वृषभ जातकों के लिए फरवरी का महीना रहेगा भारी? एक क्लिक में जानें विभिन्न मोर्चों पर कैसा रहेगा हाल!

वृषभ मासिक राशिफल फ़रवरी 2024

नमस्कार मैं हूं हनुमान मिश्र, आपका अपना ज्योतिषी व अंकशास्त्री। उपस्थित हूं साल 2024 के वृषभ राशि के फरवरी मासिक राशिफल के साथ। राशिफल का सिलसिला शुरू करने से पहले स्पष्ट कर दें यह राशिफल एक स्थूल गणना होती है। इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं वृषभ राशि के फरवरी मासिक राशिफल के बारे में कि वृषभ राशि के लिए साल 2024 का दूसरा महीना क्या कुछ लेकर के आया है?

वृषभ राशि वालों, सबसे पहले तो आपको आने वाले साल 2024 की अग्रिम शुभकामनाएं। आइए अब इस साल के प्रमुख गोचरों के बारे में जान लिया जाय कि कौन से ग्रह के गोचर आपके की किस भाव को प्रभावित करेंगे?

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें नए साल से संबंधित सारी जानकारी

फ़रवरी 2024 में वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 13 फ़रवरी तक आपके भाग्य भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके दशम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में 13 फरवरी तक सूर्य कमजोर तो वहीं बाद में अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकते हैं। मंगल के गोचर की बात करें तो मंगल 5 फरवरी तक आपके अष्टम भाव में इसके बाद आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे। मंगल की यह दोनों ही स्थितियां ठीक नहीं होती फिर भी तुलनात्मक रूप से 5 फरवरी के बाद वाला समय थोड़ा सा बेहतर कहा जाएगा। 

बुध ग्रह 1 फरवरी से 20 फरवरी तक आपके अष्टम भाव में वहीं बाद में आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में 20 फरवरी तक बुध अनुकूल तो वहीं बाद में कमजोर परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति इस महीने भी आपके द्वादश भाव में रहने वाले हैं। जिसमें से 3 फरवरी तक बृहस्पति केतु के नक्षत्र में जबकि बाद में शुक्र के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में बृहस्पति आपको इस महीने मिले-जुले परिणाम देना चाहेंगे। शुक्र ग्रह इस महीने शुरुआत में अष्टम भाव में तो वहीं 12 फ़रवरी से बाकी के समय में आपके भाग्य भाव में रहने वाले हैं। 

शुक्र के यह दोनों ही गोचर सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह इस महीने आपके दशम भाव में राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने शनि अपने उपनक्षत्र के साथ-साथ बुध-केतु और शुक्र के उपनक्षत्र के प्रभाव में भी रहेंगे। ऐसे में शनि देव इस महीने आपको कुछ मामलों में काफी अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। राहु ग्रह पिछले महीने की तरह आपके लाभ भाव में बुध के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। 

फलस्वरूप राहु आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। जबकि केतु ग्रह आपके पंचम भाव में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में केतु आपको केतु से इस महीने किसी विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात वृषभ लग्न या वृषभ राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल? राशिफल 2024 से जानें जवाब

फ़रवरी 2024 में वृषभ राशि वालों का करियर

वृषभ राशि वालों, कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में फरवरी का महीना आपको एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम भी दे सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी शनि अपनी ही राशि में दशम में विराजमान है, इस महीने उस पर लाभ भाव में बैठे हुए राहु का प्रभाव रहेगा। अतः लाभ दिलवाने के लिए शनि और राहु आपके कामों को सफलता भी दिलाएंगे। अर्थात सामान्य तौर पर आप जो कर रहे हैं उसमें सफल रहेंगे। 13 फरवरी के बाद सूर्य का गोचर भी आपके प्रमोशन आदि के रास्ते को खोलने का काम करेगा। अलबत्ता सूर्य शनि की युति के चलते वरिष्ठों के साथ बेहतर संबंध रखने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ व्यापारी लोगों को किसी अनजानी बड़ी डील से बचने की भी जरूर रह सकती है। फिर भी ओवरऑल कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में इस महीने काफी हद तक अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। 

फ़रवरी 2024 में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति

वृषभ राशि वालों, आर्थिक मामलों में इस महीने आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि आपके लाभ भाव का स्वामी बृहस्पति पिछले महीनों की तरह द्वादश भाव में ही है लेकिन इस महीने 3 फरवरी के बाद यह शुक्र के नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा और शुक्र आपका लग्न या राशि स्वामी होता है। अतः लाभ का प्रतिशत पिछले महीने की तुलना में कुछ बेहतर हो सकता है। हालांकि बचत के मामले में यह महीना 20 फरवरी के बाद ही मददगार बनेगा, क्योंकि उसके पहले बुध का गोचर कमजोर रहेगा। सारांश यह कि आर्थिक मामले में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। 20 फरवरी के बाद का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर कहा जाएगा। 

