सूर्य का सिंह राशि में गोचर: जानें संसार पर प्रभाव!

सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश से, इन 3 राशियों का चमक उठेगा भाग्य: जानें राशियों पर प्रभाव!

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को ग्रहों के जनक कहा जाता है जो मनुष्य जीवन को गहराई से प्रभावित करने का काम करते हैं। अब जल्द ही सूर्य का सिंह राशि में गोचर होने जा रहा है जिसका प्रभाव संसार और राशियों पर दिखाई देगा। ऐसी में, एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए “सूर्य का सिंह राशि में गोचर” लेकर आएगा जिसके अंतर्गत हम आपको सूर्य गोचर से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान करेंगे। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बता दें कि सूर्य का यह गोचर अपने स्वामित्व की राशि सिंह में होने जा रहा है। सामान्य रूप से, सूर्य का यह राशि परिवर्तन सरकारी नौकरी करने वाले, प्रशासनिक अधिकारियों और लीडरशिप से जुड़े फ्रॉले निभाने वालों के लिए शुभ कहा जाएगा। इस अवधि में राजनेता और नेता अपनी शक्ति का उपयोग समाज की भलाई के लिए कर सकते हैं। वहीं, सिंह राशि रचनात्मकता की राशि होने के कारण इस समय को कलाकार और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए भी अनुकूल कहा जाएगा। 

हम इस ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे कि सूर्य का सिंह राशि में गोचर का विभिन्न क्षेत्रों और सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, इस वर्ष सूर्य सिंह राशि में बैठकर केतु के साथ युति का निर्माण करेंगे और ऐसे में, इनसे मिलने वाले सभी राशियों और संसार को प्रभावित करेंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं सूर्य गोचर के बारे में सब कुछ। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व 

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को नवग्रहों के राजा का पद प्राप्त है। हम सब यह बात भली-भांति जानते हैं कि सूर्य के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, ठीक इसी प्रकार ज्योतिष में भी सूर्य का विशेष महत्व स्थान दिया गया है। हमारे देश में सूर्य ग्रह को आदित्य, भास्कर और रवि आदि नामों से जाना जाता है। राशि चक्र में सूर्य महाराज को सिंह राशि का आधिपत्य प्राप्त हैं और इन्हें मनुष्य जीवन में सफलता, सम्मान और उपलब्धियां लेकर आते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमज़ोर या पीड़ित अवस्था में होते हैं, तो उन्हें सरकारी कार्यों में समस्याओं, असफलता, मान-सम्मान में कमी और अपमान आदि समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। 

सूर्य देव सभी 27 नक्षत्रों में सूर्य देव कृतिका, उत्तरा फाल्गुनी और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अधिपति देव हैं। सूर्य देव मेष राशि में उच्च अवस्था में होते हैं जबकि तुला राशि इनकी नीच राशि मानी जाती है। बता दें कि सूर्य मेष और धनु जैसी अग्नि तत्व की राशियों में शुभ फल प्रदान करते हैं।

मुंडेन ज्योतिष में सूर्य राजा, सरकारी अधिकारी, राजनेता, बड़े बिज़नेसमैन और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करती है। नेतृत्व क्षमता, प्रभाव, सम्मान, यश, प्रतिष्ठा और मार्गदर्शन का भी कारक है। इसके अलावा सूर्य प्रशासनिक अधिकारी, धार्मिक गुरु, सरकारी संस्थान और तीर्थ स्थलों का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही, सूर्य देव को स्वास्थ्य, शक्ति, नेतृत्व, राष्ट्रीय सम्मान, प्रसिद्धि और सामाजिक छवि के भी कारक माने जाते हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

ज्योतिष में सिंह राशि का महत्व 

मुंडेन ज्योतिष में सिंह राशि का संबंध संतान, जन्म दर और आर्ट्स से जुड़े संस्थानों से माना जाता है। यह राशि मनोरंजन, थिएटर, सिनेमा हॉल, पार्क, खेलकूद और कम्युनिटी पार्क और पब्लिक एंटरटेनमेंट का भी प्रतिनिधित्व करती है। सिंह राशि का जुड़ाव एक्टर-एक्टर्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों, हाई-क्लास फंक्शन और शेयर बाजार जैसे सत्ता आदि से भी माना गया है। 

इसके अलावा, सिंह राशि नैतिक-अनैतिक कार्यों घोटालों और अपराधों को भी दर्शाती है। सरकार से जुड़े क्षेत्रों में सिंह राशि विधानमंडल के उच्च सदनों, जैसे राज्यसभा और हाउस ऑफ लॉर्ड्स का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही, यह स्कूल, एजुकेशनल इंस्टिट्यूट और विदेश के डिप्लोमैट्स से भी संबंधित होती है। 

