फरवरी में मेष जातकों का हाल- किस मोर्चे पर मिलेंगे शुभ परिणाम, कहाँ उठानी पड़ेगी परेशानी?

मेष मासिक राशिफल फ़रवरी 2024

नमस्कार मैं हूं हनुमान मिश्र, आपका अपना ज्योतिषी व अंकशास्त्री। उपस्थित हूं साल 2024 के मेष राशि के फरवरी मासिक राशिफल के साथ। राशिफल का सिलसिला शुरू करने से पहले स्पष्ट कर दें यह राशिफल एक स्थूल गणना होती है। इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं मेष राशि के फरवरी मासिक राशिफल के बारे में कि मेष राशि के लिए साल 2024 का दूसरा महीना क्या कुछ लेकर के आया है? 

मेष राशि वालों, सबसे पहले तो आपको आने वाले साल 2024 की अग्रिम शुभकामनाएं। आइए अब इस साल के प्रमुख गोचरों के बारे में जान लिया जाय कि कौन से ग्रह के गोचर आपके की किस भाव को प्रभावित करेंगे?

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें नए साल से संबंधित सारी जानकारी

फ़रवरी 2024 में मेष राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 13 फ़रवरी तक आपके दशम भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे। यानी कि इस महीने सूर्य सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। मंगल के गोचर की बात करें तो मंगल 5 फरवरी तक आपके भाग्य भाव में इसके बाद आपके दशम भाव में गोचर करेंगे। यानी की मंगल इस महीने आपको मिले-जुले या एवरेज परिणाम दे सकते हैं। 

बुध ग्रह 1 फरवरी से 20 फरवरी तक आपके भाग्य भाव में वहीं बाद में आपके दशम भाव में गोचर करेंगे। यानी की 20 फरवरी तक बुध एवरेज तो वहीं बाद में अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति इस महीने भी आपके पहले भाव में रहने वाले हैं। जिसमें से 3 फरवरी तक बृहस्पति केतु के नक्षत्र में जबकि बाद में शुक्र के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में बृहस्पति आपको एवरेज लेवल के परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह इस महीने शुरुआत में भाग्य भाव में तो वहीं 12 फ़रवरी से बाकी के समय में आपके दशम भाव में रहने वाले हैं। 

12 फरवरी से पहले शुक्र आपके लिए अनुकूल तो बाद में थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह इस महीने आपके लाभ भाव में राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने शनि अपने उपनक्षत्र के साथ-साथ बुध-केतु और शुक्र के उपनक्षत्र के प्रभाव में भी रहेंगे। ऐसे में शनि सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। राहु ग्रह पिछले महीने की तरह आपके द्वादश भाव में बुध के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। 

फलस्वरूप राहु आपके लिए अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं। जबकि केतु ग्रह आपके छठे भाव में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में केतु आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात मेष लग्न या मेष राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल? राशिफल 2024 से जानें जवाब

फ़रवरी 2024 में मेष राशि वालों का करियर

मेष राशि वालों, कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में फरवरी 2024 का महीना आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रह सकता है। आपका करियर लॉर्ड शनि लाभ भाव में स्थित होकर आपका सपोर्ट करना चाहेगा। अलबत्ता शनि पर राहु के प्रभाव के चलते जन्म स्थान से दूर रहकर काम करने वाले लोगों का काम ज्यादा अच्छा रह सकता है। सूर्य का गोचर भी इस महीने आपके लिए पूरी तरह सपोर्ट में है। फलस्वरुप कार्य व्यापार में बढ़ोतरी तथा नौकरी में प्रमोशन इत्यादि के संभावनाएं मजबूत होंगी। कुल मिलाकर इस महीने कामों में किसी बड़े व्यवधान की संभावना नहीं है। सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। 

फ़रवरी 2024 में मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति

मेष राशि वालों, भले ही इस महीने आपका काम काफी अच्छा चले लेकिन उसके परिणाम मिलने में इस महीने थोड़े से विलंब देखने को मिल सकते हैं। खासकर महीने के दूसरे हिस्से में। महीने के पहले हिस्से में आपके धन भाव का स्वामी भाग्य भाव में रहकर आपके काम धंधा से अच्छा प्रॉफिट दिलवाने का काम कर सकता है लेकिन महीने के दूसरे हिस्से विशेष कर 12 फरवरी के बाद आर्थिक मामले में शुक्र का सपोर्ट थोड़ा सा कम रह सकता है। हालांकि आमदनी पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन बचत पर या प्रॉफिट पर कुछ प्रभाव देखने को मिल सकता है। अर्थात आर्थिक मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। महीने का पहला हिस्सा काफी अच्छा तो वहीं दूसरा हिस्सा थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। 

