शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं मंगल का मीन राशि में गोचर से संबंधित यह खास ब्लॉग।

19 अप्रैल, 2026 को शुक्र स्वराशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि शुक्र का वृषभ राशि में गोचर का सभी राशियों समेत देश-दुनिया पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।
चंद्रमा को छोड़कर शुक्र ही एक ऐसा ग्रह है जो रात के समय आसमान में सबसे ज्यादा चमकता है और दूसरा ऐसा ग्रह है जो सूर्य के सबसे नज़दीक है। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के तुरंत बाद शुक्र अपनी चमक के चरम बिंदु पर पहुंच जाता है।
ज्योतिष के अनुसार शुक्र प्रेम, सुख-शांति, सौंदर्य, आकर्षण और कलात्मक पसंद का कारक है। प्रत्येक ग्रह जन्मकुंडली में 12 राशियों और 12 भावों में से किसी एक से जुड़े होते हैं। व्यक्ति के लिंग के आधार पर ज्योतिषियों ने ऐतिहासिक रूप से कुंडली में शुक्र की स्थिति और अवस्था की अलग-अलग तरीकों से व्याख्या की है। ऐसा माना जाता है कि पुरुषों के अंदर अपनी कुंडली में शुक्र के गुणों को अस्वीकार करने की प्रवृत्ति हो सकती है एवं पुरुष और महिलाओं की कुंडली में शुक्र की स्थिति को अलग-अलग तरीके से देखा जाता है।
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: समय
शुक्र विनम्र और स्त्री तत्व वाला ग्रह है जो सौंदर्य और लग्ज़री को दर्शाता है। अब शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृषभ में 19 अप्रैल, 2026 को दोपहर 03 बजकर 28 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि शुक्र का वृषभ राशि में गोचर का सभी राशियों समेत देश-दुनिया पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।
वृषभ राशि में शुक्र: विशेषताएं
वृषभ राशि में बैठे शुक्र जीवन में सुंदरता, पैशन, प्यार, संपन्नता, प्रसिद्धि और लग्ज़री लेकर आते हैं। आपके सुंदर रूप और शरीर को देखकर विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। इनकी आंखें खूबसूरत और होंठ भरे हुए होते हैं। वृषभ राशि में बैठा शुक्र व्यक्ति को वह प्रोत्साहन और उत्साह देता है जो उनके जीवन में आनंद का संचार करता है। इसकी मदद से व्यक्ति रचनात्मक, कल्पनाशील और थोड़ा हटकर सोचता है। यह आपको आकर्षण का केंद्र बनाता है और आपके अंदर ग्लैमर भर देता है। आप किसी भी मनचाहे परिदृश्य में कोई भी भूमिका निभा सकते हैं। आप कला और संगीत से घिरे रहते हैं एवं आपका स्वभाव एक कलाकार का ही होता है। शुक्र की इस स्थिति से लॉटरी जैसे सट्टेबाज़ी के तरीकों से लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है और जीवन के हर पहलू में पैशन और स्नेह देखने को मिलता है।
ज्योतिष में शुक्र ग्रह पेशे और प्रतिष्ठा का प्रतीक है एवं यह समाज में शक्ति, पहचान और लोकप्रियता हासिल करने की क्षमता को भी दर्शाता है। व्यक्ति समाज सेवक और परोपकारी होता है जिससे उसके लिए आदर्श माहौल बनता है जहां वह अपने विचारों का उपयोग कर सकता है और दूसरों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए आगे बढ़ सकते हैं। शुक्र ग्रह करुणा और प्रेम का प्रतीक हैं इसलिए से अपनी शक्ति और प्रभाव का उपयोग सही कार्य और दूसरों की सहायता करने में करना चाहते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों को होगा फायदा
मेष राशि
मेष राशि के दूसरे भाव में शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होने जा रहा है। इस राशि के दूसरे और सातवें भाव का स्वामी शुक्र ग्रह है। चूंकि, शुक्र अपनी राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए उसके दूसरे भाव में होने पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। हालांकि, आपके दूसरे भाव में पर शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही है जिससे आपको कुछ प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन शुक्र इस नकारात्मकता को कम कर देंगे।