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: समय और विशेषताएं 

सूर्य का सिंह राशि में गोचर 17 अगस्त 2026 की सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर होने जा रहा है। चलिए अब हम बात करते हैं सिंह राशि में सूर्य ग्रह के प्रभाव की।

  • सूर्य गोचर के दौरान लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • हालांकि, सूर्य की यह स्थिति लोगों में अहंकार बढ़ाने का काम कर सकती है, जिससे रिश्तों में टकराव की स्थिति जन्म ले सकती है। 
  • इस अवधि में लोगों का आत्म-सम्मान बना रहेगा। 
  • सूर्य गोचर के प्रभाव से लोग अपने लक्ष्यों और जीवन की दिशा को लेकर स्पष्ट रहेंगे। 
  • यह समय मंत्र साधना के लिए अनुकूल रहेगा। 
  • सूर्य गोचर का समय परिवार को बढ़ाने और संतान प्राप्ति के इच्छुक जातकों को सकारात्मक प्रियनम दे सकता है। 
  • इस अवधि को आर्टिस्ट और स्टेज परफॉर्मर्स, सरकारी कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए शुभ कहा जाएगा। 
  • सामान्य रूप से, सूर्य का यह गोचर प्रेम संबंधों में अहंकार के कारण मतभेद पैदा करने का काम कर सकता है।
  • शिक्षा या एजुकेशन सेक्टर के लिए यह समयअनुकूल रहेगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव 

  • सूर्य का सिंह राशि में गोचर के दौरान विश्व के नेताओं को अत्यधिक शक्तिशाली और प्रभावशाली बनाएगा। हालांकि, इस दौरान सत्ता में बैठे लोगों के भीतर अहंकार बढ़ सकता है। वैश्विक परिस्थितयों को देखते हुए इस स्थिति को बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। सूर्य गोचर के दौरान विभिन्न देशों के के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई बड़े नेता अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहेंगे और अपने फैसलों पर अडिग बने रह सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, देशों के बीच तनाव पैदा हो सकता है। 
  • सिंह राशि में बैठकर सूर्य केतु के साथ युति का निर्माण करेंगे जो लोगों को जीवन में विनम्रता का महत्व सिखाएगी। इसके प्रभाव से कोई प्रसिद्ध नेता या बड़ी हस्ती अचानक अपना पद या प्रभाव खो सकती है या फिर उसे पद छोड़ने की नौबत आ सकती है।
  • संसार में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की वजह से बिजली की खपत बढ़ सकती है जिसका प्रभाव बिजली आपूर्ति विभाग पर नज़र आ सकता है। साथ ही, सौर ऊर्जा से जुड़ी खबरें और चर्चाएं भी देखने को मिल सकती हैं।
  • वैदिक ज्योतिष में सूर्य को स्वर्ण का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए इस दौरान सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। साथ ही, कई देशों का ध्यान सोने की खदानों पर रह सकता है। 

सरकार पर प्रभाव 

  • सूर्य का सिंह राशि में गोचर के दौरान सरकारी नेता और उच्च अधिकारी आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस दौरान ये लोग कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं और महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं, भले ही उन पर बहस या विवाद हो। 
  • भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय इतिहास और देश की महान उपलब्धियों को इस समय बढ़ावा दिया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की शक्ति और प्रभाव स्पष्ट रूप से नज़र आ सकता है। 
  • सूर्य का सिंह राशि में गोचर के दौरान सरकार का ध्यान घरेलू मामलों, किसानों, आवास योजनाओं और देश के बुनियादी ढांचें पर केंद्रित रह सकता है। 
  • गृह मंत्रालय और आंतरिक सुरक्षा एजेंसियां इस अवधि में सतर्क रहेगी। साथ ही, देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार तेजी से और सख्त कदम उठा सकती है।
  • सूर्य के सिंह राशि में गोचर के प्रभाव से देश के हिस्सों में मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिल सकता है जैसे भारी वर्षा या भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसका असर बिजली की खपत या कृषि के क्षेत्र पर प्रभाव पड़ सकता है। 