फ़रवरी 2024 में वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य

वृषभ राशि वालों, स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि शुक्र के गोचर को आठवें भाव में अच्छा माना गया है लेकिन फिर भी लग्न या राशि स्वामी का आठवें भाव में गोचर स्वास्थ्य के लिए कुछ कमजोर कहा जाएगा लेकिन बृहस्पति की दृष्टि के चलते किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं। वहीं 12 फरवरी के बाद शुक्र की स्थिति और अच्छी हो जाएगी। इस तरह से इस महीने स्वास्थ्य में किसी बड़ी समस्या के योग नहीं है फिर भी उचित आहार बिहार अपनाने की जरूरत तो रहेगी। विशेषकर वाहन इत्यादि सावधानी से चलाना समझदारी का काम होगा। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष? आर्थिक राशिफल 2024 विस्तार से पढ़ें

फ़रवरी 2024 में वृषभ राशि वालों की शिक्षा

वृषभ राशि वालों, शिक्षा के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी सूर्य 13 फरवरी तक भाग्य भाव में रहेगा। अन्य मामलों के लिए यह विशेष सपोर्ट नहीं करेगा लेकिन शिक्षा के मामले में हम इससे कुछ उम्मीदें रख सकते हैं। वहीं 13 फरवरी के बाद सूर्य मजबूत स्थिति में हो जाएंगे और शिक्षा के मामले में बेहतर सपोर्ट करेंगे। हालांकि सूर्य शनि की युति के चलते कभी-कभी सब्जेक्ट पर फोकस बनने में कुछ दिक्कत रह सकती है। वहीं बुध का गोचर 20 फरवरी तक कमजोर लेकिन 20 फरवरी के बाद अच्छे परिणाम देना चाहेगा। इस तरह से हम पाते हैं कि इस महीने शिक्षा से जुड़े मामलों में आपको मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं। 

फ़रवरी 2024 में वृषभ राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

वृषभ राशि वालों, प्रेम प्रसंग के मामले में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। आपके पंचम भाव का स्वामी बुध 20 फरवरी तक भाग्य भाव में रहेगा। यहां पर बुध के गोचर को कमजोर परिणाम देने वाला कहा जाता है लेकिन फिर भी पंचमेश का अपने से पंचम भाव में जाना कोई बड़ी समस्या नहीं देगा। अर्थात लव लाइफ में मिले-जुले परिणाम बुध के द्वारा दिए जाएंगे लेकिन शुक्र का गोचर इस मामले में आपका पूरा सपोर्ट करना चाहेगा। इस तरह से आप सावधानी पूर्वक निर्वाह करके लव लाइफ का आनंद ले सकेंगे। दांपत्य संबंधी मामलों में भी इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। सप्तम भाव का स्वामी 5 फरवरी तक कमजोर तो वहीं बाद में तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में रहेगी। ऐसी स्थिति में पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगेंगी लेकिन पूरी तरह से सब कुछ ठीक होने में अभी थोड़ा सा और समय लग सकता है। हालांकि जिन्हें पहले से कोई समस्या नहीं थी उन्हें और अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। 

स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें वर्ष 2024 में कैसी रहेगी आपकी हैल्थ?

फ़रवरी 2024 में वृषभ राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

वृषभ राशि वालों, पारिवारिक मामले में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। 1 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक बुध का गोचर भाग्य भाव में है। अतः परिजन किसी बात को लेकर तर्क वितर्क कर सकते हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। फिर भी 5 फरवरी से पहले मंगल की दृष्टि के चलते कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। यदि आपने इस अवधि में अपने पारिवारिक संबंधों को मेंटेन करके रखा तो बाद का समय कोई बड़ी दिक्कत नहीं देगा। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में पिछले महीने की तुलना में कुछ बेहतर परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। विशेषकर 13 फरवरी के बाद परिणाम और भी अच्छे रह सकते हैं। हालांकि शनि की दृष्टि के चलते छोटी-मोटी विसंगतियां पहले के जैसी उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन तुलना करें तो पिछले कुछ महीनों की तुलना में यह महीना गृहस्थ संबंधी मामलों में बेहतर रह सकता है। 

अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं।

फ़रवरी 2024 में वृषभ राशि वालों के लिए उपाय

  • मांस, मदिरा व अश्लीलता आदि से दूर रहें।
  • मंदिर में गुड़ का दान करें।
  • नियमित रूप से गणेश जी के किसी मंत्र का जाप करें।

तो हम उम्मीद करते हैं कि फ़रवरी महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.