इस गोचर के दौरान आप नए कपड़े और ज्वेलरी खरीद सकते हैं। आपकी कला और संगीत में अधिक रुचि बढ़ सकती है और आपको अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे और सरकार से संबंधित मामलों में प्रगति मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के छठे और लग्न भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस गोचर के दौरान शुक्र आपके पहले भाव में रहेंगे। इसका मतलब है कि शुक्र अपनी ही राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आमतौर पर शुक्र के पहले भाव में गोचर करने को अच्छा माना जाता है और अब शुक्र अपनी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं, तो इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलने के आसार हैं। शुक्र शनि के हानिकारक प्रभाव को भी कम कर सकते हैं।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपको सफलता और धन देगा। इस समय आपको आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। छात्र खासतौर पर साहित्य और कला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा यह गोचर शादी से संबंधित मामलों को आगे बढ़ाने के लिए भी उपयुक्त है। आपको अपने प्रेम संबंध, वित्तीय स्थिति के स्थिर होने और व्यवसाय में सफल होने के ज़रिए प्रसन्नता हासिल होगी।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
कर्क राशि
शुक्र इस राशि के चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं जो कि लाभ का भाव है। शुक्र का इस भाव में गोचर अक्सर लाभकारी होता है। अपनी ही राशि में होने की वजह से शुक्र और भी लाभकारी परिणाम दे सकता है। इसका मतलब है कि शुक्र कई तरह से आपके जीवन को बेहतर करने की कोशिश कर सकता है।
कर्क राशि के लोगों को रियल एस्टेट, कार और प्रॉपर्टी के संबंध में लाभ और खुशियां मिल सकती हैं। आपके लिए यात्रा करने के अवसर भी बने हुए हैं जो कि आपको पसंद आएंगे। शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करने पर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। इससे आपको अधिक धन और संपन्नता मिलेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपने भाई-बहनों और दोस्तों का भी सहयोग प्राप्त होगा। इस समयावधि में आपको अपनी मां से संबंधित मामलों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के दूसरे और नवम भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जो कि अब आपके नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। नवम भाव भाग्य का कारक होता है। इस भाव में शुक्र का गोचर लाभकारी होता है। भाग्य के कारक शुक्र ग्रह के अपनी ही राशि में उपस्थित होने की वजह से आपके भाग्य में अपने आप ही सुधार आएगा।
आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा और आपकी किस्मत भी आपकी मदद कर सकती है। इससे आपके लिए सफलता और उपलब्धियां पाना आसान हो जाएगा। सरकारी और प्रशासनिक कार्य बिना किसी परेशानी के पूरे होंगे। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा परिवार में या परिवार के सदस्यों के बीच अच्छी चीज़ें हो सकती हैं। कुल मिलाकर, शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होने पर आपको खासतौर पर धन और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
तुला राशि
तुला राशि के लग्न और आठवें भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और अब वह आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ग्रहों के गोचर के लिए नवम भाव को अक्सर प्रतिकूल माना जाता है लेकिन शुक्र उन चुनिंदा ग्रहों में से एक है जो इस भाव में भी अच्छे परिणाम दे सकता है। अपनी ही राशि में गोचर करने की वजह से शुक्र आपको जीवन के कुछ हिस्सों में राहत दे सकता है। अगर आप समस्याओं या अड़चनों से जूझ रहे हैं, तो अब आपको उनका हल मिल सकता है।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपको आर्थिक रूप से मदद करेगा लेकिन आपके लग्नेश के आठवें भाव में होने की वजह से आपको हर परिस्थिति में धैर्य रखना होगा। सुल होने के लिए इस समय आपको सबसे ज्यादा धैर्य रखने की जरूरत है। आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा। गाड़ी चलाते या यात्रा करते समय आप अधिक सावधानी बरतें। अगर आप धैर्य और समझदारी से काम लेते हैं, तो आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप सकारात्मक रह सकते हैं। इसके अलावा इस गोचर में आपकी सफलता और खुशियों में भी वृद्धि होगी।