फ़रवरी 2024 में मेष राशि वालों का स्वास्थ्य

मेष राशि वालों, स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपकी लग्न या राशि स्वामी मंगल 5 फरवरी तक आपके भाग्य भाव में है लेकिन इसके बाद उच्च अवस्था में होने के कारण आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहेंगे। हालांकि वाहन इत्यादि सावधानी से चलने की आवश्यकता तब भी बनी रहेगी। साथ ही साथ कभी कभार मौसम जनति कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आनी चाहिए। अर्थात सामान्य तौर पर आप उचित आहार विहार रखते हुए अपने स्वास्थ्य का आनंद लेते रहेंगे। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष? आर्थिक राशिफल 2024 विस्तार से पढ़ें

फ़रवरी 2024 में मेष राशि वालों की शिक्षा

मेष राशि वालों, शिक्षा के मामले में भी फरवरी का महीना आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके पंचम भाव का स्वामी सूर्य इस महीने सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में होकर प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सपोर्ट करेगा। वहीं बुध का गोचर भी इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा। बृहस्पति का भी अच्छा सपोर्ट मिलने के कारण इस महीने विद्यार्थीगण अपने सब्जेक्ट में अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। अर्थात भाग्य का अच्छा सपोर्ट मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। बस कर्म करते रहिए और अच्छे परिणाम प्राप्त करते रहिए। 

फ़रवरी 2024 में मेष राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

मेष राशि वालों, आपके पंचम भाव के स्वामी की स्थिति अनुकूल होने के कारण लव लाइफ में सामान्य तौर पर अनुकूलता बनी रहनी चाहिए लेकिन शुक्र का गोचर 12 फरवरी के बाद अनुकूल नहीं है। तो ऐसे में हम कह सकते हैं की लव लाइफ के लिए 12 फरवरी से पहले का समय काफी अच्छा, तो वहीं बाद का समय एवरेज रह सकता है। वहीं दांपत्य संबंधी मामले में भी कुछ ऐसे ही परिणाम मिल सकते हैं। सप्तम भाव का स्वामी शुक्र 12 फरवरी तक अनुकूल तो वहीं बाद में एवरेज परिणाम दे सकता है। इन तमाम कारणों से दांपत्य जीवन में अनुकूलता बने रहने की संभावनाएं हैं। फिर भी 12 फरवरी के बाद स्थितियों परिस्थितियों पर ज्यादा समझदारी से काम करने की आवश्यकता रह सकती है। 

स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें वर्ष 2024 में कैसी रहेगी आपकी हैल्थ?

फ़रवरी 2024 में मेष राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

मेष राशि वालों, बात करें आपके पारिवारिक जीवन की तो इस महीने पारिवारिक जीवन में किसी बड़ी विसंगति के योग नहीं हैं। इसके बावजूद भी 12 फरवरी के बाद शुक्र का गोचर दशम भाव में होने के कारण किसी कार्य व्यापार को लेकर कुछ परिजनों के बीच छोटे-मोटे मतभेद देखने को मिल सकते हैं। हालांकि तब भी किसी बड़ी समस्या के योग नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में भी इस महीने सामान्य तौर पर आपको एवरेज लेवल के परिणाम मिलते रहेंगे। चतुर्थ भाव पर मंगल का प्रभाव तथा 13 फरवरी तक सूर्य का प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि गृहस्थ जीवन में बीच-बीच में छोटी मोटी विसंगतियां रह सकती हैं लेकिन किसी बड़ी समस्या के योग नहीं है।

अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं।

फ़रवरी 2024 में मेष राशि वालों के लिए उपाय

  • संतानहीन व्यक्तियों की सेवा सत्कार करते हुए उनका आशीर्वाद लें। 
  • मांस, मदिरा व अश्लीलता से दूरी बनाए रखें।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।

तो हम उम्मीद करते हैं कि फ़रवरी महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.