शिक्षा पर प्रभाव 

  • वैदिक ज्योतिष में सिंह राशि पांचवें भाव की राशि है और कुंडली में पांचवां भाव शिक्षा का माना जाता है, इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में सूर्य की स्थिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सूर्य का सिंह राशि में गोचर के दौरान यह अपनी ही राशि में ही रहेंगे जिससे पांचवें भाव से मिलने वाले शुभ परिणामों में वृद्धि होगी। 
  • इस अवधि में छात्र आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और वह आत्म-संदेह तथा मानसिक समस्याओं से बाहर आ सकेंगे।
  • इस दौरान आपकी एकाग्रता में सुधार नज़र आएगा और ऐसे में, अब आप मन लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे। 
  • सूर्य की उग्र ऊर्जा का प्रभाव छात्रों को मेहनत करने, अनुशासित रहने और अपने लक्ष्य की तरफ लगन के साथ आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। 
  • हालांकि, सूर्य के इस गोचर की वजह से कुछ छात्र अहंकारी या ज़िद्दी भी हो सकते हैं। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

सिंह राशि में सूर्य-केतु का प्रभाव 

  • सूर्य-केतु की युति के प्रभाव से सरकार को अचानक जनता के विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, छिपे हुए राजनितिक विवाद या मतभेद सामने आ सकते हैं। ऐसे में, देश को भावनात्मक या राजनितिक समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। 
  • इस अवधि में सरकार कोई वरिष्ठ नेता या कोई बड़ा अधिकारी अचानक से अपना पद खो सकता है, इस्तीफ़ा दे सकता है या फिर डिपार्टमेंट में बदलाव के योग बन सकते हैं। 

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी

  • सूर्य का सिंह राशि में गोचर के दौरान निवेशकों के आत्मविश्वास और आशावाद में बढ़ोतरी होगी। इसके परिणामस्वरूप, शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है और निवेशक गिरावट के दौरान भी खरीदारी करने के लिए उत्साहित रह सकते हैं। 
  • इस समय सट्टे बाजार से आधारित निवेश में तेज़ी आ सकती है। हालांकि, अगर बाजार में ज्यादा तेजी आती है, तो बाद में अचानक गिरावट आने की संभावना बनी रहेगी। 
  • ग्रीन एनर्जी, सौर ऊर्जा और बिजली से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में अच्छी ट्रेडिंग गतिविधियां बनी रहेंगी। 
  • सरकारी बॉन्ड में निवेश करने वालों को लाभ मिलने के योग बनेंगे। 
  • मूवी कंपनियों, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग और लक्जरी ब्रांड्स से जुड़ी कंपनियों को लोकप्रियता मिलणे के साथ-साथ उनके व्यापार एवं आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा फलदायी

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब अपनी राशि में गोचर करके आपके पांचवें भाव में जा रहे हैं। कुंडली में पांचवें भाव का संबंध शिक्षा, प्रेम संबंध, संतान और पूर्व पुण्य से होता है। ऐसे में, सूर्य का सिंह राशि में गोचर मेष राशि के छात्रों के लिए अच्छा समय कहा जाएगा। इस दौरान वह पढ़ाई को ध्यान से करेंगे, उनकी एकाग्रता क्षमता मज़बूत होगी और वे अपनी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। 

मेष राशि के माता-पिता अपनी संतान की सफलता को देखकर खुश दिखाई देंगे। लेकिन फिर भी उनको अपने बच्चे के व्यवहार पर नज़र बनाए रखना जरूरी होगा। उसके साथ आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सलाह दी जाती है और रिश्ते को मज़बूत बनाने का प्रयास करें।

बता दें कि सूर्य देव आपके पांचवें भाव के स्वामी भी हैं जो कभी-कभी आपके प्रेम जीवन में अहंकार और गुस्सा बढ़ाने का काम कर सकते हैं। ऐसे में, सूर्य के इस गोचर के दौरान आपकी साथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए आपको अपने रिश्ते में धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत होगी।

मेष साप्ताहिक राशिफल

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके लग्न भाव के स्वामी हैं जो अब आपके लग भाव में ही विराजमान होंगे। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का सिंह राशि में गोचर की अवधि में आप ऊर्जावान रहेंगे और आपकी सेहत भी उत्तम रहेगी। साथ ही, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, सूर्य का यह गोचर आपके भीतर आक्रामकता, क्रोध और अहंकार को बढ़ाने का काम कर सकता है। बता दें कि इस अवधि में आपका व्यक्तित्व आकर्षक, प्रभावशाली और तेजस्वी बनाएगा। आप जहाँ भी जाएंगे, वहां लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। 