धनु राशि
शुक्र धनु राशि के छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वैसे तो शुक्र के छठे भाव में गोचर को प्रतिकूल माना जाता है लेकिन इस बार यह ज्यादा नकारात्मकता लेकर नहीं आ रहा है क्योंकि इस बार शुक्र अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। हालांकि, इस समय आपको शुक्र से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
ऐसा माना जाता है कि शुक्र का वृषभ राशि में गोचर विरोधियों और टकराव को बढ़ाता है इसलिए इस समय आपको बेवजह की बहस से बचने पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको खासतौर पर किसी महिला से बहस करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़े, तो आपको इस दौरान विशेष रूप से शांत रहना होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। संतुलित आहार और जीवनशैली अपनाएं और गाड़ी ध्यान से चलाएं।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
कुंभ राशि
कुंभ राशि के चौथे और नवम भाव के स्वामी शुक्र अब आपके चौथे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार चौथे भाव में शुक्र के गोचर करने पर आमतौर पर सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होने पर आपको अपने लक्ष्यों को पाने में मदद मिल सकती है। सकारात्मक वित्तीय परिणाम मिलेंगे और कार, घर एवं प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अधिक सहज महसूस करेंगे। इससे आपके सामाजिक संबंध भी बेहतर हो सकते हैं और इससे आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ सकारात्मक बात करने का मौका मिलेगा। आपकी मानसिक संतुष्टि बढ़ सकती है और आपके अंदर व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने की भावना आ सकती है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों को होगा नुकसान
मिथुन राशि
मिथुन राशि के पांचवे और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और अब वह आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कई लोग शुक्र के बारहवें भाव में गोचर को लाभकारी मानते हैं। हालांकि, चूंकि पंचमेश बारहवें भाव में गोचर करने जा रहा है इसलिए यह पूरी तरह से लाभकारी नहीं रहने वाला है। शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करने पर आपको अपने प्रियजनों से दूर रहना पड़ सकता है।
आपको अपनी इच्छा के बिना किसी लंबी यात्रा या दूर की जगह पर रहने जाना पड़ सकता है। हालांकि, व्यावसायिक यात्रा से मुनाफा होगा। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा इस गोचर के प्रभाव से आप खासतौर पर मनोरंजन के क्षेत्र में मौज-मस्ती ज्यादा कर सकते हैं। भले ही इस समय आपको पढ़ाई या अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान देने में मुश्किल आए लेकिन आपके लिए इस समय मनोरंजन और उत्साह के अवसर बने रहेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के दशम यानी करियर और कर्म के भाव में शुक्र का यह गोचर होने जा रह है। शुक्र इस राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। कई लोगों का मानना है कि दसवें घर में शुक्र का गोचर प्रतिकूल होता है। पारंपरिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र के दशम भाव में गोचर करने से आपको मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र या बिज़नेस में बहस और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों के साथ आपको सरकार और प्रशासन से जुड़े मामलों में भी समस्याएं देखनी पड़ सकती हैं।
