इस अवधि में आप धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लेंगे जिनसे आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इसके अलावा, यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए भी शानदार रहेगा और आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए 2024 नए रिश्ते की शुरुआत करने या पुराना रिश्ता खत्म करने के लिए सहायक सिद्ध होगा। घर-परिवार में शांति बनाए रखने के लिए बेकार की बहस एवं मतभेदों से बचें। इस राशि के छात्र जातकों के लिए यह साल उत्तम रहेगा और प्रगति लेकर आएगा। जो जातक आईएएस और आईपीएस की परीक्षा देने जा रहे हैं उन्हें कामयाबी मिल सकती है। 

शुभ रंग: नारंगी 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए टैरो राशिफल 2024 कहता है कि यह साल आपके लिए मिला-जुला रहने की संभावना है। इस राशि के जातक अपने करियर को लेकर थोड़े नाख़ुश दिखाई दे सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप, आप नौकरी में बदलाव का मन बना सकते हैं। जो जातक एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इसमें सफलता मिल सकती है। वहीं आर्थिक जीवन को देखें, तो आपकी आर्थिक स्थिति काफ़ी अच्छी रहेगी और ऐसे में, आप धन से जुड़े मामलों में सुरक्षित महसूस करेंगे। हालांकि, बेकार के कामों में पैसा खर्च करने से बचें। वर्ष 2024 में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और सेहत आपके लिए चिंता का विषय नहीं होगी। लेकिन, कन्या राशि वालों का प्रेम जीवन थोड़ा मुश्किलभरा रह सकता है क्योंकि इस अवधि में भाग्य आपका साथ नहीं देगा। हालांकि, इस राशि की महिलाओं को अपने पार्टनर के सामने बेझिझक अपनी भावनाओं का इज़हार करने की सलाह दी जाती है। वहीं, कन्या राशि के छात्रों की बात करें, तो फ़ाइनेंस व संख्या की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह साल श्रेष्ठ रहेगा। 

शुभ रंग: हरा

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

टैरो राशिफल 2024 कह रहा है कि वर्ष 2024 तुला राशि वालों के लिए औसत रहेगा। यह अवधि आपको करियर के क्षेत्र में कई सुनहरे अवसर देने का काम करेगी। साथ ही, इन लोगों को कोई नया पद या नई नौकरी मिलने की संभावना है और साथ ही, आपके विदेश यात्रा पर जाने के भी योग बनेंगे। हालांकि, आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से इस वर्ष को अच्छा कहा जाएगा। 2024 आपके लिए राहत लेकर आएगा क्योंकि आपको रोगों से मुक्ति मिलेगी। वहीं, आपका आर्थिक जीवन भी स्थिर रहेगा और पैसों से जुड़ी कोई परेशानी आपको नहीं आएगी। लेकिन, अपना व्यवहार विनम्र बनाए रखें, अन्यथा परेशानियां पैदा हो सकती हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में संतान का आगमन हो सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता पाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत और प्रयास करने होंगे। कुल मिलाकर, वर्ष 2024 शिक्षा के लिए पूरी तरह से फलदायी रहेगा।

शुभ रंग: सफेद 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के वर्ष 2024 के लिए टैरो राशिफल 2024 बता रहा है कि यह वर्ष आपके लिए औसत रहेगा। करियर के क्षेत्र में आपको यह साल कई सुनहरे अवसर देगा और इस अवधि में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके विपरीत, इन जातकों को आर्थिक जीवन में समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। संभव है कि इस अवधि में आप खूब पैसा कमाएंगे, परन्तु उसकी बचत नहीं कर पाएंगे। बात करें आपके स्वास्थ्य की, तो इस साल आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। वहीं, आपके प्रेम जीवन में पुराने प्रेमी का फिर से प्रवेश हो सकता है जिनके साथ आप खुश दिखाई देंगे। वृश्चिक राशि के छात्रों को इस समय सारा ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित करना होगा और ऐसे में, आपको समय बर्बाद करने से बचना होगा।

शुभ रंग: काला

धनु राशि

टैरो राशिफल 2024 कहता है कि धनु राशि वालों के लिए वर्ष 2024 मिलाजुला रहेगा। करियर में आप असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं और ऐसे में, आप उस संस्था या कंपनी को छोड़ने का मन बना सकते हैं जहां आप काफ़ी समय से काम कर रहे थे। वहीं, आपका आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा और आप खूब पैसा कमाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी और पूरी तरह से आप फिट रहेंगे। इन जातकों का प्रेम जीवन शानदार रहेगा और सिंगल लोगों की मुलाकात अपने किसी पसंद के व्यक्ति से हो सकती है। शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष उन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा जो रिसर्च और पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। 

शुभ रंग: पीला

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए टैरो राशिफल 2024 भविष्यवाणी करता है कि यह साल आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर की बात करें, तो यह वर्ष आपके लिए परिवर्तनकारी साबित होगा और आप नई नौकरी या नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। वर्ष 2024 आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से शानदार रहेगा। आप पर पर्याप्त मात्रा में धन होगा। लेकिन, स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा और जंक फ़ूड से बचना होगा। प्रेम जीवन के लिए 2024 ज्यादा ख़ास नहीं रहने की आशंका है। सिंगल लोग किसी से मिल सकते हैं। इस वर्ष छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा क्योंकि आपका ध्यान भटक सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए टैरो राशिफल 2024 कह रहा है कि वर्ष 2024 आपके लिए औसत परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जातकों को कोई नई नौकरी मिल सकती है या कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। यह आपके करियर के लिए अच्छी कही जाएगी। आर्थिक जीवन में कोई समस्या नहीं आएगी क्योंकि आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा और कोई समस्या आए, तो डॉक्टर की सहायता अवश्य लें। कुंभ राशि वालों का प्रेम जीवन रोमांस और प्रेम से भरा रहेगा। यह वर्ष डाटा साइंस, अकाउंटेंसी, मास कम्युनिकेशन, थियेटर आदि के लिए फलदायी रहेगा।

शुभ रंग: हल्का नीला

मीन राशि 

टैरो राशिफल 2024 के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए वर्ष 2024 मिश्रित रहने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में आप ज्यादा अनुकूल रहेगा। इन जातकों पर काम का दबाव अधिक हो सकता है। आर्थिक जीवन की बात करें, तो इस अवधि में आप पैसों से अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। हालांकि, इन लोगों को अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए तले-भुने खाने से बचना होगा, अन्यथा पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। इस महीने आपका प्रेम जीवन सुखद और प्रेमपूर्ण रहेगा। साथ ही, आपके जीवन में कोई नया इंसान दस्तक दे सकता है। मीन राशि वालों के छात्र जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह साल शानदार रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.