सूर्य के इस गोचर के दौरान आपकी निर्णय लेने और नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी। ऐसे में,लोग आपके काम और व्यक्त्यित्व की सराहना करेंगे। साथ ही, आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि सूर्य को करियर के कारक ग्रह भी माना जाता है। बता दें कि सूर्य देव शरीर और ऊर्जा का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए यह समय स्वास्थ्य, फिटनेस और शारीरिक ऊर्जा पर ध्यान देने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। ऐसे में, आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य महाराज दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब अपनी राशि में गोचर करते हुए आपके दसवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य की इस स्थिति को करियर और कार्यक्षेत्र के लिए बेहद शुभ माना जाएगा। इस दौरान आपको नई नौकरी या फिर करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, विशेष रूप से सरकारी नौकरी, राजनीति, बड़ी कंपनियों, सर्जरी और मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। 

सूर्य का सिंह राशि में गोचर के प्रभाव से आपको सरकार, वरिष्ठ अधिकारियों या उच्च पदों पर बैठे लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि. इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन कई बार यह आत्मविश्वास अहंकार में बदल सकता है। ऐसे में, आपको कार्यक्षेत्र में मिलने वाली सलाह या फीडबैक को हल्के में न लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब गोचर करके आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में नौवें भाव का संबंध धर्म, भाग्य, पिता, लंबी दूरी की यात्रा, तीर्थ यात्रा और गुरु से माना जाता है। ऐसे में, सूर्य का सिंह राशि में गोचर के दौरान आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। इस राशि के जो लोग कंसल्टेंट, मेंटर और शिक्षक हैं, उनका प्रदर्शन करियर में बेहतरीन रह सकता है। वह अपनी बातों से दूसरों को आसानी से प्रेरित, प्रभावित और मार्गदर्शन देने में सक्षम होंगे। 

जो छात्र उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें इस दौरान सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। इन जातकों को हर कदम पर अपने पिता, गुरु और मेंटर का साथ मिलेगा। यह गोचर लंबी दूरी की यात्राओं और तीर्थस्थल की यात्रा के लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही, इस अवधि में आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ बढ़ेगा। यह आपको अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा। 

धनु साप्ताहिक राशिफल

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सतर्क

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य ग्रह आपके आठवें भाव के स्वामी हैं और वर्तमान समय में यह आपके आठवें भाव में गोचर कर जाएंगे। कुंडली में आठवां भाव दीर्घायु, अचानक होने वाली घटनाओं और रहस्यों का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके लिए थोड़ा कठिन रह सकता है और ऐसे में, आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही, आपको हड्डियों या दिल से जुड़े रोग घेर सकते हैं, इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इन जातकों को अपने खानपान के साथ जीवनशैली नियमित रखनी होगी।        

सूर्य के इस राशि परिवर्तन के दौरान आपको बेकार की समस्याओं से बचने के लिए यात्रा करते समय सावधान रहना होगा। ऐसी अप्रत्याशित घटनाएं आपकी मानसिक चिंता या बेचैनी का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा, इन लोगों को ससुराल पक्ष के लोगों के सकत भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मकर साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के राशि स्वामी शनि देव के साथ सूर्य देव शत्रुवत संबंध रखते हैं। बता दें कि सूर्य देव आपके सातवें भाव के स्वामी हैं और इस भाव का जुड़ाव विवाह, जीवनसाथी तथा बिज़नेस पार्टनर से होता है। अब सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके सातवें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में, आपके जीवनसाथी को कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, उन्हें अपने कार्यों में अच्छी सफलता मिलने की संभावना बनेगी। 

सूर्य का यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। सूर्य को अग्नि तत्व का ग्रह है जिसके प्रभाव से आपके अहंकार, क्रोध और आक्रामकता बढ़ सकती है। इसके कारण जीवनसाथी के साथ के साथ बेकार के मतभेद और विवाद होने की संभावना रहेगी, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आप अपने अहंकार को नियंत्रित रखें या दूसरों पर अपनी बात थोपने की आदत से बचें। 

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: प्रभावी उपाय

  • प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे में लाल गुलाब की पंखुड़ियां या थोड़ी रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • आप अपनी क्षमता के अनुसार रोज़ाना सूर्य नमस्कार करें। अगर संभव न हो, तो उदित होते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। 
  • प्रतिदिन सुबह या दिन के समय गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • रोज़ाना आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या फिर सुनें। 
  • आप अपने पिता का सम्मान करें और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लेने के बाद ही घर से बाहर जाएं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश कब होगा?

सूर्य देव 17 अगस्त 2026 की सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। 

2. सिंह राशि के स्वामी कौन हैं?

राशि चक्र के सिंह राशि के अधिपति देव सूर्य ग्रह हैं। 

3. सूर्य के सिंह राशि में गोचर के दौरान कौन सा उपाय करें?

 रोज़ाना आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या फिर सुनें।