शुक्र अपनी ही राशि में हैं इसलिए ये नकारात्मक प्रभाव ज्यादा गंभीर नहीं होंगे। शुक्र से संबंधित क्षेत्र मज़बूत होंगे, भले ही बीच-बीच में कुछ कठिनाईयां आ सकती हैं। सरल शब्दों में कहें, तो परेशानियां आएंगी लेकिन उनका हल भी मौजूद होगा। मतभेद होंगे लेकिन उनके सुलझने की भी पूरी संभावना है। अगर आपको अपने काम में कोई समस्या आ रही है, तो अब आप उन पर काबू पाना सीख जाएंगे। व्यवसाय में शुरुआत में मिली असफलता बाद में सफलता में बदल सकती है। आपके लिए कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं और अधिकारियों से संबंधित किसी भी मामले में समय के साथ सुधार आने की उम्मीद है। शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होने पर आपको समस्याएं आ सकती हैं लेकिन अंतत: उनका समाधान भी हो जाएगा।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: उपाय
- आप 108 बार ‘ऊं द्रां द्री द्रौं स: शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
- हर शुक्रवार को व्रत रखें, खीर बनाकर गरीक लोगों में बांटें और खुद भी खाएं।
- अपने घर और ऑफिस में शुक्र यंत्र की स्थापना करें।
- मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनके मंदिर में पांच लाल रंग के पुष्प अर्पित करें।
- गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
- सफेद और गुलाबी रंग के कपड़ों का दान करें।
- ज्यादा से ज्यादा सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: देश-दुनिया पर प्रभाव
रियल एस्टेट और फाइनेंस
- रियल एस्टेट के क्षेत्र में तेजी आने की वजह से रियल एस्टेट मालिकों और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं।
- फाइनेंस और बैंकिंग क्षेत्र में व्यवसाय और मुनाफे में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
- कुल मिलाकर बिज़नेस और उद्योग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल होगा।
कला और फैशन व्यवसाय
- दुनियाभर में फैशन उद्योग और फैशन व्यवसायों में तेजी आएगी।
- शुक्र का वृषभ राशि में गोचर कॉस्मेटोलॉजिस्ट और प्लास्टिक सर्जन जैसे पेशों को बढ़ावा दे सकता है।
- यह गोचर ब्यूटी ट्रीटमेंट से संबंधित तकनीकों और उनसे जुड़ी मशीनरी एवं उपकरणों में प्रगति ला सकता है।
राजनीति और सरकार
- सरकार रेशम और पशमीना जैसे कपड़ा के आयात-निर्यात को लेकर नीतियां ला सकती है। इससे लोगों को वस्त्र उद्योग में आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
- भारत और दुनियाभर में परिवहन और ऑटोमोबाइल उद्योग फल-फूल सकते हैं।
- एयरलाइंस, शिपिंग और रेलवे को समर्थन देने वाले मुक्त व्यापार के कानूनों का सरकार लाभ उठा सकती है।
- लोग डिज़ाइनिंग, आंतरिक सजावट और कांच से बने उत्पादों जैसे कलात्मक कार्यों में अधिक शामिल हो सकते हैं।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: स्टॉक मार्केट रिपोर्ट
शुक्र अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं जिससे स्टॉक मार्केट में स्थिरता आ सकती है जो कि वैसे काफी अस्थिर रहती है। चूंकि, वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है इसलिए यह मार्केट के उन क्षेत्रों और उद्योगों में व्यापारियों को अत्यधिक स्थिरता और राहत देगी जिन पर शुक्र का प्रभाव रहता है। आगे स्टॉक मार्केट रिपोर्ट के ज़रिए जानें कि शुक्र का वृषभ राशि में गोचर शेयर मार्केट को किस तरह से प्रभावित करेगा।
- शुक्र का यह गोचर टेक्सटाइल उद्योग और हैंडलूम मिलों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
- फैशन एसेसरीज़, वस्त्र उद्योग और परफ्यूम इंडस्ट्री में तेजी देखने को मिल सकती है।
- बिज़नेस कंसल्टेशन, लेखन या मीडिया विज्ञापन जुड़े व्यवसायों और प्रकाशन, टेलीकम्युनिकेशन और प्रसारण उद्योग से जुड़े सभी बड़े ब्रांड को अनुकूल परिणाम मिलने के आसार हैं।
- कृषि, इंटीरियर डिज़ाइन और फाइनेंस में शामिल कंपनियों को इस गोचर से फायदा होगा।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
19 अप्रैल, 2026 को शुक्र का यह गोचर होगा।
कन्या राशि में।
चंद्रमा।